Motorola Razr 60 Ultra | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 13 May 2025 07:02:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 50MP के तीन कैमरे और स्टाइलिश डिजाइन के साथ Motorola का फ्लिप फोन इंडिया में लॉन्च, जानें फुल डिटेल https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-ultra-india-launched-price-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-ultra-india-launched-price-specifications/#respond Tue, 13 May 2025 06:47:14 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=173630 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

मोटोरोला ने पिछले महीने अपनी रेजर 60 सीरीज के तहत दो नए मोबाइल्स लॉन्च किए थे इनमें मोटोरोला रेजर 60 और रेजर 60 अल्ट्रा शामिल हैं। वहीं, अब भारतीय बाजार में एक मॉडल Motorola Razr 60 Ultra को एंट्री मिल गई है। इसमें यूजर्स को पहले के मॉडल से और भी दमदार फीचर्स दिए गए […]

The post 50MP के तीन कैमरे और स्टाइलिश डिजाइन के साथ Motorola का फ्लिप फोन इंडिया में लॉन्च, जानें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला ने पिछले महीने अपनी रेजर 60 सीरीज के तहत दो नए मोबाइल्स लॉन्च किए थे इनमें मोटोरोला रेजर 60 और रेजर 60 अल्ट्रा शामिल हैं। वहीं, अब भारतीय बाजार में एक मॉडल Motorola Razr 60 Ultra को एंट्री मिल गई है। इसमें यूजर्स को पहले के मॉडल से और भी दमदार फीचर्स दिए गए हैं। जिसमें स्नैपड्रैगन 8 एलिट चिपसेट, 50 मेगापिक्सल डुअल और सेल्फी कैमरा, 16GB रैम और 512 जीबी स्टोरेज शामिल हैं। आइए, आगे मोबाइल के स्पेसिफिकेशंस और कीमत को विस्तार से जानते हैं।

मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा की भारत में कीमत और उपलब्धता

  • Motorola Razr 60 Ultra की भारत में कीमत ऑफर के साथ एकमात्र मॉडल 16GB + 512GB स्टोरेज के लिए 89,999 रुपये है।
  • यह हैंडसेट रियो रेड, स्कारब, माउंटेन ट्रेल और कैबरे रंगों में सेल होगा।
  • इस फोल्डेबल फ्लिप फोन को 21 मई से अमेजन, रिलायंस डिजिटल, ऑफलाइन स्टोर्स और मोटोरोला वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा।

Motorola Razr 60 Ultra के स्पेसिफिकेशंस

प्राइमरी डिस्प्ले: Motorola Razr 60 Ultra फोन में ग्राहकों को 6.96-इंच का LTPO pOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2992 x 1224 पिक्सल है। यह स्क्रीन 165Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, Dolby Vision, 120 प्रतिशत DCI-P3 कलर कवरेज, Pantone वेरिफाइड कलर्स और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। यही नहीं स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass Ceramic का प्रोटेक्शन दिया गया है।

कवर डिस्प्ले: फोन में बाहर की ओर 4-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1272 × 1080 पिक्सल है। यह भी 165Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

प्रोसेसर: Motorola Razr 60 Ultra फोन में सबसे तगड़ा Snapdragon 8 Elite SoC दिया गया है, जो Snapdragon 8s Gen 3 की तुलना में तेज चिप है। बताया जा रहा है कि यह फोन AnTuTu पर 2.7 मिलियन पॉइंट्स स्कोर करता है।

मेमोरी: परफॉर्मेंस के लिए इसमें 16GB LPDDR5x रैम और 512GB UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज तकनीक दी गई है।

Motorola Razr 60 Ultra india launched price specifications

कैमरा: मोटोरोला ने इस बार Motorola Razr 60 Ultra फोन में बैक और सेल्फी के लिए 50MP कैमरा का उपयोग किया है। यानी यूजर्स को कवर स्क्रीन पर 50MP का मेन कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं प्राइमरी स्क्रीन पर भी 50MP का कैमरा मौजूद है।

बैटरी: फोन में 4,700mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह वायर्ड चार्जिंग से फोन को 40 मिनट में फुल चार्ज कर सकती है।

सॉफ्टवेयर: यह डिवाइस Android 15 आधारित Hello UI पर रन करता है।Motorola इसमें 3 साल के OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच ऑफर करता है।

कनेक्टिविटी और अन्य: फोन में sub-6GHz 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, USB Type-C, और NFC जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शंस दिए गए हैं। डिवाइस में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं जो Dolby Atmos सपोर्ट करते हैं। इसके अलावा, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और IP48 डस्ट वॉटर रेजिस्टेंस की सुविधा भी है।


Motorola Razr 60 Ultra Price
Rs. 79,990
Go To Store
See All Prices

The post 50MP के तीन कैमरे और स्टाइलिश डिजाइन के साथ Motorola का फ्लिप फोन इंडिया में लॉन्च, जानें फुल डिटेल first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-ultra-india-launched-price-specifications/feed/ 0
ये सप्ताह रहेगा फ्लैगशिप फोन के नाम, ये नए ताकतवर मोबाइल होंगे इस हफ्ते लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-this-week-samsung-galaxy-s25-edge-motorola-razr-60-ultra-oppo-reno-14-pro/ https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-this-week-samsung-galaxy-s25-edge-motorola-razr-60-ultra-oppo-reno-14-pro/#respond Sat, 10 May 2025 12:30:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=173527 जो फोन बाजार में आ रहे हैं वो कईयों के बराबर है।

The post ये सप्ताह रहेगा फ्लैगशिप फोन के नाम, ये नए ताकतवर मोबाइल होंगे इस हफ्ते लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

इंडियन मोबाइल मार्केट इस सप्ताह फ्लैशिप फोंस के नाम होगी। यूं तो बहुत ज्यादा मॉडल इस बार इंडिया में लॉन्च नहीं हो रहे हैं, लेकिन जो बाजार में आ रहे हैं वो कईयों के बराबर है। इस सप्ताह इंडिया में मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 Edge लॉन्च होगा और हाईएंड फोल्डेबल फोन Motorola Razr 60 Ultra भी दस्तक देगा। इस हफ्ते भारत में लॉन्च होने वाले मोबाइल फोन के साथ ही हमनें चाइना के जरिये टेक मंच पर दस्तक देने वाले OPPO Reno 14 और Reno 14 Pro का भी जिक्र किया है जिनकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Samsung Galaxy S25 Edge

लॉन्च डेट – 13 मई
प्राइस – 64,999 रुपये (अनुमानित)

सैमसंग गैलेक्सी एस25 ऐज 5जी फोन 13 मई को लॉन्च होगा। यह फोन का ग्लोबल लॉन्च होगा जिसके मंच स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की घोषणा की जाएगी। रिपोर्ट्स का दावा है कि भारत में इस सैमसंग मोबाइल की सेल 30 मई से शुरू हो सकती है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो गैलेक्सी एस25 ऐज Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लाया जा सकता है।

samsung-galaxy-s25-edge-launch-date-confirmed

Samsung Galaxy S25 Edge को टाइटेनियम फ्रेम पर लाया जा सकता है जिसमें 6.7-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 200MP कैमरा मिलने की संभावना है। वहीं पावर बैकअप के लिए गैलेक्सी एस25 ऐज को 3,900mAh बैटरी के साथ लाया जा सकता है। गौरतलब है कि यह एस25 सीरीज का चौथा स्मार्टफोन मॉडल बनेगा।

Motorola Razr 60 Ultra

लॉन्च डेट – 13 मई
प्राइस – 89,999 रुपये (अनुमानित)

मोटोरोला रेज़र 60 अल्ट्रा फोल्डेबल फोन है जिसमें डुअल डिस्प्ले सेटअप दिया गया है। यह मोबाइल फोन में बेहद ही स्टाइलिश कवर के साथ आने वाला है। इसकी लुक जितनी शानदार होगी, स्पेसिफिकेशन्स उतनी ही दमदार होगी। कंपनी ने बता दिया गया है कि Razr 60 Ultra 16GB RAM पर लॉन्च होगा। वहीं इस फोन में भी क्वालकॉम का 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलेगा।

Motorola Razr 60 Ultra में 7-इंच की 1.5K मेन स्क्रीन और 4-इंच की कवर डिस्प्ले दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इस मुड़ने वाले मोबाइल में 50 मेगापिक्सल + 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप और 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए मोटोरोला 5जी फोन में 4,700mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 68W TurboPower और 30W वायरलेस चार्जिंग मिलती है।

OPPO Reno 14 series

लॉन्च डेट – 15 मई (चीन)
प्राइस – 32,999 रुपये (अनुमानित)

ओपो रेनो 14 सीरीज 15 मई को चाइना में लॉन्च होगी जो बाद में इंडिया आएगी। इस सीरीज में OPPO Reno 14 और OPPO Reno 14 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। लीक्स की मानें तो दोनों में ही MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया जाएगा और ये दोनों ओप्पो मोबाइल 8GB और 12GB RAM पर लॉन्च होंगे। उम्मीद सकते हैं कि इन्हें अलगे महीने यानी जून में भारत में लॉन्च किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो ओपो रेनो 14 में 6.59-इंच और रेनो 14 प्रो में 6.83-इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। लीक के मुताबिक दोनों में 50MP Selfie कैमरा मिलेगा। वहीं रेनो 14 के बैक पैनल पर 50MP मेन ओआईएस सेंसर के साथ 50MP telephoto लेंस और 8 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस दिया जा सकता है। वहीं रेनो 14 प्रो में 50MP periscope telephoto सेंसर मिल सकता है।दोनों स्मार्टफोंस में 6,000एमएएच बैटरी और 80वॉट फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।

The post ये सप्ताह रहेगा फ्लैगशिप फोन के नाम, ये नए ताकतवर मोबाइल होंगे इस हफ्ते लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/upcoming-phone-launch-this-week-samsung-galaxy-s25-edge-motorola-razr-60-ultra-oppo-reno-14-pro/feed/ 0
दो स्क्रीन वाला Motorola का मुड़ने वाला फोन, 13 मई को होगा इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/13-may-motorola-razr-60-ultra-launch-date-in-india-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/13-may-motorola-razr-60-ultra-launch-date-in-india-confirmed/#respond Thu, 08 May 2025 04:37:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=173303 स्टाइलिश डिजाइन और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस स्मार्टफोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post दो स्क्रीन वाला Motorola का मुड़ने वाला फोन, 13 मई को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला ने पिछले सप्ताह ही टीज़ कर दिया था कि वह भारत में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोंस की नई खेप उतारने वाली है। बीते माह ‘रेज़र 60’ सीरीज को ग्लोबल मार्केट में उतारने के बाद अब इसे अपने देश में लाया जा रहा है। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि Motorola Razr 60 Ultra 13 मई को इंडिया में लॉन्च होगा। इस मुड़ने वाले फोन में दो स्क्रीन दी गई है। स्टाइलिश डिजाइन और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस स्मार्टफोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Motorola Razr 60 Ultra इंडिया लॉन्च डिटेल

मोटोरोला ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ​ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि वह आने वाली 13 मई को रेज़र 60 अल्ट्रा 5जी फोन भारत में लॉन्च करेगी। इस दिन दोपहर के 12 मोबाइल नए फोल्डेबल मोबाइल फोन की कीमत और सेल डेट से पर्दा उठाया जाएगा। वहीं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस स्मार्टफोन की माइक्रो साइट लाइव कर दी गई है जहां फोन लॉन्च अनाउंमेंट लाइव देखी जा सकेगी। इसके साथ ही कंपनी ने बताया है कि Reliance Digital पर भी Razr 60 Ultra की सेल ऑफर्स के साथ होगी।

Motorola Razr 60 Ultra की स्क्रीन

मोटोरोला रेज़र 60 अल्ट्रा फोल्डेबल फोन है जिसमें डुअल डिस्प्ले सेटअप दिया गया है। यानी फोन को मोड़ने के बाद भी बाहर एक डिस्प्ले मिलेगी। इसे सेकेंडरी स्क्रीन या कवर डिस्प्ले कहा जा सकता है जो 4-इंच की है। यह 1272 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन QuickView pOLED LTPO डिस्प्ले है जो 1-165Hz रिफ्रेश रेट और 3000निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

वहीं फोन को खोलने यानी ओपन करने के बाद अंदर 1224 × 2992 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 7-इंच की FlexView 1.5K प्राइमरी स्क्रीन दी गई है। यह भी pOLED LTPO पैनल पर बनी है और 1-165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4000निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Ceramic की प्रोटेक्शन दी गई है जिसपर Dolby Vision सपोर्ट भी मिलता है।

Motorola Razr 60 Ultra की स्पेसिफिकेशन

परफॉर्मेंस

मोटोरोला रेज़र 60 अल्ट्रा में क्वालकॉम का 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना Snapdragon 8 Elite ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 4.47GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 830 GPU मिलता है।

मेमोरी

Motorola Razr 60 Ultra ग्लोबल मार्केट में 16GB RAM पर लॉन्च किया गया है और इस रैम मेमोरी इंडियन मॉडल में भी मिलने की उम्मीद है। यह LPDDR5X RAM तकनीक है। वहीं मोबाइल में डाटा स्टोेर करने के लिए 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है। हो सकता है कि यह फोल्डेबल फोन एक से अधिक वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च किया जाए।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस मुड़ने वाले मोबाइल फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए Motorola Razr 60 Ultra 5G फोन में 4,700mAh बैटरी दी गई है। वहीं इस बैटरी को तेजी चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Motorola Razr 60 Ultra Price
Rs. 79,990
Go To Store
See All Prices

The post दो स्क्रीन वाला Motorola का मुड़ने वाला फोन, 13 मई को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/13-may-motorola-razr-60-ultra-launch-date-in-india-confirmed/feed/ 0
Motorola Razr 50 Ultra पर आया तगड़ा ऑफर, Razr 60 Ultra लॉन्च से पहले 13000 रुपये की बड़ी छूट https://www.91mobiles.com/hindi/13000-rs-discount-offer-on-motorola-razr-50-ultra-before-razr-60-ultra-launch-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/13000-rs-discount-offer-on-motorola-razr-50-ultra-before-razr-60-ultra-launch-in-india/#respond Tue, 06 May 2025 12:45:55 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=173196 इस मुड़ने वाले मोबाइल पर क्या डील आई है, इसकी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post Motorola Razr 50 Ultra पर आया तगड़ा ऑफर, Razr 60 Ultra लॉन्च से पहले 13000 रुपये की बड़ी छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Razr 60 Ultra को बाजार में लाने की तैयारी कर रहा है। लेकिन उससे पहले कंपनी ने मौजूदा फ्लैगशिप फोल्डेबल Motorola Razr 50 Ultra पर बड़ी कीमत कटौती और स्कीम की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत यह प्रीमियम फोन पहले से काफी कम दाम में खरीदा जा सकता है। इस मुड़ने वाले मोबाइल पर क्या डील आई है, इसकी जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

ऑफर डिटेल्स

Motorola Razr 50 Ultra स्मार्टफोन भारतीय बाजार में ₹89,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। इसके बाद नवंबर 2024 में कंपनी ने इस फोन पर ₹10,000 का स्थायी प्राइस कट लागू किया और कीमत ₹79,999 हो गई थी। अब रिटेल स्टोर्स और ऑफलाइन मार्केट में इस फोन पर ₹13,000 का अतिरिक्त ऑफर आया है। इस नई स्कीम के तहत ग्राहक इस फोन को सिर्फ ₹66,999 की प्रभावी कीमत पर खरीद सकते हैं। गौरतलब है यह स्कीम 20 मई 2025 तक वैध है और केवल ऑफलाइन बाजार में उपलब्ध है।

Motorola Razr 50 Ultra स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले

रेज़र 50 अल्ट्रा में 6.9 इंच का FHD+ pOLED LTPO मेन डिस्प्ले दिया गया है। इस स्क्रीन पर 165Hz रिफ्रेश रेट, 2640×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 10-बिट HDR10+, 100% DCI-P3 कलर गैमट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके साथ फोन में 4-इंच pOLED LTPO आउटर स्क्रीन भी है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 1272×1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन सपोर्ट करती है। दोनों स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस लगाया गया है।

प्रोसेसर

Motorola Razr 50 Ultra में दमदार क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8एस जेन3 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm फैब्रिकेशन प्रोसेस पर आधारित है। यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है, जिसमें 1×3.0GHz Cortex-X4 Prime Core, 4×2.8GHz Performance Cores और 3×2.0GHz Efficiency Cores का कॉन्फ़िगरेशन मिलता है। बेहतर ग्राफिक्स प्रोसेसिंग के लिए डिवाइस में Adreno 735 GPU है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीमीडिया टास्क को स्मूद तरीके से संभाल सकता है।

रैम और स्टोरेज

Motorola Razr 50 Ultra में 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यूजर्स को स्टोरेज और स्पीड दोनों का पावरफुल कॉम्बिनेशन मिलता है।

कैमरा

इस प्रीमियम फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर (f/1.79, OIS) और 50MP 2x टेलीफोटो लेंस मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग

डिवाइस में 4000mAh बैटरी है। इसके साथ 45W टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।

अन्य फीचर्स

फोन में स्टीरियो स्पीकर, Dolby Atmos सपोर्ट, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IPX8 रेटिंग, डुअल-सिम 5G, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3 जैसी खूबियां हैं। Razr 50 Ultra Android 14 आधारित Hello UI पर चलता है। इसके साथ कंपनी 3 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

The post Motorola Razr 50 Ultra पर आया तगड़ा ऑफर, Razr 60 Ultra लॉन्च से पहले 13000 रुपये की बड़ी छूट first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/13000-rs-discount-offer-on-motorola-razr-50-ultra-before-razr-60-ultra-launch-in-india/feed/ 0
भारत में लॉन्च हो रहा है फ्लिप फोन Motorola Razr 60 Ultra, अमेजन साइट पर हुआ टीज https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-ultra-india-launch-amazon-teaser-live/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-ultra-india-launch-amazon-teaser-live/#respond Mon, 05 May 2025 04:44:08 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=173035 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Motorola ने अपने प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Razr 60 Ultra की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। कंपनी ने डिवाइस की माइक्रोसाइट ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon India पर लाइव की है, यानी इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि स्मार्टफोन को अप्रैल 2025 में ग्लोबली पेश किया गया था इसलिए इसके […]

The post भारत में लॉन्च हो रहा है फ्लिप फोन Motorola Razr 60 Ultra, अमेजन साइट पर हुआ टीज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने अपने प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Razr 60 Ultra की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। कंपनी ने डिवाइस की माइक्रोसाइट ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon India पर लाइव की है, यानी इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि स्मार्टफोन को अप्रैल 2025 में ग्लोबली पेश किया गया था इसलिए इसके स्पेसिफिकेशन ग्लोबल मॉडल जैसे ही रह सकते हैं। आइए, आगे आपको टीजर और अन्य डिटेल्स के बारे में बताते हैं।

Motorola Razr 60 Ultra टीजर

  • Motorola Razr 60 Ultra को कंपनी ने “World’s Most Powerful AI Flip Phone” के तौर दर्शाया है। इसका मतलब है कि इसमें शानदार परफॉर्मेंस और AI फीचर्स का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मिलेगा।
  • टीजर से यह भी कंफर्म हुआ है कि मोबाइल में तगड़ा Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जाएगा। यही ग्लोबल मॉडल में भी मिलता है।
  • कलर्स की बात करें तो फोन ग्रीन, रेड और बेज जैसे आकर्षक ऑप्शन में आएगा।
  • फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि Razr 60 सीरीज का का वैनिला वर्जन भी Ultra के साथ लॉन्च होगा या नहीं।

Motorola Razr 60 Ultra कीमत (संभावित)

Motorola ने अभी तक भारत में Razr 60 Ultra की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन, पिछले साल लॉन्च हुए Razr 50 Ultra की कीमत ₹99,999 थी। ऐसे में अनुमान है कि Razr 60 Ultra की कीमत भी ₹1 लाख के आसपास हो सकती है।

Motorola Razr 60 Ultra के स्पेसिफिकेशंस (ग्लोबल)

  • डिस्प्ले: Motorola Razr 60 Ultra में 6.9-इंच का 1.5K pOLED LTPO फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz की अल्ट्रा स्मूथ रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके साथ ही, डिवाइस में एक 4-इंच का सेकेंडरी कवर स्क्रीन भी है, जो नोटिफिकेशन, कॉल्स और क्विक फीचर्स देखने के काम आता है।
  • प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज: फोन में पावर के लिए Snapdragon 8 Elite चिपसेट है। यह डिवाइस 16GB तक की LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है।
  • कैमरा: मोटोरोला के फोल्डेबल स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) सपोर्ट के साथ मिलता है। इसके साथ ही 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। वहीं, फ्रंट की बात करें तो इसमें भी 50MP का सेल्फी कैमरा है।
  • बैटरी और चार्जिंग: Motorola Razr 60 Ultra में 4,700mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक फोल्डेबल फोन के लिए काफी दमदार मानी जाती है। यह डिवाइस 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
  • सॉफ्टवेयर और अन्य: Motorola Razr 60 Ultra डिवाइस लेटेस्ट Android 15 पर आधारित कंपनी के कस्टम इंटरफेस Hello UX पर चलता है। इसके अलावा, यह फोन IP48 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह डिवाइस डस्ट और वॉटर स्प्लैश से सुरक्षित रहता है।


Motorola Razr 60 Ultra Price
Rs. 79,990
Go To Store
See All Prices

The post भारत में लॉन्च हो रहा है फ्लिप फोन Motorola Razr 60 Ultra, अमेजन साइट पर हुआ टीज first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-ultra-india-launch-amazon-teaser-live/feed/ 0
तहलका मचाने वाले motorola के 3 Flip Mobile एक साथ हुए लॉन्च, इनमें है 50MP तक का सेल्फी कैमरा और बड़ी सक्रीन https://www.91mobiles.com/hindi/dual-screen-phone-motorola-razr-60-ultra-razr-plus-2025-launch-globally-with-50mp-camera-price-specification/ https://www.91mobiles.com/hindi/dual-screen-phone-motorola-razr-60-ultra-razr-plus-2025-launch-globally-with-50mp-camera-price-specification/#respond Fri, 25 Apr 2025 04:18:47 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=172385 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Motorola ने आधिकारिक रूप से अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स motorola Razr 60 (Razr 2025) और Razr 60 Ultra (Razr Ultra) को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है, जैसा कि पहले से उम्मीद की जा रही थी। ये दोनों डिवाइसेज ब्रांड की फोल्डेबल सेगमेंट को बेहतर करने के लिए शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आए हैं। […]

The post तहलका मचाने वाले motorola के 3 Flip Mobile एक साथ हुए लॉन्च, इनमें है 50MP तक का सेल्फी कैमरा और बड़ी सक्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने आधिकारिक रूप से अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स motorola Razr 60 (Razr 2025) और Razr 60 Ultra (Razr Ultra) को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है, जैसा कि पहले से उम्मीद की जा रही थी। ये दोनों डिवाइसेज ब्रांड की फोल्डेबल सेगमेंट को बेहतर करने के लिए शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आए हैं। इतना ही नहीं कंपनी ने इन फोन्स के साथ Motorla razr+ (2025) को भी पेश किया है।

अगर Razr 60 Ultra की बात करें तो यह खास तौर पर एक बड़ा और इंप्रेसिव 7-इंच का FHD+ LTPO pOLED फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ आया जिसमें 1Hz से 165Hz तक का डायनामिक रिफ्रेश रेट मिलता है, जो न सिर्फ स्मूद यूआई अनुभव देता है बल्कि बैटरी एफिशिएंसी में भी मदद करता है। आइए आगे आपको इन फोन्स की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Motorola Razr 60 Ultra की कीमत और कलर ऑप्शन

  • कंपनी ने Razr 60 Ultra / Razr Ultra को Rio Red, Scarab, Mountain Trail और Cabaret कलर ऑप्शन में पेश किया है।
  • Razr 60 Ultra / Razr Ultra की शुरुआती कीमत USD 1,300 (लगभग ₹1,10,870) रुपये रखी गई है।

Motorola Razr 60 की कीमत और कलर ऑप्शन

  • Razr 60 / Razr (2025) को कंपनी ने Gibraltar Sea, Spring Bud, Lightest Sky और Parfait Pink कलर ऑप्शन में पेश किया है।
  • Razr 60 / Razr (2025) को कंपनी ने USD 700 (लगभग ₹59,700) की शुरुआती कीमत में पेश किया है।
  • वहीं, फोन 7 मई से US में प्री-ऑर्डर के लिए आएगा। साथ ही 15 मई से चुनिंदा रिटेलर्स और कैरियर्स पर सेल किया जाएगा।

Motorola Razr+ (2025) की कीमत और कलर ऑप्शन

  • Razr+ (2025) को कंपनी ने Mocha Mousse औऱ Hot Pink कलर ऑप्शन में पेश किया है।
  • Razr+ (2025) की शुरुआती कीमत USD 1,000 (लगभग ₹85,285) है।
  • वहीं, डिवाइस US में 3 जून से उपलब्ध होगा।

Motorola Razr 60 की स्पेसिफिकेशन्स

  • इंटरल डिस्प्ले: फोन में 6.96-इंच (1080×2640 पिक्सल) FlexView FHD+ pOLED LTPO डिस्प्ले है जो कि 1-120Hz रिफ्रेश रेट, 120% DCI-P3 कलर गामट, 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस से लैस है।
  • एक्सटरनल डिस्प्ले: इसमें 3.63-इंच (1056×1066 पिक्सल) QuickView pOLED 90Hz LTPS डिस्प्ले है जो कि 1700 निट्स तक पीक ब्राइटनेस, Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन से लैस है।
  • प्रोसेसर: फोन में ऑक्टा कोर (2 x 2.6GHz Cortex-A78 + 6 x 2GHz Cortex-A55 CPUs) MediaTek Dimensity 7400X 4nm प्रोसेसर दिया गया है जो कि Mali-G615 MC2 GPU के साथ आता है।
  • रैम व स्टोरेज: डिवाइस को कंपनी ने 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ पेश किया है।
  • कैमरा: फोन में 50MP मुख्य कैमरा f/1.7 एपर्चर के साथ, OIS, 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा f/2.2 एपर्चर के साथ, मैक्रो मोड, 4K 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग दी गई है। वहीं, फ्रंट पर 32MP कैमरा f/2.4 एपर्चर के साथ आता है।
  • सॉफ्टवेयर और बैटरी: फोन को एंडरॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया गया है। वहीं, इसमें धूल और पानी प्रतिरोधी के लिए IP48 सर्टिफिकेशन है। साथ ही डिवाइस में 4500mAh बैटरी, 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग है।
  • कनेक्टिविटी: फोन 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 6E 802.11ax (2.4GHz/5GHz) MIMO, Bluetooth 5.3, GPS, USB टाइप-C और NFC कनेक्टिविटी ऑप्शन है।

Motorola Razr 60 Ultra की स्पेसिफिकेशन्स

  • इंटरनल डिस्प्ले: इसमें 7-इंच (1224×2992 पिक्सल) FlexView 1.5K pOLED LTPO डिस्प्ले है जो कि 1-165Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision, 4000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस से लैस है।
  • एक्सटरनल डिस्प्ले: इसमें 4-इंच (1272×1080 पिक्सल) QuickView pOLED LTPO डिस्प्ले है जो कि 1-165Hz रिफ्रेश रेट, Corning Gorilla Glass Ceramic प्रोटेक्शन, 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस से लैस है।
    प्रोसेसर: फोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite 3nm मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ Adreno 830 GPU दिया गया है।
  • रैम/स्टोरेज व ओएस: फोन में16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। वहीं, फोन Android 15 पर कार्य करता है।
  • कैमरा: इस डिवाइस में f/1.8 अपर्चर के साथ 50MP मेन कैमरा OIS और f/2.0 अपर्चर के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट पर f/2.0 अपर्चर के साथ 50MP लेंस है।
  • बैटरी: डिवाइस में पवार बैकअप के लिए 4700mAh बैटरी है जो कि 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग से लैस है।
  • कनेक्टिविटी ऑप्शन: फोन में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 6E 802.11ax (2.4GHz/5GHz) MIMO, Bluetooth 5.4, GPS, USB Type-C और NFC जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं।

Motorola Razr+ (2025) की स्पेसिफिकेशन्स

आपको बता दें कि अमेरिकी बाजार के लिए Motorola ने नया Razr+ (2025) मॉडल भी पेश किया है, जो डिजाइन और डिस्प्ले के मामले में Razr (2025) जैसा ही है, लेकिन इसमें कुछ अहम अपग्रेड दिए गए हैं। इस मॉडल में ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे प्रदर्शन और भी बेहतर हो जाता है। कैमरा सेटअप में भी बदलाव किया गया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है, जो ज़ूम और पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिहाज से फायदेमंद है।

वहीं, बैटरी क्षमता 4,000mAh की है, जो 45W TurboPower वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कुल मिलाकर, यह डिवाइस अमेरिकी यूजर्स को ज्यादा परफॉर्मेंस और बेहतर कैमरा फीचर्स देने के लिए तैयार किया गया है।

The post तहलका मचाने वाले motorola के 3 Flip Mobile एक साथ हुए लॉन्च, इनमें है 50MP तक का सेल्फी कैमरा और बड़ी सक्रीन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/dual-screen-phone-motorola-razr-60-ultra-razr-plus-2025-launch-globally-with-50mp-camera-price-specification/feed/ 0
अरे वाह! इस दिन आ रहे हैं Motorola के दो तगड़े फोन, मिलेगी कमाल कैमरा और बैटरी https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-60-pro-and-razr-60-ultra-launch-date-april-24/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-60-pro-and-razr-60-ultra-launch-date-april-24/#respond Fri, 11 Apr 2025 07:19:26 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171473 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

हमने हाल ही में एक्सक्लूसिव रूप से Motorola Razr 60 Ultra, Edge 60 और Edge 60 Pro की यूरोपियन कीमतें, कलर और मेमोरी विकल्प की जानकारी दी थी। वहीं, अब टेक ब्रैंड Motorola ने कन्फर्म किया है कि Motorola Edge 60 Pro, Motorola Razr 60 Ultra दोनों को इस महीने 24 अप्रैल को होने वाले […]

The post अरे वाह! इस दिन आ रहे हैं Motorola के दो तगड़े फोन, मिलेगी कमाल कैमरा और बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

हमने हाल ही में एक्सक्लूसिव रूप से Motorola Razr 60 Ultra, Edge 60 और Edge 60 Pro की यूरोपियन कीमतें, कलर और मेमोरी विकल्प की जानकारी दी थी। वहीं, अब टेक ब्रैंड Motorola ने कन्फर्म किया है कि Motorola Edge 60 Pro, Motorola Razr 60 Ultra दोनों को इस महीने 24 अप्रैल को होने वाले इवेंट में ग्लोबली पेश किया जाने वाला है। वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो वनीला Razr 60 को भी इन दोनों डिवाइसेज के साथ ही लॉन्च किया जाएगा।

24 अप्रैल को आ रहे मोटोरोला के नए मोबाइल

मोटोरोला ने अपने X (ट्विटर) पर जानकारी दी है कि कंपनी का अगला बड़ा लॉन्च इवेंट 24 अप्रैल को होने वाला है, जिससे जुड़े टीजर कंपनी की ओर से शेयर किए जा रहे हैं। इस इवेंट से जुड़ा जो डिवाइस पोस्टर सामने आया है, उसमें क्लैमशेल स्टाइल में मुड़ने वाला एक फोन दिख रहा है, जो Razr 60 Ultra हो सकता है। इसके अलावा दूसरे डिवाइस के Motorola Edge 60 Pro होने की उम्मीद की जा रही है।

Motorola Edge 60 और Edge 60 Pro के कलर और प्राइस (लीक)

Motorola Edge 60 और Edge 60 Pro से जुड़ी जानकारियां ऑनलाइन सामने आई हैं, जिनका स्रोत यूरोपियन रिटेल साइट Epto की एक लिस्टिंग है, जिसे 91mobiles ने स्पॉट किया है।

Motorola Edge 60

  • Motorola Edge 60: लिस्टिंग के अनुसार, वैनिला Motorola Edge 60 दो कलर- Gibraltar Sea Blue और Shamrock Green में आएगा। वहीं, इस हैंडसेट में कम से कम 8GB RAM और 256GB स्टोरेज हो सकती है।
  • फोन की लिस्टिंग में कीमत EUR 399.90 (लगभग ₹37,000) बताई गई है, जो पहले रिपोर्ट की गई EUR 380 (करीब ₹35,200) से थोड़ी ज़्यादा है।
  • तुलना करें तो, Motorola Edge 50 की शुरुआत EUR 599 (लगभग ₹55,500) से हुई थी। वहीं, भारत में इसे ₹27,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था।

Motorola Edge 60 Pro

  • इस बीच, Motorola Edge 60 Pro के लिए ब्लू और ग्रीन (Verde) रंगों की बात सामने आई है। इसके अलावा, इसमें एक पर्पल रंग का विकल्प भी हो सकता है।
  • फोन में 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भी देखने को मिल सकता है।
  • Motorola Edge 60 Pro की लिस्टिंग कीमत EUR 649.89 (लगभग ₹60,200) बताई गई है, जबकि पहले इसकी कीमत EUR 600 (करीब ₹55,600) बताई गई थी।
  • Motorola Edge 50 Pro की यूरोप में शुरुआत EUR 699 (लगभग ₹64,700) से हुई थी, जबकि भारत में इसे ₹31,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था।

Motorola Razr 60 Ultra कीमत (लीक)

  • लिस्टिंग में Motorola Razr 60 Ultra से जुड़ी जानकारियां भी सामने आई हैं, जिसे ब्रांड का प्रीमियम फोल्डेबल फोन माना जा रहा है।
  • Motorola Razr 60 Ultra को Mountain Trail Wood और Scarab Green (Verde) रंगों में पेश किया जा सकता है।
  • इस फोल्डेबल फोन की कीमत EUR 1,346.90 (लगभग ₹1,24,800) बताई गई है, जो कि 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है।
  • तुलना करें तो, Motorola Razr 50 Ultra की शुरुआत EUR 1,200 (करीब ₹1,11,200) से हुई थी, और भारत में इसे ₹99,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था।

Motorola Edge 60 Pro के स्पेसिफिकेशन्स (लीक व संभावित)

लीक रिपोर्ट्स की मानें तो Motorola Edge 60 Pro में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर के साथ 6.67 इंच का 1.5K pOLED कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जाएगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी लेंस, 13MP अल्ट्रावाइड लेंस, 50MP टेलीफोटो सेंसर और मैक्रो फीचर मिल सकता है। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा होगा, साथ ही Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स, IP68/IP69 रेटिंग और 6000mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Motorola Razr 60 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स (लीक व संभावित)

दूसरी ओर, Motorola Razr 60 Ultra, जो एक फोल्डेबल फोन होगा, उसमें 6.96 इंच का FlexView FHD+ pOLED LTPO डिस्प्ले और बाहर की तरफ 4 इंच का QuickView डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह डिस्प्ले Dolby Vision सपोर्ट और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इस फोल्डेबल डिवाइस में Snapdragon 8 Gen Elite प्रोसेसर, 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप (मेन + टेलीफोटो), 50MP फ्रंट कैमरा, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, IPX8 रेटिंग और 4500mAh की बैटरी मिलेगी जो 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। खास बात यह है कि दोनों स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित होंगे और प्रीमियम फीचर्स के साथ आएंगे।

The post अरे वाह! इस दिन आ रहे हैं Motorola के दो तगड़े फोन, मिलेगी कमाल कैमरा और बैटरी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-edge-60-pro-and-razr-60-ultra-launch-date-april-24/feed/ 0
लॉन्च से पहले लीक हुआ Motorola Razr 60 Ultra का प्रोमो मटेरियल, जानें क्या मिल सकता है खास https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-ultra-leaked-promo-materials-processor-colours/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-ultra-leaked-promo-materials-processor-colours/#respond Sat, 05 Apr 2025 03:30:57 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=171022 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Motorola Razr 60 Ultra की खबरें कुछ हफ्तों से सामने आ रही हैं। इस डिवाइस को कई सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं और इसे पिछले महीने लीक्ड रेंडर्स में और TENAA वेबसाइट पर भी देखा गया था। वहीं, अब यह आगामी क्लैमशेल फोल्डेबल फोन लीक हुए प्रोमो मैटेरियल्स में भी नजर आया है। बात दें कि […]

The post लॉन्च से पहले लीक हुआ Motorola Razr 60 Ultra का प्रोमो मटेरियल, जानें क्या मिल सकता है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • फोल्डेबल स्मार्टफोन Razr 60 Ultra में फ्लैगशिप Snapdragon चिपसेट दिया जाएगा, यह जानकारी एक नए लीक में सामने आई है।
  • हालांकि, इसकी सटीक लॉन्च डेट अभी तक सामने नहीं आई है।
  • यह डिवाइस पांच रंग विकल्पों में उपलब्ध होगा।

Motorola Razr 60 Ultra की खबरें कुछ हफ्तों से सामने आ रही हैं। इस डिवाइस को कई सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं और इसे पिछले महीने लीक्ड रेंडर्स में और TENAA वेबसाइट पर भी देखा गया था। वहीं, अब यह आगामी क्लैमशेल फोल्डेबल फोन लीक हुए प्रोमो मैटेरियल्स में भी नजर आया है। बात दें कि Razr 60 Ultra पिछले साल जून में लॉन्च हुए Razr 50 Ultra का सक्सेसर बनकर आएगा।

Motorola Razr 60 Ultra का प्रोमो मटेरियल (लीक)

  • नए लीक को टिपस्टर इवान ब्लास (evleaks) द्वारा शेयर किया गया है।
  • प्रोमो मटेरियल के अनुसार, मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा पांच रंग विकल्पों यानी ब्लैक, रेड, ग्रीन, वुड और पिंक में उपलब्ध होगा।
  • दो फॉक्स लेदर कलर ऑप्शन और एक वुडन फिनिश के साथ आने की उम्मीद है।
  • डिवाइस अपने पिछले मॉडल की तरह ही डिजाइन को बरकरार रखता है जिसमें बड़ी कवर स्क्रीन, दो क्षैतिज रूप से रखे गए कैमरे और पावर बटन में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर लगा हुआ है।
  • एक तस्वीर में कवर स्क्रीन पर YouTube, ड्राइव, मैप्स सहित कई ऐप दिखाई दे रहे हैं। इससे पता चलता है कि वे सेकेंडरी डिस्प्ले पर चल पाएंगे।
  • लीक हुई तस्वीरों में मोटो एआई का भी जिक्र है, जो डिवाइस में एआई फीचर की ओर इशारा करता है।
  • तस्वीरों के साथ-साथ टिपस्टर ने एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें पुष्टि की गई है कि मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा।
  • यह रेजर 50 अल्ट्रा के स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 की तुलना में एक महत्वपूर्ण अपग्रेड होगा।

Motorola Razr 60 Ultra के बारे अब तक हम जो जानते हैं:

  • सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के अनुसार, मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा में 4,540mAh की बैटरी सेल होने की उम्मीद है और यह 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।
  • इस बीच, TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि पिछले मॉडल की तरह ही इसमें 6.96-इंच की इंटरनल और 4-इंच की एक्सटर्नल डिस्प्ले होगी। दोनों में ही 165Hz रिफ्रेश रेट होगा।
  • इसे क्रमशः 18GB और 1TB तक के कई रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में पेश किया जाएगा।
  • आने वाले इस फोन में दो 50MP के रियर कैमरे और 50MP का फ्रंट-फेसिंग सेल्फी स्नैपर होने की उम्मीद है।

पिछले साल मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा को भारत में जुलाई में 99,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था।

The post लॉन्च से पहले लीक हुआ Motorola Razr 60 Ultra का प्रोमो मटेरियल, जानें क्या मिल सकता है खास first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-ultra-leaked-promo-materials-processor-colours/feed/ 0
Motorola Razr 60 Ultra, Edge 60 और Edge 60 Pro की क्या होगी कीमत? लीक हुई ग्लोबल डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-ultra-edge-60-pro-europe-prices-memory-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-ultra-edge-60-pro-europe-prices-memory-leaked/#respond Wed, 26 Mar 2025 07:59:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=170159 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Motorola आने वाले दिनों में Razr 60 और Edge 60 सीरीज को ग्लोबल बाजारों में पेश कर सकता है। भारत में कंपनी Edge 60 Fusion को 2 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है। जबकि हमने हाल ही में Motorola Edge 60 सीरीज की कीमत और अन्य जानकारी की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट दी थी। वहीं, अब Motorola […]

The post Motorola Razr 60 Ultra, Edge 60 और Edge 60 Pro की क्या होगी कीमत? लीक हुई ग्लोबल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Motorola Edge 60 और Edge 60 Pro दो कलर ऑप्शंस में आ सकते हैं।
  • Motorola Razr 60 Ultra की कीमत Razr 50 Ultra से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
  • इन फोंस में 512GB तक का स्टोरेज ऑप्शन मिलने की संभावना है।

Motorola आने वाले दिनों में Razr 60 और Edge 60 सीरीज को ग्लोबल बाजारों में पेश कर सकता है। भारत में कंपनी Edge 60 Fusion को 2 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है। जबकि हमने हाल ही में Motorola Edge 60 सीरीज की कीमत और अन्य जानकारी की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट दी थी। वहीं, अब Motorola Razr 60 Ultra, Edge 60 और Edge 60 Pro की यूरोपीय कीमत, कलर्स और मेमोरी ऑप्शन सामने आ गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Motorola Edge 60 और Edge 60 Pro कलर्स और मेमोरी (लीक)

  • Motorola Edge 60 और Edge 60 Pro की जानकारी ऑनलाइन सामने आई है, जो कि यूरोपीय रिटेल साइट Epto की एक लिस्टिंग में देखी गई है। इस जानकारी को 91mobiles ने स्पॉट किया है।

Motorola-Edge-Razr

Motorola Edge 60

  • लिस्टिंग से पता चलता है कि वेनिला मोटोरोला एज 60 जिब्राल्टर सी ब्लू और शैमरॉक ग्रीन रंगों में उपलब्ध होगा।
  • हैंडसेट में कम से कम 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिल सकता है।

Motorola-Edge-60

  • लिस्ट किए गए फोन की कीमत EUR 399.90 (लगभग 37,000 रुपये) है, जो इसी मॉडल के लिए पहले बताई गई EUR 380 (लगभग 35,200 रुपये) से थोड़ी महंगी है।
  • इसकी तुलना में, मोटोरोला एज 50 की शुरुआत EUR 599 (लगभग 55,500 रुपये) से हुई थी। भारत में इसे 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Motorola Edge 60 Pro

  • इस बीच, मोटोरोला एज 60 प्रो को ब्लू और ग्रीन (वर्डे) रंग मिलने की बात कही जा रही है। इसमें पर्पल रंग भी हो सकता है।
  • फोन में 12GB रैम और 512GB स्टोरेज का विकल्प हो सकता है।

Motorola-Edge-60-Pro

  • मोटोरोला एज 60 प्रो की कीमत EUR 649.89 (लगभग 60,200 रुपये) है, जबकि पहले इसकी कीमत EUR 600 (लगभग 55,600 रुपये) बताई गई थी।
  • मोटोरोला एज 50 प्रो की कीमत EUR 699 (लगभग 64,700 रुपये) थी। भारत में इसे 31,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Motorola Razr 60 Ultra कीमत (लीक)

  • लिस्टिंग में मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा के बारे में भी जानकारी दी गई है, जो इसकी प्रीमियम फोल्डेबल पेशकश हो सकती है।
  • मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा माउंटेन ट्रेल वुड और स्कारब ग्रीन (वर्डे) रंगों में आने की बात कही गई है।

Motorola-Razr-60-Ultra

  • इस फोल्डेबल फोन की कीमत 12GB + 512GB स्टोरेज मॉडल के लिए EUR 1,346.90 (लगभग Rs 1,24,800) बताई गई है।
  • इसकी तुलना में मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा ने उसी मॉडल के लिए EUR 1,200 (लगभग Rs 1,11,200) में शुरुआत की और भारत में इसकी कीमत 99,999 रुपये थी।

चूंकि ऑनलाइन रिटेलर पर लिस्टिंग लाइव हो चुकी है, इसका मतलब है कि फोन का लॉन्च नजदीक हो सकता है। हमें यह भी उम्मीद है कि ठीक वैसे ही जैसे इसके पिछले मॉडल्स आए थे Motorola के ये नए डिवाइस भारत में भी लॉन्च होंगे।

The post Motorola Razr 60 Ultra, Edge 60 और Edge 60 Pro की क्या होगी कीमत? लीक हुई ग्लोबल डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-ultra-edge-60-pro-europe-prices-memory-leaked/feed/ 0
Motorola Razr 60 Ultra का डिजाइन आया सामने, रेंडर्स हुए लीक https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-ultra-design-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-ultra-design-leaked/#respond Tue, 25 Mar 2025 08:10:16 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=170052 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Motorola के अगली फोल्डेबल डिवाइसेज Razr 60 और Razr 60 Ultra हो सकते हैं। हाल ही में वैनिला मॉडल का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस लीक हुए थे। वहीं, अब Motorola Razr 60 Ultra का रेंडर ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें इसका डिजाइन सभी एंगल से दिखाया गया है। यह फोल्डेबल अमेरिका में Motorola Razr+ Ultra 2025 […]

The post Motorola Razr 60 Ultra का डिजाइन आया सामने, रेंडर्स हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • मोटोरोला रेजर 60 अल्ट्रा का डिजाइन रेजर 50 अल्ट्रा के जैसा ही लग रहा है।
  • यह मॉड्यूलर फोन डार्क ग्रीन रंग के स्थान पर देखा जा सकता है।
  • रेजर 60 अल्ट्रा में 4-इंच की कवर स्क्रीन और डिजाइन कैमरा सेंसर दिए जाने की संभावना है।

Motorola के अगली फोल्डेबल डिवाइसेज Razr 60 और Razr 60 Ultra हो सकते हैं। हाल ही में वैनिला मॉडल का डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस लीक हुए थे। वहीं, अब Motorola Razr 60 Ultra का रेंडर ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें इसका डिजाइन सभी एंगल से दिखाया गया है। यह फोल्डेबल अमेरिका में Motorola Razr+ Ultra 2025 के नाम से डेब्यू कर सकता है।

Motorola Razr 60 Ultra डिजाइन (लीक)

  • Motorola Razr 60 Ultra का डिजाइन पिछले साल के Razr 50 Ultra से काफी मिलता-जुलता लग रहा है।
  • सोशल मीडिया साइट एक्स पर सुधांशु अंभोरे द्वारा शेयर किए गए रेंडर में सेल्फी कैमरे के लिए सेंटर-पोजिशन पंच-होल कटआउट, फ्लैट एजेस और पतले बेजल दिखाए गए हैं।

Razr-60-Ultra

  • डिस्प्ले की क्रीज रेंडर में ज्यादा स्पष्ट नहीं लग रही है।
  • पीछे की कवर स्क्रीन Razr 50 Ultra की तरह फोन के बीच तक फैली हुई है। इसमें सेकेंडरी डिस्प्ले के अंदर डुअल-कैमरा सेंसर और एक LED फ्लैश मौजूद है।
  • रियर पैनल के निचले हिस्से में लेदर फिनिश दिखाई दे रहा है।
  • नीचे की तरफ USB Type-C पोर्ट, स्पीकर वेंट, प्राइमरी माइक्रोफोन और सिम ट्रे स्लॉट दिया गया है।
  • Motorola Razr 60 Ultra ग्रीन कलर में नजर आ रहा है और इसका डिजाइन फरवरी में लीक हुए रेंडर्स से मेल खाता है।

Motorola Razr 60 Ultra के बारे में अब तक हम क्या जानते हैं?

Razr 60 Ultra को हाल ही में TENAA सर्टिफिकेशन पर देखा गया, जिससे इसका डिजाइन और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। इस फोन ने UL Solutions, TDRA, FCC और TUV Rheinland सहित कई सर्टिफिकेशन प्राप्त किए हैं।

  • डिस्प्ले: TENAA लिस्टिंग के अनुसार, Razr 60 Ultra में 6.96-इंच की मेन डिस्प्ले होगी, जिसका रेजोल्यूशन 1,224×2,992 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 165Hz होगा। यह Motorola Razr 50 Ultra के समान है। कवर स्क्रीन 4-इंच की पैनल हो सकती है, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट और 1,080×1,272 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलेगा।
  • प्रोसेसर: यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट द्वारा संचालित होने की उम्मीद है, जो Snapdragon 8s Gen 3 SoC से एक बड़ा अपग्रेड होगा।
  • मेमोरी: TENAA लिस्टिंग के अनुसार, यह फोल्डेबल फोन कई स्टोरेज वेरिएंट्स में आ सकता है: जिसमें 8GB, 12GB, 16GB और 18GB रैम विकल्पों के साथ 256GB, 512GB, 1TB और संभवतः 2TB तक की स्टोरेज दी जा सकती है।
  • बैटरी: फोन में 4,275mAh की रेटेड बैटरी हो सकती है, जबकि इसकी टाइपिकल क्षमता 4,500mAh हो सकती है। यह 68W फास्ट चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यह पिछले Razr 50 Ultra के 4,000mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग की तुलना में अपग्रेड होगा।
  • कैमरा: Motorola Razr 60 Ultra में डुअल 50MP कैमरा सेंसर दिए जाने की संभावना है। सेल्फी के लिए, इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है, जो Razr 50 Ultra के 32MP लेंस से अपग्रेड होगा।

Motorola Razr 60 Ultra का भारत में लॉन्च भी संभव है, क्योंकि इसे संभावित BIS सर्टिफिकेशन मिल था। याद दिला दें कि Razr 50 Ultra भारत में ₹99,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ था।

The post Motorola Razr 60 Ultra का डिजाइन आया सामने, रेंडर्स हुए लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-ultra-design-leaked/feed/ 0