Moto G9 Play | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 20 Jul 2020 03:24:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Moto G9 Play वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द लॉन्च हो सकती है यह नई स्मार्टफोन सीरीज़ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g9-play-listed-on-geekbench-specs-leaked-4gb-ram-snapdragon-662/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g9-play-listed-on-geekbench-specs-leaked-4gb-ram-snapdragon-662/#respond Mon, 20 Jul 2020 03:24:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=46652 Moto G9 Plus की कीमत भी लीक हो गई है।

The post Moto G9 Play वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द लॉन्च हो सकती है यह नई स्मार्टफोन सीरीज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

साल की दूसरी छमाही शुरू होते ही टेक कंपनी Motorola पूरी ​हरकत में नज़र आ रही है। कपंनी पहले जहां Moto One Vision Plus, Moto Edge सीरीज़ और Moto G 5G लॉन्च कर चुकी है वहीं 91मोबाइल्स ने पिछले हफ्ते ही Moto E7 और Moto E7 Plus की एक्सक्सूलिव खबर पब्लिश करते हुए यह खुलासा किया था कि मोटो ई7 सीरीज़ जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। वहीं अब मोटोरोला का एक और नया फोन Moto G9 Play भी बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट हो गया है।

Motorola के नए स्मार्टफोन Moto G9 Play को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। यह लिस्टिंग गत 17 जुलाई की है जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है। फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आने के साथ ही यह भी पता चल गया है कि मोटोरोला अपनी ‘जी सीरीज़’ में जल्द ही यह नया मोबाइल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जिसे आने वाले दिनों में बाजार में देखेंगे।

Moto G9 Play

मोटो जी9 प्ले की बात करें तो गीकबेंच पर इस फोन को एंडरॉयड 10 ओएस से लैस दिखाया गया है। मोटोरोला का यह आगामी स्मार्टफोन गीकबेंच पर 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट हुआ है। उम्मीद है कि बाजार में इस फोन के एक से अधिक रैम वेरिएंट ही लॉन्च होंगे। गीकबेंच पर Moto G9 Play में 1.80गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर दिए जाने की बात सामने आई है।

Motorola Moto G9 Play listed on geekbench specs leaked 4gb ram Snapdragon 662

गीकबेंच पर Moto G9 Play में​ दिए जाने वाले चिपसेट की जानकारी साफ नहीं हो पाई है। बेंचमार्किंग स्कोर की बात करें तो सिंगल-कोर में इस फोन को 313 स्कोर प्राप्त हुआ है तथा मल्टी-कोर में मोटो जी9 प्ले को 1370 स्कोर दिया गया है। चर्चा है कि मोटोरोला अपने इस फोन को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर लॉन्च कर सकती है। बहरहाल अभी Moto G9 Play की पुख्ता डिटेल्स का इं​तजार करना होगा।

Moto G9 Plus

कुछ दिनों पहले इसी सीरीज़ के मोटो जी9 प्लस स्मार्टफोन की जानकारी भी सामने आई थी। इंडियन टिप्सटर @Sudhanshu1414 ने ट्विट कर Moto G9 Plus की कीमत के बारे में जानकारी दी थी, जिसमें फोन कइ रैम व स्टोरेज की डिटेल्स भी सामने आई थी। ट्विट में शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार मोटो जी9 प्लस को 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया जाएगा तथा इस वेरिएंट की कीमत €227.15 यानि तकरीबन 19000 रुपये के करीब होगा। ट्वीट में फोन को डुअल-सिम सपोर्ट के साथ लॉन्च किए जाने की बात भी कही गई थी।

The post Moto G9 Play वेबसाइट पर लिस्ट, जल्द लॉन्च हो सकती है यह नई स्मार्टफोन सीरीज़ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g9-play-listed-on-geekbench-specs-leaked-4gb-ram-snapdragon-662/feed/ 0