moto g4 Play | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 17 Jan 2018 06:58:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 मोटो जी4 पर अमेज़न दे रहा है 2 हजार रुपये तक की छूट https://www.91mobiles.com/hindi/amazon-giving-discount-on-moto-g4-smartphones-in-hindi/ Wed, 21 Dec 2016 10:52:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2774 लोगों को आकर्षित करने हुए अमेज़न इंडिया भी एक खास तरह की सेल लेकर आई है। इस सेल में लेनोवो मोटो सीरीज़ के मोटो जी4, मोटो जी4 प्लस तथा मोटो जी4 प्ले की खरीद पर भारी छूट दी जा रही है।

The post मोटो जी4 पर अमेज़न दे रहा है 2 हजार रुपये तक की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नए साल की शुरुआत हर कोई जश्न के साथ करने को तैयार है। मोबाईल जगत की कंपनियां तथा ई-कॉमर्स वेबसाइट्स भी अपने ग्राहकों को लुभाने की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। अधिकाधिक लोगों को आकर्षित करने हुए अमेज़न इंडिया भी एक खास तरह की सेल लेकर आई है। इस सेल में लेनोवो मोटो सीरीज़ के मोटो जी4, मोटो जी4 प्लस तथा मोटो जी4 प्ले की खरीद पर भारी छूट दी जा रही है।

सीईएस में असूस लॉन्च करेगा एक साथ कई नए डिवाइस

अमेज़न एक्सक्लूसिव सेल में 13,499 रुपये वाले मोटो जी4 प्लस के 2जीबी रैम व 16जीबी मैमोरी वेरिएंट को 12,499 रुपये तथा 14,999 रुपये वाले 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

moto-g4

इस सेल में मोटो जी4 के 16जीबी तथा 32जीबी वाले वेरिएंट्स को 2 हजार रुपये की छूट के साथ अब 10,499 तथा 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है वहीं मोटो जी4 प्ले पर 500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद वह अमेज़न सेल में रुपये 8,499 की कीमत पर उपलब्ध है।

10,000 रुपये के बजट में 3जीबी रैम के साथ 10 शानदार एंडरॉयड स्मार्टफोन

इसके अलावा स्टेंडर्ड चार्टेड के डेबिट व क्रेडिट कार्ड पर अमेज़न द्वारा 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। तथा एचडीएफसी डेबिट कार्ड पर यह छूट 5 प्रतिशत की है।

मार्क जुकरबर्ग ने बनाया आयरन मैन के ‘जारविस’ जैसा असिस्टेंट

गौरतलब है कि कंपनी की ओर से कुछ समय पहले ही मोटो जी4 तथा मोटो जी4 प्लस को एंडरॉयड नुगट पर अपडेट कर दिया गया है। और कुछ शहरों में ये दोनों डिवाईस अमेज़न सेल के अंतर्गत एक्सचेंज आॅफर पर भी उपलब्ध हैं।

The post मोटो जी4 पर अमेज़न दे रहा है 2 हजार रुपये तक की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मोटो के फोन पर अमेज़न इंडिया दे रहा 2 हजार की छूट और 1 हजार का कैशबैक https://www.91mobiles.com/hindi/amazon-india-discount-sale-on-moto-g4-and-moto-g4-plus-phones-in-hindi/ Fri, 02 Dec 2016 09:38:40 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=1962 अमेज़न इंडिया पर मोटो जी4 रुपये 2,000 तक के डिस्काउंटिड रेट पर पर दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के बाद मोटो जी4 को दोनों वेरिएंट कम दाम पर मिल रहे हैं। अमेज़न पर 12,499 की कीमत में लॉन्च हुआ 16जीबी वाला वेरिएंट 10,499 रुपये तक में मिल रहा है तथा 13,999 की कीमत वाले […]

The post मोटो के फोन पर अमेज़न इंडिया दे रहा 2 हजार की छूट और 1 हजार का कैशबैक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अमेज़न इंडिया पर मोटो जी4 रुपये 2,000 तक के डिस्काउंटिड रेट पर पर दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के बाद मोटो जी4 को दोनों वेरिएंट कम दाम पर मिल रहे हैं। अमेज़न पर 12,499 की कीमत में लॉन्च हुआ 16जीबी वाला वेरिएंट 10,499 रुपये तक में मिल रहा है तथा 13,999 की कीमत वाले 32जीबी वाले वेरिएंट के लिए 11,999 रुपये लिए जा रहे हैं।

वेबसाईट की ओर से मोटो जी4 प्ले की खरीद पर 1,000 रुपये का कैशबैक आॅफर दिया जा रहा है। आॅफर के तहत मोटो जी4 प्ले के लिए आपको मात्र 8,999 रुपये चुकाने होंगे। जिसके बाद अमेज़न की ओर से 1,000 रुपये का कैशबैक गिफ्ट कार्ड के रूप में दिया जा रहा है, इसे आप वेबसाईट पर किसी भी खरीदारी के दौरान रिडिम कर सकते हैं तथा उस खरीद पर 1,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं।

moto-motog4

अमेज़न इंडिया द्वारा दिये जा रहे यह आॅफर क्रेडिट-डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिये सिर्फ ई-पेमेंट पर लागू है, कैश-आॅन-डिलीवरी पर इस आॅफर का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा वेबसाईट की ओर से आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, सिटी बैंक, कोटैक महेंद्रा बैंक, एचएसबीसी, एसबीआई, एक्सीस बैंक और स्टेंडर्ड चार्टड बैंक के क्रेडिट कार्ड पर ईएमआई की सुविधा भी दी जा रही है।

मोटो जी4
मोटो जी4 में 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है, जे 401पीपीई सपोर्टिड है। पानी से बचाव के लिए इसे नैनो कोटिंग दी गई है।
एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित यह फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 617 आॅक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी और 32 जीबी के दो वेरिएंट उपलब्ध है।

moto-g4

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी4 में एफ/2.0 अपर्चर के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा एफ/2.2 अपर्चर के साथ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
मोटो जी4 में टर्बोपॉवर क्वीक चार्जिंग फीचर के साथ 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिहाज से फोन में 4जी वोएलटीई, वाई-फाई, 4.2 ब्लूटूथ, जीपीएस व डुअल सिम दिये गये हैं।

मोटो जी4 प्ले
मोटो जी4 प्ले को 294पीपीआई की फुल एचडी ​डिस्प्ले में 5-इंच की स्क्रीन के साथ लॉन्च किया गया है। इसे भी मोटो जी4 की तरह ही वॉटर रिपेलेंट नैनो-कोटिंग दी गई है।
यह फोन भी एंडरॉयड 6.0 मार्शमेलो पर आधारित है। जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 410 क्वॉड-कोर ​प्रोसेसर और एंड्रेनो 306 जीपीयू से लैस है।
मोटो जी4 प्ले में 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

moto-g4

एफ/2.2 अपर्चर और एलईडी फ्लैश से लैस 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा बेहतर फोटोग्राफी करता है, वहीं सेल्फी के लिए फोन में एफ/2.2 अपर्चर स्पिड वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, 4.1 ब्लूटूथ, जीपीएस व डुअल सिम उपलब्ध हैं तथा पॉवर बैकअप के लिए 2,800 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post मोटो के फोन पर अमेज़न इंडिया दे रहा 2 हजार की छूट और 1 हजार का कैशबैक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
देखें एक झलक मोटो जी4 प्ले की https://www.91mobiles.com/hindi/a-short-review-of-moto-g4-play-price-specification-and-feature-in-hindi/ Thu, 06 Oct 2016 12:01:36 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=358 इस छोटे से रिव्यू में अपने आपको मोटो जी4 प्ले के डिजाइन, यूआई, सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और कैमरे के बारे में जानकारी देने की कोशिश की है।

The post देखें एक झलक मोटो जी4 प्ले की first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाल में मोटोरोला में मोटो जी4 प्ले स्मार्टफोन को भारतीय जाबार में लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 8,999 रुपए है और यह आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया के साथ उपलब्ध है। फोन को लॉन्च हुए कुछ दिन हो गए हैं और आप भी यह सोच रहे होंगे कि कैसा है यह फोन। कैसा दिखता है और क्या खरीदारी के लायक है या नहीं। इस पोस्ट में हमने आपको मोटो जी4 प्ले के बारे में जानकारी देने की कोशिश की है। फोन’ के डिजाइन, यूआई, सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और कैमरे के बारे चर्चा की गई है।

डिजाइन
moto-g4-play-front-hands-on
यह फोन देखने में बहुत खूबसूरत नहीं है लेकिन हाथ में लेने पर आपको बेहतर क्वालिटी का अहसास कराएगा। फोन में 5-इंच की 720 x 1280 पिक्सल रेजल्यूशन की एचडी स्क्रीन है। डिसप्ले के मामले में भी इस बजट में अच्छा कहा जा सकता है बहुत अच्छा नहीं। इस बजट में इससे बेहतर डिसप्ले के फोन उपलब्ध हैं। शाओमी रेडी 3एस प्राइम इन्हीं में से एक है।
moto-g4-play-design
फोन की बॉडी मैटल फ्रेम पर बनी है और बैक पैनल में पॉलिकार्बोनेट का उपयोग किया गया है। फोन का बैक पैनल थोड़ा रबर कोडेट लगता है जो हाथ से फिसलने से फोन को बचाता है। यह आपको अच्छा ग्रिप देता है। फोन के निचले पैनल में यूएसबी सलॉट, उपरी पैनल में 3.5एमएम आॅडियो जैक और दाएं पैनल में पावर व वॉल्यूम बटन उपलब्ध है। पिछले पैनल में आप मोटो को लोगो देख सकते हैं। हालांकि अब तक कहीं लेनोवो की ब्रांडिंग नहीं है। 5—इंच का यह फोन आसानी से आपके हाथों आने में सक्षम है। कुल मिलाकर कहें तो अच्छा है लेकिन जिस क्वालिटी की आशा हम मोटोराला से करते हैं उस पर यह खरा नहीं उतरता।

डुअल सिम
moto-g4-play-dual-sim
इस फोन में दो सिम सपेर्ट हैं और सिम स्लॉट बैटरी के पास ही है। सिम या मैमोरी कार्ड लगाने के लिए आपको बैटरी हटाना होगा। दोनों सिम स्लॉट में माइक्रोसिम का उपयोग होता है। पावर बैकअप के लिए 2,800 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन का बैटरी बैकअप अच्छा है और एक दिन निकालने में सक्षम है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि बैक पैनल में आप देख सकते हैं इसमें एनएफसी चिप है। अर्थात आप एनएफसी से डाटा ट्रांस्फर और पेमेंट का लाभ ले सकते हैं।

फोन में 4जी सपोर्ट है और आप दोनों स्लॉट में 4जी सिम का उपयोग कर सकते हैं। इसमें 4जी के लिए वोएलटीई सपोर्ट है आप रिलायंस जियो सिम का उपयोग कर सकते हैं।

हार्डवेयर
moto-g4-play-hardware
मोटोरोला मोटो जी4 प्ले को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 1.2गीगाहट्ज्र का कोर्टेक्स ए—53 प्रोसेसर दिया गया है। इकसे साथ ही 2जीबी रैम मैमोरी और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते है। कुल मिलाकर देखा जाए तो हार्डवेयर के मामले में भी यह औसत है। कुछ खास नहीं कह सकते। कूलपैड नोट3, शाओमी रेडमी 3एस प्राइम और लेईको ले 1एस जैसे फोन इससे बेहतर साबित होते हैं।

सॉफ्टवेयर
moto-g4-play-android
मोटो जी4 प्ले को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर लॉन्च किया गाया है। इसमें स्टॉक एंडरॉयड आपको देखने को मिलेगा जिसे आप शुद्ध एंडरॉयड भी कह सकते हैं। कोई अलग से लेयर नहीं है।
moto-g4-play-ui
मार्शमेलो इंटरफेस में आप देख सकते हैं रिसेंड यूज्ड ऐप आपको सबसे पहले ही दिखाई देगा। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है इसे नए आॅपरेटिंग सिस्टम का अपडेट भी मिलेगा।

कैमरा
moto-g4-play-camera
फोटोग्राफी के लिए मोटो जी4 प्ले में 8-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आॅटो फोकस, पैनोरामा, फेस डिटेक्शन और एचडीआर जैसे आॅप्शन हैं लेकिन बहुत ज्यादा आॅप्शन नहीं मिलेगा। इसमें पिक्चर लेने के लिए अलग से टच बटन नहीं है बल्कि आपको स्क्रीन पर टच करके ही फोटो लेना होगा। इसलिए शुरुआत में फोटोग्राफी में आपको थोड़ा समय लग सकता है। वहीं अच्छी बात है कि लाइड सेटिंग स्क्रीन पर ही मिलेगा इससे आपका रोशनी को अडजस्ट करना काफी आसान हो जाता है।
moto-g4-play-picture
कैमरे से इंडोर में हमने अच्छी रोशनी स्थिति में तस्वीर ली और वह ठीक था। लो लाइट के लिए यह बहुत खास नहीं है।
moto-g4-play-picture-outdoor-1
इस फोटो को हमने आउटडोर में अच्छी रोशनी स्थिति में ली और काफी नजदीक से ली है। फोटो लेने के दौरान किसी तरह की कोई इफेक्ट का इस्तेमाल नहीं किया गया है। आप खुद भी अनुभव कर सकते हैं कैसा है फोटो। इस बारे में ज्यादा कुछ बोलने की जरूरत नहीं है।
moto-g4-play-picture-outdoor
इस फोटो को हमने थोड़ी दूरी से ली है और यहां भी संतोषजनक परिणाम प्राप्त हुआ।
moto-g4-play-picture-outdoor-2
यह तस्वीर भी मोटो जी4 प्ले से ही ली गई है और इसमें हमने लॉन्ग शॉट लेने का प्रयास किया है और यहां भी 8-मेगापिक्सल के लिहाज से यह अच्छा है। कुल मिलाकर कैमरे से आप यही शिकायत कर सकते हैं कि 8-मेगापिक्सल ही क्यों इस बजट में 13-मेगापिक्सल क्यों नहीं। अन्यथा पिक्चर क्वालिटी अच्छी है।
moto-g4-play-front
अंतत: सवाल यही है कि इसे क्यों लें और क्यों न लें। तो आपको बता दूं कि लेने का कारण मोटोरोला ब्रांड, बेहतर सॉफ्टवेयर और अच्छा कैमरा हो सकता है। जहां तक नहीं लेने की बात है तो औसत लुक, साधारण हार्डवेयर और औसत डिसप्ले आएगा। वहीं फिंगरप्रिंट सेंसर न होना भी बड़ी कमी कही जा सकती है।

The post देखें एक झलक मोटो जी4 प्ले की first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>