Moto G67 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 29 Jan 2026 05:42:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5200mAh बैटरी और 108MP कैमरा के साथ Moto G67 और Moto G77 लॉन्च, जानें ग्लोबल कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g67-moto-g77-launched-price-specifications-europe/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g67-moto-g77-launched-price-specifications-europe/#respond Thu, 29 Jan 2026 05:42:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=189247 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Motorola ने अपनी G-सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Moto G67 और Moto G77 स्मार्टफोंस ग्लोबल बाजार में लॉन्च किए हैं। दोनों डिवाइस फिलहाल यूके और अन्य यूरोपीय मार्केट्स में उपलब्ध हैं। डिजाइन और कई फीचर्स के मामले में यह मोबाइल्स एक जैसे हैं, लेकिन परफॉरमेंस और कैमरा सेक्शन में बदलाव किया गया है। आइए, आगे […]

The post 5200mAh बैटरी और 108MP कैमरा के साथ Moto G67 और Moto G77 लॉन्च, जानें ग्लोबल कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने अपनी G-सीरीज को आगे बढ़ाते हुए Moto G67 और Moto G77 स्मार्टफोंस ग्लोबल बाजार में लॉन्च किए हैं। दोनों डिवाइस फिलहाल यूके और अन्य यूरोपीय मार्केट्स में उपलब्ध हैं। डिजाइन और कई फीचर्स के मामले में यह मोबाइल्स एक जैसे हैं, लेकिन परफॉरमेंस और कैमरा सेक्शन में बदलाव किया गया है। आइए, आगे कीमत और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।

Moto G67 और Moto G77 दोनों में 6.78-इंच का Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर और फुल DCI-P3 कलर कवरेज का सपोर्ट मिल जाता है। इस स्क्रीन को Water Touch सपोर्ट के साथ SGS Low Blue Light और Low Motion Blur सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है। जबकि डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i का उपयोग हुआ है। वहीं, डाइमेंशन की बात करें तो दोनों फोन 164mm लंबाई, 77mm चौड़ाई और करीब 7mm मोटाई के साथ आते हैं और इनका वजन 182 ग्राम रखा गया है।

डिजाइन के साथ-साथ ड्यूरैबिलिटी पर भी Motorola ने खास काम किया है। दोनों स्मार्टफोंस में IP64 रेटिंग दी गई है। जिससे ये धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रह सकते हैं। इसके अलावा MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन, स्टीरियो स्पीकर्स, USB-C पोर्ट, डुअल सिम सपोर्ट और 2TB तक माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट भी है।

Moto G77 में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB RAM मिलती है और इसे वर्चुअली 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, Moto G67 में Dimensity 6300 चिपसेट लगाया गया है। जिसके साथ 4GB RAM मिलती है यह वर्चुअल तौर से 12GB तक एक्सपैंड की जा सकती है। दोनों ही फोंस में 128GB इंटरनल स्टोरेज है। पावर बैकअप के लिए दोनों में 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा की बात करें Moto G67 और Moto G77 फोंस अलग-अलग यूजर्स को टारगेट कर सकते हैं। क्योंकि G77 में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो 9-in-1 पिक्सल बिनिंग, 3x लॉसलेस जूम और 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। वहीं, G67 में 50MP का Sony LYTIA 600 सेंसर मिलता है, जिसमें 2x लॉसलेस जूम और 8x डिजिटल जूम की सुविधा है। दोनों ही स्मार्टफोंस में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, रियर एम्बिएंट लाइट सेंसर और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Moto G67 और Moto G77 दोनों ही Android 16 पर आधारित Motorola के Hello UX के साथ काम करते हैं। इनमें Moto Secure, जेस्चर फीचर्स, Smart Connect, Circle to Search और Google Gemini का इंटीग्रेशन दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए दोनों डिवाइस में फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक और ThinkShield सिक्योरिटी फीचर्स भी मौजूद हैं।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो यूके में Moto G67 का 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट £199.99 यानी करीब 25,459 रुपये में उपलब्ध है। जबकि Moto G77 का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट £250 यानी इंडियन प्राइस अनुसार करीब 31,825 रुपये का है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो Moto G77 को PANTONE शेड Spruce और Black Olive रंगों में पेश किया गया है, जबकि Moto G67 PANTONE Arctic Seal और Nile कलर्स में मिलेगा।

Moto G67 और Moto G77 उन ग्राहकों के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं जो मिड रेंज में 5G स्मार्टफोन चाहते हैं। यह Samsung Galaxy A17 5G, Redmi Note 14 और Realme 15 जैसे स्मार्टफोंस से मुकाबला कर सकते हैं।

यदि आप ऐसा स्मार्टफोन चाहते हैं जो डेली यूज, वीडियो स्ट्रीमिंग, परफॉरमेंस और सोशल मीडिया के लिए बढ़िया हो तो Moto G67 और Moto G77 लेना सही साबित हो सकता है। आप इन्हें चुन सकते हैं। हम आपको लगातार टेक न्यूज अपडेट देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post 5200mAh बैटरी और 108MP कैमरा के साथ Moto G67 और Moto G77 लॉन्च, जानें ग्लोबल कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g67-moto-g77-launched-price-specifications-europe/feed/ 0
Moto G67 और Moto G77 आए सामने, देखें कैसे हैं ये अपकमिंग मोबाइल फोन https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g67-and-moto-g77-render-image-leaked-design-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g67-and-moto-g77-render-image-leaked-design-revealed/#respond Wed, 28 Jan 2026 06:26:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=189205 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

मोटोरोला कंपनी अपनी ‘जी’ सीरीज में दो नए स्मार्टफोन Moto G67 और Moto G77 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ये दोनों मोबाइल मार्केट में किस दिन एंट्री लेंगे यह जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन, ताजा लीक में इन दोनों अपकमिंग मोटोरोला फोन की फोटो को शेयर कर दिया गई है। […]

The post Moto G67 और Moto G77 आए सामने, देखें कैसे हैं ये अपकमिंग मोबाइल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला कंपनी अपनी ‘जी’ सीरीज में दो नए स्मार्टफोन Moto G67 और Moto G77 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ये दोनों मोबाइल मार्केट में किस दिन एंट्री लेंगे यह जानकारी तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन, ताजा लीक में इन दोनों अपकमिंग मोटोरोला फोन की फोटो को शेयर कर दिया गई है। रेंडर ईमेज लीक से मोटो जी67 और मोटो जी77 की लुक और डिजाइन का खुलासा हो गया है।

लुक के मामले में मोटो जी67 और मोटो जी77 काफी हद तक एक जैसे ही दिखाई दे रहे हैं। दोनों के बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें तीन कैमरा सेंसर और एक फ्लैश लाइट मौजूद है। इनके राइट फ्रेम पर वॉल्यूम और पावर बटन लगाए गए हैं। वहीं स्मार्टफोंस में फ्रंट पर पंच-होल स्टाइल वाली फ्लैट स्क्रीन दी गई है।

लीक के अनुसार मोटो जी77 5जी फोन को कंपनी Pantone Black Olive और Pantone Shaded Spurce कलर में लॉन्च करेगी। वहीं मोटो जी67 स्मार्टफोन को Pantone Arctic Seal और Light Parrot Green कलर शेड्स में लाया जा सकता है। इन दोनों अपकमिंग मोटोरोला स्मार्टफोंस की लीक हुई रेंडर ईमेज आप ऊपर लगी फोटो गैलरी में देख सकते हैं।

Moto G77 5G फोन की स्पेसिफिकेशन्स भी लीक में सामने आ गई है। बताया गया है कि यह मोबाइल फोन 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने MediaTek Dimensity 6400 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जाएगा जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक में इस फोन का 8GB RAM और 256GB storage वेरिएंट सामने आया है। कंपनी इसे 128जीबी मेमोरी पर भी ला सकती है।

लीक के अनुसार मोटो जी77 5जी फोन को 6.8-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लाया जा सकता है। यह AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्क्रीन बताई गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। इस फोन को भी कंपनी इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लेस करेगी और स्क्रीन प्रोटेक्शन के​ लिए कोर्निंग Gorilla Glass 7i की लेयर लगाई जा सकती है। लीक की मानें तो यह मोबाइल IP64 रेटिंग के साथ मार्केट में एंट्री लेगा।

Moto G77 108MP कैमरा वाला फोन होगा। लीक के अनुसार इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 108-मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जिसके साथ 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी देखने को मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो जी77 5जी फोन को 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया जा सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 5,200mAh बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है जिसके साथ 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।

The post Moto G67 और Moto G77 आए सामने, देखें कैसे हैं ये अपकमिंग मोबाइल फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g67-and-moto-g77-render-image-leaked-design-revealed/feed/ 0
Moto G67 और Moto G77 जल्द होंगे लॉन्च, रिटेलर लिस्टिंग में सामने आए स्पेसिफिकेशंस https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g67-moto-g77-launch-soon-specifications-retailer-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g67-moto-g77-launch-soon-specifications-retailer-listing/#respond Wed, 21 Jan 2026 05:19:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=188930 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Motorola अपनी G-सीरीज के पोर्टफोलियो और आगे बढ़ा सकता है। इसमें कंपनी जल्द ही Moto G67 और Moto G77 स्मार्टफोंस लॉन्च कर सकती है। इन्हें लेकर ग्रीक ऑनलाइन रिटेल लिस्टिंग में जानकारी सामने आई है। इनमें बड़े अपग्रेड मिल सकते हैं। जिससे ग्राहकों को आने वाले समय में बढ़िया मिड रेंज विकल्प मिल सकते हैं। […]

The post Moto G67 और Moto G77 जल्द होंगे लॉन्च, रिटेलर लिस्टिंग में सामने आए स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola अपनी G-सीरीज के पोर्टफोलियो और आगे बढ़ा सकता है। इसमें कंपनी जल्द ही Moto G67 और Moto G77 स्मार्टफोंस लॉन्च कर सकती है। इन्हें लेकर ग्रीक ऑनलाइन रिटेल लिस्टिंग में जानकारी सामने आई है। इनमें बड़े अपग्रेड मिल सकते हैं। जिससे ग्राहकों को आने वाले समय में बढ़िया मिड रेंज विकल्प मिल सकते हैं। आइए, आगे सामने आई जानकारी विस्तार से जानते हैं।

लिस्टिंग के अनुसार, Moto G67 और Moto G77 का डिजाइन और ज्यादातर स्पेसिफिकेशंस लगभग समान हो सकते हैं। हालांकि प्रोसेसर, रैम और कैमरा के मामले में दोनों के बीच अंतर देखने को मिल सकता है। Moto G67 में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जा सकता है। जबकि Moto G77 पावरफुल Dimensity 6400 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। Moto G67 में 4GB LPDDR4x रैम और Moto G77 में 8GB LPDDR4x रैम मिलने की बात सामने आई है। दोनों ही फोन में 128GB UFS 2.2 स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा भी दी जा सकती है।

डिस्प्ले की बात करें तो Moto G67 और Moto G77 स्मार्टफोंस में 6.8 इंच का 1.5K Extreme AMOLED पैनल दिया जा सकता है। इस पर 1272 x 2772 पिक्सल रिजॉल्यूशन हो सकता है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 5000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन के साथ आने की संभावना है। इस अपग्रेड से ब्रांड Moto G सीरीज के मिड-रेंज यूजर्स को प्रीमियम विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है।

कैमरा के बारे में बात करें तो Moto G67 और Moto G77 स्मार्टफोंस के बीच अंतर देखने को मिल सकता है। जहां Moto G67 में 50MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें Sony LYT-600 सेंसर और f/1.8 अपर्चर हो सकता है। जबकि Moto G77 में 108MP का हाई-रिजॉल्यूशन प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। दोनों ही मोबाइल्स में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है। इसके अलावा, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है।

बैटरी और ड्यूरेबिलिटी के मामले में Motorola के आगामी मॉडल्स शानदार हो सकते हैं। लीक डिटेल्स के मुताबिक, Moto G67 और Moto G77 दोनों में 5200mAh की बैटरी मिल सकती है। जो 30W टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके साथ ही ये फोन IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग और MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन के साथ आ सकते हैं।

कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो दोनों स्मार्टफोंस में 5G सपोर्ट, 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS, GLONASS, USB Type-C और NFC जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। सॉफ्टवेयर के लिए डिवाइस Android 16 पर काम कर सकते हैं, जो इन्हें लेटेस्ट फीचर्स और बेहतर सिक्योरिटी देगा।

आगामी Moto G67 और Moto G77 बढ़िया डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड और 5G कनेक्टिविटी के साथ मिड-रेंज में अच्छे विकल्प बन सकते हैं। वहीं, अब आगे देखना होगा कि कंपनी इन्हें कब और किस कीमत पर लॉन्च करती है। यदि आप आने वाले समय में नए फोन लेने की सोच रहे हैं तो इनका वेट कर सकते हैं। हम आगे भी आपको अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

The post Moto G67 और Moto G77 जल्द होंगे लॉन्च, रिटेलर लिस्टिंग में सामने आए स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g67-moto-g77-launch-soon-specifications-retailer-listing/feed/ 0