Moto G5S | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 09 Apr 2018 07:13:09 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 4जीबी रैम और 16-एमपी कैमरे वाले मोटो जी5एस की कीमत सीधे 5,000 रुपये कम, जानें कहां से खरीदें https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g5s-price-cut-rs5000-discount-offer-on-amazon-in-hindi/ Mon, 09 Apr 2018 07:13:09 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=18798 इस शानदार आॅफर का लाभ 11 अप्रैल की मध्यरात्रि तक ही उठाया जा सकता है।

The post 4जीबी रैम और 16-एमपी कैमरे वाले मोटो जी5एस की कीमत सीधे 5,000 रुपये कम, जानें कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो अधिकृत मोटोरोला अपनी 45वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रही है। इस मौके पर कंपनी अपनी खुशियां अपने कस्टमर्स व फैन्स के साथ भी बॉंट रही है। कंपनी ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपना दमदार डिवाईस मोटो जी5एस लॉन्च किया था। 4जीबी रैम और डुअल कैमरे वाला यह धाकड़ फोन कंपनी द्वारा 14,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। आज अपनी 45वीं सालगिरह के मौके पर मोटोरोला इस फोन पर सीधे 5,000 रुपये की छूट दे रही है,​ जिसके बाद मोटो जी5एस को सिर्फ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं स्पेशल आॅफर के तहत छूट के अलावा इस फोन पर भारी कैशबैक भी प्राप्त हो रहा है।

मोटोरोला इंडिया अपनी 45वीं सालगिरह का तोहफा अपने फैन्स को मोटो जी5एस की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती करके दे रही है। इस बड़ी छूट के बाद 14,999 रुपये की कीमत वाला मोटो जी5एस सिर्फ 9,999 रुपये में मिल रहा है। मोटो जी5एस को इस खास छूट के तहत शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया से एक्सक्लूसिव खरीदा जा सकता है। मोटोरोला की ओर से यह आॅफर सिर्फ 4 दिनों के लिए लाया गया है जिसका लाभ आने वाली 11 अप्रैल की मध्यरात्रि तक उठाया जा सकता है। गौरतलब है कि अमेज़न मोटो जी5एस की खरीद पर 7,591 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज आॅफर भी दे रही है।

मोटो जी5एस के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की फुलएचडी स्क्रीन पर पेश किया गया है जो गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। एंडरॉयड नुगट आधारित मोटो जी5एस 1.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर कार्य करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 506जीपीयू मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिहाज से भी यह फोन खास है। इसके बैक पैनल पर जहां 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन के दोनों ही कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश लाईट से लैस है। 4जी वोएलटीई व एनएफसी के साथ ही इसमें बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में टर्बो चाजर के साथ 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है

इस भारी डिस्काउंट पर मोटो जी5एस खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

The post 4जीबी रैम और 16-एमपी कैमरे वाले मोटो जी5एस की कीमत सीधे 5,000 रुपये कम, जानें कहां से खरीदें first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मोटो स्मार्टफोन्स पर 4,500 रुपये तक की छूट के साथ ही 100जीबी 4जी डाटा फ्री https://www.91mobiles.com/hindi/discount-offers-on-motorola-moto-smartphones-in-hindi/ Thu, 28 Sep 2017 13:04:28 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=12247 त्यौहारों के इस सीज़न में मोटोरोला भी अपने ग्राहकों के लिए शानदार आॅफर्स लेकर आई है।

The post मोटो स्मार्टफोन्स पर 4,500 रुपये तक की छूट के साथ ही 100जीबी 4जी डाटा फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

त्यौहारों के इस सीज़न में हर कंपनी अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए बेहतरीन व आर्कषक डील्स और आॅफर ला रही है। एक ओर जहां ई-कॉमर्स ने फेस्टीवल सेल चलाई है वहीं स्मार्टफोन कंपनियां भी अपने ​प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दे रही है। इसी तरह मोटोरोला इंडिया भी अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन आॅफर्स लेकर आई है जिसमें 4,500 रुपये तक की छूट के साथ ही बिना ब्याज की ईएमआई और अनेंको आर्कषक डील मिल रही है।

2,000 रुपये से भी कम में लॉन्च होगा एयरटेल 4जी वोएलटीई फोन, अक्टूबर के पहले सप्ताह में देगा दस्तक

मोटोरोला की ओर से ‘हैलो नवरात्री’ टाईटल के साथ सेल शुरू की गई है। मोटोरोला की यह सेल तीन दिन के लिए आयोजित की गई जो सिर्फ आॅनलाईन प्लेटफार्म पर न रह कर आॅफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी लागू है। यह स्पेशल सेल 30 सितंबर तक चलने वाली है जिसमें स्मार्टफोन के साथ जेबीएल स्पीकर्स भी बड़े डिस्काउंट पर दिए जा रहे हैं।

motorola-happy-diwali

मोटोरोला की इस सेल में 29,499 रुपये वाला मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन 4,500 रुपये की बड़ी छूट के साथ सिर्फ 24,999 रुपये में मिल रहा है। इस फोन की खरीद पर 3,000 रुपये की आॅर्मर किट मुफ्त दी जा रही है तथा साथ ही जेबीएल साउंटबूस्ट स्पीकर पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

पैनासोनिक ने लॉन्च किया सस्ता 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन

इस सेल में 14,999 रुपये वाला मोटो जी5एस सिर्फ 12,999 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह 15,999 रुपये वाला मोटो एम 12,999 रुपये, 12,599 रुपये की कीमत वाला मोटो जी5 10,999 रुपये तथा 8,999 रुपये वाला मोटो ई4 सिर्फ 8,199 रुपये में मिल रहा है।

जियोनी ला रहा है 6-इंच स्क्रीन वाला फोन जो चलेगा एंडरॉयड नुगट पर

डिस्काउंट के साथ ही फोन की खरीद पर मोटोरोला की ओर से जियो ग्राहकों को 100 जीबी तक का अतिरिक्त 4जी डाटा भी दिया जा रहा है। इस तीन दिवसीय आॅफर सेल में नो कास्ट ईएमआई के साथ ही एक्सचेंज आॅफर की सुविधा भी दी जा रही है।

The post मोटो स्मार्टफोन्स पर 4,500 रुपये तक की छूट के साथ ही 100जीबी 4जी डाटा फ्री first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
13-मेगापिक्सल के डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ मोटो जी5एस प्लस, मोटो जी5एस से भी उठा पर्दा https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g5s-plus-and-moto-g5s-launched-in-india-price-specifications-and-features-in-hindi/ Tue, 29 Aug 2017 07:35:45 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=11191 दोनों फोन को आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। मोटो जी5एस प्लस की कीमत 15,999 रुपये है और आज रात 12 बजे से यह सेल के​ लिए उपलब्ध होगा।

The post 13-मेगापिक्सल के डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ मोटो जी5एस प्लस, मोटो जी5एस से भी उठा पर्दा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस माह की शुरुआत में ही लेनोवो ब्रांड मोटोरोला ने दो फोन का प्रदर्शन किया था। कंपनी ने मोटो जी5एस और जी5एस को उतारा था। कुछ ही दिन बाद हमने जानकारी दी थी कि मोटो के ये फोन अगस्त के अंत तक भारत में दस्तक दे सकते हैं और आज मोटोरोला ने इन फोंस को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने मोटो जी5एस और मोटो जी5एस प्लस दोनों को उतारा है। दोनों फोन को आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। मोटो जी5एस प्लस की कीमत 15,999 रुपये है और आज रात 12 बजे से यह सेल के​ लिए उपलब्ध होगा।

5,000 एमएएच बैटरी वाले सैमसंग के इस फोन पर मिल रही है 20,000 रुपये की छूट

मोटोरोला मोटो जी5एस प्लस को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि कंपनी ने मध्य रेंज के इस फोन को डुअल कैमरे से लैस किया है। मोटो जी5 प्लस का कैमरा बेहद ही शानदार माना जा रहा था। ऐसे में मोटो जी5एस प्लस से और भी ज्यादा आशाए हैं। मोटो जी5एस प्लस के स्पेसिफिकेशन्स व डिजाइन की बात करें तो इसे एल्यूमिनियम बॉडी में पेश किया गया है जो देखने में बहुत हद तक जी5 प्लस के समान ही है।

सैमसंग ला डुअल कैमरे वाल सस्ता फोन, मिलेगी चीनी कंपनियों को टक्कर

मोटो जी5एस प्लस: इस में फोन में 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1080×1920पिक्सल पिक्सल है। यह फोन क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं बेहतर ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रीनो 506जीपीयू है।

10 अक्टूबर को लॉन्च होगा यह दमदार फोन, देगा आईफोन 8 को टक्कर

मोटो जी5एस प्लस को 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी वेरियंट में पेश किया गया है। फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी है। खास बात यह कही जा सकती है कि यह तीन स्लॉट वाला फोन है जहां आप दो सिम के साथ मैमोरी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। डाटा व कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वोएलटीई दिया गया है। इसमें आपको एनएफसी भी मिलेगा।

कैमरे की बात की जाए यह इस फोन में 13-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी ने एफ/2.0 सेंसर के साथ पेश किया है। वहीं इसका सेकेंडरी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है और यह भी एफ/2.0 अपर्चर के साथ में उपलब्ध है। दोनों कैमरे के साथ आपको एलईडी फ्लैश मिलेगा।

मोटो जी5एस: यह फोन देखने में मोटो जी5एस प्लस के समान ही है लेकिन स्क्रीन के साथ प्रोसेसर में भी अंतर है। मोटोज जी5एस को 5.2-इंच की फुल एचडी स्क्रीन है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। फोन को क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें एड्रीनो 505जीपीयू दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा जो पीडीएएफ तकनीक से लैस है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट भी है लेकिन एनएफसी नहीं मिलेगा।

The post 13-मेगापिक्सल के डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ मोटो जी5एस प्लस, मोटो जी5एस से भी उठा पर्दा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
एक्सक्लूसिव: 22 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा मोटो जी5एस प्लस और जी5एस https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g5s-plus-to-launch-in-india-on-22-august-in-india/ Tue, 08 Aug 2017 06:31:43 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10426 आज 91मोबाइल्स को मिली जानकारी के अनुसार कंपनी 22 अगस्त को इस फोन को भारत में लॉन्च कर सकती है। खबर के अनुसार कंपनी इस दिन एक इवेंट का अयोजन करने वाली है और उसी में मोटो जी5एस प्लस से पर्दा उठाया जा सकता है।

The post एक्सक्लूसिव: 22 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा मोटो जी5एस प्लस और जी5एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इस माह के शुरुआत में ही खबर आई थी कि लेनोवो ब्रांड मोटोरोला ने मोटो जी5एस प्लस और जी5एस को अधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। हालांकि उस वक्त यह नहीं जानकारी दी गई थी कि इस फोन को भारतीय बाजार में कब लॉन्च किया जाएगा। वहीं आज 91मोबाइल्स को मिली जानकारी के अनुसार कंपनी 22 अगस्त को इस फोन को भारत में लॉन्च कर सकती है। खबर के अनुसार कंपनी इस दिन एक इवेंट का अयोजन करने वाली है और उसी में मोटो जी5एस प्लस से पर्दा उठाया जा सकता है।

हालांकि पिछले माह कंपनी ने मोटो जेड2 मॉडल को भी अंतराष्ट्रीय स्तर पर पेश किया था और उस भी भारत में लॉन्च को लेकर कयास लगाए जा रहे थे लेकिन हमें जो खबर मिली है उसके अनुसार कंपनी फिलहाल मोटो जेड2 के लॉन्च को टालने वाली है और मोटो जी5एस और जी5एस प्लस को भारत में लॉन्च करेगी। हालांकि 22 अगस्​त के लॉन्च को लेकर अभी तक कंपनी ने अधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ऐसे में हो सकता है कि लॉन्च को एक या दो दिन आगे पीछे किया जा सकता है लेकिन अब तक 22 अगस्त पक्का है।

शाओमी रेडमी 4 को टक्कर देने आया है यह सस्ता और दमदार स्मार्टफोन

जहां तक फोन के स्पेसि​फिकेशन की बात है तो मोटो जी5एस प्लस में आपको डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। कंपनी ने इसे 13-मेगापिक्सल के दो कैमरे से लैस किया है। फोन में 1080 पिक्सल वाली 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है। यह फोन
यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैग्न 625 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 506जीपीयू है। मोटो जी5एस प्लस को 3जीबी रैम की ताकत प्रदान की गई है और फोन की इंटरनल मैमोरी 32जीबी है। इसके साथ ही मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा।

जियो के जवाब में एयरटेल ने लॉन्च किया 399 रुपये में 84जीबी डाटा प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग मुफ्त

वहीं मोटो जी5एस में आपको ​16-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा मिलेगा। इस फोन में 5.2-इंच की फुल एचडी स्क्रीन है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। फोन को क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर पेश किया गया है और इमसें एड्रीनो 505जीपीयू है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट भी है लेकिन एनएफसी नहीं मिलेगा।

भारतीय बाजार में इन फोंस को 15,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक बजट में लॉन्च किया जा सकता है।

The post एक्सक्लूसिव: 22 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा मोटो जी5एस प्लस और जी5एस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
13-एमपी डुअल रियर कैमरे के साथ मोटो जी5एस पल्स लॉन्च, साथ में मोटो जी5एस भी हुआ प्रदर्शित https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g5s-plus-and-g5s-iaunched-price-specification-and-features-in-hindi/ Wed, 02 Aug 2017 03:37:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=10240 यह फोन मोटो जी5 प्लस का ही अपग्रेट संस्करण है। मोटो जी5स जहां सिंगल कैमरे के साथ पेश किया गया है। वहीं मोटो जी5एस प्लस में आपको डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा।

The post 13-एमपी डुअल रियर कैमरे के साथ मोटो जी5एस पल्स लॉन्च, साथ में मोटो जी5एस भी हुआ प्रदर्शित first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले कई माह से मोटो जी सीरीज के नए फोन जी5एस प्लस को लेकर चर्चा है। इस फोन को लेकर लोग ज्यादा उत्सुक इसलिए भी हैं क्योंंकि कंपनी अब कम रेंज में डुअल कैमरे वाले फोन को पेश करने जा रही थी। इन चर्चाओं के बीच लेनोवो ब्रोड मोटो ने जी5एस प्लस और मोटो जी5एस दोनों फोन को अधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। हालांकि ये फोन फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं किए गए हैं लेकिन जल्द आने की उम्मीद है।

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है यह मोटो जी5 प्लस का ही अपग्रेट संस्करण है। मोटो जी5स जहां सिंगल कैमरे के साथ पेश किया गया है। वहीं मोटो जी5एस प्लस में आपको डुअल रियर कैमरा देखने को मिलेगा। कंपनपी ने इसे 13-मेगापिक्सल के दो कैमरे के साथ पेश किया है जो बेहतर डफ्थ आॅफ फिल्ड के साथ​ पिक्चर लेने में सक्षम है।

शाओमी-मोटो को टक्कर देने हॉन्गकॉग की कंपनी ने मारी भारत में एंट्री, लॉन्च किए दो सस्ते स्मार्टफोन

मोटो जी5एस प्लस के अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसे एलूमिनियम बॉडी में पेश किया गया है जो बहुत हद तक मोटो जी5 प्लस के समान ही लगता है। फोन में 1080 पिक्सल वाली 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटेड है।

ब्लैकबेरी ने लॉन्च किया बेहद ही स्टालिश स्मार्टफोन कीवन

यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैग्न 625 चिपसेट पर कार्य करता है और इसमें 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 506जीपीयू है। मोटो जी5एस प्लस को 3जीबी रैम की ताकत प्रदान की गई है और फोन की इंटरनल मैमोरी 32जीबी है। इसके साथ ही मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस डिवाइस में दोहरा सिम सपोर्ट है। इसे साथ ही 4जी वोएलटीई भी मिलेगा। वहीं कंपनी ने इसे एनएफसी से भी लैस किया है।

मोटो जी5एस: यह फोन देखने में मोटो जी5एस प्लस के समान ही है लेकिन स्क्रीन छोटी है। फोन में 5.2-इंच की फुल एचडी स्क्रीन है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है। फोन को क्वलकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर पेश किया गया है और इमसें एड्रीनो 505जीपीयू है।

फोटोग्राफी के लिए 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलेगा जो पीडीएएफ तकनीक से लैस है। इसके साथ ही 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट भी है लेकिन एनएफसी नहीं मिलेगा।

The post 13-एमपी डुअल रियर कैमरे के साथ मोटो जी5एस पल्स लॉन्च, साथ में मोटो जी5एस भी हुआ प्रदर्शित first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
3 डुअल कैमरे वाला फोन लॉन्च करेगा मोटो, कीमत हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/moto-to-launch-3-phone-with-dual-camera-in-this-summer-in-hindi/ Fri, 09 Jun 2017 04:44:46 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8364 मोटो के इन फोंस की जानकारी हेयएंड्री के ट्विटर अकाउंट से लीक ​किया गया है। लीक में उन्होंने मोटो जी5एस, मोटो एक्स4 और मोटो जेड2 फोर्स की जानकारी दी है और बताया है कि ये सभी फोन डुअल कैमरे से लैस हैं।

The post 3 डुअल कैमरे वाला फोन लॉन्च करेगा मोटो, कीमत हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो ब्रांड मोटोरोला ने कल भारतीय बाजार में मोटो ज़ेड2 प्ले को लॉन्च किया है। इस फोन की सूचना पिछले कई महीनों से आ रही थी। इसके अलावा भी कई मॉडल की जानकारी हाल में लीक हुई हैं आशा है कि इन फोंस को भी कंपनी जल्द ही पेश कर सकती है। वहीं आज इन फोंस की कीमत को लीक कर दिया गया है। खबर के अनुसार कंपनी एक साथ कई डुअल कैमरे वाले फोन पर कार्य कर रही है और आने वाले कुछ महीनों में उसे लॉन्च किया जा सकता है।

मोटो के इन फोंस की जानकारी ऐंड्री यातिम के ट्विटर अकाउंट से लीक ​किया गया है। लीक में उन्होंने मोटो जी5एस, मोटो एक्स4 और मोटो जेड2 फोर्स की जानकारी दी है और बताया है कि ये सभी फोन डुअल कैमरे से लैस हैं। इसके साथ ही ट्विट में फोन के कीमत की भी जानकारी दी गई है। मोटो जी5एस की कीमत 17,999 रुपये होगी। वहीं मोटो एक्स4 को 20,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा। जहां तक मोटो जेड2 फोर्स की बात है तो यह थोड़ा महंगा होगा। इस फोन की कीमत 38,999 रुपये होगी।

एक्सक्लूसिव: अगले महीना जियोनी लॉन्च करेगा दो फोन, जियोनी ए1 प्लस और ए1 लाइट

अपने ट्विटर में उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया है कि इस फोन को इसी साल गर्मियों में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि इस साल मोटो और क्या करने वाला है इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता। क्योंकि पिछले कुछ महीनों में जितने फोन लीक हुए है और जितने फोन लॉन्च किए गए हैं अब तक ऐसा कभी नहीं दिखा गया था। कंपनी 2017 में मोटो जी5, जी5 प्लस, मोटो सी और मोटो जेड2 प्ले को लॉन्च कर ​चुकी है। वहीं मोटो जी5एस, मोटो 4एक्स और मोटो ज़ेड फोर्स के अलावा मोटो ई4, मोटो ज़ेड2 और मोटो सी प्लस जैसे फोंस की जानकारी आ रही है।

The post 3 डुअल कैमरे वाला फोन लॉन्च करेगा मोटो, कीमत हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>