Moto G86 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 11 Jun 2025 09:19:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इंडिया में जल्द लॉन्च होगा Moto G86, बीआईएस साइट पर लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g86-bis-certification-india-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g86-bis-certification-india-launch-soon/#respond Wed, 11 Jun 2025 09:19:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175480 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Motorola भारत में अपनी नई G-सीरीजर का स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह संभवतः Moto G86 हो सकता है, जिसकी चर्चा काफी समय से हो रही है। वहीं, अब 91mobiles ने एक नया Motorola फोन BIS सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर देखा है। हालांकि फोन का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन अनुमान है […]

The post इंडिया में जल्द लॉन्च होगा Moto G86, बीआईएस साइट पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Moto G86 पहले ही कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर नजर आ चुका है।
  • फोन के रेंडर्स भी लीक हो चुके हैं, जिनसे इसके डिजाइन और कलर वैरियंट का खुलासा हुआ है।
  • Moto G86 सीरीज में G86 Power मॉडल भी शामिल होगा।

Motorola भारत में अपनी नई G-सीरीजर का स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह संभवतः Moto G86 हो सकता है, जिसकी चर्चा काफी समय से हो रही है। वहीं, अब 91mobiles ने एक नया Motorola फोन BIS सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर देखा है। हालांकि फोन का नाम सामने नहीं आया है, लेकिन अनुमान है कि यह Moto G86 लाइनअप का हिस्सा हो सकता है। अगर यह डिवाइस लॉन्च होता है, तो यह पिछले साल भारत में ₹20,000 से कम कीमत में आए Moto G85 का सक्सेसर होगा।

Moto G86 बीआईएस डिटेल्स

  • मोटोरोला का एक स्मार्टफोन मॉडल नंबर XT2527-5 के साथ BIS सर्टिफिकेशन साइट पर दिखाई दिया है, जो भारत में लॉन्च होने वाले डिवाइस के लिए अनिवार्य प्लेटफॉर्म है।
  • यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह मॉडल नंबर किस फोन का है, लेकिन सबसे अधिक संभावना है कि यह मोटो जी86 है।

  • यह अटकलें यूरोप में लॉन्च होने वाले डिवाइसेज़ की EU Declaration साइट पर आधारित हैं। यहां Moto G86 को XT2527-2 मॉडल नंबर और इसके नाम (Moniker) के साथ लिस्ट किया गया है, जिससे इसकी पुष्टि होती है।
  • हमने इससे पहले XT2527-1 मॉडल नंबर वाले एक Motorola फोन को अमेरिकी FCC प्लेटफॉर्म पर भी देखा था, जिसे Moto G86 माना जा रहा है।
  • ऐसे में यह माना जा सकता है कि Moto XT2527-5 भी Moto G86 लाइनअप का एक मॉडल हो सकता है। यह भी ध्यान देने योग्य है कि Moto G86 Power का मॉडल नंबर XT2527-7 है।
  • Moto G86 सीरीज को लेकर जल्द ही और स्पष्ट जानकारी सामने आ सकती है।

Moto G86 से हम क्या उम्मीद कर सकते हैं :

  • TUV Rheinland और UL Solutions के अनुसार, Moto G86 में 5,100mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। यह पिछले मॉडल Moto G85 की तुलना में थोड़ा अपग्रेड है, जिसमें 5,000mAh की बैटरी और समान चार्जिंग स्पीड मिलती है।
  • लीक रेंडर्स के मुताबिक, इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। यह कैमरा Sony LYTIA सेंसर के साथ आ सकता है और OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) सपोर्ट कर सकता है। जहां Moto G85 में डुअल कैमरा था, वहीं G86 में यह एक बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।
  • Moto G86 में फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिल सकता है और इसमें Dolby Atmos ऑडियो सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
  • हमारे सूत्रों के अनुसार, Moto G86 की कीमत EUR 330 (लगभग ₹31,700) हो सकती है और यह 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट में आएगा। फोन को Golden, Cosmic, Red, और Spellbound जैसे शानदार रंगों में लॉन्च किया जा सकता है।

The post इंडिया में जल्द लॉन्च होगा Moto G86, बीआईएस साइट पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g86-bis-certification-india-launch-soon/feed/ 0
Moto G86 के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले आए सामने, TENAA साइट पर हुआ स्पॉट https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g86-motorola-s60-neo-tenaa-specifications-details/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g86-motorola-s60-neo-tenaa-specifications-details/#respond Wed, 28 May 2025 06:07:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174563 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Motorola जल्द ही अपनी G-सीरीज का नया स्मार्टफोन Moto G86 ग्लोबल मार्केट में पेश करने की तैयारी में है। बता दें कि पिछले साल लॉन्च हुए Moto G85 को चीन में Motorola S50 Neo के नाम से रीब्रांड किया गया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि G86 को चीन में Motorola S60 […]

The post Moto G86 के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले आए सामने, TENAA साइट पर हुआ स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • फोन में 6.67-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले हो सकता है।
  • यह MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट के साथ आ सकता है।
  • डिवाइस में संभवतः 6720mAh टाइपिकल कैपेसिटी बैटरी दी जा सकती है।

Motorola जल्द ही अपनी G-सीरीज का नया स्मार्टफोन Moto G86 ग्लोबल मार्केट में पेश करने की तैयारी में है। बता दें कि पिछले साल लॉन्च हुए Moto G85 को चीन में Motorola S50 Neo के नाम से रीब्रांड किया गया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि G86 को चीन में Motorola S60 Neo नाम से लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, XT2527-3 मॉडल नंबर वाला आगमी डिवाइस TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिससे इसके संभावित स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। आइए, आगे फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Motorola S60 Neo/ Moto G86 TENAA लिस्टिंग (संभावित)

डिस्प्ले: TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, Motorola S60 Neo में 6.67-इंच की OLED डिस्प्ले होगा। जो 1.5K रिजॉल्यूशन (1220 x 2712 पिक्सल) के साथ आएगा।

चिपसेट: फोन में 2.5GHz की ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जा सकता है। जिसे रिपोर्ट्स में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट बताया जा रहा है।

स्टोरेज: इस स्मार्टफोन में 8GB, 10GB, 12GB और 16GB RAM ऑप्शंस मिल सकते हैं। साथ ही स्टोरेज के लिए 128GB से लेकर 1TB तक की इंटरनल मेमोरी दी जा सकती है। इसके अलावा फोन में microSD कार्ड स्लॉट भी मिल सकता है। जिससे यूजर एक्स्ट्रा स्टोरेज जोड़ सकेंगे।

बैटरी और चार्जिंग: बैटरी की बात करें तो लिस्टिंग में 6520mAh की रेटेड बैटरी दी गई है, जबकि इसकी टाइपिकल वैल्यू 6720mAh तक हो सकती है। साथ ही यह फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। बता दें कि कुछ मार्केट्स में यह डिवाइस 5200mAh बैटरी वैरियंट में भी पेश किया जा सकता है।

कैमरा: कैमरा सेटअप की बात करें तो Motorola S60 Neo में 50MP + 8MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा हो सकता है।

अन्य: सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की बात सामने आई है। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, यह डिवाइस डुअल स्पीकर के साथ आएगा, जिसमें Dolby Atmos सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, फोन में IP68/IP69 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस और MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी दी है सकती है।

वजन और डायमेंशन: फोन का डाइमेंशन 161.21 x 74.74 x 8.65mm और वजन 192 ग्राम बताया गया है।

The post Moto G86 के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले आए सामने, TENAA साइट पर हुआ स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g86-motorola-s60-neo-tenaa-specifications-details/feed/ 0
Moto G86 और Moto G56 जल्द हो सकते हैं लॉन्च, इन साइट्स पर हुए स्पॉट https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g86-g56-fcc-ncc-certifications-launch-imminent/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g86-g56-fcc-ncc-certifications-launch-imminent/#respond Fri, 16 May 2025 07:39:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=173844 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Motorola अपने G-सीरीज लाइनअप को विस्तार देने की तैयारी में लग रहा है। हमने दो नए Motorola फोन संभवतः Moto G86 और Moto G56 को FCC और NCC प्लेटफार्म पर स्पॉट किया है। जो इशारा करता है कि इनकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही हो सकती है। आइए, आगामी मोबाइल्स बारे में विस्तार से जानते हैं। […]

The post Moto G86 और Moto G56 जल्द हो सकते हैं लॉन्च, इन साइट्स पर हुए स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Motorola XT2527-1 को लेकर माना जा रहा है कि यह Moto G86 5G हो सकता है।
  • सर्टिफिकेशन के जरिए इसकी बैटरी कैपेसिटी, चार्जिंग स्पीड, और कनेक्टिविटी विकल्पों का खुलासा हुआ है।
  • Moto G56 के संभावित डिजाइन को NCC सर्टिफिकेशन के जरिए सामने लाया गया है।

Motorola अपने G-सीरीज लाइनअप को विस्तार देने की तैयारी में लग रहा है। हमने दो नए Motorola फोन संभवतः Moto G86 और Moto G56 को FCC और NCC प्लेटफार्म पर स्पॉट किया है। जो इशारा करता है कि इनकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही हो सकती है। आइए, आगामी मोबाइल्स बारे में विस्तार से जानते हैं।

Moto G86 5G एफसीसी डिटेल्स

  • 91mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Motorola का एक नया फोन मॉडल नंबर XT2527-1 के साथ FCC सर्टिफिकेशन प्राप्त कर चुका है।
  • हालांकि लिस्टिंग में इसका मार्केटिंग नाम जिक्र नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Moto G86 5G हो सकता है।
    इस लिस्टिंग से फोन के कनेक्टिविटी विकल्पों का भी पता चला है, जिनमें 5G, 4G LTE, Bluetooth, डुअल-बैंड Wi-Fi, और संभवतः NFC भी शामिल हैं।

 

  • “Equipment under testing” पेज पर चार्जर का मॉडल नंबर सीरीज MC-331L से MC-337L तक बताया गया है, जबकि बैटरी का मॉडल नंबर RA52 है।
  • दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों ही मॉडल UL Solutions और TUV Rheinland प्लेटफॉर्म्स पर भी स्पॉट किए गए हैं, जहां से इनकी फास्ट चार्जिंग स्पीड और बैटरी कैपेसिटी की जानकारी सामने आई है।
  • UL Solutions: यहां भी बैटरी का वही RA52 मॉडल नंबर और ब्रांड के तौर पर Motorola दर्ज है।
  • लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि यह फोन 5,100mAh की रेटेड बैटरी कैपेसिटी के साथ आएगा। तुलना करें तो Moto G85 में 5,000mAh की बैटरी मिलती है।
  • TUV Rheinland: इस लिस्टिंग में बताया गया है कि MC-331L चार्जिंग एडॉप्टर की अधिकतम चार्जिंग स्पीड 33W होगी।

जहां एक ओर FCC, UL Solutions, और TUV Rheinland से सभी तकनीकी जानकारियां सामने आ चुकी हैं, वहीं हाल ही में लीक हुई Moto G86 की रेंडर इमेज ने इसके पूरे डिजाइन और कलर ऑप्शंस का खुलासा कर दिया है। हमने एक्सक्लूसिव तौर पर रिपोर्ट किया था कि यह फोन 8GB + 256GB वैरियंट के लिए लगभग EUR 330 (₹31,700) की कीमत में लॉन्च हो सकता है। यह स्मार्टफोन Golden, Cosmic, Red, और Spellbound जैसे शानदार रंगों में आ सकता है।

Moto G56 एनसीसी डिटेल्स

  • Moto G86 के अलावा, एक और Motorola फोन मॉडल नंबर XT2529-2 के साथ NCC प्लेटफॉर्म पर स्पॉट किया गया है। माना जा रहा है कि यह फोन Moto G56 हो सकता है।
  • इस लिस्टिंग में फोन की इमेजेस भी शामिल हैं, जिनमें यह हरे (Green) और नीले (Blue) रंगों में दिखाई दे रहा है।
  • फोन के पीछे की तरफ तीन कटआउट्स (ट्रिपल कैमरा सेटअप) और एक LED फ्लैश दिया गया है।
  • डिवाइस में फ्लैट फ्रेम है, जिसके किनारे गोल (rounded edges) हैं। वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन को फोन के दाहिने किनारे पर देखा जा सकता है।
  • फोन में सेल्फी कैमरे के लिए सेंटर-पोजिशन्ड पंच-होल कटआउट दिया गया है।
  • नीचे की तरफ USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और स्पीकर वेंट्स मौजूद हैं।
  • लिस्टिंग में चार्जर की इमेज भी शामिल है, जिससे पता चलता है कि यह 33W मैक्स चार्जिंग सपोर्ट करता है।
  • बैटरी की इमेज से पुष्टि होती है कि इसमें 5,100mAh की रेटेड बैटरी कैपेसिटी होगी।

Motorola G56 के स्पेसिफिकेशंस हाल ही में लीक हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह फोन 6.72-इंच का FHD+ डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट, 50MP का Sony मेन कैमरा, 32MP का फ्रंट कैमरा, और IP69 रेटिंग के साथ आएगा, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करेगा। यह भी कहा जा रहा है कि इसका 8GB/256GB वैरियंट लगभग EUR 250 (लगभग ₹24,000) की कीमत में लॉन्च हो सकता है।

जैसा कि अन्य Motorola फोंस के साथ देखा गया है, Moto G86 के भी भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है। याद दिला दें कि Moto G85 की शुरुआती कीमत ₹17,999 थी। अब यह देखना बाकी है कि क्या Moto G56 को भी भारतीय बाजार में लाया जाएगा या नहीं।

The post Moto G86 और Moto G56 जल्द हो सकते हैं लॉन्च, इन साइट्स पर हुए स्पॉट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g86-g56-fcc-ncc-certifications-launch-imminent/feed/ 0
Moto G86 का डिजाइन और कलर ऑप्शंस आए सामने, देखें रेंडर लीक https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g86-leaked-renders-design-colours-options/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g86-leaked-renders-design-colours-options/#respond Mon, 21 Apr 2025 04:38:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171933 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Motorola एक नए G-सीरीज के फोन पर काम कर रहा है जिसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह आगामी डिवाइस Moto G86 होने की उम्मीद है। इसके डिजाइन और कलर ऑप्शंस की जानकारी लीक रेंडर्स में सामने आई है। वहीं, पिछले महीने हमने इस स्मार्टफोन की ग्लोबल कीमत को एक्सक्लूसिव तौर पर शेयर किया […]

The post Moto G86 का डिजाइन और कलर ऑप्शंस आए सामने, देखें रेंडर लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Moto G86 पूर्व मॉडल में मौजूद कर्व्ड डिस्प्ले से अलग हो सकता है।
  • लीक रेंडर्स से पता चलता है कि इसमें डुअल कैमरा की जगह ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा।
  • Moto G86 के आने वाले महीनों में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Motorola एक नए G-सीरीज के फोन पर काम कर रहा है जिसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह आगामी डिवाइस Moto G86 होने की उम्मीद है। इसके डिजाइन और कलर ऑप्शंस की जानकारी लीक रेंडर्स में सामने आई है। वहीं, पिछले महीने हमने इस स्मार्टफोन की ग्लोबल कीमत को एक्सक्लूसिव तौर पर शेयर किया था। बता दें कि अपकमिंग डिवाइस G86 पिछले साल के Moto G85 का सक्सेसर बनकर आएगा।

Moto G86 रेंडर्स (लीक)

  • लीक रेंडर्स के अनुसार, Moto G86 को पर्पल और डार्क ब्लू कलर में देखा गया है।
  • फोन के बैक पैनल पर फॉक्स लेदर टेक्सचर दिखाई देता है।
  • डिवाइस में फ्लैट फ्रेम, राइट साइड पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन, और नीचे की तरफ USB-C पोर्ट व स्पीकर ग्रिल दिया गया है।
  • लीक रेंडर्स में पीछे की तरफ एक स्क्वायर कैमरा आइलैंड नजर आता है, जो बैक पैनल से उभरा हुआ है।
  • इसमें तीन कैमरा सेंसर दिए गए हैं, जिसमें 50MP का प्राइमरी लेंस हाइलाइट है, जो कि Moto G85 के डुअल कैमरा सेटअप से अलग है।

Moto G86

  • डिवाइस में एक LED फ्लैश यूनिट दी गई है, जिस पर लिखा है कि यह Sony LYTIA सेंसर के साथ OIS सपोर्ट प्रदान करता है।
  • स्मार्टफोन में Dolby Atmos सपोर्ट भी मिलेगा।
  • फ्रंट की बात करें तो Moto G86 में फ्लैट स्क्रीन दी गई है, जिसमें सेंटर-अलाइन पंच-होल कटआउट है, जबकि पिछले मॉडल में कर्व्ड पैनल था।

लीक रेंडर्स में Moto G86 के बारे में कोई अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। हमारी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, यह फोन 8GB + 256GB वैरियंट के लिए EUR 330 (लगभग ₹31,251) की कीमत पर लॉन्च हो सकता है। इसके गोल्डन, कॉस्मिक, रेड और स्पेलबाउंड कलर ऑप्शंस में आने की उम्मीद है।

याद दिला दें कि Moto G85 को भारत में पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था जिसकी शुरुआती कीमत ₹17,999 थी। यह Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी के साथ आता है और इसमें 120Hz pOLED डिस्प्ले दिया गया है।


Moto G85 Price
Rs. 17,840
Go To Store
See All Prices

The post Moto G86 का डिजाइन और कलर ऑप्शंस आए सामने, देखें रेंडर लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g86-leaked-renders-design-colours-options/feed/ 0
[Exclusive] Motorola Edge 60 सीरीज, Moto G56 और Moto G86 ग्लोबल मॉडल की कीमत, कलर्स और मेमोरी आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-60-series-moto-g56-g86-global-pricing-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-60-series-moto-g56-g86-global-pricing-leaked/#respond Mon, 10 Mar 2025 12:46:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=168900 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Motorola फिलहाल कई नए स्मार्टफोंस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसके बारे में कुछ लीक खबरें और अफवाहें सामने आ रही हैं। हमें Moto G सीरीज के नए मिड-रेंज विकल्पों और अधिक प्रीमियम Edge लाइनअप के लॉन्च की उम्मीद है। 91mobiles को अब विशेष रूप से पांच आगामी फोंस की जानकारी मिली है। […]

The post [Exclusive] Motorola Edge 60 सीरीज, Moto G56 और Moto G86 ग्लोबल मॉडल की कीमत, कलर्स और मेमोरी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Motorola Edge 60 सीरीज में तीन फोन शामिल होंगे।
  • Moto G86, Moto G85 का सक्सेसर होगा, जिसे पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था।
  • यूरोपीय बाजार में इन फोंस की कीमत सामने आई है।

Motorola फिलहाल कई नए स्मार्टफोंस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, जिसके बारे में कुछ लीक खबरें और अफवाहें सामने आ रही हैं। हमें Moto G सीरीज के नए मिड-रेंज विकल्पों और अधिक प्रीमियम Edge लाइनअप के लॉन्च की उम्मीद है। 91mobiles को अब विशेष रूप से पांच आगामी फोंस की जानकारी मिली है। उनमें Moto G56, Moto G86, Motorola Edge 60 Fusion, Motorola Edge 60, और Edge 60 Pro शामिल हैं।

Moto G56, Moto G86 की कीमत, रंग और मेमोरी वैरियंट

इंडस्ट्री के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, Moto G56 को ब्लैक, ब्लू और डिल (हल्का हरा) रंगों में लॉन्च किया जाएगा। यह 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वैरियंट में उपलब्ध होगा जिसकी कीमत 250 यूरो (लगभग ₹23,675) होगी।

Moto G86 जल्द लॉन्च होने वाला Moto G सीरीज का नया फोन हो सकता है। Moto G86 गोल्डन, कॉस्मिक (हल्का पर्पल), रेड और स्पेलबाउंड (ब्लू) रंगों में लॉन्च होगा। यह स्मार्टफोन 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। जिसकी कीमत 330 यूरो (लगभग ₹31,251) होगी।

दोनों फोन Moto G55 और Moto G85 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इनमें से केवल Moto G85 को ही भारत में लॉन्च किया गया था।

Motorola Edge 60 सीरीज: कीमत, रंग और मेमोरी वैरियंट

Motorola Edge 60 सीरीज में तीन मॉडल Motorola Edge 60, Edge 60 Fusion और Edge 60 Pro शामिल होंगे।

  • Motorola Edge 60 Fusion: यह ब्लू और ग्रे रंगों में लॉन्च होगा। फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज होगी और इसकी कीमत 350 यूरो (लगभग ₹33,150) होगी।
  • Motorola Edge 60: यह स्मार्टफोन सी (ब्लू) और ग्रीन रंगों में लॉन्च होगा। इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगा और इसकी कीमत 380 यूरो (लगभग ₹35,987) रहने की उम्मीद है।
  • Motorola Edge 60 Pro: नाम के अनुसार, यह Edge 60 सीरीज का सबसे प्रीमियम और महंगा मॉडल होगा। इसकी कीमत 600 यूरो (लगभग ₹56,821) होगी। यह स्मार्टफोन ब्लू, ग्रीन और ग्रेप (पर्पल) रंगों में लॉन्च होगा।

यह पहली बार है जब हम सिवाय Motorola Edge 60 Pro के इन स्मार्टफोंस के बारे में सुन रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Motorola Edge 60 Pro को Dekra, TUV Rheinland और FCC सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा गया था। इन लिस्टिंग्स के अनुसार, Motorola Edge 60 Pro में 5,100mAh बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। Motorola Edge 50 Pro में 4,500mAh बैटरी थी जो 68W और 125W (12GB+256GB वेरिएंट) फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आई थी।.

जहां तक ​​बाकी डिवाइसों का सवाल है, हमें उम्मीद है कि जल्द ही इनके बारे में नई जानकारी सामने आएगी।

The post [Exclusive] Motorola Edge 60 सीरीज, Moto G56 और Moto G86 ग्लोबल मॉडल की कीमत, कलर्स और मेमोरी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-60-series-moto-g56-g86-global-pricing-leaked/feed/ 0