Moto G8 Power Lite | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 11 Aug 2021 13:52:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Moto G8 Power Lite की भी कीमत बढ़ी, 5000एमएएच बैटरी के साथ दो महीने पहले ही हुआ था लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-price-increased-in-india-by-rs-500-now-sale-at-9499/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-price-increased-in-india-by-rs-500-now-sale-at-9499/#respond Fri, 17 Jul 2020 06:20:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46622 Moto G8 Power Lite ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है

The post Moto G8 Power Lite की भी कीमत बढ़ी, 5000एमएएच बैटरी के साथ दो महीने पहले ही हुआ था लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने मई महीने भारतीय बाजार में अपनी ‘मोटो जी8’ सीरीज़ को बढ़ाते हुए कम कीमत वाला सस्ता स्मार्टफोन Moto G8 Power Lite लॉन्च किया था। इस फोन को सिर्फ 8,999 रुपये की कीमत पर मार्केट में उतारा गया था जो 5,000एमएएच बैटरी के साथ ट्रिपल कैमरा सपोर्ट करता है। आर्कषक डिजाईन वाले इस फोन के लॉन्च होने के दो महीने के भीतर ही कंपनी ने मोटो जी8 पावर लाइट की कीमत में ईजाफा कर दिया है। मोटोरोला ने इस फोन का प्राइस 500 रुपये बढ़ा दिया है।

Moto G8 Power Lite को इंडिया में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया था जो 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन को 8,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया था। लेकिन अब मोटोरोला द्वारा इस फोन का दाम 500 रुपये अधिक कर दिया गया है, जिसके बाद मोटो जी8 पावर लाइट 9,499 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन को ब्लू कलर में मोटोरोला की अधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

Moto G8 Power Lite price increased in india by rs 500 now sale at 9499

Moto G8 Power Lite

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटो जी8 पावर लाइट को बेजल लेस वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन स्क्रीन के साईड किनारें जहां ऐज़ेस से मिले हुए हैं वहीं नीचे की और चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी ओर ‘वी’ शेप वाली नॉच दी गई है। कंपनी की ओर से इस फोन को 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह भी पढ़ें : चीनी कंपनियों को टक्कर देने की तैयारी में HTC, जल्द लॉन्च करेगा अपना नया फोन Wildfire E2

Moto G8 Power Lite को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Moto G8 Power Lite price increased in india by rs 500 now sale at 9499

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto G8 Power Lite ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। यहां फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला ही 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो जी8 पावर लाइट 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : POCO भारत में ला रहा है कम कीमत वाला स्मार्टफोन, हो सकता है Redmi 9C की कॉपी, देखें स्पेसिफिकेशन्स

Moto G8 Power Lite एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम ऑडियो जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।

The post Moto G8 Power Lite की भी कीमत बढ़ी, 5000एमएएच बैटरी के साथ दो महीने पहले ही हुआ था लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-price-increased-in-india-by-rs-500-now-sale-at-9499/feed/ 0
Moto G8 Power Lite और Realme Narzo 10A में कौन है बेहतर, दोनों में है 5000mAh बैटरी और कीमत 9,000 से कम https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-vs-realme-narzo-10a-comparison-full-specs-price-sale-5000mah-battery-ram-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-vs-realme-narzo-10a-comparison-full-specs-price-sale-5000mah-battery-ram-camera/#respond Fri, 22 May 2020 08:45:17 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44423 समान स्पेसिफिकेशन्स वाले Moto G8 Power Lite और Realme Narzo 10A में से कौन-सा फोन खरीदा जाए

The post Moto G8 Power Lite और Realme Narzo 10A में कौन है बेहतर, दोनों में है 5000mAh बैटरी और कीमत 9,000 से कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने कल ही भारतीय बाजार में अपनी ‘मोटो जी8’ सीरीज़ को बढ़ाते हुए नया फोन Moto G8 Power Lite लॉन्च किया है। यह फोन कंपनी की ओर से लो बजट सेग्मेंट में उतारा गया है जो ट्रिपल रियर कैमरे के साथ 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी सपोर्ट करता है। मोटो जी8 पावर लाइट आने वाली 29 मई से देश में सेल के लिए उपलब्ध होगा। यकिनन यह फोन इस बजट में बेहतरीन च्वाइस बनता है, लेकिन यहां पहले से मौजूद Realme ब्रांड का Narzo 10A मोटोरोला को टक्कर देने के लिए खड़ा है। कुछ ही दिनों पहले लॉन्च हुआ रियलमी नारज़ो को आज सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। यह फोन की लो बजट में लॉन्च हुआ है जो ट्रिपल रियर कैमरे के साथ 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। ऐसे में एक ही सेग्मेंट में समान स्पेसिफिकेशन्स देने वाले Moto G8 Power Lite और Realme Narzo 10A में से कौन सा फोन खरीदा जाए, यह एक बड़ा सवाल है। आगे हमनें इन दोनों ही फोन के उन पहलुओं को लिखा है, जो आपको बताएंगे कि Realme और Motorola की इस टक्कर में कौन किसे पटखनी देता है।

डिजाईन

Moto G8 Power Lite को बेजल लेस वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन स्क्रीन के साईड किनारें जहां ऐज़ेस से मिले हुए हैं वहीं नीचे की और चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी ओर ‘वी’ शेप वाली नॉच दी गई है। फोन में प्लास्टिक बॉडी दी गई है जो वॉटर रिपेलेंट है और पानी की छींटो से डिवाईस को सुरक्षित रखती है। मोटो जी8 पावर लाइट का डायमेंशन 164.94×75.76×9.2एमएम और वज़न 200ग्राम है। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जो उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। रियर पैनल पर ही फिंगरप्रिंट इम्बेडेड Motorola का लोगो लगा हुआ है यहां नीचे दाईं ओर स्पीकर मौजूद है। वहीं लोवर पैनल पर माइक्रो यूएसबी, दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर व पावर बटन तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट दिया गया है।

Realme Narzo 10A का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.8 प्रतिशत का है। इस फोन को भी वाटरड्रॉप नॉच के साथ पेश किया गया है। फोन के बॉटम में मोटी बेजल्स हैं। वहीं, फोन की टॉप और लेफ्ट-राइट में न के बराबर बेजल्स दिए गए हैं। इसके साथ ही बॉटम में चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट, 3.5एमएम हेडफ़ोन जैक और स्पीकर ग्रिल मौजूद है। राइट साइड में पावर बटन और लेफ्ट साइड में वॉल्यू रॉकर, सिम-ट्रे मौजूद है। फोन के बैक में Realme की ब्रांडिंग देखने को मिलेगी। वहीं, लेफ्ट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन के बैक में मैट टेक्चर फिनिशनिंग है।

डिसप्ले

Moto G8 Power Lite को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है तथा यह फोन 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। मोटोरोला ने इस मैक्स विज़न डिसप्ले का नाम दिया है, हालांकि स्क्रीन को प्रोटेक्शन प्राप्त है या नहीं यह अभी साफ नहीं हो पाया है। वहीं Realme Narzo 10A की बात करें तो इस फोन को भी 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है।

प्रोसेसर

Moto G8 Power Lite को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। मोटोरोला ने फोन में DDR3 RAM दी है तथा फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Realme Narzo 10A को एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो रियलमी यूआई पर काम करता है। यह फोन 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक के हीलियो जी0 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में माली जी52 जीपीयू मौजूद है। कंपनी की ओर से इस फोन को 3 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 32 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा

Moto G8 Power Lite फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। यहां फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला ही 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो जी8 पावर लाइट 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M31s और Galaxy M51 होने वाले हैं इंडिया में लॉन्च, दोनों में होगा 64MP क्वॉड कैमरा

Realme Narzo 10A में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल कैमरा का मेन सेंसर दिया गया है। इसके अलावा रियर पर एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्टेट लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में एफ/2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी

बैटरी के मामले में Moto G8 Power Lite और Realme Narzo 10A दोनों ही स्मार्टफोन एक समान है। दोनों ही कंपनियों में अपने डिवाईस को 5,000एमएएच की बड़ी व ताकतवर बैटरी के साथ बाजार में उतारा है। रिलयमी नारज़ो 10ए और मोटो जी8 पावर लाईट दोनों ही फोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं। दोनों ही कंपनियों का दावा है कि उनके फोन एक बार के चार्ज में तकरीबन 20 घंटे का वीडियो प्लेबैक देने की क्षमता रखते हैं।

कीमत

Moto G8 Power Lite कंपनी की ओर से 8,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जिसे Royal Blue और Arctic Blue कलर वेरिएंट में आने वाली 29 मई से खरीदा जा सकता है। वहीं Realme Narzo 10A को कपंनी की ओर से 8,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था और यह फोन So Blue और So White कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। ये दोनों ही स्मार्टफोन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध रहेंगे।

निष्कर्ष

दोनों ही स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स देखने को बाद कहा जा सकता है कि रैम व इंटरनल स्टोरेज के मामले में Moto G8 Power Lite आगे निकलता है लेकिन प्रोसेसर और एंडरॉयड ओएस में Realme Narzo 10A उसे मात देता है। डिसप्ले और बैटरी में दोनों फोन की ताकत समान है। वहीं रियर और फ्रंट कैमरा सेग्मेंट में Moto G8 Power Lite फिर से आगे है परंतु यहां Realme Narzo 10A उपभोक्ताओं को 500 रुपये सस्ता प्राप्त हो रहा है।

The post Moto G8 Power Lite और Realme Narzo 10A में कौन है बेहतर, दोनों में है 5000mAh बैटरी और कीमत 9,000 से कम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-vs-realme-narzo-10a-comparison-full-specs-price-sale-5000mah-battery-ram-camera/feed/ 0
Moto G8 Power Lite इंडिया में लॉन्च, फोन में है 5000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम, कीमत सिर्फ 8,999 रुपये https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g8-power-lite-launched-india-specs-price-sale-offer-5000mah-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g8-power-lite-launched-india-specs-price-sale-offer-5000mah-battery/#respond Thu, 21 May 2020 06:39:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=44378 ट्रिपल कैमरा व आर्कषक डिजाईन कम कीमत में यूजर्स को दिए जा रहे हैं।

The post Moto G8 Power Lite इंडिया में लॉन्च, फोन में है 5000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम, कीमत सिर्फ 8,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने अप्रैल महीने की शुरूआत में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘मोटो जी8’ सीरीज़ को बढ़ाते हुए Moto G8 Power Lite स्मार्टफोन लॉन्च किया था। पिछले दिनों मोटोरोला इंडिया के कंट्री हेड प्रशांत मानी ने घोषणा की थी कि यह फोन अब भारत में भी लाया जाएगा। वहीं आज कंपनी ने अपने इस शानदार डिवाईस को इंडियन मार्केट में भी लॉन्च कर दिया है। Moto G8 Power Lite की सबसे बड़ी यूएसपी फोन की 5,000एमएएच बैटरी है जिसके साथ ट्रिपल कैमरा व आर्कषक डिजाईन कम कीमत में यूजर्स को दिए जा रहे हैं।

Moto G8 Power Lite को कंपनी की ओर से एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन को 8,999 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है जिसे 2 कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। मोटो जी8 पावर लाइट की पहली सेल 29 मई से शुरू होगी। यह डिवाईस मोटोरोला की अधिकारिक वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

motorola Moto G8 Power Lite launched india specs price sale offer 5000mah battery

Moto G8 Power Lite

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटो जी8 पावर लाइट को बेजल लेस वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन स्क्रीन के साईड किनारें जहां ऐज़ेस से मिले हुए हैं वहीं नीचे की और चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। स्क्रीन के उपरी ओर ‘वी’ शेप वाली नॉच दी गई है। कंपनी की ओर से इस फोन को 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह भी पढ़ें : 5000 mAh बैटरी वाला Vivo Y30, जून में होगा भारत में लॉन्च, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

Moto G8 Power Lite को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक का हीलियो पी35 चिपसेट दिया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

motorola Moto G8 Power Lite launched india specs price sale offer 5000mah battery

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto G8 Power Lite ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जो बैक पैनल पर उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है। यहां फ्लैश लाईट के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला ही 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो जी8 पावर लाइट 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 8जीबी रैम, 4300एमएएच और 40एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ Honor X10

Moto G8 Power Lite एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम ऑडियो जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।

The post Moto G8 Power Lite इंडिया में लॉन्च, फोन में है 5000एमएएच बैटरी और 4 जीबी रैम, कीमत सिर्फ 8,999 रुपये first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g8-power-lite-launched-india-specs-price-sale-offer-5000mah-battery/feed/ 0
5,000mAh बैटरी और बड़ी डिसप्ले के साथ कम कीमत में लॉन्च हुआ Moto G8 Power Lite https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-launch-with-16mp-rear-triple-camera-5000mah-battery-know-full-specification-and-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-launch-with-16mp-rear-triple-camera-5000mah-battery-know-full-specification-and-price/#respond Fri, 03 Apr 2020 05:00:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42476 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है।

The post 5,000mAh बैटरी और बड़ी डिसप्ले के साथ कम कीमत में लॉन्च हुआ Moto G8 Power Lite first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो की अधिकृत कंपनी मोटोरोला ने इस साल फरवरी में अपने मोटो जी8 पावर स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने Moto G8 Power Lite को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। फोन को कंपनी ने Royal Blue और Arctic Blue कलर ऑप्शन में पेश किया है।

कीमत

Moto G8 Power Lite कीकीमत की बात करें तो इस डिवाइस को 169 euros (लगभग 13,000 रुपए) में पेश किया गया है। इस कीमत के साथ स्मार्टफोन Mexico और Germany में सेल किया जाएगा। इतना ही नहीं मोटो जी8 पावर लाइट को दूसरी मार्केट जैसे Latin America, Europe, Asia और Australia में भी सेल के लिए पेश किया जाएगा।
moto-g8-power-lite
स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो Moto G8 Power Lite में 6.5-इंच IPS LCD मैक्स विजन स्क्रीन दी गई है। वहीं, फोन की डिसप्ले में एचडी+ रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक Helio P35 चिपसेट और 2.3GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। साथ ही फोन में 4 GB की रैम और 64 GB की स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Moto G8 Power Lite के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में f/2.0 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल प्राइमरी शूटर, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का 2cm फोकल लेंथ और डेप्थ सेंसर है। फोन में मौजूद तीनों रियर कैमरा बोके, फेस ब्यूटी, एचडीआर, गूगल लेंस और कई फीचर्स को सपोर्ट करते हैं। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए G8 Power Lite में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही यह हैंडसेट एंडरॉयड 9 Pie ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth 4.2, GPS, microUSB 2.0 और 3.5mm ऑडियो जैक है।

The post 5,000mAh बैटरी और बड़ी डिसप्ले के साथ कम कीमत में लॉन्च हुआ Moto G8 Power Lite first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-launch-with-16mp-rear-triple-camera-5000mah-battery-know-full-specification-and-price/feed/ 0
लॉन्च से पहले Moto G8 Power Lite की कीमत हुई लीक, इन फीचर्स से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/moto_g8_power_lite_price_and_availability-online-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto_g8_power_lite_price_and_availability-online-leak/#respond Mon, 23 Mar 2020 05:59:25 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42021 फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी होगी।

The post लॉन्च से पहले Moto G8 Power Lite की कीमत हुई लीक, इन फीचर्स से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Moto G8 Power Lite को लॉन्च करने की तैयारी में है। काफी समय से इस डिवाइस को लेकर जानकारी सामने आ रही है। वहीं, अब लॉन्चिंग से कुछ समय पहले मोटो जी8 पावर लाइट की कीमत का खुलासा हो गया है। हालांकि, अब तक इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट और कीमत को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

लीक रिपोर्ट के अनुसार Moto G8 Power Lite की कीमत 189.99 यूरो (लगभग 15,464 रुपए) होगी। इसके अलावा कुछ दिन पहले मोटो जी8 पावर लाइट के रेंडर्स और फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स गूगल प्ले कंसोल पर सामने आई थी। इसे भी पढ़ें: 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है Motorola Edge+, रेंडर्स हुए लीक

Google Console लिस्टिंग में फोन के डिसप्ले रेजोल्यूशन, रैम, चिपसेट और एंडरॉयड वर्जन की जानकारी सामने आई थी। इसके अलावा लिस्टिंग में फोन के रेंडर भी सामने आए हैं, जिससे डिवाइस के डिजाइन का अंदाजा लगया गया था।

अब तक सामने आई रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस फोन में 6.5-इंच का डिसप्ले देगी, जिसका रिजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल होगा। साथ ही फोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट और 4 जीबी रैम का सपोर्ट होगा। इसके अलावा फोन में 4जीबी रैम होगी। इसे भी पढ़ें: Motorola का सस्ता फोन Moto E6s लॉन्च, फोन में है डुअल रियर कैमरा और 6 इंच से बड़ी डिसप्ले
इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। इस सेटअप में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद होगा। हालांकि, इस फोन के फ्रंट कैमरा की जानकारी नहीं आई है।

कंपनी इस फोन को 5,000 एमएएच की बैटरी दे सकती है। इसके अलावा जी8 पावर लाइट में 4जी एलटीई, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी पोर्ट टाइप-सी हो सकता है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।

Moto G Power की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Moto G Power की तो इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2300 पिक्सल) डिसप्ले है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है। साथ ही कंपनी ने इस फोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया था।

वहीं, Moto G Power में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में 16-मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर, 118 डिग्री के व्यूइंग एंगल के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड-
एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। वहीं, वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। मोटो जी पावर में 10W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है।

सोर्स

The post लॉन्च से पहले Moto G8 Power Lite की कीमत हुई लीक, इन फीचर्स से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto_g8_power_lite_price_and_availability-online-leak/feed/ 0
Moto G8 Power Lite की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन हुआ लीक, गूगल कंसोल लिस्टिंग में हुआ खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-google-play-console-listing-specification-phone-design/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-google-play-console-listing-specification-phone-design/#respond Tue, 17 Mar 2020 10:40:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41820 Moto G8 Power Lite में 4GB रैम हो सकती है।

The post Moto G8 Power Lite की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन हुआ लीक, गूगल कंसोल लिस्टिंग में हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

काफी समय से लीक सामने आ रही है कि Motorola एक नया फोन को लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपने मोटो जी8 पावर हैंडसेट का ‘लाइट’ वर्ज़न लॉन्च कर सकती है। बता दें कि Moto G8 Power स्मार्टफोन को बीते साल यूरोप में लॉन्च किया गया था। कंपनी के नए फोन को Moto G8 Power Lite के नाम से उतार सकती है। वहीं, अब मोटो जी8 पावर लाइट को गूगल कंसोल लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है।

गूगल कंसोल लिस्टिंग से पहले Moto G8 Power Lite को गीकबेंच बेंचमार्किंग और ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। वहीं, अब Google Console लिस्टिंग में फोन के डिसप्ले रेजोल्यूशन, रैम, चिपसेट और एंडरॉयड वर्जन की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा लिस्टिंग में फोन के रेंडर भी सामने आए हैं, जिससे डिवाइस के डिजाइन का अंदाजा लगया जा सकता है।
moto-g8-power-lite
Moto G8 Power Lite के रेंडर के अनुसार फोन को नॉच डिसप्ले के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन के बैक पैनल की झलक देखने को नहीं मिली है। गूगल कंसोल लिस्टिंग में सामने आई Moto G8 Power Lite का रेंडर इसी महीने टिप्सटर रोलेंड क्वांट द्वारा जारी किए गए रेंडर से काफी अलग है।

गूगल कंसोल लिस्टिंग के अनुसार मोटो जी8 पावर लाइट में मीडियाटेक हीलियो पी35 एसओसी के साथ 4जीबी रैम होगी। वहीं, डिवाइस एंडरॉयड 9.0 पाई पर कार्य करेगा।
हालांकि, हम उम्मीद कर सकते हैं कि लॉन्चिंग के समय फोन को एंडरॉयड 10 के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन में एचडी+ 1,600 X 720 पिक्सल रेजोल्यूशन होगा। लेकिन, डिसप्ले साइज की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। Moto G8 Power Lite को सिंगल कोर टेस्ट में 172 और मल्टी कोर टेस्ट में 896 स्कोर हासिल हुए हैं।

ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार Moto G8 Power Lite को ब्लूटूथ V4.2 कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन में डुअल सिम, 4जी एलटीई, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा।

अगर बात करें Moto G Power की तो इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2300 पिक्सल) डिसप्ले है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है। साथ ही कंपनी ने इस फोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया था।

वहीं, Moto G Power में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में 16-मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर, 118 डिग्री के व्यूइंग एंगल के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। वहीं, वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। मोटो जी पावर में 10W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है।

The post Moto G8 Power Lite की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन हुआ लीक, गूगल कंसोल लिस्टिंग में हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-google-play-console-listing-specification-phone-design/feed/ 0
5000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च होगा Moto G8 Power Lite, वेबसाइट पर ​हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-xt2055-1-nbtc-listing-5000mah-battery-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-xt2055-1-nbtc-listing-5000mah-battery-launch-soon/#respond Mon, 17 Feb 2020 06:43:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40896 Moto G8 Power Lite जल्द ही टेक मंच पर दस्तक दे सकता है।

The post 5000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च होगा Moto G8 Power Lite, वेबसाइट पर ​हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने हाल ही में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘मोटो जी8’ सीरीज़ को बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन Moto G Stylus और Moto G8 Power लॉन्च किए हैं। ये दोनों ही डिवाईस अमेरिकी मार्केट में लॉन्च किए गए हैं जो आने वाले दिनों में इंडिया समेत अन्य बाजारों में एंट्री लेंगे। लेकिन अब इस सीरीज़ से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है कि भारत में आने से पहले ही कंपनी इस सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ देगी जिसका नाम Moto G8 Power Lite होगा। मोटोरोला का यह आगामी स्मार्टफोन एनबीटीसी वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है जहां फोन के नाम का खुलासा हुआ है।

Moto G8 Power Lite को थाईलैंड की सर्टिफिकेशन साइट एनबीटीसी पर लिस्ट किया गया है जिसे एमएसपी ने स्पॉट किया है। इस वेबसाइट पर फोन का मॉडल नंबर XT2055-1​ दिखाते हुए बताया गया है कि यह स्मार्टफोन बाजार में मोटो जी8 पावर लाइट नाम के साथ लॉन्च होगा। गौरतलब है कि इसी मॉडल नंबर के मोटोरोला फोन कुछ समय पहले अमेरिकी साइट एफसीसी पर भी लिस्ट हुआ है था। उस वक्त फोन के नाम की जानकारी तो नहीं थी लेकिन एफसीसी की लिस्टिंग में यह जरूर सामने आया था कि Motorola के इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी। एनबीटीसी की लिस्टिंग के बाद कहा जा सकता है कि Moto G8 Power Lite जल्द ही टेक मंच पर दस्तक दे सकता है।

moto-g8-power-lite-xt2055-1-nbtc-listing-5000mah-battery-launch-soon

Moto G8 Power

मोटो जी8 पावर की बात करें तो कंपनी की ओर से इस फोन को 1080 x 2300 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ ​डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन की एंडरॉयड 10 आधारित है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Honor 9X Lite फुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट, फोन में है 48 एमपी रियर कैमरा, 4जीबी रैम और एंडरॉयड 10 ओएस

Moto G8 Power ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा सपोर्ट करता है। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ यह फोन पावर बैकअप के लिए 10वॉट रैपिड चार्ज वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। Moto G8 Power को 249.99 यूएस डॉलर पर लॉन्च किया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार 17,900 रुपये के करीब है।

Moto G Stylus

मोटो जी8 पावर के साथ लॉन्च हुए मोटो जी स्टाइलस की बात करें तो इस फोन को 1080 x 2300 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ ​पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च कियसा गया है। Motorola ने इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न एंडरॉयड 10 पर पेश किया है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। Moto G Stylus को 4 जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

moto-g8-power-lite-xt2055-1-nbtc-listing-5000mah-battery-launch-soon

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto G Stylus ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 16 मेगापिक्सल का एक्शन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा सपोर्ट करता है। ​सिक्योरिटी के लिए फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और पावर बैकअप के लिए 10वॉट रैपिड चार्ज वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। Moto G Stylus की कीमत 299.99 यूएस डॉलर यानि तकरीबन 21,500 रुपये है।

The post 5000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च होगा Moto G8 Power Lite, वेबसाइट पर ​हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-xt2055-1-nbtc-listing-5000mah-battery-launch-soon/feed/ 0