Moto G35 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 08 Apr 2026 10:22:53 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Motorola ने बढ़ाई कीमतें: Moto G35, G57 Power और Edge 60 Fusion हुए महंगे https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-price-hike-moto-g35-g57-power-edge-60-fusion-new-prices/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-price-hike-moto-g35-g57-power-edge-60-fusion-new-prices/#respond Wed, 08 Apr 2026 10:22:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193783 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Motorola ने भारत में अपने कुछ स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। जिसमें Moto G35, Moto G57 Power और Motorola Edge 60 Fusion शामिल हैं। यह नई कीमतें लागू हो गई हैं। बता दें कि इंडस्ट्री में बढ़ती कॉम्पोनेंट कॉस्ट और सप्लाई चेन प्रेशर के चलते कई ब्रांड्स ऐसा कदम उठा रहे हैं, […]

The post Motorola ने बढ़ाई कीमतें: Moto G35, G57 Power और Edge 60 Fusion हुए महंगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने भारत में अपने कुछ स्मार्टफोंस की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। जिसमें Moto G35, Moto G57 Power और Motorola Edge 60 Fusion शामिल हैं। यह नई कीमतें लागू हो गई हैं। बता दें कि इंडस्ट्री में बढ़ती कॉम्पोनेंट कॉस्ट और सप्लाई चेन प्रेशर के चलते कई ब्रांड्स ऐसा कदम उठा रहे हैं, और Motorola भी इसी ट्रेंड को फॉलो करता नजर आ रहा है। आइए, आगे फोंस की प्राइस डिटेल में जानते हैं।

सबसे पहले बात करें Moto G35 की तो इस फोन की कीमत में 500 रुपये का इजाफा किया गया है। इसके 4GB + 128GB वैरियंट की कीमत 11,999 रुपये से बढ़कर 12,499 रुपये हो गई है, जबकि 8GB + 128GB वैरियंट 13,499 से बढ़कर 13,999 रुपये हो गया है। यह फोन 2024 में लॉन्च हुआ था। हालांकि यह अभी भी लाइनअप का सबसे सस्ता ऑप्शन है, लेकिन इस प्राइस रेंज में नए स्मार्टफोंस बेहतर फीचर्स और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट ऑफर कर रहे हैं। ऐसे में इसे खरीदने से पहले यूजर्स को थोड़ा सोच-समझकर फैसला करना होगा।

Moto G57 Power की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमत 14,999 रुपये से बढ़कर 15,999 रुपये कर दी गई है। यह फोन अपनी 7000mAh की बड़ी बैटरी के लिए जाना जाता है, जो आसानी से दो दिन तक का बैकअप दे सकती है। इसके अलावा इसमें अच्छा डे-लाइट कैमरा, बड़ा डिस्प्ले और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर के साथ स्मूद डेली परफॉरमेंस मिलता है। हालांकि इसमें सिर्फ एक मेजर OS अपडेट का वादा किया गया है, जो लॉन्ग-टर्म यूजर्स के लिए थोड़ा निराशाजनक हो सकता है। यह डिवाइस उन ग्राहकों के लिए बेहतर है, जो बैटरी को सबसे ज्यादा आगे रखते हैं।

मिड-रेंज सेगमेंट में Motorola Edge 60 Fusion की कीमत में सबसे ज्यादा 2,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसके सभी वैरियंट अब पहले से महंगे हो गए हैं। फोन के 8GB + 128GB वैरियंट की कीमत 20,999 रुपये से बढ़कर 22,999 रुपये, 8GB + 256GB वैरियंट 22,999 से बढ़कर 24,999 रुपये और 12GB + 256GB वैरियंट 24,999 से बढ़कर 26,999 रुपये का हो गया है। फिर भी यह फोन एक बैलेंस्ड पैकेज देता है, जिसमें अच्छा मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस, भरोसेमंद बैटरी, साफ-सुथरा Android UI और मजबूत डिजाइन मिलता है।

Edge 60 Fusion

Edge 60 Fusion का सक्सेसर Motorola Edge 70 Fusion भी मार्केट में आ चुका है, जो बेहतर बैटरी, डिस्प्ले और परफॉरमेंस के साथ आता है, लेकिन इसकी शुरुआती कीमत 26,999 रुपये है। ऐसे में जो यूजर्स थोड़ा ज्यादा बजट बढ़ा सकते हैं, उनके लिए नया मॉडल ज्यादा अच्छा विकल्प साबित हो सकता है, जबकि Edge 60 Fusion अभी भी कम बजट में अच्छा एक्सपीरियंस दे सकता है।

बताते चलें कि Motorola का यह प्राइस हाइक ऐसे समय में आया है जब मार्केट में कॉम्पिटिशन बढ़ चुका है। इसलिए यूजर्स को सोच समझ कर निर्णय लेना होगा। यदि आप इन फोंस को लेने की सोच रहे हैं तो Samsung और Oppo जैसे ब्रांड के अन्य विकल्प भी देख सकते हैं।

The post Motorola ने बढ़ाई कीमतें: Moto G35, G57 Power और Edge 60 Fusion हुए महंगे first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-price-hike-moto-g35-g57-power-edge-60-fusion-new-prices/feed/ 0
Moto G35, G57 Power और G96 हुए महंगे, 1 अप्रैल से ₹1,000 बढ़ेगी कीमत, जानें नए रेट्स https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-g35-g57-power-g96-price-hike-india-april-1/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-g35-g57-power-g96-price-hike-india-april-1/#respond Mon, 30 Mar 2026 11:04:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193168 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Motorola ने अपने कुछ सस्ते स्मार्टफोन का रेट बढ़ा दिया है। जिसमें Moto G35, Moto G57 Power और Moto G96 शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, 1 अप्रैल से इन सभी स्मार्टफोंस की कीमत में 1,000 रुपये तक की बढ़ोतरी लागू हो जाएगी। ऐसे में अगर आप इन फोंस को खरीदने की सोच रहे हैं, तो […]

The post Moto G35, G57 Power और G96 हुए महंगे, 1 अप्रैल से ₹1,000 बढ़ेगी कीमत, जानें नए रेट्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने अपने कुछ सस्ते स्मार्टफोन का रेट बढ़ा दिया है। जिसमें Moto G35, Moto G57 Power और Moto G96 शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, 1 अप्रैल से इन सभी स्मार्टफोंस की कीमत में 1,000 रुपये तक की बढ़ोतरी लागू हो जाएगी। ऐसे में अगर आप इन फोंस को खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए अहम अपडेट साबित हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

अगर वैरियंट वाइज कीमत की बात करें, तो Moto G35 का 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल फिलहाल करीब 11,999 रुपये में उपलब्ध है, जो बढ़कर 12,999 रुपये हो जाएगा। वहीं, इसका 6GB RAM + 128GB वैरियंट 12,999 रुपये से बढ़कर 13,999 रुपये का मिलेगा।

moto-g35-price-range-india-specifications

Motorola G57 Power सिंगल स्टोरेज में आता है इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत अभी करीब 14,999 है, जो बढ़कर 15,999 रुपये हो जाएगी। वहीं, Motorola G96 थोड़ा प्रीमियम सेगमेंट में आता है। इसका 8GB RAM + 128GB वैरियंट फिलहाल करीब 18,999 रुपये में मिल रहा है, जो बढ़कर 19,999 रुपये हो जाएगा। वहीं 8GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत 19,999 से बढ़कर 20,999 रुपये पड़ेगी।

इस प्राइस हाइक के पीछे मुख्य वजह बढ़ती कॉम्पोनेंट कॉस्ट और मार्केट ट्रेंड को माना जा रहा है, जहां कई ब्रांड्स अपने डिवाइस की कीमतों को धीरे-धीरे बढ़ा रहे हैं।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Motorola G57 Power में 6.72-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050-निट हाई ब्राइटनेस मिल जाती है। इस स्क्रीन की सुरक्षा Gorilla Glass 7i द्वारा की गई है। साथ ही फोन IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H की मजबूती के साथ आया है। जो इसे पानी के छींटों और कठिन परिस्थितियों से सुरक्षित बनाने में मदद कर सकता है।

MOTOROLA g57 power 5G फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 (4nm) प्रोसेसर मिलता है। जो मिड-रेंज में परफॉरमेंस के लिए अच्छा माना जा सकता है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM दी गई है। जिसे RAM Boost के जरिए 24GB तक बढ़ाया भी जा सकता है। साथ ही 128GB इनबिल्ट स्टोरेज है। वहीं, सॉफ्टवेयर के मामले में फोन Android 16 पर रन करता है।

फोन में 50MP का Sony LYTIA 600 प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा जोड़ा गया है। जो 119.5° फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। इसका प्राइमरी लेंस क्वाड पिक्सेल तकनीक और PDAF के साथ आता है। जिससे कम लाइट में बेहतर फोटो ली जा सकती है। रियर कैमरा से 2K तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। वहीं, फ्रंट में 8MP कैमरा है। यह भी 2K वीडियो, HDR, ऑटो नाइट विजन और RAW आउटपुट जैसी सुविधाएं देता है।

moto-g57-power-7000mah-50mp-8gb-ram-launched-price-india

Moto G57 Power में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जो 33W TurboPower चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। ऑडियो के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस वाले स्टीरियो स्पीकर, Hi-Res ऑडियो सपोर्ट, डुअल माइक्रोफोन और 3.5mm हेडफोन जैक लगा है।

बताते चलें कि 1 अप्रैल से लागू होने वाली इस नई प्राइसिंग के बाद इन स्मार्टफोंस को खरीदना थोड़ा महंगा जरूर हो जाएगा। ऐसे में अगर आप Motorola G35, Motorola G57 या Motorola G96 खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार किया जा सकता है या फिर Realme, Lava और Oppo जैसे ब्रांड के विकल्पों को भी लिया जा सकता है।

The post Moto G35, G57 Power और G96 हुए महंगे, 1 अप्रैल से ₹1,000 बढ़ेगी कीमत, जानें नए रेट्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-g35-g57-power-g96-price-hike-india-april-1/feed/ 0
Moto G35 5G प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स, इंडिया लॉन्च से पहले ही जानें सारी डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g35-5g-phone-price-in-india-features-and-specifications-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g35-5g-phone-price-in-india-features-and-specifications-details/#respond Thu, 05 Dec 2024 09:56:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=161205 फोन किस प्राइस रेंज में आएगा और इस मोबाइल में क्या खास मिलेगा, इसकी सारी​ डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post Moto G35 5G प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स, इंडिया लॉन्च से पहले ही जानें सारी डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सस्ता 5जी फोन खरीदना चाहते हैं तो अगले सप्ताह इंडिया में मोटोरोला का नया मोबाइल मोटो जी35 लॉन्च होने जा रहा है। यह लो बजट स्मार्टफोन होगा जो स्टाइलिश लुक, शानदार फीचर्स और शक्तिशाली स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा। यह नया Moto G35 5G फोन किस प्राइस रेंज में आएगा और इस मोबाइल में क्या खास मिलेगा, इसकी सारी​ डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Moto G35 5G की लॉन्च डेट

मोटो जी35 5जी फोन 10 दिसंबर को भारत में लॉन्च होगा। 10 दिसंबर को दोपहर 12 बजे कंपनी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (twitter) के जरिये फोन की कीमत और सेल डेट अनाउंस करेगी। बताते चलें कि शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी Moto G35 5G लॉन्च अनाउंसमेंट देखी जा सकेगी।

Moto G35 5G का प्राइस

मोटो जी35 5जी फोन इंडिया में 4GB RAM पर लॉन्च होगा जिसमें 128GB Storage दी जाएगी। हमारा अनुमान है कि इस मोबाइल को 15 हजार तक के बजट में लाया जा सकता है तथा Moto G35 5G का रेट 14,999 रुपये रखा जा सकता है। वहीं ऑफर्स के साथ इस फोन की कीमत 12 हजार रुपये तक आ सकती है।

Moto G35 5G के कलर

इस मोटोरोला मोबाइल को Vegan Leather Design पर लॉन्च किया जाएगा। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर मोटो जी35 5जी फोन को तीन रंगों में दिखाया गया है जो लाल, हरे और काले शेड्स वाले हैं। इंडिया में इसे Leaf Green, Guava Red और Midnight Black कलर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

Moto G35 5G की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.7″ FHD+ 120Hz ​​Display
  • Unisoc T760 Processor
  • 4GB RAM + 128GB storage
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 20W 5,000mAh Battery

डिस्प्ले

मोटो जी35 5जी फोन राउंड ऐज वाली फ्लेट पंच-होल डिस्प्ले पर बना है। इस मोबाइल में 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन LTPS LCD पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सेंपलिंग रेट और 1000nits ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। इस फोन स्क्रीन पर Vison booster और Water Touch तकनीक के साथ ही Gorilla Glass 3 की प्रोटेक्शन भी मिलेगी।

परफॉर्मेंस

Moto G35 5G स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 14 पर लॉन्च होगा औकर हेलो यूआई पर काम करेगा। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना यूनिसोक टी760 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसमें 2.0Ghz स्पीड वाले चार Cortex A55 कोर तथा 2.2GHz तक की क्लॉक स्पीड वाले चार Cortex A76 कोर शामिल हैं। ग्राहकों को यह मोबाइल फोन 1 साल की ओएस अपग्रेड तथा 2 साल की सिक्योरिटी अपग्रेड भी मिलेगी। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में Mali G57 MC4 जीपीयू भी मिलेगा।

मेमोरी

मोटो जी35 5जी फोन इंडिया में 4GB रैम पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में RAM Boost टेक्नोलॉजी भी दी जाएगी जो मोबाइल की फिजिकल रैम में 8जीबी तक की वुचर्अल रैम जोड़कर इसे 12GB RAM की ताकत प्रदान करेगी। यह फोन LPDR4x RAM तकनीक पर काम करेगा। वहीं स्टोरेज के लिए मोटो जी35 5जी में 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी जिसके साथ माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Moto G35 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया गया है जो PDAF और क्वॉड पिक्सल टेक्नोलॉजी के साथ काम करता है। वहीं रियर कैमरा सेटअप में एफ/2.2 अपर्चर और 120.2 एफओवी वाला 8 मेगापिक्सल Ultra Wide fixed focus लेंस भी ​मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो जी35 5जी फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए मोटो जी35 5जी स्मार्टफोन में तगड़ी 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है तथा इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल को 20वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

5जी

मोटोरोला ने मोटो जी35 को 12 5G Bands वाला सेग्मेंट का सबसे तेज 5जी फोन बताया है। इस मोबाइल में n1, n3, n5, n7, n8, n20, n28, n38, n40, n41, n77 और n78 5G NR band दिए गए हैं जो रिलायंस जियो और एयरटेल नेटवर्क पर फास्ट इंटरनेट चलाएंगे।

Moto G35 5G के फीचर्स

  • यह मोटोरोला फोन Dolby Atmos Dual Stereo स्पीकर्स सपोर्ट करता है।
  • इस 5जी स्मार्टफोन का वजन 185 ग्राम और थिकनेस 7.79mm है।
  • फोन को पानी की छींटों से बचाने के लिए इसे IP52 सर्टिफाइड बनाया गया है।
  • मोटो जी35 में 4 Carrier Aggregation मौजूद है जो इंटरनेट कनेक्टिविटी मजबूत बनाए रखेगा।
  • कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.0, 5GHz Wi-Fi और Wi-Fi hotspot भी मिलेगा।
  • सिक्योरिटी के लिए फोन में फेस अनलॉक फीचर और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
  • यह मोबाइल 3.5mm हेडफोन जैक सपोर्ट करता है जिसके साथ FM Radio भी मिलेगा।

The post Moto G35 5G प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स, इंडिया लॉन्च से पहले ही जानें सारी डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g35-5g-phone-price-in-india-features-and-specifications-details/feed/ 0