The post Motorola भारत में 10 दिसंबर को लॉन्च कर सकता है Moto G51 5G स्मार्टफोन, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola ने कुछ दिनों पहले ग्लोबल मार्केट में अपनी G सीरीज के तहत Moto G31, G41, G51, और G71 स्मार्टफोन को लॉन्च किए थे। इनमें से कंपनी पिछले हफ्ते Moto G31 स्मार्टफोन को इंडिया में लॉन्च कर चुकी है। अब कंपनी इस सीरीज का एक और स्मार्टफोन Moto G51 5G को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Motorola को लेकर अटकलें है कि Moto G51 को भारत में अगले हफ्ते तक लॉन्च कर सकता है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 480+ SoC के साथ भारत में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा।
Motorola ने Moto G51 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी पूरी कर ली है। टिपस्टर मुकुल शर्मा की माने तो Moto G51 5G स्मार्टफोन को भारत में 10 दिसंबर को लॉन्च किया जा सकता है। टिपस्टर का दावा किया है कि मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 5G के 12 बैंड सपोर्ट करेगा। यह स्मार्टफोन Snapdragon 480+ SoC के साथ पेश किया गया है। रिपोर्ट की माने तो Moto G51 5G स्मार्टफोन को 20,000 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में 229.99 यूरो की कीमत में पेश किया गया है जो क़रीब 19,349 रुपये है।
Moto G51 5G स्मार्टफोन में 6.8-इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Snapdragon 480+ 5G SoC के साथ 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। Snapdragon 480 Plus 5G चिपसेट कंपनी क्वालकॉम के Snapdragon 480 का अपग्रेड है जो 8nm फैब्रिकेशन प्रोसेस पर बना हुआ है। यह भी पढ़ें : Komaki भारत में लॉन्च करेगा पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक Ranger, सिंगल चार्ज में चलेगी 250KM
Moto G51 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Moto G51 5G स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 10W फास्ट चार्जिंग दी गई है। यह भी पढ़ें : Tesla की इलेक्ट्रिक कार के इंडिया लॉन्च से पहले स्पॉट हुए सुपरचार्जर, अगले साल तक हो सकती है Tesla Model 3 की एंट्री
The post Motorola भारत में 10 दिसंबर को लॉन्च कर सकता है Moto G51 5G स्मार्टफोन, जानें क्या होंगी खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Moto G51 5G भारत में इस क़ीमत पर होगा लॉन्च, सस्ते में मिलेगा 5G का मज़ा और दमदार परफॉर्मेंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
मोटोरोला ने कुछ दिनों पहले ग्लोबल मार्केट में Moto G51 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। 91mobiles ने अपनी एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में जानकारी दी थी कि मोटोरोला का यह स्मार्टफोन अगले महीने तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। अब हम Moto G51 5G के इंडिया लॉन्च से पहले इसकी कीमत के बारे में आपको बता रहे हैं। बता दें कि यह Moto G-series का पहला 5G स्मार्टफोन है जिसे भारत में 20,000 रुपये से कम की कीमत में पेश किया जाएगा। इस फोन को Moto G 5G और Motorola Edge 20 Fusion से कम कीमत में पेश किया जाएगा। मोटोरोला का यह फोन Qualcomm Snapdragon 480+ SoC के साथ भारत आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा।
Moto G51 5G स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह भारत में 20,000 रुपये से कम कीमत में पेश किया जाएगा। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन भारत में 19,999 रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है। मोटोरोला का यह बजट 5G स्मार्टफोन इंडिगो ब्लू और ब्राइट सिल्वर कलर ऑप्शन में मार्केट में बिक्री के लिए उतारा जाएगा।

Moto G51 5G स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.8-इंच का FHD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz, आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इस फोन में सेल्फी के लिए डिस्प्ले में पंच होल कटआउट दिया गया है। मोटोरोला का यह फोन लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 480+ चिपसेट और Adreno 619 GPU, 4GB LPDDR4x RAM, और 64GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। मोटोरोला का यह फोन Android 11 OS पर रन करता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Exclusive : Xiaomi 11T, 11T Pro, Redmi 10 2022 भारत में जल्द होंगे लॉन्च, रैम, स्टोरेज और कलर वेरिएंट से उठा पर्दा
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto G51 5G स्मार्टफोन में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। हालांकि कुछ देशों में यह फोन 16MP फ्रंट कैमरे के साथ पेश किया गया है। फोन में LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP का है जिसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, बॉटम स्पीकर ग्रिल, Dolby Atmos, और डुअल माइक्रोफ़ोन दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G SA/ NSA, 4G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.1, GPS, GLONASS, NFC, और USB Type-C चार्जिंग दी गई है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ज़ोर-शोर से कर रहा अपनी इलेक्ट्रिक कार पर काम, जानें कब भरेगी रफ्तार
The post Moto G51 5G भारत में इस क़ीमत पर होगा लॉन्च, सस्ते में मिलेगा 5G का मज़ा और दमदार परफॉर्मेंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Motorola Moto G51 5G स्मार्टफोन 50MP कैमरा, Snapdragon 480+ चिपसेट और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola ने अपने लॉन्च इवेंट में आज Moto G Series के कई स्मार्टफ़ोन लॉन्च किए हैं। इनमें Snapdragon 888+ चिपसेट के साथ आया Moto G200 स्मार्टफ़ोन भी है। इसके साथ ही मोटोरोला ने आज Moto G71 5G, Moto G51 5G स्मार्टफोन क्वालकॉम के चिपसेट के साथ पेश किया है। इसके साथ मोटोरोला ने मीडियाटेक चिपसेट के साथ Moto G41 और Moto G31 स्मार्टफ़ोन को लॉन्च किया है। यहां हम आपको Moto G51 5G स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में बता रहे हैं।
Moto G51 5G स्मार्टफोन में 6.8 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कैमरा दिया गया है। Moto G51 स्मार्टफोन को Qualcomm के Snapdragon 480+ SoC के साथ पेश किया है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 619 GPU दिया गया है। मोटोरोला का यह फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। मोटोरोलाके इस स्मार्टफ़ोन में माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है।
Moto G51 स्मार्टफोन में LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप दिया गया है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 2MP मैक्रो और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 13MP का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है। Moto G51 5G स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 10W चार्जिंग दी गई है। इस फोन में 3.5mm ऑडियो पोर्ट, USB Type-C पोर्ट, गूगल असिस्टेंट बटन, IP52 रेटिंग, डॉल्बी एटमॉस और साइड माउंटेड फ़िगर प्रिंट सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Oppo A55s स्मार्टफ़ोन Snapdragon 480 SOC और 13MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें क़ीमत और फीचर्स
Moto G51 स्मार्टफोन को 229.99 यूरो (करीब 19,349 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन ब्राइट सिल्वर, इंडिगो ब्लू और एक्वा ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन की बिक्री यूरोप में जल्द शुरू होगी। इसके साथ ही मोटोरोला का यह जल्द ही भारत समेत लेटिन अमेरिका, मिडिल ईस्ट और एशिया में लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Motorola Moto G71 5G स्मार्टफोन Snapdragon 695 चिपसेट, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च
The post Motorola Moto G51 5G स्मार्टफोन 50MP कैमरा, Snapdragon 480+ चिपसेट और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Motorola Moto G51 स्मार्टफोन Snapdragon 750G SoC, 4GB रैम और Android 11 के साथ Geekbench पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola ने हाल में ही कुछ सलेक्टेड मार्केट में Moto G50 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन फिलहाल भारत में पेश नहीं किया गया है। Motorola ने फिलहाल Moto G50 5G स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान भी नहीं किया है। ऐसा लग रहा है कि मोटोरोला अब Moto G50 स्मार्टफोन के सक्सेसर Moto G51 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह स्मार्टफोन Geekbench की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। Motorola Moto G51 5G स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन्स, फीचर के बारे में डीटेल लीक हो गए हैं।
Motorola Moto G51 स्मार्टफोन कंपनी का बजट 5G स्मार्टफोन होगा। Geekbench पर मोटोरोला का अपकमिंग Moto G51 5G स्मार्टफोन 4GB की रैम के साथ पेश किया गया है। अटकलें है कि मोटोरोला का यह स्मार्टफोन 6GB की रैम के साथ भी पेश किया जा सकता है। मोटोरोला का यह फोनAndroid 11 के साथ पेश किया जा सकता है। संभव है कि Motorola G51 5G को लॉन्च के तुरंत बाद ही Android 12 का अपडेट मिल जाए।
परफॉर्मेंस की बात करें तो मोटोरोला का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 750G SoC के साथ पेश किया जा सकता है। यह प्रोसेसर 5G कनेक्टविटी को सपोर्ट करता है। इसके साथ ही प्रोसेसर को 2.21GHz की स्पीड पर क्लॉक किया गया है। ग्राफिक्स के लिए इस चिपसेट में Adreno 619 GPU दिया गया है। इसके साथ ही गीकबेंच टेस्ट स्कोर की बात करें तो सिंगल कोर टेस्ट के दौरान स्कोर 543 और मल्टी कोर टेस्ट पर 1675 पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया है। यह भी पढ़ें : Apple जल्द लॉन्च करेगा सस्ता iPhone, 5G कनेक्टिविटी के साथ मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस
Geekbench की वेबसाइट पर फिलहाल इस फोन के बारे में इससे ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। मोटोरोला के इसी स्मार्टफ़ोन के लॉन्च में भले ही ज़्यादा जानकारी उपलब्ध न हो। लेकिन आने वाले दिनों इसकी डिस्प्ले, बैटरी, फ़ास्ट चार्जिंग को लेकर जानकारी मिल सकती है। माना जा रहा है कि Motorola जल्द ही इस स्मार्टफोन को टीज करना शुरू करेगा। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A13 5G के लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन, जानें क्या होंगी खूबियां
The post Motorola Moto G51 स्मार्टफोन Snapdragon 750G SoC, 4GB रैम और Android 11 के साथ Geekbench पर हुआ लिस्ट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>