Motorola Moto Tab G70 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 07 Mar 2023 10:38:56 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Samsung Tablet को टक्कर देने आ आया मोटोरोला का टैबलेट, 7,700mAh Battery और इन फीचर्स से है लैस https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-tab-g70-lte-launched-in-india-with-7700mah-battery-flipkart-sale-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-tab-g70-lte-launched-in-india-with-7700mah-battery-flipkart-sale-price/#respond Tue, 18 Jan 2022 08:12:06 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=74052 यह टैबलेट आईपी52 रेटिड है जो पानी व धूल से इसे सुरक्षित रखता है।

The post Samsung Tablet को टक्कर देने आ आया मोटोरोला का टैबलेट, 7,700mAh Battery और इन फीचर्स से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

भारतीय मोबाइल बाजार में Samsung ने हाल ही में अपना किफायती टैबलेट लॉन्च किया है, जबकि रियलमी ने बीते साल अपना टैबलेट रियलमी पैड (Realme Pad) पेश किया था। अब इन दोनों टैबलेट को टक्कर देने के लिए मोटोरोला ने कमर कस ली है। कंपनी ने भारत में अपना नया टैबलेट पेश कर दिया है। इस टैबलेट को कंपनी ने Moto Tab G70 का नाम दिया है। यह टैबलेट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर एक्सक्लूसिव बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। आइए आगे आपको इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन के साथ ही कीमत की जानकारी देते हैं।

Moto Tab G70 Price

मोटो के एंडरॉयड टैबलेट को 18 जनवरी को Flipkart’s Big Saving Days sale के दौरान भारत खरीदा जा सकेगा। इतना ही नहीं Moto Tab G70 को खरीदने पर ICICI कार्ड होल्डर्स 10% का डिस्काउंट भी ले सकेंगे। इसके अलावा मोटो टैब जी70 एलटीई 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ 1 कलर वेरिएंट साइबर टील में उपलब्ध होगा। मोटो टैब जी70 एलटीई को प्री-ऑर्डर कर सकते हैं और इसकी कीमत 21,999 रुपए है। इसे भी पढ़ें: Motorola Razr 3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च

Motorola Moto Tab G70 Launched know Price Specs sale

Moto Tab G70 की स्पेसिफिकेशन्स

मोटोरोला मोटो टैब जी70 को एलूमिनियन एलॉय बॉडी पर बनाया गया है 2000 x 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 11 इंच की बड़ी एचडी 2के डिसप्ले सपोर्ट करता है। टैबलेट की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 400निट्स ब्राइटनेस और टीयूवी सर्टिफाइड आई प्रोटेक्शन से लैस है। यह टैबलेट आईपी52 रेटिड है जो पानी व धूल से इसे सुरक्षित रखता है। इसे भी पढ़ें: Motorola ने भारत में लॉन्च किया सस्ता और दमदार स्मार्टफोन, 5G की ताकत और मिलेगा शानदार 50MP कैमरा

Motorola Moto Tab G70 Launched know Price Specs sale

Moto Tab G70 को एंडरॉयड 11 ओएस पर पेश किया जाएगा जो 2.05गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी90टी चिपसेट पर रन करता है। साथ ही इस डिवाईस में ग्राफिक्स के लिए माली जी76 जीपीयू मौजूद है। ब्राजील में यह मोटोरोला टैबलेट 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये मैमोरी को 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। गौरतलब है कि फ्लिपकार्ट पर भी यह टैबलेट इसी रैम व स्टोरेज के साथ लिस्टिड है।

लेटेस्ट वीडियो

फोटोग्राफी के लिए Motorola Moto Tab G70 में बैक पैनल पर जहां एलईडी फ्लैश से लैस 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह डिवाईस 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह मोटोरोला टैब डुअल माइक और क्वॉड स्पीकर से लैस है। वाईफाई, एलटीई और ब्लूटूथ के साथ ही पावर बैकअप के लिए Moto Tab G70 में 7,770एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है जो 20वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है।

The post Samsung Tablet को टक्कर देने आ आया मोटोरोला का टैबलेट, 7,700mAh Battery और इन फीचर्स से है लैस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-tab-g70-lte-launched-in-india-with-7700mah-battery-flipkart-sale-price/feed/ 0
18 जनवरी को लॉन्च होगा Moto Tab G70, लीक हुईं स्पेसिफिकेशन्स https://www.91mobiles.com/hindi/moto-tab-g70-india-launch-january-18-flipkart-big-saving-days-sale-price-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/moto-tab-g70-india-launch-january-18-flipkart-big-saving-days-sale-price-specification/#respond Wed, 12 Jan 2022 06:55:00 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=73693 कुछ समय पहले Moto Tab G70 को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया था।

The post 18 जनवरी को लॉन्च होगा Moto Tab G70, लीक हुईं स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

पिछले हफ्ते ही मोटोरोला ने भारतीय बाजार के लिए Moto Tab G70 Android टैबलेट के लॉन्च को टीज किया था। वहीं, लॉन्च टीज से पहले मोटोरोला ने अपने नए टैबलेट को स्पेसिफिकेशन्स के साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया था। अब, ब्रांड ने Moto Tab G70 India लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया है। मोटो का अपकमिंग एंडरॉयड टैबलेट 18 जनवरी को Flipkart’s Big Saving Days sale के दौरान भारत में लॉन्च किया जाएगा। इतना ही नहीं Moto Tab G70 को खरीदने पर ICICI कार्ड होल्डर्स 10% का डिस्काउंट भी ले सकेंगे।

Moto Tab G70 की स्पेसिफिकेशन्स

Moto Tab G70 के प्रोडक्ट पेज को पहले ही शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया था। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार Moto Tab G70 को एलूमिनियन एलॉय बॉडी पर बनाया गया है जो आईपी52 रेटिड होने के चलते पूरी तरह से वॉटरप्रूफ है। इस टैबलेट में 2000 x 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 11 इंच की बड़ी 2के डिसप्ले दी गई है। टैब की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 400निट्स ब्राइटनेस और आई कंफर्ट फीचर से लैस है। इसे भी पढ़ें: Motorola Razr 3 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च

Motorola Moto Tab G70 Launch in india Specs revealed on flipkart price sale

Moto Tab G70 को एंडरॉयड 11 ओएस पर पेश किया जाएगा जो 2.05गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी90टी चिपसेट पर रन करेगा। फ्लिपकार्ट पर यह मोटोरोला टैब 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया है जिसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये टैबलेट की मैमोरी को 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह डिवाईस प्योर एंडरॉयड पर बना है जिसके कोई भी अतिरिक्त यूआई लेयर नहीं दी गई है। इसे भी पढ़ें: Motorola ने भारत में लॉन्च किया सस्ता और दमदार स्मार्टफोन, 5G की ताकत और मिलेगा शानदार 50MP कैमरा

Motorola Moto Tab G70 में फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर जहां 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह टैब 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह मोटोरोला टैब डुअल माइक और क्वॉड स्पीकर से लैस है। वाईफाई, एलटीई और ब्लूटूथ के साथ ही पावर बैकअप के लिए मोटो टैब जी70 में 7,770एमएएच की बैटरी से लैस होगा।

The post 18 जनवरी को लॉन्च होगा Moto Tab G70, लीक हुईं स्पेसिफिकेशन्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/moto-tab-g70-india-launch-january-18-flipkart-big-saving-days-sale-price-specification/feed/ 0
Motorola जल्द ही भारत में लॉन्च करेगा Moto Tab G70 टैबलेट, BIS लिस्टिंग पर लीक हुई खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-tab-g70-to-launch-in-india-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-tab-g70-to-launch-in-india-soon/#respond Mon, 29 Nov 2021 07:04:32 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=71081 Moto Tab G70 टैबलेट को लेकर अटकलें है कि ये Lenovo Tab P11 टैबलेट का रिब्रांड वर्जन हो सकता है।

The post Motorola जल्द ही भारत में लॉन्च करेगा Moto Tab G70 टैबलेट, BIS लिस्टिंग पर लीक हुई खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने बीते महीने Moto Tab G20 को लॉन्च किया था। अब कंपनी एक और G सीरीज के टैबलेट को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। मोटोरोला का नया टैबलेट Moto Tab G70 के नाम से पेश किया जा सकता है। मोटोरोला के अपकमिंग टैबलेट के बारे में बताया जा रहा है कि यह Tab G20 के मुकाबले अपग्रेड फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जाएगा। Motorola ने फिलहाल इस टैबलेट को लेकर कोई ऑफिशियल इंफॉर्मेशन नहीं दी है। हालांकि, अपकमिंग Moto Tab G70 टैबलेट को कई सारे सर्टिफिकेशन्स पोर्टल पर स्टॉप किया गया है।

Motorola के अपकमिंग टैबलेट Moto Tab G70 को अब ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड (BIS) की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। BIS की लिस्टिंग से पता चलता है कि मोटोरोला का यह टैब भारत में जल्द लॉन्च किया सकता है। टिपस्टर यश (@i_hsay) ने Moto Tab G70 LTE को BIS सर्टिफिकेशन्स में स्पॉट किया है। Moto Tab G20 स्मार्टफोन लेनोवो के टैबलेट का रिब्रांड वर्जन था। ऐसे में अटकलें है कि Moto Tab G70 LTE भी लेनोवो टैबलेट का रिब्रांड वर्जन हो सकता है।

Moto Tab G70 के स्पेसिफिकेशन्स

Moto Tab G70 टैबलेट के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें WUXGA+ डिस्प्ले दी जा सकती है जिसका रेजलूशन 2000 x 1200 पिक्सल हो सकता है। मोटोरोला का यह टैबलेट MediaTek Kompanio SoC के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही मोटोरोला के इस अपकमिंग टैब के बारे में अटकलें हैं कि ये 4GB रैम के साथ पेश किया जा सकता है। संभव है कि यह टैब और भी रैम ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। मोटोरोला का यह टैबलेट Android 11 या फिर Android 12 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
moto-tab-g20-696x391

Motorol Moto Tab G70 टैब को इससे पहले Geekbench की लिस्टिंग में “P11” मदरबोर्ड के साथ लिस्ट किया गया था। ऐसे में अटकले हैं कि मोटोरोला का यह टैबलेट Lenovo Tab P11 सीरीज के किसी टैब का ट्वीक वेरिएंट भी हो सकता है। गीकबेंच की लिस्टिंग में Moto Tab G70 ने सिंगल और मल्टी कोर टेस्ट में क्रमश: 475 और 1,569 पॉइन्टस का स्कोर किया था। यह भी पढ़ें : Airtel और Vodafone Idea के बाद Reliance Jio ने भी दिया यूजर्स को झटका, जानें क्या है नए दाम

Motorola ने पिछले महीने अपना पहला एंड्रॉयड टैबलेट Moto Tab G20 को लॉन्च किया था। Moto Tab G20 को कंपनी ने 8इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया, जो TDDI टेकनोलॉजी को सपोर्ट करता है। टैब की डिस्प्ले के चारों ओर मोटी बैजल देखने को मिलती है। इसके साथ ही मोटोरोला का यह टैबलेट MediaTek Helio P22T चिपसेट के साथ पेश किया गया है। मोटोरोला के इस टैब में 3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज मिलती है। Moto Tab G20 को कंपनी ने 5,100mAh की बैटरी के साथ मार्केट में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Xiaomi, Realme को टक्कर देगा Infinix, दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ जल्द लॉन्च करेगा सस्ता 5G स्मार्टफोन

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?

The post Motorola जल्द ही भारत में लॉन्च करेगा Moto Tab G70 टैबलेट, BIS लिस्टिंग पर लीक हुई खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-moto-tab-g70-to-launch-in-india-soon/feed/ 0