Moto G5s Plus | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 17 Aug 2021 04:58:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 2,000 रुपये कम में मिल रहा है 4जीबी रैम और डुअल कैमरे वाला मोटो जी5एस प्लस, जानें कहां से खरीदें https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g5s-plus-on-rs2000-discount-on-amazon-india-in-hindi/ Tue, 13 Mar 2018 11:21:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17933 यह आॅफर सिर्फ 4 दिन के लिए ही पेश किया गया है।

The post 2,000 रुपये कम में मिल रहा है 4जीबी रैम और डुअल कैमरे वाला मोटो जी5एस प्लस, जानें कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो अधिकृत मोटोरोला ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपना दमदार डिवाईस मोटो जी5एस प्लस लॉन्च किया था। कंपनी की ओर से इस फोन को दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया था जिसे स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा काफी पंसद किया था। वहीं अब देश की प्रसिद्ध शॉ​पिंग साइट अमेज़न इंडिया ने इस फोन के दाम सीधे 2,000 रुपये कम कर दिए हैं। सिर्फ इतना ही नहीं स्पेशल आॅफर के तहत अमेज़न इंडिया 1,000 रुपये की अतिरिक्त छूट भी दे रही है।

अमेज़न इंडिया की ओर से मोटो जी5एस प्लस पर खास आॅफर की शुरूआत की गई है। इस शॉपिंग साइट पर मोटो जी5एस प्लस को 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेचा रहा है। मोटो के इस फोन की हालिया कीमत जहां 14,999 रुपये है वहीं अमेज़न पर इसे 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं किसी पुराने फोन के बदले में जहां अमेज़न 1,000 रुपये की फिक्स छूट दे रही है वहीं एक्सचेंज आॅफर के तहत 9,005 रुपये तक का डिस्काउंट पाया जा सकता है।

moto-g5s-plus-offer

गौरतलब है कि अमेज़न की ओर से यह आॅफर सिर्फ 4 दिन के लिए ही पेश किया गया है, जो आज 13 मार्च से शुरू होकर 16 मार्च की रात चलेगा। इस आॅफर में मोटो जी5एस प्लस का सिर्फ 4जीबी रैम व 64जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट ही शामिल किया गया है। मोटो जी5एस प्लस को वेबसाइट से लूनार ग्रे और ब्लश गोल्ड कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

moto-g5s-plus

मोटो जी5एस प्लस के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की स्क्रीन पर पेश किया गया है जो गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। यह फोन 2.0गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 506जीपीयू मौजूद है।

माइक्रोमैक्स भारत 1 (2018) की तस्वीर आई सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च

फोटोग्राफी के लिहाज से यह फोन खास है। इसके बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन के दोनों ही कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश लाईट से लैस है। 4जी वोएलटीई व एनएफसी के साथ ही इसमें बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में टर्बो चाजर के साथ 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

The post 2,000 रुपये कम में मिल रहा है 4जीबी रैम और डुअल कैमरे वाला मोटो जी5एस प्लस, जानें कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मोटो जी5एस प्लस https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g5s-plus-price-specification-and-features-in-india/ Wed, 29 Nov 2017 06:01:32 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=14147 यह फोन आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है जहां इसका प्राइस 13,999 रुपये से शुरू है।

The post मोटो जी5एस प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटो जी5एस प्लस प्राइस इन इंडिया
मोटो जी5एस प्लस, 3जीबी रैम 32जीबी मैमोरी- 13,999 रुपये
मोटो जी5एस प्लस, 4जीबी रैम 64जीबी मैमोरी- 15,999 रुपये

भारत में मोटो जी सीरीज फोन अपने बजट में बेस्ट फोन में से एक कहे जाते हैं। इस साल कंपनी ने मोटो जी सीरीज में चार फोन लॉन्च किए हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा मोटो जी5एस प्लस की है। जी सीरीज का यह पलहा फोन है जिसे डुअल कैमरे से लैस किया गया है। यह फोन आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है जहां इसका प्राइस 13,999 रुपये से शुरू है। इसके अलावा फोन को आॅफलाइन स्टोर से भी खरीदा जा सकता है। मोटो जी5एस प्लस के सारे स्पेसिफिकेशन और फीचर्स हमने आगे विस्तार से बताए हैं।

डिजाइन
मोटो जी5एस प्लस वैसे तो देखने में अच्छा है लेकिन डिजाइन में नयापन नहीं है। यह अपने पुराने मोटो जी5 सीरीज के फोन के समान ही है। मोटो जी5एस प्लस की बॉडी मैटल की बनी है और पीछे से थोड़ा कर्व है। इस कारण पकड़ने में आरामदायक लगता है। फोन को नैनो कोटिंग किया गया है जो इसे कुछ हद तक पानी से सुरक्षित रखता है। घड़ी डायल के समान रिंग दिया गया है जिसमें फोन का कैमरा उपलब्ध है। वहीं होम स्क्रीन पर ही आपको फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

डिसप्ले
मोटो जी5एस प्लस में 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन फुल एचडी 1080×1920 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है जो इसे छोटे मोटे खरोंच से बचाता है। फोन का डिसप्ले शानदार है और आप धूप में भी बेहतर व्यू पा सकते हैं।

हार्डवेयर
मोटो जी5एस प्लस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में आपको 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ ही एड्रीनो 505जीपीयू है। मध्य रेंज में यह प्रोसेसर बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। मोटो जी5एस प्लस को 4जीबी रैम मैमोरी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ पेश किया गया है। फोन मैमोरी 256जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

सॉफ्टवेयर
मोटो जी5एस प्लस को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर पेश किया गया है और इसे आगे भी अपडेट मिलेंगे। यह आपको प्योर एंडरॉयड का अहसास कराएगा।

कैमरा
मोटो जी5एस प्लस में आपको 13+13-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। कैमरे के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला सेंसर है। कंपनी का दावा है कि यह बोके इफेक्ट के साथ उपलब्ध है जहां आप बैकग्रांड को ब्लर कर सकते हैं और इसका डेफ्थ आॅफ फिल्ड भी काफी शानदार है। इसके साथ ही 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश मिलेगा।

बैटरी
मोटो जी5एस प्लस में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन के साथ टर्बो चाजर है जो फास्ट चार्ज करता है।

कनेक्टिविटी
मोटो जी5एस प्लस में भी दोहरा सिम सपोर्ट दिया गया है और आप माइक्रोएसडी के साथ दोनों सिम लगा सकते हैं। इसके साथ ही फोन में एनएफसी, 3जी, 4जी के अलावा वाईफाई है।

मोटो जी5एस प्लस के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल मोटो जी5एस प्लस
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 5.5 इंच (13.97 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन फूल एचडी, (1,080 x 1,920 पिक्सल)
प्रोटेक्शन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3
स्क्रीन टाइप आईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
प्रोसेसर 2.0गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर
ग्राफिक्स प्रोसेसर एड्रीनो 506
मैमोरी
रैम 3जीबी/4जीबी
इंटरनल मैमेरी 32जीबी/64जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी 256जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा डुअल कैमरा 13-मेगापिक्सल+13-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 8-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश हां
वीडियो रिकॉर्डिंग 2,160 @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी7.1.1 नुगट
यूआई स्टॉक
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 3,000 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1- नैनो, सिम 2- नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी हां
यूएसबी ओटीजी हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर हां
इंफ्रारेड नहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
जायरोस्कोप हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन हां, 3.5एमएम आॅडियो जैक
एफएम हां
डायमेंशन 153.5 X 76.2 X 8एमएम
वज़न 168ग्राम
कलर लुनार ग्रे, फाइन गोल्ड

The post मोटो जी5एस प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मोटो जी5एस बनाम शाओमी मी ए1, जानें कौन है बेहतर डुअल कैमरे वाला फोन https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g5s-vs-xiaomi-mi-a1-comparison-in-hindi/ Wed, 06 Sep 2017 09:26:05 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11486 बताते हैं कि स्पेसिफिकेशन के लिहाज से किसे अच्छा कहा जा सकता है।

The post मोटो जी5एस बनाम शाओमी मी ए1, जानें कौन है बेहतर डुअल कैमरे वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले सप्ताह लेनोवो ब्रांड मोटोरोला ने भारतीय बाजार में मोटो जी5एस प्लस को स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं कल चीनी एप्पल कहे जाने वाले शाओमी ने अपने नए मॉडल मी ए1 को पेश किया है। इस लॉन्च के साथ दोनों कंपनियां एक बार फिर से आमने-सामने आ गई हैं। पहले ही मोटो जी सीरीज की टक्कर रेडमी नोट सीरीज से रही है वहीं आज यह लड़ाई डुअल कैमरा फोन को लेकर है। शाओमी मी ए1 और मोटो जी5एस प्लस कीमत के मामले में लगभग समान हैं। ऐसे में आम यूजर के लिए बड़ा सवाल है कि कौन सा फोन दोनों में बेहतर है? तो चलिए आपकी इस परेशानी को दूर करते हैं और बताते हैं कि स्पेसिफिकेशन के लिहाज से किसे अच्छा कहा जा सकता है।

15,000 रुपये के बजट में 9 बेहतरीन डुअल रियर कैमरे वाले एंडरॉयड स्मार्टफोन

1. डिजाइन
बात डिजाइन से शुरू करते हैं। मोटो जी5एस प्लस वैसे तो देखने में अच्छा है लेकिन डिजाइन में नयापन नहीं है। यह अपने पुराने मोटो जी5 सीरीज के फोन के समान ही है। मोटो जी5एस प्लस की बॉडी मैटल की बनी है और पीछे से थोड़ा कर्व है। इस कारण पकड़ने में आरामदायक लगता है। फोन को नैनो कोटिंग किया गया है जो इसे कुछ हद तक पानी से सुरक्षित रखता है।

xiaomi-mi  a1-1

वहीं शाओमी मी ए1 का डिजाइन कंपनी के सभी फोन से अलग है। ये देखने में स्लीक है और काफी स्मार्ट भी। यह भी फुल मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में है और बिल्ड क्वालिटी अच्छी है। बैक पैनल में आपको आईफोन की तरह बैंड डिजाइन दिखाई देगा। कुल मिलाकर बनावट के मामले में फोन आपको पसंद आएगा। नए लुक की वजह से यह जी5एस प्लस से बेहतर साबित होता है लेकिन इसमें नैनो कोटिंग नहीं है और ऐसे में मोटो का फोन शाओमी से बाजी मार जाता है।

2. डिसप्ले
मोटो जी5एस प्लस में 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है और इसका स्क्रीन रेजल्यूशन फुल एचडी 1080×1920 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है जो इसे छोटे मोटे खरोंच से बचाती है। फोन का​​ डिसप्ले शानदार है और आप धूप में भी बेहतर व्यू पा सकते हैं।

moto-g5s-plus-1

शाओमी मी ए1 में भी आपको 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले देखने को मिलेगा। वहीं स्क्रीन को स्क्रैच व खरोंचों से बचाने के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड किया गया है। हालांकि कपंनी गोरिल्ला ग्लास का संस्करण नहीं बताया है। बावजूद इसके डिसप्ले शानदार है और आपको कोई शिकायत नहीं मिलेगी।

3. प्रोसेसर
मोटो जी5एस प्लस को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में आपको 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ ही एड्रीनो 505जीपीयू है। मध्य रेंज में यह प्रोसेसर बेहतर परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

xiaomi-mi a1-3

मी ए1 को भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 506जीपीयू भी मौजूद है। इस मामले में दोनों लगभग समान हैं।

4. रैम व मैमोरी
मोटो जी5एस प्लस को 4जीबी रैम मैमोरी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ पेश किया गया है। फोन मैमोरी 256जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।

moto-g5s-plus-5

शाओमी मी ए1 में भी समान स्पेसिफिकेशन के साथ उपलब्ध है। 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी है जो 256जीबी तक एक्सपेंडेबल है।

5. कैमरा
मोटो जी5एस प्लस में आपको 13+13-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं। कैमरे के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला सेंसर है। कंपनी का दावा है कि यह बोके इफेक्ट के साथ उपलब्ध है जहां आप बैकग्रांड को ब्लर कर सकते हैं और इसका डेफ्थ आॅफ फिल्ड भी काफी शानदार है। इसके साथ ही 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश मिलेगा।

xiaomi-mi a1

शाओमी मी ए1 के कैमरे की भी चर्चा बहुत ज्यादा है। इस फोन में आपको 12+12-मेगापिक्सल वाईड एंगल डुअल कैमरा है। इसमें एक कैमरा साधारण है जबकि दूसरा लेंस टेलीफोटो वाला है। कंपनी ने बेहतर फोटोग्राफी का दावा किया है। बोके इफेक्ट के साथ इसमें भी बेहतर डेफ्थ आॅफ फिल्ड मिलेगा। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।

moto-g5s-plus-6

हालांकि मेगापिक्सल में मोटो आगे है वहीं सेल्फी कैमरा भी मोटो का ही बेहतर है लेकिन कैमरा फीचर आपको मी ए1 में ज्यादा मिलेगा। ऐसे में मोटो से थोड़े अंक से ही सही लेकिन शाओमी आगे निकल जाता है।

6. सॉफ्टवेयर
मोटो जी5एस प्लस को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर पेश किया गया है और इसे आगे भी अपडेट मिलेंगे। यह आपको प्योर एंडरॉयड का अहसास कराएगा।

xiaomi-mi a1-2

यह पहली बार है जब शाओमी ने मीयूआई को छोड़कर स्टॉक एंडरॉयड पर फोन को लॉन्च किया है। मी ए1 को एंडरॉयडवन इंटीग्रेशन के साथ पेश किया गया है। अर्थात यह फोन एंडरॉयड ओरियो के लिए तैयार है और आगे भी दो साल तक एंडरॉयड के हर लेटेस्ट वर्ज़न का अपडेट इसे मिलेगा। ऐसे में सॉफ्टवेयर के मामले में भी यह जी5एस प्लस से आगे ही नजर आता है।

7. बैटरी
मोटो जी5एस प्लस में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। जबकि शाओमी मी ए1 में आपको 3,080 एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। कंपनी ने फास्ट चार्जिंग का जिक्र नहीं किया है।

यह है नोकिया का भरोसा, सभी नोकिया फोन को मिलेगा लेटेस्ट एंडरॉयड ओरियो का अपडेट

8. कनेक्टिविटी
मोटो जी5एस प्लस में भी दोहरा सिम सपोर्ट दिया गया है और आप माइक्रोएसडी के साथ दोनों सिम लगा सकते हैं। इसके साथ ही फोन में एनएफसी, 3जी, 4जी के अलावा वाईफाई और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर होम बटन पर है।

ए1 में भी दोहरा सिम सपोर्ट है और आप 4जी वोएलटीई वाईफाई के अलावा ब्लूटूथ का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि इसमें एनएफसी नहीं है लेकिन फोन में आईआर ब्लास्टर भी मिलेगा। इसकी मदद से आप घर में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं।

लेनोवो के8 प्लस और के8 हुए भारत में लॉन्च, देखें ​फीचर्स और फुल स्पेसिफिकेशन्स

9. कीमत
मोटो जी5एस प्लस की कीमत 15,999 रुपये है और यह अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है।

वहीं शाओमी मी ए1 को 14,999 रुपये में लिया जा सकता है और यह फोन 12 सितंबर से फ्लिपकार्ट और मी इंडिया स्टोर से लिया जा सकता है।

moto-g5s-plus-3

10 निष्कर्ष
कुल मिलाकर देखें तो दोनों फोन स्पेसिफिकेशन में शानदार हैं और एक दूसरे से कमतर भी नहीं है परंतु डुअल कैमरे को ध्यान में रखकर लेते हैं तो शाओमी ज्यादा बेहतर कहा जाएगा। वहीं गूगल एंडरॉयडवन इंटीग्रेशन की वजह से सॉफ्टवेयर में भी इस बार आगे है। ऐसे में मेरा मत शाओमी मी ए1 को जाता है।

The post मोटो जी5एस बनाम शाओमी मी ए1, जानें कौन है बेहतर डुअल कैमरे वाला फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
डुअल कैमरे से लैस मोटो जी5एस प्लस 29 अगस्त को होगा लॉन्च, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g5s-plus-to-be-launch-on-29th-august-in-hindi/ Tue, 22 Aug 2017 11:02:00 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10949 मोटोरोला इस 29 अगस्त को मोटो जी5एस प्लस को भारत में पेश करने जा रही है, और इस फोन की सेल एक्सक्लूसिव रूप से ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर होगी।

The post डुअल कैमरे से लैस मोटो जी5एस प्लस 29 अगस्त को होगा लॉन्च, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो अधिकृत मोटोरोला ने इस साल पहले मोटो जी5 तथा फिर मोटो जी5 प्लस को भारत में लॉन्च किया है। मीड बजट में पेश किए गए ये दोनों फोन इंडियन यूजर्स द्वारा काफी पसंद किए गए हैं। मोटो जी5 की सफलता को भुनाते हुए अब कंपनी इसका नया वर्ज़न पेश करने जा रही है। मोटोरोला इस 29 अगस्त को मोटो जी5एस प्लस को भारत में पेश करने जा रही है, और इस फोन की सेल एक्सक्लूसिव रूप से ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर होगी।

माइक्रोमैक्स ने लॉन्च किया देश का पहला इनफिनिटी डिसप्ले वाला फोन, 5.7-इंच स्क्रीन के साथ सैमसंग गैलेक्सी एस8 को दे रहा है टक्कर

अमेज़न इंडिया पर मोटो जी5एस प्लस को लिस्ट कर दिया है। ‘फाइंड योर फोकस’ हैशटैग के साथ लिस्ट हुआ यह फोन 29 अगस्त की दोपहर 12 बजे से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। लॉन्च से पहले इस फोन को अमेज़न इंडिया पर जाकर रजिस्टर किया जा सकता है। इस लिस्टिंग में फोन की फोटोज़ के साथ कुछ ​फीचर्स को भी दिखाया गया है।

moto-g5s-plus

मोटो जी5एस प्लस की बात करें तो यह फोन मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है। इसमें कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुल एचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 2.0गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर रन करता है।

moto-g5s-plus-1

भारत में यह फोन 3जीबी रैम के साथ 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज वाले दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं तथा सेल्फी के लिए एलईडी फ्लैश से लैस 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

शेरो शायरी में बयान करेगी व्हाट्सऐप आपके दिल के ख्याल, जानें क्या है व्हाट्सऐप का यह नया रंगीन अपडेट

बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है तथा पावर बैकअप के लिए टर्बो पावर चार्जिंग तकनीक से लैस 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। भारत में इस फोन की कीमत क्या होगी इस बारें में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, लेकिन उम्मीद है कि मोटोरोला इसे 20 से 22 हजार तक की रेंज में लॉन्च करेगी।

मोटो जी5एस को रजिस्टर करने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post डुअल कैमरे से लैस मोटो जी5एस प्लस 29 अगस्त को होगा लॉन्च, देखें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक्सक्लूसिव: 22 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा मोटो जी5एस प्लस और जी5एस https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g5s-plus-to-launch-in-india-on-22-august-in-india/ Tue, 08 Aug 2017 06:31:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10426 आज 91मोबाइल्स को मिली जानकारी के अनुसार कंपनी 22 अगस्त को इस फोन को भारत में लॉन्च कर सकती है। खबर के अनुसार कंपनी इस दिन एक इवेंट का अयोजन करने वाली है और उसी में मोटो जी5एस प्लस से पर्दा उठाया जा सकता है।

The post एक्सक्लूसिव: 22 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा मोटो जी5एस प्लस और जी5एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस माह के शुरुआत में ही खबर आई थी कि लेनोवो ब्रांड मोटोरोला ने मोटो जी5एस प्लस और जी5एस को अधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। हालांकि उस वक्त यह नहीं जानकारी दी गई थी कि इस फोन को भारतीय बाजार में कब लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज 91मोबाइल्स को मिली जानकारी के अनुसार कंपनी 22 अगस्त को इस फोन को भारत में लॉन्च कर सकती है। खबर के अनुसार कंपनी इस दिन एक इवेंट का अयोजन करने वाली है और उसी में मोटो जी5एस प्लस से पर्दा उठाया जा सकता है।

हालांकि पिछले माह कंपनी ने मोटो जेड2 मॉडल को भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर पेश किया था और उस भी भारत में लॉन्च को लेकर कयास लगाए जा रहे थे लेकिन हमें जो खबर मिली है उसके अनुसार कंपनी फिलहाल मोटो जेड2 के लॉन्च को टालने वाली है और मोटो जी5एस और जी5एस प्लस को भारत में लॉन्च करेगी। हालांकि 22 अगस्​त के लॉन्च को लेकर अभी तक कंपनी ने अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में हो सकता है कि लॉन्च को एक या दो दिन आगे पीछे किया जा सकता है लेकिन अब तक 22 अगस्त पक्का है।

शाओमी रेडमी 4 को टक्कर देने आया है यह सस्ता और दमदार स्मार्टफोन

जहां तक फोन के स्पेसि​फिकेशन की बात है तो मोटो जी5एस प्लस में आपको डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। कंपनी ने इसे 13-मेगापिक्सल के दो कैमरे से लैस किया है। फोन में 1080 पिक्सल वाली 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। यह फोन
यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैग्न 625 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 506जीपीयू है। मोटो जी5एस प्लस को 3जीबी रैम की ताकत प्रदान की गई है और फोन की इंटरनल मैमोरी 32जीबी है। इसके साथ ही मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा।

जियो के जवाब में एयरटेल ने लॉन्च किया 399 रुपये में 84जीबी डाटा प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग मुफ्त

वहीं मोटो जी5एस में आपको ​16-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा मिलेगा। इस फोन में 5.2-इंच की फुल एचडी स्क्रीन है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। फोन को क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर पेश किया गया है और इमसें एड्रीनो 505जीपीयू है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट भी है लेकिन एनएफसी नहीं मिलेगा।

भारतीय बाजार में इन फोंस को 15,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक बजट में लॉन्च किया जा सकता है।

The post एक्सक्लूसिव: 22 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा मोटो जी5एस प्लस और जी5एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
13-एमपी डुअल रियर कैमरे के साथ मोटो जी5एस पल्स लॉन्च, साथ में मोटो जी5एस भी हुआ प्रदर्शित https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g5s-plus-and-g5s-iaunched-price-specification-and-features-in-hindi/ Wed, 02 Aug 2017 03:37:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10240 यह फोन मोटो जी5 प्लस का ही अपग्रेट संस्करण है। मोटो जी5स जहां सिंगल कैमरे के साथ पेश किया गया है। वहीं मोटो जी5एस प्लस में आपको डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा।

The post 13-एमपी डुअल रियर कैमरे के साथ मोटो जी5एस पल्स लॉन्च, साथ में मोटो जी5एस भी हुआ प्रदर्शित first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कई माह से मोटो जी सीरीज के नए फोन जी5एस प्लस को लेकर चर्चा है। इस फोन को लेकर लोग ज्यादा उत्सुक इसलिए भी हैं क्योंंकि कंपनी अब कम रेंज में डुअल कैमरे वाले फोन को पेश करने जा रही थी। इन चर्चाओं के बीच लेनोवो ब्रोड मोटो ने जी5एस प्लस और मोटो जी5एस दोनों फोन को अधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। हालांकि ये फोन फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं किए गए हैं लेकिन जल्द आने की उम्मीद है।

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है यह मोटो जी5 प्लस का ही अपग्रेट संस्करण है। मोटो जी5स जहां सिंगल कैमरे के साथ पेश किया गया है। वहीं मोटो जी5एस प्लस में आपको डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। कंपनपी ने इसे 13-मेगापिक्सल के दो कैमरे के साथ पेश किया है जो बेहतर डफ्थ आॅफ फिल्ड के साथ​ पिक्चर लेने में सक्षम है।

शाओमी-मोटो को टक्कर देने हॉन्गकॉग की कंपनी ने मारी भारत में एंट्री, लॉन्च किए दो सस्ते स्मार्टफोन

मोटो जी5एस प्लस के अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे एलूमिनियम बॉडी में पेश किया गया है जो बहुत हद तक मोटो जी5 प्लस के समान ही लगता है। फोन में 1080 पिक्सल वाली 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है।

ब्लैकबेरी ने लॉन्च किया बेहद ही स्टालिश स्मार्टफोन कीवन

यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैग्न 625 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 506जीपीयू है। मोटो जी5एस प्लस को 3जीबी रैम की ताकत प्रदान की गई है और फोन की इंटरनल मैमोरी 32जीबी है। इसके साथ ही मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस डिवाइस में दोहरा सिम सपोर्ट है। इसे साथ ही 4जी वोएलटीई भी मिलेगा। वहीं कंपनी ने इसे एनएफसी से भी लैस किया है।

मोटो जी5एस: यह फोन देखने में मोटो जी5एस प्लस के समान ही है लेकिन स्क्रीन छोटी है। फोन में 5.2-इंच की फुल एचडी स्क्रीन है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। फोन को क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर पेश किया गया है और इमसें एड्रीनो 505जीपीयू है।

फोटोग्राफी के लिए 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा जो पीडीएएफ तकनीक से लैस है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट भी है लेकिन एनएफसी नहीं मिलेगा।

The post 13-एमपी डुअल रियर कैमरे के साथ मोटो जी5एस पल्स लॉन्च, साथ में मोटो जी5एस भी हुआ प्रदर्शित first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
डुअल कैमरे वााले मोटो जी5एस के बारे में आई अब तक की सबसे बड़ी जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g5s-full-specifications-leaked-to-launch-on-25-july-in-hindi/ Wed, 19 Jul 2017 07:33:35 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9706 मोटो जी5एस प्लस को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर पेश किया जाएगा। जैसा कि पहले से ही मालूम है मोटो जी5एस सीरीज को डुअल कैमरे के साथ पेश किया जाना है। ऐसे में आज के लीक में मेगापिक्सल की जानकारी दे दी गई है।

The post डुअल कैमरे वााले मोटो जी5एस के बारे में आई अब तक की सबसे बड़ी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस साल जितने फोन मोटो ने लॉन्च किए हैं शायद ही उतना फोन कंपनी ने इससे पहले कभी किए हों। वर्ष 2017 की शुरुआत कंपनी ने मोटो जी5 सीरीज के फोन से की, इसके बाद जेड सीरीज, सी सीरीज और फिर ई सीरीज के फोन लॉन्च किए गए। वहीं मोटो के एक और फोन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। प्राप्त सूचना के अनुसार कंपनी जल्द ही डुअल कैमरे वाले मोटो जी5एस को लॉन्च कर सकती है। पिछले कुछ माह में इस फोन सो जुड़े कई लीक्स सामने आए हैं। वहीं आज मोटो जी5एस प्लस के बारे में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा किया गया है।

प्रमुख टिप्सर एंड्री यतीम के ट्विटर अकाउंट से आज मोटो जी5एस प्लस के कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर तक का खुलासा कर दिया गया है। इस खबर को सबसे पहले एंडरॉयड ट्रेजर ने कवर किया है। आज दी गई जानकारी के अनुसार मोटो जी5एस प्लस को एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.1 नुगट पर पेश किया जाएगा। जैसा कि पहले से ही मालूम है मोटो जी5एस सीरीज को डुअल कैमरे के साथ पेश किया जाना है। ऐसे में आज के लीक में मेगापिक्सल की जानकारी दे दी गई है।

मोटो जी5एस प्लस को 12.9-मेगापिक्स्ल + 8-मेगापिक्सल कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है। इन फोंस को क्रमश: एफ/1.7 अपर्चर और एफ/2.0 अपर्चर के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं फोन में आपको 2एक्स तक का जूम मिल सकता है। प्राप्त सूचना के अनुसार इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इस चिपसेट के साथ 2.2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर सपोर्ट है।

शाओमी मना रहा है अपना तीसरा जन्मदिन, 1 रुपये में देगा रेडमी 4 और रेडमी 4ए

रिपोर्ट के अनुसार मोटो जी5एस में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी सपोर्ट होने की उम्मीद है। इसके साथ ही फोन में 3072 एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। हालांकि स्क्रीन साइज के बारे में जानकारी नहीं है लेकिन इससे पहले जो खुलासे किए गए हैं उसके अनुसार मोटो जी5एस प्लस में आपको 5.5-इंच की फुल एचडी स्क्रीन देखने को मिल कसती है।

नोकिया 8 की तस्वीर आई सामनें, इसमें होगा अब तक का सबसे दमदार कैमरा

25 जुलाई को लेनोवो द्वारा एक इवेंट का आयोजन किया जा रहा है और आशा है कि इस दिन कंपनी इस फोन का प्रदर्शन कर सकती है। जहां तक कीमत की बात है तो मोटो जी5एस प्ल्स को 19,000 रुपये के बजट में लॉन्च किया जा सकता है।

The post डुअल कैमरे वााले मोटो जी5एस के बारे में आई अब तक की सबसे बड़ी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
डुअल रियर कैमरे वाला मोटो जी5एस प्लस आया सामने https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g5s-plus-with-dual-rear-camera-leak-in-hindi/ Mon, 10 Jul 2017 07:25:32 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9407 25 जुलाई को मोटो एक्स4 और मोटो ज़ेड2 फोर्स को पेश किया जा सकता है। वहीं अब मोटोरोला के एक और स्मार्टफोन मोटो जी5एस प्लस की जानकारी सामने आई है।

The post डुअल रियर कैमरे वाला मोटो जी5एस प्लस आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आने वाली 25 जुलाई को मोटोरोला न्यूयार्क में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है, जहां कंपनी अपने नए स्मार्टफोन का वैश्विक लॉन्च करेगी। कहा जा रहा है कि इस दिन मोटो एक्स4 और मोटो ज़ेड2 फोर्स को पेश किया जा सकता है। वहीं अब मोटोरोला के एक और स्मार्टफोन मोटो जी5एस प्लस की जानकारी सामने आई है।

सनसनी: ​इस वेबसाइट से हो रही है जियो यूजर्स की जानकारी लीक

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है यह फोन कुछ माह पहले लॉन्च मोटो जी5 प्लस का ही अपग्रेट संस्करण हो सकता है। खास बात यह कही जा सकती है कि इस फोन को कंपनी डुअल कैमरे से लैस कर सकती है। जानकारी के अनुसार इसमें 13-मेगापिक्सल के दो बैक कैमरे देखने को मिल सकते हैं, जो बोके इफेक्ट व अन्य लेटेस्ट फीचर्स से लैस होंगे।

moto-g5s-plus

मोटो जी5 प्लस के अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार कंपनी की ओर से इसे एलूमिनियम बॉडी पर पेश किया जा सकता है जो 1080 पिक्सल वाली 5.5-इंच की स्क्रीन से लैस होगा। एंडरॉयड आधारित यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है।

कल लॉन्च होगा शाओमी मी 6 प्लस, इसमें होगी 6जीबी रैम और आॅक्टाकोर प्रोसेसर

कंपनी की ओर से इसमें 4जीबी रैम तथा 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। इस फोन की समस्त जानकारी अब तक सामनें नहीं आई है लेकिन हो सकता है कि 25 जुलाई को कंपनी मोटो जी5एस प्लस को लेकर कोई घोषणा करें।

The post डुअल रियर कैमरे वाला मोटो जी5एस प्लस आया सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
डुअल कैमरे वाले मोटो जी5एस का फोटो हुआ लीक, जानें कैसा होगा यह फोन https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g5s-plus-leaked-with-dual-camera-in-hindi/ Fri, 16 Jun 2017 12:35:28 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8591 मोटोरोला के आगामी स्मार्टफोन मोटो जी5एस प्लस की जानकारी सामनें आई है। इस लीक में फोन की फोटो के साथ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है।

The post डुअल कैमरे वाले मोटो जी5एस का फोटो हुआ लीक, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इसी साल की पहली तिमाही में मोटोरोला ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस लॉन्च किए थे। वहीं अब इसी फोन के एक और वेरिएंट के सामनें आने से मोटो एक बार फिर चर्चा में है। ताजा लीक में मोटोरोला के आगामी स्मार्टफोन मोटो जी5एस प्लस की जानकारी सामनें आई है। इस लीक में फोन की फोटो के साथ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है।

एक्सक्लूसिव : अगले माह लॉन्च होंगे कूलपैड के 2 फोन, आॅफलाइन सेग्मेंट में भी कंपनी देगी दस्तक

स्लैशलीक की ओर से मोटोरोला के नए फोन की फोटो शेयर की गई है तथा दावा किया गया है कि यह कंपनी का आगामी स्मार्टफोन मोटो जी5एस प्लस है। शेयर की गई फोटो में फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिखाया गया है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर भी एलईडी फ्लैश के साथ सेल्फी कैमरा मौजूद है।

moto-g5-front

मोटो के इस फोन में होम बटन भी मौजूद है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडिड हो सकता है। फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर और पावर की दी गई है। इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार कंपनी की ओर से इसे 5.5-इंच की डिस्प्ले पर पेश किया जा सकता है।

आईफोन 8 जानकारी हुई लीक, 5.8-इंच ओएलईडी डिसप्ले पर होगा पेश

लीक के अनुसार मोटो का यह फोन स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट पर काम करेगा तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,068एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। इन स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही लीक में बताया गया है कि मोटोरोला इस फोन को 300यूएस डॉलर तकरीबन 19,300 रुपये की कीमत पर लॉन्च कर सकती है।

The post डुअल कैमरे वाले मोटो जी5एस का फोटो हुआ लीक, जानें कैसा होगा यह फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>