moto g4 plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 15 Mar 2017 13:37:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 मोटो जी4 प्लस बनाम मोटो जी5 प्लस, जानें कौन फोन है दमदार https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g5-plus-vs-moto-g4-plus-specification-and-features-in-hindi/ Wed, 15 Mar 2017 13:38:22 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=4977 उपभोक्ताओं को यह भी उत्सुकता होती है कि नए फोन में क्या नया होगा। अर्थात मोटो जी4 प्लस की अपेक्षा मोटो जी5 प्लस में क्या खास है।

The post मोटो जी4 प्लस बनाम मोटो जी5 प्लस, जानें कौन फोन है दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल मोटोरोला ने मोटो जी4 और जी4 प्लस मॉडल को पेश किया था। वहीं इस साल के शुरुआत से ही इसके अपग्रेड संस्करण मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस की खबरें आ रही हैं। कंपनी ने आज मोटो जी5 प्लस को भारत में लॉन्च कर दिया है। ऐसे में उपभोक्ताओं को इस बात को लेकर काफी उत्सुकता होगी कि नए फोन में क्या नया है। अर्थात मोटो जी4 प्लस की अपेक्षा मोटो जी5 प्लस में क्या खास है। चलिए हम अपको बताते हैं कि दोनों फोन में​ कितना अंतर है।

1. डिजाइन
मोटोरोला मोटो जी4 प्लस को कंपनी ने पॉलीकार्बोनेट बॉडी में पेश किया है और पिछले पैनल में ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन को नैनो कोटिंग की गई है और यह कुछ हद तक पानी व धूल अवरोधक भी है।

असूस जेनफोन 3एस मैक्स रिव्यू: शानदार लुक, बेजोड़ बैटरी बैकअप लेकिन औसत परफॉर्मेंस

मोटो जी5 प्लस में डिजाइन के मामले में काफी नया है और इस बार आपको मैटल बॉडी वाला फोन देखने को मिलेगा। जहां पुराने फोन में फिजिकल होम बटन नहीं था, वहीं इस बार कंपनी ने होम बटन भी दिया है और फ्रंट में होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस बार का डिजाइन पहले की अपेक्षा काफी कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश हो गया है। वहीं इस फोन में भी नैनो कोटिंग की गई है।

2. डिसप्ले
मोटो जी4 प्लस में 5.5—इंच की फुल एचडी डिसप्ले दी गई है। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 को​टेड है।
moto-g5-plus-display
मोटो जी5 प्लस में आपको 5.2—इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड होगी। ऐसे में कहा जा सकता है कि डिसप्ले के मामले में कुछ भी नया नहीं है बल्कि छोटा ही हो गया है। पंरतु यह फोन पहले से ज्यादा कॉम्पैक्ट हो गया है और आसानी से हथेली में आ जाएगा।

शाओमी रेडमी नोट 4 और लेनोवो के6 पावर में जानें कौन है ताकतवर फोन

3. प्रोसेसर
मोटो जी4 प्लस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 चिपसेट पर पेश किया गया था और इसमें 1.5गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही एड्रीनो 405 जीपीयू देखने को मिलेगा। हालांकि इस चिपसेट में थोड़ी गर्म होने की शिकायत है।
moto-g5-plus-processor
मोटो जी5 प्लस में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर और एड्रीनो 506जीपीयू दिया गया है। इस प्रोसेसर के साथ गर्म होने की शिकायत नहीं है और बैटरी खपत के मामले में भी बेहतर है और मोटो जी4 की अपेक्षा काफी ताकतवर भी है।

4. रैम व मैमोरी
मोटो जी4 प्लस 2जीबी और 3जीबी रैम के साथ उपलब्ध है। इसके साथ ही फोन में 16 और 32जीबी की मैमोरी है। फोने की मैमोरी आप एक्सपेंड कर सकते हैं।

मोटो जी5 प्लस में 3जीबी और 4जीबी रैम वाला मॉडल है। इसके साथ ही 16जीबी और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिलेगी। फोन में 128जीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।

5. कैमरा
मोटो जी4 प्लस में 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
moto-g5-plus-camera
वहीं मोटो जी5 प्लस में 12-मेगापिक्सल का डुअल आॅटोफोकस पिक्सल वाला रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसका मेगापिक्सल भले ही आपको कम लगे लेकिन इसका डुअल पिक्सल तकनीक आपको बेहतर ​क्वालिटी की तस्वीर देगा। वहीं यह तेजी से फोकस भी करता है।

6. सॉफ्टवेयर
मोटो जी4 प्लस को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर पेश किया गया था लेकिन अब यह अपडेट हो चुका है और एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर कार्य कर रहा है। हालांकि अगला अपडेट इसे मिलेगा या नहीं इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।
moto-g5-plus-software
मोटो जी5 प्लस को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर पेश किया गया है और इसे आगे भी अपडेट मिलेंगे। ऐसे में सॉफ्टवेयर के मामले में भी यह थोड़ा आगे कहा जाएगा।

7. बैटरी
मोटो जी4 प्लस को 3,000 एमएएच बैटरी के साथ पेश किया गया है। वहीं मोटो जी5 प्लस में भी आपको इतने ही पावर की बैटरी मिलेगी।
moto-g4-plus-vs-moto-g5-plus

केनेक्टिविटी
मोटो जी4 प्लस में दोहरा सिम सपोर्ट है और आपको 3जी, 4जी के साथ वाईफाई मिलेगा।

वहीं मोटो जी5 प्लस में भी दोहरा सिम सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में एनएफसी, 3जी, 4जी के अलावा वाईफाई मिलेगा।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर देखा जाए तो मोटो जी4 प्लस की अपेक्षा मोटो जी5 प्लस में डिजाइन, प्रोसेसर, कैमरा और रैम अपग्रेड मिल रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि मोटो जी5 प्लस ज्यादा अच्छा है लेकिन 14,999 रुपये में मोटो जी5 प्लस का 16जीबी मैमोरी वाला मॉडल उपलब्ध है जबकि 32जीबी वाले के लिए 16,999 रुपये चुकाने होंगे। ऐसे कहा जा सकता है​ कि कीमत थोड़ा ज्यादा है।

The post मोटो जी4 प्लस बनाम मोटो जी5 प्लस, जानें कौन फोन है दमदार first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मोटो जी4 पर अमेज़न दे रहा है 2 हजार रुपये तक की छूट https://www.91mobiles.com/hindi/amazon-giving-discount-on-moto-g4-smartphones-in-hindi/ Wed, 21 Dec 2016 10:52:59 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=2774 लोगों को आकर्षित करने हुए अमेज़न इंडिया भी एक खास तरह की सेल लेकर आई है। इस सेल में लेनोवो मोटो सीरीज़ के मोटो जी4, मोटो जी4 प्लस तथा मोटो जी4 प्ले की खरीद पर भारी छूट दी जा रही है।

The post मोटो जी4 पर अमेज़न दे रहा है 2 हजार रुपये तक की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

नए साल की शुरुआत हर कोई जश्न के साथ करने को तैयार है। मोबाईल जगत की कंपनियां तथा ई-कॉमर्स वेबसाइट्स भी अपने ग्राहकों को लुभाने की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। अधिकाधिक लोगों को आकर्षित करने हुए अमेज़न इंडिया भी एक खास तरह की सेल लेकर आई है। इस सेल में लेनोवो मोटो सीरीज़ के मोटो जी4, मोटो जी4 प्लस तथा मोटो जी4 प्ले की खरीद पर भारी छूट दी जा रही है।

सीईएस में असूस लॉन्च करेगा एक साथ कई नए डिवाइस

अमेज़न एक्सक्लूसिव सेल में 13,499 रुपये वाले मोटो जी4 प्लस के 2जीबी रैम व 16जीबी मैमोरी वेरिएंट को 12,499 रुपये तथा 14,999 रुपये वाले 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वेरिएंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

moto-g4

इस सेल में मोटो जी4 के 16जीबी तथा 32जीबी वाले वेरिएंट्स को 2 हजार रुपये की छूट के साथ अब 10,499 तथा 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है वहीं मोटो जी4 प्ले पर 500 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद वह अमेज़न सेल में रुपये 8,499 की कीमत पर उपलब्ध है।

10,000 रुपये के बजट में 3जीबी रैम के साथ 10 शानदार एंडरॉयड स्मार्टफोन

इसके अलावा स्टेंडर्ड चार्टेड के डेबिट व क्रेडिट कार्ड पर अमेज़न द्वारा 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। तथा एचडीएफसी डेबिट कार्ड पर यह छूट 5 प्रतिशत की है।

मार्क जुकरबर्ग ने बनाया आयरन मैन के ‘जारविस’ जैसा असिस्टेंट

गौरतलब है कि कंपनी की ओर से कुछ समय पहले ही मोटो जी4 तथा मोटो जी4 प्लस को एंडरॉयड नुगट पर अपडेट कर दिया गया है। और कुछ शहरों में ये दोनों डिवाईस अमेज़न सेल के अंतर्गत एक्सचेंज आॅफर पर भी उपलब्ध हैं।

The post मोटो जी4 पर अमेज़न दे रहा है 2 हजार रुपये तक की छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>