Moto Z4 Play | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 06 Feb 2019 12:25:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 6जीबी रैम और 48-एमपी कैमरे से लैस होगा मोटो ज़ेड4 प्ले, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-z4-play-to-support-6gb-ram-48mp-camera-specifications-in-hindi/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-z4-play-to-support-6gb-ram-48mp-camera-specifications-in-hindi/#respond Wed, 06 Feb 2019 12:25:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=27230 डिजाईन और लुक के साथ ही इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है।

The post 6जीबी रैम और 48-एमपी कैमरे से लैस होगा मोटो ज़ेड4 प्ले, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लंबे समय से मोटोरोला की मोटो जी7 सीरीज़ को लेकर लीक्स सामने आ रहे हैं। मोटोरोला कल ही ब्राजील में इस सीरीज़ को पेश करने वाली है और इसके तहत मोटो जी7, मोटो जी7 प्ले, मोटो जी7 प्लस और मोटो जी7 पावर स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। मोटो जी7 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही मोटो ज़ेड4 प्ले की जानकारी भी सामने आ गई है। 91मोबाइल्स को मोटो ज़ेड4 प्ले की एक्सक्लूसिव खबर मिली है जिसमें फोन के डिजाईन और लुक के साथ ही इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है।

91मोबाइल्स को पता चला है कि मोटो ज़ेड4 प्ले को कंपनी द्वारा 48-मेगापिक्सल कैमरे के सा​थ लॉन्च किया जाएगा। मोटोरोला इस कैमरा सेटअप के लिए सोनी या सैमसंग को दरकिनार करते हुए क्यू टेक्नोलॉजी के एस5केजीएम1एसपी सेंसर का यूज़ करेगी। गौरतलब है कि यह कैमरा सेंसर हुआवई के नोवा 4 के साथ ही हालिया लॉन्च शाओमी रेडमी नोट 7 और आॅनर व्यू20 में भी देखने को मिला था। आॅनर व्यू 20 और रेडमी नोट 7 ये दोनों ही स्मार्टफोन 48-मेगापिक्सल का कैमरा सपोर्ट करते हैं।

moto xt1965 6 listed on tenaa 6gb ram specification in hindi
Pic Credit : cnet.com

मोटो ज़ेड4 प्ले के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स व लीक्स के अनुसार इस फोन को 6.22-इंच की एमोलेड डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। मोटोरोला का यह फोन इनडिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी सपोर्ट करेगा। लीक के मुतबिक मोटो ज़ेड4 प्ले एंडरॉयड 9 पाई पर पेश होगा जिसके साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट पर रन कर सकता है। मोटोरोला का यह फोन 2 वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

एक्सक्लूसिव: 6 मार्च को भारत में लॉन्च होगा सैमसंग गैसेक्सी एस10 सीरीज, 15 मार्च से होगी सेल

मोटो ज़ेड4 प्ले के इन वेरिएंट्स में एक जहां 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा वहीं दूसरे में 6जीबी रैम मैमोरी के साथ 128जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए मोटो ज़ेड4 प्ले में 3600एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है। मोटोरोला ने हालांकि अभी तक मोटो ज़ेड4 प्ले को लेकर कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि मोटो जी7 सीरीज़ के बाद कंपनी जल्द ही इस फोन से भी पर्दा उठा देगी।

The post 6जीबी रैम और 48-एमपी कैमरे से लैस होगा मोटो ज़ेड4 प्ले, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-z4-play-to-support-6gb-ram-48mp-camera-specifications-in-hindi/feed/ 0
मोटो जी7 के साथ मोटो ज़ेड5 प्ले की भी है तैयारी, वाटर-ड्रॉप नॉच वाले इस फोन की जानकारी हुई उजागर https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-z4-play-leaks-notched-display-single-rear-camera/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-z4-play-leaks-notched-display-single-rear-camera/#comments Thu, 03 Jan 2019 05:09:38 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=25679 मोटो जे़ड4 प्ले की 3डी रेंडर इमेज और 360-डिग्री वीडियो सामने आई है।

The post मोटो जी7 के साथ मोटो ज़ेड5 प्ले की भी है तैयारी, वाटर-ड्रॉप नॉच वाले इस फोन की जानकारी हुई उजागर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

91मोबाइल्स ने कुछ दिन पहले मोटोरोला द्वारा साल 2019 में पेश किए जाने वाली ‘पी’ सीरीज के स्मार्टफोन की एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी। वहीं, अब कंपनी के अपकमिंग मोटो जे़ड4 प्ले का पहला लीक रेंडर सामने आया है। लीक रेंडर में फोन के डिजाइन और कुछ स्पेसिपिकेशन्स का खुलासा हुआ है। कंपनी अपनी मोटो जी सीरीज और पी सीरीज के साथ ही जे़ड सीरीज पर भी काम कर रही है, जिसकी जानकारी मोटो जे़ड4 प्ले के 3डी रेंडर और 360-डिग्री वीडियो द्वारा सामने आई है।

कंपेयरराजा ने मोटो जे़ड4 की पहली झलक जारी की है, जिसमें फोन का डिजाइन भी दिखाई दे रहा है। रेंडर के अनुसार मोटो जे़ड4 प्ले में वाटर-ड्रॉप नॉच डिसप्ले होगा, जिसके अंदर सेल्फी कैमरा प्लेस्ड है। वहीं, साइड में थिन बेजल दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा राइट साइड में वॉल्यूम रॉकर व पावर बटन मौजूद है। कैमरा की बात करें तो डिवाइस के बैक में सिंगल रियर कैमरा एलईडी फ्लैश सर्कुलर पैटर्न होगा।

moto-z4-play-new

मोटोरोला मोटो जी7 सीरीज एमडब्लूसी 2019 से पहले ब्राजील में हो सकती है लॉन्च

मोटो के दूसरे फोन की तरह ही मोटो जे़ड4 प्ले में भी मोटो की ब्रांडिंग कैमरा के नीचे प्लेस्ड है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि इसमें मोटो मोड होगा जो कि 5जी होगा। बॉटम में 3.5एमएम हेडफोनजैक, यूएसबी-सी पोर्ट और पिनहोल माइक्रोफोन दिखाई दे रहा है। तस्वीर में मोटो जे़ड4 प्ले में दिया गया स्पीकर ऊपर की ओर मौजूद है। वहीं, फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के न तो बैक में दिखाई दिया और न ही साइड में। इससे उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दे सकती है। जानकारी के अनुसार फोन डाइमेंशन 158 x 75 x 7.25 एमएम और डिसप्ले का साइज 6.2-इंच हो सकता है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि मोटो जे़ड4 प्ले में सिंगल रियर और फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन को 5जी वाले सपोर्टिड मोटो मोडस दिए जा सकते हैं।

बता दें कि हाल ही में इस बात की जानकारी सामने आई थी कि कंपनी एमडब्लूसी 2019 से पहले ही अपनी मोटो जी7 सीरीज को ब्राजील में पेश कर सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। उम्मीद की जा रही है कि इस साल कंपनी अपनी कई सीरीज के अंदर नए स्मार्टफोन्स को पेश करेगी।

एक्सक्लूसिव: सैमसंग के बाद मोटोरोला ला रहा है पंच होल डिसप्ले वाला फोन, देखें मोटो पी40 की 360 वीडियो और लीक फोटो

कुछ समय पहले गीकबेंच पर मोटो जी7 पावर को सिंगल-कोर में जहां 1286 स्कोर प्राप्त हुए थे। वहीं, मल्टी-कोर में इस फोन को 5443 स्कोर दिए गए थे। मोटो जी7 पावर की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो पहले सामने आए लीक्स के अनुसार इस फोन को 32जीबी तथा 64जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए मोटो जी7 पावर में 12-मेगापिक्सल का रियर तथा 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा।

The post मोटो जी7 के साथ मोटो ज़ेड5 प्ले की भी है तैयारी, वाटर-ड्रॉप नॉच वाले इस फोन की जानकारी हुई उजागर first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-z4-play-leaks-notched-display-single-rear-camera/feed/ 3