Moto G5 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 16 Jun 2017 12:35:28 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 डुअल कैमरे वाले मोटो जी5एस का फोटो हुआ लीक, जानें कैसा होगा यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g5s-plus-leaked-with-dual-camera-in-hindi/ Fri, 16 Jun 2017 12:35:28 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8591 मोटोरोला के आगामी स्मार्टफोन मोटो जी5एस प्लस की जानकारी सामनें आई है। इस लीक में फोन की फोटो के साथ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है।

The post डुअल कैमरे वाले मोटो जी5एस का फोटो हुआ लीक, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इसी साल की पहली तिमाही में मोटोरोला ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस लॉन्च किए थे। वहीं अब इसी फोन के एक और वेरिएंट के सामनें आने से मोटो एक बार फिर चर्चा में है। ताजा लीक में मोटोरोला के आगामी स्मार्टफोन मोटो जी5एस प्लस की जानकारी सामनें आई है। इस लीक में फोन की फोटो के साथ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है।

एक्सक्लूसिव : अगले माह लॉन्च होंगे कूलपैड के 2 फोन, आॅफलाइन सेग्मेंट में भी कंपनी देगी दस्तक

स्लैशलीक की ओर से मोटोरोला के नए फोन की फोटो शेयर की गई है तथा दावा किया गया है कि यह कंपनी का आगामी स्मार्टफोन मोटो जी5एस प्लस है। शेयर की गई फोटो में फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिखाया गया है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर भी एलईडी फ्लैश के साथ सेल्फी कैमरा मौजूद है।

moto-g5-front

मोटो के इस फोन में होम बटन भी मौजूद है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडिड हो सकता है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर की दी गई है। इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार कंपनी की ओर से इसे 5.5-इंच की डिस्प्ले पर पेश किया जा सकता है।

आईफोन 8 जानकारी हुई लीक, 5.8-इंच ओएलईडी डिसप्ले पर होगा पेश

लीक के अनुसार मोटो का यह फोन स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट पर काम करेगा तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,068एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही लीक में बताया गया है कि मोटोरोला इस फोन को 300यूएस डॉलर तकरीबन 19,300 रुपये की कीमत पर लॉन्च कर सकती है।

The post डुअल कैमरे वाले मोटो जी5एस का फोटो हुआ लीक, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
देखें एक झलक मोटो जी5 की, कितना दमदार है यह फोन? https://www.91mobiles.com/hindi/handon-and-first-look-of-moto-g5-in-hindi/ Thu, 06 Apr 2017 14:10:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6511 कम शब्दों में हम आपको दे रहे हैं मोटो जी5 के बारे में बड़ी जानकारी। यहां आप फोन के लुक, स्टइल के साथ फीचर्स को बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं।

The post देखें एक झलक मोटो जी5 की, कितना दमदार है यह फोन? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो ब्रांड मोटोरोला ने मोटो जी5 प्लस के बाद जी5 को भी भारत में पेश कर दिया है। कम बजट का यह फोन बेहद ही दमदार माना रहा है और आप में से कई लोग इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक होंगे और खरीदारी का मन बना रहे होंगे। तो चलिए कम शब्दों में हम आपको दे रहे हैं इस फोन के बारे में बड़ी जानकारी। यहां आप फोन के लुक, स्टइल के साथ फीचर्स को बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं।

moto-g5-front
मोटो जी5 देखने में अपने अपग्रेड संस्करण मोटो जी5 प्लस के समान है और इसकी भी बॉडी मैटल की बनी है। यह फोन आपको बेहद ही प्रीमियम लुक का अहसास कराएगा और फोन की बिल्ड क्वालिटी भी बहुत अच्छी है।

एक्सक्लूसिव: भारत में नोकिया 6 लॉन्च होने से पहले देखें इस फोन की एक झलक

moto-g5-back
फोन का बैक पैनल कर्व डिजाइन में है जो इसे पकड़ने में आरामदायक बनाता है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि मोटो जी5 का बैक पैनल आप खोल सकते हैं और खुद ही बैटरी बदल सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस 8 दमदार फीचर

moto-g5-battery
मोटो जी5 में 2,800 एमएएच की बैटर है और कंपनी अच्छी तरह से यूज के बाद एक पूरा दिन निकालने का दावा करती है।

moto-g5-display
मोटो में 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाला 5-इंच का फुल एचडी डिसप्ले है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है।

moto-g5-fingerprint-scanner
पिछली बार मोटो जी4 में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं था लेकिन इस बार जी5 में आपको यह फीचर देखने को मिलेगा। होम बटन पर ही ​फिंगरप्रिंट सेंसर इंटीग्रेटेड है। इतना ही नहीं इसमें बैक और ऐप्लिकेशन मैनेजर जैसे बटन नहीं मिलेंगे होम बटन को स्वाइप कर ही आप यह कार्य कर सकते हैं।

moto-g5-side
मोटो जी4 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर कार्य करता है। हालांकि यह चिपसेट इससे काफी कम बजट के फोन में भी उपलब्ध है। ऐसे में चिपसेट के मामले में यह फोन थोड़ा पीछे कहा जा सकता है। प्रोसेसिंग के लिए फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का प्रोसेसर दिया गया है।

moto-g5-side-1
मोटो जी5 में 3जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 256जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

moto-g5-camera
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन से ली गई ​पिक्चर क्वालिटी को आप देख सकते हैं।


ये फोटो हमने इनडोर मेंं ली हैं।


इन फोटो को आउटडोर में अच्छी रोशनी में लिया गया है।

moto-g5-ui
मोटो जी5 एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर रन करता है और फोन में आपको स्टॉक एंडरॉयड देखने को मिलेगा। अर्थात कोई अतिरिक्त लेयर नहीं साफ-सुथरा प्योर एंडरॉयड।

moto-g5-dual-sim
इस फोन में दोहरा सिम सपोर्ट है और यह रियल डुअल सिम फोन है। आप दो सिम के अलावा अलग से माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

moto-g5-audio
डाटा व कनेकिटविटी के लिए इस फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ वाईफाई, जीपीएस और ब्लूटूथ है।

moto-g5
भारतीय बाजार में मोटो जी5 की कीमत 11,999 रुपये है और यह फोन आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है।

The post देखें एक झलक मोटो जी5 की, कितना दमदार है यह फोन? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
भारत में लॉन्च हुआ मोटो जी5, जानें इसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g5-launched-in-india-on-44th-anniversary-in-hindi/ Tue, 04 Apr 2017 08:00:38 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6453 मोटोरोली की ओर से मोटो जी 5 11,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो 5 अप्रैल की मध्य रात्रि से ई-कॉमर्स साईट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

The post भारत में लॉन्च हुआ मोटो जी5, जानें इसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला इस माह अपनी 44वीं साल​गिरह मना रही है। ​कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही अपना नया स्मार्टफोन मोटो जी5 प्लस भारत में लॉन्च किया था। वहीं अब इसी फोन का दूसरा वर्जन मोटो जी5 ​कंपनी द्वारा लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से यह स्मार्टफोन 11,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो 5 अप्रैल की मध्य रात्रि से ई-कॉमर्स साईट अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

स्वाईप ने लॉन्च किया ​कनेक्ट नियो 4जी, माइक्रोमैक्स को देगा टक्कर

राजधानी में ईवेंट के जरिये लॉन्च किए गए मोटोरोला के नए स्मार्टफोन मोटो जी5 को मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है जो 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले से लैस है। एंडरॉयड नुगट आधारित यह फोन 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर कार्य करता है।

moto-g51

भारत में मोटो जी5 को 3जीबी रैम के साथ 16जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर पेश किया गया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज​रिये बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में पीडीएएफ और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस उपलब्ध है।

moto-g52

फिंगरप्रिंट सेंसर सेंसर से लैस इस फोन में 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ ही वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस व एनएफसी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए कंपनी की ओर से इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 2,800एमएएच की बैटरी दी गई है।

माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया 4जी वोएलटीई वाला स्मार्टफोन भारत 2, जानें ​कीमत और स्पेसिफिकेशन

मोटो जी5 को कंपनी द्वारा गोल्ड व ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया है। मोटो जी5 की कीमत 11,999 रुपये रखी गई है जो इस बुधवार रात 12 बजे से सेल के लिए लिस्ट हो जाएगा। मोटो जी5 की खरीद पर अमेज़न इंडिया की ओर से कुछ खास आॅफर भी दिए जा रहे हैं।

The post भारत में लॉन्च हुआ मोटो जी5, जानें इसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
ये पांच स्मार्टफोन होंगे अगले हफ्ते लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/5-new-smartphones-to-be-launch-next-week-in-hindi/ Fri, 31 Mar 2017 11:44:23 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6377 आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में एक ओर जहां नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले होने वाले हैं तो वहीं दूसरी ओर मोबाइल यूजर्स को इंतजार कराने के बाद अब स्मार्टफोन सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहे हैं।

The post ये पांच स्मार्टफोन होंगे अगले हफ्ते लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

अप्रैल शुरू होते ही जहां मौसम गर्म होने लगा है वहीं मोबाईल बाजार में भी सरगर्मी बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में एक ओर जहां नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले होने वाले हैं तो वहीं दूसरी ओर मोबाइल यूजर्स को इंतजार कराने के बाद अब स्मार्टफोन सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहे हैं। इसी सूची में सैमसंग, सोनी से लेकर मोटो, वीवो और जियोनी भी शामिल है। चलिए आपको बताते हैं 5 ऐसे फोन जो आने वाले दिनों में इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने वाले हैं।

सोनी एक्सपीरिया एक्सजेड एस
सोनी की ओर से आने वाली 4 तारीख को एक्सपीरिया एक्सजेड एस पेश किया जाएगा। कंपनी ने इस फोन को 5.2-इंच की फुलएचडी ट्राईल्युमिनियस डिसप्ले पर पेश किया है। एंडरॉयड नुगट आधारित यह फोन 510 एड्रिनो जीपीयू के साथ स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर काम करता है।

sony-xperia-xzs-1

यह स्मार्टफोन 4जीबी रैम के साथ 32जीबी व 64जीबी के स्टोरेज वेरिएंट में है तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें 5-एक्सिस ओआईएस साथ 19-मेगापिक्सल का रियर कैमरा एवं 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 2,900एमएएच की बैटरी वाले इस फोन की कीमत 4 अप्रैल को ही सामने आएगी।

मोटो जी5
इसी माह भारत में मोटो जी5 प्लस पेश करने के बाद अब कंपनी 4 अप्रैल को ही मोटो जी5 लॉन्च करने वाली है। 5-इंच की फुलएचडी स्क्रीन वाला यह फोन मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर बना है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर कार्य करता है।

moto-g5

यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है जो 2जीबी रैम के साथ 16जीबी और 32जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट पर पेश जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 4जी एलटीई सपोर्टेड इस फोन में 2,800एमएएच की बैटरी दी गई है। उम्मीद है कि इसे 13 हजार तक की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

वीवो वी5 प्लस स्पेशल एडिशन
जैसा की विदित है क्रिकेट का महाकुंभ कही जाने वाली ​इंडियन प्रीमियर लीग जल्द ही शुरू होने वाली है, और इसका आयोजक है वीवो। तो ऐसे में आईपीएल से जुड़ कर कंपनी फरवरी में लॉन्च किए गए वीवो वी5 प्लस को फिर से लॉन्च करने वाली है। आईपीएल के चलते यह स्मार्टफोन कुछ हटके ही होगा।

vivo-v5-plus-front

वीवो वी5 प्लस स्पेशल एडिशन में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टिड 5.5-इंच की 2.5​डी कर्व्ड ग्लास स्क्रीन हो सकती है। 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी के साथ यह फोन स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है।

इस फोन में भी वीवो वी5 प्लस की तरह सॉफ्टलाइट फ्लैश के साथ 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 20-मेगापिक्सल और 8-मेगापिक्सल का डुअल सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फनटच यूआई 3.0 तथा फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पावर बैकअप के लिए इसमें 3,160 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

जियोनी ए1
इसी माह जियोनी ने ए1 को भारत में लॉन्च किया है। 17,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है फोन अप्रैल के पहले सप्ताह से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। जियोनी ए1 बॉडी मैटल से बना है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन पर पेश किया गया है। यह फोन मीडियाटेक चिपसेट पर रन करता है।

gionee-a1

जियोनी ए1 में 4जीबी रैम और 64जीबी की मैमोरी दी गई है तथा फोटोग्राफी के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है तथा 4,010 एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो
सैमसंग का गैलेक्सी सी7 प्रो भी इसी माह लॉन्च किया जाना है। यह फोन मैटल यूनीबॉडी डिजाइन के साथ 5.7-इंच की सुपर एमोलेड स्क्रीन पर पेश किया गया है। गैलेक्सी सी7 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है।

samsung-galaxy-c7-pro

सैमसंग के इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा व इतने का ही सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर तथा 4जी एलटीई सपो​र्टेड है तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post ये पांच स्मार्टफोन होंगे अगले हफ्ते लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4 अप्रैल को होगा लॉन्च मोटो जी5, अमेज़न पर होगी एक्सक्लूसिव सेल https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g5-to-be-launch-on-4th-april-exclusively-on-amazon-in-hindi/ Tue, 28 Mar 2017 09:39:11 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=6228 मोटोरोला राजधानी में एक ईवेंट के माध्यम से 5 अप्रैल को मोटो जी5 भारतीय बाजार में उतारेगी।

The post 4 अप्रैल को होगा लॉन्च मोटो जी5, अमेज़न पर होगी एक्सक्लूसिव सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिनों पहले ही लेनोवो अधिकृत कंपनी मोटोरोला ने अपना नया स्मार्टफोन मोटो जी5 प्लस भारत में लॉन्च किया था। मोटो जी सीरीज़ में प्रति स्मार्टफोन यूजर्स की दिवानगी भुनाते हुए अब कंपनी मोटो जी5 को भारतीय बाजार में पेश करने जा रही है। मोटोरोला ने सूचना दी है कि कंपनी का मोटो जी5 स्मार्टफोन आगामी 4 अप्रैल को एक ईवेंट के माध्यम से भारत में लॉन्च किया जाएगा।

मोटोरोला राजधानी में एक ईवेंट के माध्यम से 4 अप्रैल को मोटो जी5 भारतीय बाजार में उतारेगी। हालांकि यह फोन कब से और कितनी कीमत पर यूजर्स को सेल के लिए उपलब्ध होगा इस बात की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसके तकरीबन 13,000 रुपये की कीमत पर सेल के लिए लिस्ट किया जा सकता है।

moto-g5-invite

मोटो जी5 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो कंपनी द्वारा इसे मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है जो 5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले से लैस होगा। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर कार्य करेगा।

जियो के बाद अब बीएसएनएल लाया अपने ग्राहकों के लिए फ्री डाटा

मोटो जी5 में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी और 32जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट दिए गए है। इस फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ ही यह फोन बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स एवं फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। पावर बैकअप के लिए कंपनी की ओर से इसमें 2,800एमएएच की बैटरी दी गई है।

कार्ल ज़ेसिस लेंस के साथ लॉन्च होगा नोकिया 7 और नोकिया 8

वहीं दूसरी ओर मोटो जी5 की उपलब्धता की बात की जाए तो इसे ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए​ लिस्ट किया जाएगा। मोटोरोला ब्रांड के तहत इस फोन की सेल पर शॉपिंग साइट की ओर से भी खास आॅफर पेश किए जा सकते हैं।

The post 4 अप्रैल को होगा लॉन्च मोटो जी5, अमेज़न पर होगी एक्सक्लूसिव सेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
जानें कैसे सबसे सस्ते में खरीदें मोटो जी5 प्लस https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g5-plus-exclusive-on-flipkart-in-hindi/ Wed, 15 Mar 2017 13:17:57 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5954 फ्लिपकार्ट द्वारा दिए जा रहे 'बॉय बैक गारंटी' आॅफर के तहत मोटो जी5 प्लस की खरीद पर 7,000 रुपये तक की एक्सचेंज छूट दी जा रही है।

The post जानें कैसे सबसे सस्ते में खरीदें मोटो जी5 प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान मोटो जी5 प्लस लॉन्च करने वाली मोटोरोला ने आज इसी स्मार्टफोन को भारत में भी लॉन्च कर दिया है। इस फोन के लॉन्च को अधिक खास बनाते हुए फ्लिपकार्ट की ओर से मोटी जी5 प्लस की खरीद पर ‘बॉय बैक गारंटी’ आॅफर भी जारी किया गया है।
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर यह फोन 3जीबी और 4जीबी रैम वेरिएंट में आज रात से सेल के लिए उपलब्ध होगा ​जहां इनकी कीमत 14,999 रुपये तथा 16,999 रुपये होगी।

फ्लिपकार्ट द्वारा दिए जा रहे ‘बॉय बैक गारंटी’ आॅफर के तहत मोटो जी5 प्लस की खरीद पर 7,000 रुपये तक की एक्सचेंज छूट दी जा रही है। इस आॅफर के अंतगर्त मोटो जी5 प्लस खरीदने के बाद जो भी रजिस्ट्रर्ड कस्टमर छह से आठ माह तक फ्लिपकार्ट को कोई अन्य स्मार्टफोन खरीदेगा उसे मोटो जी5 प्लस के एक्सचेंज पर 7 हजार तक का डिस्काउंट दिया जाएगा।

moto-g5-plus-4

बॉय बैक गारंटी‘ का लाभ सिर्फ उन कस्टमर्स को ही ​प्राप्त होगा जो 16 मार्च के दिन ​फ्लिपकार्ट पर मोटो जी5 प्लस खरीदते हैं। हालांकि आॅफर के तहत 6 माह से पहले इस फोन को एक्सचेंज प्लान में स्वीकारा नहीं जाएगा।

आज से सेल के लिए उपलब्ध हुआ सैमसंग ए5 और ए7 के 2017 मॉडल

इसके अलावा मोटो जी5 प्लस के साथ मोटो हेडफोन को जहां मात्र 599 रुपये में दिया जा रहा है वहीं एसबीआई कार्ड धारकों को फोन की खरीद पर 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है।

The post जानें कैसे सबसे सस्ते में खरीदें मोटो जी5 प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ मोटो जी5 प्लस https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g5-plus-launched-in-india-on-flipkart-in-hindi/ Wed, 15 Mar 2017 07:49:21 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5934 भारत में मोटो जी5 प्लस को 14,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है जो शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 4जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ मोटो जी5 प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले माह मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 के दौरान लेनोवो ब्रांड मोटोरोला ने मोटो जी5 और जी5 प्लस का प्रदर्शन किया था। उसी वक्त कंपनी ने यह जानकारी दे दी थी कि इस फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज मोटो जी सीरीज़ का मोटो जी5 प्लस भारत में लॉन्च ​हो गया है। भारत में मोटो जी5 प्लस को 14,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है जो शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा।

रेडमी नोट 4 बना भारत में सबसे तेज 1 मिलियन यूनिट बेचने वाला पहला स्मार्टफोन

मोटोरोला मोटो जी5 प्लस को कंपनी द्वारा राजधानी में ईवेंट के माध्यम से लॉन्च किया गया है जहां मोटो इंडिया के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे। कंपनी द्वारा इस फोन को 3जीबी रैम के साथ 16जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है। इन वेरिएंट की कीमत क्रमश: 14,999 रुपये तथा 16,999 रुपये रखी गई है।

moto-g5-plus-camera

मोटो जी5 प्लस की बात करें तो मैटल डिजाइन के साथ इसे 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की फुल एचडी स्क्रीन पर पेश किया गया है, जो गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। यह फोन एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो 2.0 गीगाहट्र्ज आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करेगा। ग्राफिक्स के लिए यह ऐड्रेनो 506 जीपीयू से लैस है।

6जीबी रैम और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च होगा लेईको ले एक्स 850

फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें पीडीएएफ तथा डुअल आॅटोफोकस तकनीक वाला 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें स्क्रीन फ्लैश के सा​थ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। मोटो जी5 प्लस में डुअल सिम के साथ ही 4जी वोएलटीई सपोर्ट उपलब्ध है। इसके होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर है तथा पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 4जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ मोटो जी5 प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
आज लॉन्च होगा मोटो जी5 प्लस, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव https://www.91mobiles.com/hindi/how-to-watch-moto-g5-plus-launch-event-live-in-india-in-hindi/ Tue, 14 Mar 2017 14:37:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5923 मोटोरोला मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस को कंपनी दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान लॉन्च करने वाली है और खास बात यह कही जा सकती है कि इस इवेंट के लिए कंपनी ने खास इंतजाम कर रखा है जिससे कि आप देश के किसी भी कोने में बैठकर इसे लाइव देख सकते हैं।

The post आज लॉन्च होगा मोटो जी5 प्लस, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले माह मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 के दौरान लेनोवो ब्रांड मोटोरोला ने मोटो जी5 और जी5 प्लस का प्रदर्शन किया था। उसी वक्त कंपनी ने यह जानकारी दे दी थी कि इस फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज मोटो जी सीरीज के ये दोनों मॉडल भारत में लॉन्च होने वाले हैं। इन फोंस को लेकर भारतीय मोबाइल उपभोक्ताओं में काफी उत्साह है।

लेनोवो ने लॉन्च किया सस्ता 4जी स्मार्टफोन, कीमत 5,799

मोटोरोला मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस को कंपनी दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान लॉन्च करने वाली है और खास बात यह कही जा सकती है कि इस इवेंट के लिए कंपनी ने खास इंतजाम कर रखा है जिससे कि आप देश के किसी भी कोने में बैठकर इसे लाइव देख सकते हैं। यूट्यूब से कंपनी ने लाइव स्ट्रीम करने का विकल्प दिया है जिसे आप कहीं से भी देख सकते हैं। लॉन्च इवेंट लाइव देखने के लिए यहां क्लिक करें

जहां तक मोटो जी5 और जी5 प्लस के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इस बारे में लगभग जानकारियां पहले से ही उपलब्ध हैं। मोटो जी5 में 5-इंच की स्क्रीन दी गई है जो को​र्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट आधारित इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर आधारित है। फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 2जीबी रैम और 32जीबी की मैमोरी है। फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। वहीं इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

आपका फेस देख झट से आॅन होगा सैमसंग गैलेक्सी एस8

मोटो जी5 प्लस की बात करें तो इसमें 5.2-इंच की स्क्रीन है और यह फोन भी एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर कार्य करता है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट आधारित इस फोन में 2.0 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल पिक्सल तकनीक वाला 12—मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5—मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है।

The post आज लॉन्च होगा मोटो जी5 प्लस, जानें कैसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
15 मॉर्च को लॉन्च होगा मोटो जी5 प्लस, फ्लिपकार्ट पर होगा एक्सक्लूसिव https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g5-plus-to-be-launched-on-15-march-exclusively-on-flipkart-in-hindi/ Wed, 08 Mar 2017 06:37:05 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5773 15 मार्च को राजधानी में ईवेंट के जरिये मोटो जी5 और मोटो जी5 को भारत में लॉन्च करेगी तथा लॉन्च के कुछ समय बाद यह फोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए लिस्ट हो जाएगा।

The post 15 मॉर्च को लॉन्च होगा मोटो जी5 प्लस, फ्लिपकार्ट पर होगा एक्सक्लूसिव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाईल वर्ल्ड कांग्रेस 2017 में लॉन्च हुए मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस के इंडिया लॉन्च को लेकर कंपनी ने कहा था कि नया स्मार्टफोन 15 मार्च को भारत में पेश किया जाएगा। वहीं अब भारत में मोटो जी5 प्लस की उपलब्धता पर कंपनी ने आॅफिशियल सोशल मीडिय प्लेटफार्म के जरिये यह भी साफ कर दिया है कि मोटो जी5 को एक्सक्लूसिव सेल के तहत ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा।

एयरटेल ओर वोडाफोन ने दिया वूमेंस डे पर खास तोहफा

मोटो इंडिया ने अपने ट्विटर अकांउट के माध्यम से जानकारी दी है कि कपंनी आगामी 15 मार्च को राजधानी में ईवेंट के जरिये मोटो जी5 और मोटो जी5 को भारत में लॉन्च करेगी तथा लॉन्च के कुछ समय बाद यह फोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए लिस्ट हो जाएगा। हालांकि मोटो या फ्लिपकार्ट की ओर से अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि मोटो जी के नये फोन के लिए प्री-बुकिंग करनी होगी या यह ओपन सेल के लिए उपलब्ध होगा।

मोटो जी5 प्लस की बात करें तो मैटल डिजाइन के साथ इसे 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की फुल एचडी स्क्रीन पर पेश किया गया है, जो गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। यह फोन एंडरॉयड नुगट पर पेश किया गया है जो 2.0 गीगाहट्र्ज आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करेगा।

4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

इस फोन को 2जीबी रैम, 3जीबी रैम और 4जीबी रैम आॅप्शन में पेश किया गया है ​जो ग्राफिक्स के लिए ऐड्रेनो 506 जीपीयू से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 2 और 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

moto-g5-plus-ram

फोटोग्राफी के लिए जहां इसमें पीडीएएफ तथा डुअल आॅटोफोकस तकनीक वाला 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें स्क्रीन फ्लैश के सा​थ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

इस वूमंस डे पर महिलाओं के लिए आर्कषक आॅफर लाया है असूस

मोटो जी5 प्लस में डुअल सिम के साथ ही 4जी वोएलटीई सपोर्ट उपलब्ध है। इसके होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर है तथा पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। उम्मीद की जा रही है ​कि इस फोन को भारत में तकरीबन 13 हजार की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

The post 15 मॉर्च को लॉन्च होगा मोटो जी5 प्लस, फ्लिपकार्ट पर होगा एक्सक्लूसिव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
शाओमी रेडमी नोट 4 को टक्कर देने 15 मार्च को आ रहा मोटो जी5 https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g5-and-g5-plus-to-be-lunched-in-india-on-15-march-in-hindi/ Mon, 27 Feb 2017 13:00:38 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=5484 मोटोरोला ने प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि कपंनी आगामी 15 मार्च को राजधानी दिल्ली में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जहां वह अपने अपने नए स्मार्टफोन मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस को लॉन्च करने वाली है।

The post शाओमी रेडमी नोट 4 को टक्कर देने 15 मार्च को आ रहा मोटो जी5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाईल वर्ल्ड कॉग्रेंस 2017 में लेनोवो अधिकृत मोटोरोला ने अपने बहुप्रतीक्षित डिवाईस मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस को लॉन्च किया है। अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के दूसरे दिन हीं कंपनी ने इस फोन की भारत में उपलब्धता को लेकर जानकारी दी है। मोटोरोला ने साफ किया है कि कंपनी के ये दोनों स्मार्टफोन 15 मार्च को भारत में लॉन्च किए जाएगे।

एयरटेल ने लिया बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से पूरी तरह रोमिंग फ्री होगी सर्विस

मोटोरोला ने प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि कपंनी आगामी 15 मार्च को राजधानी दिल्ली में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जहां वह अपने अपने नए स्मार्टफोन मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस को लॉन्च करने वाली है। आईये भारत में लॉन्च से पहले नज़र डालते हैं इन दोनों फोन के दमदार फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन्स पर।

moto-g5-plus-display

मोटो जी5 प्लस के लुक की बात करें तो इस फोन को मैटल डिजाइन में पेश किया गया है और स्क्रीन पहले की अपेक्षा छोटी कर दी गई है। जहां मोटो जी4 प्लस में 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है। वहीं मोटो जी5 प्लस में आपको 5.2-इंच की स्क्रीन फुल एचडी (1920×1080 पिक्सल) स्क्रीन देखने को मिलेगी। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। इस बार कंपनी ने होम बटन भी दिया है और फ्रंट में होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

मोटो जी5 प्लस में आपको क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 2.0 गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 506जीपीयू है। इस फोन को 2जीबी रैम, 3जीबी रैम और 4जीबी रैम आॅप्शन में पेश किया गया है। 2 और 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी और 4जीबी रैम साथ आपको 64जीबी की मैमोरी मिलेगी। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है।

moto-g5-plus-ram

फोटोग्राफी के लिए 12-मेगापिक्सल का डुअल आॅटोफोकस पिक्सल वाला रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही कैमरा पीडीएएफ तकनीक से लैस है। इसका सेकेंडरी कैमरा 5-मेगापिक्सल का है और इसके साथ स्क्रीन फ्लैश मिलेगा जो कम रोशनी में सेल्फी के दौरान मददगार होगा।

16-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुआ जियोनी का यह फोन

एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट आधारित मोटो जी5 प्लस में आपको दोहरा सिम सपोर्ट मिलेगा। आप दोनों सिम में 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि मोटो के अन्य फोन की तरह इसमें भी नैनो कोटिंग मिलेगा जो फोन को कुछ हद तक वाटरप्रूफ बनाता है। वहीं पावर बैकअप के लिए 3,000 एमएमएच की बैटरी मिलेगी।

माना जा रहा है कि यह फोन 12 से 13 हजार के बजट में लॉन्च होगा। ऐसे में इस फोन को सीधी टक्कर शाओमी रेडमी नोट 4 से मिलने वाली है।

The post शाओमी रेडमी नोट 4 को टक्कर देने 15 मार्च को आ रहा मोटो जी5 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>