Moto Z3 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 03 Aug 2018 09:00:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5जी मोटो मोड के साथ लॉन्च हुआ 6-इंच डिसप्ले और 4जीबी रैम वाला मोटो ज़ेड3, इस फोन का इंटरनेट चलेगा 5जी स्पीड पर https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-z3-with-5g-moto-mod-launched-feature-specification-price-in-hindi/ Fri, 03 Aug 2018 06:07:20 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21607 मोटोरोला की ओर से मोटो ज़ेड3 को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश कर दिया गया है जो फिलहाल अमेरिकी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

The post 5जी मोटो मोड के साथ लॉन्च हुआ 6-इंच डिसप्ले और 4जीबी रैम वाला मोटो ज़ेड3, इस फोन का इंटरनेट चलेगा 5जी स्पीड पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला को लेकर लंबे समय से खबर आ रही थी कि कंपनी अपनी वन स्मार्टफोन सीरीज पर काम कर रही है और जल्द ही मोटोरोला वन, मोटोरोला वन पावर स्मार्टफोन के साथ मोटो ज़ेड3 लॉन्च करेगी। वहीं कल मोटोरोला ने अपनी ‘वन सीरीज़’ को तो पेश नहीं किया लेकिन कंपनी ने बड़ी स्क्रीन वाले दमदार स्मार्टफोन मोटो ज़ेड3 से पर्दा उठा दिया है। मोटोरोला की ओर से मोटो ज़ेड3 को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर पेश कर दिया गया है जो फिलहाल अमेरिकी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

मोटोरोला मोटो ज़ेड3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले बेजल लेस डिसप्ले के साथ ग्लास सेंडविच डिजाईन पर पेश किया गया है। इस फोन में 2,160 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की ओएलईडी ​स्क्रीन दी गई है। यह फोन लेटेस्ट एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश हुआ है जिसके साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करता है।

moto-z3-1

मोटो ज़ेड3 में कंपनी की ओर से 4जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के दोनों रियर कैमरा सेंसर 12-मेगापिक्सल के हैं जो एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

भारत आ रहा है नोकिया 6.1 प्लस, कंपनी ने किया ट्वीट

मोटोरोला के अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को 5जी मोटो मोड के साथ पेश किया है। गौरतलब है कि इस मोड के चलते मोटो ज़ेड3 विश्व का पहला ऐसा स्मार्टफोन बन गया है जो 5जी अपग्रेड सपोर्ट कर पाएगा। 5जी मोटो मोड स्नैपड्रैगन एक्स50 से लैस है और पावर बैकअप के लिए इसमें 2,000एमएएच की बैटरी दी गई है। 5जी मोटो मोड को कंपनी द्वारा अगले साल यानि 2019 में बाजार में बिक्री के लिए लाया जाएगा।

शाओमी मी मिक्स 3 की लॉन्च डेट का खुलासा, 15 सितंबर को होगा लॉन्च, लुक ऐसी जो कभी न देखी होगी।

मोटो ज़ेड3 डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। फोन के एनएफसी व यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ ही बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए फोन में जहां साइड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

moto-z3-2

मोटोरोला मोटो ज़ेड3 अमेरिका में ब्लैक कलर में ही पेश हुआ है जहां इसकी कीमत 480 यूएस डॉलर रखी गई है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 33,000 रुपये है। वहीं अगले साल बाजार में बिकने वाले 5जी मोटो मोड की कीमत से कंपनी ने अभी पर्दा नहीं उठाया है। आपको बता दें कि इस 5जी मोटो मोड के चलते ही मोटो ज़ेड3 5जी नेटवर्क सपोर्ट कर पाएगा। वहीं हो सकता है कि कंपनी अपने वाले महीनों में कुछ और फोन भी उतारे जो 5जी मोटो मोड सपोर्ट करेंगे।

मोटो ज़ेड3 अमेरिका के बाहर भारत व अन्य देशों में कब आएगा इस बारें में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। वहीं मोटोरोला फैन्स के साथ समूचा टेक जगत अभी भी मोटोरोला द्वारा लॉन्च किए जाने वाले कंपनी के पहले नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन मोटो वन पावर का इंतजार कर रहा है।

The post 5जी मोटो मोड के साथ लॉन्च हुआ 6-इंच डिसप्ले और 4जीबी रैम वाला मोटो ज़ेड3, इस फोन का इंटरनेट चलेगा 5जी स्पीड पर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
6.18-इंच नॉच डिसप्ले और 6जीबी रैम के साथ मोटोरोला वन हुआ टेना पर लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-one-listed-don-tenaa-feature-specification-in-hindi/ Tue, 31 Jul 2018 11:38:07 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21486 कुछ दिनों पहले ही मोटोरोला वन पावर को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर देखा गया था। वहीं अब मोटोरोला वन स्मार्टफोन भी टेना पर नज़र आया है।

The post 6.18-इंच नॉच डिसप्ले और 6जीबी रैम के साथ मोटोरोला वन हुआ टेना पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला को लेकर कई दिनों से टेक जगत में चर्चा है कि कंपनी 2 अगस्त को शिकागो में आयोजित होने वाले ईवेंट में अपनी मोटो वन सीरीज़ पेश करेगी। कहा जा रहा है कि सीरीज़ के साथ मोटोरोल नॉच डिसप्ले वाले सेग्मेंट में एंट्री करेगा तथा मोटोरोला वन पावर और मोटोरोला वन नाम से 2 स्मार्टफोन बाजार में उतारेगी। कुछ दिनों पहले ही मोटोरोला वन पावर को चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर देखा गया था। वहीं अब मोटोरोला वन स्मार्टफोन भी टेना पर नज़र आया है।

टेना पर मोटोरोला वन स्मार्टफोन को स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया गया है। टेना के अनुसार यह स्मार्टफोन 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जिसकी​ डिसप्ले पर नॉच मौजूद होगी। लिस्टिंग के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.18-इंच की फुलएचडी+ ​डिसप्ले दी जाएगी जो 2246 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। यह फोन एंडरॉयड वन आधारित एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया जा सकता है जिसके साथ 1.8गीगाहर्ट्ज़ स्पीड वाले आॅक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करेगा।

motorola-one-tenaa

मोटोरोला वन को तीन वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। टेना के अनुसार यह फोन 3जीबी रैम/32जीबी मैमारी, 4जीबी रैम/64जीबी मैमोरी और 6जीबी रैम/128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट में लॉन्च होगा तथा तीनों ही वेरिएंट की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। वहीं पावर बैकअप के लिए मोटोरोला वन में डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें 16-मेगापिक्सल व 5-मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर मौजूद होंगे। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

8जीबी रैम, 6.95-इंच स्क्रीन और 5,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ आॅनर नोट 10

4जी वोएलटीई के साथ ही मोटोरोला वन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद होंगे। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,820एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। बहरहाल मोटोरोला वन की स्पेसिफिकेशन्स को अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। चर्चा है कि आने वाली 2 अगस्त को कंपनी मोटोरोला वन के साथ ही मोटोरोला वन पावर तथा मोटो ज़ेड3 स्मार्टफोंस से पर्दा उठा स​कती है।

The post 6.18-इंच नॉच डिसप्ले और 6जीबी रैम के साथ मोटोरोला वन हुआ टेना पर लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
मोटोरोला का पहला नॉच डिसप्ले वाला फोन होगा मोटोरोला वन पावर, टेना पर हुआ लिस्ट, 2 अगस्त को हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-one-power-listed-on-teena-specification-feature-in-hindi/ Wed, 25 Jul 2018 10:33:14 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=21374 मोटोरोला के आगामी स्मार्टफोन मोटोरोला वन पावर को लेकर कई दिनों से लीक्स सामनें आ रहे हैं। अलग-अलग रिपोर्ट्स में मोटो के इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स व फोटोज़ शेयर की गई है। वहीं अब मोटोरोला का यह नेक्स्ट स्मार्टफोन चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर ​भी लिस्ट हो गया है। टेना पर मोटोरोला वन पावर स्मार्टफोन […]

The post मोटोरोला का पहला नॉच डिसप्ले वाला फोन होगा मोटोरोला वन पावर, टेना पर हुआ लिस्ट, 2 अगस्त को हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला के आगामी स्मार्टफोन मोटोरोला वन पावर को लेकर कई दिनों से लीक्स सामनें आ रहे हैं। अलग-अलग रिपोर्ट्स में मोटो के इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स व फोटोज़ शेयर की गई है। वहीं अब मोटोरोला का यह नेक्स्ट स्मार्टफोन चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट टेना पर ​भी लिस्ट हो गया है। टेना पर मोटोरोला वन पावर स्मार्टफोन को एक्सटी1942-1 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग में हालांकि मोटोरोला वन पावर की किसी स्पेसिफिकेशन्स का जिक्र नहीं किया गया है लेकिन टेना पर सामनें आने के बाद माना जा रहा है कि अब यह फोन जल्द ही टेक बाजार में दस्तक दे देगा।

गौरतलब है कि मोटोरोला आने वाली 2 अगस्त को शिकागो में एक ईवेंट का आयोजत करने जा रही है और टेक जगत में चर्चा है कि इसी ईवेंट से कंपनी अपने कुछ नए डिवाईस पेश करेगी। इन डिवाईसेज़ में मोटोरोला वन पावर के साथ ही मोटो वन और मोटो ज़ेड3 स्मार्टफोंस से पर्दा उठाया जा स​कता है। मोटोरोला वन पावर को लेकर कहा जा रहा है कि कंपनी इसी स्मार्टफोन के साथ नॉच डिसप्ले वाले सेग्मेंट में एंट्री करेगी और यह मोटोरोला का पहला नॉच डिसप्ले वाला स्मार्टफोन होगा।

moto-one-teena

मोटोरोला वन पावर की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करे तो लीक्स के अनुसार इस फोन में 2280 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.2-इंच फुल एचडी+ डिसप्ले दी जा सकती है। लीक के मुताबिक यह फोन एंडरॉयड वन आधारित आॅपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर पेश किया जाएगा तथा क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करेगा। कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी रैम मैमोरी में पर पेश किया जा सकता है तथा फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

सैमसंग फिर बना बादशाह, शाओमी को पीछे छोड़ बना भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला ब्रांड, रेडमी 5ए रहा टॉप सेलिंग फोन

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। लीक के मुताबिक फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और एफ/2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता हैं। इसी तरह फोन में एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। मोटोरोला वन पावर में रियर फिंगरप्रिंट के साथ पावर बैकअप के लिए 3,780एमएएच की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है।

72,990 रुपये में लॉन्च हुआ सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2, जानें क्यों है यह फोन इतना महंगा और खास

मोटो ज़ेड3 की बात करें तो चर्चा है कि मोटोरोला अपने इस स्मार्टफोन को फ्लैगशिप सेग्मेंट में पेश कर सकती है। वहीं मोटोरोला वन पावर और मोटोरोला वन कंपनी की एक ही सीरीज़ के दो अलग अलग मॉडल होंगे। बहरहाल टेना की लिस्टिंग के बाद मोटोरोला वन पावर के जल्द लॉन्च होने की उम्मीद और भी प्रबल हो गई है। वहीं फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए मोटोरोला की आॅफिशियल घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

The post मोटोरोला का पहला नॉच डिसप्ले वाला फोन होगा मोटोरोला वन पावर, टेना पर हुआ लिस्ट, 2 अगस्त को हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
2 अगस्त को है मोटोरोला का बड़ा ईवेंट, लॉन्च हो सकते हैं मोटो वन, मोटो वन पावर और मोटो ज़ेड3 https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-event-on-2-august-in-chicago-might-launch-moto-one-moto-one-power-moto-z3-in-hindi/ Fri, 29 Jun 2018 05:26:49 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=20835 मोटोरोला को लेकर कुछ समय से कई लीक्स सामनें आए हैं। इस लीक्स में एक और जहां मोटो ज़ेड3 स्मार्टफोन की खबरें आई हैं वहीं जानकारी मिली है कि मोटोरोला भी अब नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन सेग्मेंट में एंट्री करने वाली है और इसकी शुरूआत मोटो वन पावर स्मार्टफोन से करेगी। ​अब लगता है कि […]

The post 2 अगस्त को है मोटोरोला का बड़ा ईवेंट, लॉन्च हो सकते हैं मोटो वन, मोटो वन पावर और मोटो ज़ेड3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला को लेकर कुछ समय से कई लीक्स सामनें आए हैं। इस लीक्स में एक और जहां मोटो ज़ेड3 स्मार्टफोन की खबरें आई हैं वहीं जानकारी मिली है कि मोटोरोला भी अब नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन सेग्मेंट में एंट्री करने वाली है और इसकी शुरूआत मोटो वन पावर स्मार्टफोन से करेगी। ​अब लगता है कि मोटोरोला जल्द ही इन लीक्स और खबरों पर विराम लगाने वाली है। मोटोरोला ने घोषणा की है कि कंपनी आने वाली 2 अगस्त को शिकागो में एक ईवेंट का आयोजतन करने जा रही है और इसी ईवेंट से मोटोरोला के नए स्मार्टफोंस से पर्दा उठाया जाएगा।

मोटोरोला ने 2 अगस्त को होने वाले ईवेंट की जानकारी दे दी है। मोटोरोला का यह ईवेंट शिकागो स्थित मोटोरोला हैडक्वॉटर में आयोजित किया जाएगा जो दोपहर के 2 बजे शुरू होगा। मोटोरोला ने हालांकि यह नहीं बताया है कि ये ईवेंट किस लिए किया जा रहा है और ईवेंट में कौन से स्मार्टफोन के पर्दा उठाया जाएगा। लेनिक माना जा रहा है कि इस प्रोग्राम में कंपनी एक से ज्यादा अनाउंसमेंट करने वाली है और इसी ईवेंट से मोटो वन पावर, मोटो वन और मोटो ज़ेड3 टेक बाजार में दस्तक देंगे।

आपको बता दें कि मोटो ज़ेड3 जहां कंपनी का फ्लैगशिप सेग्मेंट वाला स्मार्टफोन होगा वहीं मोटो वन सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस को कंपनी स्टॉक एंडरॉयड आधारित होंगे। गौरतलब है कि मोटो वन पावर स्मार्टफोन कंपनी के पहले नॉच डिसप्ले वाले स्मार्टफोन के रूप में सामनें आया है। वहीं ताजा लीक में मोटो वन को लेकर जानकारी मिली है कि यह फोन भी नॉच डिसप्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च जा सकता है।

2 जुलाई को आ रहा सैमसंग गैलेक्सी आॅन सीरीज़ का नया स्मार्टफोन, अभिनेता टाइगर श्रॉफ कर सकते हैं लॉन्च

लीक के अनुसार मोटो वन पावर में 6.2-इंच की बड़ी डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित होगा तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 चिपसेट पर रन करेगा। लीक के अनुसार इस फोन में 4जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी तथा फोन की इंटरनल स्टोरेज 64जीबी की होगा और 3,780एमएएच की बैटरी दी जाएगी। वहीं मोटो ज़ेड3 को लेकर चर्चा है कि मोटोराला इस फोन को फ्लैगशिप सेग्मेंट में उतारेगी जो पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा।

The post 2 अगस्त को है मोटोरोला का बड़ा ईवेंट, लॉन्च हो सकते हैं मोटो वन, मोटो वन पावर और मोटो ज़ेड3 first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>