Moto G62 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 01 Dec 2022 06:14:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 12 5G बैंड सपोर्ट वाला Moto G62 5G स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदें, मिल रहा धांसू ऑफर https://www.91mobiles.com/hindi/12-5g-band-support-phone-moto-g62-5g-on-discount-check-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/12-5g-band-support-phone-moto-g62-5g-on-discount-check-details/#respond Thu, 01 Dec 2022 06:14:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=93128 Moto G62 5G स्मार्टफोन में Snapdragon 695 5G SoC के साथ आता है, जिसमें 12 5G बैंड का सपोर्ट मिलता है।

The post 12 5G बैंड सपोर्ट वाला Moto G62 5G स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदें, मिल रहा धांसू ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हाइलाइट्स

  • Moto G62 5G स्मार्टफोन में Snapdragon 695 5G SoC दिया गया है।
  • मोटोरोला के इस स्मार्टफोन पर HDFC बैंक पर दमदार डिस्काउंट मिल रहा है।
  • Moto G62 5G स्मार्टफोन में 5G के 12 बैंड का सपोर्ट मिलता है।

12 5G बैंड सपोर्ट वाला मोटोरोला का सस्ता Moto G62 5G स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट मिल रहा है। मोटोरोला का यह स्मार्टफ़ोन मिड रेंज सेग्मेंट का है। Motorola G62 स्मार्टफोन में 6.55-इंच का FullHD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। मोटोरोला के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। मोटोरोला के 5G स्मार्टफ़ोन को फ्लिपकार्ट से बैंक और एक्सचेंज ऑफ़र के साथ बेहद सस्ते में ख़रीदा जा सकता है। यहां हम आपको Motorola G62 5G स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफ़र, स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बारे में डिटेल में जानकरी दे रहे हैं।

50MP Camera 5G Phone Moto G62 launched in India price, specs jio offer

Motorola Moto G62 5G ऑफर

Motorola G62 5G स्मार्टफ़ोन को फ्लिपकार्ट पर 15,999 रुपये की शुरुआती क़ीमत में लिस्ट किया गया है। इस फ़ोन का दूसरा वेरिएंट 8GB रैम 17,999 रुपये की क़ीमत में लिस्ट किया गया है। इस फ़ोन पर HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 1500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। Motorola G62 5G पर फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक के कार्ड पर 5 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही Discovery+ के सब्सक्रिप्शन 25 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। यह भी पढ़ें : Upcoming Smartphones December 2022 : दिसंबर में लॉन्च हो रहे एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन, जबरदस्त होंगे फीचर्स

Motorola Moto G62 5G फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Moto G62 5G

Motorola G62 5G स्मार्टफोन में 6.5-इंच का फुल HD+ डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में Qualcomm का तगड़ा Snapdragon 695 5G SoC दिया गया है। इसके साथ ही फोन 5G के 12 बैंड मिलते हैं। मोटोरोला का यह फोन 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के ऑप्शन में आता है। यह भी पढ़ें : OnePlus 11 सीरीज के लॉन्च से पहले जानें वनप्लस के मौजूदा फोन की कीमत और फीचर्स

Motorola G62 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और डेप्थ कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में पंच होल डिस्प्ले दिया गया है। मोटोरोला के फोन में 5,000mAh की बैटरी और Android 12 का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में IP52 रेटिंग दी गई है।

The post 12 5G बैंड सपोर्ट वाला Moto G62 5G स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदें, मिल रहा धांसू ऑफर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/12-5g-band-support-phone-moto-g62-5g-on-discount-check-details/feed/ 0
Explainer : 15000 रुपये के बजट में बेस्ट 5G स्मार्टफोन, 5G चलने की है गारंटी https://www.91mobiles.com/hindi/explainer-best-5g-smartphone-under-rs-15000/ https://www.91mobiles.com/hindi/explainer-best-5g-smartphone-under-rs-15000/#respond Sun, 27 Nov 2022 05:30:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=92126 Explainer Best 5G Smartphone Under RS 15000 : परफॉर्मेंस और ज्यादा 5G बैंड सपोर्ट वाले स्मार्टफोन के मामले सबसे बेस्ट Moto G62 5G स्मार्टफोन है।

The post Explainer : 15000 रुपये के बजट में बेस्ट 5G स्मार्टफोन, 5G चलने की है गारंटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारत में 5G सेवाएं शुरू हो गई हैं। Jio और Airtel ने देश के कई हिस्सों में अपनी 5G सर्विस को लॉन्च कर दिया है। यही वजह है कि भारत में 5जी फोन की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है। आज 10,000 रुपये से लेकर ऊंचे बजट तक में 5जी नेटवर्क सपोर्ट वाले फोन उपलब्ध हैं। परंतु हमने इस लेख में 15,000 रुपये से कम के बजट में बेस्ट 5जी फोन की जानकारी दी है। वैसे तो इस बजट में भी आज ढेर सारे फोन उपलब्ध हैं। परंतु हमने सिर्फ ऐसे फोन का चुनाव किया है जो आपको भारत में 5जी सर्विस को रन करने की गारंटी देते हैं। अर्थात उन फोंस की जिनमें अधिकतम 5G बैंड का सपोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही हमने इन फोंस का परफॉर्मेंस टेस्ट भी किया है जहां से आप जान सकते हैं कि कौन सा फोन न सिर्फ ज्यादा बैंड सपोर्ट कर रहा है बल्कि परफॉर्मेंस में भी शानदार है।

कंटेंट टेबल

  • 15,000 रुपये के बजट में उपलब्ध 5G फोन
  • 15,000 रुपये के बजट में 5 बेस्ट 5G स्मार्टफोन
  • कौन सा है सबसे बेस्ट 5G स्मार्टफ़ोन
  • 5G बैंड क्या है?
  • आपके लिए कौन सा 5G बैंड होगा बेहतर

15,000 रुपये के बजट में उपलब्ध 5G फोन

15,000 रुपये के बजट में उपलब्ध बेस्ट 5जी फोन से पहले एक नजर देख लेते हैं कि इस बजट में कौन—कौन से 5जी फोन उपलब्ध हैं। तो आपको बता दूं कि इस बजट में Realme 9i, Vivo T1 5G, Redmi 11 Prime 5G, Redmi Note 11T 5G, iQOO Z6 Lite 5G, iQOO Z6 5G, Samsung Galaxy M32 5G, Galaxy M13 5G, Galaxy F23 5G, POCO M4 Pro 5G, Moto G62 5G, Infinix Note 12 5G और Lava Blaze 5G जैसे फोन शामिल हैं। इसके अलावा भी कुछ फोन हैं जिनका यहां जिक्र हमने नहीं किया है। यह भी पढ़ें : 5G Supported Smartphones : Airtel और Jio यूजर्स को इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी रॉकेट जैसी 5G स्पीड

screenshot-2022-11-15-at-4-13-49-pm

15,000 रुपये के बजट में 5 बेस्ट 5G स्मार्टफोन

आपने देख लिया कि आज भारतीय बाजार में 15 से ज्यादा 5जी फोन उपलब्ध हैं जिनकी कीमत 15,000 रुपये से कम है। परंतु इन फोंस में से हमने सिर्फ 5 फोन को चुना है और वो हैं Samsung Galaxy F23, Redmi Note 11T, Realme 9i, Moto G62 और Poco M4 Pro। हालांकि आप यह जनना जरूर चाहेंगे कि आखिर किस बेस पर इन्हें चुना गया तो बता दूं कि हमने उन फोंस को इस लिस्ट में रखा है जिनमें सबसे ज्यादा 5जी बैंड सपोर्ट है। नीचे दिए गए इमेज में आप 5जी बैंड्स की लिस्ट देख सकते हैं।

5G phone and Band List details

5 बेस्ट 5जी फोन की लिस्ट तो हमने देख ली एक नजर इन फोंस के स्पेसिफिकेशन पर भी डाल लेते हैं।

Samsung Galaxy F23: सैमसंग गैलेक्सी एफ23 कंपनी का एक सस्ता और बेस्ट 5जी फोन में से एक है। इसमें आपको 6.6 इंच की स्क्रीन मिलेगी और यह फोन वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ आता है। वहीं खास बात कही जा सकती है कि इसमें 120Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट का सपोर्ट आपको मिल जाता है। प्रोसेसिंग के लिए Snapdragon 750G चिपसेट आपको मिल जाता है और कंपनी ने इसे 4GB और 6GB जीबी के रैम मैमोरी के साथ पेश किया है। कैमरे के लिए 50 MP + 8 MP + 2 MP ट्रिपल रियर सेंसर है। इसके साथ ही 8 MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए कंपनी ने 5000 mAh की बैटरी दी है। 5जी के लिए इस फोन में 12 बैंड का सपोर्ट है।

50MP Camera Phones vivo oppo samsung moto redmi infinix realme

Redmi Note 11T 5G: वहीं इस बजट में दूसरा फोन है शाओमी ब्रांड का रेडमी नोट 11टी 5जी। इस फोन को मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर पर पेश किया गया है और फोन में 6GB व 8GB की रैम मैमोरी है। रही बात डिसप्ले की तो कंपनी ने इसे 6.6 इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है और फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 50 MP + 8 MP का डुअल कैमरा दिया मिल जाता है। रही बात बैटरी की तो कंपनी ने इसे 5,000 mAh की बैटरी के साथ पेश किया है। इस फोन में भी 5जी के लिए लगभग सभी बैंड सपोर्ट हैं।

Xiaomi Redmi Note 11 JE Specs Price leak

 

Realme 9i: रियलमी 9आई को भी एक अच्छा 5जी फोन माना जा सकता है। इस फोन में आपको 6.6 इंच की स्क्रीन 90 Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिल जाती है। यह फोन MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 4GB और 6 GB का रैम मैमोरी मिल जाता है। वहीं कैमरा सेगमेंट में आपको 50 MP + 2 MP + 2 MP के ट्रिपल रियर कैमरे के साथ 8 MP का सेल्फी मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें भी 5,000 mAh की बैटरी दी गई है।

50 mp Camera phone realme 9i 5g launched in india know price specifications offer cheap realme mobile

Moto G62 5G: यदि आप मैक्सिमम 5जी बैंड सपोर्ट वाला फोन लेना चाह रहे हैं तो फिर मोटो जी62 5जी सबसे आगे कहा जा सकता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें आपको 12 बैंड का सपोर्ट मिल जाता है। फोन के दूसरे आस्पेक्ट की बात करें तो कंपनी ने इसे 6.5 इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है। इसके साथ ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल जाता है। फोटोग्राफी के लिए 50 MP + 8 MP + 2 MP का ट्रिपल रियर सेंसर है जबकि फ्रंट में 16 MP कैमरा दिया गया है। यह फोन 5000 mAh की बैटरी के साथ आता है।

Moto G62 5G

POCO M4 Pro 5G: 15,000 रुपये के बजट में टॉप 5 5जी फोन की बात हो रही है तो इसमें पोको एम4 प्रो 5जी का जिक्र भी आएगा। क्योंकि इसमें भी आपको 5जी सर्विस के लिए अधिकतम 5जी बैंड मिल जाते हैं। यह फोन MediaTek Dimensity 810 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें आपको 4GB और 6GB की रैम मैमोरी मिल जाती है। इसके साथ ही फोन में आपको 6.6 इंच की स्क्रीन है जो 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट को सपोर्ट है। यह फोन 5,000 mAh बैटरी के साथ आता है और इसमें आपको 50 MP + 8 MP मेन कैमरे के साथ 16 MP फ्रंट कैमरा मिल जाता है।

 

POCO M4 Pro 5G India Launch on 15 February know specs price sale offer

 

कौन सा है सबसे बेस्ट 5G स्मार्टफ़ोन

सबसे पहले हमने परफ़ॉर्मेंस देखने के लिए AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट किया, जिसमें सबसे ज़्यादा स्कोर Moto G62 का रहा है। इसके बाद Reddi Note 11T, Realme 9i, Poco M4 Pro और Galaxy F23 का रहा है। AnTuTu बैंचमार्क के बाद हमने इस फ़ोन का GeekBench को टेस्ट किया। गीकबैंच टेस्ट में सभी फ़ोन का स्कोर लगभग एक जैसा ही लेकिन इनमें से भी मोटोरोला कुछ आगे निकल जाता है। गीकबैंच टेस्ट के बाद हमने फ़ोन की स्टेबल परफ़ॉर्मेंस को चेक करने के लिए 3D Mark टेस्ट किया, जिसमें पोको एम 4 स्मार्टफ़ोन सबको पीछे छोड़ देता है। इसके साथ ही पांचों स्मार्टफोन में गेमिंग टेस्ट भी हमने किया जिसमें मोटोरोला और सैमसंग के स्मार्टफोन बेस्ट परफॉर्मेंस ऑफर करते हैं। आप नीचे दिए ग्राफ़िक्स में पांचों फ़ोन की परफ़ॉर्मेंस देख सकते हैं। यह भी पढ़ें : Jio 5G vs Airtel 5G : मुकेश अंबानी ने लगाई लंबी छलांग, शुरुआती दौड़ में ही पिछड़ा एयरटेल

हमारे परफॉर्मेंस और ज्यादा 5G बैंड सपोर्ट वाले स्मार्टफोन का क्लीयर विनर Moto G62 5G स्मार्टफोन है। आप नीचे दिए वीडियो में डिटेल में देख पाएंगे कि कैसे मोटोरोला के इस स्मार्टफोन ने 5G बैंड्स, बैटरी और परफॉर्मेंस के माममे में Samsung, Redmi, Realme और Poco के स्मार्टफोन के पीछे छोड़ दिया।

5G बैंड क्या है?

आज तक स्मार्टफ़ोन ख़रीदते वक़्त आप सिर्फ़ कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी परखते आए होंगे। लेकिन अगर आपको अच्छा 5G स्मार्टफ़ोन चाहिए तो आपको बैंड के बारे में जानकारी होनी ज़रूरी है। वर्ना मोटा पैसा खर्च करने के बाद भी आप 5G फ़ोन नहीं बल्कि 5G डब्बा घर ख़रीद लाएंगे। तो सबसे पहले हम आपको बताते हैं कि भारत में 5G किन बैंड पर काम करेगा।

Adani Data Networks 5g service in india ambani jio 5g plan

सिर्फ़ कैमरा, बैटरी और प्रोसेसर के बारे में देखते थे। अगर आपको एक अच्छा 5G स्मार्टफ़ोन चाहिए तो आपको फ़ोन में मिलने वाले बैंड सपोर्ट के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। दरअसल 5G में स्पीड का सारा खेल इन बैंड्स पर ही निर्धारित है। सबसे पहले हम आपको बताएंगे कि भारत में टेलिकॉम कंपनियां किन बैंड पर 5G नेटवर्क लाइव कर रही हैं।

5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में टेलीकॉम कंपनियों को भारत सरकार की ओर से n71 (600MHz), n28 (700MHz), n20 (800MHz), n5 (850MHz), n8 (900MHz), n3 (1800MHz), n1 (2100MHz), n40 (2300MHz), n41 (2500MHz), n78 (3300 – 3800MHz), n77 (3300 – 4200MHz), n79 (4400 – 5000MHz) और n258 (26GHz (24.25 – 27.5 GHz)) बैंड्स आवंटित किए गए हैं। ऐसे में आपके लिए यह ज़रूरी हो जाता है कि ये बैंड आपके स्मार्टफ़ोन में होने ज़रूरी हैं।

5G Bands in India
Pic Credit : Dainik Bhaskar

 

आपके लिए कौन सा 5G बैंड होगा बेहतर

n1 और n3 बैंड हाई फ़्रीक्वेंसी बैंड है जो 4G स्ट्रक्चर पर 5G स्पीड ऑफ़र करते हैं। ये बैंड कंपनियां मैट्रो और टीयर 1 शहरों में यूज करेंगे जहां आबादी ज़्यादा है। इन बैंड में हाई स्पीड डेटा ट्रांसफ़र होता है। वहीं n78, n77, n41, n40 भी हाई फ़्रीक्वेंसी बैंड है जो स्टेंड अलोन 5G नेटवर्क प्रोवाइड करेंगे। ये भी टीयर 1 और मैट्रो शहरों में इस्तेमाल होंगे जहां आबादी ज़्यादा है। वहीं n28, n8 और n5 लो फ़्रीक्वेंसी बैंड है, जो टीयर 2 और टीयर 3 शहरों और ग्रामीण जगहों पर 5G कवरेज के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। ये बैंड स्पीड ऑफ़र करने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर आउटडोर कवरेज और शहरी क्षेत्रों बेहतर इंडोर कवरेज के लिए स्थापित होंगे।

5g-spectrum-band-and-speed

ऊपर हमने बताया कि टेलीकॉम कंपनियां शहरों और ग्रामीण इलाक़ों में कौन सा 5G बैंड का इस्तेमाल करेंगे। अगर आप शहरी इलाक़े में रहते हैं तो आपके फ़ोन में n1, n3, n78, n77, n41 और n40 बैंड का होना आवश्यक है। वहीं मैट्रो शहर या शहर से दूर हैं तो 5G स्मार्टफ़ोन में n28, n8 और n5 बैंड होना ज़रूरी है। वहीं अगर आप शहर और गांव का चक्कर लगाते रहते हैं तो इसके लिए आपके फ़ोन में n78, n8, n28, n3 और n1 बैंड्स ज़रूर होने ज़रूरी है ताकि आप भारत के हर कोने में 5G का इस्तेमाल कर पाएंगे। 5G बैंड के बारे में डिटेल में जानकारी के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

 

The post Explainer : 15000 रुपये के बजट में बेस्ट 5G स्मार्टफोन, 5G चलने की है गारंटी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/explainer-best-5g-smartphone-under-rs-15000/feed/ 0
50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Moto G62 5G स्मार्टफोन पर जबरदस्त डील, यहां जानें ऑफर डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-5000mah-battery-smartphone-moto-g62-5g-deal-on-flipkart-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-5000mah-battery-smartphone-moto-g62-5g-deal-on-flipkart-sale/#respond Fri, 04 Nov 2022 06:35:35 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=91410 यहां हम आपको Moto G62 5G स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफ़र और डिस्काउंट के साथ-साथ इस फ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

The post 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Moto G62 5G स्मार्टफोन पर जबरदस्त डील, यहां जानें ऑफर डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Flipkart पर इन दिनों Moto days सेल चल रही है। फ्लिपकार्ट पर यह सेल 4 नवंबर से 7 नवंबर तक चलेगी। सेल के दौरान मोटोरोला के स्मार्टफोन पर धमाकेदार डिस्काउंट और ऑफर मिल रहे हैं। इस सेल के दौरान मोटोरोला के मिड रेंज स्मार्टफोन Moto G62 5G स्मार्टफोन पर दमदार डील मिल रही है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 695 5G प्रोसेसर के साथ मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही फोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Moto G62 5G स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफ़र और डिस्काउंट के साथ-साथ इस फ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Moto G62 5G : ऑफर और डिस्काउंट

Moto G62 5G स्मार्टफोन को भारत में कंपनी ने 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। फ्लिपकार्ट पर चल रही Moto Days सेल के दौरान मोटोरोला के इस फोन को 15,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही इस फोन को HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 1500 रुपये का कैशबैक के साथ खरीदा जा सकता है। यानी मोटोरोला का यह फोन लॉन्च कीमत से 3500 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है।

moto-g62-5g

Moto G62 5G स्मार्टफोन को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। सेल के दौरान मोटोरोला के इस फोन का 6GB रैम वाला वेरिएंट 15,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। वहीं 8GB रैम वाले वेरिएंट को 17999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया है। इन दोनों वेरिएंट पर HDFC बैंक के कार्ड पर मिल रहे डिस्काउंट का बेनिफिट लिया जा सकता है। इसके साथ ही पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज कर एडिशनल डिस्काउंट का बेनिफिट लिया जा सकता है।

Moto G62 5G : स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

मोटोरोला के मिड रेंज बजट 5G स्मार्टफोन को Qualcomm के Snapdragon 695 5G SoC के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 5G कवरेज के लिए 12बैंड का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन को 128 GB स्टोरेज के साथ 6GB और 8GB रैम सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। Moto G62 5G में 6.5-इंच का full HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है।

50MP Camera 5G Phone Moto G62 launched in India price, specs jio offer

मोटोरोला के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड और डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। इस फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : BGMI Unban Date : BGMI की वापसी का कर रहे इंतजार, यहां जानें क्या है लेटेस्ट अपडेट

मोटोरोला के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। Moto G62 5G फोन स्टॉक Android 12 पर रन करता है। इसके साथ ही फोन को ड्यूरेबिलिटी रेटिंग IP52 मिली है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट के साथ पेश किया गया है। इस फोन में मिलने वाले स्पीकर Dolby Atmos-सर्टिफाइड हैं, जो स्टीरियो ऑडियो डिलीवर करते हैं।

The post 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Moto G62 5G स्मार्टफोन पर जबरदस्त डील, यहां जानें ऑफर डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-5000mah-battery-smartphone-moto-g62-5g-deal-on-flipkart-sale/feed/ 0
लॉन्च हुआ सस्ता 50MP कैमरे वाला 5G Mobile, Jio यूजर्स को होगा 5000 रुपये का तगड़ा फायदा https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-5g-phone-moto-g62-launched-in-india-price-specs-jio-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-5g-phone-moto-g62-launched-in-india-price-specs-jio-offer/#respond Fri, 12 Aug 2022 04:10:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85989 Moto G62 में Qualcomm Snapdragon 695 5G चिपसेट दिया गया है।

The post लॉन्च हुआ सस्ता 50MP कैमरे वाला 5G Mobile, Jio यूजर्स को होगा 5000 रुपये का तगड़ा फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

5G Mobile Moto G62 Launch: Motorola India ने आखिरकार अपने सस्ते 5G Mobile Moto G62 smartphone को भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है। यह फोन कंपनी की G-सीरीज के अंदर आया 7वां फोन है। इससे पहले कंपनी सी साल 6 मोबाइल जी-सीरीज के अंदर पेश कर चुकी है। हाल ही में कंपनी ने Moto G32 को पेश किया था। अगर बात करें मोटो जी62 फोन की तो यह फ्रॉस्टेड ब्लू और मिडनाइट ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसकी सेल 19 अगस्त से शुरू फ्लिपकार्ट और लीडिंग ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।

Jio यूजर्स को होगा 5,000 रुपये का फायदा

अगर आप Reliance Jio यूजर हैं, तो आपको फोन की खरीदने पर 5049 रुपये का फायदा होगा। दरअसल, इसमें 4 हजार रुपये के कैशबैक वाउचर के साथ 500 रुपये का Myntra कूपन और जी5 के सब्सक्रिप्शन पर 549 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: 12999 रुपये में लॉन्च हुआ तगड़ा Moto G32, मिलेगा 50MP कैमरा और 5000mAh की दमदार बैटरी

moto-g62-5g-india-launch

बैंक ऑफर

मोटो जी62 के साथ कंपनी ने कई और लॉन्च ऑफर भी पेश किए हैं, जिसके तहत कंपनी इस फोन पर 1500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। वहीं, इस डिस्काउंट के लिए आपको HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करना होगा। HDFC कार्ड से EMI ट्रांजैक्शन करने पर आपको 1750 रुपये की छूट भी ऑफर की जा रही है।

Moto G62 की कीमत

Moto G62 6GB रैम और 128GB स्टोरेज और 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया गया है, जिनकी कीमत क्रमशः 17,999 रुपये और 19,999 रुपये है। आइए आगे आपको इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।

moto-g62-india-launch

Moto G62 5G के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट भी है। साथ ही डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G SoC पर काम करता है जो भारत में 5G कनेक्टिविटी के 12 बैंड पेश किया गया था। इसे दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट- 6GB + 128GB और 8GB + 128GB के साथ जोड़ा जाएगा। इसे भी पढ़ें: 200MP कैमरे वाला Motorola Edge 30 Ultra से क्लिक फोटो आई सामने, जल्द होगा लॉन्च
Motorola Moto G62 5G smartphone launched check Specifications

इसके अलावा पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और डेप्थ कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा है। सामने की ओर 16MP का सेल्फी कैमरा है, जिसे डिस्प्ले के केंद्र में एक ड्रिल होल स्लॉट में रखा गया है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी दी गई है और यह एक नियर-स्टॉक Android 12 अनुभव देता है। इसके अलावा फोन IP52 टिकाऊपन रेटिंग के साथ आता है। वहीं, डिवाइस किनारे एक फिंगरप्रिंट सेंसर उपलब्ध है। स्टीरियो ऑडियो डिलीवरी के लिए फोन में स्पीकर डॉल्बी एटमॉस-सर्टिफिकेशन प्राप्त है।

The post लॉन्च हुआ सस्ता 50MP कैमरे वाला 5G Mobile, Jio यूजर्स को होगा 5000 रुपये का तगड़ा फायदा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/50mp-camera-5g-phone-moto-g62-launched-in-india-price-specs-jio-offer/feed/ 0
सस्ता 5जी फोन ला रही मोटोरोला, 11 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा Moto G62 5G https://www.91mobiles.com/hindi/11-august-motorola-moto-g62-5g-phone-india-launch-price-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/11-august-motorola-moto-g62-5g-phone-india-launch-price-specs-sale-offer/#respond Mon, 08 Aug 2022 06:01:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85761 Moto G62 5G Phone 11 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा।

The post सस्ता 5जी फोन ला रही मोटोरोला, 11 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा Moto G62 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola कल यानी 9 अगस्त को Moto G32 स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च करने वाली है। यह मोबाइल फोन 50एमपी कैमरा, 5,000एमएएच बैटरी और क्वॉलकॉम चिपसेट के साथ भारतीय बाजार में कदम रखेगा। मोटो जी32 इंडिया लॉन्च से एक दिन पहले अब कंपनी ने बता दिया है कि मोटो जी सीरीज़ का ही Moto G62 5G Phone 11 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा। शॉपिंग साइट Flipkart पर मोटो जी62 5जी फोन का प्रोडक्ट पेज लाईव हो गया है।

Moto G62 5G India Launch

मोटोरोला मोटो जी62 5जी फोन आने वाली 11 अगस्त को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लाईव कर दिया गया है जहां फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स व डिटेल्स शेयर कर दी गई है। 11 अगस्त की दोपहर फोन का प्राइस अनाउंस हो जाएगा। मोटो जी62 5जी की सेल इसी ई-कॉमर्स साइट पर होगी।

Moto G62 5G की स्पेसिफिकेशन्स

Motorola Moto G62 5G स्मार्टफोन में 6.5-इंच का IPS Full HD+ डिस्प्ले पैनल दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। मोटोरोला का यह फोन Android 12 OS पर आधारित MyuX पर रन करता है जिसमें Qualcomm Snapdragon 480 Plus प्रोसेसर दिया गया है।

11 august Motorola Moto G62 5G phone india launch price specs sale offer

Moto G62 5G स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा लेंस दिया गया है। इसके साथ ही मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इस फोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

11 august Motorola Moto G62 5G phone india launch price specs sale offer

Moto G62 5G स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम, 5G, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, GPS, NFC, USB-C पोर् और डुअल स्टीरियो स्पीकर दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी, 20W TurboPower फास्ट चार्जिंग दी गई है। इंडिया में यह फोन Midnight Gray और Frosted Blue कलर में बिकेगा।

The post सस्ता 5जी फोन ला रही मोटोरोला, 11 अगस्त को इंडिया में लॉन्च होगा Moto G62 5G first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/11-august-motorola-moto-g62-5g-phone-india-launch-price-specs-sale-offer/feed/ 0
मोटोरोला ने लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन, 50MP कैमरा के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g62-5g-smartphone-launched-check-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g62-5g-smartphone-launched-check-specifications/#respond Thu, 09 Jun 2022 05:26:22 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=82079 Moto G62 5G स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 480 Plus प्रोसेसर साथ पेश किया गया है। फोन में 4 GB की रैम और 128GB की स्टोरेज दी गई है।

The post मोटोरोला ने लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन, 50MP कैमरा के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने भारत में कुछ दिन पहले ही Moto G82 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब कंपनी ने ब्राजील में G सीरीज का Moto G62 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला का यह अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 4-सीरीज प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही मोटोरोला के इस स्मार्टफोन की दूसरी खूबियों की बात करें तो इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000Ah की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। यहां हम आपको मोटोरोला के लेटेस्ट Moto G62 5G स्मार्टफ़ोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Moto G62 5G स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

मोटोरोला के लेटेस्ट Moto G62 5G स्मार्टफोन में 6.5-इंच का IPS डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+ है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इस फोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

Motorola Moto G62 5G smartphone launched check Specifications

लेटेस्ट Moto G62 5G स्मार्टफोन के रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा लेंस दिया गया है। मोटोरोला का यह फोन Android 12 OS पर आधारित MyuX पर रन करता है।

Moto G62 5G स्मार्टफोन को क्वालकॉम के Snapdragon 480 Plus प्रोसेसर साथ पेश किया गया है। फोन में 4 GB की रैम और 128GB की स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी, 20W TurboPower फास्ट चार्जिंग दी गई है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ दमदार Moto G82 5G, OnePlus की करेगा छुट्टी!

Moto G62 5G स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम, 5G, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, GPS, NFC, USB-C पोर् और डुअल स्टीरियो स्पीकर दिया गया है।

Moto G62 5G कीमत

Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने फिलहाल लेटेस्ट Moto G62 5G स्मार्टफोन की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन ग्रेफाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

The post मोटोरोला ने लॉन्च किया सस्ता 5G स्मार्टफोन, 50MP कैमरा के साथ मिलेंगे तगड़े फीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g62-5g-smartphone-launched-check-specifications/feed/ 0