Moto G86 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 30 May 2025 05:33:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Moto G86 5G और G86 Power 5G स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g86-g86-power-launched-globally-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g86-g86-power-launched-globally-price-specifications/#respond Fri, 30 May 2025 05:18:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174722 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

मोटोरोला ने अपने G सीरीज लाइनअप को विस्तार देते हुए दो नए मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन Moto G86 5G और Moto G86 Power 5G को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। दोनों स्मार्टफोन शानदार बैटरी लाइफ, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिस्प्ले फीचर्स के साथ आए हैं। आइए, आगे मोबाइल्स के फीचर्स और कीमत की पूरी डिटेल्स […]

The post Moto G86 5G और G86 Power 5G स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Power मॉडल में 6720mAh और G86 5G में 5200mAh बैटरी है।
  • दोनों फोन में 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।
  • यह 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आए हैं।

मोटोरोला ने अपने G सीरीज लाइनअप को विस्तार देते हुए दो नए मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन Moto G86 5G और Moto G86 Power 5G को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। दोनों स्मार्टफोन शानदार बैटरी लाइफ, दमदार परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिस्प्ले फीचर्स के साथ आए हैं। आइए, आगे मोबाइल्स के फीचर्स और कीमत की पूरी डिटेल्स जानते हैं।

Moto G86 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Moto G86 5G में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट, 10-बिट कलर और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।

प्रोसेसिंग: Moto G86 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया गया है, जो Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 8GB रैम मिलती है, जिसे वर्चुअल मेमोरी की मदद से 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें 256GB का uMCP स्टोरेज तकनीक दी गई है।

कैमरा: कैमरा की बात करें तो इसके फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। इसके रियर में 50MP का Sony LYTIA 600 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें 8MP का अल्ट्रावाइड + मैक्रो लेंस दिया गया है। यही नहीं इसमें AI फीचर्स जैसे Auto Night Vision, Gesture Capture और Pro Mode शामिल हैं।

बैटरी और चार्जिंग: बैटरी के मामले में यह फोन 5200mAh की बैटरी के साथ आता है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 41 घंटे तक का बैकअप देने का दावा करता है। साथ ही 30W TurboPower चार्जिंग सपोर्ट करता है।

अन्य: अन्य फीचर्स में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स विथ Dolby Atmos, ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 6, NFC, ThinkShield सिक्योरिटी प्लेटफार्म और डुअल सिम (फिजिकल + eSIM) सपोर्ट शामिल हैं। इसका वजन 185 ग्राम है और यह वेगन लेदर बैक के साथ आता है। इसके अलावा फोन IP68/IP69 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस वाला है और इसे MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है।


Moto G86 Power 5G स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले: Moto G86 Power 5G में भी 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल है। यह डिस्प्ले भी 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट, 10-बिट कलर और 4500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। इस डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i से लैस रखा गया है।

प्रोसेसिंग: यह डिवाइस भी MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट पर चलता है और Android 15 आउट ऑफ द बॉक्स सपोर्ट करता है। इसमें 512GB की uMCP स्टोरेज तकनीक है, जो स्टैंडर्ड G86 5G से ज्यादा है। जबकि रैम 8GB है।

कैमरा: कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 50MP का Sony LYTIA 600 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जिसमें OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट है। इसके अलावा इसमें 8MP का अल्ट्रावाइड + मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं, फ्रंट कैमरा 32MP का है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। इसमें भी AI आधारित कैमरा फीचर्स जैसे Auto Night Vision, Gesture Capture और Pro Mode दिए गए हैं।

बैटरी और चार्जिंग: बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसमें 6720mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो सीरीज की सबसे बड़ी बैटरी है। यह भी 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अन्य: Moto G86 Power 5G फोन में भी डुअल स्टीरियो स्पीकर्स विथ Dolby Atmos, ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम (फिजिकल + eSIM), Wi-Fi 6, NFC और ThinkShield सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसका वजन 198 ग्राम है और इसमें भी वेगन लेदर बैक डिजाइन मिलता है। यह फोन भी IP68/IP69 व MIL-STD 810H रेटिंग के साथ आता है।

Moto G86 5G और G86 Power 5G कीमत और उपलब्धता

  • Moto G86 5G की कीमत €299.99 है, जो लगभग 29,000 रुपये के बराबर है। वहीं UK में इसकी कीमत £280 रखी गई है।
  • Moto G86 Power 5G की कीमत €329.99 है, जो लगभग 32,005 रुपये के आसपास है। इसकी UK में कीमत £299.99 रखी गई है।
  • यह दोनों ही स्मार्टफोन के 8GB रैम +256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत है।
  • फोंस की सेल UK और कई यूरोपीय देशों में शुरू हो चुकी है और यह जल्द ही अन्य बाजारों में भी लॉन्च हो सकते हैं।
  • कलर्स की बार करें तो दोनों डिवाइस PANTONE Cosmic Sky, Chrysanthemum, Golden Cypress, Spellbound जैसे चार ऑप्शंस में उपलब्ध हैं।

The post Moto G86 5G और G86 Power 5G स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g86-g86-power-launched-globally-price-specifications/feed/ 0
6720mAh बैटरी और 32MP Selfie कैमरा के साथ आ सकता है Moto G86 5G फोन, फुल स्पेसिफिकेशन हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g86-5g-phone-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g86-5g-phone-specifications-leaked/#respond Wed, 07 May 2025 04:46:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=173205 इस डिवाइस को प्रीमियम डिजाइन, लंबी बैटरी और अपग्रेडेड कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

The post 6720mAh बैटरी और 32MP Selfie कैमरा के साथ आ सकता है Moto G86 5G फोन, फुल स्पेसिफिकेशन हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto G86 5G पर काम कर रही है। इस फोन से जुड़ी अहम जानकारियां और डिजाइन डिटेल्स एक नई लीक में सामने आई हैं। यह लीक पॉपुलर टिप्स्टर ईवीलीक्स के जरिए साझा की गई है, जिसमें फोन के पूरे स्पेसिफिकेशन और ऑफिशियल-लुक वाले रेंडर देखने को मिलते हैं। लीक के अनुसार, इस डिवाइस को प्रीमियम डिजाइन, लंबी बैटरी और अपग्रेडेड कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Moto G86 5G डिजाइन

लीक इमेज के मुताबिक, Moto G86 5G में एक स्लीक और प्रीमियम फिनिश वाला बैक पैनल दिया जा सकता है। फोन में IP68 और IP69 रेटिंग के साथ वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस मिल सकता है। साथ ही, डिवाइस को MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन भी दिया जा सकता है। यह फोन चार कलर ऑप्शन — Pantone Spelledbound, Pantone Chrysanthemum, Pantone Cosmic Sky और Pantone Golden Cypress — में उतारा जा सकता है। लीक में दो अलग-अलग बैटरी वेरिएंट के हिसाब से डिवाइस का वजन क्रमशः 185 ग्राम और 198 ग्राम बताया गया है।

Moto G86 5G स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ 1.5K pOLED Display
  • MediaTek Dimensity 7300
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 32MP Selfie Camera
  • 6,720mAh Battery
  • 33W TurboPower

डिस्प्ले

डिस्प्ले के मामले में Moto G86 5G में 6.67-इंच का 1.5के पीओएलइडी पैनल मिलने की उम्मीद है, जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 10-बिट कलर सपोर्ट के साथ आ सकता है। स्क्रीन की ब्राइटनेस 1300 निट्स तक हो सकती है। डिस्प्ले को कोर्निंग Gorilla Glass 71 प्रोटेक्शन और 446ppi पिक्सल डेंसिटी मिल सकती है। लीक के अनुसार, इस डिस्प्ले पर सुपर HD (2712 x 1220) रेजोल्यूशन भी दिया जा सकता है।

परफॉर्मेंस

प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ ARM G615 MC2 GPU मिल सकता है। लीक रिपोर्ट के अनुसार, डिवाइस को 8GB और 12GB RAM ऑप्शन में उतारा जा सकता है, जिसे वर्चुअल RAM मिलाकर 24GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इंटरनल स्टोरेज में 128GB और 256GB वेरिएंट दिए जाने की संभावना है। फोन Android 15 पर चल सकता है और इसमें 2 साल के OS अपडेट व 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा मिल सकता है।

कैमरा

कैमरा डिपार्टमेंट में Moto G86 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें Sony LYTIA 600 सेंसर और OIS सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड मैक्रो कैमरा मिल सकता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।

बैटरी

लीक के मुताबिक, Moto G86 5G को दो बैटरी ऑप्शन — 5200एमएएच और 6720एमएएच — में लाया जा सकता है। दोनों ही वेरिएंट में 33वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। लंबे बैकअप के लिए यह बैटरी सॉलिड परफॉर्मेंस दे सकती है।

अन्य फीचर्स

फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक और ThinkShield सिक्योरिटी सपोर्ट दिए जाने की संभावना है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और डुअल सिम सपोर्ट मिल सकता है। ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos सपोर्ट दिया जा सकता है। साथ ही Smart Connect के तहत वायरलेस डिस्प्ले, डिवाइस-टू-डिवाइस क्लिपबोर्ड और मोबाइल डेस्कटॉप जैसी सुविधाएं भी मिल सकती हैं।

Moto G85 Price
Rs. 17,840
Go To Store
See All Prices

The post 6720mAh बैटरी और 32MP Selfie कैमरा के साथ आ सकता है Moto G86 5G फोन, फुल स्पेसिफिकेशन हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g86-5g-phone-specifications-leaked/feed/ 0