Motorola Moto E20 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 15 Sep 2021 05:23:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Motorola ने चुपके से लॉन्च किया सस्ता Moto E20 स्मार्टफोन, इसमें है 6.5 इंच मैक्स विजन डिसप्ले और 4000mAh बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/moto-e20-launched-with-6-5-inch-max-vision-display-and-android-11-go-in-latin-america/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-e20-launched-with-6-5-inch-max-vision-display-and-android-11-go-in-latin-america/#respond Wed, 15 Sep 2021 05:23:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=67019 फोन फिलहाल Latin America में लॉन्च किया गया है।

The post Motorola ने चुपके से लॉन्च किया सस्ता Moto E20 स्मार्टफोन, इसमें है 6.5 इंच मैक्स विजन डिसप्ले और 4000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने चुपचाप अपने बिल्कुल नए Motorola Moto E20 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी ने Latin America, Europe और Middle East में उतारा है। डिवाइस के लॉन्च से पहले लीक व जानकारियां सामने आ रहीं थीं, जिनपर आज पूरी तरह से विराम लग गया है। वहीं, अगर बात करें मोटो ई20 की तो इस स्मार्टफोन में Google असिस्टेंट को बुलाने के लिए एक समर्पित हार्डवेयर बटन भी है। आइए आगे आपको Moto E20 के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के बारे में सभी जानकारी देते हैं, जिससे आप समझ पाएंगे कि यह स्मार्टफोन कितना पावरफुल है।

Moto E20 का प्राइस

Moto E20 की कीमत BRL 999 (~ 14,100 रुपए) है। साथ ही कंपनी ने फोन को ग्रे और ब्लू रंग में पेश किया है। हालांकि, अभी इस पर कोई शब्द नहीं है कि कंपनी की E20 को भारत में लाने की कोई प्लानिंग है या नहीं। आने वाले समय में इस बात को लेकर लीक व जानकारी सामने आ सकती है। इसे भी पढ़ें: Motorola Moto E30 ने Geekbench पर दिखाई ताकत, जानें क्या होंगी सस्ते स्मार्टफोन की खूबियां

motorola-e20

Moto E20 की स्पेसिफिकेशन्स

Moto E20 में वॉटर-ड्रॉप डिजाइन वाला 6.5-इंच LCD panel एचडी+ दिया गया है, जिसका रिजोल्यूशन 720 x 1,600 पिक्सल और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। वहीं, कंपनी का दावा है कि स्मार्टफोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 87 प्रतिशत है। इसके अलावा Moto E20 पहला फोन है जो कि Unisoc T606 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ है।इस SoC के साथ 2GB की रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, फोन एंडरॉयड 11 (गो एडिशन) पर कार्य करता है।

moto-e20

फोटोग्राफी के लिए फोन के फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, रियर पर डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इस सेटअप में f/2.0 अपर्चर के साथ 13-मेगापिक्सल का कैमरा और दूसरा 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। साथ ही सेटअप में आपको LED फ्लैश मिलेगी। Moto E20 में पावर बैकअप के लिए 4,000mAh की बैटरी है। हालांकि, यह केवल 10W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: मोटोरोला ने किया कमाल, Motorola Air Charging से बिना तार और चार्जिंग पैड के चार्ज होंगे स्मार्टफोन

डिवाइस के पीछे ट्रेडमार्क बैटविंग लोगो एक फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ है। इसके अलावा हैंडसेट में डुअल-सिम सपोर्ट, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और वाटर-रेपेलेंट कंस्ट्रक्शन जैसी अन्य सुविधाएं हैं।

The post Motorola ने चुपके से लॉन्च किया सस्ता Moto E20 स्मार्टफोन, इसमें है 6.5 इंच मैक्स विजन डिसप्ले और 4000mAh बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-e20-launched-with-6-5-inch-max-vision-display-and-android-11-go-in-latin-america/feed/ 0
Moto E20 स्मार्टफ़ोन ने Geekbench पर दिखाया दम, 2GB रैम के साथ Unisoc प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/moto-e20-smartphone-has-been-spotted-on-geekbench/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-e20-smartphone-has-been-spotted-on-geekbench/#respond Fri, 27 Aug 2021 04:49:19 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65854 Moto E20 स्मार्टफोन को बेंचमार्क टेस्ट प्लेटफॉर्म Geekbench पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग से मोटोरोला के बजट स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स रिवील होती है।

The post Moto E20 स्मार्टफ़ोन ने Geekbench पर दिखाया दम, 2GB रैम के साथ Unisoc प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola को लेकर खबर है कि कंपनी जल्द ही दो बजट स्मार्टफोन Moto E20 और Moto E30 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। मोटोरोला के इन दोनों स्मार्टफ़ोन के लॉन्च डेट को लेकर फ़िलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हमने कुछ दिन पहले ही Moto E20 स्मार्टफोन के रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स देखें हैं, जिन्हें पॉपुलर लीकस्टर इवान ब्लास ने शेयर किए हैं। इवान ब्लास ने ट्वीटर कर कोडनेम Aruba वाले Moto E20 स्मार्टफोन की डिस्प्ले साइज, कैमरा स्पेसिफिकेशन्स और बैटरी के बारे में जानकारी शेयर की है। अब Moto E20 स्मार्टफोन को बेंचमार्क टेस्ट प्लेटफॉर्म Geekbench पर स्पॉट किया गया है।

Moto E20 स्पेसिफिकेशन्स (Geekbench)

Geekbench 5 टेस्ट के रिजल्ट से पता चलता है कि Motorola Aruba कोडनेम वाला डिवाइस Moto E20 के नाम से मार्केट में लॉन्च हो सकता है। इस बेंचमार्क टेस्ट से जो पता चलता है उसकी माने तो Moto E20 स्मार्टफोन में 1.6GHz ओक्टा-कोर Unisoc चिपसेट दिया जा सकता है। मोटोरोला के इस फोन में 2GB का रैम और Android 11 के साथ लॉन्च होगा। ग्राफिकल परफॉर्मेंस के लिए फोन में Mali-G57 GPU दिया जाएगा।

moto-e20

Geekbench 5 टेस्ट रिजल्ट को देखें तो सिंगल कोर टेस्ट में Moto E20 का स्कोर 273 पॉइंट्स और मल्टी कोर टेस्ट में 712 पॉइन्ट रहा। वहीं Geekbench 4 टेस्ट में Moto E20 स्मार्टफोन ने सिंगल कोर में 1467 पॉइन्ट्स और मल्टी कोर में 4621 पॉइन्ट्स का स्कोर हासिल किया है। यह भी पढ़ें : Mi NoteBook Ultra और NoteBook Pro भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Moto E20 स्मार्टफोन के पिछले लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फोन में 6.5-इंच की HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में डुअल कैमरा सेटअप और वाटर ड्रॉप नॉच दी जा सकती है। मोटोरोला के इस फोन में प्राइमरी कैमरा 13MP का है, जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 4000mAh की बैटरी दी जा सकती है। मोटोरोला के फोन में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इस फोन में 2GB रैम और 32GB की स्टोरेज दी जा सकती है। यह भी पढ़ें : Motorola Edge 20 Pro स्मार्टफोन भारत में Snapdragon 870 चिपसेट के साथ सितंबर में होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : Vivo X70 कुछ ऐसा होगा लुक

The post Moto E20 स्मार्टफ़ोन ने Geekbench पर दिखाया दम, 2GB रैम के साथ Unisoc प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-e20-smartphone-has-been-spotted-on-geekbench/feed/ 0
Motorola Moto E20 डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स लॉन्चिंग से पहले लीक, जानें क्या होंगी खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-e20-design-and-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-e20-design-and-specifications-leaked/#respond Thu, 26 Aug 2021 06:09:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=65783 Motorola जल्द ही अपनी E सीरीज के दो स्मार्टफोन Moto E20 और Moto E30 लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन Moto E20 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं।

The post Motorola Moto E20 डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स लॉन्चिंग से पहले लीक, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola इन दिनों E-series के दो स्मार्टफोन Moto E20 और Moto E30 के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन Moto E20 को सबसे पहले Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन में लिस्ट किया गया है। पॉपुलर टिपस्टर Evan Blass ने पिछले हफ्तो मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन के रेंडर शेयर किए थे। तब इवान ब्लास ने इन स्मार्टफोन के नाम शेयर नहीं किए थे। अब इवान ब्लास ने इनका नाम कंफर्म करते हुए बताया है कि ये Motorola E20 के रेंडर हैं। इवान ब्लास ने अब Moto E20 के नए रेंडर्स के साथ-साथ स्पेसिफिकेशन्स की शेयर की है।

Moto E20 के रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स के साथ साथ इवान ने कंफर्म किया है कि मोटोरोला Moto E30 पर भी काम कर रही है, जिसका कोड नेम ‘Cyprus’ है। फिलहाल Moto E30 की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें : eBikeGo ने लॉन्च किया सबसे मजबूत इलेक्ट्रिक स्कूटर Rugged, कम कीमत में मिलेगी धांसू फीचर्स

Motorola Moto E20 स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

टिपस्टर Evan Blass ने जो इमेज शेयर की है उसमें Moto E20 (XT2155-1) स्मार्टफोन में वाटर-ड्रॉप नॉच डिस्प्ले, गूगल वॉइस असिस्टेंट बटन और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर मिसिंग है। मोटोरोला के इस फोन में 6.5-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। मोटोरोला के इस फोन 1.6GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर होगा। फोन में 2GB की RAM और 32GB की इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Android 11 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Mi Smarter Living 2022 : Xiaomi भारत में लॉन्च करेगी Mi Band 6, Mi TV 5X समेत ये चार प्रोडक्ट, जानें खूबियां

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto E20 स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में प्राइमरी कैमरा 13MP का है जिसके साथ 2MP का डेप्थ सेंसर हो सकता है। इसके साथ ही फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। मोटोरोला के इस फोन में 4000mAh की बैटरी होगी। इसके साथ ही बॉट में USB port और स्पीकर ग्रिल दिे गए हैं। फिलहाल लॉन्च को लेकर कोई डिटेल सामने नहीं आई हैं।

लेटेस्ट वीडियो : Vivo X70 कुछ ऐसा होगा लुक

The post Motorola Moto E20 डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स लॉन्चिंग से पहले लीक, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-e20-design-and-specifications-leaked/feed/ 0