Moto Z4 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 31 May 2019 03:31:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 इन खास फीचर्स के साथ आया Moto Z4, ये है कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/moto-z4-with-6-4-inch-oled-display-snapdragon-675-goes-official/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-z4-with-6-4-inch-oled-display-snapdragon-675-goes-official/#respond Fri, 31 May 2019 03:31:10 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31587 डिवाइस में 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।

The post इन खास फीचर्स के साथ आया Moto Z4, ये है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही थी कि वह अपनी मोटो ज़ेड सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोंस Moto Z4 और Moto Z4 Force पर काम कर रही है। वहीं, ऑफिशियल लॉन्च से पहले यह फोन इस हफ्ते काफी चर्चा में रहा है क्योंकि एक रेडिट यूजर ने Moto Z4 की हैंड्सऑन वीडियो साझा करते हुए दावा किया है कि उसे यह फोन उसने अमेज़न वेबसाइट से खरीदा है। वहीं, अब कंपनी ने अमेरिका में फोन को ऑफिशियल तौर पर लॉन्च कर दिया है।

Moto Z4 की कीमत

मोटोरोला ने वर्तमान में वेरिज़ोन के साथ साझेदारी कर यूएस में Moto Z4 लॉन्च किया है, लेकिन यह जल्द ही अन्य कैरिय और दुनिया भर के अधिक क्षेत्रों में उपलब्ध होगा। फोन का फ्लैश ग्रे वेरिएंट 13 जून को बिक्री के लिए जाएगा। नई गतिविधियों के लिए साइन अप करने वाले Verizon उपयोगकर्ता Moto Z4 को कॉनट्रैक्ट पर $ 240 (लगभग 16,738 रुपए) में खरीद सकते हैं। अनलॉक वर्जन को, Amazon.com, और B & H फोटो के माध्यम से $ 499 (लगभग 34,801 रुपए) में उपलब्ध होगा। बिक्री 6 जून से शुरू होगी।

Moto Z4 की स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला के Moto Z4 में 6.4-इंच का फुल एचडी+ ओएलईडी फुल विजन डिसप्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। इसके साथ ही स्मार्टफोन की स्क्रीन 2.5D गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। इसे भी पढ़ें: टफ़ बॉडी वाला दमदार स्मार्टफोन Motorola One Action गीकबेंच पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च
यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर से पावर्ड है। फोन में 4जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज दी गई है। वहीं, माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए फोन के स्टोरेज को 2टीबी तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा Moto Z4 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Motorola One Pro और One Action आए सामने, पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ होगी दमदार बिल्ड क्वॉलिटी

फोटोग्राफी के लिए 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इस फोन में 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। लीक्स में यह भी सामने आया है पावर बैकअप के लिए फोन में 3,600 mAh की बैटरी है, जो कि 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

The post इन खास फीचर्स के साथ आया Moto Z4, ये है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-z4-with-6-4-inch-oled-display-snapdragon-675-goes-official/feed/ 0
Motorola Moto Z4 बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, लॉन्च से पहले ही हुआ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-z4-geekbench-listing-specifications-revealed/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-z4-geekbench-listing-specifications-revealed/#respond Thu, 30 May 2019 04:41:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31502 गीकबेंच पर फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गई है।

The post Motorola Moto Z4 बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, लॉन्च से पहले ही हुआ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola अपनी मोटो ज़ेड सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोंस Moto Z4 और Moto Z4 Force पर काम कर रही है। 91मोबाइल्स द्वारा मार्च महीने ही Moto Z4 की रेंडर ईमेज शेयर कर दी गई थी, जिससे फोन के वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले और डिजाईन की जानकारी मिली थी। यह फोन इस हफ्ते काफी चर्चा में रहा है क्योंकि एक रेडिट यूजर ने Moto Z4 की हैंड्सऑन वीडियो साझा करते हुए दावा किया है कि उसे यह फोन अमेज़न वेबसाइट पर मिला है। इस वीडियो के बाद अब यह फोन बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी लिस्ट हो गया है जहां फोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आई है।

गीकबेंच लिस्टिंग

Moto Z4 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर Motorola Moto Z4 कोडनेम के साथ ही लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग कल यानि 29 मई की है जिसमें फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स खुलासा किया गया है। गीकबेंच के अनुसार मोटोरोला का यह आगामी स्मार्टफोन एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट आपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा। इस वेबसाइट पर Moto Z4 में क्वालकॉम का SM6150 दिए जाने की बात कही गई है।

Motorola Moto Z4 geekbench listing specifications revealed

आपको बता दें कि एसएम6150 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट का ही मॉडल नंबर है। गीकबेंच पर Moto Z4 को 4जीबी रैम मैमोरी से लैस दिखाया गया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ काम करेगा। वहीं स्कोरिंग की बात करें तो सिंगल-कोर में मोटो ज़ेड4 को जहां 2346 स्कोर प्राप्त हुआ है वहीं मल्टी-कोर में Moto Z4 को 6248 स्कोर दिया गया है।

मोटो ज़ेड4 डिजाईन

Moto Z4 को कर्व्ड ऐज़ डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। फोन का फ्रंट पैनल चारों ​किनारों के बेहद नैरो बेजल्स वाला है। फोन में ऐज़-टू-ऐज़ डिसप्ले दी गई है तथा ​स्क्रीन के उपरी ओर ‘यू’ शेप की छोटी सी नॉच मौजूद है। इस नॉच में ही सेल्फी कैमरा दिया गया है। Moto Z4 के बैक पैनल पर राउंड शेप में रियर कैमरा सेटअप लगा है जो फ्लैश लाईट से लैस है। इस सेटअप में सिंगल कैमरा सेंसर ही दिया गया है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मोटो का लोगो लगा है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड हो सकता है।

Motorola Moto Z4 geekbench listing specifications revealed

Moto Z4 के ​बैक पैनल पर नीचे की ओर ​सर्किट्स मौजूद है जो बताते है​ कि मोटो ज़ेड4 को मोटो मोड के साथ जोड़ा जा सकेगा। मोटो ज़ेड4 के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर तथा पावर बटन दिया गया है। तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। यूएसबी पोर्ट फोन के नीचले पैनल पर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर डिसप्ले के उपर स्पीकर ग्रिल मौजूद है। फोन के नीचले पैनल पर ही 3.5एमएम जैक भी दिया जा सकता है।

मोटो ज़ेड4 स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला के इस आगामी स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा अभी नहीं हुआ है लेकिन अब तक सामने आए लीक्स की मानें तो Moto Z4 को एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 देखने को मिलेगा। मोटो ज़ेड3 की ही तरह यह फोन भी मोटो 5जी मोड सपोर्ट करेगा। Motorola इस फोन को 6जीबी रैम और 4जीबी रैम पर लॉन्च कर सकती है।

Motorola Moto Z4 geekbench listing specifications revealed

लीक के अनुसार Moto Z4 में फोटोग्राफी के लिए 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है। चर्चा है कि मोटो ज़ेड4 में यह कैमरा सेंसर सोनी आईएमएक्स होगा। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 25-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। लीक्स में यह भी सामने आया है कि Moto Z4 इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 15वॉट टर्बोपावर सपोर्ट वाली 3,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।

कीमत

कीमत की बात करें तो सामने आए लीक के मुताबिक Motorola Moto Z4 को दो मॉडल में पेश किया जाएगा। पहले मॉडल की कीमत $499 (लगभग 34,729 रुपए) होगी जो कि अमेजन एक्सक्लूसिव एडिशऩ एलेक्सा असिस्टेंट के साथ होगा। वहीं, दूसरा मॉडल अनलॉक्ड मॉडल फ्री 360-डिग्री मोटो मोड के साथ पेश किया जा सकता है। जिसकी कीमत भी $499 (लगभग 34,729 रुपए) हो सकती है।

The post Motorola Moto Z4 बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट, लॉन्च से पहले ही हुआ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-z4-geekbench-listing-specifications-revealed/feed/ 0
48MP वाला Moto Z4 लॉन्च से पहले अमेजन पर हुआ लिस्ट, जानें क्या है कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/moto-z4-appears-on-amazon-know-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-z4-appears-on-amazon-know-price/#respond Tue, 28 May 2019 06:21:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=31357 मोटोरोला का यह फोन सिर्फ एक रियर कैमरे के साथ आता है।

The post 48MP वाला Moto Z4 लॉन्च से पहले अमेजन पर हुआ लिस्ट, जानें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Lenovo की मालिकाना हक वाली कंपनी Motorola के Moto Z4 स्मार्टफोन को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है। कुछ समय पहले 91मोबाइल्स ने मोटो ज़ेड4 की एक्सक्लूसिव रेंडर ईमेज जारी की थीं, जिसमें फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को दिखाया गया था। वहीं, अब Moto Z4 को कंपनी द्वारा बिना ऑफिशियल लॉन्च के अमेजन पर लिस्ट कर दिया गया है।

अमेजन.कॉम के पेज पर हैंडसेट की सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत सामने आ गई हैं। वहीं एक रेडिट यूजर स्मार्टफोन को खरीद पाने में सफल रहा। रेडिट यूजर ने अमेजन से खरीदे इस फोन की अनबॉक्सिंग कर वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया है। वहीं, फोन से क्लिक की गई तस्वीरों को भी शेयर किया। इसे भी पढ़ें: Motorola One Pro और One Action आए सामने, पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ होगी दमदार बिल्ड क्वॉलिटी

Android Authority नाम की वेबसाइट के अनुसार फोन की दो लिस्टिंग हैं। इसमें से पहले वाले की कीमत $499 (लगभग 34,729 रुपए) जो कि अमेजन एक्सक्लूसिव एडिशऩ एलेक्सा असिस्टेंट के साथ होगा। वहीं, दूसरा अनलॉक्ड मॉडल फ्री 360-डिग्री मोटो मोड के साथ लिस्ट है, जिसकी कीमत भी $499 (लगभग 34,729 रुपए) है। इसे भी पढ़ें: पंच-होल डिस्प्ले और 48एमपी कैमरे के साथ आया Motorola One Vision

अगर बात करें Motorola Moto Z4 की तो इसमें ओएलईडी फुलविजन 6.4-इंच का डिसप्ले दिया गया है, जिसका स्क्रीन रिजोल्यूशन 1080 x 2340 पिक्सल है। वहीं, फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिट सेंसर है जो कि फोन को ज्यादा सुरक्षा प्रदान करता है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर दिया गया है।

फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 25-मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। वहीं, रियर पर सिंगल 48-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए Moto Z4 में 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 15 वॉट टर्बोपावर को यूएसबी-सी की मदद से सपोर्ट करती है।

The post 48MP वाला Moto Z4 लॉन्च से पहले अमेजन पर हुआ लिस्ट, जानें क्या है कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-z4-appears-on-amazon-know-price/feed/ 0
एक्सक्लूसिव : देखें मोटो ज़ेड4 की पहली झलक, कैसा होगा डिजाईन और लुक https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-z4-press-render-image-leaked-exclusively/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-z4-press-render-image-leaked-exclusively/#respond Wed, 20 Mar 2019 08:44:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=28700 मोटो ज़ेड4 48-मेगापिक्सल का कैमरा सपोर्ट करेगा।

The post एक्सक्लूसिव : देखें मोटो ज़ेड4 की पहली झलक, कैसा होगा डिजाईन और लुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला के मोटो ज़ेड 4 स्मार्टफोन को लेकर लंबे समय से लीक्स सामने आ रहे हैं। चर्चा है कि मोटो ज़ेड4 के रूप में कंपनी अपना 5जी स्मार्टफोन टेक मंच पर पेश करेगी। मोटो ज़ेड4 को लॉन्च होने में अभी थोड़ा समय जरूर लग सकता है लेकिन फोन के बाजार में आने से पहले ही 91मोबाइल्स मोटो ज़ेड4 की एक्सक्लूसिव रेंडर ईमेज लेकर आ गया है। इन रेंडर्स में फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को दिखाया गया है। इस फोटोज़ से न सिर्फ मोटो ज़ेड4 की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली है वहीं साथ ही फोन के कई अहम फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आए हैं।

मोटो ज़ेड4 डिजाईन

मोटो ज़ेड4 को कर्व्ड ऐज़ डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। फोन का फ्रंट पैनल चारों ​किनारों के बेहद नैरो बेजल्स वाला है। फोन में ऐज़-टू-ऐज़ डिसप्ले दी गई है तथा ​स्क्रीन के उपरी ओर ‘यू’ शेप की छोटी सी नॉच मौजूद है। इस नॉच में ही सेल्फी कैमरा दिया गया है। मोटो ज़ेड4 के बैक पैनल पर राउंड शेप में रियर कैमरा सेटअप लगा है जो फ्लैश लाईट से लैस है। इस सेटअप में सिंगल कैमरा सेंसर ही दिया गया है। कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मोटो का लोगो लगा है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड हो सकता है। यह भी पढ़ें : 25 मार्च को इंडिया में लॉन्च होगा मोटो जी7

मोटो ज़ेड4 के ​बैक पैनल पर नीचे की ओर ​सर्किट्स मौजूद है जो बताते है​ कि मोटो ज़ेड4 को मोटो मोड के साथ जोड़ा जा सकेगा। मोटो ज़ेड4 के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर तथा पावर बटन दिया गया है। तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। यूएसबी पोर्ट फोन के नीचले पैनल पर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर डिसप्ले के उपर स्पीकर ग्रिल मौजूद है। फोन के नीचले पैनल पर ही 3.5एमएम जैक भी दिया जा सकता है।

motorola moto z4 press render image leaked exclusively

मोटो ज़ेड4 स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला के इस आगामी स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा अभी नहीं हुआ है लेकिन अब तक सामने आए लीक्स की मानें तो मोटो ज़ेड4 को एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वालकॉम का सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 देखने को मिलेगा। मोटो ज़ेड3 की ही तरह यह फोन भी मोटो 5जी मोड सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : शाओमी रेडमी वाई3 सर्टिफिकेशन्स साइट लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च

लीक के अनुसार मोटो ज़ेड4 में फोटोग्राफी के लिए 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है। चर्चा है कि मोटो ज़ेड4 में यह कैमरा सेंसर सोनी आईएमएक्स होगा। लीक्स में यह भी सामने आया है कि मोटो ज़ेड4 इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस होगा। मोटोरोला द्वारा इस फोन को 6जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं उम्मीद है कि कंपनी इस फोन को एक से अधिक वेरिएंट्स में बाजार में उतारेगी। यह भी पढ़ें : इंडिया आ रहा है दुनिया का पहला 5 रियर कैमरे वाला फोन नोकिया 9, सभी कैमरों की कर देगा छुट्टी

मोटो ज़ेड4 को लेकर हालांकि अभी तक मोटोरोला की ओर से कोई भी घोषणा नहीं की गई है लिहाज़ा सामने आई फोन की स्पेफिकेशन्स को अभी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। उम्मीद है कि साल की पहली छमाही में ही मोटो ज़ेड4 टेक बाजार में दस्तक दे देगा।

The post एक्सक्लूसिव : देखें मोटो ज़ेड4 की पहली झलक, कैसा होगा डिजाईन और लुक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-z4-press-render-image-leaked-exclusively/feed/ 0
5जी सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा मोटो ज़ेड4, इसमें होगा विश्व का पहला स्नैपड्रैगन 8150 चिपसेट https://www.91mobiles.com/hindi/moto-z4-codename-odin-snapdragon-8150-5g-moto-mod-support-in-hindi/ Tue, 20 Nov 2018 10:40:58 +0000 https://hi.91mobiles.com/?p=24440 मोटो ज़ेड4 बिल्कुल नए और पावरफुल चिपसेट के साथ बाजार में कदम रखेगा।

The post 5जी सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा मोटो ज़ेड4, इसमें होगा विश्व का पहला स्नैपड्रैगन 8150 चिपसेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो अधिकृत मोटोरोला ने अगस्त महीने में अपनी ज़ेड सीरीज के तहत मोटो ज़ेड3 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह फोन बेहद खास इसलिए भी था क्योंकि ज़ेड3 के साथ ही कंपनी ने अपना 5जी मोटो मोड भी पेश किया था। इस मोटो मोड के यूज़ के मोटोरोला फोन में 5जी कनेक्टिविटी पाई जा सकती है। वहीं अब मोटोराला की इसी सीरीज़ के एक और स्मार्टफोन मोटो ज़ेड4 को लेकर लीक सामने आया है जिससे पता चला है कि कंपनी मोटो ज़ेड4 पर काम कर रही है और जल्द ही इस फोन को क्वालकॉम के आने वाले लेटेस्ट चिपसेट से लैस कर बाजार में उतारेगी।

4 रियर कैमरे वाला सैमसंग गैलेक्सी ए9 भारत में लॉन्च

एक्सडीए डेवलेपर्स ने अपनी रिपोर्ट में मोटो ज़ेड4 की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की है। रिपोर्ट में मोटो ज़ेड4 का कोडनेम ‘ओडीन’ बताया गया है। इस लीक में बताया गया है कि मोटो ज़ेड4 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8150 चिपसेट से लैस होगा। गौरतलब है कि क्वालकॉम ने अभी तक इस चिपसेट का लॉन्च नहीं किया है। यानि मोटो ज़ेड4 बिल्कुल नए और पावरफुल चिपसेट के साथ बाजार में कदम रखेगा।

Pic Credit : theverge
Pic Credit : theverge

लीक के अनुसार मोटो ज़ेड4 पर फिलहाल काम किया जा रहा है और इस फोन की टेस्टिंग चल रही है। इस टेस्टिंग में फोन को 4जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है तथा इस वेरिएंट में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार मोटो ज़ेड4 को एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया जाएगा। मोटो ज़ेड4 मोटोरोला का 5जी मोटो मोड सपोर्ट करेगा। यानि मोटो ज़ेड4 में 5जी की स्पीड पर इंटरनेट चलाया जा सकेगा। इस फोन में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है।

‘ओ’ शेप वाली नॉच पर लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी ए8एस, फोन की डिसप्ले हुई लीक

मोटो ज़ेड4 की सबसे बड़ी खासियत क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8150 चिपसेट बताया गया है। यह चिपसेट 7एनएम तकनीक पर बनेगा। आपको बता दें कि स्नैपड्रैगन 8150 चिपसेट पहला ऐसा चिपसेट होगा जो इस तकनीक पर बनेगा। यह तकनीक इस चिपसेट को बेहद ही फास्ट और दमदार प्रोसेसिंग के योग्य बनाएगी। मौजूदा दौर में क्वालकॉम के ही स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट को सबसे पावरफुल चिपसेट माना जाता है। वहीं स्नैपड्रैगन 8150 को एनटूटू बेंचमार्क डाटाबेस में 3,62,292 प्वाइंट्स दिए गए हैं।

The post 5जी सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा मोटो ज़ेड4, इसमें होगा विश्व का पहला स्नैपड्रैगन 8150 चिपसेट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>