Motorola Edge 20 Lite | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sun, 08 Aug 2021 09:31:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 मोटो ऐज़ 20 सीरीज़ आ रही है इंडिया, शामिल होंगे पावरफुल Motorola Edge 20, Edge 20 Pro और Edge 20 Lite https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-20-series-india-launch-tease/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-20-series-india-launch-tease/#respond Sun, 08 Aug 2021 09:31:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=64393 कंपनी अपनी इस ताकतवर सीरीज़ को बेहद जल्द इंडिया में लॉन्च करने वाली है।

The post मोटो ऐज़ 20 सीरीज़ आ रही है इंडिया, शामिल होंगे पावरफुल Motorola Edge 20, Edge 20 Pro और Edge 20 Lite first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने पिछले महीने ही ग्लोब टेक मार्केट में अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए ‘ऐज़ 20‘ सीरीज़ को पेश किया है। इस सीरीज़ के तहत तीन नए स्मार्टफोन पेश किए गए हैं जिन्होनें Motorola Edge 20, Motorola Edge 20 Pro और Motorola Edge 20 Lite नाम के साथ बाजार में एंट्री ली है। मोटो ऐज़ 20 सीरीज़ के ये तीनों स्मार्टफोन 108MP Camera से लैस हैं और अब मोटोरोला के इंडियन फैंस के लिए भी बड़ी खबर सामने आ रही है। कंपनी अपनी इस ताकतवर सीरीज़ को बेहद जल्द इंडिया में लॉन्च करने वाली है।

मोटोरोला इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये Moto Edge 20 सीरीज़ के लॉन्च की जानकारी दी है। कंपनी ने टीज़ करते हुए यह ऑफिशियल कर दिया है कि ऐज़ 20 सीरीज़ जल्द ही भारतीय बाजार में भी उतार दी जाएगी। मोटोरोला ने हालांकि अभी यह साफ नहीं किया है कि सीरीज़ के तहत कितने मोबाइल फोन लाए जाएंगे और किस दिन यह सीरीज़ इंडिया में लॉन्च होगी। बता दें कि Motorola Edge 20 Lite में मीडियाटेक का Dimensity 720 चिपसेट दिया गया है तथा Motorola Edge 20 और Edge 20 Pro क्वॉलकॉम Snapdragon 870 चिपसेट पर रन करते हैं।

Motorola Edge 20 और Edge 20 Pro वेरिएंट्स व प्राइस

मोटोरोलो ऐज़ 20 को कंपनी की ओर से 8GB RAM और 128GB storage पर लॉन्च किया गया है जिसका प्राइस €499.99 यानी भारतीय करंसी अनुसार 44,000 रुपये के करीब है। इसी तरह मोटोरोला ऐज़ 20 प्रो को 12GB RAM और 256GB storage पर बाजार में उतारा गया है तथा इस फोन की कीमत €699.99 यानी 60,000 रुपये के करीब है।

motorola edge 20 ने Frosted Gray और Frosted white कलर में तथा motorola edge 20 pro ने Midnight blue, Blue Vegan Leather और Iridescent White कलर में एंट्री ली है। मोटोरोला ऐज़ 20 और मोटोरोला ऐज़ 20 प्रो के फीचर्स और फुल स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

Motorola Edge 20 Series India Launch Tease

Motorola Edge 20 Lite की कीमत

मोटोरोला ऐज़ 20 लाइट को कंपनी ने एक ही वेरिएंट में पेश किया है जो 8GB RAM और 128GB Storage सपोर्ट करता है। यूरोपियन मार्केट में इस फोन को €349.99 में लॉन्च किया गया है और यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 30,900 रुपये के करीब है। विदेशी बाजार में इस मोटोरोला फोन को Electric Graphite और Lagoon Green कलर में अगस्त महीने से खरीदा जा सकेगा। मोटोरोला ऐज़ 20 लाइट की डिटेल्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)

The post मोटो ऐज़ 20 सीरीज़ आ रही है इंडिया, शामिल होंगे पावरफुल Motorola Edge 20, Edge 20 Pro और Edge 20 Lite first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-20-series-india-launch-tease/feed/ 0
12GB RAM और 108MP कैमरे के साथ लॉन्च हुए धाकड़ फीचर्स वाले Motorola Edge 20 और Edge 20 Pro स्मार्टफोन https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-20-pro-5g-phone-108mp-camera-processor-battery-specification-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-20-pro-5g-phone-108mp-camera-processor-battery-specification-price/#respond Fri, 30 Jul 2021 06:22:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63856 सीरीज़ के तहत 108MP कैमरे से लैस तीन फोन लॉन्च किए गए हैं

The post 12GB RAM और 108MP कैमरे के साथ लॉन्च हुए धाकड़ फीचर्स वाले Motorola Edge 20 और Edge 20 Pro स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने टेक मार्केट में अपनी ताकत का प्रदर्शन करते हुए ‘ऐज़ 20‘ सीरीज़ को पेश किया है। इस सीरीज़ के तहत तीन नए स्मार्टफोन पेश किए गए हैं जिन्हें Motorola Edge 20, Motorola Edge 20 Pro और Motorola Edge 20 Lite नाम के साथ लॉन्च किया गया है। मोटो ऐज़ 20 सीरीज़ को कंपनी ने 108MP Camera से लैस किया है तथा तीनों मोबाइल फोन यह कैमरा सेंसर सपोर्ट करते हैं। मोटोरोला ऐज़ 20 लाइट के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी आप (यहां क्लिक) करके पढ़ सकते हैं तथा मोटोरोला ऐज़ 20 और ऐज़ 20 की फुल डिटेल आगे दी गई है।

Motorola Edge 20 और Edge 20 Pro की डिसप्ले

मोटोरोला ने अपने इन दोनों स्मार्टफोंस को 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की बड़ी फुलएचडी+ पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया है। फोन की स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसके साथ ही मोटो ऐज़ 20 और ऐज़ 20 प्रो में 10-bit colour, DCI-P3 color gamut, HDR10+ जैसे फीचर्स मौजूद है। Motorola Edge 20 Pro की स्क्रीन Amazon HDR भी सपोर्ट करती है।

Motorola Edge 20 Pro 5G Phone 108mp camera processor battery Specification Price

Motorola Edge 20 और Edge 20 Pro का प्रोसेसर

मोटोरोला ऐज़ 20 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 6एनएम फेब्रिकेशन पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। वहीं दूसरी ओर मोटोरोला ऐज़ 20 प्रो में 3.2गीगा​हर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 7एनएम तकनीक पर चलने वाला क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट मौजूद है। ग्राफिक्स के लिए Edge 20 एड्रेनो 642एल जीपीयू तथा Edge 20 Pro एड्रेनो 650 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Huawei P50 ने ली धमाकेदार एंट्री, 50MP कैमरा और 66W चार्जिंग के साथ है पावरफुल Snapdragon 888 प्रोसेसर

Motorola Edge 20 Pro 5G Phone 108mp camera processor battery Specification Price

Motorola Edge 20 और Edge 20 Pro का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए ये दोनों मोटोरोला फोन 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सपोर्ट करते हैं। इसके साथ ही बैक पैनल पर 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल विद् मैक्रो मोड और 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया हैं। बेस मॉडल जहां 3x optical और 30X digital zoom सपोर्ट करता है वहीं प्रो मॉडल में 5x optical और 50x digitial zoom दिया गया है। सेल्फी के लिए ये दोनों फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं लेकिन चीन में Motorola Edge 20 Pro 16MP सेल्फी कैमरे के साथ उपलब्ध होगा।

Motorola Edge 20 और Edge 20 Pro की बैटरी

मोटोरोला ऐज़ 20 स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से 4,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है तथा फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 33W TurboPower fast charging तकनीक से लैस किया गया है। वहीं दूसरी ओर मोटोरोला ऐज़ 20 प्रो स्मार्टफोन को कंपनी ने 4,500एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा है जिसके साथ यह प्रो मॉडल 30W TurboPower fast charging ​टेक्नोलॉजी के साथ काम करता है।

Motorola Edge 20 Pro 5G Phone 108mp camera processor battery Specification Price

Motorola Edge 20 और Edge 20 Pro कनेक्टिविटी व सिक्योरिटी

मोटोरोला ने अपने इन दोनों स्मार्टफोंस को एंडरॉयड 11 के साथ बाजार में उतारा है जिसके साथ 2 साल की एंडरॉयड रेडी अपडेट भी दी गई है। एंडरॉयड का कोई भी नया वर्ज़न रोल आउट होते ही इन मोटोरोला फोंस को मिल जाएगा। यानी आने वाले दिनों में ये फोन Android 12 से लैस हो जाएंगे और अगले साल यह Android 13 पर अपडेट हो जाएंगे। 3.5जैक, 5G SA/NSA और Dual 4G VoLTE समेत सिक्योरिटी के लिए Motorola Edge 20 में जहां साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं Motorola Edge 20 Pro इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 50MP + 64MP क्वॉड कैमरा और 66W चार्जिंग तकनीक के साथ 12GB RAM वाला पावरफुल Huawei P50 Pro हुआ लॉन्च

Motorola Edge 20 Pro 5G Phone 108mp camera processor battery Specification Price

Motorola Edge 20 और Edge 20 Pro वेरिएंट्स व प्राइस

मोटोरोलो ऐज़ 20 को कंपनी की ओर से 8GB RAM और 128GB storage पर लॉन्च किया गया है जिसका प्राइस €499.99 यानी भारतीय करंसी अनुसार 44,000 रुपये के करीब है। इसी तरह मोटोरोला ऐज़ 20 प्रो को 12GB RAM और 256GB storage पर बाजार में उतारा गया है तथा इस फोन की कीमत €699.99 यानी 60,000 रुपये के करीब है। motorola edge 20 ने Frosted Gray और Frosted white कलर में तथा motorola edge 20 pro ने Midnight blue, Blue Vegan Leather और Iridescent White कलर में एंट्री ली है।

The post 12GB RAM और 108MP कैमरे के साथ लॉन्च हुए धाकड़ फीचर्स वाले Motorola Edge 20 और Edge 20 Pro स्मार्टफोन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-20-pro-5g-phone-108mp-camera-processor-battery-specification-price/feed/ 0
108MP कैमरे के साथ Motorola Edge 20 Lite हुआ लॉन्च, इस 5G Phone में है 8GB RAM और 5000mAh Battery https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-20-lite-official-with-108mp-rear-camera-dimensity-720-8gb-ram-price-specs-sale/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-20-lite-official-with-108mp-rear-camera-dimensity-720-8gb-ram-price-specs-sale/#respond Thu, 29 Jul 2021 19:39:49 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=63836 सीरीज़ में Motorola Edge 20, Edge 20 Pro और Edge 20 Lite लॉन्च हुए हैं।

The post 108MP कैमरे के साथ Motorola Edge 20 Lite हुआ लॉन्च, इस 5G Phone में है 8GB RAM और 5000mAh Battery first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने इंटरनेशनल मार्केट में अपने प्रोडक्ट प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए ‘ऐज़ 20‘ सीरीज़ को पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से यह सीरीज़ फिलहाल यूरोपियन मार्केट में पेश की गई है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में भी एंट्री लेगा। Lenovo अधिकृत मोटोरोला अपनी नई सीरीज़ के तहत तीन नए स्मार्टफोन जोड़े हैं जिन्होंने Motorola Edge 20, Motorola Edge 20 Pro और Motorola Edge 20 Lite नाम के साथ एंट्री ली है। आगे हमनें इस सीरीज़ के सबसे किफायती मॉडल ऐज़ 20 लाइट के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी दी है।

Motorola Edge 20 Lite की स्पेसिफिकेशन्स

जैसा कि नाम से ही पता चला है, मोटो ऐज 20 लाइट इस सीरीज़ का सबसे छोटा मॉडल है। मोटोरोला ने अपने इस नए फोन को 6.67 इंच की पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया है जिसके सेल्फी कैमरे से लैस होल स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में दिया गया है तथा यह होल बॉडी पार्ट से थोड़ा दूर हटकर है। Motorola Edge 20 Lite की डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश पर काम करती है तथा साथ ही 10-bit color, DCI-P3 color space और HDR जैसे फीचर्स से लैस है।

Motorola Edge 20 Lite official with 108mp rear camera Dimensity 720 8gb ram Price Specs Sale

Motorola Edge 20 Lite को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो माय यूएक्स के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का Dimensity 720 चिपसेट दिया गया है। यूरोप में यह नया मोटोरोला फोन एक ही वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जिसमें 8 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। ऐज़ 20 लाइट स्मार्टफोन 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मोटोरोला ऐज़ 20 लाइट ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। गौरतलब है कि फोन के वाइड एंगल लेंस मैक्रो शॉट्स लेने में भी सक्षम है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोटोरोला फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Motorola Edge 20 Lite official with 108mp rear camera Dimensity 720 8gb ram Price Specs Sale

Motorola Edge 20 Lite को कंपनी ने वॉटर-रिपेलन्ट डिजाईन पर बनाया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है जो 30वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। यहां बता दें कि मोटोरोला ऐज़ 20 सीरीज़ के तीनों फोन 2 साल की एंडरॉयड ओएस अपडेट के साथ आए हैं यानी Android 12 और Android 13 रोलआउट होते ही ये फोन उसपर अपडेट हो जाएंगे। यह भी पढ़ें : 50MP + 64MP क्वॉड कैमरा और 66W चार्जिंग तकनीक के साथ 12GB RAM वाला पावरफुल Huawei P50 Pro हुआ लॉन्च

Motorola Edge 20 Lite की कीमत

मोटोरोला ऐज़ 20 लाइट को कंपनी ने एक ही वेरिएंट में पेश किया है जो 8GB RAM और 128GB Storage सपोर्ट करता है। यूरोपियन मार्केट में इस फोन को €349.99 में लॉन्च किया गया है और यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 30,900 रुपये के करीब है। विदेशी बाजार में इस मोटोरोला फोन को Electric Graphite और Lagoon Green कलर में अगस्त महीने से खरीदा जा सकेगा।

The post 108MP कैमरे के साथ Motorola Edge 20 Lite हुआ लॉन्च, इस 5G Phone में है 8GB RAM और 5000mAh Battery first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-20-lite-official-with-108mp-rear-camera-dimensity-720-8gb-ram-price-specs-sale/feed/ 0