Motorola Razr 50 Ultra | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 06 May 2025 12:45:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Motorola Razr 50 Ultra पर आया तगड़ा ऑफर, Razr 60 Ultra लॉन्च से पहले 13000 रुपये की बड़ी छूट https://www.91mobiles.com/hindi/13000-rs-discount-offer-on-motorola-razr-50-ultra-before-razr-60-ultra-launch-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/13000-rs-discount-offer-on-motorola-razr-50-ultra-before-razr-60-ultra-launch-in-india/#respond Tue, 06 May 2025 12:45:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=173196 इस मुड़ने वाले मोबाइल पर क्या डील आई है, इसकी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post Motorola Razr 50 Ultra पर आया तगड़ा ऑफर, Razr 60 Ultra लॉन्च से पहले 13000 रुपये की बड़ी छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Razr 60 Ultra को बाजार में लाने की तैयारी कर रहा है। लेकिन उससे पहले कंपनी ने मौजूदा फ्लैगशिप फोल्डेबल Motorola Razr 50 Ultra पर बड़ी कीमत कटौती और स्कीम की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत यह प्रीमियम फोन पहले से काफी कम दाम में खरीदा जा सकता है। इस मुड़ने वाले मोबाइल पर क्या डील आई है, इसकी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

ऑफर डिटेल्स

Motorola Razr 50 Ultra स्मार्टफोन भारतीय बाजार में ₹89,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। इसके बाद नवंबर 2024 में कंपनी ने इस फोन पर ₹10,000 का स्थायी प्राइस कट लागू किया और कीमत ₹79,999 हो गई थी। अब रिटेल स्टोर्स और ऑफलाइन मार्केट में इस फोन पर ₹13,000 का अतिरिक्त ऑफर आया है। इस नई स्कीम के तहत ग्राहक इस फोन को सिर्फ ₹66,999 की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं। गौरतलब है यह स्कीम 20 मई 2025 तक वैध है और केवल ऑफलाइन बाजार में उपलब्ध है।

Motorola Razr 50 Ultra स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

रेज़र 50 अल्ट्रा में 6.9 इंच का FHD+ pOLED LTPO मेन डिस्प्ले दिया गया है। इस स्क्रीन पर 165Hz रिफ्रेश रेट, 2640×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 10-बिट HDR10+, 100% DCI-P3 कलर गैमट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके साथ फोन में 4-इंच pOLED LTPO आउटर स्क्रीन भी है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 1272×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन सपोर्ट करती है। दोनों स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस लगाया गया है।

प्रोसेसर

Motorola Razr 50 Ultra में दमदार क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8एस जेन3 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm फैब्रिकेशन प्रोसेस पर आधारित है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसमें 1×3.0GHz Cortex-X4 Prime Core, 4×2.8GHz Performance Cores और 3×2.0GHz Efficiency Cores का कॉन्फ़िगरेशन मिलता है। बेहतर ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए डिवाइस में Adreno 735 GPU है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीमीडिया टास्क को स्मूद तरीके से संभाल सकता है।

रैम और स्टोरेज

Motorola Razr 50 Ultra में 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यूजर्स को स्टोरेज और स्पीड दोनों का पावरफुल कॉम्बिनेशन मिलता है।

कैमरा

इस प्रीमियम फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर (f/1.79, OIS) और 50MP 2x टेलीफोटो लेंस मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

डिवाइस में 4000mAh बैटरी है। इसके साथ 45W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

अन्य फीचर्स

फोन में स्टीरियो स्पीकर, Dolby Atmos सपोर्ट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IPX8 रेटिंग, डुअल-सिम 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3 जैसी खूबियां हैं। Razr 50 Ultra Android 14 आधारित Hello UI पर चलता है। इसके साथ कंपनी 3 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

Best Competitors

See All Competitors

The post Motorola Razr 50 Ultra पर आया तगड़ा ऑफर, Razr 60 Ultra लॉन्च से पहले 13000 रुपये की बड़ी छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/13000-rs-discount-offer-on-motorola-razr-50-ultra-before-razr-60-ultra-launch-in-india/feed/ 0
Motorola Razr 50 सीरीज ग्लोबल बाजार में इस दिन होगी लॉन्च, ब्रांड ने किया कंफर्म https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-50-series-global-launch-date-25-june-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-50-series-global-launch-date-25-june-confirmed/#respond Tue, 18 Jun 2024 05:22:30 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=144087 मोटोरोला ने कुछ दिन पहले ही चीन में अपनी Razr 50 Series पेश करने का ऐलान किया था। वहीं, बीती शाम ब्रांड द्वारा इस श्रृंखला में आने वाले स्मार्टफोंस को ग्लोबल तौर पर लॉन्च करने की घोषणा हुई है। नए टीजर के अनुसार रेजर 50 लाइनअप में डिवाइस 25 जून को चीन सहित ग्लोबल बाजार में एंट्री लेंगे। इसमें Motorola Razr 50 और Motorola Razr 50 Ultra फोन लॉन्च होना लगभग तय है।

The post Motorola Razr 50 सीरीज ग्लोबल बाजार में इस दिन होगी लॉन्च, ब्रांड ने किया कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Razr 50 Series 25 जून को चीन सहित ग्लोबल बाजार में पेश होगी।
  • इसमें Motorola Razr 50 और Motorola Razr 50 Ultra आएंगे।
  • मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा में 4 इंच बड़ा कवर डिस्प्ले मिल सकता है।

मोटोरोला ने कुछ दिन पहले ही चीन में अपनी Razr 50 Series पेश करने का ऐलान किया था। वहीं, बीती शाम ब्रांड द्वारा इस श्रृंखला में आने वाले स्मार्टफोंस को ग्लोबल तौर पर लॉन्च करने की घोषणा हुई है। नए टीजर के अनुसार रेजर 50 लाइनअप में डिवाइस 25 जून को चीन सहित ग्लोबल बाजार में एंट्री लेंगे। इसमें Motorola Razr 50 और Motorola Razr 50 Ultra फोन लॉन्च होना लगभग तय है। आइए, आगे जानते हैं मोबाइल्स में कैसे स्पेसिफिकेशन मिल सकते हैं।

Motorola Razr 50 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: TENAA लिस्टिंग के अनुसार Motorola Razr 50 Ultra में 1272×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 4 इंच बड़ा कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 1073.74 मिलियन की कलर स्क्रीन डेप्थ हो सकती है। फोन का इनर डिस्प्ले 2640×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 1073.74 मिलियन कलर स्क्रीन डेप्थ के साथ 6.9 इंच बड़ा रखा जा सकता है। दोनों स्क्रीन में OLED तकनीक का उपयोग किया जा सकता है।
  • चिपसेट: Motorola Razr 50 Ultra में यूजर्स को 3.00GHz की CPU फ्रीक्वेंसी के साथ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलने की बात सामने आई है। यह Snapdragon 8s Gen 3 हो सकता है।
  • स्टोरेज: स्मार्टफोन में 128GB,256GB, 512GB, 1TB स्टोरेज के साथ 8,12, 16,18GB जीबी तक रैम दी जा सकती है।
  • बैटरी: Motorola Razr 50 Ultra में 3800mAh की बैटरी लगाई जा सकती है।
  • कैमरा: रेजर 50 अल्ट्रा मोबाइल में दो 50MP रियर सेंसर और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
  • वजन और डायमेंशन: इसका माप 171.4×73.9×7.0मिमी और वजन 189 ग्राम बताया गया है।

Motorola Razr 50 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: मोटोरोला रेजर 50 में 6.9 इंच का इनर डिस्प्ले और 3.6 इंच का छोटा कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। दोनों स्क्रीन में OLED पैनल का उपयोग होने की उम्मीद है।
  • चिपसेट: यह मोटोरोला का सामान्य मॉडल MediaTek Dimensity 7300X चिपसेट के साथ बाजार में आ सकता है।
  • कैमरा: इस मॉडल में 50MP और 13MP का रियर कैमरा सेटअप मिलने की बात सामने आई है। साथ ही 32MP का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है।
  • बैटरी: फोन को चलाने के लिए इसमें 4200mAh की बैटरी दी जा सकती है इसे चार्ज करने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है।



Best Competitors

See All Competitors

The post Motorola Razr 50 सीरीज ग्लोबल बाजार में इस दिन होगी लॉन्च, ब्रांड ने किया कंफर्म first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-50-series-global-launch-date-25-june-confirmed/feed/ 0
Motorola Razr 50 Ultra फोन TENAA साइट पर हुआ लिस्ट, डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस आए सामने https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-50-ultra-tenaa-listing-design-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-50-ultra-tenaa-listing-design-specifications/#respond Thu, 30 May 2024 05:38:23 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=142305 मोटोरोला आने वाले कुछ हफ्तों में अपनी रेजर सीरीज का विस्तार करेगा। इसमें मोटोरोला रेजर 50 और Motorola Razr 50 Ultra शामिल होंगे। हालांकि अभी लॉन्च में कुछ समय बचा है इससे पहले आगामी मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा TENAA सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है।

The post Motorola Razr 50 Ultra फोन TENAA साइट पर हुआ लिस्ट, डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Motorola Razr 50 Ultra मॉडल नंबर XT2451-4 के साथ देखा गया है।
  • इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 चिप मिल सकती है।
  • यह 18GB तक RAM +1TB तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट कर सकता है।

मोटोरोला आने वाले कुछ हफ्तों में अपनी रेजर सीरीज का विस्तार करेगा। इसमें मोटोरोला रेजर 50 और Motorola Razr 50 Ultra शामिल होंगे। हालांकि अभी लॉन्च में कुछ समय बचा है इससे पहले आगामी मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा TENAA सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। जिसमें डिजाइन सहित लगभग सभी प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। आइए, आगे लिस्टिंग डिटेल को विस्तार से जानते हैं।

Motorola Razr 50 Ultra डिजाइन (TENAA लिस्टिंग)

  • मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा को मॉडल नंबर XT2451-4 के साथ चीन की TENAA सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर देखा गया है।
  • मोबाइल के डिजाइन की बात करें तो यह पूर्व मॉडल रेजर 40 से थोड़ा अलग नजर आता है डिवाइस के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप और एक छोटा एलईडी फ्लैश है।
  • राइट साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन देखे जा सकते हैं इसके अलावा बैक पैनल पर रेजर और मोटा की ब्रांडिंग दी गई है।
  • फोन में बड़ा कवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। साथ ही पंच होल कट आउट डिजाइन देखा गया है।

Motorola Razr 50 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (TENAA लिस्टिंग)

  • डिस्प्ले: TENAA लिस्टिंग के अनुसार मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा में OLED पैनल और 1272 × 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 4 इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है। डिवाइस पर फोल्डिंग डिस्प्ले में 1080 × 2640 पिक्सल के साथ 6.9 इंच का OLED पैनल शामिल हो सकता है।
  • चिपसेट: लिस्टिंग में मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा 3.0GHz तक की पीक फ्रीक्वेंसी वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होने की डिटेल है। इसमें चिपसेट का नाम नहीं है लेकिन यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर हो सकता है।
  • स्टोरज: मोबाइल में 8GB, 12GB, 16GB और 18GB तक रैम मिलने की बात सामने आई है। इसके साथ 128GB, 256GB, 512GB और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
  • कैमरा: लिस्टिंग के अनुसार Moto Razr 50 Ultra में डुअल-रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसमें दो 50MP सेंसर मिल सकते हैं। वहीं, 32MP का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है।
  • बैटरी: Motorola Razr 50 Ultra फ्लिप फोन में 3830mAh (998mAh +2832mAh) की बैटरी दी जा सकती है। जबकि चार्जिंग के लिए 3C सर्टिफिकेशन में पता चला था कि यह 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है।
  • अन्य: मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है।
  • वजन और डायमेंशन: फोन का डायमेंशन 171.3×73.9×7.2 मिमी और वजन लगभग 188 ग्राम बताया गया है।



Best Competitors

See All Competitors

The post Motorola Razr 50 Ultra फोन TENAA साइट पर हुआ लिस्ट, डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस आए सामने first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-50-ultra-tenaa-listing-design-specifications/feed/ 0
Motorola Razr 50 और Razr 50 Ultra 5G का लुक और स्पेसिफिकेशंस आए सामने, जानें क्या है खास https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-50-razr-50-ultra-renders-and-specifications-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-50-razr-50-ultra-renders-and-specifications-leaked/#respond Mon, 20 May 2024 05:41:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=141143 मोटोरोला की Razr 50 सीरीज जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें Motorola Razr 50 और Motorola Razr 50 Ultra 5G मोबाइल्स पेश किए जा सकते हैं। वहीं, लॉन्च से पहले 91मोबाइल्स को दोनों डिवाइस के रेंडेर्स और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल मिल गई है।

The post Motorola Razr 50 और Razr 50 Ultra 5G का लुक और स्पेसिफिकेशंस आए सामने, जानें क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Motorola Razr 50 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है।
  • इसमें Razr 50 और Razr 50 Ultra पेश किए जा सकते हैं।
  • Razr 50 Ultra में स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट मिल सकता है।

मोटोरोला के फ्लिप फोंस को अब तक भारत सहित ग्लोबल बाजार में अच्छा रिस्पांस मिला है। इसी को देखते हुए Razr 50 सीरीज जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें Motorola Razr 50 और Motorola Razr 50 Ultra 5G मोबाइल्स पेश किए जा सकते हैं। वहीं, लॉन्च से पहले 91मोबाइल्स को दोनों डिवाइस के रेंडेर्स और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल मिल गई है। आइए, आगे डिजाइन और फीचर्स से जुड़े लीक को विस्तार से जानते हैं।

Motorola Razr 50 5G, Razr 50 Ultra 5G रेंडर्स (लीक)

  • 91मोबाइल्स को Motorola Razr 50 5G और Motorola Razr 50 Ultra 5G के रेंडर और स्पेसिफिकेशन टिपस्टर सुधांशु अंबोरे द्वारा मिले हैं।
  • मोटोरोला रेजर 50 लीक में ग्रे और खाकी जैसा दो कलर में देखा गया है। जबकि रेजर 50 अल्ट्रा पीच फज, ग्रीन और ब्लू कलर्स में सामने आया है।
  • मोटोरोला ब्रांड इन कलर्स को लॉन्च के वक्त कुछ अलग नाम के साथ मार्केट में ला सकता है।
  • रेंडर्स के अनुसार दोनों फोन की कवर स्क्रीन पर कैमरा लेंस के लिए अलग-अलग कटआउट मौजूद हैं।
  • वेनिला रेजर 50 5G में अल्ट्रा मॉडल की तुलना में इनर स्क्रीन पर पतले बेजल हो सकते हैं।
  • अल्ट्रा मॉडल पर कवर स्क्रीन बड़ी है। ऐसा लगता है कि इसमें पतले बेजेल्स भी हैं।
  • बैक पैनल पर दोनों मॉडल में नीचे की तरफ कंपनी ब्रांडिंग भी देखी जा सकती है।

Motorola Razr 50 5G, Razr 50 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: Motorola Razr 50 5G और Razr 50 Ultra 5G स्मार्टफोन में FHD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफाइड और SGS लो मोशन ब्लर सर्टिफाइड तकनीक के साथ 6.9 इंच प्राइमरी स्क्रीन मिल सकती है। कवर स्क्रीन की बात करें तो रेजर 50 में 3.63-इंच और रेजर 50 अल्ट्रा 4-इंच pOLED FHD+ रिजॉल्यूशन डिस्प्ले दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: Motorola Razr 50 5G में MediaTek Dimensity 7300X और Razr 50 Ultra 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 चिपसेट हो सकता है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में Motorola Razr 50 5G में 8GB RAM+ 256GB स्टोरेज और Motorola Razr 50 Ultra 5G में 12GB RAM+ 512GB स्टोरेज दिया जा सकता है।
  • कैमरा: मोटोरोला रेजर 50 5G को 50MP प्राइमरी कैमरा, 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जबकि रेजर 50 अल्ट्रा में 50MP के बड़े सेकेंडरी कैमरे के अलावा समान कैमरा सेटअप मिल सकता है।
  • बैटरी: मोटोरोला रेजर 50 में 4,200mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। वहीं, रेजर 50 अल्ट्रा में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।



Best Competitors

See All Competitors

The post Motorola Razr 50 और Razr 50 Ultra 5G का लुक और स्पेसिफिकेशंस आए सामने, जानें क्या है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-50-razr-50-ultra-renders-and-specifications-leaked/feed/ 0
Motorola Razr 50 Ultra अगले महीने हो सकता है लॉन्च, जानें कैसे मिल सकते हैं स्पेसिफिकेशंस https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-50-ultra-specifications-price-launch-timeline-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-50-ultra-specifications-price-launch-timeline-leaked/#respond Tue, 14 May 2024 08:01:58 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=140566 मोटोरोला की फ्लिप स्मार्टफोन सीरीज रेजर 40 का अपग्रेड 50 आने की खबरें कुछ दिनों से सामने आ रही हैं। इसमें आने वाले Motorola Razr 50 Ultra को सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है। वहीं, अब नई रिपोर्ट में बताया गया है कि अल्ट्रा मॉडल को अगले महीने एंट्री दी जा सकती है।

The post Motorola Razr 50 Ultra अगले महीने हो सकता है लॉन्च, जानें कैसे मिल सकते हैं स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Motorola Razr 50 Ultra जून में लॉन्च हो सकता है।
  • इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर मिल सकता है।
  • फोन में 12 जीबी रैम+ 256GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

मोटोरोला की फ्लिप स्मार्टफोन सीरीज रेजर 40 का अपग्रेड 50 आने की खबरें कुछ दिनों से सामने आ रही हैं। इसमें आने वाले Motorola Razr 50 Ultra को सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है। वहीं, अब नई रिपोर्ट में बताया गया है कि अल्ट्रा मॉडल को अगले महीने एंट्री दी जा सकती है। इसके साथ ही स्पेसिफिकेशन की डिटेल भी शेयर की गई है। आइए, आगे डिटेल जानते हैं।

Motorola Razr 50 Ultra लॉन्च टाइमलाइन और कीमत (लीक)

  • Motorola Razr 50 Ultra को लेकर नया लीक टिपस्टर ऑनलीक्स के जरिए स्मार्टप्रिक्स साइट ने शेयर किया है।
  • रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आगामी रेजर 50 अल्ट्रा स्मार्टफोन अगले महीने यानी जून में लॉन्च हो सकता है।
  • कीमत की बात करें तो मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा को यूएस में रेजर+ 2024 के रूप में लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 999 डॉलर हो सकती है। वहीं, भारत में कीमत 89,999 रुपये होने का उम्मीद है।

Motorola Razr 50 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: Motorola Razr 50 Ultra स्मार्टफोन में 2640×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसके साथ कवर डिस्प्ले पूर्व मॉडल की तरह 3.6 इंच का रखा जा सकता है।
  • प्रोसेसर: मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा में परफॉरमेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर लगाया जा सकता है।
  • स्टोरेज: मोटोरोला के इस फ्लिप फोन में कथित तौर पर 12GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
  • कैमरा: कहा जा रहा है कि मोटो रेजर 50 अल्ट्रा में डुअल-रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP 2x टेलीफोटो सेंसर शामिल किया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
  • बैटरी: अब तक आए लीक के अनुसार नया फ्लिप मोटो रेजर 50 अल्ट्रा 4,000mAh की बैटरी वाला हो सकता है। फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट की सुविधा दी जा सकती है।
  • ओएस: मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा एंड्रॉइड 14 आधारित हेलोयूआई के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
  • अन्य: यह कथित तौर पर मोटोरोला का पहला क्लैमशेल फोल्डेबल बन सकता है जिसमें जिसमें इंट्रीगेटेड एआई फोटो/वीडियो लेने और एआई एडटिंग टूल मिल सकते हैं। डिवाइस में फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक की सुविधा भी दी जा सकती है। यही नहीं यह eSIM को सपोर्ट कर सकता है और IPX8 वॉटर-रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आ सकता है।



Best Competitors

See All Competitors

The post Motorola Razr 50 Ultra अगले महीने हो सकता है लॉन्च, जानें कैसे मिल सकते हैं स्पेसिफिकेशंस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-50-ultra-specifications-price-launch-timeline-leaked/feed/ 0
फ्लिप फोन Motorola Razr 50 Ultra जल्द हो सकता है लॉन्च, लाइव इमेज हुई लीक https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-50-ultra-live-image-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-50-ultra-live-image-leaked/#respond Mon, 06 May 2024 10:38:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=139738 मोटोरोला अपने फ्लिप स्मार्टफोन प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में नया Motorola Razr 50 Ultra जोड़ सकता है। यह इससे पहले कुछ सर्टिफिकेशन सहित भारत की बीआईएस साइट भी जगह बना चुका है। वहीं, अब 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव तौर पर डिवाइस की लाइव इमेज मिली है।

The post फ्लिप फोन Motorola Razr 50 Ultra जल्द हो सकता है लॉन्च, लाइव इमेज हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Motorola Razr 50 Ultra 12GB रैम के साथ आ सकता है।
  • इसे Razr 40 Ultra के सक्सेसर के रूप में एंट्री मिल सकती है।
  • यह पेश होने के समय तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है।

मोटोरोला अपने फ्लिप स्मार्टफोन प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में नया Motorola Razr 50 Ultra जोड़ सकता है। यह इससे पहले कुछ सर्टिफिकेशन सहित भारत की बीआईएस साइट भी जगह बना चुका है। वहीं, अब 91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव तौर पर डिवाइस की लाइव इमेज मिली है। जिसमें फोन पहले से अलग डिजाइन में नजर आ रहा है। आइए, आगे विस्तार से जानते हैं इस बार क्या नया मिल सकता है।

Motorola Razr 50 Ultra लाइव इमेज (लीक)

  • Motorola Razr 50 Ultra की लाइव इमेज टिपस्टर सुधांशु अंभोरे के जरिए सामने आई है। जिसमें इसका डिजाइन एज 40 अल्ट्रा से ज्यादा अलग नहीं है।
  • आप इमेज में देख सकते हैं कि बैक पैनल पर होरिजेंटल डुअल-कैमरा सेटअप, रेजर ब्रांडिंग और बीच में एक फोल्डिंग हिंज है।
  • फोन के रियर पैनल के टॉप पर पूर्व मॉडल की तरह ही एक बड़ी सेकेंडरी स्क्रीन दी जा सकती है।
  • मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा के फ्रंट में सेल्फी लेने के लिए पंच-होल कटआउट देखा गया है साथ ही स्क्रीन के चारों ओर पतले बेजेल हैं।
  • डिवाइस में वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन राइट साइड एज पर मौजूद हो सकते हैं।
  • सूत्रों के अनुसार मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा का मॉडल नंबर XT-24510-3 होगा और यह फोल्डेबल 12GB रैम+ 512GB स्टोरेज विकल्प में आ सकता है।
  • नए फ्लिप फोन को ब्रांड ब्लू, ऑरेंज और ग्रीन जैसे तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध करवा सकता है।

Motorola Razr 40 Ultra के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: पूर्व मॉडल Motorola Razr 40 Ultra में ब्रांड ने 6.9-इंच का LTPO OLED प्राइमरी डिस्प्ले दिया है। इसके साथ 3.6-इंच की कवर स्क्रीन मिलती है।
  • प्रोसेसर: पिछले सेल डिवाइस को क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 चिपसेट के साथ भारत में पेश किया गया था।
  • कैमरा: Motorola Razr 40 Ultra में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 12-मेगापिक्सल और 13-मेगापिक्सल का लेंस मिल जाता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में Motorola Razr 40 Ultra 3,800mAh की बैटरी से लैस है इसे चार्ज करने के लिए 30W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायरलेस चार्जिंग तकनीक दी गई है।



Best Competitors

See All Competitors

The post फ्लिप फोन Motorola Razr 50 Ultra जल्द हो सकता है लॉन्च, लाइव इमेज हुई लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-50-ultra-live-image-leaked/feed/ 0