Motorola Moto Edge S30 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 18 Nov 2021 08:34:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Motorola का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Snapdragon 888+ चिपसेट के साथ होगा लॉन्च, ऑफिशियल पोस्ट से हुआ कंफर्म https://www.91mobiles.com/hindi/motorolas-flagship-smartphone-will-be-launched-with-snapdragon-888-chipset/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorolas-flagship-smartphone-will-be-launched-with-snapdragon-888-chipset/#respond Thu, 18 Nov 2021 08:34:20 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=70584 Moto Edge S30 स्मार्टफोन Snapdragon 888+ चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है।

The post Motorola का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Snapdragon 888+ चिपसेट के साथ होगा लॉन्च, ऑफिशियल पोस्ट से हुआ कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola जल्द ही अपना फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन लॉन्च करेगा। मोटोरोला ने अपने ऑफिशियल पोस्ट में शेयर किया है कि अपकमिंग फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन फास्टेस्ट परफ़ॉर्मेंस और शानदार स्पीड ऑफ़र करेगा। मोटोरोला सर्बिया ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए कंफर्म किया है कि यह अपकमिंग स्मार्टफ़ोन क्वालकॉम के Snapdragon 888+ चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही मोटोरोला के इस स्मार्टफोन LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।

टिपस्टर Digital Chat Station ने शेयर किया है कि दिसंबर 2021 में मोटोरोला दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। मोटोरोला के अपकमिंग दोनों स्मार्टफोन में से एक Snapdragon 888+ चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही रूमर्स ये भी हैं कि ये स्मार्टफोन Snapdragon 898 या Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। फिलहाल मोटोरोला के Snapdragon 888+ चिपसेट वाले स्मार्टफ़ोन के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है। इसके साथ ही उम्मीद है कि मोटोरोला क्वालकॉम के नेक्स्ट जेनेरेशन Snapdragon 898 चिपसेट के साथ Motorola Edge 30 Ultra या Motorola Edge X स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है।

Moto Edge S30 के स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

टिपस्टर Digital Chat Station ने बताया है कि मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Snapdragon 888+ SoC के साथ पेश किया जाएगा। मोटोरोला का यह फोन 6.78-इंच FHD+ LCD पैनल दिया जाएगा। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। इसके साथ ही मोटोरोला का प्राइमरी कैमरा 108 MP का है और इसमें 4,700mAh की बैटरी दी जाएगी। मोटोरोला का यह फोन 33W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। चाइनीज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo के यूजर WHYLAP ने दावा किया है कि मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Moto Edge S30 हो सकता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip 4 और Z Fold 4 दोनों में मिल सकता है अंडर डिस्प्ले कैमरा, जानें कब होंगे लॉन्च

Motorola Edge X/Edge 30 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

Motorola Edge 30 Ultra स्मार्टफोन में 6.67-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 898 उर्फ Snapdragon 8 Gen1 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 4,700mAh की बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। Edge X स्मार्टफोन को चार मॉडल में 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। Motorola Edge X स्मार्टफोन को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50 MP के दो कैमरा सेंसर दिए जाएंगे और तीसरा कैमरा 2MP को होगा। इसके साथ ही 60MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Samsung और Xiaomi के बाद Realme भी लॉन्च करेगा फोल्डेबल स्मार्टफोन, कुछ ऐसा होगा डिजाइन

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

The post Motorola का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Snapdragon 888+ चिपसेट के साथ होगा लॉन्च, ऑफिशियल पोस्ट से हुआ कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorolas-flagship-smartphone-will-be-launched-with-snapdragon-888-chipset/feed/ 0