Motorola Defy | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 17 Jun 2021 15:28:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Motorola लाया बेमिसाल फोन जो -25°C ठंड और +55°C गर्मी में भी करेगा काम, गिरने-टकराने पर भी नहीं बिगड़ेगा कुछ https://www.91mobiles.com/hindi/dust-water-and-drop-proof-rugged-smartphone-motorola-defy-goes-official/ https://www.91mobiles.com/hindi/dust-water-and-drop-proof-rugged-smartphone-motorola-defy-goes-official/#respond Thu, 17 Jun 2021 15:28:27 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=61075 Motorola Defy की डिसप्ले Corning Gorilla Glass Victus से प्रोटेक्ट की गई है।

The post Motorola लाया बेमिसाल फोन जो -25°C ठंड और +55°C गर्मी में भी करेगा काम, गिरने-टकराने पर भी नहीं बिगड़ेगा कुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola के बारे में हाल ही में खबर आई थी कंपनी एक नए Rugged SmartPhone पर काम कर रही है जिसे Lenovo नहीं करेगी बल्कि इंग्लैंड बेस्ड टेक कंपनी Bullitt Group द्वारा बनाया जाएगा। वहीं आज यह पावरफुल स्मार्टफोन Motorola Defy नाम के साथ मार्केट में लॉन्च हो गया है। साल 2012 में आए Defy XT और Defy Mini के बाद अब 2021 में Motorola Defy आया है। इस लंबे अंतराल के बाद मोटोरोला ने अपने फोन को भी उतना ही मजबूत और ताकतवर बनाया है जो Dust, Water और Drop Proof है।

Motorola Defy की मजबूती

मोटोरोला के इस फोन की मजबूती की बात करें तो इस मोबाइल फोन की डिसप्ले Corning Gorilla Glass Victus से प्रोटेक्ट की गई है। यह फोन रग़्ड प्लॉस्टिक बॉडी पर बना जिसमें बेहद ही मजबूत मिश्रण का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी की ओर से फोन को IP68 सर्टिफाइड बनाया गया है जो इसे पानी और धूल से प्रोटेक्ट करता है। वहीं इस फोन को साबुन या सैनेटाईज़र से भी साफ किया जा सकता है। मोटोरोला ने इस फोन को DUST, WATER और DROP PROOF बताया है।

Dust, Water and Drop Proof Rugged SmartPhone Motorola Defy goes official

कंपनी का दावा है कि Motorola Defy स्मार्टफोन -25°C तक की ठंड और +55°C तक की गर्मी में भी काम करने की क्षमता रखता है। वहीं Motorola ने बताया है कि इस नए स्मार्टफोन को 1.8 मीटर तक की उंचाई से गिराये जाने पर भी यह सही सलामत रहेगा और फोन के बाहरी और अंदरूनी किसी हिस्से को नुकसान नहीं पहुॅंचेगा। हॉं, कंपनी ने भी स्वीकार किया है कि गलत तरीके से टकराने पर समस्या आनी भी मुमकिन है।

Motorola Defy की स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला ने अपने इस नए फोन को 6.5 इंच की वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया है जो एचडी+ रेज्ल्यूशन सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 पर पेश किया गया है जो मोटोरोला के यूएक्स इंटरफेस पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का Snapdragon 662 चिपसेट दिया गया है। ग्लोबल मार्केट में यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : अब LG Store में बिकेंगे Apple के iPhones, iPads और Wearables, चीनी ब्रांड्स पर भारी पड़ेगी यह साझेदारी

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Motorola Defy ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Dust, Water and Drop Proof Rugged SmartPhone Motorola Defy goes official

Motorola Defy बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स और 3.5एमएम जैक के साथ ही गूगल असिस्टेट बटन भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर कैमर मॉड्यूल के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है जो 20वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। इस फोन को €325 की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो इंडियन करंसी अनुसार 28,500 रुपये के करीब है।

The post Motorola लाया बेमिसाल फोन जो -25°C ठंड और +55°C गर्मी में भी करेगा काम, गिरने-टकराने पर भी नहीं बिगड़ेगा कुछ first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/dust-water-and-drop-proof-rugged-smartphone-motorola-defy-goes-official/feed/ 0
लॉन्च से पहले जानें Motorola Defy (2021) के बारे में सबकुछ, 5000mAh और 48MP कैमरे से होगा लैस https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-defy-2021-full-specs-price-leaked-ahead-of-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-defy-2021-full-specs-price-leaked-ahead-of-launch/#respond Thu, 17 Jun 2021 04:33:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=61009 यह डिवाइस ग्रीन और ब्लैक कलर में आएगा।

The post लॉन्च से पहले जानें Motorola Defy (2021) के बारे में सबकुछ, 5000mAh और 48MP कैमरे से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola Defy स्मार्टफोन कथित रूप से जल्द ही रिलॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने साल 2012 में Defy XT और Defy Mini स्मार्टफोन पेश किए थे। इस सीरीज के स्मार्टफोन को अब तक कई सर्टिफिकेशन साइट और वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है, जिसमें गूगल प्ले कॉन्सोल और गीकबेंच लिस्टिंग शामिल है। हालांकि, मोटोरोला ने अभी तक अपने नए स्मार्टफोन के लॉन्च की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। रिलीज से पहले टेक वेबसाइट MySmartPrice आपके लिए मोटोरोला के आने वाले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स लेकर की जानकारी दी है।

वेबसाइट माएस्मार्टप्राइस पर टिप्सटर सुधांशु ने डिवाइस की पूरी स्पेसिफिकेशन की शीट है। टिपस्टर ने मोटो स्मार्टफोन के डिजाइन रेंडरर्स भी शेयर किए हैं। आइए लॉन्च से पहले Motorola Defy के डिज़ाइन रेंडरर्स, स्पेसिफिकेशंस और अन्य फीचर्स पर एक नज़र डालते हैं।

moto-defy-2021

Motorola Defy का प्राइस

टिपस्टर सुधांशु के मुताबिक स्मार्टफोन को 4GB + 64GB वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसे यूरोप में €269 में लॉन्च किया जाएगा, जो लगभग 23,900 रुपए है। यह डिवाइस ग्रीन और ब्लैक कलर में आएगा।

Motorola Defy 2021

Motorola Defy बहुत जल्द लॉन्च हो सकता है। लॉन्च से पहले इस अपकमिंग स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं। टिप्सटर सुधांशु ने विशेष रूप से MySmartPrice के साथ डिवाइस की पूरी स्पेक्स शीट साझा की है। टिपस्टर ने बताया है कि यह बजट स्मार्टफोन होगा जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 SoC से लैस होगा। इसमें 720 x 1600 रेजोल्यूशन के साथ 6.5 इंच का एचडी+ आईपीएस एलसीडी होगा। इसके अलावा डिज़ाइन रेंडरर्स से पता चलता है कि थोड़े मोटे बेजल्स से घिरे डिस्प्ले में ऊपर की तरफ वाटर-ड्रॉप नॉच होगा। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट होगा। इसे भी पढ़े: Motorola का नया दांव, लॉन्च किया सस्ता 5G फोन Motorola Moto G Stylus

motorola-defy

बताया जा रहा है कि डिवाइस एक IP68-सर्टिफाइड वाटर और डस्ट-प्रूफ डिजाइन से लैस होगा। इसके अलावा इसमें रियर पर बिल्कुल सेंटर में एक आयताकार मॉड्यूल के साथ एक बनावट वाला बैक कैमरा मॉड्यूल होगा। इस ट्रिपल-कैमरा मॉड्यूल में 48MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर होगा। इसके अलावा फोन में एलईडी फ्लैश भी कैमरा मॉड्यूल के अंदर होगी।

डिवाइस के ऊपरी किनारे में 3.5 मिमी हेडफोन जैक होगा, जबकि स्पीकर ग्रिल नीचे किनारे पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के बराबर में स्थित है। दाहिने किनारे पर पावर और वॉल्यूम बटन होंगे। इसके अलावा फोन में 5000 एमएएच की बैटरी और 8 एमपी का फ्रंट कैमरा शामिल होगा। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंडरॉयड 10 पर कार्य करेगा। इसका माप 170 x 78 x 11 मिमी और वजन 200 ग्राम है। इसे भी पढ़ें: Apple iOS 15 लॉन्च, देखें इसके टॉप फीचर्स और जानें कैसे iPhones फिर बने सबसे स्मार्ट और एडवांस

दूसरी ओर टिप्सटर इवान ब्लास ने आगामी मोटोरोला स्मार्टफोन की और तस्वीरें भी अपलोड की हैं। टिपस्टर ने आगे खुलासा किया कि डिवाइस 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यह 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा।

The post लॉन्च से पहले जानें Motorola Defy (2021) के बारे में सबकुछ, 5000mAh और 48MP कैमरे से होगा लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-defy-2021-full-specs-price-leaked-ahead-of-launch/feed/ 0