Moto G9 Power | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 09 Dec 2020 04:20:02 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6,000एमएएच बैटरी और 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला किफायती Moto G9 Power इंडिया में हुआ लॉन्च, Samsung को होगी परेशानी? https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g9-power-launched-in-india-with-6000mah-battery-64mp-camera-price-sale-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g9-power-launched-in-india-with-6000mah-battery-64mp-camera-price-sale-flipkart/#respond Tue, 08 Dec 2020 07:16:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51661 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है।

The post 6,000एमएएच बैटरी और 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला किफायती Moto G9 Power इंडिया में हुआ लॉन्च, Samsung को होगी परेशानी? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola को लेकर पिछले महीने खबर सामने आई थी कि कंपनी भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Moto G 5G और Moto G9 Power नाम के साथ लॉन्च करने वाली है। इनमें से एक मोटो जी 5जी स्मार्टफोन कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर भारत में पहले ही लॉन्च कर दिया गया है। वहीं, आज कंपनी ने अपने दूसरे फोन यानी Moto G9 Power की भी इंडिया में एंट्री करा दी है। यह फोन ‘फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव’ रहेगा और इसी शॉपिंग साइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। आइए आगे जानते हैं फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स।

डिसप्ले और डिजाइन

मोटो जी 5जी की बात करें तो इसे 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो एचडीआर 10 सपोर्ट करता है। फोन में फ्रंट पर टॉप लेफ्ट में एक पंच होल दिया गया है। वहीं, रियर पर स्वायर शेप में कैमरा मॉड्यूल है। इस कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरा और एक एलईडी फ्लैश लाइट है।

Moto G9 Power and Moto G 5G smartphone might launch in india soon

दमदार बैटरी

मोटो जी9 पावर की सबसे मजबूत कड़ी है इसका बैटरी बैकअप। इस फोन में कंपनी ने 6,000 एमएएच की बैटरी 22 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी है। इस बैटरी को लेकर कंपनी का कहना है कि यह बैटरी 60 घंटों तक आपको साथ देगी। वहीं, कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ वी5, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5एमएम ऑडियो जैक और 4जी एलटीई शामिल है।

moto-g9-power

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

moto-g9-power-camera-new

हार्डवेयर

फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलता है। वहीं, यह फोन 128 जीबी स्टोरेज के साथ लिस्ट है, जिसमें 512 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा।

कीमत

इंडिया में यह फोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। Moto G9 Power को 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जिसे 15 दिसंबर को दोपहर 12 से खरीदा जा सकेगा। फोन की सेल सिर्फ शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर ही होगी। बैंक ऑफ़र में HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट EMI पर 1,750 रुपये की छूट, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत असीमित कैशबैक, और बहुत कुछ शामिल हैं।

The post 6,000एमएएच बैटरी और 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला किफायती Moto G9 Power इंडिया में हुआ लॉन्च, Samsung को होगी परेशानी? first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g9-power-launched-in-india-with-6000mah-battery-64mp-camera-price-sale-flipkart/feed/ 0
6,000एमएएच बैटरी और 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला Moto G9 Power, 8 दिसंबर को हो सकता है इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g9-power-could-launch-in-india-on-8-december/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g9-power-could-launch-in-india-on-8-december/#respond Fri, 04 Dec 2020 05:28:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51571 कपनी का दावा है कि यूजर्स को 60 घंटे तक का बैकअप मिलेगा।

The post 6,000एमएएच बैटरी और 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला Moto G9 Power, 8 दिसंबर को हो सकता है इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola को लेकर पिछले महीने खबर सामने आई थी कि कंपनी भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Moto G 5G और Moto G9 Power नाम के साथ लॉन्च करने वाली है। इनमें से एक मोटो जी 5जी स्मार्टफोन कंपनी द्वारा आधिकारिक तौर पर भारत में उतार दिया गया है जो 20,999 रुपये की कीमत पर 7 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वहीं अब जानकारी मिल रही है कि इसके एक दिन बाद यानि 8 दिसंबर को मोटोरोला अपना दूसरा स्मार्टफोन Moto G9 Power भी इंडिया में लॉन्च कर देगी।

Moto G9 Power के लॉन्च की खबर दरअसल फिलहाल एक लीक के जरिये ही सामने आई है। मोटोरोला ने तो अभी तक मोटो जी9 पावर की लॉन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन टिपस्टर मुकुलशर्मा का दावा है कि यह मोबाइल फोन आने वाली 8 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। लीक में जानकारी मिली है कि यह फोन ‘फ्लिपकार्ट एक्सक्लूसिव’ रहेगा और इसी शॉपिंग साइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। अगर यह लीक सही साबित हुआ तो 8 दिसंबर की दोपहर 12 बजे Motorola Moto G9 Power से पर्दा उठ जाएगां

Moto G9 Power

मोटो जी9 पावर की बात करें तो इसमें 720 × 1640 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8-इंच की एचडी+ पंच-होल डिसप्ले दी गई है। एंडरॉयड 10 आधारित यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर रन करता है। इंटरनेशन मार्केट में इस फोन को 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है। उम्मीद है कि इंडिया में भी यही रैम वाला मॉडल लॉन्च होगा।

motorola Moto G9 Power could launch in india on 8 december

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन का सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 20W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है। कपनी का दावा है कि इससे यूजर्स को 60 घंटे तक का बैकअप मिलेगा।

Moto G 5G

मोटो जी 5जी की बात करें तो इसे 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो एचडीआर 10 सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 10 पर पेश किया गया है जो क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 750 5जी चिपसेट पर रन करता है। यह चिपसेट फोन को डुअल मोड 5G (SA/NSA) की कनेक्टिविटी प्रदान करता है। इसी तरह ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू दिया गया है। यह भी पढ़ें : Motorola जल्द पेश करेगा दो सस्ते स्मार्टफोन, जानें कब होंगे लॉन्च

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एक एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का पंच-होल कैमरा दिया गया है।

motorola Moto G9 Power could launch in india on 8 december

Moto G 5G डुअल सिम फोन है जो 5जी के साथ 4जी पर भी काम करता है। एनएफसी और अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां मोटो जी 5जी में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह मोटोरोला फोन 20वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है। मोटो जी 5जी आईपी52 रेटिंग के साथ बाजार में आया है जो इसे वॉटरप्रूफ बनाता है। यह भी पढ़ें : 6 कैमरे और 6.85 इंच डिसप्ले पर लॉन्च हुआ 8 जीबी रैम वाला यह पावरफुल फोन, कीमत सिर्फ 14,999 रुपये

इंडिया में यह फोन 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Moto G 5G को 20,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जिसे Volcanic Grey और Frosted Silver कलर में आने वाली 7 दिसंबर से खरीदा जा सकेगा। फोन की सेल सिर्फ शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर ही होगी।

The post 6,000एमएएच बैटरी और 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला Moto G9 Power, 8 दिसंबर को हो सकता है इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g9-power-could-launch-in-india-on-8-december/feed/ 0
6,000एमएएच बैटरी वाला Moto G9 Power और Moto G 5G स्मार्टफोन आ रहे हैं इंडिया, देखें इनकी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g9-power-and-moto-g-5g-smartphone-might-launch-in-india-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g9-power-and-moto-g-5g-smartphone-might-launch-in-india-soon/#respond Tue, 24 Nov 2020 08:19:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=51255 ये दोनों ही फोन यूरोप में पहले से ही सेल के लिए उपलब्ध है।

The post 6,000एमएएच बैटरी वाला Moto G9 Power और Moto G 5G स्मार्टफोन आ रहे हैं इंडिया, देखें इनकी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola के दो नए स्मार्टफोन Moto G 5G और Moto G9 Power बीते दिनों भारतीय सर्टिफिकेशन्स साइट बीआईएस पर सर्टिफाइड हुए थे। इस सर्टिफिकेशन के बात चर्चा शुरू हुई थी कि मोटोरोला इन दोनों स्मार्टफोंस को जल्द ही इंडिया में लॉन्च कर सकती है। वहीं अब एक टिपस्टर ने दावा किया है कि मोटो जी 5जी और मोटो जी9 पावर बेहद जल्द भारतीय बाजार में एंट्री लेने वाले हैं जो पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ हाईएंड डिवाईसेज़ को टक्कर देंगे।

Moto G 5G और Moto G9 Power के इंडिया लॉन्च की जानकारी टिपस्टर मुकुलशर्मा ने दी है। स्टफलिस्टिंग्स ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए टिपस्टर ने दावा किया है कि मोटोरोला के ये दोनों स्मार्टफोन बेहद जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिए जाएंगे। हालांकि स्मार्टफोंस की लॉन्च डेट क्या होगी यह जानकारी अभी साफ नहीं हो पाई है। बता दें कि ये दोनों ही फोन यूरोपियन मार्केट में पहले से ही सेल के लिए उपलब्ध है। अब फोंस के इंडिया लॉन्च की तारीख के लिए मोटोरोला की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है कि दिसंबर महीने में ये दोनों स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में दस्तक दे देंगे।

Moto G 5G

मोटो जी 5जी में 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की एफएचडी+ डिसप्ले दी गई है। एंडरॉयड 10 ओएस के साथ यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट पर रन करता है जो 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इस फोन को यूरोप में 6 जीबी रैम पर पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Moto G9 Power and Moto G 5G smartphone might launch in india soon

फोटोग्राफी के लिए यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है। Moto G 5G पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 20वॉट फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। मोटो जी 5जी बाजार के सबसे किफायती 5G फोंस में से एक है।

Moto G9 Power

मोटो जी9 पावर की बात करें तो इसमें 720 × 1640 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.8-इंच की एचडी+ पंच-होल डिसप्ले दी गई है। एंडरॉयड 10 आधारित यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट पर रन करता है। इंटरनेशन मार्केट में इस फोन को 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है। उम्मीद है कि इंडिया में भी यही रैम वाला मॉडल लॉन्च होगा।

Moto G9 Power and Moto G 5G smartphone might launch in india soon

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन का सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 20W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है। कपनी का दावा है कि इससे यूजर्स को 60 घंटे तक का बैकअप मिलेगा।

The post 6,000एमएएच बैटरी वाला Moto G9 Power और Moto G 5G स्मार्टफोन आ रहे हैं इंडिया, देखें इनकी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g9-power-and-moto-g-5g-smartphone-might-launch-in-india-soon/feed/ 0
6000mAh बैटरी और 64MP कैमरा के साथ लॉन्च ये धांसू स्मार्टफोन, क्या करेगा Xiaomi की छुट्टी https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g9-power-with-6000mah-battery-snapdragon-662-soc-launched/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g9-power-with-6000mah-battery-snapdragon-662-soc-launched/#respond Fri, 06 Nov 2020 07:38:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50799 फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

The post 6000mAh बैटरी और 64MP कैमरा के साथ लॉन्च ये धांसू स्मार्टफोन, क्या करेगा Xiaomi की छुट्टी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

टेक कंपनी मोटोरोला ने Moto G9 फैमिली के अंदर एक नए और दमदार फोन को पेश कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने Moto G9 Power के नाम के साथ पेश किया है। इससे पहले इस सीरीज में कंपनी द्वारा Moto G9, Moto G9 Plus और Moto G9 Play को पेश किया गया था। कहा जा रहा है कि मोटो जी9 पावर इस सीरीज का आखिरी फोन होगा। हालांकि, कंपनी ने इसकी कोई पुष्टी नहीं की है। अगर बात करें नए फोन की तो यह क्वालकॉम के मिडरेंज प्रोसेसर के साथ आता है। आइए आगे जानते हैं इस फोन के बारे में सबकुछ।

डिजाइन

अगर बात करें मोटो जी9 पावर के डिजाइन की तो इसमें आपको फ्रंट पर टॉप-लेफ्ट की ओर पंच-होल मिलेगा, जिसमें फ्रंट कैमरा प्लेस किया जाएगा। वहीं, फोन के तीनो किनारे बेजल लैस हैं और बॉटम पर मोटो चिन पार्ट देखने को मिलता है। इसके अलावा फोन के रियर पर टॉप लेफ्ट में चौकोर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एक एलईडी फ्लैश लाइट भी दी गई है। इसे भी पढ़ें: Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto E7 शॉपिंग साइट पर हुआ लिस्ट, कम कीमत में मिलेगी बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स
moto-g9-power-image-featured

स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.8-इंच का पंच-होल वाला HD+ आईपीएस डिसप्ले 720×1640 पिक्सल्स रेजोल्यूशन के साथ दिया गया है। 4जीबी रैम वाला यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर के साथ आता है। इसके अलावा इसमें 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसे भी पढ़ें: 6 कैमरे, 6GB रैम और 4500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुए ये दो धांसू स्मार्टफोन, Xiaomi-Realme को देंगे चुनौती

फोन का सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 6000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 20W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है। कपनी का दावा है कि इससे यूजर्स को 60 घंटे तक का बैकअप मिलेगा। वहीं, फोन में स्टॉक एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

The post 6000mAh बैटरी और 64MP कैमरा के साथ लॉन्च ये धांसू स्मार्टफोन, क्या करेगा Xiaomi की छुट्टी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g9-power-with-6000mah-battery-snapdragon-662-soc-launched/feed/ 0
Samsung-Realme के बाद अब Motorola भी ला रही 6000mAh बैटरी वाला फोन, Moto G9 Power जल्द होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-phone-xt2091-certification-leaked-specs-battery/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-phone-xt2091-certification-leaked-specs-battery/#respond Wed, 21 Oct 2020 04:02:13 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=50235 बड़ी बैटरी के साथ यह फोन 20वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।

The post Samsung-Realme के बाद अब Motorola भी ला रही 6000mAh बैटरी वाला फोन, Moto G9 Power जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

एक वक्त था जब मोबाइल फोन में 6,000एमएएच पावर वाली बैटरी की कल्पना ही नहीं की जाती थी। जब बड़ी बैटरी वाले फोन आए तो उनकी कीमत भी अधिक होती थी, लेकिन अब कम कीमत पर ही ताकतवर बैटरी मिल जाती है। Samsung और Realme समेत Infinix व Tecno जैसे ब्रांड्स ने इंडिया में कई ऐसे स्मार्टफोन लॉन्च कर रखे हैं जो 6,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करते हैं। वहीं अब इस लिस्ट में जल्द ही Motorola का नाम भी जुड़ने वाला है। खबर मिली है कि मोटोरोला भी जल्द ही बाजार में अपना 6,000एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च कर देगी।

Motorola के एक आगामी स्मार्टफोन को दरअसल अमेरिकी सर्टिफिकेशन्स साइट एफसीसी पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में यह फोन एक नहीं बल्कि कई XT2091, XT2091-3, XT2091-4, XT2091-7 और XT2091-8 मॉडल नंबर्स के साथ लिस्ट हुआ है। वहीं दूसरी ओर एक रोचक बात यह भी है कि यही मॉडल वाला मोटोरोला फोन TUV Rheinland लिस्टिंग में भी स्पॉट हुआ है जो खासतौर पर फोन की बैटरी और चार्जिंग पावर को सर्टिफाइड करती है।

स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा

मोटोरोला स्मार्टफोन की इन दोनों लिस्टिंग में फोन की लुक व डिजाईन के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो गया है। सबसे पहले ​लुक की बात करें तो एफसीसी लिस्टिंग में इस मोटोरोला फोन का बैक पैनल दिखाया गया है जहां उपरी बाईं ओर चौकोर आकारा का कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में तीन कैमरा सेंसर और एक फ्लैश लाईट लगी है। फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। फोटो में फोन की ब्लू फिनिश नज़र आ रही है।

motorola phone xt2091 certification leaked specs battery

Motorola फोन की लिस्टिंग में डिवाईस की बैटरी कैपेसिटी 5,640एमएएच बताई गई है। इस कैपेसिटी को देखकर माना जा रहा है कि यह फोन मार्केट में 6,000एमएएच बैटरी के साथ ही लॉन्च किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर टीयूवी लिस्टिंग में खुलासा हुआ है कि यह मोटोरोला फोन 20वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस होगा। बहरहाल मोटोरोला अपने इस फोन को किस स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च करेगी, यह जानकारी अभी साफ नहीं हो पाई है। वैसे कई जगह चर्चा है कि यह फोन Moto G9 Power नाम के साथ बाजार में आएगा। यह भी पढ़ें : नोकिया ने दिया जियो को झटका, JioPhone के सामने लॉन्च किए दो सस्ते 4G फीचर फोन Nokia 215 और Nokia 225

Moto E7 Plus

लगे हाथ आपको बता दें कि मोटोरोला ने पिछले महीने ही इंडियन मार्केट में अपना नया फोन मोटो ई7 प्लस पेश किया है। यह फोन एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो 4 जीबी की रैम मैमोरी के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। Moto E7 Plus को कंपनी की ओर से 9,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post Samsung-Realme के बाद अब Motorola भी ला रही 6000mAh बैटरी वाला फोन, Moto G9 Power जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-phone-xt2091-certification-leaked-specs-battery/feed/ 0