Motorola Moto E30 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Sun, 07 Nov 2021 06:03:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Moto E30 स्मार्टफ़ोन 10,000 रुपये की क़ीमत में Unisoc T700 चिपसेट और Android Go के साथ लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/moto-e30-smartphone-launched-with-unisoc-t700-chipset-and-android-go/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-e30-smartphone-launched-with-unisoc-t700-chipset-and-android-go/#respond Sun, 07 Nov 2021 06:03:41 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=69947 मोटोरोला का लेटेस्ट Moto E30 स्मार्टफोन को कंपनी ने Android Go एडिशन के साथ पेश किया गया है।

The post Moto E30 स्मार्टफ़ोन 10,000 रुपये की क़ीमत में Unisoc T700 चिपसेट और Android Go के साथ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने यूरोप में अपना बजट स्मार्टफोन Moto E30 को लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला के इस लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन में कंपनी ने वही हार्डवेयर यूज किए हैं जो कंपनी ने Moto E40 स्मार्टफोन में किए थे। इन दोनों स्मार्टफोन में अंतर सिर्फ सॉफ्टवेयर का है। मोटोरोला का लेटेस्ट Moto E30 स्मार्टफोन को कंपनी ने Android Go एडिशन के साथ पेश किया गया है। Moto E30 स्मार्टफोन को कंपनी ने सिर्फ 2GB RAM ऑप्शन के साथ पेश किया है। इसके साथ ही Moto E30 स्मार्टफोन पंच होल डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और दमदार 5,000mAh बैटरी के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Moto E30 स्मार्टफोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।

Moto E30 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Moto E30 स्मार्टफोन में 6.5-इंच का HD+ (720×1,600 पिक्सल) Max Vision IPS डिस्प्ले दी है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन ऑक्ट कोर Unisoc T700 चिपसेट और 2GB की रैम के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही फोन में स्टोरेज के लिए microSD कार्ड स्लॉट दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इसके साथ ही फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।

moto-e30-battery

Moto E30 स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करता है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। मोटोरोला का यह फोन IP52 रेटिंग के साथ आता है, जिसका वजन 198 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, Bluetooth v5, GPS/ A-GPS, USB Type-C, और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।

Moto E30 कीमत

moto-e30-colours

Moto E30 को कंपनी ने यूरोपियन मार्केट में 529,900 COP (करीब 10,200 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन को 2GB+32GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। मोटोरोला का यह फोन साउथ अमेरिकन रिजन- कोलोंबिया और सलोवेकिया में पेश किया गया है। इस फोन को ब्लू और अर्बन ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके साथ ही मोटोरोला का यह फ़ोन लेनोवो के यूके वेबसाइट पर बिना क़ीमत की जानकारी के लिए लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही बेल्जियम में यह फ़ोन 100 यूरो में लिस्ट है।

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है JioPhone Next?

The post Moto E30 स्मार्टफ़ोन 10,000 रुपये की क़ीमत में Unisoc T700 चिपसेट और Android Go के साथ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-e30-smartphone-launched-with-unisoc-t700-chipset-and-android-go/feed/ 0
Motorola Moto E30 ने Geekbench पर दिखाई ताकत, जानें क्या होंगी सस्ते स्मार्टफोन की खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-e30-listed-on-geekbench/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-e30-listed-on-geekbench/#respond Sun, 12 Sep 2021 04:30:48 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=66762 मोटोराल का अपकमिंग बजट स्मार्टफोन Moto E30 को बेंचमार्क टेस्टिंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर स्पॉट किया गया है। Geekbench 5 की लिस्टिंग से पता चलता है कि मोटोरोला का यह फोन Unisoc चिपसेट और 2GB RAM के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है।

The post Motorola Moto E30 ने Geekbench पर दिखाई ताकत, जानें क्या होंगी सस्ते स्मार्टफोन की खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola इन दिनों मार्केट में अपने नए बजट स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। मोटोरोला ने पिछले कुछ महीनों में G सीरीज के कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। अब कंपनी अपनी E सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। मोटोराल का अपकमिंग बजट स्मार्टफोन Moto E30 को बेंचमार्क टेस्टिंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर स्पॉट किया गया है। Geekbench 5 की लिस्टिंग से पता चलता है कि मोटोरोला का यह फोन Unisoc चिपसेट और 2GB RAM के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही Moto E30 स्मार्टफोन Android Go प्लेटफॉर्म पर रन करेगा। यहां हम आपको Geekbench लिस्टिंग से मिली जानकारी के बारे में बता रहे हैं।

Motorola Moto E30 स्पेसिफिकेशन्स (गीकबेंच)

motorola-moto-e30-geek-bench5

मोटोरोला के इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स MySmartPrice ने सबसे पहले स्पॉट की हैं। Motorola जल्द ही मार्केट में Moto E30 को बजट सेगमेंट में मार्केट में पेश कर सकता है। Geekbench 5 के सिंगल कोर और मल्टी कोर टेस्ट में मोटोरोला के इस स्मार्टफोन ने क्रमश: 305 और 762 पॉइन्ट्स के स्कोर बनाए हैं।

मोटोरोला के इस स्मार्टफोन का कोडनेम Cyprus है जो कि Unisoc चिपसेट के साथ 2GB RAM से लैस होगा। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Android 11 Go पर रन करेगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें 8 कोर होंगे और इसकी क्लॉक स्पीड 1.82 GHz है। इस लिस्टिंग से फिलहाल Moto E30 स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है। हालांकि अटकलें लगाई जा रही हैं कि इस स्मार्टफोन को मार्केट में 10 हजार रुपये से कम की कीमत में पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें :  Vivo X70, Vivo X70 Pro, Vivo X70 Pro Plus स्मार्टफोन हुए लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Motorola Moto E30 स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

Motorola के इस स्मार्टफोन में 4,000mAh या 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। कैमरा की बात करें तो फोन में सिंगल या फिर डुअल रियर कैमरा सेटअप पेश किया जा सकता है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन को 32GB औ 64GB स्टोरेज के ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। ये सभी स्पेसिफिकेशन्स का अंदाजा मार्केट में उपलब्ध 10 हजार रुपये तक के स्मार्टफोन के आधार पर है। यह भी पढ़ें : वकील के OnePlus Nord 2 में लगी आग, बोला – अब अदालत से होगी कार्रवाई, कंपनी फौरन बंद करें फोन की बिक्री

लेटेस्ट वीडियो : Reddi 10 Prime गेमिंग और बैटरी टेस्ट

The post Motorola Moto E30 ने Geekbench पर दिखाई ताकत, जानें क्या होंगी सस्ते स्मार्टफोन की खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-e30-listed-on-geekbench/feed/ 0