Moto G30 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sun, 18 Apr 2021 11:09:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 सिर्फ 649 रुपये में मिल रहा है Moto G30, जानें क्या है यह धांसू स्कीम https://www.91mobiles.com/hindi/discount-flipkart-cashback-offer-on-moto-g30-before-g60-g40-fusion-india-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/discount-flipkart-cashback-offer-on-moto-g30-before-g60-g40-fusion-india-launch/#respond Sun, 18 Apr 2021 11:30:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=57379 Moto G30 बेहद ही खास कीमत सिर्फ 649 रुपये में अपना बनाया जा सकता है।

The post सिर्फ 649 रुपये में मिल रहा है Moto G30, जानें क्या है यह धांसू स्कीम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola कंपनी आने वाली 20 अप्रैल को भारत में अपनी ‘जी’ सीरीज़ के तहत दो नए मोबाइल फोन लॉन्च करने वाली है जो Moto G60 और Moto G40 Fusion नाम के साथ लॉन्च होंगे। इन दोनों नए स्मार्टफोंस के आने से पहले कंपनी इसी सीरीज़ के हालिया लॉन्च मोबाइल फोन Moto G30 को भारी प्राइस कट के साथ पाने का मौका दे रही है। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर ऑफर के तहत यह फोन बेहद ही खास कीमत सिर्फ 649 रुपये में अपना बनाया जा सकता है।

Moto G30 को फ्लिपकार्ट पर सिर्फ 649 रुपये में खरीदने का मौका मिल रहा है। शॉपिंग साइट ने इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर जारी किया है जिसके तहत पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 10,350 रुपये की छूट मिल रही है। गौरतलब है कि मोटो जी30 पिछले महीने 10,999 रुपये की कीमत में लॉन्च हुआ था और इस एक्सचेंज ऑफर में फोन का सेलिंग प्राइस सिर्फ 649 रुपये तक आ रहा है। यहां बता दें कि हमने 4 साल पुराने मोबाइल फोन को एक्सचेंज ऑफर के तहत सब्मिट कराया तो अधिकतम 8,650 रुपये का फायदा मिल रहा था जिसके बाद फोन की कीमत 2,349 रुपये तक आ गई थी।

Moto G30

मोटोरोला मोटो जी30 को वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर लॉन्च किया गया है जिसमें स्क्रीन के तीन किनारें तो बेजल लेस हैं परंतु नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 20:09 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश हुआ है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ मैक्सविज़न आईपीएस टीएफटी एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 269पीपीआई पिक्सल पर डेनसिटी सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें : Moto G60 और Moto G40 Fusion इंडिया में 20 अप्रैल को होंगे लॉन्च, मिलेगा 108MP कैमरा और 6,000mAh बैटरी

Moto G30 को एंडरॉयड 11 ओएस के ‘स्टॉक’ पर लॉन्च किया गया है। यहां बता दें कि स्टॉक एंडरॉयड उस प्योर एंडरॉयड को कहा जाता है जिसमें ओएस या यूआई की एक्स्ट्रा लेयर नहीं दी जाती है। मोटोरोला मोटो जी30 स्मार्टफोन आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर रन करता है। मार्केट में यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये मैमोरी को 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मोटो जी30 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi सस्ता फोन Redmi 10 जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, 64 MP कैमरे वाले Redmi Note 10s की भी है तैयारी

Motorola Moto G30 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड मोटो लोगो दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए मोटो जी30 में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इस फोन को Dark Pearl और Pastel Sky कलर में खरीदा जा सकता है।

The post सिर्फ 649 रुपये में मिल रहा है Moto G30, जानें क्या है यह धांसू स्कीम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/discount-flipkart-cashback-offer-on-moto-g30-before-g60-g40-fusion-india-launch/feed/ 0
डिसप्ले, रैम और प्रोसेसर के बाद अब Moto G20 की बैटरी का भी हुआ खुलासा, देखें क्या है पावर https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g20-fcc-listing-5000mah-battery-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g20-fcc-listing-5000mah-battery-leak/#respond Fri, 19 Mar 2021 06:10:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=55486 मोटो जी20 की बैटरी डिटेल भी सामने आ गई है।

The post डिसप्ले, रैम और प्रोसेसर के बाद अब Moto G20 की बैटरी का भी हुआ खुलासा, देखें क्या है पावर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola को लेकर पिछले हफ्ते ही खबर सामने आई थी जिसमें कंपनी के आगामी स्मार्टफोन Moto G20 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर देखा गया था। इस लिस्टिंग में फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। वही अब यह स्मार्टफोन अन्य सर्टिफिकेशन साइट एफसीसी पर भी लिस्ट हो गया है जहां मोटो जी20 की बैटरी डिटेल भी सामने आ गई है। मोटोरोला ने हालांकि अभी तक फोन की लॉन्च की कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि Moto G20 अब जल्द ही बाजार में कदम रख सकता है।

Moto G20 की लेटेस्ट अपडेट यही है कि इस फोन को अमेरिकी सर्टिफिकेशन्स साइट एफसीसी पर लिस्ट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन में पता चला है कि मोटो जी20 स्मार्टफोन 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा जो 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करेगी। वहीं साथ ही फोन में डुअल बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ और एफएम रेडियो जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। पिछले दिनों गीकबेंच पर जहां फोन का नाम सामने आया था वहीं एफसीसी पर इस फोन को XT2128-1 और XT2128-2 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है।

गीकबेंच लिस्टिंग

लगे हाथ बीते दिनों सामने आई Moto G20 बेंचमार्किंग लिस्टिंग की बात करें तो इस चीनी सर्टिफिकेशन साइट गीकबेंच पर सीधे तौर पर फोन का नाम लिखा गया है कि मोटोरोला का यह फोन जी सीरीज़ में ही लॉन्च होगा। यह लिस्टिंग आज यानि 17 मार्च की ही है। सबसे पहले फोन के मिले बेंचमार्किंग स्कोर की ही बात करें तो मोटो जी20 को सिंगल-कोर में जहां 378 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में गीकबेंच ने इस फोन को 1322 स्कोर दिया है।

moto g20 fcc listing 5000mah battery leak

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto G20 को गीकबेंच पर एंडरॉयड 11 ओएस से लैस बताया गया है जिसके साथ फोन में 1.8गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर तथा यूनिएसओसी चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। यह चिपसेट टी700 हो सकता है जो 12नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना है। बता दें कि यह चिपसेट 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसके साथ ही मोटो जी20 को गीकबेंच पर 4 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है। यह भी पढ़ें : 108MP कैमरा और 6GB रैम के साथ Motorola Hanoip इंडिया लॉन्च के लिए रेडी

Moto G30 और Moto G10 Power

हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुए लेटेस्ट स्मार्टफोंस की कीमत की बात करें तो Moto G30 को 10,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा Moto G10 Power को 9,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है। ये दोनों स्मार्टफोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। दोनों स्मार्टफोंस की फुल डिटेल के लिए आगे क्लिक करें —

Moto G30 / Moto G10 Power

The post डिसप्ले, रैम और प्रोसेसर के बाद अब Moto G20 की बैटरी का भी हुआ खुलासा, देखें क्या है पावर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g20-fcc-listing-5000mah-battery-leak/feed/ 0
6,000एमएएच बैटरी और 48एमपी कैमरे वाला यह Motorola फोन सिर्फ 9,999 रुपये में हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g10-power-india-launched-at-rs-9999-price-with-6000mah-battery-specs-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g10-power-india-launched-at-rs-9999-price-with-6000mah-battery-specs-sale/#respond Tue, 09 Mar 2021 07:06:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54994 आने वाली 16 मार्च से सिर्फ 9,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

The post 6,000एमएएच बैटरी और 48एमपी कैमरे वाला यह Motorola फोन सिर्फ 9,999 रुपये में हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने इंडियन मार्केट में आज अपनी ‘जी’ सीरीज़ को बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन Moto G30 और Moto G10 Power लॉन्च किए हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोन लो बजट में पेश किए गए हैं जो इसी महीने सेल के लिए उपलब्ध होंगे। मोटो जी30 को जहां 10,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है वहीं मोटो जी10 पावर ने 9,999 रुपये की कीमत पर बाजार में एंट्री ली है। मोटो जी10 पावर 6,000एमएएच की पावरफुल बैटरी सपोर्ट करता है। फोन की फुल डिटेल आगे दी गई है तथा की जानकारी के लिए (यहां क्लिक करें)

Moto G10 Power

मोटोरोला मोटो जी10 पावर की बात करें तो यह मोबाइल फोन भी बेजल लेस वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर पेश हुआ है। फोन की स्क्रीन तीन किनारों से बेजल लेस है और नीचे की ओर चौड़ा बॉडी पार्ट मौजूद है। स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरे से लैस नॉच दी गई है। यह स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश हुआ है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ मैक्सविज़न डिसप्ले सपोर्ट करता है। मोटोरोला का यह फोन आईपी52 रेटिड है जो इसे पानी व धूल इत्यादि से बचाता है।

Moto G10 Power को एंडरॉयड 11 ओएस के ‘स्टॉक’ पर लॉन्च किया गया है जिसपर कस्टमाइज्ड सॉफ्टवेयर या यूजर इंटरफेस की अतिरिक्त लेयर नहीं दी गई है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट दिया गया है। भारतीय बाजार में यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है जिसमें मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : 108MP कैमरा के साथ फिर ताकत का प्रदर्शन करेगा Xiaomi, 10 मार्च को लॉन्च होगा Mi 10S

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी10 पावर क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके अलावा यह मोटोरोला फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Motorola moto g10 power india launched at rs 9999 price with 6000mah battery specs sale

Moto G10 Power एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। इस फोन में डेडिकेटेट गूगल असिस्टेंट बटन भी दिया गया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड मोटो लोगो मौजूद है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए मोटो जी10 पावर स्मार्टफोन 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन को आने वाली 16 मार्च से सिर्फ 9,999 रुपये की कीमत पर Aurora Grey और Breeze Blue कलर में खरीदा जा सकेगा।

The post 6,000एमएएच बैटरी और 48एमपी कैमरे वाला यह Motorola फोन सिर्फ 9,999 रुपये में हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g10-power-india-launched-at-rs-9999-price-with-6000mah-battery-specs-sale/feed/ 0
Moto G30 इंडिया में लॉन्च, Realme के सामने आई नई चुनौती https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g30-launched-in-india-price-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g30-launched-in-india-price-specs-sale-offer/#comments Tue, 09 Mar 2021 06:35:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54982 मोटो जी30 की फुल डिटेल्स व जानकारी दी गई है।

The post Moto G30 इंडिया में लॉन्च, Realme के सामने आई नई चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने आज इंडिया में एक साथ दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। ये स्मार्टफोन Moto G30 और Moto G10 Power नाम के साथ लॉन्च हुए हैं। मोटोरोला के दोनों नए स्मार्टफोंस ने स्टॉक एंडरॉयड 11 के साथ मार्केट में एंट्री ली है। आर्कषक लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस इन मोबाइल फोंस को कंपनी द्वारा कम कीमत पर ही लॉन्च किया गया है। मोटो जी10 पावर की स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)। Moto G30 को 10,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आने वाली 17 मार्च से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। मोटो जी30 की फुल डिटेल्स व जानकारी आगे दी गई है।

Moto G30

मोटोरोला मोटो जी30 को वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर लॉन्च किया गया है जिसमें स्क्रीन के तीन किनारें तो बेजल लेस हैं परंतु नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 20:09 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश हुआ है जो 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ मैक्सविज़न आईपीएस टीएफटी एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 269पीपीआई पिक्सल पर डेनसिटी सपोर्ट करती है।

Moto G30 को एंडरॉयड 11 ओएस के ‘स्टॉक’ पर लॉन्च किया गया है। यहां बता दें कि स्टॉक एंडरॉयड उस प्योर एंडरॉयड को कहा जाता है जिसमें ओएस या यूआई की एक्स्ट्रा लेयर नहीं दी जाती है। मोटोरोला मोटो जी30 स्मार्टफोन आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर रन करता है। मार्केट में यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये मैमोरी को 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : ओपो का शानदार दॉंव, पावरफुल OPPO F19 Pro और OPPO F19 Pro Plus 5G फोन इंडिया में लॉन्च

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मोटो जी30 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

motorola moto g30 launched in india price spcs sale offer

Motorola Moto G30 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड मोटो लोगो दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए मोटो जी30 में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इस फोन को Dark Pearl और Pastel Sky कलर में 17 मार्च से खरीदा जा सकेगा।

The post Moto G30 इंडिया में लॉन्च, Realme के सामने आई नई चुनौती first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g30-launched-in-india-price-specs-sale-offer/feed/ 1
6,000एमएएच बैटरी वाला Moto G10 Power कल होगा इंडिया में लॉन्च, पावरफुल Moto G30 की भी होगी एंट्री https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g10-power-and-moto-g30-india-launch-how-to-watch-live-with-6000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g10-power-and-moto-g30-india-launch-how-to-watch-live-with-6000mah-battery/#respond Mon, 08 Mar 2021 05:25:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54930 सीरीज़ में 6,000एमएएच बैटरी और 64एमपी क्वॉड कैमरा शामिल होगा।

The post 6,000एमएएच बैटरी वाला Moto G10 Power कल होगा इंडिया में लॉन्च, पावरफुल Moto G30 की भी होगी एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola बता चुकी है कि कंपनी कल यानि 9 मार्च को इंडिया में अपनी ‘जी’ सीरीज़ को बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन Moto G10 Power और Moto G30 लॉन्च करेगी। ये दोनों स्मार्टफोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे जिनका प्रोडक्ट पेज भी लाईव हो चुका है। मोटो जी10 पावर को लेकर कहा जा रहा था कि यह स्मार्टफोन यूरोप में लॉन्च हुए Moto G10 का ही रिब्रांडिड वर्ज़न होगा। लेकिन लॉन्च से पहले ही कंपनी ने साफ कर दिया है कि Moto G10 Power एक अलग और नया डिवाईस होगा जो 6,000एमएएच बैटरी, 48एमपी क्वॉड कैमरा और एंडरॉयड 11 जैसे फीचर्स से लैस होगा।

Moto G10 Power को मोटोरोला इंडिया द्वारा लगातार टीज़ किया जा रहा है। टेक जगत में चर्चा थी कि यूरोप में जो फोन मोटो जी10 नाम के साथ लॉन्च हुआ था वहीं फोन इंडिया में मोटो जी10 पावर नाम के साथ आएगा। लेकिन कंपनी द्वारा स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए जाने के बाद से यह साफ हो गया है कि मोटो जी10 पावर एक अलग फोन होगा। मोटोरोला ने बताया है कि Moto G10 Power इंडिया में 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होगा तथा फोन के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा।

 

लॉन्च डिटेल

Moto G30 और Moto G10 Power स्मार्टफोन कल यानि 9 मार्च को इंडिया में लॉन्च होंगे। यह लॉन्च कल दोपहर 12 बजे शुरू होगा जिसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही मोटोरोला इंडिया के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी दिखाया जाएगा। इस लॉन्च का एक प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी लिस्ट किया जा चुका है और दोपहर 12 बजे लॉन्च शुरू होने ही इस वेबसाइट पर भी लाईव दिखाया जाएगा।

Moto G10 Power और Moto G30

यूरोप में लॉन्च किए जा चुके हैं मोटो जी10 और मोटो जी30 की बात करें तो ये दोनों मोबाइल फोन 20 x 1,600 पिक्सल रिजोल्यूशन वाली 6.5 इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। Moto G30 में 90Hz रिफ्रेश रेट और Moto G10 में 60Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसिंग के लिए मोटो G30 में जहां क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है वहीं मोटो जी10 क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Vivo X60 सीरीज़ आ रही है इंडिया, इसी महीने होगी लॉन्च

दोनों फोन में कैमरा फीचर्स और सेंसर एक जैसे हैं सिर्फ मेन सेंसर को छोड़कर। Moto G30 में रियर पर अपर्चर f/1.7 के साथ 64MP का मेन सेंसर क्वाड पिक्सल टेक से लैस है। वहीं, Moto G10 में अपर्चर f/1.7 और नाइट विजन के साथ 48MP कैमरा दिया गया है। इसके अलावा दोनों फोन में 8MP अल्ट्रा-वाइड एंग कैमरा (118º) है। हालांकि, डिवाइस में टेलिफोटो कैमरा की जगह हाई रिजोल्यूशन मेन सेंसर में जो जूम का काम करता है। इसके अलावा फोन में 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है।

Moto G10 Power and Moto G30 India Launch how to watch live with 6000mah battery

Moto G30 में 4GB और 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, मोटो जी10 में 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ 4जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट हैं और मोटो जी30 की तरह माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : लॉन्च से पहले सामने आई 108MP वाले ताकतवर Realme 8 Pro की खूबियां, देखें डीटेल

दोनों 4 जी फोन (कैट 4) हैं, जिनमें कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और कई तरह के सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा वायर्ड कनेक्टिविटी में यूएसबी-सी (2.0 गति के लिए वायर्ड) और 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल हैं। वहीं, फोन एंडरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करते हैं। यूरोप में ये दोनों फोन 5,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुए थे जिनमें से मोटो जी10 पावर इंडिया में 6,000एमएएच बैटरी के साथ आएगा।

The post 6,000एमएएच बैटरी वाला Moto G10 Power कल होगा इंडिया में लॉन्च, पावरफुल Moto G30 की भी होगी एंट्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g10-power-and-moto-g30-india-launch-how-to-watch-live-with-6000mah-battery/feed/ 0
9 मार्च को इंडिया में लॉन्च होंगे दो नए Motorola फोन, Moto G10 Power और Moto G30 https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g10-power-g30-launching-in-india-on-9-march/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g10-power-g30-launching-in-india-on-9-march/#respond Fri, 05 Mar 2021 11:19:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54886 फोन में होगी 5,000एमएएच बैटरी, 64एमपी कैमरा और 6 जीबी रैम

The post 9 मार्च को इंडिया में लॉन्च होंगे दो नए Motorola फोन, Moto G10 Power और Moto G30 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola इंडिया ने कल ही अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये जानकारी दी थी कि कंपनी भारत में अपनी ‘मोटो जी’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। वहीं आज कंपनी ने अपने आगामी स्मार्टफोंस के नाम और उनकी लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। मोटोरोला ने घोषणा कर दी है कि कंपनी आने वाली 9 मार्च को इंडिया में दो नए स्मार्टफोन पेश करेगी जो Moto G10 Power और Moto G30 नाम के साथ लॉन्च होंगे। ये दोनों मोबाइल फोन सबसे नए एंडरॉयड 11 ओएस के स्टॉक वर्ज़न के साथ मार्केट में एंट्री लेंगे।

Moto G30 और Moto G10 Power स्मार्टफोन आने वाली 9 मार्च को इंडिया में लॉन्च होंगे। मोटोरोला ने अपने आधिकारिक ट्वीट हैंडल के जरिये फोंस के नाम से पर्दा उठाते हुए लॉन्च डेट की भी घोषणा कर दी है। इसके साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इन दोनों स्मार्टफोंस का प्रोडक्ट पेज भी लाईव कर दिया गया है जहां मोबाइल्स की फोटो दिखाई गई है। 9 मार्च की दोपहर 12 बजे ये फोन भारत में लॉन्च होंगे तथा फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से यह भी साफ हो गया है कि मोटो जी10 पावर और मोटो जी30 इसी वेबसाइट पर बिकेंगे।

Moto G10 Power और Moto G30

सबसे पहले तो आपको बता दें कि मोटो जी10 और मोटो जी30 दोनों ही स्मार्टफोन यूरोप में लॉन्च किए जा चुके हैं और इनमें से ही एक मोटो जी10 को मोटो जी10 पावर नाम के साथ भारत में लाया जा रहा है। ये दोनों मोबाइल फोन 20 x 1,600 पिक्सल रिजोल्यूशन वाली 6.5 इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करते हैं। Moto G30 में 90Hz रिफ्रेश रेट और Moto G10 में 60Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसिंग के लिए मोटो G30 में जहां क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है वहीं मोटो जी10 क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 5 दमदार फोन, जिनमें 5G होता तो कहे जाते सुपर फोन

दोनों फोन में कैमरा फीचर्स और सेंसर एक जैसे हैं सिर्फ मेन सेंसर को छोड़कर। Moto G30 में रियर पर अपर्चर f/1.7 के साथ 64MP का मेन सेंसर क्वाड पिक्सल टेक से लैस है। वहीं, Moto G10 में अपर्चर f/1.7 और नाइट विजन के साथ 48MP कैमरा दिया गया है। इसके अलावा दोनों फोन में 8MP अल्ट्रा-वाइड एंग कैमरा (118º) है। हालांकि, डिवाइस में टेलिफोटो कैमरा की जगह हाई रिजोल्यूशन मेन सेंसर में जो जूम का काम करता है। इसके अलावा फोन में 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है।

Moto G30 में 4GB और 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, मोटो जी10 में 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ 4जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट हैं और मोटो जी30 की तरह माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : दुबई के शेख का नया कारनामा, लॉन्च होने से पहले ही शुरू कर दी Samsung Galaxy A52 5G फोन की सेल

दोनों 4 जी फोन (कैट 4) हैं, जिनमें कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और कई तरह के सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा वायर्ड कनेक्टिविटी में यूएसबी-सी (2.0 गति के लिए वायर्ड) और 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल हैं। वहीं, फोन एंडरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करते हैं। पावर बैकअप के लिए फोन्स में 5,000mAh की बैटरी दी है जो एक बार चार्ज कर दो दिन तक इस्तेमाल करने के लिए काफी है।

The post 9 मार्च को इंडिया में लॉन्च होंगे दो नए Motorola फोन, Moto G10 Power और Moto G30 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g10-power-g30-launching-in-india-on-9-march/feed/ 0
Motorola ने की Xiaomi-Realme को टक्कर देने की तैयारी, Moto G10 और Moto G30 हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g10-g30-coming-in-india-price-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g10-g30-coming-in-india-price-specs-sale-offer/#respond Thu, 04 Mar 2021 13:47:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54816 मोटोरोला ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए न्यू लॉन्च की जानकारी दी है।

The post Motorola ने की Xiaomi-Realme को टक्कर देने की तैयारी, Moto G10 और Moto G30 हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने फरवरी महीने में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में ‘जी सीरीज़’ के दो नए मोबाइल फोन लॉन्च किए थे जिनमें Moto G10 और Moto G30 शामिल थे। ये दोनों ही स्मार्टफोन यूरोपियन मार्केट में उतारे गए थे जो अब इंडिया आने के लिए तैयार है। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि मोटोरोला भारत में अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जो ‘जी’ सीरीज़ में पेश किए जाएंगे। दोनों ही फोन लो बजट सेग्मेंट में लाए जाएंगे। अब बस इंतजार है तो सिर्फ लॉन्च डेट के सामने आने का।

मोटोरोला इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए न्यू लॉन्च की जानकारी दी है। मोटोरोला ने हालांकि लॉन्च किए जाने वाले स्मार्टफोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन यह जरूर साफ कर दिया है कि आगामी डिवाईस ‘जी’ सीरीज़ में जोड़े जाएंगे। मोटोरोला अपने लॉन्च को #AsliAllRounders हैशटैग के साथ प्रोमोट कर रही है। फोन की लॉन्च डेट सामने आते ही इस खबर को अपडेट करते हुए पाठको को जानकारी दी जाएगी।

Moto G10 और Moto G30

यूरोप में लॉन्च हुए मोटो जी10 और मोटो जी30 दोनों ही स्मार्टफोंस में 6.5-इंच आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दिया गया है जो कि 720 x 1,600 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ आता है। इसके अलावा Moto G30 में 90Hz रिफ्रेश रेट और Moto G10 में 60Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसिंग के लिए मोटो G30 में जहां क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है वहीं मोटो जी10 क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 460 चिपसेट सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : OnePlus Nord 2 की तैयारी में फ्लैगशिप कीलर, होने वाला है यह बड़ा बदलाव

दोनों फोन में कैमरा फीचर्स और सेंसर एक जैसे हैं सिर्फ मेन सेंसर को छोड़कर। Moto G30 में रियर पर अपर्चर f/1.7 के साथ 64MP का मेन सेंसर क्वाड पिक्सल टेक से लैस है। वहीं, Moto G10 में अपर्चर f/1.7 और नाइट विजन के साथ 48MP कैमरा दिया गया है। इसके अलावा दोनों फोन में 8MP अल्ट्रा-वाइड एंग कैमरा (118º) है। हालांकि, डिवाइस में टेलिफोटो कैमरा की जगह हाई रिजोल्यूशन मेन सेंसर में जो जूम का काम करता है। इसके अलावा फोन में 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है।

motorola-moto-g10-g30-coming-in-india-price-specs-sale-offer

Moto G30 में 4GB और 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, मोटो जी10 में 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ 4जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट हैं और मोटो जी30 की तरह माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : रियलमी ने चला बड़ा दांव, 5G और पावरफुल फीचर्स के साथ लाया ताकतवर फोन Realme GT, Xiaomi को घेरने की तैयारी

दोनों 4 जी फोन (कैट 4) हैं, जिनमें कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और कई तरह के सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा वायर्ड कनेक्टिविटी में यूएसबी-सी (2.0 गति के लिए वायर्ड) और 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल हैं। वहीं, फोन एंडरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करते हैं। पावर बैकअप के लिए फोन्स में 5,000mAh की बैटरी दी है जो एक बार चार्ज कर दो दिन तक इस्तेमाल करने के लिए काफी है।

The post Motorola ने की Xiaomi-Realme को टक्कर देने की तैयारी, Moto G10 और Moto G30 हो रहे हैं इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g10-g30-coming-in-india-price-specs-sale-offer/feed/ 0
Motorola ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किए लो बजट वाले Moto G10 और G30 स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g30-launch-with-64mp-cam-and-90-hz-display-moto-g10-along-price-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g30-launch-with-64mp-cam-and-90-hz-display-moto-g10-along-price-specification/#respond Tue, 16 Feb 2021 11:20:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=54065 दोनों फोन में 5000एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post Motorola ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किए लो बजट वाले Moto G10 और G30 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola कंपनी इंडिया में 19 फरवरी को अपनी ई-सीरीज के अंदर Moto E7 Power को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है। वहीं, दूसरी ओर कंपनी ने आज टेक मंच पर अपनी G सीरीज के अंदर दो स्मार्टफोन Moto G10 और Moto G30 को पेश कर दिया है। कंपनी ने इन दोनों ही फोन को सॉलिड कैमरा एक्सपीरियंस और लंबी बैटरी लाइफ के साथ मार्केट में उतारा है। इसके अलावा कंपनी आने वाले कुछ हफ्तों में फोन्स को चुनिंदा यूरोपियन मार्केट में लॉन्च करेगी।

लुक व डिजाइन

दोनों ही फोन का लुक लगभग एक जैसा ही है। अगर बात करते हैं Moto G30 और Moto G10 की तो यह स्मार्टफोन्स ड्यूड्राॅप नाॅच डिसप्ले पर लाॅन्च किया गया है। फोन्स के स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। मोटोरोला के यह फोन क्वाॅड रियर कैमरा सपोर्ट के साथ आते हैं। बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर बनी स्क्वायर शेप में फिट होगा। फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। पैनल पर नीचे की ओर भी वर्टिकल शेप में Motorola की ब्रांडिंग मौजूद है जिसके साथ स्पीकर फिट किया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वाॅल्यूम राॅकर और पावर बटन लगा है। इसे भी पढ़ें: Motorola ने लाॅन्च किया लो बजट वाला Moto E6i, एंडराॅयड गो के साथ कम रैम में भी मिलेगी स्मूथ प्रोसेसिंग

moto-g10-new

डिसप्ले

डिजाइन की तरह ही दोनों फोन के डिसप्ले स्पेसिफिकेशन्स भी एक जैसे ही हैं। मोटो जी10 और मोटो जी30 में 6.5-इंच आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दिया गया है जो कि 720 x 1,600 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ आता है। इसके अलावा Moto G30 में 90Hz रिफ्रेश रेट और Moto G10 में 60Hz रिफ्रेश रेट है।

प्रोसेसिंग पावर

फोन को पावर प्रदान करने के लिए मोटो G30 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 दिया गया है जो कि 8 Kryo 260 CPU कोर ( फोर बेस्ड ऑन A73, फोर ऑन A53) पर कार्य करता है। वहीं, बेहतर ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रिनो 610 जीपीयू दिया गया है। दूसरी ओर मोटो जी10 में Snapdragon 460 चिपसेट है जो कि फोन की कीमत को कम करता है।

कैमरा

दोनों फोन में कैमरा फीचर्स और सेंसर एक जैसे हैं सिर्फ मेन सेंसर को छोड़कर। Moto G30 में रियर पर अपर्चर f/1.7 के साथ 64MP का मेन सेंसर क्वाड पिक्सल टेक से लैस है। वहीं, Moto G10 में अपर्चर f/1.7 और नाइट विजन के साथ 48MP कैमरा दिया गया है। इसके अलावा दोनों फोन में 8MP अल्ट्रा-वाइड एंग कैमरा (118º) है। हालांकि, डिवाइस में टेलिफोटो कैमरा की जगह हाई रिजोल्यूशन मेन सेंसर में जो जूम का काम करता है। इसके अलावा फोन में 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 5G कैटेगरी में Motorola का अगला दांव तैयार, इस महीने ला रही सस्ता Moto G40 स्मार्टफोन!

moto-g30

रैम व स्टोरेज

Moto G30 में 4GB और 6GB रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, मोटो जी10 में 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज के साथ 4जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट हैं और मोटो जी30 की तरह माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी, बैटरी और ओएस

दोनों 4 जी फोन (कैट 4) हैं, जिनमें कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और कई तरह के सैटेलाइट पोजिशनिंग सिस्टम सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा वायर्ड कनेक्टिविटी में यूएसबी-सी (2.0 गति के लिए वायर्ड) और 3.5 मिमी हेडफोन जैक शामिल हैं। वहीं, फोन एंडरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करते हैं। पावर बैकअप के लिए फोन्स में 5,000mAh की बैटरी दी है जो एक बार चार्ज कर दो दिन तक इस्तेमाल करने के लिए काफी है।

moto-g30-new

कीमत

दोनों Moto G10 और G30 को प्लास्टिक बॉडि वॉटर-रिपेलेंट डिजाइन के साथ पेश किया गया है। वहीं, डस्ट और वॉटर प्रूफ के लिए फोन में IP52 रेटिंग है। कीमत की बात करें तो Moto G10 की कीमत €150 (लगभग 13,000 रुपए) और G30 की कीमत €180 (लगभग 15,000 रुपए) है।

The post Motorola ने चला बड़ा दांव, लॉन्च किए लो बजट वाले Moto G10 और G30 स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g30-launch-with-64mp-cam-and-90-hz-display-moto-g10-along-price-specification/feed/ 0
5,000mAh बैटरी, 64MP क्वाॅड कैमरा और 6GB रैम के साथ लाॅन्च होगा Moto G30, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g30-specifications-leaked-launch-soon-5000mah-battery-64mp-camera-6gb-ram/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g30-specifications-leaked-launch-soon-5000mah-battery-64mp-camera-6gb-ram/#comments Fri, 12 Feb 2021 05:59:42 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53972 यह फोन एंडराॅयड 11 और क्वाॅलकाॅम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर लाॅन्च होगा।

The post 5,000mAh बैटरी, 64MP क्वाॅड कैमरा और 6GB रैम के साथ लाॅन्च होगा Moto G30, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने कल ही ब्राजील में एक लो बजट स्मार्टफोन Moto E6i लाॅन्च किया है। इस फोन के लाॅन्च से पहले इंटरनेट पर ‘Moto E7 Power’ का लीक आया था जिसमें फोन की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स सामने आई थी। वहीं आज हम मोटोरोला के एक और नए स्मार्टफोन Moto G30 की खबर बताने जा रहे हैं जिससे जुड़े लीक में इस फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स और डिजाईन का खुलासा हुआ है।

ऐसी होगी लुक

Moto G30 की लीक फोटो से पता चला है कि यह स्मार्टफोन ड्यूड्राॅप नाॅच डिसप्ले पर लाॅन्च किया जाएगा। स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस दिखाए गए हैं वहीं नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। मोटोरोला का यह फोन क्वाॅड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जो बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर बनी स्क्वायर शेप में फिट होगा। फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। पैनल पर नीचे की ओर भी वर्टिकल शेप में Motorola की ब्रांडिंग मौजूद है जिसके साथ स्पीकर फिट किया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वाॅल्यूम राॅकर और पावर बटन लगा है। यह मोटोरोला स्मार्टफोन Phantom Black और Pastel Sky कलर में सामने आया है।

ऐसी होगी स्पेसिफिकेशन्स

मोटो जी30 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आई जानकारी के अनुसार यह फोन 1600 X 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ मैक्सविज़न डिसप्ले पर लाॅन्च किया जाएगा। मोटोरोला के इस फोन को एंडराॅयड 11 ओएस से लैस बताया गया है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए 2गीगाहर्ट्ज़ क्लाॅक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 11एनएम तकनीक पर बना क्वाॅलकाॅम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें: 5,000एमएएच बैटरी के साथ आ रहा है कम कीमत वाला Moto E7 Power

मोटोरोला का यह फोन दो वेरिएंट्स में मार्केट में लाॅन्च किया जा सकता है। इनमें से बेस वेरिएंट जहां 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा वहीं दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। दोनों ही वेरिएंट्स की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू देखने को मिल सकता है।

moto g30 specifications leaked launch soon 5000mah battery 64mp camera 6gb ram

मोटो जी30 फोटोग्राफी के लिए क्वाॅड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक के अनुसार फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। यह भी पढ़ें: Motorola ने लाॅन्च किया लो बजट वाला Moto E6i, एंडराॅयड गो के साथ कम रैम में भी मिलेगी स्मूथ प्रोसेसिंग

मोटोराला का यह फोन डुअल सिम सपोर्ट और डुअल मोटा 4जी वोएलटीई के साथ बाजार में एंट्री लेगा। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है जो 20वाॅट टर्बो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

The post 5,000mAh बैटरी, 64MP क्वाॅड कैमरा और 6GB रैम के साथ लाॅन्च होगा Moto G30, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g30-specifications-leaked-launch-soon-5000mah-battery-64mp-camera-6gb-ram/feed/ 1
5G कैटेगरी में Motorola का अगला दांव तैयार, इस महीने ला रही सस्ता Moto G40 स्मार्टफोन! https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g40-rumoured-to-launch-in-india-february-moto-g10-moto-g30-and-moto-e7-power-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g40-rumoured-to-launch-in-india-february-moto-g10-moto-g30-and-moto-e7-power-specification/#comments Mon, 08 Feb 2021 06:50:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=53798 Moto G40 के अलावा दूसरी ओर Moto G10 व Moto G30 के स्पेसिफिकेशन व रेंडर्स लीक हुए हैं।

The post 5G कैटेगरी में Motorola का अगला दांव तैयार, इस महीने ला रही सस्ता Moto G40 स्मार्टफोन! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी Motorola को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार कंपनी इन दिनों Moto G और Moto E सीरीज़ के कई हैंडसेट पर काम कर रही है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है। वहीं, हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में बताया गया था कि कंपनी G सीरीज़ के तहत तीन फोन ला सकती है, जिसमें Moto G10, Moto G30 और Moto G40 शामिल होंगे। अब टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्विट कर जानकारी दी है कि कंपनी इंडिया में अपने नए 5G फोन को लाने के लिए तैयार है और इस डिवाइस को इसी महीने यानी फरवरी में पेश किया जाएगा।

मुकुल शर्मा के अनुसार अपकमिंग 5G Motorola Ibiza (कोडनेम) हो सकता है। इस बजट हैंडसेट में 90 हर्ट्ज़ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले फीचर किया जा सकता है। दूसरी ओर माना जा रहा है कि मोटो जी40 का कोडनेम Motorola Ibiza है, जिसको लेकर जानकारी मिली है कि यह भारत में 5जी सपोर्ट के साथ फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में जर्मन टेक ब्लॉगर TecknikNews ने इस बात की जानकारी दी थी कि Motorola Ibiza ऑफिशियल तौर पर Moto G40 के नाम से पेश किया जाएगा।

Motorola Ibiza उर्फ Moto G40 को लेकर उम्मीद की जा रही है कि इसे 5जी वाले क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 400 सीरीज के साथ पेश किया जाएगा। इतना ही नहीं इसमें एंडरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5000एमएएच की बैटरी होगी। इसे भी पढ़ें: 4GB रैम के साथ गूगल पर लिस्ट हुआ Motorola Athena, जल्द करेगा एंट्री

motorola ibiza with 6gb ram android 11 listed on geekbench

Moto G10, Moto G30 और Moto E7

दूसरी ओर जी सीरीज के अपकमिंग Moto G10, Moto G30 और कंपनी की ई-सीरीज वाले Moto E7 Power के स्पेसिफिकेशन व रेंडर्स लीक हुए हैं। यह जानकारी TechnikNews के Nils Ahrensmeier ने दी है। आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि यह तीनों फोन बजट कैटेगरी के अंदर पेश किए जाने वाले हैं।

मोटो जी10

Moto G10 के लीक रेंडर से मिली जानकारी के अनुसार फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच, 3.5mm ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। वहीं, बैक पैनल पर टेक्सचर फिनिश होगी। माना जा रहा है कि इस फोन का कोडनेम Motorola Capri होगा, जिसमें 6.5-इंच डिसप्ले के साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश, स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर, 4 जीबी/ 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज होगी।

motorola capri 5000mah battery leak fcc

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी10 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 48 मेगापिक्स, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और दो अतिरिक्त 2 मेगापिक्सल के मैक्रो और डेप्थ कैमरा होगा। वहीं, फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। पावर बैकअप के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। कीमत की बात करें तो फोन को EUR 149.99 (लगभग 13,100 रुपए) होगी। इसे भी पढ़ें: लॉन्च हुआ दुनिया का पहला स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट वाला पावरफुल 5G फोन Motorola Edge S

मोटो जी30

Moto G30 का कोडनेम Motorola Capri Plus होगा। वहीं, इसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश वाला 6.5 इंच डिसप्ले होगा। इसके अलावा इसमें स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल डेप्थ और मैक्रो सेंसर हो सकता है। साथ ही फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा हो सकता है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की दी जा सकती है। इसके अलावा कीमत की बात करें तो इसे EUR 179.99 (लगभग 15,700 रुपए) में पेश किया जा सकता है।

moto-e7-new

मोटो ई7 पावर

इसके अलावा अगर बात करें Moto E7 Power तो इसका कोडनेम ‘Malta Lite’ होगा। इसमें मीडियाटेक पी22 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। फोन में 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

The post 5G कैटेगरी में Motorola का अगला दांव तैयार, इस महीने ला रही सस्ता Moto G40 स्मार्टफोन! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g40-rumoured-to-launch-in-india-february-moto-g10-moto-g30-and-moto-e7-power-specification/feed/ 1