The post Motorola One, Moto G7 और Moto G7 Power की कीमतें भी हुई कम, कंपनी बना रही है बड़ा प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola इंडियन स्मार्टफोन बाजार के लिए नई स्ट्रेटजी प्लान कर रही है। कंपनी आने वाली 20 जून को इंडिया में अपना पहला पंच-होल डिसप्ले वाला स्मार्टफोन Motorola One Vision लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले कंपनी बाजार में मौजूद ब्रांड के स्मार्टफोंस की कीमतों में कटौती भी कर रही है। Motorola ने अभी अपने दो नए स्मार्टफोन Motorola One Power और Moto G6 Plus के दामों में कटौती की थी। वहीं अब कंपनी ने अपने तीन अन्य स्मार्टफोन Moto G7, Moto G7 Power और Motorola One की कीमतें भी कम कर दी है।
Motorola One
सबसे पहले मोटोरोला वन की बात करें तो यह स्मार्टफोन इंडिया में 13,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। कपंनी की ओर से अब Motorola One की कीमत में सीधे 1,000 रुपये की कटौती कर दी है। इस प्राइस कट के बाद मोटोरोला के एंडरॉयड वन वर्ज़न आधारित स्मार्टफोन को 12,999 म्पये में खरीदा जा सकता है।
Moto G7
मोटो जी7 सीरीज़ में लॉन्च इस स्मार्टफोन को भी कंपनी द्वारा 13,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। अपने फैन्स के लिए मोटोरोला ने Moto G7 के दाम 1,000 रुपये कम कर दिए हैं। इस प्राइस कट के बाद Moto G7 को 12,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Moto G7 Power
मोटो जी7 सीरीज़ में लॉन्च हुए इस बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन को कंपनी ने 16,999 रुपये में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन की कीमत में कंपनी पहले 1,000 रुपये कम कर चुकी है जिसके बाद मोटो जी7 पावर 15,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं एक बार फिर Moto G7 Power का मूल्य 1,000 रुपये कर दिया गया है और अब इस स्मार्टफोन को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Motorola के उपरोक्त सभी स्मार्टफोन पर हुए प्राइस कट की जानकारी द मोबाईल इंडियन ने अपनी रिपोर्ट में दी है। वेबसाइट का कहना है कि मोटोरोला के ये तीनों ही फोन आफलाईन रिटेल स्टोर्स पर घटी कीमतों के साथ सेल के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं कल हुए प्राइस कट की बात करें तो..

Motorola One Power
कंपनी की ओर से इसे 15,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था जिसमें 1,000 रुपये की कटौती की गई थी और यह डिवाईस 14,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हुआ था। वहीं अब फिर से कंपनी की ओर से इस फोन की कीमत में सीधे 2,000 रुपये कम कर दी है। इस प्राइस कट के बाद Motorola One Power को 12,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह फोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है।
Moto G6 Plus
मोटोरोला ने अपनी जी सीरीज़ के इस स्मार्टफोन को मीड रेंज में उतारा था जिसका लॉन्च प्राइस 22,499 रुपये था। मोटो का यह फोन ऑनलाईन व ऑफलाईन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए उपलब्ध रहता है। द मोबाईल इंडियन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर Moto G6 Plus की कीमत में भारी कटौती की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक Moto G6 Plus को रिटेल स्टोर्स पर 11,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
The post Motorola One, Moto G7 और Moto G7 Power की कीमतें भी हुई कम, कंपनी बना रही है बड़ा प्लान first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post आज भारत में दस्तक दे रहा है मोटो जी7, लॉन्च से पहले जानें फोन के कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
लेनोवो के मालिकाना हक वाली फोन निर्माता कंपनी मोटोरोला आज भारत में अपना मोटो जी7 स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। इससे पहली कंपनी भारतीय मार्केट में मोटो जी7 पावर को लॉन्च कर चुकी है। वहीं, अगर बात करें मोटो जी7 की तो मोटोरोला द्वारा इस स्मार्टफोन को ब्राजील में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। पिछले हफ्ते ही कंपनी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च डेट का खुलासा किया था।
याद दिला दें कि मोटोरोला अंर्तराष्ट्रीय मंच पर मोटो जी7 सीरीज़ के तहत 4 शानदार स्मार्टफोन पेश कर चुकी है जिनमें मोटो जी7, मोटो जी7 प्ले, मोटो जी7 प्लस और मोटो जी7 पावर स्मार्टफोन शामिल है। इन चारों में से मोटो जी7 पावर जहां इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में पहले ही सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है वहीं अब 25 मार्च को मोटो जी7 सीरीज़ का मोटो जी7 स्मार्टफोंस भी भारतीय बाजार में दस्तक दे देगा। इसे भी देखें: जल्द आ रहा है मोटोरोला का फोल्डेबल फोन, कंपनी ने लगाई मुहर

कीमत
कंपनी ने पिछले महीने ब्राजील में आयोजित एक इवेंट में मोटो जी7 को लॉन्च किया था, जहां इसकी कीमत 299 डॉलर (लगभग 20,700 रुपए) रखी गई थी। हालांकि, कंपनी ने डिवाइस की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इस डिवाइस की कीम 15 से 20 हजार रुपए के अंदर होगी।
स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2270 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.24-इंच की डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से मोटो जी7 में 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ मोटो जी7 1.8गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करता है। इसे भी पढ़ें: सैमसंग चिपसेट पर लॉन्च होगा मोटोरोला का यह फोन, पंच-होल डिसप्ले के साथ होगा 48-एमपी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए मोटो जी7 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन आईपी154 रेटिड है जो इसे पानी व धूल से बचाता है। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही मोटो जी7 में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4g volte, ब्लूटूथ, जीपीएस, 3.5 mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं।
मोटो जी7 पावर
मोटो जी7 सीरीज़ का यह फोन भारत में 13,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। नाम के अनुरूप ही मोटो जी7 पावर में 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। इस फोन की बैटरी 15वॉट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ मोटो जी7 पावर क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करता है।
कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी रैम मैमोरी तथा 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मोटो जी7 पावर के बैक पैनल पर जहां 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए मोटो जी7 पावर 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
The post आज भारत में दस्तक दे रहा है मोटो जी7, लॉन्च से पहले जानें फोन के कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 25 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा मोटो जी7 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मोटोरोला ने इसी हफ्ते अपने इंडियन फैन्स को तोहफा देते हुए घोषणा की थी कि कंपनी बेहद जल्द भारत में मोटो जी7 सीरीज़ को बढ़ाने वाली है। मोटोरोला ने अपने आफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये मोटो जी7 सीरीज़ के इंडिया लॉन्च की जानकारी तो दे दी थी लेकिन कंपनी लॉन्च की तारीख से पर्दा नहीं उठाया था। वहीं अब होली के मौके इंडियन यूजर्स को खुश करते हुए मोटोरोला ने घोषणा कर दी है कि अगले हफ्ते ही 25 मार्च को मोटो जी7 सीरीज़ के फोन भारतीय बाजार में उतार दिए जाएंगे।
मोटोरोला इंडिया ने बताया है कि आने वाली 25 मार्च को मोटो जी7 सीरीज़ का विस्तार भारतीय बाजार में कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि इस दिन मोटो जी7 सीरीज़ का सिर्फ एक ही स्मार्टफोन मोटो जी7 इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। 25 मार्च को लॉन्च होने के बाद मोटो जी7 किस कीमत पर और कब से सेल के लिए उपलब्ध होगा इसके लिए फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।

याद दिला दें कि मोटोरोला अंर्तराष्ट्रीय मंच पर मोटो जी7 सीरीज़ के तहत 4 शानदार स्मार्टफोन पेश कर चुकी है जिनमें मोटो जी7, मोटो जी7 प्ले, मोटो जी7 प्लस और मोटो जी7 पावर स्मार्टफोन शामिल है। इन चारों में से मोटो जी7 पावर जहां इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में पहले ही सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है वहीं अब 25 मार्च को मोटो जी7 सीरीज़ का मोटो जी7 स्मार्टफोंस भी भारतीय बाजार में दस्तक दे देगा। यह भी पढ़ें : इंडिया आ रहा है दुनिया का पहला 5 रियर कैमरे वाला फोन नोकिया 9, सभी कैमरों की कर देगा छुट्टी
मोटो जी7
यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2270 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.24-इंच की डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से मोटो जी7 में 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ मोटो जी7 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी7 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन आईपी154 रेटिड है जो इसे पानी व धूल से बचाता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही मोटो जी7 में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह भी पढ़ें : 6जीबी रैम वाला पोको एफ1 हुआ 2,000 रुपये सस्ता, जानें कब और कहां से खरीदें
मोटो जी7 पावर
मोटो जी7 सीरीज़ का यह फोन भारत में 13,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। नाम के अनुरूप ही मोटो जी7 पावर में 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। इस फोन की बैटरी 15वॉट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ मोटो जी7 पावर क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करता है।

कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी रैम मैमोरी तथा 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मोटो जी7 पावर के बैक पैनल पर जहां 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए मोटो जी7 पावर 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
The post 25 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा मोटो जी7 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post मोटोरोला करेगी धमाका, आ रही है मोटो जी7 सीरीज़, कंपनी ने दी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मोटोरोला ने फरवरी महीने में अपनी मोटो जी7 सीरीज़ के पर्दा उठाते हुए एक साथ 4 शानदार स्मार्टफोन पेश किए थे। कंपनी की ओर से अंर्तराष्ट्रीय मंच पर मोटो जी7, मोटो जी7 प्ले, मोटो जी7 प्लस और मोटो जी7 पावर स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। इन चारों में से मोटो जी7 पावर जहां इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में पहले ही सेल के लिए उपलब्ध हो गया था वहीं कंपनी अब मोटो जी7 सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोंस को भी भारत में लाने को तैयार है। मोटोरोला इंडिया ने आधिकारिक घोषणा कर दी है कि मोटो जी7 सीरीज़ जल्द ही इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दी जाएगी।
मोटो जी7 इंडिया लॉन्च डिटेल
मोटोरोला इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम के मोटो जी7 सीरीज़ के इंडिया लॉन्च की जानकारी दी है। मोटोरोला ने हालांकि अभी तक मोटो जी7 सीरीज़ के इंडिया लॉन्च की तारीख से पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन अपने आफिशियल ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए मोटोरोला इंडिया ने कह दिया है कि मोटो जी7 सीरीज़ जल्द ही भारत आने वाली है। इस ट्वीट के जरिये एक ओर जहां कंपनी ने मोटो जी7 सीरीज़ के इंडिया लॉन्च को टीज़ कर दिया है वहीं कंपनी की ओर से एक कैपेनिंग की शुरूआती भी की गई है, जिसमें यूजर्स से फोटोज़ मांगी जा रही है। जैसे ही मोटो जी7 सीरीज़ की लॉन्च डेट की जानकारी मिलेगी, आपको भी सूचित किया जाएगा। यह भी पढ़ें : 2019 में वीवो कर रहा है बड़ा प्लान, वाई3, वाई5, एस1 और आईक्यू सहित कई नए डिवाइस होंगे लॉन्च
आपको बता दें कि मोटोरोला ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि कंपनी द्वारा समूची मोटो जी7 भारत में लॉन्च की जाएगी या सिर्फ मोटो जी7 फोन ही इंडिया में कदम रखेगा। जैसे ही मोटो जी7 सीरीज़ की लॉन्च डेट की जानकारी मिलेगी, आपको भी सूचित किया जाएगा।
Make that Monday look count for you coz the sexy #motog7 is coming soon! Share your pictures showing how #stylematterstoyou to win it. T&C apply- https://t.co/22CVVO4u1j pic.twitter.com/bb5s4hDcUy
— Motorola India (@motorolaindia) March 18, 2019
मोटो जी7 पावर
मोटो जी7 सीरीज़ का यह फोन भारत में 13,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। नाम के अनुरूप ही मोटो जी7 पावर में 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। इस फोन की बैटरी 15वॉट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ मोटो जी7 पावर क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : शाओमी को टक्कर देने आ गया सैमसंग का बेहद स्टाईलिश स्मार्टफोन गैलेक्सी ए10, आज से होगा सेल के लिए उपलब्ध
कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी रैम मैमोरी तथा 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मोटो जी7 पावर के बैक पैनल पर जहां 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए मोटो जी7 पावर 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

मोटो जी7
यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2270 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.24-इंच की डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से मोटो जी7 में 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ मोटो जी7 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : सिर्फ 11,999 रुपये में लॉन्च हुआ 3जीबी रैम और 24-एमपी सेल्फी कैमरे वाला ऑनर 10 लाइट
फोटोग्राफी के लिए मोटो जी7 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन आईपी154 रेटिड है जो इसे पानी व धूल से बचाता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही मोटो जी7 में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

मोटो जी7 प्ले
मोटो जी7 सीरीज़ में यह सबसे सस्ता फोन है। कंपनी की ओर से इसे 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की डिसप्ले पर पेश किया है। मोटो जी7 प्ले में 2जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। एंडरॉयड 9 पाई यह फोन 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : शाओमी रेडमी 7 लॉन्च, इसमें है 4,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम के साथ शानदार स्टाईल व दमदार स्पेसिफिकेशन्स
फोटोग्राफी के लिए मोटो जी7 प्ले 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही मोटो जी7 प्ले में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

मोटो जी7 प्लस
मोटो जी7 प्लस मोटोरोला की नई स्मार्टफोन सीरीज़ का सबसे पावरफुल और महंगा स्मार्टफोन है। 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ यह स्मार्टफोन 2,270 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.24-इंच की टीयरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। मोटो जी7 प्लस को 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है जो कार्ड के जरिये 512जीबी तक एक्सपेंड हो सकता है। यह फोन भी एंडरॉयड 9 पाई के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : चार कैमरे और पंचहोल डिजाइन के साथ लॉन्च हो सकता गूगल पिक्सल 4 साथ में होंगे यह खास फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए मोटो जी7 प्लस डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही मोटो जी7 प्लस में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।
The post मोटोरोला करेगी धमाका, आ रही है मोटो जी7 सीरीज़, कंपनी ने दी जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post एक्सक्लूसिव : 13,999 रुपये में कल से बिकेगा 5,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम वाला मोटो जी7 पावर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
लेनोवो अधिकृत मोटोरोला ने हाल ही में अपनी मोटो जी7 सीरीज़ के पर्दा उठाते हुए एक साथ चार नए फोन मोटो जी7, मोटो जी7 प्ले, मोटो जी7 प्लस और मोटो जी7 पावर लॉन्च किए थे। ये चारों फोन फिलहाल ब्राजील में ही सेल के लिए उपलब्ध हैं जो आने वाले दिनों में इंडिया समेत अन्या बाजारों में दस्तक देंगे। मोटोरोला द्वारा मोटो जी7 सीरीज़ भारत में लॉन्च किए जाने से पहले ही हमें मोटो जी7 पावर के इंडियन वेरिएंट और इसकी कीमत का जानकारी मिली है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार मोटो जी7 पावर भारत में 13,999 रुपये की कीमत पर कल यानि 15 फरवरी से ही सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
91मोबाइल्स को सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि मोटो जी7 पावर को भारत में फिलहाल 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा। प्राप्त जानकारी अनुसार इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। मोटो जी7 पावर भारत में 13,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। गौरतलब है कि मोटोरोला ने अभी तक मोटो जी7 पावर की सेल को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं कि है लेकिन हमें मिली जानकारी के अनुसार मोटो जी7 पावर की सेल कल से ही शुरू हो जाएगी।

मोटो जी7 पावर स्पेसिफिकेशन्स
मोटो जी7 सीरीज़ में मोटो जी7 पावर अपने नाम के अनुरूप ही पावरफुल बैटरी से लैस है। मोटो जी7 पावर में 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। फोन की बैटरी 15वॉट चार्जिंग सपोर्ट करती है। मोटो जी7 पावर की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की स्क्रीन सपोर्ट करता है।
28 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगा रेडमी नोट 7, जानें पूरी डिटेल और स्पेसिफिकेशन्स
मोटो जी7 पावर को कंपनी द्वारा एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जिसके साथ यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करता है। 64जीबी मैमोरी के अलावा फोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मोटो जी7 पावर के बैक पैनल पर जहां 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए मोटो जी7 पावर 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

मोटो जी7 पावर इंडिया कल से 13,999 रुपये की कीमत पर कल से सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। इस फोन को आफलाईन रिटले स्टोर्स के साथ ही आनलाईन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।
The post एक्सक्लूसिव : 13,999 रुपये में कल से बिकेगा 5,000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम वाला मोटो जी7 पावर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post मोटो जी7 सीरीज़ हुई लॉन्च, मोटो जी7 के साथ मोटो जी7 प्ले, मोटो जी7 पावर और मोटो जी7 प्लस ने दी दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मोटोरोला ने कई दिनों पहले ही घोषणा कर दी थी कि कंपनी 7 फरवरी को अपनी मोटो जी7 सीरीज़ को पेश करने वाली है। वहीं आज कंपनी ने ब्राजील में ईवेंट का आयोजन कर अपनी लेटेस्ट मोटो जी7 से पर्दा उठा दिया है। मोटोरोला की ओर से इस ईवेंट में मोटो जी7, मोटो जी7 प्ले, मोटो जी7 प्लस और मोटो जी7 पावर स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। मोटो जी7 प्ले और मोटो जी7 पावर जहां रेग्यूलर नॉच के साथ पेश किए गए हैं वहीं मोटो जी7 प्लस और मोटो जी7 में ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है।
मोटो जी7
यह फोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2270 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.24-इंच की डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से मोटो जी7 में 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ मोटो जी7 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करता है।
फोटोग्राफी के लिए मोटो जी7 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन आईपी154 रेटिड है जो इसे पानी व धूल से बचाता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही मोटो जी7 में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

मोटो जी7 प्ले
मोटो जी7 सीरीज़ में यह सबसे सस्ता फोन है। कंपनी की ओर से इसे 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.7-इंच की डिसप्ले पर पेश किया है। मोटो जी7 प्ले में 2जीबी रैम मैमोरी के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। एंडरॉयड 9 पाई यह फोन 1.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करता है।
फोटोग्राफी के लिए मोटो जी7 प्ले 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही मोटो जी7 प्ले में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

मोटो जी7 पावर
मोटो जी7 में यह फोन सबसे बड़ी बैटरी के लिए पहचाना जाने वाला है। अपने नाम के अनुरूप ही मोटो जी7 पावर में 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है। इस फोन की बैटरी 15वॉट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 1520 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच की डिसप्ले सपोर्ट करता है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ मोटो जी7 पावर क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 चिपसेट पर रन करता है।
कंपनी की ओर से इस फोन में 3जीबी रैम मैमोरी तथा 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मोटो जी7 पावर के बैक पैनल पर जहां 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए मोटो जी7 पावर 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

मोटो जी7 प्लस
मोटो जी7 प्लस मोटोरोला की नई स्मार्टफोन सीरीज़ का सबसे पावरफुल और महंगा स्मार्टफोन है। 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ यह स्मार्टफोन 2,270 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.24-इंच की टीयरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। मोटो जी7 प्लस को 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर पेश किया गया है जो कार्ड के जरिये 512जीबी तक एक्सपेंड हो सकता है। यह फोन भी एंडरॉयड 9 पाई के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करता है।
फोटोग्राफी के लिए मोटो जी7 प्लस डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही मोटो जी7 प्लस में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

कीमत
मोटो जी7 प्ले = R$999 ( तकरीबन 19,000 रुपये )
मोटो जी7 पावर = R$1,399 ( तकरीबन 26,900 रुपये )
मोटो जी7 = R$1,599 ( तकरीबन 30,700 रुपये )
मोटो जी7 प्लस = R$1,899 ( तकरीबन 36,500 रुपये )
The post मोटो जी7 सीरीज़ हुई लॉन्च, मोटो जी7 के साथ मोटो जी7 प्ले, मोटो जी7 पावर और मोटो जी7 प्लस ने दी दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post आज लॉन्च हो रही है मोटो जी7 सीरीज़, जानें कैसे देखें घर बैठे लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मोटोरोला हर साल अपनी मोटो जी सीरीज़ में एडवांस और दमदार डिवाईस लाती है। मोटो जी6 सीरीज़ के हिट होने के बाद अब बारी है मोटो जी7 सीरीज़ की। मोटोरोला इस सीरीज़ के तहत मोटो जी7, मोटो जी7 प्ले, मोटो जी7 प्लस और मोटो जी7 पावर स्मार्टफोन लेकर आएगी। मोटो जी7 सीरीज़ आज यानि 7 फरवरी को पहली बार टेक मंच पर दस्तक देंगे। मोटोरोल की ओर से आज ब्राजील में एक ईवेंट का आयोजन किया जा रहा है और इसी ईवेंट में मोटो जी7 सीरीज से पर्दा उठेगा।
मोटो जी7 सीरीज़ आज ब्राजील में पेश की जाएगी। कंपनी ने हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन चर्चा है कि मोटो जी7 सीरीज़ के फोन आज ग्लोबल मंच पर भी लॉन्च होने के साथ ही जल्द ही इंडियन मार्केट में भी दस्तक देंगे। मोटोरोला की ओर से आज ब्राजील में स्थानिय समयानुसार सुबह के 10 बजे इस ईवेंट का आयोजन किया जाएगा। यह समय भारत में शाम 5 बजकर 30 मिनट का होगा।

विश्वभर के मोटोरोला फैन्स के लिए कंपनी ने मोटो जी7 सीरीज़ के लॉन्च को लाईव दिखाने की तैयारी भी है। मोटोरोला की ओर से मोटो जी7 सीरीज़ का लॉन्च कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये लाईव दिखाया जाएगा। सोशल मीडिया वेबसाइट्स के साथ ही मोटोरोला की ब्राजीलियन आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस बड़े लॉन्च ईवेंट को लाईव देखा जा सकता है।
मोटो जी7 सीरीज़ के लॉन्च ईवेंट को फेसबुक पर लाईव देखने के लिए यहां क्लिक करें
मोटो जी7 सीरीज़ के लॉन्च ईवेंट को कंपनी वेबसाइट पर देखने के लिए यहां क्लिक करें
The post आज लॉन्च हो रही है मोटो जी7 सीरीज़, जानें कैसे देखें घर बैठे लाईव first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 6जीबी रैम वाला मोटोरोला फोन टेना पर हुआ लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मोटोरोला की आगामी स्मार्टफोन सीरीज़ को लेकर लगातार लीक्स सामने आ रहे हैं। कंपनी इस सीरीज़ में मोटो जी7, मोटो जी7 प्ले, मोटो जी7 प्लस और मोटो जी7 पावर स्मार्टफोन लेकर आएगी। मोटो जी7 सीरीज़ आने वाली 7 फरवरी को ब्राजील में पहली बार पेश की जाएगी। मोटोरोला द्वारा ये स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने से पहले ही इनमें एक पावरफुल स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग में जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है वहीं यह बात भी साफ हो गई है मोटो जी7 सीरीज़ के फोन ग्लोबल मंच पर भी लॉन्च होंगे और इंडियन मार्केट में भी आएंगे।
टेना पर मोटोरोला के आगामी स्मार्टफोन को मोटो एक्सटी1965-6 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। टेना की यह लिस्टिंग 1 फरवरी की है जिसमें फोन की डिसप्ले डिजाईन के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दी गई है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेना पर लिस्ट हुए मोटो फोन को 6.24-इंच की फुलएचडीप्लस डिसप्ले से लैस बताया गया है। इस फोन की स्क्रीन रेज्ल्यूशन 1080 x 2270 है जिससे माना जा सकता है कि यह फोन मोटो जी7 प्लस होगा।
![]()
मोटो जी7 सीरीज़ के इस फोन को टेना पर दो रैम वेरिएंट में दिखाया गया है। एक वेरिएंट जहां 6जीबी रैम से लैस है तो वहीं दूसरे में 4जीबी रैम दी गई है। इसी तरह इस फोन में दो स्टोरेज ऑप्शन भी दिए गए हैं जिनमें 64जीबी मैमोरी तथा 128जीबी स्टोरेज शामिल है। टेना पर इस मोटो फोन को एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई से लैस बताया गया है जो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करेगा।

टेना पर मोटो जी7 प्लस के फोटोग्राफी सेग्मेंट में एक कैमरा सेंसर जहां 8-मेगापिक्सल का बताया गया है तथा अन्य कैमरा सेंसर 5-मेगापिक्सल का बताया गया है। टेना ने कैमरा सेग्मेंट में मेगापिक्सल के साथ यह भी स्पष्ट तौर पर लिखा है कि कैमरा सेंसर की पावर दिए गए मेगापिक्सल के अधिक होगी। सर्टिफिकेशन्स साइट पर मोटो फोन को 2,820एमएएच बैटरी से लैस बताया गया है।
4100एमएएच बैटरी और 16-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च होगा ओपो का नया फोन
आपको बता दें कि पिछले हफ्ते मोटो जी7 प्लस को ब्राजील के एक स्टोर पर भी देखा गया था। जहां फोन की कीमत का खुलासा भी हुआ था। लेकिन भारत में मोटो जी7 सीरीज़ के ये फोन अलग स्पेसिफिकेशन में लॉन्च हो सकते है। मोटोरोला अपनी मोटो जी7 सीरीज़ कब तक भारतीय बाजार में लाएगी इस बारें में जानकारी मिलते ही जल्द ही पाठकों को सूचित किया जाएगा।
The post 6जीबी रैम वाला मोटोरोला फोन टेना पर हुआ लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post रिटेल स्टोर्स पर आ गए हैं मोटो जी7 प्ले, मोटो जी7 प्लस और मोटो जी7 पावर, जानें क्या है कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मोटोरोला आने वाली 7 फरवरी को अपनी मोटो जी7 सीरीज़ का आगाज करने वाली है। इस सीरीज़ के तहत मोटो जी7 के साथ ही मोटो जी7 प्ले, मोटो जी7 प्लस और मोटो जी7 पावर स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। 7 फरवरी को मोटोरोला ब्राजील में अपनी मोटो जी7 सीरीज़ को पेश करने वाली है जिसके बाद ये फोन अन्य बाजारों में दस्तक देंगे। 91मोबाइल्स पहले ही मोटो जी7 और मोटो जी7 प्लस की रियल फोटोज़ का एक्सक्लूसिव तरीके से आपके सामने ला चुकी है। वहीं आज एक नए लीक में मोटो जी7 प्ले, मोटो जी7 प्लस और मोटो जी7 पावर स्मार्टफोन की रियल फोटोज़ अपनी कीमतों के साथ सामने आ गई है।
ओपो के1 आ रहा है भारत, फरवरी के पहले हफ्ते में 6जीबी रैम पर होगा लॉन्च
मोटो जी7 सीरीज़ के इन फोंस की फोटोज़ को एक विदेशी वेबसाइट द्वारा शेयर किया गया है। ये फोटोज़ ब्राजील के एक मोबाइल स्टोर पर खींची गई है जहां मोटो जी7 प्ले, मोटो जी7 प्लस और मोटो जी7 पावर को प्राइज़ टैग व स्पेसिफिकेशन्स के साथ मोबाइल स्टोर पर लगाया गया है। सबसे पहले कीमत की बात करें तो इस स्टोर पर मोटो जी7 प्ले की कीमत ब्राजील की करंसी अनुसार 999 बताई गई है जो इंडियन करंसी अनुसार तकरीबन 19,000 रुपये होती है।

मोटो जी7 प्लस को इस स्टोर पर ब्राजील की करंसी अनुसार 1899 तथा मोटो जी7 पावर को 1299 की कीमत के साथ शोकेस किया गया है। भारतीय करंसी के अनुसार ये कीमतें क्रमश: 36,500 रुपये तथा 25,000 रुपये के करीब है। स्टोर पर लगे फोन में मोटो जी प्ले को जहां 2जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी से लैस बताया गया है वहीं मोटो जी7 पावर में 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी तथा मोटो जी7 प्लस में 4जीबी रैम व 64जीबी की स्टोरेज दर्शायी गई है।

इस फोटोज़ से साफ हो गया है कि मोटो जी7 प्ले और मोटो जी7 पावर जहां रेग्यूलर नॉच के साथ पेश किए जाएंगे वहीं मोटो जी7 प्लस में ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच देखने को मिलेगी। मोटो जी7 प्ले और मोटो जी7 पावर में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा बताया गया है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार मोटो जी7 प्ले में 13-मेगापिक्सल तथा मोटो जी7 पावर में 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा देखने को मिलेगा। पावर बैकअप के लिए मोटो जी7 प्ले में 3,000एमएएच तथा मोटो जी7 पावर में 5,000एमएएच की बैटरी भी स्टोर से साफ कर दी है।
तीन कैमरा और वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आ रहा है हुआवई पी30 लाइट, कम कीमत में देगा शाओमी को टक्कर
गौरतलब है कि मोटो जी7 सीरीज़ के इन स्मार्टफोंस की कीमत ब्राजील में टेलीकॉम कनेक्शन के साथ बंडल ऑफर में भी हो सकती है। लगे हाथ आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोटोरोला मार्च महीने तक अपनी मोटो जी7 सीरीज़ के दो स्मार्टफोन इंडिया में भी लॉन्च कर देगी। इन स्मार्टफोंस में मोटो जी7 और मोटो जी7 पावर शामिल हो सकते हैं। वहीं मोटो जी7 प्ले और मोटो जी7 प्लस साल की पहली तिमाही के बाद ही भारत में दस्तक दे देंगे।
The post रिटेल स्टोर्स पर आ गए हैं मोटो जी7 प्ले, मोटो जी7 प्लस और मोटो जी7 पावर, जानें क्या है कीमत और स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post लॉन्च से पहले ही मोटो जी7 और मोटो जी7 प्लस की कीमत आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मोटोरोला अपनी मोटो जी7 सीरीज़ को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 91मोबाइल्स पहले ही मोटो जी7 और मोटो जी7 प्लस की लाइव इमेज आपको दिखा चुके हैं, जिससे फोन के डिजाइन का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं, अब टिपस्टर इशान अग्रवाल ने मोटो जी सीरीज़ के अंदर आने वाले स्मार्टफोन्स की कीमत का खुलासा किया है।
मोटो जी सीरीज़ के अंदर पेश किए जाने वाले मोटो जी7 और मोटो जी7 प्लस की कीमत क्रमश: €300 (लगभग 24,300 रुपए) व €360 (लगभग 29,000 रुपए) होगी। वहीं, इससे पहले मोटो जी7 प्ले और मोटो जी7 पावर की कीमत सामने आ चुकी है।
EXCLUSIVE! I already told you the European pricing of Moto G7 Play and Power (€ 149 & € 209 respectively). Now, I have got my hands on the Moto G7 and G7 Plus pricing!
Moto G7- € 300
Moto G7 Plus – € 360European ppl happy with the pricing or not?#MOTOG7#Moto#Motorola pic.twitter.com/EE5E0sJl9k
— Ishan Agarwal (@ishanagarwal24) January 28, 2019
मोटोरोला से हुई बड़ी गलती, लॉन्च से पहले ही वेबसाइट पर दिखा दिए मोटो जी7 सीरीज़ के फोन
इससे पहले सामने आई जानकारी के अनुासर मोटो जी7 प्ले और मोटो जी7 पावर की कीमत क्रमश: €149 (लगभग 12,000 रुप) व €209 (लगभग 17,000 रुपए) होगी। वहीं, कंपनी अपनी मोटो जी7 सीरीज़ को अगले महीने 7 फरवरी को ब्राजील में आयोजित होने वाली इवेंट के दौरान पेश करेगी। वहीं, डिवाइस भारतीय मार्केट में अप्रैल 2019 को पेश किए जा सकते हैं।
लॉन्च से पहले एक बार फिर सामने आई मोटो जी7 प्लस की लाइव इमेज, क्या रेडमी नोट 7 को दे पाएगा टक्कर
मोटो जी7 प्लस मॉडल को भी स्नैपड्रैगन 660 एसओसी के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं, इसी सीरीज़ में आने वाले प्ले और पावर वेरिएंट को स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ पेश किया जाए सकता है। मोटोरोला की इस सीरीज़ में मोटो जी7, मोटो जी7 प्ले, मोटो जी7 प्लस और मोटो जी7 पावर स्मार्टफोन शामिल होंगे। वहीं, कहा जा रहा है कि ब्राजील में प्रदर्शित होने के बाद यह स्मार्टफोन भारत कब तक आएंगे इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
हमें ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
The post लॉन्च से पहले ही मोटो जी7 और मोटो जी7 प्लस की कीमत आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>