Moto Z2 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 23 Feb 2018 07:57:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 ‘मोटो डेज़ सेल फेस्ट’ शुरू, जानें किस फोन पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट https://www.91mobiles.com/hindi/moto-day-sale-fest-on-flipkart-with-discount-and-offers-in-hindi/ Fri, 23 Feb 2018 07:56:17 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=17298 'मोटो डेज़ सेल फेस्ट' का आयोजन फ्लिपकार्ट पर तीन दिनों के लिए किया गया है।

The post ‘मोटो डेज़ सेल फेस्ट’ शुरू, जानें किस फोन पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए ‘मोटो डेज़ सेल फेस्ट’ की शुरूआत की है। इस फेस्ट का आयोजन देश की प्रसिद्ध शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर किया गया है जिसमें मोटोरोला के विभिन्न बजट वाले कई स्मार्टफोन्स भारी छूट के साथ सेल के लिए उपलब्ध हैं। इस सेल में डिस्काउंट के साथ ही अनेंको आॅफर्स भी दिए जा रहे हैं। यह सेल 22 फरवरी से शुरू हो चुकी है और कल 24 फरवरी तक आयोजित की जाएगी।

मोटोरोला के ‘मोटो डेज़ सेल फेस्ट’ का आयोजन फ्लिपकार्ट पर तीन दिनों के लिए किया गया है। इस फेस्ट में मोटो ई4, मोटो एक्स4 और मोटो ज़ेड2 जैसे स्मार्टफोन आर्कषक आॅफर्स व बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदे जा सकते हैं। इस फेस्ट में मोटो ज़ेड2 प्ले स्मार्टफोन पर सीधे 5,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इस फेस्ट में 27,999 रुपये की कीमत वाला यह फोन 22,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही ज़ेड2 प्ले पर एक्सचेंज आॅफर के तहत 20,000 रुपये तक की छूट भी दी जा रही है।

moto-z2

इसी तरह मोटो एक्स4 के सभी वेरिएंट पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। 20,999 रुपये में लॉन्च हुआ इस फोन का 3जीबी रैम/32जीबी मैमोरी वेरिएंट जहां 18,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं 22,999 रुपये की कीमत वाला 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी वेरिएंट 20,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन दोनों ही वेरिएंट्स पर एक्सचेंज आॅफर के तहत 19,500 रुपये की छूट मिल रही है।

मोटो जी6 प्लस का डिजाईन हुआ लीक, कलर वेरिएंट आए सामनें

मोटो डेज़ सेल फेस्ट में 9,999 रुपये की कीमत वाले मोटो ई4 प्लस स्मार्टफोन पर 500 रुपये की छूट मिल रही है जिसके बाद इस फोन को 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं एक्सचेंज आॅफर पर दी जा रही 9,000 रुपये की छूट के बाद इस फोन को सिर्फ 499 रुपये के इफेक्टिव मूल्य पर पाया जा सकता है। लगे हाथ आपको बता दें कि 5,000एमएएच बैटरी वाला यह फोन मोटोरोला के लिए 24 घंटों में 1लाख यूनिट बेचने का रिकॉर्ड भी बना चुका है।

फ्लिपकार्ट की इस सेल से जुड़ने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post ‘मोटो डेज़ सेल फेस्ट’ शुरू, जानें किस फोन पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
15 फरवरी को लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला मोटो ज़ेड2 फोर्स https://www.91mobiles.com/hindi/moto-z2-force-to-be-launch-on-15-february-in-hindi/ Mon, 12 Feb 2018 09:26:54 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=16813 मेरिकी बाजार में यह फोन भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 46,000 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है।

The post 15 फरवरी को लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला मोटो ज़ेड2 फोर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले साल टेक कंपनी मोटोरोला ने अपने रग्ड स्मार्टफोन मोटो ज़ेड फोर्स का अपग्रेड वर्ज़न मोटो ज़ेड2 फोर्स अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पेश किया था। वहीं अब कंपनी अपने इस शैटरप्रूफ स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लाने को तैयार है। मोटोरोला इंडिया की ओर से आगामी 15 फरवरी को यह फोन देश में लॉन्च किया जा रहा है, जिसके लिए कंपनी ने ​मीडिया इन्वाईट भेजने शुरू कर दिए हैं।

मोटो ज़ेड2 फोर्स देश में किस कीमत पर लॉन्च किया जाएगा तथा यह कब से सेल के लिए ​उपलब्ध होगा इसकी जानकारी 15 फरवरी को ही मिलेगी, लेकिन फोन के अंर्तराष्ट्रीय मूल्य पर नज़र डाले तो अमेरिकी बाजार में यह फोन भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 46,000 रुपये की कीमत पर बेचा जा रहा है। आपको बता दें कि भारत में यह फोन मोटो मोड्स के साथ लॉन्च होगा जिसमें 3,490एमएएच की पावर वाला मोटो ट्रर्बोपावर शामिल रहेगा।

moto-z2-force

मोटो ज़ेड2 फोर्स की बात करें तो यह फोन मैटल यूनिबॉडी डिजाईन के साथ 5.5-इंच की क्वॉडएचडी डिसप्ले पर पेश किया गया है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को दो रैम वेरिएंट में पेश किया गया है, उम्मीद है कि भारत में भी यह 4जीबी रैम और 6जीबी रैम पर लॉन्च किया जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन के रियर पैनल पर 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा सेंसर दिए गए है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर भी 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। यह फोन वाटर प्रूफ है तथा फिंग​रप्रिंट सेंसर, डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही इसमें 2,730एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन की कीमत के लिए 15 फरवरी का इंतजार किया जा रहा है।

The post 15 फरवरी को लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला मोटो ज़ेड2 फोर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
नहीं टूटेगी मोटो से इस नए फोन की स्क्रीन, 25 जुलाई को हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/moto-z2-force-could-launch-on-25th-july-in-hindi/ Thu, 13 Jul 2017 11:18:24 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9523 मोटोरोला द्वारा जारी किए गए टीज़र से यह साफ हो गया है कि इस ईवेंट में मोटो ज़ेड2 फोर्स का लॉन्च तय है।

The post नहीं टूटेगी मोटो से इस नए फोन की स्क्रीन, 25 जुलाई को हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

कुछ ​दिनों पहले ही मोटोरोला ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की थी कि कंपनी आगामी 25 जुलाई को न्यूयार्क में ईवेंट का अयोजन करने जा रही है। इस घोषणा के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि इस दिन कंपनी अपने स्मार्टफोन मोटो ज़ेड2, ज़ेड2 फोर्स या मोटो एक्स पर से पर्दा हटा सकती है। वहीं अब मोटोरोला द्वारा जारी किए गए टीज़र से यह साफ हो गया है कि इस ईवेंट में मोटो ज़ेड2 फोर्स का लॉन्च तय है।

8जीबी रैम व 5.7-इंच स्क्रीन के साथ भारत में लॉन्च हुआ यह दमदार फोन, फीचर्स देख आप भी कहेंगे वाह।

दरअसल मोटोरोला द्वारा जारी किए गए नए टीज़र में टूटी स्क्रीन वाले स्मार्टफोन दिखाए गए हैं और साथ में लिखा हुआ है, ‘गेट रेडी टू शैटर योर एक्स्पेक्टेशन’। इस टीज़र को देखने के बाद माना जा रहा है कि इस ईवेंट के मंच से मोटो ज़ेड2 फोर्स स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा।

moto-z2-forse

मोटो ज़ेड2 फोर्स की बात करें तो यह फोन मजबूत स्क्रीन के लिए शैटरशिल्ड डिसप्ले टेक्नोलॉजी से लैस है, जो इसकी स्क्रीन को बेहद ही मजबूत बनाने के साथ ही पानी व धूल से भी बचाती है। कंपनी द्वारा इस फोन को 5.5-इंच की क्वॉडएचडी ​​डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। इस फोन में 4जीबी की रैम देखने को मिल सकती है तथा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है।

कमाल की तकनीक: कुछ ही सेकंड में चार्ज होगा फोन, एक हफ्ते तक नहीं पड़ेगी चार्जर की जरूरत

मोटो के इस फोन में डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है तथा कहा जा रहा है कि यह फोन 1जीबीपीएस की स्पीड देने में सक्षम है। बहरहाल कहा जा रहा है कि इस ईवेंट में लेनोवो अधिकृत मोटोरोला एक से अधिक डिवाईस प्रस्तुत करेगी और इसमें ज़ेड2 और मोटो एक्स स्मार्टफोन भी शामिल हो सकते हैं।

The post नहीं टूटेगी मोटो से इस नए फोन की स्क्रीन, 25 जुलाई को हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
25 जुलाई को मोटोरोला लॉन्च करेगी अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-sends-invite-for-moto-x4-launch-in-hindi/ Fri, 07 Jul 2017 12:21:03 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=9367 कंपनी आगामी 25 जुलाई को न्यूयार्क में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और ईवेंट के माध्यम से वह अपना नया फ्लैगशिप फोन पेश करेगी।

The post 25 जुलाई को मोटोरोला लॉन्च करेगी अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो अधिकृत मोटोरोला इस 12 जुलाई को भारत में अपना ई4 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। वहीं आज कंपनी ने एक और ईवेंट को लेकर जानकारी शेयर की है। मोटोरोला की ओर से बताया गया है कि कंपनी आगामी 25 जुलाई को न्यूयार्क में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और ईवेंट के माध्यम से वह अपना नया फ्लैगशिप फोन पेश करेगी।

5,000 एमएएच बैटरी से लैस 10 दमदार फोन, सभी एक से बढ़कर एक

मोटोरोला की ओर से ईवेंट की तारीख तो बताई गई है लेकिन 25 जुलाई को कंपनी कौन सा डिवाईस प्रस्तुत करेगी इसपर से पर्दा नहीं उठाया गया है। माना जा रहा है कि इस ईवेंट के मंच से कंपनी मोटो एक्स4 स्मार्टफोन को पेश करेगी। वहीं कुछ टेक एक्सपर्ट्स का यह कहना है कि इस दिन मोटो ज़ेड2 और मोटो ज़ेड2 फोर्स भी प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

moto-x4

मोटोरोला के इस ईवेंट इन्वाईट की जीफ में हैशटैग के साथ ‘हैलो मोटो वर्ल्ड’ लिखा हुआ है तथा साथ ही ईवेंट के इंतजार को और ​भी क्रिस्पी करते हुए ‘यू वोंट वान्ट टू मिस दिस’ भी लिखा है। बहरहाल मोटोरोला के इस वैश्विक लॉन्च ईवेंट के कुछ समय बाद कंपनी भारत में भी अपना ​डिवाईस लॉन्च कर सकती है।

20-मेगापिक्सल डुअल सेल्फी कैमरे के साथ वीवो ने उतारे दो सेल्फी फोन

मोटो एक्स4 की बात करें तो लीक के अनुसार 5.2-इंच की फुलएचडी स्क्रीन के साथ मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया जाएगा। फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी हो सकती है तथा यह स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर रन करेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा तथा 8-मेगापिक्सल व 12-मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। वहीं पानी व धूल अवरोधक होने के साथ ही इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

The post 25 जुलाई को मोटोरोला लॉन्च करेगी अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
19 जून को भारत में लॉन्च होगा मोटो सी प्लस https://www.91mobiles.com/hindi/moto-c-plus-to-be-launched-on-19th-june-in-hindi/ Wed, 14 Jun 2017 12:20:30 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8525 मोटोरोला भारत में भी अपना नया स्मार्टफोन मोटो सी प्लस लॉन्च करने जा रही है। आगामी 19 जून को यह फोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा।

The post 19 जून को भारत में लॉन्च होगा मोटो सी प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

आज ही यह खबर आई थी कि आगामी 27 जून का मोटोरोला वैश्विक स्तर पर अपना नया स्मार्टफोन मोटो ज़ेड2 लॉन्च करने की तैयारी में है। वहीं अब भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स के लिए भी एक खुशी की खबर सामनें आई है कि मोटोरोला भारत में भी अपना नया स्मार्टफोन मोटो सी प्लस लॉन्च करने जा रही है। फोन लॉन्च के लिए मोटो ने मीडिया इन्वाईट भेजने शुरू कर दिये है, आगामी 19 जून को यह फोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा।

27 जून को मोटोरोला करेगी ईवेंट, लॉन्च हो सकता है 6जीबी रैम वाला मोटो ज़ेड2

लेनोवो अधिकृत मोटोरोला आगामी 19 जून को राजधानी में एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से कंपनी अपने नए स्मार्टफोन मोटो सी प्लस को भारतीय बाजार में उतारेगी। मोटोरोला की ओर से मीडिया इन्वाईट तो भेजे जाने शुरू हो गए हैं लेकिन मोटो सी प्लस किस कीमत पर भारतीय उपभोक्ताओं को प्राप्त होगा तथा किस माध्यम से इस फोन की सेल होगी, यह 19 जून को लॉन्च के साथ ही पता चलेगा।

moto-c-plus-invite

मोटो सी प्लस को की बात करें तो इसमें 5-इंच की एचडी डिसप्ले देखने को मिल सकती है तथा यह फोन 1.3गीगाहट्र्ज क्वॉडकोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर काम करेगा। फोन को 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज पर उतारा जा सकता है।

हैप्पी न्यू आॅफर के बाद भी जियो से जुड़ने वाले उपभोक्ताओं की संख्या सबसे ज्यादा

फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 2-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें रेपिड चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000 एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।

The post 19 जून को भारत में लॉन्च होगा मोटो सी प्लस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
27 जून को मोटोरोला करेगी ईवेंट, लॉन्च हो सकता है 6जीबी रैम वाला मोटो ज़ेड2 https://www.91mobiles.com/hindi/moto-z2-could-be-launch-on-27th-june-with-6gb-ram-in-hindi/ Wed, 14 Jun 2017 06:01:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8504 जून की 27 तारीख को मोटोरोला एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और इसी ईवेंट के मंच से कंपनी अपना एक और स्मार्टफोन वैश्विक स्तर पर पेश करेगी

The post 27 जून को मोटोरोला करेगी ईवेंट, लॉन्च हो सकता है 6जीबी रैम वाला मोटो ज़ेड2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला ने इसी माह भारत में अपना लेटेस्ट एंडरॉयड स्मार्टफोन मोटो ज़ेड2 प्ले भारत में लॉन्च किया है। पांच नए मोटो मोड्स के साथ लॉन्च हुआ यह फोन स्मार्टफोन यूजर्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इसी बीच मोटो के एक और फोन की सूचना सामनें आई है। इसके अनुसार इसी माह मोटो अपना एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है, जो मोटो ज़ेड2 होगा।

16 जून को भारत में लॉन्च होगा 6जीबी रैम वाला एचटीसी यू11

प्राप्त जानकारी के अनुसार जून की 27 तारीख को मोटोरोला एक ईवेंट का आयोजन करने जा रही है और उम्मीद के अनुसार इसी ईवेंट के मंच से कंपनी अपना एक और स्मार्टफोन वैश्विक स्तर पर पेश करेगी। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि 27 जून को ईवेंट के माध्यम से लॉन्च किया जाने वाला स्मार्टफोन मोटो ज़ेड2 होगा।

moto-z2-forsee

मोटो द्वारा भेजे जा रहे मीडिया इन्वाइट में ”मोटोरोला इज़ बैक” टैगलाईन के साथ सेव द डेट लिखा गया है। इस मीडिया इन्वाईट में एक मॉडल के हाथ में मोटोराला का फोन दिखाया गया है जो मोटो ज़ेड सीरीज़ जैसा प्रतीत होता है। इस फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप भी दिखाई दे रहा है, ऐसे में कहा जा सकता है कि मोटो ज़ेड2 डुअल रियर कैमरे से लैस हो सकता है।

एयरटेल ने शुरू किया डिजिटल केयर प्लेटफार्म, जानें क्या है इस सर्विस में खास

इसके अलावा मोटो ज़ेड2 के लेकर अब तक सामनें आए लीक्स की बात करें तो इस फोन में 5.5-इंच की क्यूएचडी डिसप्ले देखने को मिल सकती है। लीक के अनुसार यह फोन 6जीबी रैम से लैस होगा तथा स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा। माना जा रहा है कि 27 जून से पहले कंपनी की ओर से भी मोटो ज़ेड2 या मोटोरोला के किसी अन्य फोन के बारे में आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

The post 27 जून को मोटोरोला करेगी ईवेंट, लॉन्च हो सकता है 6जीबी रैम वाला मोटो ज़ेड2 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मोटो ज़ेड2 प्ले की ये 5 खासियतें जान आप भी लेना चाहेंगे ये शानदार फोन https://www.91mobiles.com/hindi/5-impressive-features-and-specifications-of-moto-z2-play-in-hindi/ Thu, 08 Jun 2017 13:35:08 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8352 आकर्षक फीचर्स व दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही कंपनी ने मोटो ज़ेड2 प्ले को बेहतरीन मोटो मोड्स के साथ पेश किया है। आईये नज़र डालते है मोटो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की 5 बड़ी खासियतों पर

The post मोटो ज़ेड2 प्ले की ये 5 खासियतें जान आप भी लेना चाहेंगे ये शानदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो अधिकृत मोटोरोला ने आज भारत में अपना बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन मोटो ज़ेड2 प्ले लॉन्च कर दिया है। कंपनी की ओर से इस फोन को 27,999 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा गया है, जो 15 जून से सेल के लिए उपलब्ध होगा। आकर्षक फीचर्स व दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही कंपनी ने मोटो ज़ेड2 प्ले को बेहतरीन मोटो मोड्स के साथ पेश किया है। आईये नज़र डालते है मोटो के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की 5 बड़ी खासियतों पर :

मोटो मोड्स
यूजर एक्सपीरियंस को और भी बेहतरीन बनाने के लिए मोटोरोला की तरफ से ज़ेड2 प्ले में 5 मोटो मोड्स ​दिए गए हैं। मोटो मोड्स में यूजर एक्सट्रर्नल मोटो गैजेट्स को फोन में लगे पिन कनेक्टर की मदद से जोड़ सकते हैं।
1.
जेबीएल साउंडबूस्ट — यह एक हाईक्वालिटी स्पीकर है जो फोन की आॅडियो व वीडियो फाइल्स को हाई वाल्यूम में सुनने का मौका देता है।
2.
मोटो इंस्टा शेयर प्रोजेक्टर — इसके जरिये फोन की मीडिया फाईल या डाक्यूमेंट को किसी भी सर्फेस पर प्रोजेक्ट कर देखा जा सकता है।
3.
हैसलब्लेड ट्रू ज़ूम — फोटो खींचते वक्त यह मोड यूजर को 10एक्स तक डिजीटल ज़ूम प्रदान करता है।
4.
पावर पैक — मोटो ज़ेड2 प्ले के लिए यह मोड किसी पावरबैंक की तरह काम करता है जो फोन को 20 घंटे का अतिरिक्त बैटरी बैकअप देता है।
5.
मोटो स्टाईल शेल — अपने फोन को यदि नया और कूल लुक देना चाहते हैं तो यह मोड बड़े काम का है।

moto-mods

डिसप्ले
मोटो ज़ेड2 प्ले को 1080पिक्सल वाली 5.5-इंच की एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन की स्क्रीन को खरोंचों से बचाने के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्ट किया गया है। फोन पर की गई नैनो कोटिंग इसे पानी से भी बचाती है।

जानें एप्पल के नए आॅपरेटिंग सिस्टम आईओएस 11 के 11 शानदार फीचर्स

रैम व रोम
मोटोरोला ने अपने इस लेटेस्ट फोन की प्रोसेसिंग स्मूथ बनाने के लिए इसे 4जीबी रैम से लैस किया है। इसके साथ ही फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज है जो यूजर्स को मीडिया फाईल्स सेव करने के लिए अच्छा खासा स्पेस प्रदान करती है। साथ ही फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

moto-z2-play-2

कैमरा
फोटोग्राफी सेग्मेंट में भी यह फोन धुरंधर है। प्राइमरी कैमरा के तौर पर मोटो ज़ेड2 प्ले में लेजर आॅटोफोकस फीचर से लैस 1.4 माइक्रोन पिक्सल वाला 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं ब्राइट व बेहतरीन सेल्फी के लिए इस फोन में डुअल टोन फ्लैश के साथ फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल भी मौजूद है।

रियल डुअल सिम फोन
मोटोरोला ने अपने इस फोन को रियल डुअल सिम फोन बनाया है। इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के ​लिए अलग तथा दोनों सिम डालने के ​अलग स्लॉट दिया गया है। अर्थात् कार्ड डालने के लिए आपको कोई भी सिम बाहर निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

The post मोटो ज़ेड2 प्ले की ये 5 खासियतें जान आप भी लेना चाहेंगे ये शानदार फोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
4जीबी रैम और सबसे ताकतवर​ चिपसेट से लैस होगा मोटो का नया फोन, जानकारी हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/moto-z2-smartphone-leak-in-hindi/ Thu, 08 Jun 2017 10:40:18 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=8341 ज़ेड2 प्ले के लॉन्च के साथ ही मोटो का एक और नया डिवाईस अब चीनी बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग में कहा गया है कि यह कंपनी का आने वाला स्मार्टफोन मोटो ज़ेड2 फोर्स हो सकता है।

The post 4जीबी रैम और सबसे ताकतवर​ चिपसेट से लैस होगा मोटो का नया फोन, जानकारी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो अधिकृत मोटोरोला ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन मोटो ज़ेड2 प्ले पेश कर दिया है। ज़ेड2 प्ले के लॉन्च के साथ ही मोटो का एक और नया डिवाईस अब चीनी बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग में कहा गया है कि यह कंपनी का आने वाला स्मार्टफोन मोटो ज़ेड2 फोर्स हो सकता है।

4जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी के साथ ज़ेडटीई एक्सॉन 8 आया सामनें

बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच ने मोटो ज़ेड2 (2) नाम के साथ मोटोरोला के इस फोन को लिस्ट किया है। लिस्टिंग के अनुसार मोटोरोला का यह आगामी स्मार्टफोन एंडरॉयड 7.1.1 नुगट पर पेश किया जाएगा तथा 1.9गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा।

moto-z2-forsee

लिस्टिंग के मुताबिक कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी रैम पर पेश किया जाएगा। हालांकि बेंचमार्किंग साइट पर इस फोन की ज्यादा स्पेसिफिकेशन्स को शेयर नहीं किया गया है लेकिन साइट द्वारा फोन को दिए गए मल्टी-कोर स्कोर पर नज़र डाले तो यह 6503 स्कोर के साथ शाओमी मी6 और एचटीसी यू11 के करीब है।

4,000एमएएच बैटरी और 12-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च होगा हुआवई सस्ता स्मार्टफोन

ऐसे में कहा जा सकता है कि मोटो अपने इस नए फोन को न सिर्फ दमदार स्पेसिफिकेशन्स बल्कि आकर्षक फीचर्स से लैस करके ही बाजार में उतारेगी। उम्मीद की जा सकती है कि इस फोन की ईमेज़ के साथ ही अन्या अहम जानकारियां भी जल्द ही सामनें आएगी।

The post 4जीबी रैम और सबसे ताकतवर​ चिपसेट से लैस होगा मोटो का नया फोन, जानकारी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
डुअल कैमरा के साथ सबसे ताकतवर प्रोसेसर से लैस होगा मोटो जेड 2 फोर्स https://www.91mobiles.com/hindi/moto-z2-force-leaked-with-dual-camera-in-hindi/ Fri, 19 May 2017 08:41:53 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7826 आज मोटो जेड2 फोर्स को लेकर कुछ नई जानकारियां सामनें आई हैं जिसमें फोन रेंडर के साथ ही कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

The post डुअल कैमरा के साथ सबसे ताकतवर प्रोसेसर से लैस होगा मोटो जेड 2 फोर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इसी सप्ताह हमने जानकारी दी थी कि लेनोवो की कंपनी मोटोरोला जल्द ही अपने दो नए स्मार्टफोन मोटो जेड2 फोर्स और मोटो जेड2 प्ले लॉन्च करने की तैयारी में है। वहीं आज मोटो जेड2 फोर्स को लेकर कुछ नई जानकारियां सामनें आई हैं जिसमें फोन रेंडर के साथ ही कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।

25 मई को लॉन्च होगा मी मैक्स 2, जिसमें है 5,000 एमएएच बैटरी और 6.44-इंच की स्क्रीन

एंडरॉयड अथॉरिटी ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में मोटोरोलो के एक फोन की फोटो शेयर करते हुए दावा किया है कि यह फोन मोटो जेड2 फोर्स है। वेबसाइट ने फोन की फोटो के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स का भी जिक्र किया है। लीक हुई फोटो में फोन का फ्रंट व बैक पैनल दिखाया गया है।

moto-z2

इस फोटो में फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सैटअप दिखाया गया है, जो डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। इसी तरह फोन के फ्रंट पैनल पर भी डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ सेल्फी कैमरा दिया गया है। फ्रंट पैनल होम बटन भी दिखाया गया है जो उम्मीद अनुसार फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस बताया गया है। फोन के दाएं पैनल पर पावर बटन व वॉल्यूम रॉकर मौजूद है।

5.7-इंच स्क्रीन और स्टायलस के साथ एलजी का स्टाईलो 3 प्लस लॉन्च

रिपोर्ट के अनुसार मोटो जेड2 फोर्स स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर कार्य करेगा तथा इसमें 5.5-इंच की क्यूएचडी डिसप्ले देखने को मिल सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी इस फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है परंतु उम्मीद है आने वाले महीनों में यह फोन आॅफिशियल लॉन्च किया जा सकता है।

The post डुअल कैमरा के साथ सबसे ताकतवर प्रोसेसर से लैस होगा मोटो जेड 2 फोर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मोटोरोला के इस दमदार फोन की जानकारी हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/moto-z2-play-image-leak-in-hindi/ Mon, 24 Apr 2017 10:42:55 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=7027 लीक में मोटो ज़ेड2 प्ले की फोटोज़ को शेयर किया गया है, जिससे फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही फोन की लॉन्च डेट की भी जानकारी प्राप्त हुई है।

The post मोटोरोला के इस दमदार फोन की जानकारी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

महीनेभर से लगातार मोटोरोला के विभिन्न स्मार्टफोंस को लेकर कुछ न कुछ लीक्स सामनें आ रहे हैं। हाल ही में जहां कंपनी ने मोटो ज़ेड लॉन्च किया था वहीं अब एक ताजा लीक में मोटोरोला के आगामी फोन मोटो ज़ेड2 प्ले की जानकारी सामनें आई है। इस लीक में मोटो ज़ेड2 प्ले की फोटोज़ को शेयर किया गया है, जिससे फोन के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही फोन की लॉन्च डेट की भी जानकारी प्राप्त हुई है।

टेक्नोबफेलो वेबसाइट ने मोटोरोला के एक फोन की फोटो शेयर करते हुए दावा किया है कि यह फोन कंपनी का आगामी डिवाईस मोटो ज़ेड2 प्ले है। इस फोटो में फोन का फ्रंट, बैक व साईड व्यू दिखाया गया है। इस फोटो में सबसे दिलस्चप बात है फोन की डिसप्ले पर लिखी गई तारीख। डिसप्ले पर 8 जून, गुरुवार लिखा गया है, जिससे माना जा रहा है कि इसी दिन फोन को आॅफिशियल रूप से प्रदर्शित किया जा सकता है।

moto-z2-play

मोटो ज़ेड2 प्ले के बैक पैनल पर राउंड शेप में फ्लैश के साथ रियर कैमरा दिखाया गया है। इसमें कैमरा सेटअप मोबाईल सर्फेस से थोड़ा उपर उठा हुआ है तथा मेटल रिंग से कवर है। कैमरा के ठीक नीचे मोटो का लोगो दिया गया है। बैक पैनल पर नीचे की तरफ स्पीकर्स दिए गए हैं।

विश्व का पहला क्वॉडएचडी प्लस फुलविज़न वाला फोन एलजी जी6 भारत में हुआ लॉन्च, 100जीबी 4जी डाटा मिलेगा मुफ्त

फोन के फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ ही सेल्फी कैमरा मौजूद है। फ्रंट पैनल पर नीचे की तरफ होम बटन दिया गया है जो अंदाजे के अनुसार फिंगरप्रिंट सेंसर से इम्बेडिड हो सकता है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया है। मोटो के इस फोन में मोटो मॉड्स के प्रयोग के लिए कनेक्टेड पिन भी दिखाया गया है।

The post मोटोरोला के इस दमदार फोन की जानकारी हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>