Motorola Edge 20 Fusion | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sun, 05 Mar 2023 09:00:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 कम कीमत और 108MP कैमरा वाले तगड़े स्मार्टफोन, ये हैं सबसे बेस्ट ऑप्शन https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-mobile-phones-under-20000/ https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-mobile-phones-under-20000/#respond Tue, 23 Aug 2022 17:07:12 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=86612 आज हम आपको इंडियन स्मार्टफ़ोन मार्केट में 20,000 रुपये से कम क़ीमत में आने वाले स्मार्टफ़ोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें 108MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है।

The post कम कीमत और 108MP कैमरा वाले तगड़े स्मार्टफोन, ये हैं सबसे बेस्ट ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

स्मार्टफ़ोन कंपनियों के बीच चल रही ज़बरदस्त कॉम्पीटिशन चल रहा है। इसके चलते स्मार्टफ़ोन बनाने वाली कंपनियां लगातार फ़ोन अपग्रेड कर रही हैं। आज मार्केट में मिड रेंज सेग्मेंट के स्मार्टफ़ोन काफ़ी अपग्रेड और एडवांस फ़ीचर्स के साथ आ रहे हैं। स्मार्टफ़ोन ख़रीदते वक़्त यूज़र्स सबसे ज़्यादा ध्यान कैमरा सेटअप पर देते हैं। मिड रेंज सेग्मेंट के स्मार्टफ़ोन पहले जहां 48MP और 64MP कैमरा के साथ आते थे अब 108MP कैमरा सेंसर के साथ आते हैं। आज हम आपको इंडियन स्मार्टफ़ोन मार्केट में 20,000 रुपये से कम क़ीमत में आने वाले स्मार्टफ़ोन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें 108MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है।

20000 रु बजट वाले 108MP कैमरा वाले स्मार्टफोन

Xiaomi Redmi Note 11 Pro Plus 5G

कीमत : 19,999 रुपये

108MP Camera phone Redmi Note 11 Pro+ 5G discounts details

Redmi Note 11 Pro+ 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। शाओमी का यह फोन Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ आता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का Samsung HM2 सेंसर दिया गया है। इस फोन के रियर पैनल में 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। इस फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। शाओमी के इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 67W फ़ास्ट चार्जिंग दिया गया है।

Motorola Edge 20 Fusion

कीमत : 19,999 रुपये

108mp-5g-smartphone-motorola-edge-20-fusion-launched-in-india-price-specs-sale-offer

Motorola Edge 20 Fusion स्मार्टफोन में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले पैनल दिया गया है। मोटोरोला के Edge 20 Fusion फोन में MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर दिया गया है। Motorola Edge 20 Fusion के फोन में 5000 mAh की बैटरी और 30W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया है। कैमरा की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। 108MP का प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इस फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Realme 9

कीमत : 16,999 रुपये

Realme 9 4g price cut in india by rs 1000 after realme 9i 5g phone launch

Realme 9 स्मार्टफोन 90Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.4-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 5 लेयर प्रोटेक्शन के साथ आती है, जिसमें पंच होल कटआउट दिया गया है। रियलमी के इस फोन में Qualcomm का Snapdragon 680 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्ज दिया गया है। रियलमी 9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का Samsung ISOCELL HM6 सेंसर है, जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ़्रंट कैमरा दिया गया है।

Moto G60

कीमत : 14,999 रुपये

Motorola Moto G60 and Moto G40 Fusion india launch on 20th april 108mp camera 6000mah battery

Moto G60 स्मार्टफोन में 6.8-इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 732G SoC प्रोसेसर दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 6000 की बैटरी और 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। Moto G60 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 108MP का दिया है, जिसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Infinix Note 12 Pro 5G

कीमत : 17,999 रुपये

Infinix Note 12 Pro 5G

Infinix Note 12 Pro 5G स्मार्टफोन में 6.7-इंच का Full-HD+ डिस्प्ले दिया गया है। यह AMOLED पैनल है। इस फोन में मीडियाटेक का MediaTek Dimensity 810 5G प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। Infinix Note 12 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ 2MP का अल्ट्रा वाइड और AI लेंस कैमरा दिया गया है। इनफिनिक्स के इस फोन में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

The post कम कीमत और 108MP कैमरा वाले तगड़े स्मार्टफोन, ये हैं सबसे बेस्ट ऑप्शन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-camera-mobile-phones-under-20000/feed/ 0
Motorola Edge 20 Pro 5G फोन भी आ रहा है इंडिया, इस दिन होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-20-pro-india-launch-soon-know-specs-price-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-20-pro-india-launch-soon-know-specs-price-sale/#respond Wed, 18 Aug 2021 05:13:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65255 Motorola Edge 20 Pro 5G फोन 108MP कैमरा से लैस है

The post Motorola Edge 20 Pro 5G फोन भी आ रहा है इंडिया, इस दिन होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने कल ही इंडियन मार्केट में अपनी ‘ऐज़ 20’ सीरीज़ के तहत दो नए 5G Smartphone लॉन्च किए हैं जिन्होंने Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion नाम के साथ भारतीय बाजार में एंट्री ली है। दोनों मोबाइल फोन 108MP कैमरा से लैस है जिनमें मोटोरोला ऐज़ 20 को 29,999 रुपये तथा मोटोरोला ऐज़ 20 फ्यूज़न को 21,499 रुपये और 22,999 रुपये में पेश किया गया है। वहीं अब मोटोरोला इंडिया हेड प्रशांत मानी ने एक बड़ी घोषणा करते हुए यह साफ कर दिया है कि कंपनी भारत में बेहद जल्द Motorola Edge 20 Pro स्मार्टफोन भी लॉन्च कर देगी। फोन लॉन्च की डेट तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि सितंबर महीने में यह फोन इंडिया में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Motorola Edge 20 Fusion की स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला ऐज 20 फ्यूज़न को कंपनी की ओर से 20:9 मैक्स विजन स्क्रीन पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया यह फोन 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ MediaTek Dimensity 800U चिपसेट पर रन करता है।

108mp-5g-smartphone-motorola-edge-20-fusion-launched-in-india-price-specs-sale-offer

फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए यह मोटोरोला फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Motorola Edge 20 Fusion वॉटर-रिपेलन्ट डिजाईन पर बना है जो इसे पानी की छींटों से सुरक्षित रखता है। फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन के साथ पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो TurboPower 30W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। यह भी पढ़ें : Samsung ने लॉन्च किया नया और पावरफुल 5G फोन Galaxy A52s, चीनी ब्रांड्स की बढ़ेगी परेशानी

Motorola Edge 20 की स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला ऐज़ 20 5जी फोन को 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। एंडरॉयड 11 के साथ बाजार में आए इस फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 6एनएम फेब्रिकेशन पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 642एल जीपीयू सपोर्ट करता है।

motorola-edge-20-launched-in-india-specs-price-sale-offer

108 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा के साथ ही बैक पैनल पर 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल विद् मैक्रो मोड और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया हैं। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो ऐज़ 20 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। कंपनी की ओर से इस फोन को 4,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है जो 33W TurboPower fast charging तकनीक से लैस है।

The post Motorola Edge 20 Pro 5G फोन भी आ रहा है इंडिया, इस दिन होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-20-pro-india-launch-soon-know-specs-price-sale/feed/ 0
8GB RAM, 108MP कैमरा और Android 13 की अपडेट के साथ Motorola Edge 20 Fusion हुआ इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-5g-smartphone-motorola-edge-20-fusion-launched-in-india-price-specs-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-5g-smartphone-motorola-edge-20-fusion-launched-in-india-price-specs-sale-offer/#respond Tue, 17 Aug 2021 07:28:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65135 Motorola Edge 20 Fusion दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

The post 8GB RAM, 108MP कैमरा और Android 13 की अपडेट के साथ Motorola Edge 20 Fusion हुआ इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने आज इंडिया में एक साथ दो 5G Smartphone लॉन्च किए हैं। एक डिवाईस ने जहां Motorola Edge 20 नाम के साथ मार्केट में एंट्री ली है वहीं दूसरा मोबाइल फोन Motorola Edge 20 Fusion नाम के साथ भारतीय बाजार में उतारा गया है। ये दोनों ही मोटोरोला फोन 108 मेगापिक्सल कैमरा और 8 जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करते हैं जिन्हें शानदार लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया गया हैं। मोटोरोला ऐज़ 20 फ्यूज़न की जानकारी जहां आगे दी गई है वहीं मोटोरोला ऐज़ 20 की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

Motorola Edge 20 Fusion इंडियन प्राइस व सेल

सबसे फोन की कीमत और उपलब्धता की ही बात करें तो मोटोरोला ऐज़ 20 फ्यूज़न दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इंडिया में फोन के 6GB RAM वेरिएंट को 21,499 रुपये तथा 8GB RAM वेरिएंट को 22,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। Motorola Edge 20 Fusion को आने वाली 27 अगस्त से Electric Graphite और Cyber Teal कलर में खरीदा जा सकेगा।

108mp-5g-smartphone-motorola-edge-20-fusion-launched-in-india-price-specs-sale-offer

Motorola Edge 20 Fusion की स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला ऐज 20 फ्यूज़न को कंपनी की ओर से 20:9 मैक्स विजन स्क्रीन पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। कंपनी ने इस फोन को DCI-P3 Color Space, HDR10 और 10-bit Display फीचर से लैस किया है।

108mp-5g-smartphone-motorola-edge-20-fusion-launched-in-india-price-specs-sale-offer

Motorola Edge 20 Fusion को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो माय यूएक्स के साथ मिलकर काम करता है। यह एंडरॉयड रेडी फोन Android 12 और Android 13 के बाजार में आते ही उनपर अपडेट हो जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए यह फोन 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ MediaTek Dimensity 800U चिपसेट पर रन करता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मोटोरोला ऐज़ 20 फ्यूज़न ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.9 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोटोरोला फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

108mp-5g-smartphone-motorola-edge-20-fusion-launched-in-india-price-specs-sale-offer

Motorola Edge 20 Fusion वॉटर-रिपेलन्ट डिजाईन पर बना है जो इसे पानी की छींटों से सुरक्षित रखता है। 3.5एमएम जैक के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन सपोर्ट करता है वहीं पावर बैकअप के लिए मोटो ऐज़ 20 फ्यूज़न में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे TurboPower 30W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

The post 8GB RAM, 108MP कैमरा और Android 13 की अपडेट के साथ Motorola Edge 20 Fusion हुआ इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/108mp-5g-smartphone-motorola-edge-20-fusion-launched-in-india-price-specs-sale-offer/feed/ 0
Motorola ने लॉन्च किया इंडिया का सबसे पतला और हल्का 5G स्मार्टफोन Motorola Edge 20, 108MP कैमरे से है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-20-launched-in-india-specs-price-sale-offer/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-20-launched-in-india-specs-price-sale-offer/#respond Tue, 17 Aug 2021 06:40:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65122 Motorola Edge 20 को 29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है

The post Motorola ने लॉन्च किया इंडिया का सबसे पतला और हल्का 5G स्मार्टफोन Motorola Edge 20, 108MP कैमरे से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने आज भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जिन्होंने Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion नाम के साथ एंट्री ली है। ‘ऐज़’ सीरीज़ में जोड़े गए ये मोबाइल फोन अटरेक्टिव लुक के साथ ही पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करते हैं। मोटोरोला का दावा है कि मोटो ऐज़ 20 इंडियन मार्केट में लॉन्च हुआ अभी तक का सबसे पतला और हल्का 5G Smartphone है। Motorola Edge 20 को 29,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो आने वाली 27 अगस्त से शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर Frosted Emerald और Frosted Pearl कलर में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Motorola Edge 20 की डिसप्ले

मोटोरोला ने अपने इस नए 5जी फोन को 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की बड़ी फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया है। फोन की स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसके साथ ही मोटो ऐज़ 20 में 10-bit colour, DCI-P3 color gamut, HDR10+ जैसे फीचर्स मौजूद है।

motorola-edge-20-launched-in-india-specs-price-sale-offer

Motorola Edge 20 का प्रोसेसर

Motorola Edge 20 एंडरॉयड 11 के साथ बाजार में उतारा गया है जो 2 साल की एंडरॉयड रेडी अपडेट के साथ आता है। अर्थात् एंडरॉयड का कोई भी नया वर्ज़न रोल आउट होते ही इस मोटोरोला फोन को मिल जाएगा। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 6एनएम फेब्रिकेशन पर बना क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 642एल जीपीयू सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

Motorola Edge 20 का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए यह मोटोरोला फोन 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके साथ ही बैक पैनल पर 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल विद् मैक्रो मोड और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया हैं। यह फोन 3x optical और 30X digital zoom सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोटो ऐज़ 20 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

motorola-edge-20-launched-in-india-specs-price-sale-offer

Motorola Edge 20 की बैटरी

मोटोरोला ऐज़ 20 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 4,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है। फोन की बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए Motorola Edge 20 को 33W TurboPower fast charging तकनीक से लैस किया गया है। यहां लगे हाथ बता दें कि मोटोरोला ऐज़ 20 स्मार्टफोन में 3.5जैक, 5G SA/NSA और Dual 4G VoLTE समेत सिक्योरिटी के लिए साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

The post Motorola ने लॉन्च किया इंडिया का सबसे पतला और हल्का 5G स्मार्टफोन Motorola Edge 20, 108MP कैमरे से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-20-launched-in-india-specs-price-sale-offer/feed/ 0
लॉन्च से पहले ही लीक हुआ Motorola Edge 20 और Edge 20 Fusion का इंडियन प्राइस, यहां देखें कीमत https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-20-fusion-price-in-india-revealed-before-18-august-launch/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-20-fusion-price-in-india-revealed-before-18-august-launch/#respond Thu, 12 Aug 2021 18:49:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64853 Motorola Edge 20 Fusion दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा।

The post लॉन्च से पहले ही लीक हुआ Motorola Edge 20 और Edge 20 Fusion का इंडियन प्राइस, यहां देखें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola आने वाली 17 अगस्त को इंडिया में अपनी लेटेस्ट ‘ऐज़ 20‘ सीरीज़ को लेकर आ रही है। सीरीज़ के तहत भारतीय बाजार में Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion लॉन्च किए जाएंगे। ऐज़ 20 फ्यूज़न इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुए Motorola Edge 20 Lite का ही इंडियन मॉडल होगा। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के जरिये जहां कंपनी इन फोंस की स्पेसिफिकेशन्स को लगातार टीज़ कर रही है वहीं एक नए लीक में लॉन्च से पहले ही मोटोरोला ऐज़ 20 और ऐज़ 20 फ्यूज़न की भारतीय कीमत भी सामने आ गई है।

Motorola Edge 20 Fusion का प्राइस

मोटोरोला ऐज़ 20 फ़्यूजन को लेकर कहा गया है कि यह मोबाइल फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। बेस वेरिएंट में जहां 6GB RAM के साथ 128GB Storage दी जाएगी, वहीं बड़ा वेरिएंट 8GB रैम मैमोरी के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। फोन के 6GB RAM वेरिएंट का दाम लीक में 21,499 बताया गया है तथा 8GB RAM वेरिएंट की कीमत 23,999 बताई गई है।

Motorola Edge 20 Fusion Price in india revealed before 18 august launch

Motorola Edge 20 Price in India

मोटोरोला जहां आने वाली 17 अगस्त को अपने नए स्मार्टफोन ऑफिशियली लॉन्च करने वाली है वहीं बाजार में आने से पहले ही इन फोंस की कीमत को ट्विटर पर गैजेट्सडाटा अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। ट्वीट की मानें तो मोटोरोला ऐज़ 20 इंडिया में एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा जो 8GB RAM के साथ 128GB Storage सपोर्ट करेगा। लीक में इस फोन का प्राइस 29,999 रुपये बताया गया है। यह भी पढ़ें : डिसप्ले खराबी पर 28,500 और मदरबोर्ड बिगड़ने पर लगेगी 41000 रुपये की चपत, देखें किस फोन की है यह रिपेयर कॉस्ट

Motorola Edge 20 की स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला ऐज़ 20 की बात करें तो यह फोन 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले पर सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोन में एंडरॉयड 11 ओएस के साथ 2 साल की एंडरॉयड रेडी अपडेट भी दी गई है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 6एनएम फेब्रिकेशन पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिया गया है।

Motorola Edge 20 Fusion Price in india revealed before 18 august launch

फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 20 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल विद् मैक्रो मोड और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मौजूद है। यह फोन 3x optical और 30X digital zoom सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है

Motorola Edge 20 Fusion Price in india revealed before 18 august launch

3.5जैक, 5G SA/NSA और Dual 4G VoLTE समेत सिक्योरिटी के लिए Motorola Edge 20 में जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए कंपनी की ओर से फोन के 4,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है तथा फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 33W TurboPower fast charging तकनीक से लैस किया गया है।

The post लॉन्च से पहले ही लीक हुआ Motorola Edge 20 और Edge 20 Fusion का इंडियन प्राइस, यहां देखें कीमत first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-20-fusion-price-in-india-revealed-before-18-august-launch/feed/ 0
पावरफुल Motorola Edge 20 के साथ ही कंपनी कर रही है कम कीमत वाले Moto G Pure की तैयारी, जल्द होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g-pure-specs-leaked-launch-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g-pure-specs-leaked-launch-soon/#respond Thu, 12 Aug 2021 04:24:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64775 Moto G Pure को एंडरॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स ओएस पर लॉन्च किया जाएगा

The post पावरफुल Motorola Edge 20 के साथ ही कंपनी कर रही है कम कीमत वाले Moto G Pure की तैयारी, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Lenovo अधिकृत Motorola कंपनी आने वाली 17 अगस्त को भारत में अपनी लेटेस्ट ‘ऐज़ 20‘ सीरीज़ को लेकर आ रही है। ग्लोबल मार्केट में जहां Motorola Edge 20, Edge 20 Pro और Edge 20 Lite लॉन्च किए गए थे, वहीं इंडिया में Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion लाए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर मोटोरोला ‘जी’ सीरीज़ के भी एक नए मोबाइल फोन की जानकारी इंटरनेट पर सामने आई है जिसे बाजार में Moto G Pure नाम के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Moto G Pure को दरअसल विभिन्न सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर देखा गया है। इस फोन को XT2163-4 मॉडल नंबर के साथ FCC, WiFi alliance और REL Canada सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया जा चुका है। Motorola ने हालांकि अभी तक इस फोन को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है लेकिन इन सर्टिफिकेशन्स में सामने आया है कि मोटो जी प्योर एंडरॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स ओएस पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं TUV certification में खुलासा हुआ है कि यह मोटोरोला फोन 10वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करेगा।

Motorola Edge 20 Series इंडिया लॉन्च

Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion भारत में 17 अगस्त को लॉन्च किए जाएंगे। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इन मोटोरोला फोंस का का प्रोडक्ट पेज भी बनाया जा चुका है जिससे यह साफ हो गया है कि मोटोरोला के आगामी स्मार्टफोन इसी साइट पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में Motorola Edge 20 Lite नाम से लॉन्च हुआ फोन ही इंडिया में Motorola Edge 20 Fusion नाम के साथ आएगा।

Motorola Edge 20 Fusion की कीमत

ग्लोबल मार्केट में Motorola Edge 20 Lite को एक ही वेरिएंट में पेश किया है जो 8GB RAM और 128GB Storage सपोर्ट करता है। यही फोन इंडिया में Motorola Edge 20 Fusion नाम के साथ आएगा। यूरोपियन मार्केट में इस फोन को €349.99 में लॉन्च किया गया है और यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 30,900 रुपये के करीब है। विदेशी बाजार में इस मोटोरोला फोन को Electric Graphite और Lagoon Green कलर में अगस्त महीने से खरीदा जा सकेगा। मोटोरोला ऐज़ 20 लाइट की डिटेल्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

Motorola Edge 20 और Edge 20 Pro वेरिएंट्स व प्राइस

मोटोरोलो ऐज़ 20 को कंपनी की ओर से 8GB RAM और 128GB storage पर लॉन्च किया गया है जिसका प्राइस €499.99 यानी भारतीय करंसी अनुसार 44,000 रुपये के करीब है। इसी तरह मोटोरोला ऐज़ 20 प्रो को 12GB RAM और 256GB storage पर बाजार में उतारा गया है तथा इस फोन की कीमत €699.99 यानी 60,000 रुपये के करीब है।

Motorola moto G Pure Specs Leaked Launch soon

motorola edge 20 ने Frosted Gray और Frosted white कलर में तथा motorola edge 20 pro ने Midnight blue, Blue Vegan Leather और Iridescent White कलर में एंट्री ली है। मोटोरोला ऐज़ 20 और मोटोरोला ऐज़ 20 प्रो के फीचर्स और फुल स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post पावरफुल Motorola Edge 20 के साथ ही कंपनी कर रही है कम कीमत वाले Moto G Pure की तैयारी, जल्द होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-g-pure-specs-leaked-launch-soon/feed/ 0
Motorola Edge 20 और Edge 20 Fusion 5G फोन 17 अगस्त को होंगे इंडिया में लॉन्च, मिलेगा 108MP Camera https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-20-fusion-india-launch-on-17-august-with-108mp-camera-snapdragon-778g-chipset/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-20-fusion-india-launch-on-17-august-with-108mp-camera-snapdragon-778g-chipset/#respond Tue, 10 Aug 2021 08:46:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64538 भारत में Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion लॉन्च होंगे

The post Motorola Edge 20 और Edge 20 Fusion 5G फोन 17 अगस्त को होंगे इंडिया में लॉन्च, मिलेगा 108MP Camera first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने दो दिन पहले ही बताया था कि वह इंडिया में अपनी लेटेस्ट ‘ऐज़ 20‘ सीरीज़ को लेकर आ रही है। वहीं आज कंपनी की इस सीरीज़ की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। मोटोरोला इंडिया ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि Motorola Edge 20 Series आने वाली 17 अगस्त को भारत में ऑफिशियल कर दी जाएगी। ग्लोबल मार्केट में जहां इस सीरीज़ के तहत Motorola Edge 20, Motorola Edge 20 Pro और Motorola Edge 20 Lite लॉन्च किए गए थे, वहीं भारत में Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion लॉन्च होंगे।

मोटोरोला इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये घोषणा कर दी है कि Motorola Edge 20 और Motorola Edge 20 Fusion भारत में 17 अगस्त को लॉन्च किए जाएंगे। ट्वीट के अलावा शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी मोटोरोला ऐज़ 20 का प्रोडक्ट पेज बना दिया गया है जिससे यह साफ हो गया है कि मोटोरोला के आगामी स्मार्टफोन इसी साइट पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में Motorola Edge 20 Lite नाम से लॉन्च हुआ फोन ही इंडिया में Motorola Edge 20 Fusion नाम के साथ आएगा।

Motorola Edge 20 की स्पेसिफिकेशन्स

ग्लोबल मार्केट में मोटोरोला ऐज़ 20 को 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की बड़ी फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया है। फोन की स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसके साथ ही फोन में 10-bit colour, DCI-P3 color gamut, HDR10+ जैसे फीचर्स मौजूद है।

मोटोरोला ऐज़ 20 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 11 ओएस के साथ बाजार में उतारा है जिसके साथ 2 साल की एंडरॉयड रेडी अपडेट भी दी गई है। एंडरॉयड का कोई भी नया वर्ज़न रोल आउट होते ही इस मोटोरोला फोन को मिल जाएगा। वहीं Edge 20 में 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 6एनएम फेब्रिकेशन पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। ग्राफिक्स के लिए Edge 20 एड्रेनो 642एल जीपीयू सपोर्ट करता है।

यह भी पढ़ें : नोकिया ला रही है इंडिया में अपना पहला 5G फोन Nokia XR20, मजबूती होगी ऐसी कि झेल जाए पानी और पत्थर

फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 20 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल विद् मैक्रो मोड और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मौजूद है। यह फोन 3x optical और 30X digital zoom सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है

Motorola Edge 20 fusion india launch on 17 august with 108mp camera snapdragon 778g chipset

3.5जैक, 5G SA/NSA और Dual 4G VoLTE समेत सिक्योरिटी के लिए Motorola Edge 20 में जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए कंपनी की ओर से फोन के 4,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है तथा फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 33W TurboPower fast charging तकनीक से लैस किया गया है।

The post Motorola Edge 20 और Edge 20 Fusion 5G फोन 17 अगस्त को होंगे इंडिया में लॉन्च, मिलेगा 108MP Camera first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-20-fusion-india-launch-on-17-august-with-108mp-camera-snapdragon-778g-chipset/feed/ 0
Motorola Edge 20 Fusion इस महीने होगा इंडिया में लॉन्च, Moto Edge 20 Lite का होगा रिब्रांडेड वर्जन https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-20-fusion-will-be-an-edge-20-lite-rebrand-for-india-launch-soon-with-dimensity-800u/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-20-fusion-will-be-an-edge-20-lite-rebrand-for-india-launch-soon-with-dimensity-800u/#respond Tue, 10 Aug 2021 03:19:46 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64503 कंपनी ने अभी तक मोटो एज 20 सीरीज के लॉन्च की जानकारी नहीं दी है।

The post Motorola Edge 20 Fusion इस महीने होगा इंडिया में लॉन्च, Moto Edge 20 Lite का होगा रिब्रांडेड वर्जन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला ने हाल ही में एज 20 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के अंदर Motorola Edge 20, Motorola Edge 20 Pro और Motorola Edge 20 Lite आए थे। हालांकि, इंडिया में सिर्फ एज 20 और एज 20 लाइट को ही पेश किए जाने की चर्चा है। वहीं, अब टेक वेबसाइट प्राइसबाबा की एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एज 20 लाइट भारत में एज 20 फ्यूजन के रूप में लॉन्च होगा। मोटोरोला के टीज़र पोस्ट मॉनीकर की पुष्टि करता है। नए टीजर में डिवाइस के रियर पैनल डिज़ाइन की झलक दिखाई गई है। डिजाइन यूरोप में लॉन्च किए गए एज 20 लाइट के समान ही दिख रहा है। साथ ही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एज 20 फ्यूजन यूरोपीय मॉडल के स्पेसिफिकेशन पर बेस होगा लेकिन, इसमें प्रोसेसर अलग होगा। आइए आगे मोटोरोला एज 20 फ्यूजन स्पेक्स, फीचर्स और अन्य जानकारी पर एक नजर डालते हैं। इसे भी पढ़ें: Motorola Edge S Pro स्मार्टफोन 108MP कैमरा, Snapdragon 870, 144Hz OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Motorola Edge 20 Fusion

Motorola Edge 20 Fusion को लेकर माना जा रहा है कि फोन इस माह स्टैंडर्ड मोटोरोला एज 20 के साथ लॉन्च होगा। हालांकि, मोटोरोला ने अभी तक आधिकारिक लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं की है। लेकिन, कंपनी ने अपने दो एज फोन के फीचर्स को टीज करना शुरू कर दिया है। इस बीच, प्राइसबाबा की रिपोर्ट में टिपस्टर योगेश बरार का हवाला देते हुए दावा किया गया है कि एज 20 फ्यूजन एक रीबैज एज 20 लाइट है। फोन भारत में मीडियाटेक डाइमेंशन 800 SoC के साथ आएगा। बाकी स्पेक्स वही रहेंगे।

Motorola Edge 20 Series India Launch Tease

Edge 20 Fusion की स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला के नए फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और टॉप सेंटर में होल-पंच कटआउट होगा। इसके अलावा डिसप्ले 10-बिट कलर और HDR10 को भी सपोर्ट करेगा। इतना ही नहीं इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: 12GB RAM और 108MP कैमरे के साथ लॉन्च हुए धाकड़ फीचर्स वाले Motorola Edge 20 और Edge 20 Pro स्मार्टफोन

इस फोन के इंडियन वेरिएंट में मीडियाटेक डाइमेंशन 800 SoC होगा। साथ ही डिवाइस के इंटरनेशनल वेरिएंट में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज है। यह 30W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी के साथ आता है।

फोन में पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इस सेटअप में 108MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। वहीं, फोन में होल-पंच कटआउट के अंदर 32MP का फ्रंट कैमरा प्लेस होगा। फोन Android 11 पर आधारित My UX पर कार्य करेगा।

The post Motorola Edge 20 Fusion इस महीने होगा इंडिया में लॉन्च, Moto Edge 20 Lite का होगा रिब्रांडेड वर्जन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-20-fusion-will-be-an-edge-20-lite-rebrand-for-india-launch-soon-with-dimensity-800u/feed/ 0