The post धमाल मचाने इंडिया आ गया Moto G73 5G, जानें प्राइस और फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
लेनोवो की मालिकाना हक वाली कंपनी मोटोरोला ने आज भारतीय टेक मार्केट में अपने नए मोबाइल मोटो जी73 5जी को पेश कर दिया है। इंडिया आने से पहले कंपनी इस फोन को पिछले माह यूरोप में पेश कर चुकी है। वहीं, हैंडसेट की खासियत की बात करें तो यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 930 चिपसेट, 13 5G बैंड्स सपोर्ट और 5,000एमएएच बैटरी से लैस है। आइए आगे आपको इस फोन की कीमत, उपल्बधता और सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
मोटो जी73 5जी को कंपनी ने 18,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। हालांकि, डिस्काउंट के बाद इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट सिर्फ 16,999 रुपये में उपलब्ध होगा। कंपनी ने मोटो जी73 5जी को दो कलर ऑप्शन– ल्यूसेंट व्हाइट और मिडनाइट ब्लू में पेश किया है। वहीं, फोन ऑनलाइन व ऑफलाइन मार्केट के साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 16 मार्च से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

मोटो जी73 5जी के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.5-इंच एफएचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दिया है जो कि 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो से सैल है। वहीं, फोन में सेल्फी शूटर के लिए फ्रंट में पंच-होल कटआउट है। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि यह MediaTek Dimensity 930 चिपसेट के साथ आने वाला इंडिया का पहला हैंडसेट है। वहीं, इसमें 8GB रैम और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
स्मार्टफोन डुअल-रियर कैमरा सेटअप स्पोर्ट के साथ आता है। इसमें F/1.8 अपर्चर के साथ 50एमपी का मुख्य कैमरा और 118-डिग्री FoV के साथ 8एमपी का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। इसमें पोर्ट्रेट और मैक्रो शॉट्स के लिए भी सपोर्ट भी दिया गया है। डिवाइस में सेल्फी के लिए F/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
फोन एंडरॉयड 13 ओएस पर कार्य करता है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 30W टर्बो चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। इसके अलावा स्मार्टफोन IP52 रेटिंग से भी लैस है जो फोन को स्प्लैश रेजिस्टेंस बनाता है। साथ ही डिवाइस में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 5जी एसए/एनएसए, डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं।
The post धमाल मचाने इंडिया आ गया Moto G73 5G, जानें प्राइस और फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Moto G73 5G इंडिया प्राइस हुआ लीक, 13 5G Bands सपोर्ट करने वाला यह शानदार फोन 10 मार्च को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola कंपनी आने वाली 10 मार्च को इंडिया में अपना नया 5जी फोन Moto G73 5G लॉन्च करने वाली है। कंपनी की ओर से बताया जा चुका है कि यह मोबाइल 13 5G Bands सपोर्ट करेगा और MediaTek Dimensity 930 चिपसेट पर लॉन्च होगा। वहीं आज मार्केट में आने से पहले ही मोटो जी73 5जी प्राइस भी लीक हो गया है। इस फोन की शुरूआती कीमत 16,999 रुपये बताई गई है।
Download your shows in seconds, stream virtually with no buffering & video chat without lag when you have Ultra-Fast True 5G with 13 5G bands. Do everything 'Ultra-Fast'. #GoUltra with #motog735G launching 10th Mar on @Flipkart & at leading retail stores. https://t.co/F2ZxXkDLeA pic.twitter.com/h2CAvDNuQ4
— Motorola India (@motorolaindia) March 6, 2023
मोटो जी73 5जी फोन की कीमत दो अलग-अलग लीक में सामने आई है। गैजेटडाटा नाम के टिपस्टर ने दावा किया है कि यह मोटोरोला फोन भारत में 16,999 रुपये से लेकर 17,999 रुपये की रेंज में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीं योगेश बरार नाम के अन्य टिपस्टर का कहना है कि Moto G73 5G इंडिया प्राइस 20,000 रुपये रखा जा सकता है। बहरहाल दोनों ही कीमतों को फिलहाल लीक ही माना जा रहा है और आधिकारिक जानकारी के लिए 10 मार्च का इंतजार किया जा रहा है।

मोटो जी73 5जी फोन यूरोपियन मार्केट में पहले ही ऑफिशियल हो चुका है इसलिए इसकी स्पेसिफिकेशन्स पहले से ही विदित हैं। यह मोबाइल 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। मोटोरोला इंडिया यह साफ कर चुकी है कि इस फोन में डिमेनसिटी 930 चिपसेट दिया जाएगा जो 13 5जी बैंड्स सपोर्ट कर सकेगा।
Performance like never seen before with India’s 1st phone in the segment powered by MediaTek Dimensity 930. #UltraPerformance with fastest processor in all-new #motog735G as it launches 10th Mar on @flipkart, https://t.co/azcEfy2uaW & leading retail store. https://t.co/F2ZxXkDLeA pic.twitter.com/betFb19zc5
— Motorola India (@motorolaindia) March 6, 2023
फोटोग्राफी के लिए Moto G73 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोटोरोला फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Moto G73 5G में पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।
The post Moto G73 5G इंडिया प्राइस हुआ लीक, 13 5G Bands सपोर्ट करने वाला यह शानदार फोन 10 मार्च को होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 10 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा Moto G73 5G, यह बनेगा भारत का पहला Dimensity 930 चिपसेट फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola ने साल की शुरूआत में ही अपनी ‘जी’ सीरीज़ के तहत Moto G73 5G पेश किया था जो यूरोपियन मार्केट में उपलब्ध हुआ था। वहीं आज कंपनी ने इस फोन की इंडिया लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। मोटो जी73 5जी 10 मार्च को भारत में लॉन्च होगा। इस फोन का प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया है जहां फोन की लॉन्च डेट के साथ ही इसकी फोटो, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी गई है।
Moto G73 5G फोन जनवरी में यूरोप में लॉन्च हुआ था जो मीडियाटेक डिमेनसिटी 930 चिपसेट के साथ लाया गया था। गौरतलब है कि इंडिया में अभी तक कोई भी मोबाइल फोन इस प्रोसेसर पर नहीं आया है। ऐसे में मोटो जी73 5जी भारत में लॉन्च होने वाला पहला डिमेनसिटी 930 स्मार्टफोन हो सकता है। यह मोबाइल 10 मार्च को भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है।

मोटो जी73 5जी के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यूरोपियन मार्केट में यह फोन 8जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में 256जीबी स्टोरेज दी गई है जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह भी पढ़ें: Vivo V27e हुआ लॉन्च, इसमें मिलेगा 64MP Rear और 32MP Selfie Camera, देखें पूरी स्पेसिफिकेशन्स
फोटोग्राफी के लिए Moto G73 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोटोरोला फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Moto G73 5G फोन 13 5जी बैंड सपोर्ट करता है जो इंडियन 5जी यूजर्स के लिए बेहतर साबित होगा। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। इस मोबाइल में एनएफसी, 3.5एमएम जैक और डॉल्बी एटमॉस जैसे फीचर्स मौजूद है। उम्मीद कर सकते हैं कि इंडिया में भी मोटो जी73 5जी फोन इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ एंट्री लेगा।
The post 10 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा Moto G73 5G, यह बनेगा भारत का पहला Dimensity 930 चिपसेट फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Moto G73 5G हुआ लॉन्च, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स के दमपर मिडबजट सेग्मेंट में मचाएगा तहलका! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola ने आज ग्लोबल मार्केट में अपनी ‘जी’ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Moto G73 5G लॉन्च कर दिया है। यह एक मिडबजट 5जी फोन है जो सबसे पहले यूरोप में पेश किया गया है। इस मोबाइल फोन में 120Hz Display, 50MP Camera और 5,000mAh battery दी गई है तथा मोटो जी73 5जी MediaTek Dimensity 930 प्रोसेसर पर रन करता है। आगे इस मोटोरोला स्मार्टफोन कीमत, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की फुल जानकारी दी गई है।

मोटो जी73 5जी फोन सबसे पहले यूरोपियन मार्केट में आया है जो बाद में अन्य देशों में उपलब्ध होगा। इस फोन को 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। Moto G73 5G का प्राइस €300 यूरो है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 26,500 रुपये के करीब है। मोटोरोला ने अपना नया स्मार्टफोन Lucent White और Midnight Blue कलर में लॉन्च किया है। यह भी पढ़ें: Exclusive – Vivo Y56 और Vivo Y100 इंडिया लॉन्च कंफर्म, कंपनी कर रही है बड़ी तैयारी
मोटो जी73 5जी फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह फोन स्क्रीन पंच-होल स्टाईल पर बनी है जिसमें एलसीडी पैनल का इस्तेमाल किया गया है। इस स्मार्टफोन डिस्प्ले पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 405पीपीआई जैसे फीचर्स भी मिलते है। इस फोन का डायमेंशन 161.42 x 73.84 x 8.29एमएम और वजन 181ग्राम है।

Moto G73 5G फोन एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले मीडियाटेक डिमेनसिटी 930 आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में आईएमजी बीएक्सएम-8-256 जीपीयू मौजूद है। यह फोन 8जीबी रैम के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी73 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Motorola Moto G73 5G फोन में 12 5जी बैंड सपोर्ट दिए गए हैं तथा साथ ही इस मोबाइल में 4जी नेटवर्क भी चलाया जा सकता है। एनएफसी, 3.5एमएम जैक और डॉल्बी एटमॉस इसके शानदार फीचर्स में से एक हैं। सिक्योरिटी के लिए जहां स्मार्टफोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पवार बैकअप के लिए यह मोटोरोला फोन 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।
The post Moto G73 5G हुआ लॉन्च, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स के दमपर मिडबजट सेग्मेंट में मचाएगा तहलका! first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Moto G73 5G फोन के साथ मोटोरोला कर रही है नई तैयारी, कम कीमत में देगी शानदार स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola कंपनी के दो नए स्मार्टफोन बेहद जल्द मार्केट में एंट्री करने वाले हैं। ये दोनों मोबाइल Moto G53 और Moto G73 नाम के साथ लॉन्च होंगे जो सबसे पहले चीन में बिकेंगे तथा बाद में भारत में उपलब्ध होंगे। वेबसाइट द टेक आउटलुक को कंपनी की अनाउंसमेंट से पहले ही मोटो जी73 की फोटोज़, प्रोमोशनल पोस्टर और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिल गई है जिससे लॉन्च से पहले ही नए 5जी फोन की फुल डिटेल्स सामने आ गई है।
वेबसाइट रिपोर्ट के अनुसार यह मोटोरोला स्मार्टफोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की लार्ज डिसप्ले पर लॉन्च होगा। यह पंच-होल स्टाईल वाली स्क्रीन होगी जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी होगी तथा 120हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करेगी। फोटोज़ देखकर पता चला है कि डिस्प्ले के तीन किनारे बेजल लेस होंगे तथा नीचे चौड़ा चिन पार्ट दिया जाएगा। वहीं सेल्फी कैमरे से लैस होल बॉडी ऐज से दूर रखी गई है।

Moto G73 5G Phone को एंडरॉयड 13 आउट ऑफ द बॉक्स पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक डिमेनसिटी 930 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। लीक के अनुसार यह मोटो फोन 6जीबी रैम या 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जाएगा तथा मोबाइल फोन में 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया भी जा सकेगा।

फोटाग्राफी के लिए मोटो जी73 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। लीक के अनुसार फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

Moto G73 5G फोन डुअल सिम सपोर्ट करेगा। सामने आई फोटोज़ से पता चला है कि यह फोन डुअल स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी एटमॉस साउंड जैसे फीचर्स से लैस होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 5,000एमएएच दिए जाने की बात सामने आई है जो 30वॉट टर्बोपावर चार्जिंग तकनीक के साथ काम करेगी। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।
The post Moto G73 5G फोन के साथ मोटोरोला कर रही है नई तैयारी, कम कीमत में देगी शानदार स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>