Moto P30 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 13 Aug 2018 05:58:04 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 मोटोरोला ला रही है नई स्मार्टफोन सीरीज़, एक साथ लॉन्च होंगे तीन फोन मोटो पी30, मोटो पी30 नोट और मोटो पी30 प्ले https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-to-introduce-p-series-with-moto-p30-moto-p30-note-moto-p30-play-might-launch-on-15-august-in-hindi/ Mon, 13 Aug 2018 05:52:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21923 मोटोरोला पी सीरीज़ को टेक मंच पर लाने की तैयारी कर रही है ​और इसकी शुरूआत तीन स्मार्टफोंस के साथ होगी।

The post मोटोरोला ला रही है नई स्मार्टफोन सीरीज़, एक साथ लॉन्च होंगे तीन फोन मोटो पी30, मोटो पी30 नोट और मोटो पी30 प्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला ने हाल ही में अंर्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी ज़ेड स्मार्टफोन सीरीज़ के तहत नया हाईएंड फोन ज़ेड3 लॉन्च किया था। कंपनी आने वाली 15 अगस्त को चीन में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है जिसे लेकर चर्चा है कि इस दिन कंपनी नॉच सेग्मेंट में एंट्री करते हुए मोटोरोला वन सीरीज़ को पेश करेगी। मोटोरोला वन स्मार्टफोन सीरीज़ के बाजार में आने से पहले ही अब मोटोरोला की एक और नई स्मार्टफोन सीरीज़ ‘मोटो पी’ सामने आई है। खबर मिली है कि मोटोरोला पी सीरीज़ को टेक मंच पर लाने की तैयारी कर रही है ​और इसकी शुरूआत तीन स्मार्टफोंस के साथ होगी।

मोटोरोला की पी सीरीज़ के ये तीनों ही स्मार्टफोन कंपनी की चीनी वेबसाइट पर देखे गए हैं। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर मोटो पी30, मोटो पी30 नोट और मोटो पी30 प्ले नाम से तीन नए स्मार्टफोंन का लिस्ट किया गया है। यह पहली बार है जब मोटोरोला टेक बाजार में ‘पी सीरीज़’ ला रहा है। इस नई स्मार्टफोन सीरीज़ में नोट और प्ले डिवाईस भी शामिल रहेंगे जो बड़ी डिसप्ले और गेमिंग फीचर्स से लैस होंगे।

moto-p30

रिपोर्ट के मुताबिक मोटो पी30 दो रैम वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इनमें 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज और 128जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है। मोटो पी30 को आईस जेड व्हाईट, ब्राइट ब्लैक और आॅरोरा ह्यू कलर में पेश किया जा सकता है। वहीं मोटो पी30 को इस सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन माना जा रहा है। इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है जिसके साथ फोन आईस जेड व्हाईट और ब्राइट ब्लैक कलर में लॉन्च होगा।

moto-p30-play

मोटो पी30 नोट को लेकर सामनें आया है कि इस फोन को 2 वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। एक वेरिएंट में जहां 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है वहीं दूसरे वेरिएंट को 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वेबसाइट पर इस फोन को ब्राइट ब्लैक कलर में दिखाया गया है। माना जा रहा है मोटो पी30 नोट इस सीरीज़ का सबसे महंगा डिवाईस होगा।

moto-p30-note

मोटोरोला अपनी यह नई सीरीज़ कब तक बाजार में उतारेगी इस बारें में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। मोटो पी30, मोटो पी30 नोट और मोटो पी30 प्ले स्मार्टफोंस की कीमत क्या होगी तथा ये फोन किस स्पेसिफिकेशन्स से लैस होंगे इसके लिए अभी कंपनी की अगली घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। वहीं 15 अगस्त को चीन में होने वाले मोटोरोला के ईवेंट से भी मोटोरोला वन सीरीज़ के लॉन्च के साथ ही किसी बड़ी घोषणा की उम्मीद है।

The post मोटोरोला ला रही है नई स्मार्टफोन सीरीज़, एक साथ लॉन्च होंगे तीन फोन मोटो पी30, मोटो पी30 नोट और मोटो पी30 प्ले first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>