Motorola G8 Power | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Fri, 13 Dec 2019 04:40:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 5,000mAh बैटरी और एंडरॉयड 10 के साथ FCC और Wi-Fi सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ Moto G8 Power https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-come-in-fcc-and-wi-fi-certifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-come-in-fcc-and-wi-fi-certifications/#respond Thu, 12 Dec 2019 11:35:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=38837 Moto G8 पावर को स्नैपड्रैगन 665 SoC के साथ पेश किया जा सकता है।

The post 5,000mAh बैटरी और एंडरॉयड 10 के साथ FCC और Wi-Fi सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ Moto G8 Power first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला के दो स्मार्टफोन्स को मॉडल नंबर XT2045-2 और XT2041-4 के साथ कई सर्टिफिकेशन्स साइट पर स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट में सामने आया है कि XT2041-4 मॉडल नंबर डिवाइस Moto G8 पावर होगा जो कि यूएस FCC पर स्पॉट हुआ है। इसके अलावा फोन में 5,000mAh की बैटरी हो सकती है। इस फोन का मॉडल नाम ‘KZ50’ है। Moto G8 Power को लेकर अफवाह है कि फोन का डायमेंशन 157.9mm x 75.8mm x 165mm होगा।

इसके अलावा फोन में 6.2 और 6.3-इंच साइज का डिसप्ले हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार Moto G8 Power का कोडनेम ‘Sofia’ होगा और इसे SM6125 SoC यानी स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। Motorola XT2041-4 को अलग से Wi-Fi Alliance सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है जो कि एंडरॉयड 10 और डुअल-बैंड Wi-Fi से लैस होगा।


दूसरे ओर मोटोरोला के दूसरे मॉडल को XT2045-2 मॉडल नंबर के साथ Eurasian Economic Commission (EEC) डाटाबेस में स्पॉट किया गया है जो कि 2020 में आ सकता है। क्वालकॉम समिट के दौरान मोटोरोला ने घोषणा की है कि कंपनी लेटेस्ट क्वालकॉम 765/765G औऱ स्नैरड्रैगन 865 SoC के साथ फोन्स को पेश करेगी इसलिए उम्मीद की जा रही है कि XT2045-2 कंपनी का पहला 5जी डिवाइस होगा।
image-76
बता दें कि हाल ही में मोटोरोला ने मोटो One Hyper स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह डिवाइस कंपनी का पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला हैंडसेट है। अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.5-इंच एलसीडी आईपीएस स्क्रीन दी गई है, जिसमें एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 675 एसओसी के साथ 4जीबी रैम का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा फोन में 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, जिसे एक टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यूजर्स को इस फोन के बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है। दूसरी तरफ इस फोन के यूजर्स 32 मेगापिक्सल के कैमरा से शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं इसके अलावा यूजर्स को फास्ट चार्जिंग का फीचर भी मिलेगा। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 मोटोरोला स्किन पर कार्य करता है।

The post 5,000mAh बैटरी और एंडरॉयड 10 के साथ FCC और Wi-Fi सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ Moto G8 Power first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-g8-power-come-in-fcc-and-wi-fi-certifications/feed/ 0