Moto G9 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 24 Aug 2020 06:49:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा के साथ इंडिया आया Moto G9, कीमत: 11,499 रुपए https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g9-launched-in-india-with-48mp-triple-camera-5000mah-battery-price-rs-11499-sale-on-flipkart/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g9-launched-in-india-with-48mp-triple-camera-5000mah-battery-price-rs-11499-sale-on-flipkart/#comments Mon, 24 Aug 2020 06:49:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=47927 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है।

The post 5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा के साथ इंडिया आया Moto G9, कीमत: 11,499 रुपए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Moto G9 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कुछ समय पहले ही Flipkart और Motorola दोनों ही कंपनियों ने इस फोन को टीज़ करते हुए जानकारी दी थी कि 24 अगस्त को कंपनी कुछ बड़ा लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर यह खुलासा नहीं किया गया था कि आज आखिर कंपनी किस स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। लेकिन, अब सभी लीक्स से पर्दा उठाते हुए कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर अपने नए मोटो जी9 को इंडिया में पेश कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को मिड-रेंज कैटगरी में पेश किया है। आइए आगे जानते हैं इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन के बारे में सबकुछ।

Moto G9 का डिजाइन

कॉम्पेक्ट डिजाइन के साथ पेश किए गए मोटो जी9 में फ्रंट पर वॉटर ड्रॉप नॉच डिसप्ले दिया गया है। नॉच के कारण फोन के टॉप पर बेज्लस काफी कम हैं। वहीं, डिवाइस के राइट और लेफ्ट साइड भी बेजल्स कम दिखाई देंगे। लेकिन, स्मार्टफोन के बॉटम पर काफी मोटो बेजल्स हैं, जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा फोन राइट साइड वॉल्यूम रॉकर बटन और पावर ऑन-ऑफ बटन मिलेगा। इसे भी पढ़ें: Motorola One Fusion Plus की कीमत बढ़ी, पिछले महीने ही हुआ था लॉन्च, जानें क्या है नया प्राइस

साथ ही लेफ्ट साइड में सिम ट्रे का ऑप्शन मौजूद है। अगर बात करें रियर डिजाइन की तो बैक में स्कवायर शेप कैमरा मॉड्यूल टॉप से थोड़ा नीचे की ओर बीचों-बीच है। इस कैमरा मॉड्यूल में ट्रिपल कैमरा के साथ एक एलईडी फ्लैश लाइट भी दी गई है। कैमरा मॉड्यूल के नीचो मोटोरोला का लोगो है जो कि फिंगरप्रिंट सेंसर का काम करेगा। डिवाइस के बॉटम में स्पीकर ग्रिल और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने फोन के डिजाइन को वाटर-रिपैलेंट डिजाइन का नाम दिया है।

moto-g9

स्पेसिफिकेशन्स

मोटो जी9 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में अल्ट्रा वाइड 6.5-इंच मैक्स विजन डिसप्ले दिया गया है, जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन (1600×720) है। वहीं, मैक्स विजन डिसप्ले 20:9 आसपेक्ट रेश्यो के साथ आती है। इतना ही नहीं फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 मोबाइल प्लैटफॉर्म है जो कि 4 जीबी रैम व इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी के साथ आता है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज को 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Exclusive : Motorola कर रहा है Moto E7 Plus की तैयारी, यहां देखें लाईव ईमेज सबसे पहले

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में दिए गए कैमरे की बात करें तो हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इस सेटअप में अपर्चर एफ/1.7 के साथ 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, अपर्चर f/2.4 के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और अपर्चर f/2.4 के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इतना ही नहीं स्मार्टफोन का कैमरा नाइट विज़न मोड सपॉर्ट भी है।

moto-g9-camera

बैटरी

स्मार्टफोन में पावर देने के लिए कंपनी ने 20वाट टर्बोपावर चार्जिंग के साथ 5000mAh बैटरी दी है। वहीं, कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर फोन में ड्यूल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और ग्लोनास जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है।

moto-g9

कीमत

मोटोरोला मोटो जी9 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज को कंपनी ने 11,499 रुपए में लॉन्च किया है। डिवाइस की सेल फ्लिपकार्ट के माध्यम से 31 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

The post 5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा के साथ इंडिया आया Moto G9, कीमत: 11,499 रुपए first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g9-launched-in-india-with-48mp-triple-camera-5000mah-battery-price-rs-11499-sale-on-flipkart/feed/ 1