Moto G8 Power | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 03 Apr 2020 05:00:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5,000mAh बैटरी और बड़ी डिसप्ले के साथ कम कीमत में लॉन्च हुआ Moto G8 Power Lite https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-launch-with-16mp-rear-triple-camera-5000mah-battery-know-full-specification-and-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-launch-with-16mp-rear-triple-camera-5000mah-battery-know-full-specification-and-price/#respond Fri, 03 Apr 2020 05:00:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=42476 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है।

The post 5,000mAh बैटरी और बड़ी डिसप्ले के साथ कम कीमत में लॉन्च हुआ Moto G8 Power Lite first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो की अधिकृत कंपनी मोटोरोला ने इस साल फरवरी में अपने मोटो जी8 पावर स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने Moto G8 Power Lite को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है। फोन को कंपनी ने Royal Blue और Arctic Blue कलर ऑप्शन में पेश किया है।

कीमत

Moto G8 Power Lite कीकीमत की बात करें तो इस डिवाइस को 169 euros (लगभग 13,000 रुपए) में पेश किया गया है। इस कीमत के साथ स्मार्टफोन Mexico और Germany में सेल किया जाएगा। इतना ही नहीं मोटो जी8 पावर लाइट को दूसरी मार्केट जैसे Latin America, Europe, Asia और Australia में भी सेल के लिए पेश किया जाएगा।
moto-g8-power-lite
स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो Moto G8 Power Lite में 6.5-इंच IPS LCD मैक्स विजन स्क्रीन दी गई है। वहीं, फोन की डिसप्ले में एचडी+ रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक Helio P35 चिपसेट और 2.3GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। साथ ही फोन में 4 GB की रैम और 64 GB की स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए Moto G8 Power Lite के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में f/2.0 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल प्राइमरी शूटर, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का 2cm फोकल लेंथ और डेप्थ सेंसर है। फोन में मौजूद तीनों रियर कैमरा बोके, फेस ब्यूटी, एचडीआर, गूगल लेंस और कई फीचर्स को सपोर्ट करते हैं। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

पावर बैकअप के लिए G8 Power Lite में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही यह हैंडसेट एंडरॉयड 9 Pie ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth 4.2, GPS, microUSB 2.0 और 3.5mm ऑडियो जैक है।

The post 5,000mAh बैटरी और बड़ी डिसप्ले के साथ कम कीमत में लॉन्च हुआ Moto G8 Power Lite first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-launch-with-16mp-rear-triple-camera-5000mah-battery-know-full-specification-and-price/feed/ 0
Moto G8 Power Lite की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन हुआ लीक, गूगल कंसोल लिस्टिंग में हुआ खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-google-play-console-listing-specification-phone-design/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-google-play-console-listing-specification-phone-design/#respond Tue, 17 Mar 2020 10:40:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=41820 Moto G8 Power Lite में 4GB रैम हो सकती है।

The post Moto G8 Power Lite की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन हुआ लीक, गूगल कंसोल लिस्टिंग में हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

काफी समय से लीक सामने आ रही है कि Motorola एक नया फोन को लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपने मोटो जी8 पावर हैंडसेट का ‘लाइट’ वर्ज़न लॉन्च कर सकती है। बता दें कि Moto G8 Power स्मार्टफोन को बीते साल यूरोप में लॉन्च किया गया था। कंपनी के नए फोन को Moto G8 Power Lite के नाम से उतार सकती है। वहीं, अब मोटो जी8 पावर लाइट को गूगल कंसोल लिस्टिंग पर स्पॉट किया गया है।

गूगल कंसोल लिस्टिंग से पहले Moto G8 Power Lite को गीकबेंच बेंचमार्किंग और ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था। वहीं, अब Google Console लिस्टिंग में फोन के डिसप्ले रेजोल्यूशन, रैम, चिपसेट और एंडरॉयड वर्जन की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा लिस्टिंग में फोन के रेंडर भी सामने आए हैं, जिससे डिवाइस के डिजाइन का अंदाजा लगया जा सकता है।
moto-g8-power-lite
Moto G8 Power Lite के रेंडर के अनुसार फोन को नॉच डिसप्ले के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन के बैक पैनल की झलक देखने को नहीं मिली है। गूगल कंसोल लिस्टिंग में सामने आई Moto G8 Power Lite का रेंडर इसी महीने टिप्सटर रोलेंड क्वांट द्वारा जारी किए गए रेंडर से काफी अलग है।

गूगल कंसोल लिस्टिंग के अनुसार मोटो जी8 पावर लाइट में मीडियाटेक हीलियो पी35 एसओसी के साथ 4जीबी रैम होगी। वहीं, डिवाइस एंडरॉयड 9.0 पाई पर कार्य करेगा।
हालांकि, हम उम्मीद कर सकते हैं कि लॉन्चिंग के समय फोन को एंडरॉयड 10 के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन में एचडी+ 1,600 X 720 पिक्सल रेजोल्यूशन होगा। लेकिन, डिसप्ले साइज की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। Moto G8 Power Lite को सिंगल कोर टेस्ट में 172 और मल्टी कोर टेस्ट में 896 स्कोर हासिल हुए हैं।

ब्लूटूथ सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार Moto G8 Power Lite को ब्लूटूथ V4.2 कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन में डुअल सिम, 4जी एलटीई, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा।

अगर बात करें Moto G Power की तो इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2300 पिक्सल) डिसप्ले है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट दिया गया है। साथ ही कंपनी ने इस फोन को 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया था।

वहीं, Moto G Power में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में 16-मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर, 118 डिग्री के व्यूइंग एंगल के साथ 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। वहीं, वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट पर 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। मोटो जी पावर में 10W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है।

The post Moto G8 Power Lite की स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन हुआ लीक, गूगल कंसोल लिस्टिंग में हुआ खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-google-play-console-listing-specification-phone-design/feed/ 0
5000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च होगा Moto G8 Power Lite, वेबसाइट पर ​हुआ लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-xt2055-1-nbtc-listing-5000mah-battery-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-xt2055-1-nbtc-listing-5000mah-battery-launch-soon/#respond Mon, 17 Feb 2020 06:43:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40896 Moto G8 Power Lite जल्द ही टेक मंच पर दस्तक दे सकता है।

The post 5000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च होगा Moto G8 Power Lite, वेबसाइट पर ​हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने हाल ही में अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘मोटो जी8’ सीरीज़ को बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन Moto G Stylus और Moto G8 Power लॉन्च किए हैं। ये दोनों ही डिवाईस अमेरिकी मार्केट में लॉन्च किए गए हैं जो आने वाले दिनों में इंडिया समेत अन्य बाजारों में एंट्री लेंगे। लेकिन अब इस सीरीज़ से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है कि भारत में आने से पहले ही कंपनी इस सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ देगी जिसका नाम Moto G8 Power Lite होगा। मोटोरोला का यह आगामी स्मार्टफोन एनबीटीसी वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है जहां फोन के नाम का खुलासा हुआ है।

Moto G8 Power Lite को थाईलैंड की सर्टिफिकेशन साइट एनबीटीसी पर लिस्ट किया गया है जिसे एमएसपी ने स्पॉट किया है। इस वेबसाइट पर फोन का मॉडल नंबर XT2055-1​ दिखाते हुए बताया गया है कि यह स्मार्टफोन बाजार में मोटो जी8 पावर लाइट नाम के साथ लॉन्च होगा। गौरतलब है कि इसी मॉडल नंबर के मोटोरोला फोन कुछ समय पहले अमेरिकी साइट एफसीसी पर भी लिस्ट हुआ है था। उस वक्त फोन के नाम की जानकारी तो नहीं थी लेकिन एफसीसी की लिस्टिंग में यह जरूर सामने आया था कि Motorola के इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी। एनबीटीसी की लिस्टिंग के बाद कहा जा सकता है कि Moto G8 Power Lite जल्द ही टेक मंच पर दस्तक दे सकता है।

moto-g8-power-lite-xt2055-1-nbtc-listing-5000mah-battery-launch-soon

Moto G8 Power

मोटो जी8 पावर की बात करें तो कंपनी की ओर से इस फोन को 1080 x 2300 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ ​डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन की एंडरॉयड 10 आधारित है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Honor 9X Lite फुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट, फोन में है 48 एमपी रियर कैमरा, 4जीबी रैम और एंडरॉयड 10 ओएस

Moto G8 Power ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा सपोर्ट करता है। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ यह फोन पावर बैकअप के लिए 10वॉट रैपिड चार्ज वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। Moto G8 Power को 249.99 यूएस डॉलर पर लॉन्च किया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार 17,900 रुपये के करीब है।

Moto G Stylus

मोटो जी8 पावर के साथ लॉन्च हुए मोटो जी स्टाइलस की बात करें तो इस फोन को 1080 x 2300 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ ​पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च कियसा गया है। Motorola ने इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न एंडरॉयड 10 पर पेश किया है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। Moto G Stylus को 4 जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

moto-g8-power-lite-xt2055-1-nbtc-listing-5000mah-battery-launch-soon

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto G Stylus ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 16 मेगापिक्सल का एक्शन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा सपोर्ट करता है। ​सिक्योरिटी के लिए फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और पावर बैकअप के लिए 10वॉट रैपिड चार्ज वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। Moto G Stylus की कीमत 299.99 यूएस डॉलर यानि तकरीबन 21,500 रुपये है।

The post 5000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च होगा Moto G8 Power Lite, वेबसाइट पर ​हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-lite-xt2055-1-nbtc-listing-5000mah-battery-launch-soon/feed/ 0
5,000एमएएच बैटरी और स्टाइलस पेन के साथ लॉन्च हुए Moto G8 Power और Moto G Stylus https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g-stylus-g8-power-launched-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g-stylus-g8-power-launched-price-specifications/#respond Sun, 09 Feb 2020 18:32:40 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40610 आईये नज़र डालते हैं इन दोनों स्मार्टफोंस पर...

The post 5,000एमएएच बैटरी और स्टाइलस पेन के साथ लॉन्च हुए Moto G8 Power और Moto G Stylus first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola को लेकर पिछले दिनों ही खबर सामने आई थी कि कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस 2020 के मंच से Moto G Stylus और Moto G8 Power स्मार्टफोन पेश कर सकती है। लेकिन अपने फैन्स और टेक जगत को सरप्राइज़ देते हुए मोटोरोला ने ये दोनों ही स्मार्टफोन MWC 2020 से पहले ही ग्लोबल मंच पर उतार दिए हैं। कंपनी की ओर से मोटो जी स्टाइलस और मोटो जी पावर अमेरिकन बाजार में लॉन्च कर दिए गए हैं। ये दोनों ही फोन मीडरेंज सेग्मेंट में पेश किए गए हैं। Moto G8 Power जहां ताकतवर बैटरी से लैस है वहीं Moto G Stylus को कंपनी ने स्टाइलस पेन के साथ लॉन्च किया है। आईये नज़र डालते हैं इन दोनों स्मार्टफोंस पर :

Moto G Stylus

मोटो जी स्टाइलस को कंपनी ने पंच-होल डिजाईन पर पेश किया है जो 1080 x 2300 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ ​डिसप्ले सपोर्ट करता है। Motorola ने इस फोन को एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न एंडरॉयड 10 पर पेश किया है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। Moto G Stylus को 4 जीबी रैम पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

motorola Moto G Stylus G8 Power launched price specifications

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto G Stylus ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 16 मेगापिक्सल का एक्शन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा सपोर्ट करता है। ​सिक्योरिटी के लिए फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और पावर बैकअप के लिए 10वॉट रैपिड चार्ज वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। Moto G Stylus में मौजूद स्टाइलस पेन को नीचली दाईं ओर से निकाला जा सकता है।

Moto G8 Power

मोटो जी8 पावर को कंपनी की ओर से 1080 x 2300 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ ​डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन की एंडरॉयड 10 आधारित है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को 4 जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया गया है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

motorola Moto G Stylus G8 Power launched price specifications

Moto G8 Power ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही मोटो जी8 पावर में 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा सपोर्ट करता है। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ यह फोन पावर बैकअप के लिए 10वॉट रैपिड चार्ज वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

Moto G Stylus को कंपनी की ओर 299.99 यूएस डॉलर पर लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 21,500 रुपये के करीब है। वहीं Moto G8 Power को 249.99 यूएस डॉलर पर लॉन्च किया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार 17,900 रुपये के करीब है।

The post 5,000एमएएच बैटरी और स्टाइलस पेन के साथ लॉन्च हुए Moto G8 Power और Moto G Stylus first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g-stylus-g8-power-launched-price-specifications/feed/ 0
लॉन्च से पहले Moto G8 Power अमेजन पर हुआ लिस्ट, सामने आई फुल स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-list-on-amazon-specification-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-list-on-amazon-specification-leaked/#respond Thu, 06 Feb 2020 09:32:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40557 फोन में क्वाड कैमरा सेटअप होगा।

The post लॉन्च से पहले Moto G8 Power अमेजन पर हुआ लिस्ट, सामने आई फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola के अपकमिंग फोन Moto G8 Power को हाल ही में बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया था। वहीं, अब डिवाइस अमेज़न पर लिस्ट हो गया है, जहां इस डिवाइस की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने डिवाइस के लॉन्च की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।

Motorola इस महीने होने वाले MWC 20202 में अपने नए तीन मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पेश कर सकती है, जिसमें Moto G Stylus, Moto G8 और Moto G8 Power स्मार्टफोन शामिल होंगे। वहीं, इन तीनों फोन्स के बारे में काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। अब Moto G8 Power को अमेजन यूके की साइट पर स्पॉट किया गया है।

लिस्टिंग में Moto G8 Power की तस्वीर भी सामने आई है, जिसके अनुसार फोन के रियर पर क्वाड कैमरा रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा। रियर कैमरा वर्टिकल ऊपर बाईं ओर प्लेस होगा। इसके अलावा फोन पंच-होल डिसप्ले लेफ्ट कॉर्नर पर होगा। वहीं, हैंडसेट में वॉल्यूम बटन और पावर बटन राइट साइड में प्लेस होगा। इसे भी पढ़ें: 23 फरवरी को होगा MWC में Motorola का ईवेंट, फ्लैगशिप फोन दे सकता है दस्तक

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Moto G8 Power की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.4-इंच फुल-एचडी+ डिसप्ले होगी। वहीं, फोन स्नैपड्रैगन 665 ऑक्टा-कोर SoC के साथ 4GB रैम से लैस होगा। इसके अलावा डिवाइस में 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। इसे भी पढ़ें: Motorola Edge+ गीकबेंच पर हुआ लिस्ट, 23 फरवरी को हो सकता है लॉन्च
फोटोग्राफी के लिए मोटो जी8 पावर में रियर पर 16-मेगापिक्सल मेन कैमरा और 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस होगा। इसके अलावा बाकि के दोनों सेंसर के रिजोल्यूशन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। Moto G8 Power को डुअल-सिम स्लॉट के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, फोन एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम और 5,000mAh बैटरी से
लैस होगा। हैंडसेट को Smoke Black और Capri Blue कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है।

इसके अलावा पुरानी लीक की बात करें तो फोन के बैक में बाकि के दो 8-मेगापिक्सल सेंसर और सेल्फी के लिए 25-मेगापिक्सल सेंसर होंगे। हालांकि, Moto G8 Power को ऑफिशियल कब लॉन्च किया जाएगा इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

The post लॉन्च से पहले Moto G8 Power अमेजन पर हुआ लिस्ट, सामने आई फुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-list-on-amazon-specification-leaked/feed/ 0
MOTO G8 POWER हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, इन दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-passes-through-geekbench/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-passes-through-geekbench/#respond Tue, 04 Feb 2020 04:19:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40444 फोटोग्राफी के लिए Moto G8 Power में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा।

The post MOTO G8 POWER हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, इन दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola इस महीने होने वाले MWC 20202 में अपने नए तीन मिड-रेंज स्मार्टफोन्स पेश कर सकती है, जिसमें Moto G Stylus, Moto G8 और Moto G8 Power स्मार्टफोन शामिल होंगे। वहीं, इन तीनों फोन्स के बारे में काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। अब Moto G8 Power को बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है।

इससे पहले Moto G8 और Moto G8 Power के डिजाइन की जानकारी सामने आ चुकी है। इन दोनों मोटोरोला फोन का डिज़ाइन लगभग एक जैसा होगा और ये दोनों फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएंगे। इनमें फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

अगर बात करें Moto G8 Power की गीकबेंच लिस्टिंग की तो इस डिवाइस को 1.80GHz ऑक्टा-कोर चिपसेट होगा। डिवाइस को सिंगल-कोर टेस्ट में 311 नंबर और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,357 नंबर मिलेग हैं। इसके अलावा फोन 4GB रैम से लैस होगा। इसके अलावा फोन 6GB रैम वेरिएंट के साथ आएगा। वहीं, डिवाइस एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा।

इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार Moto G8 Power में 6.36-इंच की एचडी+ (1080×2300 पिक्सल्स) डिसप्ले होगी। मोटो जी8 पावर को 5,000 एमएएच बैटरी होगी और यह डुअल वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आएगा।

फोटोग्राफी के लिए Moto G8 Power में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसमें 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा। यह सेंसर f/1.7 अपर्चर वाले लेंस के साथ आएगा। इसमें f/2.2 118-डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8-मेगापिक्सल का सेकंड्री कैमरा सेंसर शामिल हो सकता है। तीसरा लेंस 2-मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला टेर्टिआरी सेंसर हो सकता है। फ्रंट की बात करें तो फोन में f/2.0 लेंस वाला 25-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

The post MOTO G8 POWER हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, इन दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-passes-through-geekbench/feed/ 0
Exclusive : Moto G Stylus की लाईव ईमेज आई सामने, Samsung Galaxy Note की तरह ‘पेन’ फीचर से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-motorola-moto-g-stylus-real-live-images-leaked-punch-hole-display/ https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-motorola-moto-g-stylus-real-live-images-leaked-punch-hole-display/#respond Thu, 30 Jan 2020 08:56:37 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40355 91मोबाइल्स को Moto G Stylus की वास्तविक फोटोज़ भी प्राप्त हो गई है।

The post Exclusive : Moto G Stylus की लाईव ईमेज आई सामने, Samsung Galaxy Note की तरह ‘पेन’ फीचर से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ दिनों पहले ही खबर सामने आई थी कि Motorola कंपनी भी Samsung Galaxy Note डिवाईस की तरह ऐसे स्मार्टफोन का निर्माण कर रही है जो ‘पेन’ सपोर्ट करेगा। लीक में इस फोन का नाम Moto G Stylus बताया गया था। वहीं आज 91मोबाइल्स को Moto G Stylus की वास्तविक फोटोज़ भी प्राप्त हो गई है। इस फोटोज़ में फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को दिखाया गया है जिससे फोन की लुक व डिजाईन की जानकारी मिली है। Moto G Stylus की रियल फोटोज़ सामने आने से यह भी साफ हो गया है कि मोटोरोला का यह डिवाईस बनकर पूरी तरह से तैयार है और बेहद जल्द टेक वर्ल्ड में दस्तक दे सकता है।

ऐसा होगा डिजाईन

91मोबाइल्स को प्राप्त हुई Moto G Stylus की रियल फोटोज़ में फोन के दोनों पैनल्स दिखाए गए हैं। पहले फोन के फ्रंट पैनल की बात करें तो यह फोन पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर चिन पार्ट मौजूद है। यह फोन राउंड ऐज़ेज पर बना है और डिसप्ले के उपरी ओर सिंगल पंच-होल दी गई है। Moto G Stylus के बैक पैनल की बात करें तो यहां कैमरा सेटअप उपरी दाईं ओर वर्टिकल शेप में स्थित है।

Motorola Moto G Stylus real live images leaked punch hole display

मोटो जी स्टाइलस का रियर कैमरा सेटअप पैनल से थोड़ा उपर की ओर उठा हुआ है। ट्रिपल रियर कैमरे का प्राइमरी सेंसर उपर सबसे अलग बना हुआ है। इस सेंसर के नीचे की स्ट्रीप पर दो कैमरा लेंस और एक अन्य सेंसर मौजूद है। कैमरा सेटअप के दाईं ओर 48MP के साथ ही सेंसर डिटेल्स लिखी गई है वहीं प्राइमरी सेंसर के साईड में राउंड शेप की फ्लैश लाईट मौजूद है। Moto G Stylus के बैक पैनल पर ही बीच में Motorola का लोगो लगा है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड होगा।

यह होगी स्पेसिफिकेशन्स

फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto G Stylus में 6.4 इंच की डिसप्ले देखने को मिलेगी जो फुलएचडी+ पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। फोन के रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का दिया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह डिवाईस क्वॉलकॉम की स्नैपड्रैगन 600 सीरीज़ के चिपसेट से लैस होकर बाजार में कदम रखेगा। हमें Moto G Stylus के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की जानकारी मिली है। हालांकि एक से ज्यादा वेरिएंट में लॉन्च होने की बात को भी नकारा नहीं जा सकता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए मोटो जी स्टाइलस में 4,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

Motorola Moto G Stylus real live images leaked punch hole display

Motorola ने MWC 2020 में आयोजित होने वाले ईवेंट के इन्वाईट भेजने शुरू कर दिए हैं। कंपनी ने घोषणा की है कि आने वाली 23 फरवरी को मोटोरोला मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस में हिस्सा लेते हुए अपना नया प्रोडक्ट टेक मंच पर पेश करेगी। मोटोरोला ने हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि एमडब्ल्यूसी में कंपनी कौन-सा फोन लाएगी, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस ईवेंट में Moto G8, Moto G8 Power और Motorola Edge+ के साथ ही फ्लैगशिप फोन भी दस्तक दे सकता है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मोटोरोला इस ईवेंट में Motorola Z सीरीज़ का कोई फोन लॉन्च कर सकती है।

The post Exclusive : Moto G Stylus की लाईव ईमेज आई सामने, Samsung Galaxy Note की तरह ‘पेन’ फीचर से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/exclusive-motorola-moto-g-stylus-real-live-images-leaked-punch-hole-display/feed/ 0
23 फरवरी को होगा MWC में Motorola का ईवेंट, फ्लैगशिप फोन दे सकता है दस्तक https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-launching-a-flagship-smartphone-on-23-february-in-mwc-2020/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-launching-a-flagship-smartphone-on-23-february-in-mwc-2020/#respond Tue, 28 Jan 2020 07:28:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40253 एमडब्ल्यूसी के दौरान 23 फरवरी को कंपनी अपना नया प्रोडक्ट लॉन्च करेगी।

The post 23 फरवरी को होगा MWC में Motorola का ईवेंट, फ्लैगशिप फोन दे सकता है दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हर साल की भांति इस साल भी फरवरी के अंतिम सप्ताह में मोबाइल का महामेला लगने वाला है जिसे मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस कहा जाता है। MWC 2020 स्पेन के बार्सोलोना में आयोजित होगा जहां पूरे विश्व की टेक कंपनियां अपनी नई तकनीक और नए प्रोडक्ट् को पेश करेगी। OPPO, Vivo व Realme जैसे बड़े ब्रांड्स एमडब्ल्यूसी में अपने ईवेंट की धोषणा कर चुके हैं। वहीं अब इस लिस्ट में एक और नया नाम जुड़ गया है Motorola. मोटोरोला ने बता दिया है कि कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस में हिस्सा लेने वाली और एमडब्ल्यूसी के दौरान 23 फरवरी को कंपनी अपना नया प्रोडक्ट लॉन्च करेगी।

Motorola ने MWC 2020 में आयोजित होने वाले ईवेंट के इन्वाईट भेजने शुरू कर दिए हैं। कंपनी ने घोषणा की है कि आने वाली 23 फरवरी को मोटोरोला मोबाइल वर्ल्ड कॉग्रेंस में हिस्सा लेते हुए अपना नया प्रोडक्ट टेक मंच पर पेश करेगी। मोटोरोला ने हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि एमडब्ल्यूसी में कंपनी कौन-सा फोन लाएगी, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह एक फ्लैगशिप फोन होगा। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मोटोरोला इस ईवेंट में Motorola Z सीरीज़ का कोई फोन लॉन्च कर सकती है।

Motorola launching a flagship smartphone on 23 february in mwc 2020

Moto G8 / Moto G8 Power

रिपोर्ट में बताया गया है कि ये दोनों स्मार्टफोन पंच होल डिसप्ले से लैस होंगे। Moto G8 जहां 6.39 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करेगा वहीं Moto G8 Power में 6.36 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले देखने को मिल सकती है। Moto G8 को तीन रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है जिनमें 2 जीबी रैम, 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम मैमोरी शामिल होगी। वहीं फोन में 32 जीबी मैमोरी और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। वहीं Moto G8 Power फोन में 4 जीबी रैम मैमोरी और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। Moto G8 Power में 5,000 की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। वहीं Moto G8 में 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बैैटरी दी जा सकती है।

Moto G8 Power design specifications leaked punch hole display 5000mah battery snapdragon 665 chipset

Moto G8 और Moto G8 Power को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Moto G8 के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस देखने को मिल सकता है। वहीं मोटो जी8 पावर में एफ/1.7 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

The post 23 फरवरी को होगा MWC में Motorola का ईवेंट, फ्लैगशिप फोन दे सकता है दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-launching-a-flagship-smartphone-on-23-february-in-mwc-2020/feed/ 0
Moto G8 और Moto G8 Power होने वाले हैं लॉन्च, 5000एमएएच बैटरी और क्वॉड कैमरे के साथ स्पेसिफिकेशन्स आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-design-specifications-leaked-punch-hole-display-5000mah-battery-snapdragon-665-chipset/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-design-specifications-leaked-punch-hole-display-5000mah-battery-snapdragon-665-chipset/#respond Tue, 28 Jan 2020 06:16:15 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=40246 ये दोनों स्मार्टफोन पंच होल डिसप्ले से लैस होंगे

The post Moto G8 और Moto G8 Power होने वाले हैं लॉन्च, 5000एमएएच बैटरी और क्वॉड कैमरे के साथ स्पेसिफिकेशन्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने पिछले साल अक्टूबर महीने में अपनी ‘मोटो जी सीरीज़’ के तहत Moto G8 Plus और Moto G8 Play स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इन दोनों स्मार्टफोन के बाजार में आने के बाद से ही यूजर सीरीज़ के बेस वर्ज़न तथा पावर वर्ज़न का इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज एक मीडिया रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया गया है कि मोटोरोला Moto G8 और Moto G8 Power पर काम शुरू कर चुकी है और बेहद जल्द से दोनों स्मार्टफोन टेक मंच पर दस्तक दे देंगे। एक्सडीए डेवलेपर्स ने अपनी रिपोर्ट में फोन के डिजाईन के साथ ही इनकी स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर की है जिससे पता कि मोटोरोला के ये आगामी स्मार्टफोन कितने शानदार होंगे।

ऐसा होगा डिजाईन

Moto G8 और Moto G8 Power को लेकर रिपोर्ट में बताया गया है कि ये दोनों स्मार्टफोन पंच होल डिसप्ले से लैस होंगे तथा राउंड कॉर्नर डिजाईन पर बने होंगे। फोन में बेजल लेस डिसप्ले देखने को मिलेगी। मोटो जी8 जहां ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा वहीं मोटो जी8 पावर में क्वॉड रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। दोनों फोंस का रियर कैमरा सेटअप वर्टिकल शेप में दिया जाएगा। फोन के बैक पैनल पर Moto का लोगो लगा होगा जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड होगा।

Moto G8

मोटो जी8 की बात पहले करें तो रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन 1560 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट के अनुसार Moto G8 को तीन रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है जिनमें 2 जीबी रैम, 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम मैमोरी शामिल होगी। वहीं फोन में 32 जीबी मैमोरी और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

Moto G8 Power design specifications leaked punch hole display 5000mah battery snapdragon 665 chipset

Moto G8 को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो रिपोर्ट के मुताबिक Moto G8 के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 10वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बैैटरी दी जा सकती है।

Moto G8 Power

मोटो जी8 पावर को 2300 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.36 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन में 4 जीबी रैम मैमोरी और 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार Moto G8 Power में 5,000 की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। वहीं फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मोटो जी8 पावर में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

Moto G8 Power design specifications leaked punch hole display 5000mah battery snapdragon 665 chipset

रिपोर्ट के अनुसार Moto G8 Power के बैक पैनल पर एफ/1.7 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

बहरहाल Moto G8 और Moto G8 Power की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और इनकी लॉन्च डिटेल के लिए Motorola की घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post Moto G8 और Moto G8 Power होने वाले हैं लॉन्च, 5000एमएएच बैटरी और क्वॉड कैमरे के साथ स्पेसिफिकेशन्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-design-specifications-leaked-punch-hole-display-5000mah-battery-snapdragon-665-chipset/feed/ 0
5,000mAh बैटरी और एंडरॉयड 10 के साथ FCC और Wi-Fi सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ Moto G8 Power https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-come-in-fcc-and-wi-fi-certifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-come-in-fcc-and-wi-fi-certifications/#respond Thu, 12 Dec 2019 11:35:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38837 Moto G8 पावर को स्नैपड्रैगन 665 SoC के साथ पेश किया जा सकता है।

The post 5,000mAh बैटरी और एंडरॉयड 10 के साथ FCC और Wi-Fi सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ Moto G8 Power first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला के दो स्मार्टफोन्स को मॉडल नंबर XT2045-2 और XT2041-4 के साथ कई सर्टिफिकेशन्स साइट पर स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट में सामने आया है कि XT2041-4 मॉडल नंबर डिवाइस Moto G8 पावर होगा जो कि यूएस FCC पर स्पॉट हुआ है। इसके अलावा फोन में 5,000mAh की बैटरी हो सकती है। इस फोन का मॉडल नाम ‘KZ50’ है। Moto G8 Power को लेकर अफवाह है कि फोन का डायमेंशन 157.9mm x 75.8mm x 165mm होगा।

इसके अलावा फोन में 6.2 और 6.3-इंच साइज का डिसप्ले हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार Moto G8 Power का कोडनेम ‘Sofia’ होगा और इसे SM6125 SoC यानी स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। Motorola XT2041-4 को अलग से Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है जो कि एंडरॉयड 10 और डुअल-बैंड Wi-Fi से लैस होगा।


दूसरे ओर मोटोरोला के दूसरे मॉडल को XT2045-2 मॉडल नंबर के साथ Eurasian Economic Commission (EEC) डाटाबेस में स्पॉट किया गया है जो कि 2020 में आ सकता है। क्वालकॉम समिट के दौरान मोटोरोला ने घोषणा की है कि कंपनी लेटेस्ट क्वालकॉम 765/765G औऱ स्नैरड्रैगन 865 SoC के साथ फोन्स को पेश करेगी इसलिए उम्मीद की जा रही है कि XT2045-2 कंपनी का पहला 5जी डिवाइस होगा।
image-76
बता दें कि हाल ही में मोटोरोला ने मोटो One Hyper स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह डिवाइस कंपनी का पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला हैंडसेट है। अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.5-इंच एलसीडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है, जिसमें एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 675 एसओसी के साथ 4जीबी रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, जिसे एक टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यूजर्स को इस फोन के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। दूसरी तरफ इस फोन के यूजर्स 32 मेगापिक्सल के कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं इसके अलावा यूजर्स को फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 मोटोरोला स्किन पर कार्य करता है।

The post 5,000mAh बैटरी और एंडरॉयड 10 के साथ FCC और Wi-Fi सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ Moto G8 Power first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-come-in-fcc-and-wi-fi-certifications/feed/ 0