Moto G52 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 25 Apr 2022 06:52:58 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6GB RAM और 50MP Camera के साथ Moto G52 इंडिया में हुआ लॉन्च, सिर्फ 13499 रुपये में होगी सेल! https://www.91mobiles.com/hindi/6gb-ram-phone-moto-g52-launch-in-india-at-rs-14499-price-know-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/6gb-ram-phone-moto-g52-launch-in-india-at-rs-14499-price-know-specs-sale-offer/#respond Mon, 25 Apr 2022 06:39:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79379 मोटो जी52 के प्राइस तथा सेल से जुड़ी डिटेल्स आगे दी गई है।

The post 6GB RAM और 50MP Camera के साथ Moto G52 इंडिया में हुआ लॉन्च, सिर्फ 13499 रुपये में होगी सेल! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह मोबाइल फोन कंपनी की ओर से ‘जी’ सीरीज़ में जोड़ा गया है जो Moto G52 नाम के साथ लॉन्च हुआ है। यह नया मोटोरोला मोबाइल इंडिया में 50MP Camera, 6GB RAM, Snapdragon 680 चिपसेट और 30W 5,000mAh battery के साथ आया है। पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस स्मार्टफोन का डिजाईन भी बेहद आर्कषक है तथा मोटो जी52 के प्राइस तथा सेल से जुड़ी डिटेल्स आगे दी गई है।

Moto G52 का प्राइस

मोटोरोला मोटो जी52 इंडियन में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन का बेस वेरिएंट 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 14,499 रुपये है। इसी तरह Moto G52 का बड़ा वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका प्राइस 16,499 रुपये है। मोटो जी52 की सेल आने वाली 3 मई से शुरू होगी तथा शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के साथ ही इसे रिटेल स्टोर्स पर से भी खरीदा जा सकेगा। बता दें कि फ्लिपकार्ट पर ऑफर के तहत इस फोन को 13,499 रुपये की शुरूआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा।

6gb-ram-phone-moto-g52-launch-in-india-at-rs-14499-price-know-specs-sale-offer

Moto G52 की स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला मोटो जी52 स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 2460 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। पंच-होल स्टाईल वाली यह फोन स्क्रीन पीओएलईडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है तथा 500निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.4 प्रतिशत का है तथा मोटो जी52 की थिकनेस 7.99एमएम है और वज़न 169 ग्राम है। यह भी पढ़ें : मार्केट में कूदा सैमसंग का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy Jump2, 50MP Camera के साथ मिलेगी 6GB RAM

Moto G52 एंडरॉयड 12 पर लॉन्च हुआ है जो माययूएक्स के साथ मिलकर करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर​ तथा क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह मोटोरोला मोबाइल एड्रेनो 610 जीपीयू सपोर्ट करता है। इंडिया में मोटो जी52 4 जीबी और 6 जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी व 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

moto-g52-price

फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला मोटो जी52 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर में एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंड डेफ्थ सेंसर और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto G52 स्मार्टफोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 12GB RAM और 80W SuperVOOC के साथ पावरफुल OPPO K10 Pro हुआ लॉन्च

Motorola Moto G52 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए यह फोन फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर व फेस अनलॉक तकनीक सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए मोटो जी52 में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। यह फोन Charcoal Grey और Porcelain White कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 6GB RAM और 50MP Camera के साथ Moto G52 इंडिया में हुआ लॉन्च, सिर्फ 13499 रुपये में होगी सेल! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/6gb-ram-phone-moto-g52-launch-in-india-at-rs-14499-price-know-specs-sale-offer/feed/ 0
25 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा सस्ता Motorola Moto G52, इसमें मिलेगा 50MP Camera और 5,000mAh बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/25-april-motorola-moto-g52-india-launch-price-specifications-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/25-april-motorola-moto-g52-india-launch-price-specifications-sale-offer/#respond Wed, 20 Apr 2022 04:53:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79135 Motorola Moto G52 Snapdragon 680 चिपसेट, 50MP Camera, 30W 5000mAh बैटरी सपोर्ट करता है।

The post 25 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा सस्ता Motorola Moto G52, इसमें मिलेगा 50MP Camera और 5,000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने इस महीने की शुरूआत में ही टेक मंच पर अपनी ‘जी’ सीरीज़ के तहत Moto G52 स्मार्टफोन पेश किया है। यह मोबाइल फोन यूरोप में लॉन्च हो चुका है जो Android 12 के साथ 6GB RAM, Snapdragon 680 चिपसेट, 50MP Camera और 30W 5,000mAh battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है। वहीं अब मोटोरोला इंडिया ने भी अनाउंसमेंट कर दी है कि मोटो जी52 स्मार्टफोन आने वाली 25 अप्रैल को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा।

Moto G52 इंडिया लॉन्च

Moto G52 स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च की जानकारी देते हुए कंपनी ने बताया है कि आने वाली 25 अप्रैल को ऑनलाईन तरीके से अपने नए मोबाइल फोन मोटोरोला मोटो जी52 को भारतीय बाजार में उतारेगी। कंपनी की तरफ से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस फोन का प्रोडक्ट पेज लाईव किया जा चुका है जो साफ करता है कि मोटो जी52 की सेल फ्लिपकार्ट पर ही होगी। वहीं इस प्रोडक्ट पेज पर Moto G52 के बाजार में आने से पहले ही इसकी फोटोज़ के साथ कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा कर दिया है।

Moto G52 की स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला मोटो जी52 को यूरोप में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। भारतीय बाजार में भी यह फोन पीओएलईडी पैनल पर लॉन्च होगा तथा फोन स्क्रीन 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। यह मोटो फोन पंच-होल स्टाईल वाली डिसप्ले पर बना होगा जिसमें 2.5एमएम तक बेहद ही नैरो बेजल्स दिए जाएंगे तथा सेल्फी कैमरे से लैस होल भी बॉडी पार्ट से दूर स्थित होगा। बता दें कि इस फोन की थिकनेस 7.99एमएम है तथा वज़न 169 ग्राम है। यह भी पढ़ें : 6GB RAM और 64MP Camera के साथ लॉन्च हुआ वनप्लस का सस्ता मोबाइल फोन OnePlus Nord N20 5G

Motorola Moto G52 की अन्य स्पे​सिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन यूरोप में एंडरॉयड 12 आधारित माययूएक्स पर लॉन्च हुआ है तथा क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट पर रन करता है। यूरोपियन मार्केट में यह मोटोरोला फोन 6 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। उम्मीद है कि इंडिया में भी यही वेरिएंट आएगा। Moto G52 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। वहीं आईपी52 रेटिंग इस मोटोरोला मोबाइल को पानी व धूल से सुरक्षित रखती है।

25 april motorola moto g52 india launch price specifications sale offer

फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला मोटो जी52 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसी तरह बैक पैनल पर कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto G52 स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।

The post 25 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा सस्ता Motorola Moto G52, इसमें मिलेगा 50MP Camera और 5,000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/25-april-motorola-moto-g52-india-launch-price-specifications-sale-offer/feed/ 0
Moto G52 स्मार्टफोन भारत में 20,000 रुपये से कम कीमत में अप्रैल महीने में होगा लॉन्च, जानें क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g52-smartphone-will-be-launched-in-india-in-the-month-of-april-for-less-than-rs-20000/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g52-smartphone-will-be-launched-in-india-in-the-month-of-april-for-less-than-rs-20000/#respond Sat, 16 Apr 2022 05:50:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=79002 Motorola के अपकमिंग स्मार्टफोन Moto G52 की मार्केट में सीधी टक्कर Redmi Note 11 Pro Plus 5G और Realme 9 5G स्मार्टफ़ोन से होनी है।

The post Moto G52 स्मार्टफोन भारत में 20,000 रुपये से कम कीमत में अप्रैल महीने में होगा लॉन्च, जानें क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola इन दिनों अपने नए G-सीरीज स्मार्टफोन Moto G52 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। 91mobiles मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन के लॉन्च को अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में कंफर्म किया है। इंडस्ट्री सूत्रों की माने तो मोटोरोला का यह स्मार्टफोन भारत में अप्रैल महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही मोटोरोला के अपकमिंग Moto G52 स्मार्टफोन की इंडिया प्राइसिंग भी लीक हो गई है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन भारत में 20,000 रुपये तक की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। Motorola के अपकमिंग स्मार्टफोन की मार्केट में सीधी टक्कर Redmi Note 11 Pro Plus 5G और Realme 9 5G स्मार्टफ़ोन से होनी है।

Moto G52 स्पेसिफिकेशन्स

Moto G52 स्मार्टफोन को कंपनी यूरोप में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 6.6-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले 2400×1080 पिक्सल रेजलूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और पंच होल वाले डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। 91mobiles की रिपोर्ट की बताए तो Moto G52 स्मार्टफोन को 6.5-इंच 90Hz FHD+ रेजलूशन वाले pOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। यह AMOLED के मुकाबले ज्यादा शॉक प्रूव है। इस फोन को स्लिम बैजल, थिन और लाइट डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इस फोन का वजन मात्र 169 ग्राम और साइज 160.98 x 74.46 x 7.99mm है।

50mp camera phone Motorola Moto G52 launched know price specs sale offer

मोटोरोला का अपकमिंग Moto G52 स्मार्टफोन को Qualcomm के Snapdragon 680 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 610 GPU दिया गया है। इस फोन में 4GB/ 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। मोटोरोला के अपकमिंग Moto G52 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इसके साथ ही फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड/डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा और Snapdragon 7 Gen 1 SoC के साथ OPPO Reno 8 मचाएगा धमाल, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही मोटो जी52 स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन को Android 12 OS के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही इस फोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट स्कैनर, 3.5mm ऑडियो जैक और Dolby Atmos के साथ स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट मिलेगा। यह भी पढ़ें : बैटरी और पेट्रोल से चलने वाली Honda City e : HEV Hybrid भारत में लॉन्च, मिलेगी 26.5 km की धाकड़ माइलेज

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

The post Moto G52 स्मार्टफोन भारत में 20,000 रुपये से कम कीमत में अप्रैल महीने में होगा लॉन्च, जानें क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g52-smartphone-will-be-launched-in-india-in-the-month-of-april-for-less-than-rs-20000/feed/ 0
50MP Camera के साथ लॉन्च हुआ Motorola का एक और धांसू स्मार्टफोन Moto G52, कीमत भी है कम! https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-motorola-moto-g52-launched-know-price-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-motorola-moto-g52-launched-know-price-specs-sale-offer/#respond Wed, 13 Apr 2022 02:06:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=78802 मोटोरोला मोटो जी52 फिलहाल यूरोप में लॉन्च हुआ है जो आने वाले दिनों इंडियन मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है।

The post 50MP Camera के साथ लॉन्च हुआ Motorola का एक और धांसू स्मार्टफोन Moto G52, कीमत भी है कम! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी ‘जी’ सीरीज़ के तहत Moto G22 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। 50MP Camera, 4GB RAM, Mediatek Helio G37 चिपसेट और 5,000mAh Battery से लैस यह मोबाइल फोन 10,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं आज इसी सीरीज़ के तहत कंपनी ने ग्लोबल मंच पर एक और नया मोबाइल फोन Moto G52 भी लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला मोटो जी52 फिलहाल यूरोप में लॉन्च हुआ है जो आने वाले दिनों इंडियन मार्केट में भी लॉन्च किया जा सकता है।

Moto G52 की स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला मोटो जी52 को कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह मोटो फोन पंच-होल स्टाईल वाली डिसप्ले पर बनी है जिसके तीन किनारें तो बेजल लेस हैं लेकिन नीचे ही ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में सेल्फी कैमरे से लैस होल मौजूद है।

50mp camera phone Motorola Moto G52 launched know price specs sale offer

Motorola Moto G52 एंडरॉयड 12 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो माययूएक्स के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है। यूरोपियन मार्केट में यह मोटोरोला फोन 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये एक्सपेंड भी किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : 32 MP सेल्फी कैमरा और शानदार डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ Oppo F21 Pro स्मार्टफोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला मोटो जी52 स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसी तरह बैक पैनल पर कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto G52 स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

50mp camera phone Motorola Moto G52 launched know price specs sale offer

Moto G52 एक डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। इस फोन की थिकनेस 7.99एमएम है तथा वज़न 169 ग्राम है। मोटोरोला ने अपने फोन को आईपी52 रेटिंग के साथ बाजार में उतारा है जो वॉटर प्रूफ बनाता है। पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। यह फोन Charcoal Grey और Porcelain White कलर में लॉन्च हुआ है।

Motorola Moto G52 का प्राइस

यूरोप में मोटोरोला मोटो जी52 दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस मॉडल में 4 जीबी रैम दी गई है जिसका प्राइस EUR 249 यूरो यानी भारतीय करंसी अनुसार 20,500 रुपये के करीब है। प्राप्त जानकारी अनुसार कंपनी ने इस फोन 6 जीबी रैम के साथ भी पेश किया है जिसके साथ 128 जीबी मैमोरी और 256 जीबी स्टोरेज भी मिलेगी। फोन के अन्य वेरिएंट्स के दाम की जानकारी आने वाले दिनों में जाहिर की जाएगी।

The post 50MP Camera के साथ लॉन्च हुआ Motorola का एक और धांसू स्मार्टफोन Moto G52, कीमत भी है कम! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-phone-motorola-moto-g52-launched-know-price-specs-sale-offer/feed/ 0