Motorola Edge 40 Neo | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 28 Sep 2023 08:42:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Motorola 5G फोन इन इंडिया: देखें लेटेस्ट स्मार्टफोंस की लिस्ट https://www.91mobiles.com/hindi/latest-motorola-5g-phone-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/latest-motorola-5g-phone-in-india/#respond Thu, 28 Sep 2023 08:42:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=119031 मोटोरोला इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद उन मोबाइल कंपनियों में से एक है जो अपने मोबाइल फोंस में सबसे ज्यादा 5जी बैंड्स देती है। कुछ अन्य ब्रांड कहने को तो 5G Mobile लेकर आते हैं लेकिन उनकी 5जी कैपेबिलिटी काफी सीमित होती है। वहीं दूसरी ओर मोटोरोला 5जी फोंस में औसतन अधिक 5जी बैंड सपोर्ट […]

The post Motorola 5G फोन इन इंडिया: देखें लेटेस्ट स्मार्टफोंस की लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में मौजूद उन मोबाइल कंपनियों में से एक है जो अपने मोबाइल फोंस में सबसे ज्यादा 5जी बैंड्स देती है। कुछ अन्य ब्रांड कहने को तो 5G Mobile लेकर आते हैं लेकिन उनकी 5जी कैपेबिलिटी काफी सीमित होती है। वहीं दूसरी ओर मोटोरोला 5जी फोंस में औसतन अधिक 5जी बैंड सपोर्ट देखने को मिलता है। जो लोग नया 5जी फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं उनके लिए हमने मार्केट में मौजूद लेटेस्ट और बेस्ट Motorola 5G Phone की लिस्ट बनाई है जिसे आगे पढ़ा जा सकता है।

Motorola 5G Phone

  • Moto G84 5G
  • Moto G54 5G
  • Moto G73 5G
  • Motorola Edge 40
  • Motorola Edge 40 Neo

Moto G84 5G

मोटो जी84 5जी प्राइस

मोटो जी84 5जी फोन को 19,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस दाम में फोन का 12जीबी रैम मॉडल मिलता है जिसके साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह मोबाइल फोन Marshmallow Blue, Midnight Blue और Viva Magenta कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

मोटो जी84 5जी बैंड्स

MOTO G84 5G फोन में 14 5G Bands दिए गए हैं जिनमें n1, n2, n3, n5, n7, n8, n20, n28, n38, n40, n41, n66, n77, n77 HPUE, n78 और n78 HPUE शामिल हैं। ये सभी 5जी बैंड्स रिलायंस जियो तथा एयरटेल नेटवर्क पर बखूबी काम करते हैं।

मोटो जी84 5जी स्पेसिफिकेशन्स

Moto G84 5G फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस 6.55 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल स्क्रीन दी गई है जो पीओएलईडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट और 1300निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इस स्मार्टफोन में एड्रेनो 619 जीपीयू मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर अल्ट्रा पिक्सल टेक्नोलॉजी से लैस एफ/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस और एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल मैक्रो + डेफ्थ सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट पर एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इसमें 33वॉट टर्बो चार्ज के साथ 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इसमें IP54 रेटिंग, Dolby Atmos Stereo speaker, 1टीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, NFC, 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.1 मिलता है।

Moto G54 5G

मोटो जी54 5जी प्राइस

मोटोरोला का यह स्मार्टफोन इंडिया में दो मैमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके बेस मॉडल में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 15,999 रुपये है। इसी तरह बड़ा वेरिएंट 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा इसका रेट 18,999 रुपये है। मोटो जी54 5जी को Mint Green, Midnight Blue और Pearl Blue कलर में खरीदा जा सकता है।

मोटो जी54 5जी बैंड्स

Moto G54 5G फोन को n1, n2, n3, n5, n7, n8, n20, n28, n38, n40, n41, n66, n77 और n78 जैसे 14 5G Bands से लैस कर मार्केट में उतारा गया है। इनमें SA तथा NSA दोनों शामिल हैं जो इंडिया टेलीकॉम ऑपरेटर्स द्वारा ​दी जा रही 5जी सर्विस पर अच्छे से काम कर सकते हैं।

मोटो जी54 5जी स्पेसिफिकेशन्स

यह स्मार्टफोन 6.5 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डिमेनसिटी 7020 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में आईएमजी बीएक्सएम-8-256 जीपीयू मौजूद है।

फोन बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो ओआईएस फीचर्स से लैस है तथा क्वॉड पिक्सल टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का मैक्रो + डेफ्थ सेंसर भी मौजूद है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। मोटो जी54 5जी फोन तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इस पावरफुल बैटरी के साथ ही फोन में 33W Turbo charging टेक्नोलॉजी भी दी गई है। फोन में FM Radio IP52 रेटिंग, NFC, 5GHz Wi-Fi और Bluetooth 5.3 जैसे विकल्प मिलते हैं।

Moto G73 5G

मोटो जी73 5जी प्राइस

यह मोटो फोन भारतीय बाजार में 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया किया गया है जिसके साथ 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। मोटो जी73 5जी स्मार्टफोन की कीमत 15,999 रुपये है। इस मोबाइल को Midnight Blue और Lucent White कलर में खरीदा जा सकता है।

मोटो जी73 5जी बैंड्स

Moto G73 5G फोन 12 5G Bands सपोर्ट करता है जिनमें n1, n3, n5, n7, n8, n20, n28, n38, n40, n41, n77 और n78 शामिल हैं। इन बैंड्स पर रिलायंस जिओ तथा एयरटेल की 5जी सेवाओं को बिना रूकावट लाभ उठाया जा सकता है।

मोटो जी73 5जी स्पेसिफिकेशन्स

Moto G73 5G स्मार्टफोन में 6.5 इंच की एफएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है जो आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है तथा 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। प्रोसेसिंग के लिए यह मोबाइल फोन मीडियाटेक डिमेनसिटी 930 आक्टाकोर प्रोसेसर सपोर्ट करता है तथा एंडरॉयड 13 ओएस पर कार्य करता है। इसमें 5जी एसए/एनएसए, डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं।

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर तथा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है। इसी तरह सेेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इसके अलावा स्मार्टफोन IP52 रेटिंग से भी लैस है।

Motorola Edge 40 5G

मोटोरोजा ऐज 40 5जी प्राइस

मोटोरोला ऐज 40 स्मार्टफोन इंडिया में सिंगल मैमोरी वेरिएंट में ही लॉन्च किया गया है। इस फोन में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Motorola Edge 40 की कीमत 29,999 रुपये है तथा इस फोन को Reseda Green, Jet Black और Coronet Blue कलर में परचेज कर सकते हैं।

मोटोरोजा ऐज 40 5जी बैंड्स

इस मोटोरोला स्मार्टफोन में n1, n2, n3, n5, n7, n8, n20, n28, n38, n40, n41, n66, n77 और n78 जैसे 14 5G Bands दिए गए हैं। साथ ही मुश्किल वक्त या आपातकाल के समय में यह मोबाइल 4G, 3G और 2G नेटवर्क पर भी आसानी से काम कर सकता है।

मोटोरोजा ऐज 40 5जी स्पेसिफिकेशन्स

Motorola Edge 40 में 6.55 इंच की फुलएचडी+ 3डी कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है। यह ओएलईडी पैनल पर बनी है जो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है तथा 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 1200निट्स ब्राइटनेस तथा एचडीआर10+ जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 चिपसेट पर चलता है। मोबाइल 2 साल की ओएस तथा 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है।

Motorola Edge 40 launch in india price features specifications sale offer details in hindi

फोटोग्राफी के लिए मोटो ऐज़ 40 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.4 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल 1/1.5-इंच सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 13 मेगापिक्सल मैक्रो विज़न अल्ट्रावाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,400एमएएच बैटरी दी गई है जो 68वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

Motorola Edge 40 Neo 5G

मोटोरोला ऐज 40 नियो 5जी प्राइस

मोटोरोला ऐज 40 नियो 5जी फोन को भारतीय बाजार में दो मैमोरी वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। इसके बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसका प्राइस 23,999 रुपये है। इसी तरह फोन का बड़ा वेरिएंट 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा इसका रेट 25,999 रुपये है।

मोटोरोला ऐज 40 नियो 5जी बैंड्स

Motorola Edge 40 Neo 5G स्मार्टफोन 14 बैंड्स सपोर्ट करता है। इसमें n1, n2, n3, n5, n7, n8, n20, n28, n38, n40, n41, n66, n77, n77 HPUE, n78 और n78 HPUE मिलते हैं। मोटोरोला स्मार्टफोन में दो सिम कार्ड एक साथ लगाए जा सकते हैं तथा दोनों पर ही 5जी व 4जी को आसानी से चलाया जा सकता है।

मोटोरोला ऐज 40 नियो 5जी स्पेसिफिकेशन्स

Motorola Edge 40 Neo 5G फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस 6.55 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल स्क्रीन सपोर्ट करता है जो पीओएलइडी पैनल पर बनी है तथा 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जो 2 साल की ओएस अपडेट के साथ आता है। वहीं प्रोसेसिंग के मीडियाटेक डिमेनसिटी 7030 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ माली-जी610 जीपीयू मौजूद है।

इस फोन में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं बैक पैनल पर OIS तकनीक से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर + एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। Motorola Edge 40 Neo 5G फोन को 5,000एमएएच से लैस का बाजार में उतारा गया है जिसके 66वॉट टर्बोचार्ज सपोर्ट भी मौजूद है। यह IP68 रेटिड फोन है जिसमें Dolby Atmos Dual stereo speakers तथा 6GHz Wi-Fi भी मिलता है।

The post Motorola 5G फोन इन इंडिया: देखें लेटेस्ट स्मार्टफोंस की लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/latest-motorola-5g-phone-in-india/feed/ 0
Motorola Edge 40 Neo vs OnePlus Nord CE 3 Lite : प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-40-neo-5g-oneplus-nord-ce-3-lite-5g-phone-comparison/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-40-neo-5g-oneplus-nord-ce-3-lite-5g-phone-comparison/#respond Thu, 21 Sep 2023 11:04:33 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=118473 मोटोरोला ने आज भारत में नया मोबाइल Motorola Edge 40 Neo 5G लॉन्च कर दिया है। स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस स्मार्टफोन ने मिडबजट में एंट्री ली है जिसकी कीमत 23,999 रुपये से शुरू होती है। इस प्राइस रेंज में ऐज 40 नियो की सीधी टक्कर OnePlus Nord CE 3 Lite 5G […]

The post Motorola Edge 40 Neo vs OnePlus Nord CE 3 Lite : प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला ने आज भारत में नया मोबाइल Motorola Edge 40 Neo 5G लॉन्च कर दिया है। स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस स्मार्टफोन ने मिडबजट में एंट्री ली है जिसकी कीमत 23,999 रुपये से शुरू होती है। इस प्राइस रेंज में ऐज 40 नियो की सीधी टक्कर OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन से हो रही है। कीमत के मामले में मोटोरोला मोबाइल वनप्लस स्मार्टफोन की तुलना में दो हजार महंगा है। और ऐसी स्थिति में सवाल उठता है कि 2,000 रुपये बचा कर वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट खरीदा जाए या फिर पैसा बढ़ाकर नया मोटोरोला स्मार्टफोन। इसी का जवाब जानने के लिए हमने आगे इन दोनों मोबाइल्स की स्पेसिफिकेशन्स कंपैरिजन किया है।

कीमत का कंपैरिजन

Motorola edge 40 neo 5G वेरिएंट्स Motorola edge 40 neo 5G प्राइस OnePlus Nord CE 3 Lite 5G वेरिएंट्स OnePlus Nord CE 3 Lite 5G प्राइस
8GB RAM + 128GB Storage ₹23,999 8GB RAM + 128GB Storage ₹19,999
12GB RAM + 256GB Storage ₹25,999 8GB RAM + 256GB Storage ₹21,999

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्स Motorola edge 40 neo 5G OnePlus Nord CE 3 Lite 5G
स्क्रीन 6.55″ pOLED 144Hz Display 6.72″ LCD 120Hz Display
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7030 Qualcomm Snapdragon 695
बैक कैमरा 50MP Main (f/1.8) + 13MP Ultrawide Macro (f/2.2) 108MP Main (f/1.7) + 2MP Depth (f/2.4) + 2MP Macro (f/2.2)
फ्रंट कैमरा 32MP Selfie (f/2.4) 16MP Selfie (f/2.4)
बैटरी 5,000mAh Battery 5,000mAh Battery
चार्जिंग स्पीड 68W TurboPower 67W SUPERVOOC
5जी बैंड्स 14 5G Bands 9 5G Bands

स्क्रीन

मोटोरोला ऐज 40 नियो 5जी फोन को 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। पंच होल स्टाइल वाली यह स्क्रीन पीओएलइडी पैनल पर बनी है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इस पर 87.70% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो, 10बिट विविड और डीसीआई-पी3 गामुट जैसी तकनीक मौजूद है।

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी फोन में 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.72 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह एलसीडी स्क्रीन है 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। वहीं इसमें 680निट्स ब्राइटनेस, 391पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 16.8बिलियन कलर सपोर्ट सहित आई कंफर्ट व स्क्रीन कलर टेम्परेचर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

प्रोसेसर

Motorola Edge 40 Neo को 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डिमेनसिटी 7030 आक्टाकोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन माली-जी610 जीपीयू सपोर्ट करता है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जो 2 साल की ओएस अपडेट के साथ आता है।

OnePlus Nord CE 3 Lite एंड्रॉयड 13 आधारित ऑक्सीजनओएस 13.1 पर बना है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 6एनएम फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 619 जीपीयू दिया गया है।

रैम व स्टोरेज

मोटोरोला ऐज 40 नियो इंडिया में दो मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस ​वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है तथा बड़ा 12जीबी रैम वेरिएंट 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। यह मोबाइल किसी तरह की कोई वचुर्अल रैम सपोर्ट नहीं करता है तथा LPDDR4X RAM और UFS2.2 ROM पर काम करता है।

वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी फोन भी दो मैमोरी वेरिएंट्स में उपलब्ध है। ये दोनों वेरिएंट 8जीबी रैम सपोर्ट करते हैं। बेस मॉडल में जहां 128जीबी स्टोरेज दी गई है वहीं दूसरा वेरिएंट 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। दोनों वेरिएंट्स 1टीबी तक का मैमोरी कार्ड सपोर्ट कर सकते हैं। फोन न में मौजूद 8जीबी वर्चुअल रैम इंटरनल रैम को बूस्ट देकर फोन में 16जीबी तक की रैम मैमोरी दे देती है।

कैमरा

ऐज 40 नियो डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च हुआ है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर तथा एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मौजूद है। यह कैमरा OIS तकनीक से लैस है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए नए मोटोरोला मोबाइल में एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलता है।

वनप्लस मोबाइल भी फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर 108 मेगापिक्सल सैमसंग एचएम6 सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिया है। प्राइमरी रियर सेंसर एक 6पी लेंस है जो एफ/1.75 अपर्चर पर काम करता है तथा ईमेज स्टेबलाईजेशन टेक्नोलॉजी से लैस है। वहीं इसके फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी व चार्जिंग

Motorola Edge 40 Neo 5G फोन को 5,000एमएएच से लैस का बाजार में उतारा गया है। इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 66वॉट टर्बोचार्ज सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इस चार्जिंग तकनीक के चलते मोबाइल फोन को सिर्फ 15 मिनट में ही 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है। इस फोन को 67वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 30 मिनट में ही 80 प्रतिशत तक फोन को चार्ज करने में सक्षम है। वहीं फोन में मौजूद बैटरी हेल्थ इंजन तथा बिल्ट-इन टेम्परेचर सेंसर्स इसे ओवर चार्ज व हिट जैसी समस्याओं से भी बचाते हैं।

5जी बैंड्स

Motorola Edge 40 Neo 5G स्मार्टफोन 14 बैंड्स सपोर्ट करता है। इसमें n1/2/3/5/7/8/20/28/38/40/41/66/77/77 HPUE/78/78 HPUE मिलते हैं। मोटोरोला स्मार्टफोन में दो सिम कार्ड एक साथ लगाए जा सकते हैं तथा दोनों पर ही 5जी व 4जी को आसानी से चलाया जा सकता है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G फोन 9 5जी बैंड्स के साथ आता है जिनपर भारत में मौजूद जिओ और एयरटेल के 5जी नेटवर्क को बिना रूकावट चलाया जा सकता है। इनमें n1/3/5/8/40/41/77/78/28A(703~733MHz) शामिल हैं। यह डुअल सिम फोन है तथा दोनों सिम पर 5जी व 4जी का लुफ्त उठाया जा सकता है।

सेंसर व फीचर्स

  • मोटोरोला ऐज 40 नियो इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट में साईड माउंटेड फिजिकल फिं​गरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
  • ऐज 40 नियो 5जी IP68 रेटिड है जो इसे वॉटर व डस्ट प्रूफ बनाता है। नोर्ड सीई 3 लाइट में भी हल्की वॉटरप्रूफिंग मिल जाती है।
  • वनप्लस फोन Dual Stereo Speakers और Noise cancellation सपोर्ट करता है। मोटोरोला मोबाइल में Dolby Atmos Dual stereo speakers दिए गए हैं।
  • नोर्ड स्मार्टफोन में Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, 2.4GHz,5GHz मिलता है। वहीं मोटोरोला ऐज 40 नियो में Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac/ax 2.4GHz,5GHz,6GHz सपोर्ट करता है।

The post Motorola Edge 40 Neo vs OnePlus Nord CE 3 Lite : प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-40-neo-5g-oneplus-nord-ce-3-lite-5g-phone-comparison/feed/ 0
Motorola Edge 40 Neo गीकबेंच साइट पर हुआ लिस्ट, सामने आई स्पेसिफिकेशंस की डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-40-neo-geekbench-listing/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-40-neo-geekbench-listing/#respond Fri, 25 Aug 2023 07:01:04 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=115933 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

मोटरोला अपनी Edge 40 सीरीज का विस्तार करने जा रहा है। इसमें कंपनी Motorola Edge 40 Neo स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। हालांकि फिलहाल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन डिवाइस को गीकबेंच वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। जहां इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन की डिटेल सामने आई है। आइए, आगे जानते हैं नया […]

The post Motorola Edge 40 Neo गीकबेंच साइट पर हुआ लिस्ट, सामने आई स्पेसिफिकेशंस की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Edge 40 Neo अगले महीने 15 सितंबर को पेश हो सकता है।
  • इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1050 प्रोसेसर मिल सकता है।
  • यह मोबाइल 8जीबी रैम की पावर के साथ लाया जा सकता है। 

मोटरोला अपनी Edge 40 सीरीज का विस्तार करने जा रहा है। इसमें कंपनी Motorola Edge 40 Neo स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। हालांकि फिलहाल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन डिवाइस को गीकबेंच वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। जहां इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन की डिटेल सामने आई है। आइए, आगे जानते हैं नया मोबाइल कैसा होगा।

Motorola Edge 40 Neo गीकबेंच लिस्टिंग

  • गीकबेंच साइट पर फोन Motorola Edge 40 Neo नाम से देखा जा सकता है।
  • फोन ने सिंगल कोर-स्कोर में 3,559 और मल्टी-कोर स्कोर 8,508 अंक प्राप्त किए हैं।
  • डिटेल मिली है कि नया डिवाइस एआरएम वी8 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर वाला होगा। जिसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.50GHz रहेगी। इसमें ग्राफिक्स के लिए माली-जी610 एमसी3 जीपीयू लगाया जाएगा।
  • इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1050 प्रोसेसर मिल सकता है।
  • स्टोरेज के मामले में फोन 7.27GB रैम यानी 8जीबी रैम के साथ लिस्टेड है।
  • इसके अलावा बताया गया है कि स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड होगा।

Motorola Edge 40 Neo लॉन्च डेट (लीक)

कुछ दिन पहले Motorola Edge 40 Neo को स्पेन की अमेजन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था। डिवाइस के अगले महीने 15 सितंबर को ग्लोबली पेश होने की डिटेल सामने आई थी। वहीं, असल लॉन्च डेट के लिए हमे कंपनी की ओर से ऐलान का इंतजार करना होगा।

मोटोरोला एज 40 नियो के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: मोटरोला के नए फोन एज 40 नियो में 6.55 इंच का pOLED एफएसडी प्लस डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 144hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: डिवाइस के प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1050 चिपसेट मिलने की डिटेल गीकबेंच पर सामने आई है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस में 8GB रैम +256GB इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
  • कैमरा: एज 40 नियो में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लेंस और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा लेंस उपयोग किया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मिल सकता है।
  • बैटरी: एज 40 नियो में 5000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
  • अन्य: डिवाइस में ip68 रेटिंग, डुअल सिम 5G, 4G, ब्लूटूथ, वाईफाई जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो एज 40 नियो एंड्रॉयड 13 बेस्ड रखा जा सकता है।

The post Motorola Edge 40 Neo गीकबेंच साइट पर हुआ लिस्ट, सामने आई स्पेसिफिकेशंस की डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-40-neo-geekbench-listing/feed/ 0