Moto G85 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 04 Dec 2024 10:15:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 20 हजार के बजट में किसका कैमरा है बेस्ट, Samsung Galaxy A16 या Moto G85? देखें कंपैरिजन https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-moto-g85-camera-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-moto-g85-camera-comparison-in-hindi/#respond Wed, 04 Dec 2024 10:15:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=161083 दोनों में से किसके कैमरा में ज्यादा कमाल है यह जानने के लिए हमने विभिन्न परिस्थितियों में इनका कैमरा परफॉर्मेंस कंपैरिजन किया है

The post 20 हजार के बजट में किसका कैमरा है बेस्ट, Samsung Galaxy A16 या Moto G85? देखें कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी A16 (रिव्यू) और मोटो G85 (रिव्यू) स्मार्टफोन्स का परफॉर्मेंस कंपैरिजन करने के बाद अब हम इन दोनों स्मार्टफोंस का कैमरा कंपैरिजन लेकर आए हैं। ये दोनों मोबाइल 20,000 रुपये से कम (Phone under 20000) में आते हैं जो एक जैसा कैमरा मोड्स प्रदान करते हैं। सैमसंग में जहां 50MP मेन सेंसर के साथ 5MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर मिलता है वहीं मोटोरोला मोबाइल में 50MP OIS मेन सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है जो मैक्रो फोटोग्राफी को भी सपोर्ट करता है। दोनों में से किसके कैमरा में ज्यादा कमाल की फोटोग्राफी होती है यह जानने के लिए हमने विभिन्न परिस्थितियों में इनका कैमरा परफॉर्मेंस कंपैरिजन किया है जिसे आप फोटो सैंपल के साथ आगे देख सकते हैं।

Daylight

Before image
Samsung Galaxy A16
After image
Moto G85

दिन की रोशनी में ली गई तस्वीरों में दोनों स्मार्टफोन्स के बीच मामूली अंतर मिला है। डिटेल और डायनामिक रेंज के मामले में Samsung Galaxy A16 और Moto G85 की तस्वीरें लगभग समान हैं, लेकिन इनका कलर प्रेजेंटेशन का तरीका कुछ अलग है। गैलेक्सी A16 के कलर्स थोड़े म्यूटेड यानी हल्के लगते हैं, जिससे तस्वीरें कम वायब्रेंट और अधिक शार्प दिखती हैं। वहीं मोटो जी85 का कैमरा कलर्स को ओवरसैचुरेट करता है, जिससे फोटो अधिक बोल्ड और आकर्षक दिखती हैं। मोटो जी85 का कलर प्रोफाइल तस्वीरों को सोशल मीडिया रेडी बनाता है।

विजेता : एक समान

Ultrawide

Before image
Samsung Galaxy A16
After image
Moto G85

दोनों स्मार्टफोन्स अल्ट्रावाइड इमेज के लिए अपने प्राइमरी कैमरा सेंसर जैसी कलर साइंस ही अपनाते हैं। हमारी टेस्टिंग के दौरान सैमसंग गैलेक्सी ए16 और मोटो जी85 दोनों का अल्ट्रावाइड लेंस तस्वीरों में खास डिटेल्स कैप्चर नहीं कर पाया है। Moto G85 की अल्ट्रावाइड फोटोज़ में एक हल्का सेपिया टोन नजर आता है, जो तस्वीरों को फीका और कम आकर्षक बनाता है। वहीं Samsung Galaxy A16 तुलनात्मक रूप से बेहतर प्रदर्शन करता है और अधिक सटीक कलर्स प्रदान करता है। कुल मिलाकर, अल्ट्रावाइड शॉट्स के मामले में सैमसंग गैलेक्सी ए16 थोड़ा आगे है।

विजेता : Samsung Galaxy A16

Macro

Before image
Samsung Galaxy A16
After image
Moto G85

Samsung Galaxy A16 का 2MP डेडिकेटेड मैक्रो कैमरा लगभग कलर एक्यूरेसी के साथ तस्वीरें कैप्चर करता है। हालांकि यहां Moto G85 का प्रदर्शन कुछ बेहतर लगा। सैमसंग गैलेक्सी A16 का मैक्रो कैमरा सही रंगों के साथ तस्वीरें खींचता है, लेकिन डिटेल्स की कमी रहती है। वहीं मोटो जी85 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा का उपयोग करके क्लोज़-अप शॉट्स लेता है, जो ज्यादा डिटेल और गाढ़े रंग प्रदान करता है। ये तस्वीरें अधिक आकर्षक लगती हैं। मैक्रो फोटोग्राफी में मोटो का प्रदर्शन सैमसंग से बेहतर है।

विजेता : Moto G85

Portrait

Before image
Samsung Galaxy A16
After image
Moto G85

दोनों स्मार्टफोन्स एज डिटेक्शन के मामले में कमजोर प्रदर्शन करते हैं और इनसे क्लिक हुई फोटोज़ में वास्तविकता कुछ कम नज़र आती हैं। Samsung Galaxy A16 तस्वीरों को ओवरएक्सपोज़ करता है, जिससे स्कीन कलर हल्का आता है और डिटेल्स स्मूद हो जाती हैं। वहीं Moto G85 के शॉट्स में ज्यादा कॉन्ट्रास्ट मिला है और स्कीन कलर को थोड़ा गहरा दिखाता है। हालांकि इसमें फेस डिटेलिंग और फोटो क्वालिटी सैमसंग के मुकाबले बेहतर नजर आती है। उपरोक्त फोटो में नोटिस किया जा सकता है कि मोटोरोला स्मार्टफोन फेस डिटेलिंग और ओवरॉल अपील अटरेक्टिव बनाता है तथा सैमसंग मोबाइल में शर्ट कुछ ज्यादा चमकदार हो गई है।

विजेता : Moto G85

Selfie

Before image
Samsung Galaxy A16
After image
Moto G85

सैमसंग गैलेक्सी ए16 का 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा हल्के रंगों और फीके स्किन टोन के साथ तस्वीरें खींचता है, जिसमें शार्पनेस और डिटेल्स की कमी होती है। इसके विपरीत, मोटो जी85 स्मार्टफोन अधिक कॉन्ट्रास्ट, बेहतर डिटेल्स और शार्पनेस के साथ तस्वीरें प्रदान करता है। हालांकि, G85 में स्किन टोन पूरी तरह से वास्तविक नहीं लगती है लेकिन फिर भी यह Galaxy A16 की तुलना में बेहतर हैं।

विजेता : Moto G85

Lowlight

Before image
Samsung Galaxy A16
After image
Moto G85

कम रोशनी या धुंधले वातावरण में, Samsung Galaxy A16 लगभग सटीक रंग प्रदान करता है तथा इससे खींची फोटोज़ में फ्लेयर भी बहुत कम दिखाई दिए हैं। वहीं Moto G85 डिटेल्स के मामले में तो बेहतर है लेकिन यह कलर्स, खासकर लाल रंग को ओवरएक्सपोज़ कर देता है। ऊपर दी गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि इससे साइनबोर्ड के आसपास की शार्पनेस कम हो रही है।

विजेता : Samsung Galaxy A16

निष्कर्ष

दोनों स्मार्टफोन हमारे कैमरा कंपैरिजन में ठीक-ठाक प्रदर्शन करते हैं, लेकिन उनकी ताकतें अलग-अलग क्षेत्रों में हैं। Samsung Galaxy A16 अल्ट्रावाइड और लो-लाइट फोटोग्राफी में उत्कृष्ट है, क्योंकि यह कलर्स को सटीकता से प्रस्तुत करता है। वहीं Moto G85 स्मार्टफोन इसके डार्क कलर और अधिक डिटेलिंग के कारण मैक्रो, पोर्ट्रेट और सेल्फी शॉट्स में बेहतर परिणाम देता है। इसलिए बेस्ट कैमरा फोन का चयर यूजर्स की प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है।

अगर आपको सटीक रंग चाहिए, तो सैमसंग गैलेक्सी ए16 एक अच्छा विकल्प है। वहीं अगर सोशल मीडिया रेडी और वायब्रेंट फोटोज़ को पसंद करते हैं तो मोटो जी85 आपको काम आएगा।

 

The post 20 हजार के बजट में किसका कैमरा है बेस्ट, Samsung Galaxy A16 या Moto G85? देखें कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-moto-g85-camera-comparison-in-hindi/feed/ 0
Samsung Galaxy A16 vs Moto G85: जानें किसकी बैटरी में है दम https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-moto-g85-battery-comparison/ https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-moto-g85-battery-comparison/#respond Wed, 06 Nov 2024 09:54:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=158807 सैमसंग गैलेक्सी A16 और मोटो G85 वीडियो स्ट्रीमिंग के मामले में बराबरी पर हैं। हालांकि, अन्य सभी टेस्ट में मोटोरोला स्मार्टफोन सैमसंग से आगे निकलता है। इसके अलावा मोटो G85 को चार्ज करने में लगभग 10 घंटे कम समय लगता है और यह बॉक्स में एक चार्जर के साथ आता है, जिससे यूजर्स को अधिक […]

The post Samsung Galaxy A16 vs Moto G85: जानें किसकी बैटरी में है दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

सैमसंग गैलेक्सी A16 और मोटो G85 वीडियो स्ट्रीमिंग के मामले में बराबरी पर हैं। हालांकि, अन्य सभी टेस्ट में मोटोरोला स्मार्टफोन सैमसंग से आगे निकलता है। इसके अलावा मोटो G85 को चार्ज करने में लगभग 10 घंटे कम समय लगता है और यह बॉक्स में एक चार्जर के साथ आता है, जिससे यूजर्स को अधिक सुविधा मिलती है।

हमने सैमसंग गैलेक्सी A16 और मोटो G85 को विभिन्न बेंचमार्क्स पर टेस्ट किया, जिसमें PCMark (बैटरी लाइफ टेस्ट), YouTube वीडियो स्ट्रीमिंग (30 मिनट बाद बैटरी ड्रेन), गेमिंग (30 मिनट बाद बैटरी ड्रेन) और चार्जिंग (20-100%) शामिल थे। नीचे रिजल्ट दिए गए हैं:

टेस्ट Samsung Galaxy A16 Moto G85
पीसीमार्क बैटरी टेस्ट 9 घंटे 42 मिनट्स 11 घंटे 33 मिनट्स
यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग (30 मिनट बाद बैटरी ड्रेन) 4 प्रतिशत 4 प्रतिशत
गेमिंग (30 मिनट बाद बैटरी ड्रेन) 25 प्रतिशत 20 प्रतिशत
चार्जिंग स्पीड (20-100%) 79 मिनट्स 62 मिनट्स

निष्कर्ष

  • पीसी मार्क बैटरी टेस्ट: दोनों फोन में 5,000mAh बैटरी होने के बावजूद मोटो G85 PCMark बैटरी टेस्टिंग में सैमसंग गैलेक्सी A16 से दो घंटे अधिक स्क्रीन समय प्रदान करता है। इस टेस्टिंग में दोनों डिवाइस पर विभिन्न कार्य किए गए थे जब तक उनकी बैटरी 20 प्रतिशत से नीचे नहीं आ गई। दोनों स्मार्टफोन की टेस्टिंग शुरू होने पर 100 प्रतिशत चार्ज किया गया था और उनकी ब्राइटनेस और वॉल्यूम स्तर को क्रमशः 80 प्रतिशत और 50 प्रतिशत पर सेट किया गया था।
  • यूट्यूब वीडियो स्ट्रीमिंग: PCMark टेस्टिंग को छोड़कर रियल लाइफ में बैटरी ऑप्टिमाइजेशन दोनों स्मार्टफोनों में समान रहता है। हमने मोटो G85 और सैमसंग गैलेक्सी A16 पर 50 प्रतिशत ब्राइटनेस और 50 प्रतिशत वॉल्यूम पर FHD-रिजोल्यूशन YouTube वीडियो स्ट्रीम किया है। वहीं, 30 मिनट बाद दोनों स्मार्टफोनों की बैटरी में 4 प्रतिशत की कमी आई जो लगभग 200mAh के बराबर है।
  • गेमिंग: सैमसंग गैलेक्सी A16 और मोटो G85 पावर यूजर्स के लिए शायद आदर्श नहीं हैं, लेकिन वे BGMI, कॉल ऑफ ड्यूटी और रियल रेसिंग 3 जैसे ग्राफिकली मांग वाले गेम्स को संभाल सकते हैं। हमने प्रत्येक गेम को 30 मिनट तक समान ग्राफिक्स सेटिंग्स, ब्राइटनेस लेवल और वॉल्यूम के साथ खेला। मोटोरोला स्मार्टफोन थोड़ा बेहतर प्रदर्शन करता है, जिसमें इसकी बैटरी औसतन 20 प्रतिशत तक गिरी, जबकि गैलेक्सी A16 की बैटरी 25 प्रतिशत तक गिरी।
  • चार्जिंग टेस्ट: मोटो G85 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है, जिससे डिवाइस को 20 से 100 प्रतिशत तक 62 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। यह सैमसंग गैलेक्सी A16 से फास्ट है, जिसे 25W चार्जर का उपयोग करके 79 मिनट लगते हैं। इसके अलावा मोटोरोला के विपरीत सैमसंग गैलेक्सी A16 के साथ चार्जर नहीं आता।

रिजल्ट स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि मोटोरोला स्मार्टफोन बेंचमार्क और हमारे गेमिंग टेस्टिंग दोनों में बेहतर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन प्रदान करता है। हालांकि, यदि आप इस सेगमेंट में बेस्ट बैटरी वाले स्मार्टफोनों की तलाश कर रहे हैं तो हमारे 20,000 रुपये के तहत बेस्ट बैटरी फोन की लिस्ट देख सकते हैं।

 

The post Samsung Galaxy A16 vs Moto G85: जानें किसकी बैटरी में है दम first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/samsung-galaxy-a16-vs-moto-g85-battery-comparison/feed/ 0
iQOO Z9s वर्सेस Moto G85 वर्सेस OnePlus Nord CE4 Lite: बैटरी लाइफ और चार्जिंग स्पीड किसकी सबसे अच्छी? https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z9s-vs-moto-g85-vs-oneplus-nord-ce4-lite-battery-comparison-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z9s-vs-moto-g85-vs-oneplus-nord-ce4-lite-battery-comparison-in-hindi/#respond Sun, 20 Oct 2024 10:30:34 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=157163 आज, हम बैटरी परफॉरमेंस की तुलना करेंगे यह जानने के लिए कि कौन सा स्मार्टफोन सबसे अच्छी बैटरी लाइफ और सबसे तेज चार्जिंग स्पीड प्रदान करता है।

The post iQOO Z9s वर्सेस Moto G85 वर्सेस OnePlus Nord CE4 Lite: बैटरी लाइफ और चार्जिंग स्पीड किसकी सबसे अच्छी? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आइकू ब्रांड के अन्य स्मार्टफोन्स की ही तरह, नया iQOO Z9s भी एक परफॉरमेंस-फोकस्ड डिवाइस है जिसकी कीमत भी बजट में बैठती है। भारत में इसका प्राइस 19,999 रुपये से शुरू होता है। हमने हाल ही में iQOO Z9s, Moto G85 (रिव्यू) और OnePlus Nord CE4 Lite (रिव्यू) के बीच तीन-तरफा परफॉरमेंस कंपैरिजन किया है ताकि उनमें से सबसे बेहतरीन परफॉर्मर का पता चल सके। आज, हम इनकी बैटरी परफॉरमेंस की तुलना करेंगे यह जानने के लिए कि कौन सा स्मार्टफोन सबसे अच्छी बैटरी लाइफ और सबसे तेज चार्जिंग स्पीड प्रदान करता है।

यहां तीनों फोन्स और उनके स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमतें दी गई हैं (उनकी आधिकारिक वेबसाइट्स के अनुसार):: 

iQOO Z9s Moto G85 OnePlus Nord CE4 Lite
8GB+128GB: ₹19,999 8GB+128GB: ₹17,999 8GB+128GB: ₹19,999
8GB+256GB: ₹21,999 12GB+256GB: ₹19,999 8GB+256GB: ₹22,999
12GB+258GB: ₹23,999

PCMark

PCMark बैटरी टेस्ट यह मापता है कि एक स्मार्टफोन वीडियो प्लेबैक को कितनी देर तक संभाल सकता है। हमने तीनों फोंस की स्क्रीन ब्राइटनेस 80 प्रतिशत पर सेट की और चेक किया कि बैटरी को 100 प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक गिरने में कितना समय लगता है। iQOO Z9s की 5,500mAh बैटरी ने 16 घंटे और 11 मिनट तक काम किया। Moto G85 ने 5,000mAh की बैटरी के साथ 11 घंटे और 33 मिनट तक साथ दिया, जो इस क्षमता के लिए एक अच्छा स्कोर है। वहीं OnePlus Nord CE4 Lite ने 5,500mAh बैटरी होने के बावजूद केवल 11 घंटे और 32 मिनट तक काम किया, यह वाकई में कुछ हैरान करने वाला रिजल्ट था। इन परिणामों के आधार पर, अगर आप ज्यादा लंबी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहते हैं, तो iQOO Z9s सबसे अच्छा विकल्प है।

विजेता: iQOO Z9s

Video streaming test

वीडियो स्ट्रीमिंग टेस्ट के लिए, हमने तीनों मोबाइल्स पर एक ही YouTube वीडियो चलाया तथा बैटरी के उपयोग को बराबर मापने के लिए ब्राइटनेस और वॉल्यूम को 50 प्रतिशत पर सेट किया। iQOO Z9s और OnePlus Nord CE4 Lite दोनों में 3 प्रतिशत बैटरी ड्रेन दिखी, जबकि Moto G85 ने थोड़ा अधिक यानी 4 प्रतिशत बैटरी की खपत की। चूंकि iQOO Z9s और OnePlus Nord CE4 Lite की बैटरी बड़ी हैं, इसलिए उन्होंने स्वाभाविक रूप से कम पावर का उपयोग किया। अगर आप वीडियो देखना या शो स्ट्रीम करना पसंद करते हैं, तो iQOO Z9s और OnePlus Nord CE4 Lite अधिक देर तक चल सकते हैं।

विजेता: iQOO Z9s और OnePlus Nord CE4 Lite

Gaming test

गेमिंग टेस्ट के लिए हमने तीनों स्मार्टफोंस पर BGMI, COD: Mobile, और Real Racing 3 गेम को खेला। इस दौरान सभी मोबाइल्स में वॉल्यूम और ब्राइटनेस सेटिंग्स एक समान रखी गई। हमने प्रत्येक गेम लगभग 30 मिनट तक खेला और बैटरी कंजप्शन को रिकॉर्ड किया। iQOO Z9s में सबसे कम बैटरी ड्रेन हुआ। इसकी बैटरी कुल 16 प्रतिशत (औसत 5.3 प्रतिशत) घटी। इसके बाद OnePlus Nord CE4 Lite में कुल 18 प्रतिशत ड्रेन (औसत 6 प्रतिशत) हुई। वहीं Moto G85 में बैटरी की खपत प्रतिद्वंदियो के मुकाबले थोड़ा ज्यादा हुई, कुल 20 प्रतिशत (औसत 6.6 प्रतिशत) घटी। लेकिन इसकी छोटी बैटरी के हिसाब से यह भी प्रभावशाली है। कुल मिलाकर, गेमिंग टेस्ट में iQOO Z9s विजेता रहा।

विजेता: iQOO Z9s

Charging time

OnePlus Nord CE4 Lite तीनों स्मार्टफोंस में सबसे तेज़ चार्जिंग प्रदान करता है। हमारी टेस्टिंग के दौरान इसमें मौजूद 80W सपोर्ट के साथ यह 20 प्रतिशत बैटरी से 100 प्रतिशत तक केवल 50 मिनट में फुल रिचार्ज हो जाता है। iQOO Z9s ने 44W फास्ट चार्जिंग के साथ बैटरी को 20% से 100% चार्ज करने में 66 मिनट का समय लिया। वहीं Moto G85 स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्जिंग होने के बावजूद 20 से 100 प्रतिशत तक चार्ज होने में केवल 62 मिनट का ही समय लिया, ऐसी मोबाइल की छोटी बैटरी के कारण हुआ। अगर आपके लिए फास्ट चार्जिंग प्राथमिकता है, तो OnePlus Nord CE4 Lite सबसे अच्छा विकल्प है।

विजेता: OnePlus Nord CE4 Lite

निष्कर्ष

iQOO Z9s इस बैटरी कंपैरिजन का विजेता बना है। इसने न केवल सर्वश्रेष्ठ बेंचमार्क रिजल्ट हासिल किया है बल्कि रियल लाइफ परफॉर्मेंस में भी अपनी काबिलियत साबित की है। भले ही इसकी चार्जिंग स्पीड सबसे तेज़ नहीं है, लेकिन यह अपनी बड़ी 5,500mAh बैटरी को काफी तेज़ी से चार्ज कर लेता है। इस कंपैरजिन में OnePlus Nord CE4 Lite दूसरे स्थान पर आता है, जो तीनों स्मार्टफोंस में सबसे तेज़ चार्जिंग प्रदान करता है तथा मजबूत परफॉर्म करता है।

Moto G85 अपनी छोटी बैटरी और स्लो चार्जिंग सपोर्ट के कारण बैटरी परफॉर्मेंस में थोड़ा पीछे रह जाता है। हालांकि, यह फिर भी एक अच्छा ऑप्शन है, खासकर अगर आप एक स्लिम फोन और स्टॉक एंड्रॉयड जैसी यूआई पसंद करते हैं। अगर बैटरी लाइफ आपकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, तो इन तीनों फोनों में से iQOO Z9s निश्चित रूप से विचार करने लायक है।

स्मार्टफोन टेस्टिंग: Gaurav Sharma, Aditya Pandey और Ujjwal Sharma द्वारा  

 

The post iQOO Z9s वर्सेस Moto G85 वर्सेस OnePlus Nord CE4 Lite: बैटरी लाइफ और चार्जिंग स्पीड किसकी सबसे अच्छी? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/iqoo-z9s-vs-moto-g85-vs-oneplus-nord-ce4-lite-battery-comparison-in-hindi/feed/ 0