Moto G42 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 04 Jul 2022 06:44:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ बेहद कम कीमत में लॉन्च हुआ Moto G42, जानें खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-and-50mp-camera-smartphone-moto-g42-launched-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-and-50mp-camera-smartphone-moto-g42-launched-in-india/#respond Mon, 04 Jul 2022 06:12:45 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83511 Moto G42 स्मार्टफोन को Qualcomm के Snapdragon 680 प्रोसेसर, 50MP कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है।

The post 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ बेहद कम कीमत में लॉन्च हुआ Moto G42, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला ने Moto G42 स्मार्टफोन को ग्लोबल लॉन्च के बाद अब भारत में भी लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन का भारत में पिछले काफी समय से इंतजार किया जा रहा था। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन भारत में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। मोटोरोला की Moto G-सीरीज का यह स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में पेश किया गया है। मोटोरोला के लेटेस्ट Moto G42 स्मार्टफोन में Full HD+ AMOLED डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर, 50MP कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही मोटोरोला का यह स्मार्टफोन IP52 रेटिंग, 20W TurboPower चार्जिंग, और स्टीरियो स्पीकर सेटअप के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको लेटेस्ट Moto G42 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Moto G42 स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

  • 6.4-इंच FHD+ AMOLED पैनल
  • Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम My UX यूआई
  • Qualcomm Snapdragon 680 SoC
  • 64GB स्टोरेज
  • 50MP ट्रिपल रियर कैमरा
  • 16MP सेल्फ़ी कैमरा
  • 5,000mAh बैटरी, 20W फास्ट चार्जिंग
  • IP52 रेटिंग

Moto G42 India launch

मोटोरोला के Moto G-सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन Moto G42 में 6.5-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रेजलूशन Full HD+ और रिफ्रेश रेट 60Hz है। इसके साथ ही मोटोरोला के इस फोन में सेंटर पंच होल कटआउट दिया गया है। मोटो जी42 स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टा कोर Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है जिसमें ग्राफ़िक्स के लिए Adreno 610 GPU दिया गया है।

Moto G42 स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी और 20W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग दी गई है। मोटोरोला के इस फोन में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा शूटर दिया गया है। इस फोन में प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। मोटोरोला के फोन में 16MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है।

Moto G42 smartphone launched with 50MP camera and 5000mAh battery

Moto G42 स्मार्टफोन IP52 रेटिंग के साथ आता है। इसके साथ ही मोटोरोला के इस पोन में स्टीरियो स्पीकर सेटअप दिया गया है जो कि Dolby Atmos ऑडियो सपोर्ट करता है। मोटोरोला का यह फोन – अटलांटिक ग्रीन और मैटेलिक रोज कलर ऑप्शन के साथ आता है। मोटोरोला का यह फोन Android 12 पर रन करता है। इसके साथ ही मोटोरोला का कहना है कि इस फोन को Android 13 का अपडेट और तीन साल तक सिक्योर्टी अपडेट मिलेंगे। यह भी पढ़ें : 6000mAh बैटरी वाला सैमसंग का फोन सिर्फ 1034 रुपये में लाएं घर, मिल रहा सबसे तगड़ा ऑफर

Moto G42 की कीमत

Moto G42 स्मार्टफोन को भारत में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। मोटोरोला के इस फोन की भारत में कीमत 13,999 रुपये है। मोटोरोला के इस को फ्लिपकार्ट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। Moto G42 स्मार्टफोन की पहली सेल 11 जुलाई को होगी। पहली सेल के दौरान SBI के क्रेडिट कार्ड पर बायर्स को 1000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही मोटोरोला के इस पर जियो यूजर्स को 2549 रुपये के बिनिफिट्स मिलेंगे।

The post 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ बेहद कम कीमत में लॉन्च हुआ Moto G42, जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5000mah-battery-and-50mp-camera-smartphone-moto-g42-launched-in-india/feed/ 0
Moto G42 स्मार्टफोन भारत में इस दिन हो रहा लॉन्च, Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g42-smartphone-to-be-launched-in-india-on-july-4/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g42-smartphone-to-be-launched-in-india-on-july-4/#respond Tue, 28 Jun 2022 04:44:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=83146 Moto G42 स्मार्टफोन को भारत में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा।

The post Moto G42 स्मार्टफोन भारत में इस दिन हो रहा लॉन्च, Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला का बजट स्मार्टफोन Moto G42 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है। यह स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। ग्लोबल लॉन्च के साथ ही मोटोरोला के इस फोन के इंडिया लॉन्च का काफी दिनों से इंतजार किया जा रहा था। मोटोरोला ने कंफर्म कर दिया है कि Moto G42 स्मार्टफोन भारत में 4 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन का लैंडिंग पेज भी लाइव कर दिया गया है। इस लैंडिंग पेज से मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स का पता चलता है।

मोटोरोला का अपकमिंग Moto G42 स्मार्टफोन को Full HD+ AMOLED डिस्प्ले, Qualcomm Snapdragon 680 प्रोसेसर, 50MP कैमरा सेटअप और 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन में IP52 रेटिंग, 20W TurboPower चार्जिंग, और स्टीरियो स्पीकर सेटअप दिया जाएगा। मोटोरोला का यह फोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है ऐसे में इसकी सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी उपलब्ध है।

Moto G42: स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

Moto G42 smartphone launched with 50MP camera and 5000mAh battery

Moto G-सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.5-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन Full HD+, रिफ्रेश रेट 60Hz और सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया जाएगा। इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 680 प्रोसेसर और ग्राफ़िक्स के लिए Adreno 610 GPU दिया जाएगा।

Moto G42 स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी, 20W TurboPower फास्ट चार्जिंग और Type-C चार्जिंग पोर्ट मिलेगा। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।मोटोरोला का यह फोन दो कलर ऑप्शन – एटलांटिक ग्रीन और मैटैलिक रोज कलर में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही यह फोन Android 12 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : 24,999 रुपये कीमत, 108MP कैमरा और 9GB रैम वाला Xiaomi 11i सिर्फ 3755 रुपये में घर लाएं, जानें ऑफर

Moto G42 की क़ीमत

Moto G42 स्मार्टफोन का 4GB + 128GB वेरिएंट ब्राजील में 1,529 ब्राजिलयन रील (करीब 23,000रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। हालांकि संभावनाएं है कि यह फोन भारत में 15,000 रुपये की क़ीमत में पेश किया जा सकता है।

The post Moto G42 स्मार्टफोन भारत में इस दिन हो रहा लॉन्च, Snapdragon 680 प्रोसेसर के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g42-smartphone-to-be-launched-in-india-on-july-4/feed/ 0
Moto G42 स्मार्टफोन 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें पूरी डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g42-smartphone-launched-with-50mp-camera-and-5000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g42-smartphone-launched-with-50mp-camera-and-5000mah-battery/#respond Thu, 09 Jun 2022 06:08:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=82083 मोटोरोला के लेटेस्ट Moto G42 स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है।

The post Moto G42 स्मार्टफोन 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने अपना बजट स्मार्टफोन Moto G42 को ब्राजील में लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला ने ब्राजील में इस बजट स्मार्टफोन के साथ सस्ता 5G स्मार्टफोन भी लॉन्च किया है। Motorola के लेटेस्ट Moto G42 स्मार्टफोन में पंच होल कटआउट वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 6-सीरीज का प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में बड़ी बैटरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां हम आपको मोटोरोला के लेटेस्ट Moto G42 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Moto G42 स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स

Moto G42 स्मार्टफोन में 6.4-इंच का g-OLED डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजलूशन Full HD+ 1080 x 2400 पिक्सल, आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और रिफ्रेश रेट 60Hz है। मोटोरोला के इस फोन में 16 MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो Moto G42 स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। प्राइमरी कैमरा के साथ मोटोरोला के इस फोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। मोटोरोला का यह फोन Android 12 OS पर रन करता है। इसके साथ ही लेटेस्ट मोटो G42 में फेस अनलॉक और साइड फेसिंग फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

Moto G42 smartphone launched with 50MP camera and 5000mAh battery

मोटोरोला के इस फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB की रैम और 128GB की स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही स्टोरेज बढ़ाने के लिए 5,000mAh की बैटरी और 20W TurboCharge टेक्नोलॉजी दी गई है। मोटोरोला के फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल SIM स्लॉट, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, NFC, GPS, USB-C पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। इसके साथ ही फोन में Dolby Atmos सपोर्ट वाला डुअल स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। यह भी पढ़ें : मोटोरोला ने लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन, 50MP कैमरा के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स

Moto G42 कीमत

Moto G42 स्मार्टफोन की कीमत को लेकर फिलहाल कंपनी अभी कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन ब्लू और रोज पिंक कलर में पेश किया गया है।

The post Moto G42 स्मार्टफोन 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें पूरी डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g42-smartphone-launched-with-50mp-camera-and-5000mah-battery/feed/ 0