Motorola India | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Mon, 15 May 2023 07:52:31 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 50MP कैमरा और 68W फास्ट चार्जिंग के साथ 23 मई को इंडिया में लॉन्च होगा Motorola Edge 40, जानें फोन के डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-40-india-launch-this-month-report/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-40-india-launch-this-month-report/#respond Mon, 15 May 2023 05:55:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=104512 इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 SoC होगा।

The post 50MP कैमरा और 68W फास्ट चार्जिंग के साथ 23 मई को इंडिया में लॉन्च होगा Motorola Edge 40, जानें फोन के डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • MediaTek Dimensity 8020 प्रोसेसर है।
  • ऐज 40 ग्लोबल मार्केट में आ चुका है।
  • फोन की कीमत 40,000 रुपये के आसपास हो सकती है।

Motorola Edge 40 कुछ समय पहले ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। वहीं, अब इस फोन की इंडिया लॉन्च डेट सामने आ गई है। यह फोन 23 मई को इंडिया में लॉन्च होगा। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर इसका प्रोडक्ट पेज लाइव हो गया है। यहां फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी उपलब्ध हैं, जिससे यह माना जा रहा कि यह मॉडल ग्लोबल वेरिएंट के समान होगा। कंपनी इसे मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 प्रोसेसर के साथ पेश करने वाली है। इसके साथ ही फोन में pOLED डिसप्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा।

Motorola Edge 40 की कीमत (संभावित)

Motorola Edge 40 को ग्लोबल मार्केट में EURO 599.99 (लगभग Rs 54,200) में पेश किया गया था। वहीं, इंडिया में इस फोन की कीमत Rs 40,000 के आस-पास हो सकती है।

Motorola Edge 40 की स्पेसिफिकेशन्स

नीचे फोन की स्पेसिफिकेशन्स ग्लोबल लॉन्च के आधार पर बताई गई हैं।

  • डिसप्ले: Motorola Edge 40 में 6.55-इंच FHD+ pOLED डिसप्ले दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 2400 X 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR10+ और 1200 निट्स पीक ब्राइट्नेस है।
  • प्रोसेसर: इस फोन में Mali-G77 MC9 जीपीयू के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 SoC होगा।
  • रैम और स्टोरेज: Motorola Edge 40 में 8GB LPDDR4X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज है।
  • ओएस: इसके अलावा हैंडसेट एंडरॉयड 13 पर कार्य करता है।
  • कनेक्टिविटी: फोन में 5G SA/NSA, 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.2, GPS, USB Type-C और NFC कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर मौजूद हैं।
  • बैटरी: Motorola Edge 40 में 68W के साथ पावर बैकअप के लिए 4,600mAh की बैटरी और 15W वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट है। इतना ही नहीं इसमें 5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट है।
  • कैमरा: मोटोरोला फोन में रियर पर डुअल कैमरा हैै। इसमें f/1.4 अपर्चर, क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी और ओआईएस वाला 50MP कैमरा व 120-डिग्री फिल्ड ऑफ व्यू वाला 13MP अल्ट्रा वाइड लेंस है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 32MP कैमरा होगा।

The post 50MP कैमरा और 68W फास्ट चार्जिंग के साथ 23 मई को इंडिया में लॉन्च होगा Motorola Edge 40, जानें फोन के डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-40-india-launch-this-month-report/feed/ 0
सैमसंग को टक्कर देने आया फोल्डेबल Moto Razr, भारत में भी जल्द देगा दस्तक https://www.91mobiles.com/hindi/moto-razr-2019-will-come-to-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-razr-2019-will-come-to-india/#respond Thu, 14 Nov 2019 04:08:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=37806 फोन में दो स्क्रीन होंगी।

The post सैमसंग को टक्कर देने आया फोल्डेबल Moto Razr, भारत में भी जल्द देगा दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

लेनोवो की ओनरशिप वाली कंपनी मोटोरोला अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Moto Razr लॉन्च कर दिया है। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन से जुड़े लीक्स पिछले काफी समय से सामने आ रहे हैं। वहीं, अब इस फोन को ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। वहीं, कंपनी ने इसके भारत लॉन्च से पहले ही पर्दा उठा दिया था।

कीमत
Moto Razr को कंपनी ने प्रीमियम सेगमेंट में पेश किया है। इस फोन को कंपनी ने $1,500 (लगभग 108,000 रुपए) में यूएस में लॉन्च किया है। हालांकि, भारत में इसकी कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन,ग्लोबल लॉन्च से पहले मोटोरोला इंडिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स फेसबुक और ट्विटर पर अपडेट किया था कि यह स्मार्टफोन भारत भी आएगा। मोटोरोला इंडिया के फेसबुक और ट्विटर हैंडल्स पर इस स्मार्टफोन की एक फोटो शेयर की गई थी, जिसमें अनफोल्डेड डिवाइस का साइड व्यू स्पॉट किया गया है। इसे भी पढ़ें: 4000एमएएच बैटरी के साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ 64 एमपी कैमरे वाला Motorola One Hyper, जल्द होगा लॉन्च

image-52
डिजाइन के मामले में यह काफी हद तक Moto Razr V3i जैसा होगा। इसमें मोटा चिन और एक हिंज देखने को मिल सकता है। अगर बात करें डिजाइन की तो सामने आए फोटो में डिवाइस के वॉल्यूम बटन और पावर बटन इसके ऊपरी हिस्से पर दिख रहे हैं। फोन में एक फोल्डिंग डिसप्ले दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स
नए Moto Razr को बंद करने पर 2.7-इंच की gOLED डिसप्ले मिलेगी, जिसमें 600×800 पिक्सल रेजोल्यूशन और 4:3 आस्पेक्ट रेश्यो है। इसके अलावा फोन के ओपन होने पर 6.2-इंच फोल्डेबल pOLED डिसप्ले मिलेगी, जिसमें 2142×876 पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 21:9 है।

screenshot-2019-11-14-at-10-33-10-am
मोटोरोला रेज़र 2019 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। साथ ही फोन में 2150 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 15 वॉट टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बाहर 16-मेगापिक्सल प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा है जो कि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के समय काम आएगा। Moto Razr में आपको 3.5-mm हेडफोन जैक देखने को नहीं मिलेगा। इसमें ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट ऑडियो के लिए है।

इसे भी पढ़ें: Motorola ने लॉन्च किया बेहद सस्ता फोन Moto E6 Play

The post सैमसंग को टक्कर देने आया फोल्डेबल Moto Razr, भारत में भी जल्द देगा दस्तक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-razr-2019-will-come-to-india/feed/ 0