Moto Razr 2022 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 12 Aug 2022 06:20:13 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Moto Razr 2022 फोल्डेबल स्मार्टफोन 50MP कैमरा और Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/moto-razr-2022-launched-with-50mp-camera-and-snapdragon-8-gen-1-processor/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-razr-2022-launched-with-50mp-camera-and-snapdragon-8-gen-1-processor/#respond Fri, 12 Aug 2022 06:16:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=86018 मोटोलोला के लेटेस्ट फोल्डेबल Razr 2022 स्मार्टफोन को क्वालकॉम के फ्लैगशिप प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा, दो डिस्प्ले और कंपनी के लेटेस्ट क्लैमसेल रेजर डिजाइन के साथ पेश किया गया है।

The post Moto Razr 2022 फोल्डेबल स्मार्टफोन 50MP कैमरा और Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन का लेटेस्ट मॉडल लॉन्च कर दिया है। कंपनी का लेटेस्ट Moto Razr 2022 स्मार्टफोन सैमसंग के Galaxy Z Flip 4 लॉन्च के अगले दिन मार्केट में पेश कर दिया गया है। मोटोलोला के लेटेस्ट फोल्डेबल Razr 2022 स्मार्टफोन को क्वालकॉम के फ्लैगशिप प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा, दो डिस्प्ले और कंपनी के लेटेस्ट क्लैमसेल रेजर डिजाइन के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Moto Razr 2022 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स के साथ-साथ कीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Moto Razr 2022 की कीमत

Moto Razr 2022 स्मार्टफ़ोन का बेस मॉडल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ CNY 5,999 (करीब 70,950 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही मोटोरोला का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन 8GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज के साथ CNY 6,499 (करीब 76,850 रुपये) और CNY 7,299 (करीब 86,300 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है।

Moto Razr 2022

Moto Razr 2022 स्मार्टफोन को सोल ब्लैक कलर मॉडल में पेश किया गया है। मोटोरोला के फोल्डेबल स्मार्टफोन की बुकिंग चीन में शुरु हो चुकी है। फिलहाल यह फोन अभी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च नहीं हुआ है।

Moto Razr 2022 : स्पेसिफिकेशन्स

Moto Razr 2022 स्मार्टफोन में क्वालकॉम के Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ 12GB की रैम के साथ पेश किया गया है। मोटोरोला का यह फोन 512GB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। Moto Razr 2022 स्मार्टफोन में 6.7-इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले HDR10+ और 144Hz रिफ़्रेश रेट सपोर्ट करता है।

Moto Razr 2022

Razr 2022 स्मार्टफोन में 2.7-इंच का आउटर डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले को नोटिफिकेशन्स के लिए यूज किया जा सकता है। इसके साथ ही रियर कैमरा से सेल्फी क्लिव करते हुए इस डिस्प्ले का इस्तेमाल दिया जा सकता है। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto Razr 2022 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 32 MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : 5000mAh बैटरी, 64MP कैमरा वाला Xiaomi स्मार्टफोन सस्ते में खरीदें, मिल रहा है तगड़ा ऑफर

लेटेस्ट Razr स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित Motorola के MyUI 4.0 स्किन पर रन करता है। Moto Razr 2022 स्मार्टफोन में 3,500 mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमोस सपोर्ट और कनेक्विटिवी के लिए 19 5G बैंड, 4G, Wi-Fi 6E, Bluetooth, का सपोर्ट दिया गया है।

The post Moto Razr 2022 फोल्डेबल स्मार्टफोन 50MP कैमरा और Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर के साथ हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-razr-2022-launched-with-50mp-camera-and-snapdragon-8-gen-1-processor/feed/ 0
World’s First 200MP Camera Phone लॉन्च, साथ में है 60MP Selfie कैमरा, सिर्फ 9 मिनट में होता है फुल चार्ज https://www.91mobiles.com/hindi/world-first-200mp-camera-phone-moto-x30-pro-launched-price-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/world-first-200mp-camera-phone-moto-x30-pro-launched-price-specification/#respond Fri, 12 Aug 2022 06:02:21 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=86008 Motorola X30 Pro ने World’s First 200MP Camera Phone के रूप में दस्तक दी है।

The post World’s First 200MP Camera Phone लॉन्च, साथ में है 60MP Selfie कैमरा, सिर्फ 9 मिनट में होता है फुल चार्ज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए Motorola X30 Pro, Moto Razr 2022 और Moto S30 Pro टेक मार्केट में उतारे हैं। मोटो रेजर 2022 जहां मोटोरोला foldable phone बनकर आया है वहीं मोटो एक्स30 प्रो ने World’s First 200MP Camera Phone के रूप में दस्तक दी है। आगे हमनें Motorola X30 Pro के कैमरा, स्पेसिफिकेशन्स व प्राइस की जानकारी दी है।

World’s First 200MP Camera Phone

मोटो एक्स30 प्रो का कैमरा ही इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खूबी है। Moto X30 Pro दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है तथा यह 200MP Samsung HP1 sensor प्राइमरी रियर सेंसर है। बता दें कि कैमरा सेंसर्स की सुरक्षा के लिए इन्हें अलग से कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है।

World First 200MP Camera Phone moto x30 pro launched price specification

Motorola X30 Pro के बैक पैनल पर 12MP telephoto lens और 50MP ultra-wide angle lens दिया गया है। 200एमपी सेंसर के अलावा फोन का सेल्फी कैमरा भी काफी दमदार है। मोटो एक्स30 प्रो के फ्रंट पैनल पर 60MP selfie Camera दिया गया है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के काम आता है।

World First 200MP Camera Phone moto x30 pro launched price specification

Moto X30 Pro Display

मोटो एक्स30 प्रो स्मार्टफोन 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है जो ओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 1500हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। फोन की स्क्रीन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। Moto X30 Pro एचडीआर10+ और 1250निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है।

World First 200MP Camera Phone moto x30 pro launched price specification

Moto X30 Pro Processor

मोटो एक्स30 प्रो स्मार्टफोन एंडरॉयड 12 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 1 चिपसेट पर रन करता है। यह मोबाइल फोन वीसी कूलिंग सिस्टम से लैस है जो हैवी प्रोसेसिंग व गेमिंग के दौरान भी फोन को ठंडा रखता है। यह स्मार्टफोन LPDDR5 RAM और UFS 3.1 storage सपोर्ट करता है।

World First 200MP Camera Phone moto x30 pro launched price specification

Moto X30 Pro Battery

मोटोरोला का नया स्मार्टफोन 4,500एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। मोटो एक्स30 प्रो में 125W rapid charging तकनीक दी गई है। मोटोरोला के मुताबिक फास्ट चार्जिंग तकनीक के चलते यह मोबाइल फोन सिर्फ 7 मिनट में ही 50 प्रतिशत तक चार्ज होने की क्षमता रखता है वहीं सिर्फ 9 मिनट में ही Moto X30 Pro को फुल चार्ज किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 50W wireless fast charging भी सपोर्ट करता है।

World First 200MP Camera Phone moto x30 pro launched price specification

Moto X30 Pro Price

मोटोरोला एक्स30 प्रो स्मार्टफोन चीनी बाजार में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। फोन के बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 128GB storage दी गई है जिसका प्राइस CNY 3,699 तकरीबन 43,500 रुपये है। इसी तरह 12GB RAM + 256GB storage CNY 4,199 यानी तकरीबन 49,500 रुपये में तथा 12GB RAM + 512GB storage वेरिएंट CNY 4,499 तकरीबन 53,00 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post World’s First 200MP Camera Phone लॉन्च, साथ में है 60MP Selfie कैमरा, सिर्फ 9 मिनट में होता है फुल चार्ज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/world-first-200mp-camera-phone-moto-x30-pro-launched-price-specification/feed/ 0
144Hz OLED Display के साथ Moto S30 Pro हुआ लॉन्च, मिलेगी 12GB RAM की पावर https://www.91mobiles.com/hindi/12-gb-ram-144hz-oled-display-phone-motorola-moto-s30-pro-launched-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/12-gb-ram-144hz-oled-display-phone-motorola-moto-s30-pro-launched-price-specifications/#respond Fri, 12 Aug 2022 04:51:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=85999 Motorola ने तीन नए स्मार्टफोन Moto X30 Pro, Moto Razr 2022 और Moto S30 Pro लॉन्च किए हैं।

The post 144Hz OLED Display के साथ Moto S30 Pro हुआ लॉन्च, मिलेगी 12GB RAM की पावर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोल ने कल टेक मार्केट में तीन नए फोन पेश किए हैं। इनमें Moto X30 Pro, Moto Razr 2022 और Moto S30 Pro शामिल है। ये तीनों मोटो स्मार्टफोन पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ मार्केट में आए हैं जिन्होंने फिलहाल चीन में एंट्री ली है। मोटो रेज़र 2022 Samsung Galaxy Z Flip 4 5G के सामने चुनौती पेश करता है। वहीं मोटो एस30 प्रो बेहद जल्द ग्लोबल मार्केट में Moto Edge 30 Fusion नाम के साथ लाया जा सकता है। आगे Moto S30 Pro के प्राइस व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स दी गई है।

Moto S30 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला मोटो एस30 प्रो स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 6.55 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है जो कर्व्ड है तथा 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है।

12 gb ram 144hz oled display phone motorola Moto S30 Pro launched price specifications

Moto S30 Pro को एंडरॉयड 12 पर लॉन्च किया गया है जो माययूएक्स आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888प्लस चिपसेट पर रन करता है। मोटोरोला ने अपने मोबाइल फोन को वीसी लिक्विड कूलिंग सिस्टम से लैस कर बाजार में उतारा है।

यह भी पढ़ें: लॉन्च हुआ सस्ता 50MP कैमरे वाला 5G Mobile, Jio यूजर्स को होगा 5000 रुपये का तगड़ा फायदा

फोटोग्राफी के लिए यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

12 gb ram 144hz oled display phone motorola Moto S30 Pro launched price specifications

Moto S30 Pro 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ बाजार में उतारा गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां यह मोबाइल इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए 4,400एमएएच बैटरी दी गई है जो 68वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है।

Moto S30 Pro का प्राइस

मोटो एस30 प्रो तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस मॉडल में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस CNY 2,199 यानी 26,000 रुपये के करीब है। इसी तरह 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाला दूसरा वेरिएंट CNY 2,699 तकरीबन 31,900 रुपये तथा सबसे बड़ा 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट CNY 2,899 तकरीबन 34,100 रुपये में लॉन्च हुआ है। नए मोटोरोला फोन ने Black और Blue कलर में एंट्री ली है।

The post 144Hz OLED Display के साथ Moto S30 Pro हुआ लॉन्च, मिलेगी 12GB RAM की पावर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/12-gb-ram-144hz-oled-display-phone-motorola-moto-s30-pro-launched-price-specifications/feed/ 0