The post लॉन्च हुआ बेहद एडवांस और पावरफुल Motorola Edge 40, देखें कितना है प्राइस और कैसे हैं फीचर्स स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
कुछ सप्ताह पहले ही Motorola Edge 40 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ था। वहीं अब कंपनी ने इसी सीरीज़ का वनिला मॉडल Motorola Edge 40 को भी उतार दिया है। मोटोरोला ने अपने इस नए स्मार्टफोन को यूरोपीयन बाजार में पेश किया है जिसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स व प्राइस की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Motorola Edge 40 में 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन ओएलईडी पैनल पर बनी है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। इस डिस्प्ले पर 1200निट्स ब्राइटनेस तथा एचडीआर10+ जैसे फीचर्स भी मिल जाते हैं।

मोटोरोला ऐज़ 40 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ओएस पर लॉन्च हुआ है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए 6 नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह मोबाइल फोन 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो ऐज़ 40 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.4 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल 1/1.5-इंच सेंसर दिया गया है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 13 मेगापिक्सल मैक्रो विज़न अल्ट्रावाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एफ/2.4 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

पावर बैकअप के लिए मोटोरोला ऐज़ 40 स्मार्टफोन में 4,400एमएएच बैटरी दी गई है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए फोन को 68वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है। इसके साथ ही यह मोबाइल फोन 15वॉट वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि सिर्फ 10 मिनट के चार्ज में यह फोन पूरे दिन का बैकअप देने की क्षमता रखता है।


Motorola Edge 40 को मार्केट में 8जीबी रैम + 256जीबी मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत €550 यूरो है जो इंडियन करंसी अनुसार 49,499 रुपये के करीब है। यूरोपीयन मार्केट में यह मोटोरोला फोन Nebula Green, Eclipse Black (both in vegan leather) और Lunar Blue (acrylic) ऑप्शन में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है।
The post लॉन्च हुआ बेहद एडवांस और पावरफुल Motorola Edge 40, देखें कितना है प्राइस और कैसे हैं फीचर्स स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 60MP Selfie कैमरे के साथ Motorola Edge 40 Pro हुआ ग्लोबली लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में होगा 0 से 50% चार्ज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola ने आज आधिकारिक तौर पर अपना नया हाईएंड स्मार्टफोन Edge 40 Pro लॉन्च कर दिया है। इस मोबाइल फोन को फिलहाल यूरोपियन मार्केट में उतारा गया है लेकिन आने वाले दिनाें में इसे भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। 12GB RAM के साथ यह स्मार्टफोन पावरफुल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर पर रन करता है। मोटोरोला ऐज़ 40 प्रो की फोटोज़, फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल आप आगे देख सकते हैं।

Motorola Edge 40 Pro क्वॉड कर्व्ड फ्रंट डिजाईन वाला फोन है जो एल्युमिनियम फ्रेम पर बना है। फोन के फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को 3डी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्ट किया गया है। मोटोरोला ने अपने फोन को एंटी-फिंगरप्रिंट बनाया है जो पसीने व धूलभरे हाथों के निशान नहीं छपने देता है। यह फोन आईपी686 रेटिड है जो इसे वॉटरप्रूफ बनाता है। ऐज़ 40 प्रो का डायमेंशन 161.16 x 74 x 8.59एमएम और वजन 199ग्राम है।

Motorola Edge 40 Pro में 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की बड़ी फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन पीओएलईडी पैनल पर बनी है जो 165हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। मोटो ने अपने फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया है जिसे गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन प्राप्त है।

Motorola Edge 40 Pro स्मार्टफोन 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने क्वॉलकॉम के पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 पर लॉन्च किया गया है। इस फोन में एंड्रॉयड 13 ओएस दिया गया है जिसके साथ माय यूक्स 4.0 लेयर मिलती है। यह मोटोरोला मोबाइल 12जीबी एलपीडीडीआर5एक्स रैम तथा 512जीबी यूएफएस 4.0 स्टोरेज सपोर्ट करता है।

मोटो ऐज़ 40 प्रो का फोटोग्राफी सेग्मेंट भी काफी दमदार है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 60 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.2 अपर्चर पर काम करता है। वहीं फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/2.2 अपर्चर 50 मेगापिक्सल 114डिग्री एफओवी अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/1.6 अपर्चर 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मौजूद है।

Motorola Edge 40 Pro में पावर बैकअप के लिए 4,600एमएएच बैटरी दी गई है। तेजी से चार्ज करने के लिए इसे 125वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है जो कंपनी के दावेनुसार 7 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज हो सकती है तथा 20 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। इसके साथ ही यह मोटोरोला मोबाइल 15वॉट वायरलेस चार्जिंग तथा 8वॉट रिवर्स वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी पर भी काम करता है।

Motorola Edge 40 Pro डुअल सिम सपोर्ट करता है जो 5जी व 4जी दोनों नेटवर्क पकड़ती है। इस फोन में 14 5जी बैंड्स सपोर्ट दिया गया है जिसमें ग्लोबल के साथ-साथ इंडिया में मौजूद बैंड भी शामिल है। यह फोन एनएफसी, ब्लूटूथ 5.3 और वाईफाई 7 जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। वहीं चार्जिंग व डाटा ट्रांसफर के लिए इस मोटोरोला फोन में यूएसबी टाईप-सी पोर्ट भी दिया गया है।

Motorola Edge 40 Pro ग्लोबल मार्केट में सिंगल वेरिएंट में ही पेश किया गया है। यह मोबाइल फोन 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इसकी कीमत €899.99 बताई गई है जो भारतीय करंसी अनुसार 81,000 रुपये के करीब है। उम्मीद है कि इंडियन मार्केट में इस फोन का प्राइस 60 हजार तक की रेंज में रखा जा सकता है। बहरहाल फिलहाल इंडिया लॉन्च की कोई पुख्ता डिटेल सामने नहीं आई है। वहीं ग्लोबली यह फोन Blue और Black में उपलब्ध कराया जाएगा।
The post 60MP Selfie कैमरे के साथ Motorola Edge 40 Pro हुआ ग्लोबली लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में होगा 0 से 50% चार्ज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post 60MP Selfie Camera वाला Motorola फोन सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, लेकर आएगा तगड़ी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मोटोरोला कंपनी अपनी ‘ऐज़’ सीरीज़ में नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रही है। यह मोबाइल फोन Motorola Edge 40 Pro नाम के साथ लॉन्च किया जाएगा जो चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है। इस सर्टिफिकेशन में फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठ गया है। मोटो ऐज़ 40 प्रो स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हो चुके Motorola X40 का ही ग्लोबल वर्ज़न बताया जा रहा है जिसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
मोटोरोला ऐज़ 40 प्रो को गीकबेंच पर फोन के नाम के साथ ही लिस्ट किया गया है। यह सर्टिफिकेशन कल यानी 14 फरवरी का है जहां इसे सिंगल-कोर में 1480 और मल्टी-कोर में 4889 स्कोर प्राप्त हुआ है। सामने आई डिटेल्स पर नज़र डालें तो फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर दिए जाने की बात सामने आई है। गीकबेंच पर यह फोन 12जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट हुआ है जिसके साथ एंडरॉयड 13 ओएस दिया गया है।

जैसा कि हमने उपर ही बताया मोटोरोला ऐज 40 प्रो चीन में लॉन्च हुए मोटो एक्स40 का ही रिब्रांडिड वर्ज़न हो सकता है। ऐसे में इन दोनों मोबाइल्स की स्पेसिफिकेशन्स भी एक जैसी ही हो सकती है। एक्स40 की बात करें तो चीन में यह स्मार्टफोन भी स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट पर लॉन्च हुआ है जो 12 जीबी तक की रैम और 512 जीबी तक की स्टोेरेज सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें: सिर्फ 8 मिनट में होगी बैटरी फुल! 240W चार्जिंग की ताकत वाला Realme GT3 28 फरवरी को होगा लॉन्च
Moto X40 में कर्व्ड डिजाईन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है जो 165हर्ट्ज़ के हाई रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस मोटोरोला स्मार्टफोन को 125वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है जिसके साथ 15वॉट वायरलेस चार्जिंग तथा 15वॉट रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल 4,600एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो एक्स40 को 60 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे से लैस किया गया है। वहीं बैक पैनल पर मौजूद ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल ओआईएस प्राइमरी लेंस, 50 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस और 12 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मौजूद है। बता दें कि गेमिंग के लिए इस स्मार्टफोन को खास 11 लेयर कूलिंग सिस्टम से लैस किया गया है।
The post 60MP Selfie Camera वाला Motorola फोन सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट, लेकर आएगा तगड़ी स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>