Moto G53 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 06 Mar 2023 11:04:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 10 हजार के बजट में लॉन्च हुआ सस्ता 5जी फोन, साथ मिलता है 50MP Camera और 5,000mAh Battery https://www.91mobiles.com/hindi/cheap-5g-mobile-phone-moto-g53-launched-know-price-specifications-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/cheap-5g-mobile-phone-moto-g53-launched-know-price-specifications-details/#respond Fri, 16 Dec 2022 07:29:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=94253 Motorola ने दो नए स्मार्टफोन Moto X40 और Moto G53 5G लॉन्च कर दिए हैं।

The post 10 हजार के बजट में लॉन्च हुआ सस्ता 5जी फोन, साथ मिलता है 50MP Camera और 5,000mAh Battery first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights
  • Moto X40 और Moto G53 5G चीन में लॉन्च हो गए हैं।
  • मोटो एक्स40 हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस है तथा मोटो जी53 लो बजट 5जी फोन है।
  • Moto X40 की ताकत Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट और 165Hz OLED डिस्प्ले है।
  • Moto G53 सस्ते प्राइस पर 5G कनेक्टिविटी, 50MP camera और 5000mAh बैटरी देता है।

Motorola ने टेक मंच पर अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं। कंपनी की ओर से Moto X40 और Moto G53 5G लॉन्च कर दिए गए हैं। इन मोबाइल फोंस ने फिलहाल चाइना मार्केट में एंट्री ली है जो आने वाले दिनों में भारतीय बाजार में उतारे जा सकते हैं। हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस मोटो एक्स40 की डिटेल्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)। कम कीमत वाले सस्ते 5जी फोन मोटो जी53 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस की जानकारी आगे दी गई है।

cheap 5g mobile phone moto g53 launched know price specifications details

Moto G53 price

मोटोरोला ने मोटो जी53 को दो वेरिएंट्स में बाजार में उतारा है। फोन के बेस वेरिएंट में जहां 4GB RAM + 128GB Storage दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 8GB RAM + 128GB Storage सपोर्ट करता है। इन दोनों मॉडल्स की कीमत क्रमश: 899 युआन और 1099 युआन है। यह प्राइस भारतीय करंसी अनुसार 10,700 रुपये और 13,000 रुपये के करीब है।

Moto G53 Specifications

  • 6.5″ 120Hz display
  • 8GB RAM
  • 50MP Camera
  • 5,000mAh Battery

मोटोरोला मोटो जी53 स्मार्टफोन 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाईल स्क्रीन है जो एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 आधारित माययूआई 5.0 पर लॉन्च हुआ है जो ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 5जी चिपसेट पर रन करता है। कंपनी ने अभी चिपसेट कोडनेम की जानकारी नहीं दी है।

cheap 5g mobile phone moto g53 launched know price specifications details

Moto G53 में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

cheap 5g mobile phone moto g53 launched know price specifications details

यह मोटोरोला स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करता है तथा साथ ही इसमें 3.5एमएम जैक और अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए Moto G53 में 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

The post 10 हजार के बजट में लॉन्च हुआ सस्ता 5जी फोन, साथ मिलता है 50MP Camera और 5,000mAh Battery first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/cheap-5g-mobile-phone-moto-g53-launched-know-price-specifications-details/feed/ 0