Moto Tab G70 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 10:38:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 7,700mAh Battery के साथ Motorola ने लॉन्च किया नया Moto Tab G70 https://www.91mobiles.com/hindi/7700mah-battery-tablet-motorola-moto-tab-g70-launched-know-price-specs-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/7700mah-battery-tablet-motorola-moto-tab-g70-launched-know-price-specs-sale/#respond Fri, 14 Jan 2022 04:20:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73816 मोटोरोला मोटो टैब जी70 ब्राजील में BRL 2,159 यानी भारतीय करंसी अनुसार 29,000 रुपये के करीब लॉन्च कर दिया है

The post 7,700mAh Battery के साथ Motorola ने लॉन्च किया नया Moto Tab G70 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola बता चुकी है कंपनी आने वाली 18 जनवरी को इंडिया में अपना नया टैबलेट डिवाईस Moto Tab G70 लॉन्च करने वाली है। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस टैबलेट का प्रोडक्ट पेज लाईव कर दिया गया है जिसमें डिवाईस की फोटो के साथ ही इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी दे दी गई है। वहीं आज भारत आने से पहले ही यह मोटोरोला टैबलेट इंटरनेशनल मार्केट में एंट्री कर गया है। कंपनी ने Motorola Tab G70 को ब्राजील में लॉन्च कर दिया है जहां इस टैबलेट का प्राइस BRL 2,159 यानी भारतीय करंसी अनुसार 29,000 रुपये के करीब है।

Moto Tab G70 इंडिया लॉन्च

मोटोरोला ने अपने नए टैबलेट को भारतीय बाजार में उतारने से पहले ब्राजील में लॉन्च कर दिया गया है। ब्राजील में मोटो टैब जी70 एक ही मॉडल में पेश किया गया है जिसकी कीमत इंडियन करंसी अनुसार 29,000 रुपये के करीब है। वहीं भारत लॉन्च की बात करें तो यह डिवाईस 18 जनवरी को इंडियन मार्केट में कदम रखेगा और इसी दिन टैब की कीमत से पर्दा उठाया जाएगा। उम्मीद कर सकते हैं कि इंडिया में मोटो टैब जी70 की कीमत इंटरनेशनल मार्केट से कम ही देखने को मिलेगी।

Motorola Moto Tab G70 Launched know Price Specs sale

Moto Tab G70 की स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला मोटो टैब जी70 को एलूमिनियन एलॉय बॉडी पर बनाया गया है 2000 x 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 11 इंच की बड़ी एचडी 2के डिसप्ले सपोर्ट करता है। टैबलेट की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 400निट्स ब्राइटनेस और टीयूवी सर्टिफाइड आई प्रोटेक्शन से लैस है। यह टैबलेट आईपी52 रेटिड है जो पानी व धूल से इसे सुरक्षित रखता है। यह भी पढ़ें: Xiaomi-Realme को टक्कर देने सिर्फ 6,299 रुपये में लॉन्च हुआ 5,000mAh Battery वाला यह सस्ता स्मार्टफोन

Moto Tab G70 को एंडरॉयड 11 ओएस पर पेश किया जाएगा जो 2.05गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी90टी चिपसेट पर रन करता है। साथ ही इस डिवाईस में ग्राफिक्स के लिए माली जी76 जीपीयू मौजूद है। ब्राजील में यह मोटोरोला टैबलेट 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये मैमोरी को 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। गौरतलब है कि फ्लिपकार्ट पर भी यह टैबलेट इसी रैम व स्टोरेज के साथ लिस्टिड है।

Motorola Moto Tab G70 Launched know Price Specs sale

फोटोग्राफी के लिए Motorola Moto Tab G70 में बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह डिवाईस 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह मोटोरोला टैब डुअल माइक और क्वॉड स्पीकर से लैस है। वाईफाई, एलटीई और ब्लूटूथ के साथ ही पावर बैकअप के लिए Moto Tab G70 में 7,770एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 20वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है।

The post 7,700mAh Battery के साथ Motorola ने लॉन्च किया नया Moto Tab G70 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/7700mah-battery-tablet-motorola-moto-tab-g70-launched-know-price-specs-sale/feed/ 0
18 जनवरी को लॉन्च होगा Moto Tab G70, लीक हुईं स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/moto-tab-g70-india-launch-january-18-flipkart-big-saving-days-sale-price-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-tab-g70-india-launch-january-18-flipkart-big-saving-days-sale-price-specification/#respond Wed, 12 Jan 2022 06:55:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73693 कुछ समय पहले Moto Tab G70 को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया था।

The post 18 जनवरी को लॉन्च होगा Moto Tab G70, लीक हुईं स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले हफ्ते ही मोटोरोला ने भारतीय बाजार के लिए Moto Tab G70 Android टैबलेट के लॉन्च को टीज किया था। वहीं, लॉन्च टीज से पहले मोटोरोला ने अपने नए टैबलेट को स्पेसिफिकेशन्स के साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया था। अब, ब्रांड ने Moto Tab G70 India लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया है। मोटो का अपकमिंग एंडरॉयड टैबलेट 18 जनवरी को Flipkart’s Big Saving Days sale के दौरान भारत में लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं Moto Tab G70 को खरीदने पर ICICI कार्ड होल्डर्स 10% का डिस्काउंट भी ले सकेंगे।

Moto Tab G70 की स्पेसिफिकेशन्स

Moto Tab G70 के प्रोडक्ट पेज को पहले ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया था। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार Moto Tab G70 को एलूमिनियन एलॉय बॉडी पर बनाया गया है जो आईपी52 रेटिड होने के चलते पूरी तरह से वॉटरप्रूफ है। इस टैबलेट में 2000 x 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 11 इंच की बड़ी 2के डिसप्ले दी गई है। टैब की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 400निट्स ब्राइटनेस और आई कंफर्ट फीचर से लैस है। इसे भी पढ़ें: Motorola Razr 3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च

Motorola Moto Tab G70 Launch in india Specs revealed on flipkart price sale

Moto Tab G70 को एंडरॉयड 11 ओएस पर पेश किया जाएगा जो 2.05गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी90टी चिपसेट पर रन करेगा। फ्लिपकार्ट पर यह मोटोरोला टैब 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया है जिसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये टैबलेट की मैमोरी को 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह डिवाईस प्योर एंडरॉयड पर बना है जिसके कोई भी अतिरिक्त यूआई लेयर नहीं दी गई है। इसे भी पढ़ें: Motorola ने भारत में लॉन्च किया सस्ता और दमदार स्मार्टफोन, 5G की ताकत और मिलेगा शानदार 50MP कैमरा

Motorola Moto Tab G70 में फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर जहां 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह टैब 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह मोटोरोला टैब डुअल माइक और क्वॉड स्पीकर से लैस है। वाईफाई, एलटीई और ब्लूटूथ के साथ ही पावर बैकअप के लिए मोटो टैब जी70 में 7,770एमएएच की बैटरी से लैस होगा।

The post 18 जनवरी को लॉन्च होगा Moto Tab G70, लीक हुईं स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-tab-g70-india-launch-january-18-flipkart-big-saving-days-sale-price-specification/feed/ 0
10 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा Motorola का Moto G71 5G Phone, देखें कैसी होगी स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g71-5g-phone-launching-in-india-on-10-january-know-price-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g71-5g-phone-launching-in-india-on-10-january-know-price-specs-sale-offer/#respond Tue, 04 Jan 2022 06:13:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73137 Moto G71 5G Phone आने वाली 10 जनवरी को भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा।

The post 10 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा Motorola का Moto G71 5G Phone, देखें कैसी होगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola को लेकर कई दिनों से खबर आ रही थी कि कंपनी भारत में अपना नया 5जी फोन लाने की तैयारी कर रही है और जल्द ही इंडिया में Moto G71 5G Phone लॉन्च किया जा सकता है। वहीं आज मोटोरोला ने इस फोन की लॉन्च डेट अनाउंस करते हुए बता दिया है कि मोटो जी71 5जी फोन आने वाली 10 जनवरी को भारतीय बाजार में उतार दिया जाएगा। इसी दिन यानी 10 जनवरी को Moto G71 5G की कीमत की घोषणा कर दी जाएगी और बाद में यह फोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

Moto G71 5G Phone

मोटो जी71 5जी की डिटेल्स पर नज़र डालें तो इंटरनेशनल मार्केट में पहले ही एंट्री ले चुका है यह मोटोरोला मोबाइल 6.4 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 आधारित माययूआई पर काम करता है जिसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया गया है। Moto G71 5G स्मार्टफोन 3 जीबी वचुर्अल रैम तकनीक से लैस है। यह फोन आईपी52 सर्टिफाइड है जो इसे धूल व पानी से सुरक्षित रखता है।

Motorola Moto G71 5G phone launched with Snapdragon 695 8GB RAM 50MP camera and 30W charging

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Moto G71 5G में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 30वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

Motorola Moto Tab G70 Launch in india Specs revealed on flipkart price sale

Moto Tab G70

मोटोरोला इंडिया का एक टैबलेट डिवाईस भी शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है जिसका नाम Moto Tab G70 है।​ फ्लिपकार्ट पर टैबलेट का प्रोडक्ट पेज ऑफिशियल है जिसमें डिवाईस की फुल स्पेसिफिकेशन्स कर दी गई है। इस प्रोडक्ट पेज पर लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में उम्मीद है कि Moto Tab G70 को कंपनी Moto G71 5G Phone के साथ ही 10 जनवरी को भारत में लॉन्च कर सकती है। गौरतलब है कि यह मोटो टैब जी70 का ग्लोबल लॉन्च होगा और इससे पहले यह टैबलेट डिवाईस किसी भी देश में लॉन्च नहीं हुआ है।

The post 10 जनवरी को इंडिया में लॉन्च होगा Motorola का Moto G71 5G Phone, देखें कैसी होगी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g71-5g-phone-launching-in-india-on-10-january-know-price-specs-sale-offer/feed/ 0
7770mAh Battery और 11 इंच की बड़ी डिसप्ले वाले Motorola Moto Tab G70 ने इंडिया में दी दस्तक https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-tab-g70-launch-in-india-specs-revealed-on-flipkart-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-tab-g70-launch-in-india-specs-revealed-on-flipkart-price-sale/#respond Tue, 04 Jan 2022 04:41:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73113 हो सकता है Moto Tab G70 Tablet और Moto G71 5G Phone एक ही दिन बाजार में कदम रखें।

The post 7770mAh Battery और 11 इंच की बड़ी डिसप्ले वाले Motorola Moto Tab G70 ने इंडिया में दी दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola कंपनी आधिकारिक तौर पर बता चुकी वह आने वाले दिनों में इंडिया में अपनी मोटो ‘जी’ सीरीज़ के तहत Moto G71 5G Phone लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस फोन को टीज़ करना शुरू कर दिया है और अब सिर्फ फोन लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार हो रहा है। मोटो जी71 5जी का इंतजार कर रहे मोटोरोला फैंस को एक और खुशखबरी मिली है कि कंपनी Moto G71 5G फोन के साथ ही भारत में अपना नया टैबलेट डिवाईस भी लाने वाली है जो Moto Tab G70 नाम के साथ लॉन्च होगा।

Moto Tab G70 को दरअसल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लाईव कर दिया गया है। यहां टैबलेट का प्रोडक्ट पेज ऑफिशियल हो गया है जिसमें मोटो टैब जी70 की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स ब्यौरा दिया गया है। प्रोडक्ट पेज पर टैबलेट की लॉन्च डेट की जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद है कि कंपनी जिस दिन मोटो जी71 5जी फोन की लॉन्च डेट अनाउंस करेगी उसी दिन मोटो टैब जी70 लॉन्च की भी घोषणा कर देगी। ऐसा भी हो सकता है कि मोटोरोला के ये दोनों डिवाईस एक ही दिन बाजार में कदम रखें।

Motorola Moto Tab G70 Launch in india Specs revealed on flipkart price sale

Moto Tab G70 की स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला ने अपने नए टैबलेट डिवाईस के लॉन्च से पहले ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स को सार्वजनिक कर दिया है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार Moto Tab G70 को एलूमिनियन एलॉय बॉडी पर बनाया गया है जो आईपी52 रेटिड होने के चलते पूरी तरह से वॉटरप्रूफ है। इस टैबलेट में 2000 x 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 11 इंच की बड़ी 2के डिसप्ले दी गई है। टैब की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 400निट्स ब्राइटनेस और आई कंफर्ट फीचर से लैस है। यह भी पढ़ें : 50MP Camera और 5,000mAh Battery वाला Moto G71 5G Phone अगले हफ्ते हो रहा है इंडिया में लॉन्च

Moto Tab G70 को एंडरॉयड 11 ओएस पर पेश किया जाएगा जो 2.05गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी90टी चिपसेट पर रन करेगा। फ्लिपकार्ट पर यह मोटोरोला टैब 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया है जिसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये टैबलेट की मैमोरी को 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह डिवाईस प्योर एंडरॉयड पर बना है जिसके कोई भी अतिरिक्त यूआई लेयर नहीं दी गई है।

Motorola Moto Tab G70 Launch in india Specs revealed on flipkart price sale

Motorola Moto Tab G70 में फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर जहां 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह टैब 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह मोटोरोला टैब डुअल माइक और क्वॉड स्पीकर से लैस है। वाईफाई, एलटीई और ब्लूटूथ के साथ ही पावर बैकअप के लिए मोटो टैब जी70 में 7,770एमएएच की बैटरी दिए जाने का खुलासा भी फ्लिपकार्ट पर हो गया है। टैबलेट की लॉन्च डेट और कीमत की जानकारी मिलते ही पाठकों को सूचित किया जाएगा।

The post 7770mAh Battery और 11 इंच की बड़ी डिसप्ले वाले Motorola Moto Tab G70 ने इंडिया में दी दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-tab-g70-launch-in-india-specs-revealed-on-flipkart-price-sale/feed/ 0
Motorola जल्द एक और टैबलेट Moto Tab G70 करेगा लॉन्च, Google में लिस्ट हुई खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-tab-g70-tablet-launching-soon-check-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-tab-g70-tablet-launching-soon-check-specs/#respond Mon, 15 Nov 2021 07:04:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=70375 मोटोरोला का अपकमिंग Moto Tab G70 टैबलेट MediaTek Kompanio 500 SoC के साथ पेश किया जा सकता है।

The post Motorola जल्द एक और टैबलेट Moto Tab G70 करेगा लॉन्च, Google में लिस्ट हुई खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने भारत में सितंबर महीने में Moto Tab G20 टैबलेट को लॉन्च किया था। Moto Tab G20 टैबलेट को कंपनी ने 8-इंच की IPS LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया था। इसके साथ ही मोटोरोला के इस टैबलेट में मीडियाटेक का Helio P22T SoC दिया गया था। अब मोटोरोला मार्केट में एक और टैबलेट लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। लेनोवो के स्वामित्व वाले मोटोरोला का अगला टैबलेट Moto Tab G70 के नाम से पेश किया जाएगा। अपकमिंग Moto Tab G70 टैबलेट को लॉन्च से पहले Google Play Console की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। Google Play Console की लिस्टिंग से Moto Tab G70 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पता चलता है।

Moto Tab G70 के स्पेसिफिकेशन्स

Google Play Console की लिस्टिंग के मुताबिक, Moto Tab G70 टैबलेट की डिस्प्ले का रेजलूशन 1200 x 2000 पिक्सल होगा। इसके साथ ही इस टैबलेट को MediaTek Kompanio 500 SoC (MT8183A) और 4GB की रैम के साथ पेश किया जा सकता है। मोटोरोला का यह टैब 64GB या 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। सॉफ्टवेयर फ्रंट की बात करें तो Tab G70 टैबले Android 11 पर रन करेगा।

image

मोटोरोला के अपकमिंग टैबलेट के बारे में फिलहाल इतनी ही जानकारी उपलब्ध है। Motorola ने इससे पहले सितंबर महीने में भारत में Moto Tab G20 टैबलेट को लॉन्च किया था। Moto Tab G20 में 8-इंच की IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजलूशन HD+ 1280 x 800 पिक्सल है। इसके साथ ही डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz और ब्राइटनेस 350 निट्स है। मोटोरोला का यह टैब Helio P22T चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इस टैबलेट को 3GB की रैम और 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Redmi Note 11T 5G भारत में 30 नवंबर को होगा लॉन्च, जानें क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

कैमरा की बात करें तो G20 टैबलेट में 5MP ऑटोफोकस रियर और 2MP फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में Wi-Fi 802.11 b.g/n/ac, Bluetooth v5.0, USB Type-C, और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। Moto Tab G20 में 5000mAh की बैटरी, 10W चार्जिंग दिया गया है। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 Pro स्मार्टफ़ोन में होगा शानदार 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, लॉन्च से पहले लीक हुई खूबियां

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है JioPhone Next?

The post Motorola जल्द एक और टैबलेट Moto Tab G70 करेगा लॉन्च, Google में लिस्ट हुई खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-tab-g70-tablet-launching-soon-check-specs/feed/ 0