motorola edge 2025 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 28 May 2025 05:17:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5200mAh बैटरी, 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ motorola edge 2025 लॉन्च, जानें ग्लोबल प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-2025-launched-globally-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-2025-launched-globally-price-specifications/#respond Wed, 28 May 2025 05:09:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174552 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Motorola ने अपनी Edge सीरीज में नया स्मार्टफोन Motorola Edge 2025 अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल आए Motorola Edge का अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें दमदार परफॉर्मेंस के लिए Dimensity 7400 चिप, 50MP कैमरा सेटअप और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ कई खास फीचर्स मौजूद हैं। आइए, आगे आपको इसकी खूबियां […]

The post 5200mAh बैटरी, 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ motorola edge 2025 लॉन्च, जानें ग्लोबल प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Motorola Edge 2025 स्मार्टफोन US में पेश हुआ है।
  • इसमें MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर है।
  • यह मोबाइल 50MP फ्रंट कैमरा के साथ आता है।

Motorola ने अपनी Edge सीरीज में नया स्मार्टफोन Motorola Edge 2025 अमेरिका में लॉन्च कर दिया है। यह फोन पिछले साल आए Motorola Edge का अपग्रेडेड वर्जन है। इसमें दमदार परफॉर्मेंस के लिए Dimensity 7400 चिप, 50MP कैमरा सेटअप और मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ कई खास फीचर्स मौजूद हैं। आइए, आगे आपको इसकी खूबियां और कीमत विस्तार से बताते हैं।

Motorola Edge 2025 स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले:

Motorola Edge 2025 में 6.7-इंच का 1.5K (2712 x 1220 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला pOLED Endless Edge डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz गेमिंग टच सैंपलिंग रेट और 720Hz PWM/ DC डिमिंग के साथ स्मूद और रिस्पॉन्सिव विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करता है। फोन की ब्राइटनेस 1400 निट्स (HBM) और 4500 निट्स (पीक ब्राइटनेस) तक जाती है। इसके साथ ही फ्रंट पैनल Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन से लैस है।

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस:

यह स्मार्टफोन दुनिया का पहला डिवाइस है जो 4nm आधारित MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर से लैस है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक जाती है। इसके साथ Mali-G615 MC2 GPU ग्राफिक्स है। फोन में 8GB LPDDR4X रैम और 256GB की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। ओएस के मामले में यह डिवाइस लेटेस्ट Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

कैमरा सेटअप:

Motorola Edge 2025 फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा Sony LYT-700C सेंसर और f/1.88 अपर्चर के साथ आता है, जिसे OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट भी मिलता है। दूसरा 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है जो मैक्रो मोड के रूप में भी काम करता है और इसका अपर्चर f/2.0 है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें Quad Pixel टेक्नोलॉजी और f/1.9 अपर्चर है। यही नहीं रियर और फ्रंट दोनों कैमरा 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

बैटरी और चार्जिंग:

इस स्मार्टफोन में 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जबकि चार्जिंग के लिए इसमें 68W की TurboPower फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।

सुरक्षा और ड्यूरेबिलिटी:

Motorola Edge 2025 को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है। इसमें IP68 और IP69 की रेटिंग भी दी गई है, जो इसे डस्टप्रूफ और वाटरप्रूफ बनाती है। यह फोन 1.5 मीटर गहरे ताज़े पानी में 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में USB Type-C ऑडियो पोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स और Dolby Atmos का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 6 (2.4GHz/5GHz), Bluetooth 5.4, GPS, NFC और USB Type-C जैसे फीचर्स शामिल हैं।

वजन और डायमेंशन:

फोन का वजन 181 ग्राम और मोटाई 7.99mm है, जिससे यह हल्का और स्लिम फील देता है।

Motorola Edge 2025 कीमत और उपलब्धता

Motorola Edge 2025 को सिंगल 8GB+256GB स्टोरेज में PANTONE Deep Forest कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी कीमत USD 549.99 रखी गई है, जो इंडियन करेंसी के अनुसार लगभग 46,995 रुपये है। यह स्मार्टफोन 5 जून से अमेरिका में Best Buy, Amazon.com और motorola.com पर उपलब्ध होगा। कनाडा में भी यह फोन motorola.ca पर 5 जून से उपलब्ध होगा और कुछ चुनिंदा नेटवर्क्स और रिटेल स्टोर्स पर बाद में मिलेगा।

The post 5200mAh बैटरी, 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ motorola edge 2025 लॉन्च, जानें ग्लोबल प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-2025-launched-globally-price-specifications/feed/ 0