Motorola Razr 40 Ultra | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Thu, 01 Jun 2023 14:29:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 फोल्डेबल फोन Motorola Razr 40 और Razr 40 Ultra हुए लॉन्च, 12GB RAM के साथ है 64MP+32MP कैमरा https://www.91mobiles.com/hindi/foldable-phone-motorola-razr-40-and-razr-40-ultra-launched-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/foldable-phone-motorola-razr-40-and-razr-40-ultra-launched-price-specifications/#respond Thu, 01 Jun 2023 11:53:44 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=105981 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

मोटोरोला ने मुड़ने वाले फोन की नई जेनरेशन Motorola Razr 40 और Motorola Razr 40 Ultra को चीन में पेश कर दिया है। दोनों फोल्डेबल फोन तगड़े Snapdragon प्रोसेसर, 12GB तक रैम, 144Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 64MP रियर और 32MP फ्रंट कैमरा जैसे फीचर्स से लैस हैं। आप आगे इनके फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की […]

The post फोल्डेबल फोन Motorola Razr 40 और Razr 40 Ultra हुए लॉन्च, 12GB RAM के साथ है 64MP+32MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • फोन चीन में पेश हुए हैं।
  • इनमें 12GB RAM का सपोर्ट मिलता है।
  • सीरीज स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 से लैस है।

मोटोरोला ने मुड़ने वाले फोन की नई जेनरेशन Motorola Razr 40 और Motorola Razr 40 Ultra को चीन में पेश कर दिया है। दोनों फोल्डेबल फोन तगड़े Snapdragon प्रोसेसर, 12GB तक रैम, 144Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट, 64MP रियर और 32MP फ्रंट कैमरा जैसे फीचर्स से लैस हैं। आप आगे इनके फीचर्स, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल पढ़ सकते हैं।

moto-razr-40-ultra

Motorola Razr 40 सीरीज की कीमत

Motorola Razr 40 Ultra को कंपनी ने दो स्टोरेज में पेश किया है। जिसमें 8GB रैम +256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 5699 युआन यानी करीब 67,000 रुपये है। जबकि 12GB रैम +512GB मॉडल 6399 युआन यानी करीब 75,000 रुपये है।

motorola-razr-40

कंपनी ने अपने Motorola Razr 40 डिवाइस को 3 स्टोरेज वैरियंट में पेश किया है। जिसमें 8GB रैम +128GB ऑप्शन की कीमत 3999 युआन यानी करीब 46,000 रुपये है। फोन का 8GB रैम +256GB स्टोरेज 4299 युआन यानी करीब 50,000 रुपये और 12 जीबी रैम +256GB मॉडल 4699 युआन यानी करीब 55,000 रुपये का है।

Motorola Razr 40 के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Motorola Razr 40 फोल्डेबल फोन में 6.9 इंच का एचडी + OLED पैनल
    दिया गया है। जिसमें 2640 x 1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट, 413 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी, 10-बिट कलर, एचडीआर 10 + सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 7 लगाया गया है।
  • दूसरा डिस्प्ले: Motorola Razr 40 के बैक पैनल में 1.47 इंच की छोटी कवर स्क्रीन दी गई है। यह भी OLED पैनल है जिसमें 194 x 368 का पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है।
  • प्रोसेसर: मुड़ने वाले Razr 40 में कंपनी ने स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट दिया है।
  • स्टोरेज: डिवाइस में 12 जीबी तक रैम +256 जीबी तक स्टोरेज मिल जाता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस 4200mAh बैटरी से लैस है जिसमें 30W फास्ट चार्जिंग और 5W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
  • कैमरा: फोन में OIS सपोर्ट वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा है।
  • OS:ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस एंड्रॉइड 13 पर रन करता है। कनेक्टिविटी: फोन में डुअल-सिम 5जी, वाई-फाई 6, एनएफसी, ब्लूटूथ वी5.3 जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
  • अन्य फीचर्स: Razr 40 को IP52 रेटिंग मिली हुई है। जिससे से पानी और धूल से बचाव होता है।

moto-razr-40

Motorola Razr 40 Ultra के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Motorola Razr 40 Ultra फोल्डेबल फोन में 6.9 इंच pOLED डिस्ले है। जिसमें 2400 x 1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है। वहीं, दूसरा डिस्प्ले 3.6 इंच का है। इसमें भी 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1066 x 1056 का पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता।
  • प्रोसेसर: यह डिवाइस और बी दमदार ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट से लैस रखा गया है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में फोन 12GB LPDDR5 रैम +512GB स्टोरेज के साथ आता है।
  • कैमरा: Razr 40 Ultra में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा मिलेगा। जिसमें f/1.5 अपर्चर वाला 12MP का प्राइमरी लेंस और f/2.2 अपर्चर वाला 13MP का अल्ट्रा वाइड लेंस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर वाला 32MP का कैमरा लेंस मौजूद है।
  • बैटरी: मोटोरोला के इस फोन में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 3,800mAh बैटरी है। जो वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करती है।
  • OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस एंड्रॉइड 13 पर काम करता है।
  • कनेक्टिविटी: डिवाइस में डुअल-सिम 5जी, वाई-फाई 6, एनएफसी, ब्लूटूथ वी5.3 जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।
  • अन्य फीचर्स: Razr 40 Ultra को IP52 रेटिंग मिली हुई है। जिसकी मदद से पानी और धूल से बचाव होता है।

The post फोल्डेबल फोन Motorola Razr 40 और Razr 40 Ultra हुए लॉन्च, 12GB RAM के साथ है 64MP+32MP कैमरा first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/foldable-phone-motorola-razr-40-and-razr-40-ultra-launched-price-specifications/feed/ 0
Motorola Razr 40 Ultra का बड़ा लीक आया सामने, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की मिली जानकारी https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-40-ultra-specifications-and-price-leak/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-40-ultra-specifications-and-price-leak/#respond Fri, 26 May 2023 11:04:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=105399 Motorola Razr 40 Ultra का बड़ा लीक आया सामने, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की मिली जानकारी

The post Motorola Razr 40 Ultra का बड़ा लीक आया सामने, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की मिली जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • यह मुड़ने वाला फोन 1 जून को लॉन्च हो सकता है।
  • नए मोटो रेज़र में दो डिस्प्ले देखने को मिलेगी।
  • इसका प्राइस 1 लाख 6 हजार रुपये हो सकता है।

मोटोरोला आने वाली 1 जून को अपने मुड़ने वाले फोन Motorola Razr 40 Ultra को पेश कर सकता है। यह डिवाइस हाल ही में सऊदी अरब की एक रिटेलर वेबसाइट पर देखा गया था। वहीं, अब Winfuture वेबसाइट ने लॉन्च से पहले ही रेजर 40 अल्ट्रा के सभी स्पेसिफिकेशंस और कीमत से पर्दा उठाते हुए कई अहम जानकारी लीक की है।

Motorola Razr 40 Ultra की संभावित कीमत

नई लीक रिपोर्ट के अनुसार मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा की कीमत EUR 1169 से EUR 1199 यानी करीब 1 लाख 6 हजार रुपये के करीब होगी। फोन के लिए यूजर्स को वीवा मैजेंटा, इन्फिनिटी ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू जैसे तीन कलर मिल सकते हैं।

motorola-razr-40-ultra-specifications-leak

Motorola Razr 40 Ultra के संभावित स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: क्योंकि Motorola Razr 40 Ultra फोल्डेबल फोन है इसमें दो डिस्प्ले मौजूद होंगे। लीक के मुताबिक प्राइमरी डिस्प्ले 6.9 इंच pOLED होगा। जिसमें 2400 x 1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और इंडस्ट्री का बेस्ट 165Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। वहीं, दूसरा 3.6 इंच का रियर डिस्प्ले होगा। इसमें भी 165Hz रिफ्रेश रेट और 1066 x 1056 का पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलेगा।
  • प्रोसेसर: Motorola Razr 40 Ultra में शानदार ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में यह फोन 8GB LPDDR5 रैम और 256GB स्टोरेज वाला होगा।
  • कैमरा: Razr 40 Ultra में LED फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा मिलेगा। जिसमें f/1.5 अपर्चर वाला 12MP का प्राइमरी लेंस और f/2.2 अपर्चर वाला 13MP का अल्ट्रा वाइड लेंस होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर वाला 32MP का कैमरा लेंस दिया जाएगा।
  • बैटरी: मोटोरोला के मुड़ने वाले फोन में 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 3,800mAh बैटरी दी जा सकती है।
  • OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस एंड्रॉइड 13 पर रन करेगा।
  • कनेक्टिविटी: फोन में डुअल-सिम 5जी, वाई-फाई 6, एनएफसी, ब्लूटूथ वी5.3 जैसे फीचर्स मिलेंगे।
  • अन्य फीचर्स: Razr 40 Ultra IP52 रेटिंग वाला होगा, जिससे से पानी और धूल से बचाव होता है। फोन में वायरलेस चार्जिंग और स्टीरियो स्पीकर सेटअप भी मिलेगा।
  • वजन और डायमेंशन: फोन लगभग 170.8x74x7mm और 189 ग्राम का होने की बात लीक में कही गई है।

The post Motorola Razr 40 Ultra का बड़ा लीक आया सामने, प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स की मिली जानकारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-40-ultra-specifications-and-price-leak/feed/ 0