Motorola Razr 60 | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Tue, 02 Sep 2025 07:51:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 लग्जरी फ्लिप फोन Motorola Razr 60 Swarovski Edition भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-swarovski-edition-india-launched/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-swarovski-edition-india-launched/#respond Tue, 02 Sep 2025 07:46:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=181473 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Motorola ने भारत में अपनी रेजर 60 सीरीज के मॉडल को लग्जरी स्मार्टफोन के रूप में उतार दिया है। यह नया डिवाइस Motorola Razr 60 Swarovski Edition नाम से लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इसे अपनी नए Brilliant Collection का हिस्सा बनाकर पेश किया है। जिसमें प्रीमियम डिजाइन Swarovski क्रिस्टल्स और हाई-एंड टेक्नोलॉजी का उपयोग […]

The post लग्जरी फ्लिप फोन Motorola Razr 60 Swarovski Edition भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने भारत में अपनी रेजर 60 सीरीज के मॉडल को लग्जरी स्मार्टफोन के रूप में उतार दिया है। यह नया डिवाइस Motorola Razr 60 Swarovski Edition नाम से लॉन्च हुआ है। कंपनी ने इसे अपनी नए Brilliant Collection का हिस्सा बनाकर पेश किया है। जिसमें प्रीमियम डिजाइन Swarovski क्रिस्टल्स और हाई-एंड टेक्नोलॉजी का उपयोग हुआ है। इसके साथ ही इसी अंदाज में moto buds LOOP भी आए हैं। आइए, दोनों की डिटेल्स जानते हैं।

Motorola Razr 60 Swarovski Edition को बेहद आकर्षक PANTONE Ice Melt कलर में लॉन्च किया गया है। इसमें क्विल्टेड लेदर से प्रेरित फिनिश के साथ 35 Swarovski क्रिस्टल्स लगाए गए हैं। जिनमें से सबसे खास 26-फेसट क्रिस्टल हिंग पर हैं। वॉल्यूम कीज पर भी क्रिस्टल-इंस्पायर्ड डिजाइन है, जो फोन को और ज्यादा लग्जरी लुक प्रदान करता है। इसके साथ कंपनी एक प्रीमियम क्रॉसबॉडी केस भी ऑफर कर रही है, जिससे यह फोन फैशन स्टेटमेंट भी बन सकता है।

स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो ब्रांड के अनुसार यह दुनिया का पहला फ्लिप फोन है जिसमें gesture-controlled video recording की सुविधा दी गई है। यानी यूजर हाथों से इशारे करके रिकॉर्डिंग शुरू, रोक या पॉज कर सकते हैं। इसमें 50MP OIS मेन कैमरा, 13MP अल्ट्रावाइड + मैक्रो लेंस और 32MP क्वाड पिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिसे moto AI सपोर्ट भी मिलता है। फोन का 3.6 इंच का एक्सटर्नल pOLED डिस्प्ले अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा है और इसमें Google Gemini AI का इंटीग्रेशन है, जिससे यूजर्स बिना फोन खोले ही AI असिस्टेंस, लाइव ट्रांसक्रिप्शन और कंटेंट समरी पा सकते हैं।

बिल्ड क्वालिटी भी उतनी ही दमदार है। इसमें Titanium-reinforced hinge दी गई है, जिसे 5 लाख से अधिक फोल्ड्स तक टेस्ट किया गया है। फोन में Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन और IP48 रेटिंग दी गई है जिससे वॉटर और डस्ट से सुरक्षा मिल जाती है। जबकि फोन के अंदर की स्क्रीन 6.9 इंच की LTPO pOLED पैनल है, जो बिना क्रीज के एक स्मूद एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है। इसके अलावा 4500 एमएएच बैटरी और 30W टर्बो पावर चार्जिंग दी गई है। बता दें कि यही स्पेक्स पूर्व में आए Motorola razr 60 में भी हैं इसलिए यहां केवल डिजाइन को प्रीमियम और यूनिक किया गया है।

ब्रांड ने moto buds LOOP (Swarovski Edition) भी पेश किए हैं। ये बड्स Swarovski के क्रिस्टल डिजाइन के साथ आए हैं। इनमें 12mm ड्राइवर्स, Spatial Audio + EVO, CrystalTalk AI और 37 घंटे तक का बैकअप मिलता है। यह 10 मिनट चार्ज करने पर ये 3 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं।

भारत में यह नया कलेक्शन 11 सितंबर 2025 से Flipkart, Motorola.in और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। कीमत की बात करें तो Razr 60 Swarovski Edition सिंगल 8GB + 256GB का लॉन्च प्राइस 54,999 रुपये है, जो बैंक ऑफर के बाद 49,999 में मिल जाएगा। वहीं, Moto Buds LOOP Swarovski Edition की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। अगर दोनों का कॉम्बो लिया जाए तो इसकी लॉन्च प्राइस 64,999 रुपये तय की गई है, जिसे ऑफर के साथ 59,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इस सेगमेंट में Motorola Razr 60 Swarovski Edition का मुकाबला बाजार में मौजूद Samsung Galaxy Z Flip6, Oppo Find N3 Flip और Tecno Phantom V Flip 2 जैसे डिवाइस से हो सकता है। हालांकि, Swarovski क्रिस्टल्स और Pantone-validated कलर के साथ मोटोरोला का नया मॉडल आगे रह सकता है। यह फोन खासकर लक्जरी स्मार्टफोन पंसद करने वालों और कुछ यूनिक रखने वाले ग्राहकों को टारगेट कर सकता है।

यदि आप एक प्रीमियम और लिमिटेड एडिशन फ्लिप फोन की तलाश में हैं जो डिजाइन और फीचर्स में अच्छा हो तो Motorola Razr 60 Swarovski Edition आपके लिए सही ऑप्शन बन सकता है। जबकि आपको डिजाइन नहीं सिर्फ फ्लिप फोन की तलाश है तो अन्य विकल्पों के साथ भी जा सकते हैं।

The post लग्जरी फ्लिप फोन Motorola Razr 60 Swarovski Edition भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-swarovski-edition-india-launched/feed/ 0
10,000 रुपये का भारी डिस्काउंट Motorola Razr फोन पर! बिक रहा है 45 हजार से भी रुपये में https://www.91mobiles.com/hindi/10000-discount-offer-on-motorola-razr-50-foldable-phone-in-india/ https://www.91mobiles.com/hindi/10000-discount-offer-on-motorola-razr-50-foldable-phone-in-india/#respond Sat, 26 Jul 2025 13:12:07 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=178940 ऑफर के बाद यह मोटोरोला का मुड़ने वाला मोबाइल कितने रुपये का पड़ेगा इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post 10,000 रुपये का भारी डिस्काउंट Motorola Razr फोन पर! बिक रहा है 45 हजार से भी रुपये में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला के रेज़र फोन उन लोगों के लिए बेहद बढिया ऑप्शन हैं जो फोल्ड होने वाले फोन चलाना तो चाहते हैं ​लेकिन इसके लिए बहुत मोटी रकम चुकाने से डरते हैं। कंपनी ने हाल ही में Motorola Razr 60 फोन भारत में लॉन्च किया है जो 49,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं आज कंपनी ने Motorola Razr 50 पर 10,000 रुपये का डिस्काउंट भी अनाउंस कर दिया है। फोन पर मिल रहे ऑफर के बाद यह मोटोरोला का मुड़ने वाला मोबाइल कितने रुपये का पड़ेगा इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Motorola Razr 50 प्राइस

  • सेलिंग प्राइस – ₹54,999
  • डिस्काउंट – ₹10,000
  • इफेक्टिव प्राइस – ₹44,999

मोटो रेज़र 50 स्मार्टफोन 54,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। कंपनी अब इस मोबाइल पर 10 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है जिसके बाद Moto Razr 50 को 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्कीम सीमित समय के लिए लाई गई है जो 23 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 31 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान कंपनी की ऑनलाइन वेबसाइट सहित ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर से भी मोटोरोला फोल्डेबल फोन सस्ते रेट पर परचेज किया जा सकता है।

क्या खरीदना चाहिए Motorola Razr 50?

कंपनी द्वारा लाए गए ऑफर के बाद यह फोल्डेबल फोन 44,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मई महीने में लॉन्च हुआ ब्रांड का लेटेस्ट Motorola Razr 60 स्मार्टफोन 49,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। अंतर सिर्फ 5,000 रुपये का है और वो भी सिर्फ चुनिंदा दिनों के लिए। ऐसे में पांच हजार के डिफरेंस को न देखते हुए लेटेस्ट मॉडल की ओर जाना फायदे का सौदा है। ये 5,000 रुपये अतिरिक्त लगाकर AI की पावर, एडवांस फीचर्स और अधिक ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स पाई जा सकती है।

Motorola razr 50 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

सबसे पहले स्क्रीन की ही बात करें तो इसमें 6.9-इंच की pOLED FHD+ AMOLED मेन डिस्प्ले दी गई है और 3.63-इंच की OLED FHD+ AMOLED कवर डिस्प्ले लगी है। मेन स्क्रीन पर 120Hz और कवर स्क्रीन पर 90Hz रिफ्रेश रेट मिलती है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300X चिपसेट लगाया गया है। और ग्राफिक्स के लिए माली-जी615 GPU फिट है। इस फोन के साथ 3 ओएस और 4 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगी।

Motorola razr 50 Ultra with 10000 rs price drop know details

Motorola Razr 50 में 8GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50MP मेन + 13MP अल्ट्रा-वाइड/मैक्रो सेंसर लगा है। वहीं, फ्रंट पर 32MP सेल्फी सेंसर मिलता है। पावर बैकअप के लिए यह मुड़ने वाला मोबाइल 4,200mAh बैटरी सपोर्ट करता है जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

Motorola razr 60 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

इस मोबाइल में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.96-इंच की FlexView FHD+ pOLED LTPO मेन डिस्प्ले दी गई है और 90Hz रिफ्रेश रेट वाली 3.63-इंच की QuickView pOLED कवर डिस्प्ले लगाई गई है। इस मोबाइल फोन को MediaTek Dimensity 7400X प्रोसेसर पर लाया गया है जिसके साथ Mali-G615 MC2 GPU दिया गया है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी है। यह मोटोरोला रेज़र फोन 3 ओएस और 4 सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ आया है।

motorola-razr-60-india-launch-date-confirmed-know-specs

Motorola razr 60 के डुअल रियर कैमरा सेटअप में 50MP OIS मेन सेंसर और 13MP अल्ट्रा-वाइड+मैक्रो कैमरा लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 32MP फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 30W TurboPower वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500mAh बैटरी दी गई है।

The post 10,000 रुपये का भारी डिस्काउंट Motorola Razr फोन पर! बिक रहा है 45 हजार से भी रुपये में first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/10000-discount-offer-on-motorola-razr-50-foldable-phone-in-india/feed/ 0
8GB रैम, 32MP सेल्फी कैमरा, 6.9 इंच स्क्रीन वाले Motorola के फ्लिप स्मार्टफोन की सेल शुरू https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-india-sale-price-offers-specifications/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-india-sale-price-offers-specifications/#respond Wed, 04 Jun 2025 07:16:56 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=175076 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Motorola की रेजर 60 सीरीज भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुकी है इसके तहत रेजर 60 और रेजर 60 अल्ट्रा स्मार्टफोन आए हैं। इनमें से बेस मॉडल Motorola Razr 60 स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू हो गई है। इस दमदार फ्लिप फोन में आपको MediaTek Dimensity 7400X चिपसेट, 8GB रैम, 256 जीबी स्टोरेज, 50 […]

The post 8GB रैम, 32MP सेल्फी कैमरा, 6.9 इंच स्क्रीन वाले Motorola के फ्लिप स्मार्टफोन की सेल शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Motorola Razr 60 में 6.96-इंच pOLED प्राइमरी डिस्प्ले है।
  • इसमें 3.63-इंच QuickView कवर डिस्प्ले भी मिलता है।
  • यह MediaTek Dimensity 7400X प्रोसेसर से लैस है।

Motorola की रेजर 60 सीरीज भारतीय बाजार में लॉन्च हो चुकी है इसके तहत रेजर 60 और रेजर 60 अल्ट्रा स्मार्टफोन आए हैं। इनमें से बेस मॉडल Motorola Razr 60 स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू हो गई है। इस दमदार फ्लिप फोन में आपको MediaTek Dimensity 7400X चिपसेट, 8GB रैम, 256 जीबी स्टोरेज, 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 4,500 एमएएच बैटरी जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। आइए, आपको सेलिंग प्लेटफार्म, स्पेसिफिकेशंस, ऑफर्स और कीमत की जानकारी देते हैं।

Motorola Razr 60 कीमत, ऑफर्स और सेल डिटेल्स और उपलब्धता

  • Motorola Razr 60 स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू हो चुकी है यह डिवाइस सिंगल स्टोरेज ऑप्शन 8GB रैम + 256 जीबी वैरियंट में 49,999 रुपये में उपलब्ध है।
  • अगर आप डिवाइस को खरीदने की इच्छा रखते हैं तो यह ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, मोटोरोला वेबसाइट, रिलायंस डिजिटल और अन्य रिटेल स्टोर्स पर मिल जाएगा।
  • ऑफर्स की बात करें तो रिटेल स्टोर्स और ऑनलाइन साइट पर बैंक ऑफर सहित नो कॉस्ट EMI जैसे विकल्प दिए जा रहे हैं।
  • इसके अलावा यह डिवाइस PANTONE Gibraltar Sea, PANTONE Lightest Sky और PANTONE Spring Bud जैसे तीन कलर ऑप्शंस में मिल जाएगा।

Motorola Razr 60 flip smartphone launched in India, know specifications and price

Motorola Razr 60 स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Motorola Razr 60 में 6.9 इंच का FHD+ LTPO AMOLED मेन डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस दी गई है। जबकि इसमें 3.6 इंच का LTPS AMOLED कवर डिस्प्ले है, जो Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन से लैस है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट और 1,700 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
  • प्रोसेसर: यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7400X चिपसेट से लैस है, जिसमें Mali-G615 MC2 GPU शामिल है।
  • रैम और स्टोरेज: Motorola Razr 60 में ग्राहकों को 8GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज तकनीक दी गई है।

  • कैमरा: Motorola Razr 60 बैक पैनल पर 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है और 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मैक्रो फंक्शन के साथ मिलता है। वहीं, फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह डिवाइस कैमरा फीचर्स प्रदान करता है जैसे कि कैमकोडर-स्टाइल वीडियो रिकॉर्डिंग, कैमरा कार्टून मोड, नाइट विज़न, और Google के मैजिक इरेजर, मैजिक एडिटर, और फोटो अनब्लर आदि।
  • बैटरी और चार्जिंग: Motorola Razr 60 में 4,500mAh की बैटरी है, जो 30W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट प्रदान करती है।
  • सॉफ्टवेयर: सॉफ्टवेयर के मामले में Motorola Razr 60 बॉक्स से बाहर Android 15 पर चलता है। इसमें लगभग स्टॉक Android UI है। इसके साथ ही हैंडसेट में Moto AI भी है, जो स्क्रीन पर दिख रहे कंटेंट को समझता है और रियल-टाइम सुझाव देता है। साथ ही Catch-Me Up फीचर नोटिफिकेशन का सारांश प्रदान करता है।
  • अन्य फीचर्स: Motorola Razr 60 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos सपोर्ट और IP48 रेटिंग है।


Motorola Razr 60 Price
Rs. 49,999
Go To Store
See All Prices

The post 8GB रैम, 32MP सेल्फी कैमरा, 6.9 इंच स्क्रीन वाले Motorola के फ्लिप स्मार्टफोन की सेल शुरू first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-india-sale-price-offers-specifications/feed/ 0
भारत में लॉन्च हुआ Motorola Razr 60 फ्लिप स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशंस और प्राइस https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-flip-smartphone-launched-in-india-know-specifications-and-price/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-flip-smartphone-launched-in-india-know-specifications-and-price/#respond Wed, 28 May 2025 06:49:38 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174570 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Motorola ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन लाइनअप में नया Motorola Razr 60 भारत में पेश कर दिया है। यह नया फ्लिप फोन न केवल दमदार फीचर्स से लैस है, बल्कि डिजाइन के मामले में भी प्रीमियम है। इस बार कंपनी ने इनोवेटिव बिल्ड क्वालिटी, बेहतर डुअल डिस्प्ले, दमदार परफॉरमेंस और लेटेस्ट Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे […]

The post भारत में लॉन्च हुआ Motorola Razr 60 फ्लिप स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशंस और प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
Highlights

  • Motorola Razr 60 में 6.96-इंच pOLED प्राइमरी डिस्प्ले है।
  • इसमें 3.63-इंच QuickView कवर डिस्प्ले भी मिलता है।
  • यह MediaTek Dimensity 7400X प्रोसेसर से लैस है।

Motorola ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन लाइनअप में नया Motorola Razr 60 भारत में पेश कर दिया है। यह नया फ्लिप फोन न केवल दमदार फीचर्स से लैस है, बल्कि डिजाइन के मामले में भी प्रीमियम है। इस बार कंपनी ने इनोवेटिव बिल्ड क्वालिटी, बेहतर डुअल डिस्प्ले, दमदार परफॉरमेंस और लेटेस्ट Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे कई फीचर्स की पेशकश की है। आइए, आगे मोटो रेजर 60 के बारे में फुल डिटेल्स जानते हैं।

Motorola Razr 60 कीमत और उपलब्धता

  • मोटोरोला ने अपने रेजर 60 स्मार्टफोन को सिंगल स्टोरेज वैरियंट 8GB रैम +256 जीबी में भारतीय बाजार में एंट्री दी है।
  • डिवाइस की कीमत 49,999 रुपये रखी गई है। यह PANTONE Gibraltar Sea, Lightest Sky और Spring Bud जैसे तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
  • फोन की सेल आने वाले 4 जून से दोपहर 12:00 बजे ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट, कंपनी वेबसाइट और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर शुरू होगी।

Motorola Razr 60 स्पेसिफिकेशंस

दो डिस्प्ले

Motorola Razr 60 में 6.96-इंच की FlexView FHD+ pOLED LTPO इंटरनल डिस्प्ले है, जो 1080×2640 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह स्क्रीन 120% DCI-P3 कलर गमट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है, जिससे यह धूप में भी शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है। फोन का 3.63-इंच का QuickView कवर डिस्प्ले भी pOLED टेक्नोलॉजी पर आधारित है और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका रिजॉल्यूशन 1056×1066 पिक्सल है और यह Corning Gorilla Glass Victus से प्रोटेक्टेड है, जिससे यह मजबूत और स्क्रैच-रेसिस्टेंट भी रहता है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Motorola Razr 60 में MediaTek Dimensity 7400X प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें 2x Cortex-A78 कोर (2.6GHz) और 6x Cortex-A55 कोर (2GHz) हैं, जो बेहतर मल्टीटास्किंग और पावर एफिशिएंसी सुनिश्चित करते हैं। ग्राफिक्स के लिए Mali-G615 MC2 GPU का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 15 पर चलता है और कंपनी इसमें 3 साल के मेजर OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा करती है।

कैमरा

Motorola Razr 60 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट के साथ) और 13MP का अल्ट्रा-वाइड + मैक्रो कैमरा है। यह कैमरा 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है जबकि फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है और शानदार पोर्ट्रेट व वीडियो कॉलिंग अनुभव देता है।

बैटरी और चार्जिंग

Motorola Razr 60 में 4500mAh की बैटरी है, जो 30W TurboPower वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

डायमेंशन और अन्य फीचर्स

फोन की फोल्डेड स्थिति में मोटाई 15.85mm और अनफोल्डेड में 7.25mm है, जबकि इसका वज़ 188 ग्राम है। Motorola ने इसमें भारत का पहला पर्ल एसीटेट और फैब्रिक फिनिश बैक दिया है, जो इसे बेहद प्रीमियम लुक देता है।टाइटेनियम रिइन्फोर्स्ड हिंज को 5 लाख बार फ्लिप करने तक टेस्ट किया गया है, जिससे इसकी मजबूती साबित होती है।अन्य फीचर्स में Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स, USB Type-C ऑडियो, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, दमदार वाइब्रेशन मोटर, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, 5G सपोर्ट, और IP48 रेटिंग शामिल हैं।

Motorola Razr 60 विकल्प

Motorola Razr 60 के विकल्प के रूप में Samsung Galaxy Z Flip 5, OPPO Find N3 Flip और Tecno Phantom V Flip 2 अच्छे हैं। इनमें भी 8GB से 12जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ दो डिस्प्ले और कई शानदार स्पेसिफिकेशन मिलते हैं। कीमत के मामले में भी यह स्मार्टफोन 50 से 60 हजार के बीच सेल हो रहे हैं।


Motorola Razr 60 Price
Rs. 49,999
Go To Store
See All Prices

The post भारत में लॉन्च हुआ Motorola Razr 60 फ्लिप स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशंस और प्राइस first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-flip-smartphone-launched-in-india-know-specifications-and-price/feed/ 0
फ्लिप स्मार्टफोन Motorola Razr 60 की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, जानें स्पेसिफिकेशंस डिटेल्स https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-india-launch-date-confirmed-know-specs/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-india-launch-date-confirmed-know-specs/#respond Thu, 22 May 2025 08:40:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=174213 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Motorola ने इस महीने की शुरुआत में razr 60 Ultra लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Motorola razr 60 की इंडिया लॉन्च डेट शेयर कर दी है। इसे लेकर ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर माइक्रो साइट लाइव हो गई है। यह 28 मई को भारत में पेश किया जाएगा और 8GB […]

The post फ्लिप स्मार्टफोन Motorola Razr 60 की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, जानें स्पेसिफिकेशंस डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola ने इस महीने की शुरुआत में razr 60 Ultra लॉन्च किया था। वहीं, अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर Motorola razr 60 की इंडिया लॉन्च डेट शेयर कर दी है। इसे लेकर ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर माइक्रो साइट लाइव हो गई है। यह 28 मई को भारत में पेश किया जाएगा और 8GB RAM+256GB स्टोरेज वाले सिंगल वैरियंट में एंट्री लेगा। आइए, आगे सामने आई पूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं।

Motorola razr 60 इंडिया लॉन्च डेट

  • फ्लिपकार्ट पर सामने आई जानकारी के मुताबिक Motorola razr 60 5G मोबाइल भारत में 28 मई को दोपहर 12:00 लॉन्च कर दिया जाएगा।
  • फोन की उपलब्धता की बात करें तो कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि इसे इ-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, motorola.in और ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल किया जाएगा।
  • कीमत की डिटेल्स अगले हफ्ते यानी 28 मई को लॉन्च के दिन सामने आएगी।
  • यह स्मार्टफोन Gibraltar Sea, Spring Bud और Lightest Sky जैसे तीन आकर्षक PANTONE कलर ऑप्शंस में लॉन्च होगा।
  • ब्रांड के अनुसार यह दुनिया का पहला वीडियो जेस्चर फीचर वाला डिवाइस बनेगा। इसमें टाइटेनियम-रिइन्फोर्स्ड हिंज मौजूद है जो 5 लाख फ्लिप्स तक टेस्टेड है।

Motorola razr 60 के स्पेसिफिकेशंस

  • इंटरनल डिस्प्ले: Motorola razr 60 में दो डिस्प्ले मिलते हैं। इसका इंटरनल डिस्प्ले 6.96 इंच का FlexView FHD+ pOLED LTPO पैनल है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2640 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 1Hz से 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और 120% DCI-P3 कलर गमट के साथ आता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है, जो इसे काफी ब्राइट और विविड बनाती है।
  • कवर डिस्प्ले: फोन का कवर डिस्प्ले 3.63 इंच का QuickView pOLED LTPS पैनल है जिसका रिजॉल्यूशन 1056×1066 पिक्सल है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी ब्राइटनेस 1700 निट्स तक जाती है और यह Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन वाला है।
  • प्रोसेसर: Motorola razr 60 स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400X प्रोसेसर दिया गया है। जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU है, जिसमें 2x Cortex-A78 कोर 2.6GHz की स्पीड पर और 6x Cortex-A55 कोर 2GHz की स्पीड पर काम करते हैं। ग्राफिक्स के लिए Mali-G615 MC2 GPU का इस्तेमाल किया गया है।
  • रैम और स्टोरेज: Motorola razr 60 में 8GB की LPDDR4X RAM दी गई है और इसके साथ 256GB की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है।

  • ऑपरेटिंग सिस्टम: डिवाइस Android 15 पर आधारित है और Motorola ने इसमें 3 साल के मेजर OS अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है, जिससे यह लंबे समय तक अपडेटेड और सुरक्षित रहेगा।
  • कैमरा: फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर है जो f/1.7 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आता है। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है जो मैक्रो मोड को भी सपोर्ट करता है। यह सेटअप 4K @30fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। वहीं, फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/2.4 है।
  • बैटरी और चार्जिंग: Motorola razr 60 में 4500mAh की बैटरी है। यह 30W TurboPower वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • डिजाइन और थिकनेस: फोन की मोटाई फोल्ड ओपन स्थिति में 7.25mm और क्लोज होने पर 15.85mm है। इसका कुल वजन 188 ग्राम है। डिवाइस को स्टाइलिश और टिकाऊ बनाने के लिए इसमें भारत का पहला पर्ल एसीटेट और फैब्रिक फिनिश बैक दिया गया है। साथ ही, टाइटेनियम रिइन्फोर्स्ड हिंज को 5 लाख फ्लिप्स तक टेस्ट किया गया है।
  • अन्य: स्मार्टफोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, दमदार वाइब्रेशन मोटर, कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6E (2.4GHz/5GHz), Bluetooth 5.3 जैसे कई ऑप्शंस हैं। Motorola razr 60 में USB Type-C ऑडियो पोर्ट है और यह स्टीरियो स्पीकर्स के साथ Dolby Atmos ऑडियो तकनीक को सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह फोन IP48 रेटिंग से लैस है।


Motorola Razr 60 Price
Rs. 49,999
Go To Store
See All Prices

The post फ्लिप स्मार्टफोन Motorola Razr 60 की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, जानें स्पेसिफिकेशंस डिटेल्स first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-india-launch-date-confirmed-know-specs/feed/ 0
दो स्क्रीन वाला Motorola का मुड़ने वाला फोन, 13 मई को होगा इंडिया में लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/13-may-motorola-razr-60-ultra-launch-date-in-india-confirmed/ https://www.91mobiles.com/hindi/13-may-motorola-razr-60-ultra-launch-date-in-india-confirmed/#respond Thu, 08 May 2025 04:37:39 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=173303 स्टाइलिश डिजाइन और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस स्मार्टफोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

The post दो स्क्रीन वाला Motorola का मुड़ने वाला फोन, 13 मई को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला ने पिछले सप्ताह ही टीज़ कर दिया था कि वह भारत में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोंस की नई खेप उतारने वाली है। बीते माह ‘रेज़र 60’ सीरीज को ग्लोबल मार्केट में उतारने के बाद अब इसे अपने देश में लाया जा रहा है। कंपनी की ओर से बता दिया गया है कि Motorola Razr 60 Ultra 13 मई को इंडिया में लॉन्च होगा। इस मुड़ने वाले फोन में दो स्क्रीन दी गई है। स्टाइलिश डिजाइन और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस स्मार्टफोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

Motorola Razr 60 Ultra इंडिया लॉन्च डिटेल

मोटोरोला ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ​ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि वह आने वाली 13 मई को रेज़र 60 अल्ट्रा 5जी फोन भारत में लॉन्च करेगी। इस दिन दोपहर के 12 मोबाइल नए फोल्डेबल मोबाइल फोन की कीमत और सेल डेट से पर्दा उठाया जाएगा। वहीं ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर इस स्मार्टफोन की माइक्रो साइट लाइव कर दी गई है जहां फोन लॉन्च अनाउंमेंट लाइव देखी जा सकेगी। इसके साथ ही कंपनी ने बताया है कि Reliance Digital पर भी Razr 60 Ultra की सेल ऑफर्स के साथ होगी।

Motorola Razr 60 Ultra की स्क्रीन

मोटोरोला रेज़र 60 अल्ट्रा फोल्डेबल फोन है जिसमें डुअल डिस्प्ले सेटअप दिया गया है। यानी फोन को मोड़ने के बाद भी बाहर एक डिस्प्ले मिलेगी। इसे सेकेंडरी स्क्रीन या कवर डिस्प्ले कहा जा सकता है जो 4-इंच की है। यह 1272 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन QuickView pOLED LTPO डिस्प्ले है जो 1-165Hz रिफ्रेश रेट और 3000निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।

वहीं फोन को खोलने यानी ओपन करने के बाद अंदर 1224 × 2992 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 7-इंच की FlexView 1.5K प्राइमरी स्क्रीन दी गई है। यह भी pOLED LTPO पैनल पर बनी है और 1-165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 4000निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस स्क्रीन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Ceramic की प्रोटेक्शन दी गई है जिसपर Dolby Vision सपोर्ट भी मिलता है।

Motorola Razr 60 Ultra की स्पेसिफिकेशन

परफॉर्मेंस

मोटोरोला रेज़र 60 अल्ट्रा में क्वालकॉम का 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना Snapdragon 8 Elite ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 4.47GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 830 GPU मिलता है।

मेमोरी

Motorola Razr 60 Ultra ग्लोबल मार्केट में 16GB RAM पर लॉन्च किया गया है और इस रैम मेमोरी इंडियन मॉडल में भी मिलने की उम्मीद है। यह LPDDR5X RAM तकनीक है। वहीं मोबाइल में डाटा स्टोेर करने के लिए 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकती है। हो सकता है कि यह फोल्डेबल फोन एक से अधिक वेरिएंट्स में इंडिया में लॉन्च किया जाए।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस मुड़ने वाले मोबाइल फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर के साथ एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए Motorola Razr 60 Ultra 5G फोन में 4,700mAh बैटरी दी गई है। वहीं इस बैटरी को तेजी चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

Motorola Razr 60 Price
Rs. 49,999
Go To Store
See All Prices

The post दो स्क्रीन वाला Motorola का मुड़ने वाला फोन, 13 मई को होगा इंडिया में लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/13-may-motorola-razr-60-ultra-launch-date-in-india-confirmed/feed/ 0
Motorola Razr 60 का डिजाइन और कलर्स लॉन्च से पहले आए सामने, प्रोमो मटेरियल हुआ लीक https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-colours-design-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-colours-design-leaked/#respond Wed, 23 Apr 2025 06:13:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=172217 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

मोटोरोला की Razr 60 सीरीज 24 अप्रैल यानी कल ग्लोबली लॉन्च होने वाली है। इसके तहत Motorola Razr 60 और Motorola Razr 60 Ultra जैसे दो मॉडल आने की उम्मीद है। यह मोबाइल्स सबसे पहले ग्लोबल बाजार में लॉन्च होंगे इसके बाद इन्हें भारत सहित अन्य बाजारों में एंट्री मिलेगी। हालांकि फिलहाल आधिकारिक होने में […]

The post Motorola Razr 60 का डिजाइन और कलर्स लॉन्च से पहले आए सामने, प्रोमो मटेरियल हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला की Razr 60 सीरीज 24 अप्रैल यानी कल ग्लोबली लॉन्च होने वाली है। इसके तहत Motorola Razr 60 और Motorola Razr 60 Ultra जैसे दो मॉडल आने की उम्मीद है। यह मोबाइल्स सबसे पहले ग्लोबल बाजार में लॉन्च होंगे इसके बाद इन्हें भारत सहित अन्य बाजारों में एंट्री मिलेगी। हालांकि फिलहाल आधिकारिक होने में कुछ समय बाकी है इससे पहले ही बेस मॉडल रेजर 60 का डिजाइन और कलर ऑप्शंस सामने आ गए हैं। आइए, आगे आपको लीक प्रोमो मटेरियल में सामने आई डिटेल्स बताते हैं।

Motorola Razr 60 का डिजाइन और कलर्स (लीक)

Motorola Razr 60 को लेकर नया लीक EVLeaks के जरिए सामने आया है। जिसमें मार्केटिंग इमेज शामिल हैं। आप नीचे स्लाइड में देख सकते हैं कि अलग-अलग एंगल से स्टैंडर्ड मोटोरोला रेजर 60 देखने को मिलता है।

  • सभी इमेज देख के साफ नजर आता है कि डिवाइस Pantone Gibraltar Sea (नीला), Pantone Lightest Sky (सफेद) और Spring Bud (हरा) जैसे तीन रंगो में आएगा ।
  • ब्लू वैरियंट में नायलॉन-प्रेरित फिनिश देखने को मिलता है। जबकि ग्रीन में पिछली जनरेशन की तरह फॉक्स वेगन लेदर फिनिश देखने को मिलता है।
  • इन तस्वीरों में से एक में वाइट मॉडल का साइड-व्यू भी देखा जा सकता है।
  • Motorola Razr 60 Ultra के मुकाबले, स्टैंडर्ड मॉडल का सामने का हिस्सा कुछ मोटा लग रहा है। यही पिछले साल के मॉडल्स में भी देखने को मिला था।

Motorola Razr 60 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

डिस्प्ले: TENAA लिस्टिंग के अनुसार Motorola Razr 60 का प्राइमरी डिस्प्ले 6.9-इंच का OLED पैनल हो सकता है, जो FHD+रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। जबकि आउटर डिस्प्ले 3.63 इंच का रखा जा सकता है। जो संभवतः 1056 x 1056 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला OLED पैनल होगा। बता दें कि ये खूबियां पूर्व मॉडल Motorola Razr 50 के डिस्प्ले से मिलती-जुलती हैं।

कैमरा: कवर स्क्रीन के निचले दाएं कोने में एक 50MP का प्राइमरी कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम के साथ) और एक 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा होने की उम्मीद है। जबकि अंदर की स्क्रीन पर एक सेंट्रल पंच-होल हो सकता है जिसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

प्रोसेसर: इस फोल्डेबल Motorola Razr 60 डिवाइस में 2.75GHz फ्रीक्वेंसी वाला MediaTek Dimensity 7400x चिपसेट होने बात सामने आई है।

मेमोरी: यह Motorola फोन 8GB, 12GB, 16GB और 18GB रैम ऑप्शंस में आ सकता है। स्टोरेज के लिए 128GB, 256GB, 512GB और 1TB तक के विकल्प हो सकते हैं।

बैटरी: फोन के अंदर 4,500mAh की डुअल-सेल बैटरी हो सकती है, जिसे 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

सॉफ्टवेयर: हार्डवेयर के ऊपर Android 15 पर आधारित Hello UI मिलने की उम्मीद जताई गई है।

डायमेंशन और वजन: Motorola Razr 60 फोन 171.3 मिमी लंबा, 73.99 मिमी चौड़ा और 7.25 मिमी पतला हो सकता है। जबकि इसका वजन लगभग 188 ग्राम हो सकता है।

The post Motorola Razr 60 का डिजाइन और कलर्स लॉन्च से पहले आए सामने, प्रोमो मटेरियल हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-colours-design-leaked/feed/ 0
Motorola Razr 60 के फुल स्पेसिफिकेशंस आए सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-full-specifications-launch-expected-soon/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-full-specifications-launch-expected-soon/#respond Thu, 27 Mar 2025 04:45:52 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=170226 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

मोटोरोला इन दिनों में अपनी रेजर 60 सीरीज पर काम कर रहा है इसमें कंपनी Motorola Razr 60 और Motorola Razr 60 Ultra जैसे दो स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। दोनों मोबाइल्स को लेकर लगातार जानकारियां सामने आ रही है वहीं, लेटेस्ट अपडेट में Razr 60 फोन को TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। […]

The post Motorola Razr 60 के फुल स्पेसिफिकेशंस आए सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला इन दिनों में अपनी रेजर 60 सीरीज पर काम कर रहा है इसमें कंपनी Motorola Razr 60 और Motorola Razr 60 Ultra जैसे दो स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। दोनों मोबाइल्स को लेकर लगातार जानकारियां सामने आ रही है वहीं, लेटेस्ट अपडेट में Razr 60 फोन को TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। जिसमें इसके लगभग फुल स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं। आइए, आगे जानते हैं कि डिवाइस में क्या खास मिल सकता है।

Motorola Razr 60 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: TENAA लिस्टिंग के अनुसार मोटोरोला रेजर 60 में 3.63-इंच की कवर OLED स्क्रीन मिल सकती है। जो 1056 x 1056 पिक्सल्स का रिजॉल्यूशन दे सकती है। वहीं, इसके अंदर 6.9-इंच का फोल्डेबल OLED डिस्प्ले हो सकता है। जिसका फुल HD+ रिजॉल्यूशन 1080 x 2460 पिक्सल का रखा जा सकता है।
  • प्रोसेसर: TENAA लिस्टिंग के अनुसार, मोटोरोला रेजर 60 में 2.75GHz क्लॉक स्पीड वाला चिपसेट मिलेगा, जो कि Dimensity 7400x होने की संभावना है।

 

  • रैम और स्टोरेज: यह स्मार्टफोन चीन में 8GB, 12GB, 16GB और 18GB रैम ऑप्शन के साथ आने की उम्मीद है। वहीं, स्टोरेज के लिए 128GB, 256GB, 512GB और 1TB वैरियंट मिल सकते हैं।
  • कैमरा: Motorola Razr 60 स्मार्टफोन में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, बैक पैनल पर 50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप मिलने की बात सामने आई है। इसके अलावा, डिवाइस 3x ऑप्टिकल जूम को भी सपोर्ट कर सकता है।
  • बैटरी: रिपोर्ट्स के अनुसार, डिवाइस में 4,500mAh (टिपिकल वैल्यू) बैटरी होगी। हालांकि, TENAA लिस्टिंग में इसे 1,090mAh + 3,815mAh के डुअल-सेल बैटरी सेटअप के रूप में दर्शाया गया है, जो कुल 4,275mAh की रेटेड क्षमता लग रही है। मोटोरोला रेजर 60 स्मार्टफोन 30W वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।
  • सिक्योरिटी: डिवाइस में सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
  • डायमेंशन और वजन: लीक के अनुसार डिवाइस का माप 171.3 x 73.99 x 7.25 मिमी तथा वजन 188 ग्राम होगा।

आखिर में आपको बताते चलें कि पिछले रिलीज पैटर्न के अनुसार यह अनुमान लगाया जा सकता है कि मोटोरोला रेजर 60 पहले चीन में आएगा। जिसके बाद इसे अन्य बाजारों में उपलब्ध कराया जा सकता है। वहीं, फिलहाल भारत में पूर्व मॉडल Motorola Razr 50 करीब 54,950 में सेल हो रहा है।

The post Motorola Razr 60 के फुल स्पेसिफिकेशंस आए सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-full-specifications-launch-expected-soon/feed/ 0
लॉन्च से पहले Motorola Razr 60 के स्पेसिफिकेशंस, कलर ऑप्शन और डिजाइन हुआ लीक https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-specifications-colour-options-design-leaked/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-specifications-colour-options-design-leaked/#respond Thu, 20 Mar 2025 10:32:53 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=169777 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Motorola जल्द ही अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Razr 60 सीरीज के तहत लेकर आ सकता है। इसमें Motorola Razr 60 बेस होगा। जबकि Motorola Razr 60 Ultra बड़ा वैरियंट हो सकता है। हालांकि अभी इनके बारे में ब्रांड की ओर से कोई ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन XpertPick की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बेस मॉडल के […]

The post लॉन्च से पहले Motorola Razr 60 के स्पेसिफिकेशंस, कलर ऑप्शन और डिजाइन हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola जल्द ही अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन Razr 60 सीरीज के तहत लेकर आ सकता है। इसमें Motorola Razr 60 बेस होगा। जबकि Motorola Razr 60 Ultra बड़ा वैरियंट हो सकता है। हालांकि अभी इनके बारे में ब्रांड की ओर से कोई ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन XpertPick की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बेस मॉडल के डिजाइन और फीचर्स की पूरी जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं Razr 60 में क्या खास मिल सकता है।

Motorola Razr 60 कलर्स और डिजाइन (लीक)

  • Motorola Razr 60 को तीन शानदार रंगों में लॉन्च किया जा सकता है। जिसमें Pantone Gibraltar Sea नायलॉन-इंस्पायर्ड टेक्सचर, Pantone Lightest Sky असेटेट फिनिश और Spring Bud शामिल हो सकते हैं।
  • डिजाइन की बात करें, तो लीक हुई 360-डिग्री इमेज से पता चलता है कि Razr 60 का लुक पिछले साल के Razr 50 से बहुत अलग नहीं होगा।

Motorola Razr 60 स्पेसिफिकेशंस (लीक)

ड्यूरेबिलिटी और डिस्प्ले

लीक में बताया गया है कि Motorola Razr 60 को IP48 रेटिंग मिल सकती है। जिसका मतलब है कि इसमें डस्ट प्रोटेक्शन भी होगा। जबकि इससे पहले Razr 50 में IPX8 रेटिंग थी, जो केवल वाटर रेसिस्टेंस थी। डिस्प्ले की बात करें तो Razr 60 में 6.7-इंच की pOLED HDR10+ फोल्डेबल स्क्रीन मिल सकती है। यह स्क्रीन Razr 50 और Razr 40 की 6.9-इंच डिस्प्ले से छोटी होगी लेकिन पुराने Razr 2022 के बराबर रखी जा सकती है। नया फीचर ‘वेट टच फंक्शनालिटी’ जोड़ा जा सकता है। जिससे गीले हाथों से भी डिस्प्ले आसानी से ऑपरेट करने की अनुमति मिलेगी।

परफॉर्मेंस और स्टोरेज

Motorola Razr 60 में नया Dimensity 7400X प्रोसेसर लगाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 12GB तक LPDDR4x रैम और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है। इसमें RAM Boost फीचर भी दिया जा सकता है। जिससे वर्चुअल रैम बढ़ाई जा सकेगी।

बैटरी और चार्जिंग

Razr 60 में 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह Razr 50 की 4,200mAh बैटरी के मुकाबले अपग्रेड हो सकता है। आगामी फोन में 30W Turbo चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।

कैमरा सेटअप

आगामी Motorola Razr 60 में रियर पैनल पर 50MP का OIS-सपोर्टेड Ultra Pixel प्राइमरी सेंसर लगाया जा सकता है। जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी बेहतर की जा सकती है। फोन में अल्ट्रा-वाइड लेंस पहले के मुकाबले 4x ज्यादा एरिया कवर कर सकता है। यही नहीं मैक्रो शॉट्स के लिए भी सपोर्ट मिलने की डिटेल्स मिली हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।

AI और सिक्योरिटी फीचर्स, ओएस

फोन में Moto-AI फीचर्स मिल सकते हैं। जिससे कैमरा और ओवरऑल परफॉर्मेंस को बेहतर बनाया जा सकता है। इसमें Moto Secure और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा Razr 60 के Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आने की संभावना है।

The post लॉन्च से पहले Motorola Razr 60 के स्पेसिफिकेशंस, कलर ऑप्शन और डिजाइन हुआ लीक first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-razr-60-specifications-colour-options-design-leaked/feed/ 0