The post Motorola Moto G51 5G स्मार्टफोन 50MP कैमरा, Snapdragon 480+ चिपसेट और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola ने अपने लॉन्च इवेंट में आज Moto G Series के कई स्मार्टफ़ोन लॉन्च किए हैं। इनमें Snapdragon 888+ चिपसेट के साथ आया Moto G200 स्मार्टफ़ोन भी है। इसके साथ ही मोटोरोला ने आज Moto G71 5G, Moto G51 5G स्मार्टफोन क्वालकॉम के चिपसेट के साथ पेश किया है। इसके साथ मोटोरोला ने मीडियाटेक चिपसेट के साथ Moto G41 और Moto G31 स्मार्टफ़ोन को लॉन्च किया है। यहां हम आपको Moto G51 5G स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स और क़ीमत के बारे में बता रहे हैं।
Moto G51 5G स्मार्टफोन में 6.8 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कैमरा दिया गया है। Moto G51 स्मार्टफोन को Qualcomm के Snapdragon 480+ SoC के साथ पेश किया है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 619 GPU दिया गया है। मोटोरोला का यह फोन 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। मोटोरोलाके इस स्मार्टफ़ोन में माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है।
Moto G51 स्मार्टफोन में LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप दिया गया है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 2MP मैक्रो और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 13MP का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है। Moto G51 5G स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 10W चार्जिंग दी गई है। इस फोन में 3.5mm ऑडियो पोर्ट, USB Type-C पोर्ट, गूगल असिस्टेंट बटन, IP52 रेटिंग, डॉल्बी एटमॉस और साइड माउंटेड फ़िगर प्रिंट सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Oppo A55s स्मार्टफ़ोन Snapdragon 480 SOC और 13MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें क़ीमत और फीचर्स
Moto G51 स्मार्टफोन को 229.99 यूरो (करीब 19,349 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन ब्राइट सिल्वर, इंडिगो ब्लू और एक्वा ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन की बिक्री यूरोप में जल्द शुरू होगी। इसके साथ ही मोटोरोला का यह जल्द ही भारत समेत लेटिन अमेरिका, मिडिल ईस्ट और एशिया में लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Motorola Moto G71 5G स्मार्टफोन Snapdragon 695 चिपसेट, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च
The post Motorola Moto G51 5G स्मार्टफोन 50MP कैमरा, Snapdragon 480+ चिपसेट और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Motorola Moto G71 5G स्मार्टफोन Snapdragon 695 चिपसेट, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola ने आज अपने लॉन्च इवेंट में Moto G series के एक के बाद एक कई स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। मोटोरोला के आज के इवेंट में G सीरीज के जो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं उनमें Moto G200, Moto G71, Moto G51, Moto G31 और Moto G31 स्मार्टफोन शामिल हैं। इसके साथ ही मोटोरोला ने Moto G Power (2022) बजट फोन भी लॉन्च किया है। यहां हम आपको Moto G71 5G स्मार्टफोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Moto G71 5G स्मार्टफोन में 6.4-इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन के फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल डिस्प्ले दिया गया है। मोटोरोला का यह फोन Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट के साथ पेश किया गया है, जो 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इसके साथ ही इस फोन में ग्राफिक्स के लिए Adreno 619 GPU दिया गया है।
मोटोरोला ने इस फोन को ग्लोबल मार्केट 6GB की रैम (भारत में 8GB रैम) के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 128GB की स्टोरेज मिलती है। इसके साथ ही फोन की स्टोरेज के micro-SD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Moto G71 स्मार्टफोन में LED फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है जिसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा लेंस दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह भी पढ़ें : सैमसंग ‘मेक इन इंडिया’ के तहत भारत में बढ़ाएगा स्मार्टफोन्स की प्रोडक्शन
मोटोरोला के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी के साथ 30W फास्ट चार्जिंग दी गई है। Moto G71 स्मार्टफोन में 3.5mm ऑडियो जैक, USB (2.0) Type-C पोर्ट और गूगल असिस्टेंट बटन, IP52 रेटिंग, डॉल्बी एटमोस और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स के साथ लॉन्च किया है।
Moto G71 5G स्मार्टफोन को यूरोप में 299.99 यूरो (करीब 25,218 रुपये) की कीमत में पेश किया गया है। मोटोरोला का यह फोन नैप्च्यून ग्रीन, आर्टिक ब्लू और आयरन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन यूरोप में जल्द बिक्री के लिए आएगा। इसके साथ ही यह फोन लैटिन अमेरिका, मिडिल ईस्ट और एशिया समेत भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Oppo A55s स्मार्टफ़ोन Snapdragon 480 SOC और 13MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें क़ीमत और फीचर्स
The post Motorola Moto G71 5G स्मार्टफोन Snapdragon 695 चिपसेट, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Motorola मिड रेंज सेगमेंट में Moto G71 की लॉन्चिंग से करेगा धमाका, सस्ते में मिलेंगे दमदार फ़ीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola के बारे में खबर है कि कंपनी इन दिन G-series के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। मोटोरोला का यह फोन मार्केट में Moto G71 नाम से पेश किया जा सकता है। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन कुछ दिनों पहले FCC और TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया था। इन सर्टिफिकेशन्स से हिंट मिलता है कि अपकमिंग Moto G71 स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। अब लॉन्च से ठीक पहले TechnikNews ने मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स शेयर की हैं।
अपकमिंग Moto G71 स्मार्टफोन में 6.43-इंच की OLED डिस्प्ले दी जा सकती है जिसका रेजलूशन Full HD+ है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जाएगा। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो अपकमिंग Moto G71 स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ ही फोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा लेंस दिया जा सकता है।
Moto G71 स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह Snapdragon 695 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही अपकमिंग OnePlus Nord N20 5G स्मार्टफोन भी क्वालकॉम के इसी चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। Moto G71 स्मार्टफोन के बारे में अटकलें है कि यह 4 / 6/ 8 GB के RAM और 64GB/128GB के स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही मोटोरोला का यह फोन 5,000mAh की बैटरी 30W फास्ट चार्चिंग और USB-C पोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Huawei ने उठाया अपनी इलेक्ट्रिक कार Avatr E11 से पर्दा, सिंगल चार्ज में मिलेगी 700 किमी की शानदार रेंज
Moto G71 स्मार्टफोन IP52 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही मोटोरोला के इस फोन गूगल असिस्टेंट के लिए डेडिकेटेड बटन दिया गया है। मोटोरोला का यह फोन Android 11 पर रन करेगा। इसके साथ ही फोन में 3.5mm ऑडियो जैक भी मिलेगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi जल्द लॉन्च करेगा सस्ता फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Snapdragon 870 चिपसेट और 67W फास्ट चार्ज से होगा लैस
The post Motorola मिड रेंज सेगमेंट में Moto G71 की लॉन्चिंग से करेगा धमाका, सस्ते में मिलेंगे दमदार फ़ीचर्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>The post Motorola Moto G71 5G स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक, लॉन्चिंग से पहले जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>
Motorola ने कुछ दिनों पहले अपनी बजट स्मार्टफ़ोन सीरीज़ Moto E को अपग्रेड करते हुए Moto E40 को लॉन्च किया है। अब कंपनी अपनी G सीरीज़ के अपग्रेड स्मार्टफ़ोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। पिछले काफ़ी समय से मोटोरोला का अपकमिंग स्मार्टफ़ोन Moto G51 5G को लेकर काफ़ी चर्चा है। अब ख़बर है कि मोटोरोला जल्द ही Moto G71 5G स्मार्टफ़ोन को लॉन्च कर सकता है। अपकमिंग Moto G71 स्मार्टफोन को FCC के डेटाबेस में कुछ स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया गया है। मोटोरोला के इस अपकमिंग स्मार्टफोन का मॉडल नेम “XT2169-1” और Moto G71 5G को कोडनेम “Corfu“ है।
अपकमिंग Moto G71 5G स्मार्टफोन को डुअल बैंड Wi-Fi सपोर्ट, NFC, और डुअल-सिम सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही खबर की माने तो मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ ही मोटोरोला के अपकमिंग Moto G71 स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह फोन इस साल के अंत तक यूरोपियन मार्केट और अमेरिका में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही अपकमिंग Moto G71 5G स्मार्टफ़ोन Android 11 पर आधारित कंपनी के My UX यूजर इंटरफेस पर रन करेगा।
मोटोरोला पहले भी मार्केट में कई 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है। इससे पहले कंपनी Moto G50 5G स्मार्टफोन को मीडियाटेक के Dimensity 700 प्रोसेसर के साथ पेश कर चुका है। वहीं कंपनी Moto G50 स्मार्टफोन को Snapdragon 480 5G चिपसेट के साथ मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। यह भी पढ़ें : चिपसेट की कमी से स्मार्टफ़ोन मार्केट में गिरावट, 3Q 2021 में Samsung ने बेचे सबसे ज्यादा फोन
अगर आप 5G फोन को स्टायल के साथ खरीदना चाहते हैं तो Moto G Stylus 5G आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। Moto G 5G को कंपनी ने Snapdragon 750G चिपसेट के साथ पेश किया है। इसके साथ ही मोटोरोला ने Moto G 5G Plus स्मार्टफोन को Snapdragon 765G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया है। यह भी पढ़ें : OPPO जल्द OLED डिस्प्ले, Snapdragon 888 प्रोसेसर और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च करेगा पहला फोल्डेबल फोन
The post Motorola Moto G71 5G स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफिकेशन्स हुई लीक, लॉन्चिंग से पहले जानें खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).
]]>