Moto G96 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 30 Mar 2026 11:25:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Moto G35, G57 Power और G96 हुए महंगे, 1 अप्रैल से ₹1,000 बढ़ेगी कीमत, जानें नए रेट्स https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-g35-g57-power-g96-price-hike-india-april-1/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-g35-g57-power-g96-price-hike-india-april-1/#respond Mon, 30 Mar 2026 11:04:28 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=193168 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Motorola ने अपने कुछ सस्ते स्मार्टफोन का रेट बढ़ा दिया है। जिसमें Moto G35, Moto G57 Power और Moto G96 शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, 1 अप्रैल से इन सभी स्मार्टफोंस की कीमत में 1,000 रुपये तक की बढ़ोतरी लागू हो जाएगी। ऐसे में अगर आप इन फोंस को खरीदने की सोच रहे हैं, तो […]

The post Moto G35, G57 Power और G96 हुए महंगे, 1 अप्रैल से ₹1,000 बढ़ेगी कीमत, जानें नए रेट्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने अपने कुछ सस्ते स्मार्टफोन का रेट बढ़ा दिया है। जिसमें Moto G35, Moto G57 Power और Moto G96 शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, 1 अप्रैल से इन सभी स्मार्टफोंस की कीमत में 1,000 रुपये तक की बढ़ोतरी लागू हो जाएगी। ऐसे में अगर आप इन फोंस को खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए अहम अपडेट साबित हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

अगर वैरियंट वाइज कीमत की बात करें, तो Moto G35 का 4GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल फिलहाल करीब 11,999 रुपये में उपलब्ध है, जो बढ़कर 12,999 रुपये हो जाएगा। वहीं, इसका 6GB RAM + 128GB वैरियंट 12,999 रुपये से बढ़कर 13,999 रुपये का मिलेगा।

moto-g35-price-range-india-specifications

Motorola G57 Power सिंगल स्टोरेज में आता है इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत अभी करीब 14,999 है, जो बढ़कर 15,999 रुपये हो जाएगी। वहीं, Motorola G96 थोड़ा प्रीमियम सेगमेंट में आता है। इसका 8GB RAM + 128GB वैरियंट फिलहाल करीब 18,999 रुपये में मिल रहा है, जो बढ़कर 19,999 रुपये हो जाएगा। वहीं 8GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत 19,999 से बढ़कर 20,999 रुपये पड़ेगी।

इस प्राइस हाइक के पीछे मुख्य वजह बढ़ती कॉम्पोनेंट कॉस्ट और मार्केट ट्रेंड को माना जा रहा है, जहां कई ब्रांड्स अपने डिवाइस की कीमतों को धीरे-धीरे बढ़ा रहे हैं।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Motorola G57 Power में 6.72-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050-निट हाई ब्राइटनेस मिल जाती है। इस स्क्रीन की सुरक्षा Gorilla Glass 7i द्वारा की गई है। साथ ही फोन IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H की मजबूती के साथ आया है। जो इसे पानी के छींटों और कठिन परिस्थितियों से सुरक्षित बनाने में मदद कर सकता है।

MOTOROLA g57 power 5G फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 (4nm) प्रोसेसर मिलता है। जो मिड-रेंज में परफॉरमेंस के लिए अच्छा माना जा सकता है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM दी गई है। जिसे RAM Boost के जरिए 24GB तक बढ़ाया भी जा सकता है। साथ ही 128GB इनबिल्ट स्टोरेज है। वहीं, सॉफ्टवेयर के मामले में फोन Android 16 पर रन करता है।

फोन में 50MP का Sony LYTIA 600 प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा जोड़ा गया है। जो 119.5° फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है। इसका प्राइमरी लेंस क्वाड पिक्सेल तकनीक और PDAF के साथ आता है। जिससे कम लाइट में बेहतर फोटो ली जा सकती है। रियर कैमरा से 2K तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। वहीं, फ्रंट में 8MP कैमरा है। यह भी 2K वीडियो, HDR, ऑटो नाइट विजन और RAW आउटपुट जैसी सुविधाएं देता है।

moto-g57-power-7000mah-50mp-8gb-ram-launched-price-india

Moto G57 Power में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। जो 33W TurboPower चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। ऑडियो के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस वाले स्टीरियो स्पीकर, Hi-Res ऑडियो सपोर्ट, डुअल माइक्रोफोन और 3.5mm हेडफोन जैक लगा है।

बताते चलें कि 1 अप्रैल से लागू होने वाली इस नई प्राइसिंग के बाद इन स्मार्टफोंस को खरीदना थोड़ा महंगा जरूर हो जाएगा। ऐसे में अगर आप Motorola G35, Motorola G57 या Motorola G96 खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार किया जा सकता है या फिर Realme, Lava और Oppo जैसे ब्रांड के विकल्पों को भी लिया जा सकता है।

The post Moto G35, G57 Power और G96 हुए महंगे, 1 अप्रैल से ₹1,000 बढ़ेगी कीमत, जानें नए रेट्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-g35-g57-power-g96-price-hike-india-april-1/feed/ 0
Moto G96 5G इंडिया लॉन्च कंफर्म, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-moto-g96-launch-in-india-confirmed-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-moto-g96-launch-in-india-confirmed-specifications-leaked/#respond Wed, 25 Jun 2025 10:39:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=176641 फ्लिपकार्ट पर इस अपकमिंग मोटोरोला स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है

The post Moto G96 5G इंडिया लॉन्च कंफर्म, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला ने बीते महीनों में अपनी ‘ऐज 60’ सीरीज का भारत में विस्तार किया है। इस दौरान कंपनी मानों अपनी ‘जी’ सीरीज को भूल चुकी थी। लेकिन अब फिर से मोटोरोला जी-सीरीज स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में एंट्री लेने वाला है। आने वाले कुछ ही दिनों में Moto G96 5G फोन लॉन्च हो जाएगा। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस अपकमिंग मोटोरोला स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Moto G96 5G इंडिया लॉन्च डिटेल

फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट के जरिये मोटो जी96 5जी फोन को इंडिया में टीज़ कर दिया गया है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन का विज्ञापन चल रहा है जहां ‘कमिंग सून’ लिखा गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि जुलाई के शुरुआती दिनों में यह लॉन्च हो जाएगा। वेबपेज पर फोन के नाम से पर्दा नहीं हटाया गया है लेकिन टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह Moto G96 5G नाम के साथ ही इंडियन मार्केट में बिकेगा। इस पेज पर फोन का डिजाइन भी दिखा दिया गया है।

मोटो जी96 कर्व्ड ऐज डिस्प्ले पर बना दिखाया गया है जिसमें उपर और नीचे बेहद ही नैरो बेजल्स दिए गए हैं। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है। यह वॉटरप्रूफ फोन है जो पानी के अंदर भी कुछ देर सुरक्षित रह सकता है। मोबाइल के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप लगा है। फ्लिपकार्ट पर यह खुलासा भी हो गया है कि Moto G96 5G Snapdragon प्रोसेसर पर काम करेगा।

Moto G96 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.67″ 144Hz curved pOLED Display
  • Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 32MP Front Camera
  • 5,500mAh Battery
  • 68W Fast Charging

डिस्प्ले

लीक के अनुसार मोटो जी96 5जी फोन को 6.67-इंच की कर्व्ड स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। इस मोबाइल में pOLED पैनल पर इस्तेमाल किया जा सकता है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा मोबाइल डिस्प्ले Water Touch 2.0 से लैस बताई गई है जिसका इस्तेमाल गीले हाथों से भी किया जा सकता है।

परफॉर्मेंस

Moto G96 5G फोन को एंडरॉयड 15 पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ लेटेस्ट Hello UI ​मिलेगा। लीक की मानें तो इस मोटोरोला स्मार्टफोन को क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 7एस जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। बता दें कि यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी

पहले सामने आए एक लीक में मोटो जी96 5जी फोन को 12जीबी रैम से लैस बताया गया था। यह मोबाइल का टॉप वेरिएंट हो सकता है और बेस वेरिएंट को 8जीबी रैम के साथ लाए जाने की उम्मीद है। वहीं 12जीबी रैम के साथ फोन में 256जीबी स्टोरेज दिए जाने की बात लीक में कही जा चुकी है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी96 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक की मानें तो इसमें एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जाएगा जो Sony LYT700C सेंसर होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर मिलेगा। पहले वाले लीक में इसे मैक्रो लेंस और नए लीक में इसे अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस बताया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto G96 5G में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है।

बैटरी

Moto G96 5G फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी जा सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 68वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।

Moto G96 5G प्राइस (लीक)

मोटो जी96 से जुड़े लीक में कहा गया है कि इस 5जी फोन का रेट 25,000 रुपये ये कम रखा जा सकता है। लीक के अनुसार यह मोबाइल भारतीय बाजार में vegan leather वाले चार कलर मॉडल्स में बिकेगा। इसमें Cattleya Orchid (lavender), Dresden Blue, Greener Pastures और Ashleigh Blue कलर शामिल हो सकते हैं। बहरहाल फिलहाल फोन लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार किया जा रहा है जिसकी जानकारी भी हम यहां अपडेट कर देंगे।

The post Moto G96 5G इंडिया लॉन्च कंफर्म, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/5g-phone-moto-g96-launch-in-india-confirmed-specifications-leaked/feed/ 0
12GB RAM के साथ आएगा Moto G96 5G फोन! फोटो और स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-5g-phone-moto-g96-price-and-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-5g-phone-moto-g96-price-and-specifications-leaked/#respond Tue, 27 May 2025 05:25:36 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174482 मोबाइल डिस्प्ले Water Touch 2.0 से लैस बताई गई है जिसका इस्तेमाल गीले हाथों से भी किया जा सकता है।

The post 12GB RAM के साथ आएगा Moto G96 5G फोन! फोटो और स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • मोटो जी96 5जी फोन 25 हजार से कम में लॉन्च हो सकता है।
  • इस मोबाइल को 12GB RAM के साथ लाए जाने की उम्मीद है।
  • फोन में लेटेस्ट Android ओएस के साथ Qualcomm प्रोसेसर मिलेगा।

मोटोरोला 28 मई को इंडिया में अपना फोल्डेबल फोन Razr 60 5G लॉन्च करने वाली है। वहीं दूसरी ओर ग्लोबल मार्केट से खबर आई है कि कंपनी अपनी ‘जी’ सीरीज के Moto G96 5G फोन पर भी काम शुरू कर चुकी है जिसे जल्द ही पेश किया जा सकता है। एंड्रॉयड हेडलाइन्स ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में मोटो जी96 की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गई हैं जिन्हें आप आगे पढ़ सकते हैं।

Moto G96 5G प्राइस (लीक)

मोटोरोला ने अभी अपने इस अपकमिंग फोन को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन सामने आए लीक में दावा किया गया है कि Moto G96 5G का रेट 25,000 रुपये ये कम रखा जा सकता है। कंपनी इसे ’12जीबी रैम फोन अंडर 25 हजार’ की कैटेगिरी में पेश कर सकती है। बहरहाल फोन की पुख्ता कीमत व अन्य डिटेल्स के लिए कंपनी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।

Moto G96 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

  • 6.67″ 144Hz curved pOLED Display
  • Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2
  • 12GB RAM + 256GB Storage
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 32MP Front Camera
  • 5,500mAh Battery
  • 68W Fast Charging

डिस्प्ले

मोटो जी96 5जी फोन को 6.67-इंच की कर्व्ड स्क्रीन पर लॉन्च किया जाएगा। लीक के अनुसार इस फोन में pOLED पैनल पर इस्तेमाल किया जा सकता है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा मोबाइल डिस्प्ले Water Touch 2.0 से लैस बताई गई है जिसका इस्तेमाल गीले हाथों से भी किया जा सकता है।

परफॉर्मेंस

Moto G96 5G फोन को एंडरॉयड 15 पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ लेटेस्ट Hello UI ​मिलेगा। लीक की मानें तो इस मोटोरोला स्मार्टफोन को क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 7एस जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी

लीक में मोटो जी96 5जी फोन का सिंगल मेमोरी वेरिएंट ही सामने आया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह मोटोरोला 5जी फोन 12जीबी रैम पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 256जीबी स्टोरेज मौजूद रहेगी। हमारा अनुमान है कि यह मोबाइल का टॉप वेरिएंट हो सकता है और बेस वेरिएंट को 8जीबी रैम के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। बहरहाल फोन में वचुर्अल रैम का सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी96 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। लीक की मानें तो इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जाएगा जो Sony LYT700C सेंसर होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मौजूद रहेगा। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अपकमिंग मोटोरोला 5जी फोन में 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है।

बैटरी

Moto G96 5G फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी दी जा सकती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 68वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया जा सकता है।

कलर

लीक के अनुसार मोटो जी96 5जी फोन चार कलर मॉडल्स में लाया जाएगा और सभी vegan leather वाले होंगे। यह मोबाइल मार्केट में Cattleya Orchid (lavender), Dresden Blue, Greener Pastures और Ashleigh Blue कलर में ब्रिकी के लिए उपलब्ध हो सकता है।

क्या करना चाहिए Moto G96 का इंतजार?

बीते सालभर में ही मोटोरोला ने भारतीय मोबाइल बाजार में तगड़ी पकड़ बनाई है। Moto फोन लुक और डिजाइन में शानदार है और इन्हें ‘ओवर प्राइस्ड’ भी नहीं कहा जा सकता है। मोटो जी96 की जो स्पेसिफिकेशन्स लीक हुई है उन्हें देखते हुए कहा जा सकता है कि यह मिड बजट में बेहतरीन साबित हो सकता है। वहीं अगर यह फोन 20 से 25 हजार की रेंज में लॉन्च होता है तो इसे कंसीडर किया जा सकता है।

The post 12GB RAM के साथ आएगा Moto G96 5G फोन! फोटो और स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/12gb-ram-5g-phone-moto-g96-price-and-specifications-leaked/feed/ 0