Moto G96 5G | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 15 Oct 2025 04:54:32 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 144Hz 3D Curved स्क्रीन, 32MP सेल्फी, 5500mAh बैटरी और 8GB RAM वाला फोन सिर्फ 14999 रुपये में, ये है बेस्ट डील https://www.91mobiles.com/hindi/best-phone-under-15000-moto-g96-5g-with-discount-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/best-phone-under-15000-moto-g96-5g-with-discount-offer/#respond Wed, 15 Oct 2025 04:54:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=184314 छूट के साथ यह मोटोरोला का फोन सिर्फ 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है।

The post 144Hz 3D Curved स्क्रीन, 32MP सेल्फी, 5500mAh बैटरी और 8GB RAM वाला फोन सिर्फ 14999 रुपये में, ये है बेस्ट डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला ने जुलाई महीने में Moto G96 5G फोन इंडिया में लॉन्च किया था। यह 8जीबी रैम वाला मोबाइल है जो 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर लाया गया था। अब कंपनी इस स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट लेकर आई है। छूट के साथ यह मोटोरोला का फोन सिर्फ 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। कंपनी सभी मेमोरी वेरिएंट्स पर यह 2 हजार की छूट दे रही है। 50MP बैक और 32MP फ्रंट कैमरा वाला फोन है जिसका डील प्राइस और ऑफर की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Moto G96 5G लॉन्च प्राइस डिस्काउंट बैंक ऑफर इफेक्टिव प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage ₹17,999 ₹2,000 ₹1,000 ₹14,999
8GB RAM + 256GB Storage ₹19,999 ₹2,000 ₹1,000 ₹16,999

जैसा कि आप ऊपर लगी टेबल में देख सकते हैं कि यह 8जीबी रैम वाला फोन 128जीबी मेमोरी के साथ 17,999 रुपये में और 256जीबी स्टोरेज के साथ 19,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर ये दोनों मेमोरी वेरिएंट्स 2 हजार रुपये सस्ते रेट पर बेचे जा रहे हैं। डिस्काउंट के बाद 128GB वाला फोन 15,999 रुपये में और 256GB वाला मोबाइल 17,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है।

2 हजार रुपये की छूट के साथ ही कंपनी इसपर 1,000 रुपये का बैंक ऑफर भी दे रही है। SBI, Axis, HDFC, Kotak, J&K, IDFC, IDBI, Karnataka या Indian Bank के क्रेडिट कार्ड से पेेमेंट करने पर 1 हजार रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी मिलेगी। इस बैंक डिस्काउंट के बाद Moto G96 5G फोन 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। डिस्काउंटेड रेट पर फोन खरीदने के लिए या इस डील की डिटेल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

मोटो जी96 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाले क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 7एस जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 6,25,098 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। फोन में रैम बूस्ट टेक्नोलॉजी मौजूद है जो 8जीबी फिजिकल रैम में 16जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 24GB RAM (8जीबी+16जीबी) की ताकत देती है।

Moto G96 5G फोन 6.67-इंच की फुलएचडी+ 3डी कर्व्ड डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पीओएलइडी पैनल पर बनी है जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 1600nits पीक ब्राइटनेस और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करती है। स्क्रीन को मिला SGS Low Blue Light सर्टिफिकेशन आंखों को नुकसान पहुंचने से रोकता है। यह 5जी फोन 33W चार्जिंग और 5,500mAh बैटरी सपोर्ट करता है।

91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 10 घंटे, 53 मिनट आ चुका है। फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP OIS LYT700C सेंसर और 118.6° FOV वाला 8MP Ultrawide + Macro विज़न लेंस मौजूद है। वहीं फ्रंट पर 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह मोबाइल 6x Digital Zoom तक सपोर्ट कर सकता है।

15 हजार से कम की कीमत पर इतनी पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स बेहद ही कम मोबाइल्स में मिलती है। अगर आप बैंक कार्ड के साथ इसे 14,999 रुपये में परचेज कर सकते हैं तो इसे बेस्ट डील कहा जाएगा। फोन स्क्रीन और प्रोसेसर यूजर्स को पसंद आएंगे। वहीं कैमरा और बैटरी के मामले में भी यह मोबाइल कम नहीं है। मोबाइल में मौजूद IP68 रेटिंग और Google Assistant वॉइस कंट्रोल फीचर्स इसे बेहतर विकल्प बनाते हैं।

14,999 रुपये में लॉन्च हुए Lava Play Ultra, Redmi 15 और realme 14x जैसे स्मार्टफोन भी मोटो जी96 के सामने बेहतर ऑप्शन साबित हो सकते हैं। लावा प्ले अल्ट्रा Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ 690352 एनटूटू स्कोर पा चुका है। वहीं रेडमी 15 की 7,000mAh बैटरी यूजर्स के काम आ सकती है। इसी तरह रियलमी 14एक्स 6,000एमएएच बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करता है। अन्य मोबाइल या टीवी पर मिल रही डील्स की ताजा जानकारी के लिए (यहां क्लिक) करें।

Moto G96 5G Price
Rs. 17,879
Go To Store
Rs. 18,999
Go To Store
See All Prices

The post 144Hz 3D Curved स्क्रीन, 32MP सेल्फी, 5500mAh बैटरी और 8GB RAM वाला फोन सिर्फ 14999 रुपये में, ये है बेस्ट डील first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/best-phone-under-15000-moto-g96-5g-with-discount-offer/feed/ 0
144Hz OLED 3D Curved स्क्रीन वाले फोन पर भारी डिस्काउंट! 15 हजार से भी कम में बिक रहा यह 8GB RAM मोबाइल https://www.91mobiles.com/hindi/5g-mobile-with-8gb-ram-moto-g96-buy-with-discount-offer-with-144hz-oled-3d-curved-screen/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-mobile-with-8gb-ram-moto-g96-buy-with-discount-offer-with-144hz-oled-3d-curved-screen/#respond Tue, 07 Oct 2025 12:42:02 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=183924 ऐसी फोन की स्क्रीन इस प्राइस रेंज के किसी अन्य स्मार्टफोन में नहीं मिलेगी।

The post 144Hz OLED 3D Curved स्क्रीन वाले फोन पर भारी डिस्काउंट! 15 हजार से भी कम में बिक रहा यह 8GB RAM मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने तीन महीने पहले ही इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन Moto G96 लॉन्च किया था। यह 8GB RAM वाला 5G मोबाइल है जो 50MP Rear और 32MP Front कैमरा के साथ 5,500mAh बैटरी और स्टाइलिश 144Hz pOLED 3D Curved स्क्रीन सपोर्ट करता है। इन दिनों शानदार लुक और एडवांस फीचर वाले इस मोबाइल को 3 हजार रुपये सस्ते रेट पर खरीदने का मौका मिल रहा है। सस्ता 5जी फोन कैसे और कहां से खरीदें, यह जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

8जीबी रैम वाला 5जी फोन मोटो जी95 17,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। यह मोबाइल के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का प्राइस है। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट इस स्मार्टफोन को 2,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेच रही है जिसके बाद इसे 15,999 रुपये में पाया जा सकता है। यह फोन का सेलिंग प्राइस है और इसके लिए किसी भी कार्ड या कूपन की जरूरत नहीं।

इस भारी छूट के अलावा भी मोटोरोला जी95 5जी फोन पर 1,000 रुपये का बैंक ऑफर दिया जा रहा है। SBI, Kotak, Fedral, IDFC, IDBI और HDFC Bank Credit Card से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 1 हजार रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा जिसके बाद यह मोबाइल सिर्फ 14,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

लगे हाथ बताते चलें कि फ्लिपकार्ट पर यही डील इस फोन के 8GB RAM + 256GB Storage मॉडल पर भी मिल रही है। यह वेरिएंट 19,999 रुपये में लॉन्च हुआ था जो यहां 17,999 रुपये में बिक रहा है। वहीं बैंक कार्ड ऑफर के साथ ही 256जीबी मेमोरी वाले 5जी फोन को 16,999 रुपये में परचेज किया जा सकता है।

गौरतबल है कि यह स्कीम सीमित समय के लिए ही लाई गई है जो फिलहाल इसी सप्ताह तक ही चलेगी। Moto G96 5G फोन को डिस्काउंट के साथ सस्ते रेट पर खरीदने या फिर इस मोबाइल पर मिले ऑफर की विस्तृत जानकारी के लिए (यहां क्लिक) करें।

मोटो जी96 5जी फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 पर काम करता है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 6,25,098 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। ये वाला फोन RAM Boost टेक्नोलॉजी से लैस है जो 8जीबी ​फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत देती है।

Moto G96 5G फोन 2400 x 1080 पिक्सल 6.67-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह 3डी कर्व्ड स्टाइल वाली पीओएलइडी डिस्प्ले है जिसपर 144Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 1600nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है और स्क्रीन पर कोर्निंग Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी96 5जी फोन के डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS LYT700C सेंसर और 118.6° FOV वाला 8 मेगापिक्सल Ultrawide + Macro विज़न लेंस मौजूद है। वहीं इसके फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। यह मोबाइल 5,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो हमारी टेस्टिंग में 10 घंटे, 53 मिनट का PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर पा चुकी है। फोन में 33वॉट फास्ट चार्जिंग मिलती है।

15 हजार से कम में Moto G96 5G फोन का मिलना वाकई में शानदार सौदा है। ऐसी फोन की स्क्रीन इस प्राइस रेंज के किसी अन्य स्मार्टफोन में नहीं मिलेगी। वहीं मोटो जी96 का प्रोसेसर भी बेहतरीन परफॉर्मेंस देने की क्षमता रखता है जिसका एनटूटू कई अन्य प्रतिद्वंदियों के बेहतर आया है। बड़ा कैमरा और पावरफुल बैटरी भी इसे इस रेंज के बेस्ट मोबाइल फोंस में शामिल करती है।

लेकिन अगर आप मोटोरोला के अलावा किसी अन्य ब्रांड को चुनना चाहते हैं तो इस बजट में REDMI 15, Tecno Pova 7 और realme 14x को भी कंसीडर किया जा सकता है। रेडमी और टेक्नो फोन में 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। वहीं रियलमी और टेक्नो मोबाइल 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करते हैं। इन तीनों में रेडमी 15 सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है जिसमें 7,000एमएएच बैटरी दी गई है।

Moto G96 5G Price
Rs. 17,879
Go To Store
Rs. 18,999
Go To Store
See All Prices

The post 144Hz OLED 3D Curved स्क्रीन वाले फोन पर भारी डिस्काउंट! 15 हजार से भी कम में बिक रहा यह 8GB RAM मोबाइल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-mobile-with-8gb-ram-moto-g96-buy-with-discount-offer-with-144hz-oled-3d-curved-screen/feed/ 0
Motorola इंडिया में लॉन्च करेगी एक और नया स्मार्टफोन! यहां जानें डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/new-motorola-phone-to-launch-in-india-teased-by-brand-could-be-moto-g86-power/ https://www.91mobiles.com/hindi/new-motorola-phone-to-launch-in-india-teased-by-brand-could-be-moto-g86-power/#respond Tue, 22 Jul 2025 06:01:50 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178752 यह फोन जुलाई के अंतिम या अगस्त के शुरुआती दिनों में भारत में उपलब्ध होगा।

The post Motorola इंडिया में लॉन्च करेगी एक और नया स्मार्टफोन! यहां जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला कंपनी बीती तिमाही में काफी अग्रेसिव नज़र आई है। इस दौरान कंपनी ने आधा दर्जन से भी ज्यादा मोबाइल इंडिया में लॉन्च किए हैं जिनमें Moto G96, मिडबजट Edge 60 सीरीज़ स्मार्टफोन और फ्लैगशिप Razr फोन शामिल है। लेकिन अपने फैंस को तोहफा देते हुए Motorola एक और नया मोबाइल इंडिया में लॉन्च करने जा रही है। ब्रांड की ओर से इस अप​कमिंग स्मार्टफोन को ऑफिशियली टीज़ कर दिया गया है जो जुलाई के अंतिम या अगस्त के शुरुआती दिनों में भारत में उपलब्ध होगा।

अपकमिंग मोटोरोला स्मार्टफोन का टीज़र हुआ जारी

मोटोरोला इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट करते हुए नए स्मार्टफोन की जानकारी दी है। कंपनी की ओर से 10 सेकेंड की छोटी सी टीज़र वीडियो शेयर की गई है जिसमें फोन का बैक पैनल दिखाते हुए ‘कमिंग सून‘ लिखा गया है। कंपनी द्वारा इस डिवाइस का नाम तो नहीं बताया गया है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि यह Motorola Edge सीरीज का नया स्मार्टफोन या फिर Moto G86 Power 5G फोन हो सकता है।

Moto G86 Power 5G हो सकता है इंडिया में लॉन्च

कंपनी द्वारा शेयर की गई वीडियो में फोन के बैक पैनल पर स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया है जो उपरी दाईं ओर स्थित है। ऐसी कैमरा प्लेसमेंट हमें मोटोरोला ऐज 60 सीरीज के सभी मॉडल्स में देखने को मिल चुकी है। वहीं दूसरी ओर मई महीने में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए Moto G86 5G और Moto G86 Power 5G भी ऐसे ही कैमरा सेटअप के साथ आए थे।

मोटोरोला ऐज 60 सीरीज में कंपनी पहले ही चार स्मार्टफोन मॉडल Edge 60, Edge 60 Fusion, Edge 60 Pro और Edge 60 Stylus लॉन्च कर चुकी है। ऐसे में पलड़ा मोटो ‘जी’ सीरीज का भारी होता नज़र आ रहा है। हो सकता है कि मोटोरोला का इंडिया में लॉन्च होने वाला फोन जी86 या फिर जी86 पावर हो। टेक जगत में चल रही सुगबुगाहट को देखते हुए इस बात के भी आसार नज़र आ रहे हैं कि अपकमिंग फोन Motorola Edge 60 Ultra भी हो सकता है।

Moto G86 Power

मोटोरोला का नया स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च होने वाला है, यह तो कंफर्म है। लेकिन इस फोन का नाम क्या होगा, इसके लिए कंपनी की अगली घोषणा का इंतजार ​करना होगा। इस अपकमिंग मोटोरोला फोन से जुड़ी कोई भी नई डिटेल सामने आते ही पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा। तब तक आप यूरोपियन बाजार में बिक रहे Moto G86 Power और 9 जुलाई को इंडिया में लॉन्च हुए Moto G96 5G फोन की जानकारी आगे पढ़ सकते हैं।

Moto G86 Power 5G स्पेसिफिकेशन्स (ग्लोबल)

मोटो जी86 पावर 5जी फोन को ग्लोबल मार्केट में MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट पर पेश किया गया था जो 8GB RAM के साथ 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस मोबाइल फोन में 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह वॉटरप्रूफ फोन है जो IP68+IP69 रेटिंग सपोर्ट करता है और MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड है।

G86 Power

फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर 50MP LYT600 OIS सेंसर और 8MP अल्ट्रावाइड + मैक्रो लेंस दिया गया है वहीं फ्रंट पर 32MP सेल्फी सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए Moto G86 Power 5G फोन ग्लोबल मार्केट में तगड़ी 6,720mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 30W TurboPower चार्जिंग तकनीक भी दी गई है। उम्मीद कर सकते हैं कि अगर मोटो जी86 पावर इंडिया में लॉन्च होगा तो इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ आएगा।

Moto G96 5G प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.67″ pOLED 3D Curved Display
  • Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
  • 8GB RAM + 256GB Storage
  • 8GB RAM Boost
  • 50MP Rear Camera
  • 32MP Front Camera
  • 33W 5,500mAh Battery
Moto G96

कीमत : मोटो जी96 5जी फोन 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इसके 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 17,999 रुपये है और 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 19,999 रुपये है।

डिस्प्ले : Moto G96 5G फोन 2400 x 1080 पिक्सल 6.67-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह 3डी कर्व्ड पीओएलइडी डिस्प्ले है जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 1600nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Gorilla Glass 5 मिलता है।

परफॉर्मेंस : मोटो जी96 5जी फोन एंड्रॉयड 15 आधारित Hello UI पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 7एस जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.4GHz क्लॉक स्पीड पर रन करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 6,25,098 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है।

मेमोरी : यह 8जीबी रैम वाला 5जी फोन है। इसमें रैम बूस्ट टेक्नोलॉजी दी गई है जो मोबाइल की 8जीबी फिजिकल रैम में 16जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 24GB RAM (8जीबी+16जीबी) की ताकत देती है। मोटो जी96 LPDDR4X RAM + UFS 2.2 storage तकनीक पर काम करता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS LYT700C सेंसर और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल Ultrawide + Macro विज़न लेंस मौजूद है। वहीं फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए Moto G96 5G फोन 5,500एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 10 घंटे, 53 मिनट का रहा है। वहीं चार्जिंग के लिए इसमें 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक मौजूद है।

Moto G96 5G Price
Rs. 17,879
Go To Store
Rs. 18,999
Go To Store
See All Prices

The post Motorola इंडिया में लॉन्च करेगी एक और नया स्मार्टफोन! यहां जानें डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/new-motorola-phone-to-launch-in-india-teased-by-brand-could-be-moto-g86-power/feed/ 0
8GB RAM, 32MP Selfie कैमरा और pOLED 3D Curved स्क्रीन के साथ 17,999 रुपये में Moto G96 5G इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-phone-moto-g96-launched-in-india-check-price-features-and-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-phone-moto-g96-launched-in-india-check-price-features-and-specifications/#respond Wed, 09 Jul 2025 06:35:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177734 इस नए मोटोरोला 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post 8GB RAM, 32MP Selfie कैमरा और pOLED 3D Curved स्क्रीन के साथ 17,999 रुपये में Moto G96 5G इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Moto G96 5G लॉन्च कर दिया है। यह मिड बजट रेंज मोबाइल फोन है जो स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर आया है। मोटो जी96 5जी फोन में 50MP बैक और 32MP फ्रंट कैमरा के साथ 144Hz pOLED 3D Curved स्क्रीन दी गई है। इस नए मोटोरोला 5जी फोन की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

Moto G96 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – 17,999 रुपये
  • 8GB RAM + 256GB Storage – 19,999 रुपये
  • मोटो जी96 5जी फोन 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इसे 128जीबी स्टोरेज के साथ 17,999 रुपये में लाया गया है और 256जीबी स्टोरेज वाला 5जी फोन 19,999 रुपये में लॉन्च हुआ है। यह मोबाइल vegan leather पैटर्न वाले PANTONE Greener Pastures, PANTONE Cattleya Orchid, PANTONE Ashleigh Blue और PANTONE Dresden Blue कलर में खरीदा जा सकेगा।

    Moto G96 5G Price
    Rs. 17,879
    Go To Store
    Rs. 18,999
    Go To Store
    See All Prices

    Moto G96 5G स्पेसिफिकेशन्स

    • Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
    • 8GB RAM + 256GB Storage
    • 8GB RAM Boost
    • 6.67″ pOLED 3D Curved Display
    • 50MP Rear Camera
    • 32MP Front Camera
    • 33W 5,500mAh Battery

    परफॉर्मेंस

    मोटो जी96 5जी फोन एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है जो Hello UI के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोटोरोला स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 7एस जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 8-कोर मोबाइल सीपीयू 1.95GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A55 क्वॉड-कोर + 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A78 क्वॉड-कोर प्रोसेसर से लैस है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 6,25,098 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है।

    मेमोरी

    यह मोटोरोला का 5जी फोन 8जीबी रैम पर इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया है। इस फोन में रैम बूस्ट टेक्नोलॉजी भी दी गई है जो मोबाइल की 8जीबी फिजिकल रैम में 16जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 24GB RAM (8जीबी+16जीबी) की ताकत देती है। भारतीय यूजर इस स्मार्टफोन को 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर खरीद सकेंगे। मोटो जी96 LPDDR4X RAM + UFS 2.2 storage तकनीक पर काम करता है।

    डिस्प्ले

    Moto G96 5G फोन 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है जिसमें 2400 x 1080 पिक्सल 6.67-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह 3डी कर्व्ड स्टाइल वाली डिस्प्ले है जो पीओएलइडी पैनल पर बनी है। इस मोटोरोला स्मार्टफोन में 144Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 1600nits पीक ब्राइटनेस आउटपुट प्राप्त होता है। मोटो जी96 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक मिलती है और स्क्रीन को कोर्निंग Gorilla Glass 5 से प्रोटेक्ट किया गया है।

    कैमरा

    फोटोग्राफी के लिए मोटो जी96 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS LYT700C सेंसर दिया गया है जो 118.6° FOV और एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल Ultrawide + Macro विज़न लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto G96 5G में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है।

    बैटरी

    पावर बैकअप के लिए इस मोटोरोला 5जी स्मार्टफोन को तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में उतारा गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में इसका PC Mark Battery बेंचमार्क स्कोर 10 घंटे, 53 मिनट का रहा है। वहीं फोन की बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोटो जी96 5जी फोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

    Moto G96 5G फीचर्स

    • इस फोन में 13 5G Bands दिए गए हैं जो सभी मोबाइल सिम में फास्ट इंटरनेट देते हैं।
    • डाटा सेफ्टी के लिए इसमें Moto Secure Thinkshield की प्रोटेक्शन मिलेगी।
    • फोन स्क्रीन SGS Low Blue Light सर्टिफाइड है जो आंखों को डैमेज से बचाती है।
    • मोटो जी96 का कैमरा 6x Digital Zoom तक सपोर्ट करने में सक्षम है।
    • इंटरटेनमेंट के लिए इस मोटोरोला स्मार्टफोन में FM Radio भी चलाया जा सकेगा।
    • मजेदार म्यूजिक के लिए Dolby Atmos वाले स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।
    • मोबाइल IP68 रेटिंग वाला है जो इसे डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ फोन बनाने में मदद करता है।
    • इस फोन में Google Assistant वॉइस कंट्रोल फीचर्स भी मिलते हैं।
    • कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.2 और 5GHz Wi-Fi दिया गया है।

    Moto G96 5G कंपटीशन

    स्मार्टफोन लॉन्च प्राइस
    realme Narzo 80 Pro 19,999 रुपये
    iQOO Z10 21,999 रुपये
    Vivo Y300 5G 21,999 रुपये
    • realme Narzo 80 Pro: 14GB RAM Expansion तकनीक के साथ तगड़ी 6,000mAh बैटरी और फास्ट 80W Ultra Charging
    • iQOO Z10: पावरफुल 7,300mAh Battery, 32MP Selfie कैमरा और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली FHD+ AMOLED स्क्रीन
    • Vivo Y300 5G: 32MP Selfie कैमरा, 80W FlashCharge वाली 5,000mAh बैटरी और स्टाइलिश लुक वाली E4 AMOLED स्क्रीन

    The post 8GB RAM, 32MP Selfie कैमरा और pOLED 3D Curved स्क्रीन के साथ 17,999 रुपये में Moto G96 5G इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/8gb-ram-5g-phone-moto-g96-launched-in-india-check-price-features-and-specifications/feed/ 0
    Moto G96 5G राउंडअप: लॉन्च से पहले ही जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस रेंज https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-moto-g96-price-in-india-features-specifications-roundup-overview-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-moto-g96-price-in-india-features-specifications-roundup-overview-in-hindi/#respond Fri, 04 Jul 2025 08:12:43 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=177396 मोटो जी96 एक मिड बजट स्मार्टफोन होगा

    The post Moto G96 5G राउंडअप: लॉन्च से पहले ही जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस रेंज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    पिछले महीनों में हमें मोटोरोला की ‘ऐज 60’ सीरीज का जलवा देखने को मिला है। कंपनी की ओर से इस सीरीज में Motorola Edge 60, Edge 60 Pro, Edge 60 Stylus और Edge 60 Fusion किए गए हैं। वहीं अब ‘मोटो जी’ सीरीज भी अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हो रही है। कुछ ही दिनों में नया और पावरफुल Moto G96 5G फोन इंडिया में लॉन्च होने वाला है। यह मोबाइल कैसा होगा और इसमें क्या खास मिलेगा, इसकी विस्तृत जानकारी फोन ओवरव्यू के जरिये आप जान सकते हैं।

    Moto G96 5G इंडिया लॉन्च डिटेल

    मोटो जी96 5जी फोन 9 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होगा। इस दिन कंपनी वचुर्अल अनाउंसमेंट के जरिये नए मोटोरोला स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में उतारेगी। 9 जुलाई की दोपहर 12 बजे Moto G96 5G प्राइस और सेल डिटेल्स की जानकारी दी जाएगी। कंपनी वेबसाइट के साथ ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर मोटो जी96 5जी को ऑफिशियली भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।

    Moto G96 5G स्पेसिफिकेशन्स

    • 6.67″ 144Hz pOLED 3D Curved Display
    • Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
    • 8GB RAM + 256GB Storage
    • 8GB RAM Boost
    • 50MP Rear Camera
    • 32MP Front Camera
    • 33W 5,500mAh Battery

    डिस्प्ले

    मोटो जी96 5जी फोन 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है जिसमें 2400 x 1080 पिक्सल 6.67-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली डिस्प्ले है जो 3डी कर्व्ड पैनल पर बनी है। इस मोबाइल में पीओएलइडी पैनल पर इस्तेमाल किया गया है। डिस्प्ले पर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 300​हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और 1600निट्स पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जिसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन प्राप्त है।

    परफॉर्मेंस

    Moto G96 5G फोन को एंडरॉयड 15 पर बनाया गया है जिसके साथ लेटेस्ट Hello UI मिलता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोटोरोला स्मार्टफोन में 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 7एस जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इस 8-कोर मोबाइल चिपसेट में 1.95GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A55 क्वॉड कोर और 2.4GHz क्लॉक स्पीड वाला Cortex-A78 क्वॉड कोर सीपीयू लगा है।

    मेमोरी

    यह मोटोरोला का 5जी फोन इंडियन मार्केट में 8जीबी रैम पर लाया जाएगा। यह LPDDR4X RAM होगी। स्मार्टफोन में रैम बूस्ट टेक्नोलॉजी भी दी जाएगी जो मोबाइल की 8जीबी फिजिकल रैम में 16जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 24GB RAM (8जीबी+16जीबी) की ताकत प्रदान करेगी। भारतीय बाजार में यह स्मार्टफोन 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। फोन में UFS 2.2 storage मिलेगी।

    कैमरा

    फोटोग्राफी के लिए Moto G96 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS कैमरा दिया गया है। यह Sony LYT700C सेंसर है जो Quad PDAF और Ultra Pixel टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके ही फोन में 118.6° FOV और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल Ultrawide + Macro विज़न सेंसर मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto G96 5G 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर और Quad Pixel टेक्नोलॉजी के साथ काम करता है।

    बैटरी

    पावर बैकअप के लिए इस मोटोरोला 5जी स्मार्टफोन को तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी से लैस कर भारतीय बाजार में पेश किया जा रहा है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज के साथ यह मोबाइल 42 घंटे तक लगातार काम कर सकता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोटो जी96 5जी फोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

    Moto G96 5G फीचर्स

    • डाटा सेफ्टी के लिए इसमें Moto Secure Thinkshield की प्रोटेक्शन मिलेगी।
    • फोन स्क्रीन SGS Low Blue Light सर्टिफाइड है जो आंखों को डैमेज से बचाती है।
    • मोबाइल IP68 रेटिंग वाला है जो इसे डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ फोन बनाने में मदद करता है।
    • मोटो जी96 का कैमरा 6x Digital Zoom तक सपोर्ट करने में सक्षम है।
    • इंटरटेनमेंट के लिए इस मोटोरोला स्मार्टफोन में FM Radio भी चलाया जा सकेगा।
    • मजेदार म्यूजिक के लिए Dolby Atmos वाले स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।
    • इस फोन में Google Assistant वॉइस कंट्रोल फीचर्स भी मिलते हैं।
    • यह मोबाइल 13 5G Bands सपोर्ट करता है जो सभी सिम में बढिया काम कर सकते हैं।
    • कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.2 और 5GHz Wi-Fi दिया गया है।

    Moto G96 5G प्राइस (लीक)

    मोटो जी96 एक मिड बजट स्मार्टफोन होगा जिसकी कीमत हमारे अनुमान के अनुसार 20 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये के बीच रखी जा सकती है। हो सकता है कि कंपनी ऑफर्स इत्यादि को मिलाकर इस मोटोरोला का 5जी फोन 19,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध करा दे।

    Moto G96 5G कलर ऑप्शन

    कंपनी द्वारा शेयर की गई फोटो से पता चला है कि यह मोबाइल भारतीय बाजार में vegan leather पैटर्न पर लाया जाएगा जो चार कलर ऑप्शन्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इनमें PANTONE Greener Pastures, PANTONE Cattleya Orchid, PANTONE Ashleigh Blue और PANTONE Dresden Blue मॉडल शामिल होंगे।

    Moto G96 5G Price
    Rs. 17,879
    Go To Store
    Rs. 18,999
    Go To Store
    See All Prices

    The post Moto G96 5G राउंडअप: लॉन्च से पहले ही जानें फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस रेंज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-moto-g96-price-in-india-features-specifications-roundup-overview-in-hindi/feed/ 0
    144Hz 3D कर्व स्क्रीन, 50MP OIS कैमरा के साथ आ रहा है Moto G96 5G, लॉन्च डेट हुई कंफर्म https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g96-5g-india-launch-date-9-july-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g96-5g-india-launch-date-9-july-confirmed/#respond Mon, 30 Jun 2025 10:30:29 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176981 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

    मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपनी जी-सीरीज के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ने की पुष्टि कर दी है। इसके तहत Moto G96 5G फोन जुलाई के महीने लॉन्च किया जाएगा। इसे लेकर ब्रांड ने आज ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर जानकारी दी है। इसके साथ ही माइक्रोसाइट में प्रमुख स्पेसिफिकेशन और डिजाइन भी सामने आ गया […]

    The post 144Hz 3D कर्व स्क्रीन, 50MP OIS कैमरा के साथ आ रहा है Moto G96 5G, लॉन्च डेट हुई कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    Highlights

    • Moto G96 5G फोन जुलाई के महीने लॉन्च किया जाएगा।
    • यह डिवाइस अल्ट्रा प्रीमियम डिजाइन के साथ लॉन्च किया जाएगा।
    • इसमें 50MP OIS के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा।

    मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपनी जी-सीरीज के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को आगे बढ़ने की पुष्टि कर दी है। इसके तहत Moto G96 5G फोन जुलाई के महीने लॉन्च किया जाएगा। इसे लेकर ब्रांड ने आज ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर जानकारी दी है। इसके साथ ही माइक्रोसाइट में प्रमुख स्पेसिफिकेशन और डिजाइन भी सामने आ गया है। आइए, आगे आपको Motorola Moto G96 5G की तमाम जानकारियां विस्तार से बताते हैं।

    Moto G96 5G इंडिया लॉन्च डेट और डिजाइन (कंफर्म)

    • ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट में सामने आया है कि Moto G96 5G 9 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। आप नीचे दी गई इमेज में इसकी जानकारी देख सकते हैं।
    • माइक्रोसाइट में यह भी कंफर्म हुआ है कि यह डिवाइस अल्ट्रा प्रीमियम डिजाइन के साथ चार अलग-अलग रंगों में लॉन्च किया जाएगा।
    • इमेज को देखकर यह भी लगता है कि फोन में वेगन लेदर बैक फिनिश होगा।
    • Moto G96 5G के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप और पहले की सीरीज की तरह बीचों बीच मोटोरोला ब्रांडिंग दी गई है। साइड में पावर और वॉल्यूम बटन की पेशकश है।
    • फ्रंट की बात करें तो पंच होल डिजाइन नजर आता है। साथ ही 3D कर्व स्क्रीन दी गई है।

    Moto G96 5G स्पेसिफिकेशंस

    • डिस्प्ले: Moto G96 5G फोन की खूबियों की बात करें तो कंफर्म हुआ है कि ब्रांड द्वारा इसमें 6.67 इंच इंच का 3D कर्व POLED डिस्प्ले मिलेगा। इस पर 144Hz रिफ्रेश रेट, 1600 निट्स ब्राइटनेस, एसजीएस आई-प्रोडक्शन, गोरिल्ला ग्लास 5, 10 बिट 100% डीसीआई-पी3 कलर और डिस्प्ले कलर बूस्ट तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।
    • चिपसेट: फोन को चलाने के लिए परफॉर्मेंस के मामले में कंपनी द्वारा स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2 चिपसेट मिलने की बात कंफर्म हो चुकी है। यानी कि इंडियन यूजर्स को परफॉर्मेंस में कोई कमी देखने को नहीं होगी।
    • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी LYTIA 700सी प्राइमरी कैमरा होगा। इस कैमरे के साथ ओआईएस तकनीक यानी कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन सपोर्ट मिलेगा। वहीं, अभी फ्रंट कैमरा की डिटेल सामने नहीं आई है।
    • अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में धूल और पानी से बचाव के लिए आईपी68 रेटिंग मिलने की पुष्टि हो चुकी है।

    बताते चलें कि फिलहाल Moto G96 5G मोबाइल के इतने ही स्पेसिफिकेशंस बताए गए हैं। जबकि सभी खूबियां और प्राइस 9 जुलाई को लॉन्च के वक्त रिवील की जाएगी।

    The post 144Hz 3D कर्व स्क्रीन, 50MP OIS कैमरा के साथ आ रहा है Moto G96 5G, लॉन्च डेट हुई कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g96-5g-india-launch-date-9-july-confirmed/feed/ 0
    Moto G96 5G इंडिया लॉन्च कंफर्म, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-moto-g96-launch-in-india-confirmed-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-moto-g96-launch-in-india-confirmed-specifications-leaked/#respond Wed, 25 Jun 2025 10:39:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176641 फ्लिपकार्ट पर इस अपकमिंग मोटोरोला स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है

    The post Moto G96 5G इंडिया लॉन्च कंफर्म, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>

    मोटोरोला ने बीते महीनों में अपनी ‘ऐज 60’ सीरीज का भारत में विस्तार किया है। इस दौरान कंपनी मानों अपनी ‘जी’ सीरीज को भूल चुकी थी। लेकिन अब फिर से मोटोरोला जी-सीरीज स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में एंट्री लेने वाला है। आने वाले कुछ ही दिनों में Moto G96 5G फोन लॉन्च हो जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस अपकमिंग मोटोरोला स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

    Moto G96 5G इंडिया लॉन्च डिटेल

    फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट के जरिये मोटो जी96 5जी फोन को इंडिया में टीज़ कर दिया गया है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन का विज्ञापन चल रहा है जहां ‘कमिंग सून’ लिखा गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि जुलाई के शुरुआती दिनों में यह लॉन्च हो जाएगा। वेबपेज पर फोन के नाम से पर्दा नहीं हटाया गया है लेकिन टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह Moto G96 5G नाम के साथ ही इंडियन मार्केट में बिकेगा। इस पेज पर फोन का डिजाइन भी दिखा दिया गया है।

    मोटो जी96 कर्व्ड ऐज डिस्प्ले पर बना दिखाया गया है जिसमें उपर और नीचे बेहद ही नैरो बेजल्स दिए गए हैं। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है। यह वॉटरप्रूफ फोन है जो पानी के अंदर भी कुछ देर सुरक्षित रह सकता है। मोबाइल के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप लगा है। फ्लिपकार्ट पर यह खुलासा भी हो गया है कि Moto G96 5G Snapdragon प्रोसेसर पर काम करेगा।

    Moto G96 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

    • 6.67″ 144Hz curved pOLED Display
    • Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
    • 12GB RAM + 256GB Storage
    • 50MP Dual Rear Camera
    • 32MP Front Camera
    • 5,500mAh Battery
    • 68W Fast Charging

    डिस्प्ले

    लीक के अनुसार मोटो जी96 5जी फोन को 6.67-इंच की कर्व्ड स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। इस मोबाइल में pOLED पैनल पर इस्तेमाल किया जा सकता है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा मोबाइल डिस्प्ले Water Touch 2.0 से लैस बताई गई है जिसका इस्तेमाल गीले हाथों से भी किया जा सकता है।

    परफॉर्मेंस

    Moto G96 5G फोन को एंडरॉयड 15 पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ लेटेस्ट Hello UI ​मिलेगा। लीक की मानें तो इस मोटोरोला स्मार्टफोन को क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 7एस जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। बता दें कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

    मेमोरी

    पहले सामने आए एक लीक में मोटो जी96 5जी फोन को 12जीबी रैम से लैस बताया गया था। यह मोबाइल का टॉप वेरिएंट हो सकता है और बेस वेरिएंट को 8जीबी रैम के साथ लाए जाने की उम्मीद है। वहीं 12जीबी रैम के साथ फोन में 256जीबी स्टोरेज दिए जाने की बात लीक में कही जा चुकी है।

    कैमरा

    फोटोग्राफी के लिए मोटो जी96 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक की मानें तो इसमें एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जाएगा जो Sony LYT700C सेंसर होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर मिलेगा। पहले वाले लीक में इसे मैक्रो लेंस और नए लीक में इसे अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस बताया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto G96 5G में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है।

    बैटरी

    Moto G96 5G फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी जा सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 68वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।

    Moto G96 5G प्राइस (लीक)

    मोटो जी96 से जुड़े लीक में कहा गया है कि इस 5जी फोन का रेट 25,000 रुपये ये कम रखा जा सकता है। लीक के अनुसार यह मोबाइल भारतीय बाजार में vegan leather वाले चार कलर मॉडल्स में बिकेगा। इसमें Cattleya Orchid (lavender), Dresden Blue, Greener Pastures और Ashleigh Blue कलर शामिल हो सकते हैं। बहरहाल फिलहाल फोन लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार किया जा रहा है जिसकी जानकारी भी हम यहां अपडेट कर देंगे।

    The post Moto G96 5G इंडिया लॉन्च कंफर्म, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

    ]]>
    https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-moto-g96-launch-in-india-confirmed-specifications-leaked/feed/ 0