Motorola X70 Air Pro | Tech News in Hindi (टेक न्यूज़) https://www.91mobiles.com/hindi Wed, 31 Dec 2025 05:22:03 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.5.3 Motorola Signature 7 जनवरी को होगा इंडिया में लॉन्च, मिलेगा प्रीमियम लुक वाला स्लीम डिजाइन https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-signature-launch-date-in-india-7-january-2026-announced/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-signature-launch-date-in-india-7-january-2026-announced/#respond Wed, 31 Dec 2025 05:22:03 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=187834 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

Motorola Signature स्मार्टफोन को कंपनी ने जब से टीज़ किया है, तब से ही लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि इस फोन में क्या खास होने वाला है। ब्रांड की ओर से मोबाइल की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स तो अभी शेयर नहीं की गई है लेकिन फोन लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया […]

The post Motorola Signature 7 जनवरी को होगा इंडिया में लॉन्च, मिलेगा प्रीमियम लुक वाला स्लीम डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

Motorola Signature स्मार्टफोन को कंपनी ने जब से टीज़ किया है, तब से ही लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि इस फोन में क्या खास होने वाला है। ब्रांड की ओर से मोबाइल की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स तो अभी शेयर नहीं की गई है लेकिन फोन लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया गया है। कंपनी की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि मोटोरोला सिग्नेचर 7 जनवरी 2026 को इंडिया में लॉन्च होगा।

Motorola Signature इंडिया में 7 जनवरी को लॉन्च होगा। इसी दिन कंपनी फोन की कीमत और सेल डेट सहित इसके फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देगी। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर इस मोबाइल का प्रोडक्ट पेज लाइव कर दिया गया है जो दर्शाता है कि मोटोरोला सिग्नेचर फोन की सेल इसी शॉपिंग साइट पर लाइव होगी। ब्रांड टीज़र के मुताबिक यह प्रीमियम लुक व स्लीम डिजाइन वाला स्मार्टफोन हो सकता है जो मिडरेंज स्पेसिफिकेशन्स के साथ मार्केट में दस्तक देगा।

गौरतलब है कि कल ही हमें जानकारी मिली थी कि मोटोरोला कंपनी 6 जनवरी को एक ग्लोबल लॉन्च ईवेंट आयोजन कर रही है जिसके मंच से नया फोन लॉन्च होगा। इसका नाम ​लीक्स में Motorola Edge 70 Ultra बताया जा रहा है। वहीं इसी दिन 6 जनवरी को चाइना में Motorola X70 Air Pro लॉन्च हो रहा है। ये दोनों एक ही मोबाइल बताए जा रहे हैं। अगर लीक्स की मानें तो यही मोटोरोला फोन भारत में Motorola Signature नाम के साथ लॉन्च होगा।

यानी चीन में मोटोरोला एक्स70 एयर प्रो, ग्लोबल मार्केट में मोटोरोला ऐज 70 अल्ट्रा और इंडिया में मोटोरोला सिग्नेचर एक ही फोन के अलग-अलग नाम हो सकते हैं। X70 Air Pro 6 जनवरी को लॉन्च हो रहा है और ठीक 1 दिन बाद 7 जनवरी को इंडिया में Motorola Signature लॉन्च होगा। अगर कंपनी चाइना, ग्लोबल और इंडियन मॉडल में बदलाव नहीं करती है तो मोटोरोला सिग्नेचर इंडिया लॉन्च से एक दिन पहले ही हमें इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिल जाएगी।

Motorola Signature के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के मुताबिक यह डिवाइस Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है। बीते दिनों इंडिया में OnePlus 15R स्मार्टफोन इसी प्रोसेसर के साथ आया था। वनप्लस 15आर भारत में बिक रहा इस मोबाइल सीपीयू वाला इकलौता डिवाइस है और मोटोरोला सिग्नेचर इसी प्रोसेसर वाला दूसरा फोन बनेगा।

क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 8 जेन 5 की बात करें तो यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.32गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक पर रन करने की क्षमता रखता है। मोटोरोला सिग्नेचर को भारत में 12GB पर लॉन्च किया जा सकता है और टॉप वेरिएंट में 512GB स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं कुछ लीक्स में इस फोन को 16GB RAM के साथ लाए जाने की बात भी कही गई है।

motorola-signature-smartphone-launch-design-leaked

डिस्प्ले की बात करें तो Motorola Signature को 6.7-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किए जाने की बात लीक में सामने आई है। यह OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले बताई जा रही है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। वहीं फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला सिग्नेचर को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया सकता है।

लीक के अनुसार इस मोबाइल में एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। इस पेरिस्कोप लेंस की फोकल लेंथ 12-71mm बताई गई है जो लॉन्ग-रेंज फोटोग्राफी और बेहतर पोर्ट्रेट शॉट्स ले सकेगा। चर्चा है कि इस मोबाइल में Sony LYTIA लेंस का इस्तेमाल किया जाएगा। फिलहाल कैमरा सेंसर्स की मेगापिक्सल पावर सामने नहीं आई है लेकिन इसे ऑप्टिकल ईमेज स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस किया जाएगा।

Moto Edge 70

Motorola Signature को ग्लोबल मार्केट में Motorola Edge 70 Ultra नाम के साथ लाए जाने की बात सही साबित होती है तो यह 15 दिसंबर को इंडिया में लॉन्च हुए Motorola Edge 70 का सक्सेसर भी कहा जाएगा। यह 29,999 रुपये का स्मार्टफोन है जो Snapdragon 7 Gen 4 पर करता है। इसमें 6.67-इंच की 1.5K pOLED स्क्रीन, 5000एमएएच बैटरी, 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है। बहरहाल इस मोबाइल फोंस के नाम और रिब्रांडिड वर्जन होने की बातें कंफर्म नहीं कही जा सकती है और इन्हें महज एक लीक के तौर पर लेना बेहतर होगा।

The post Motorola Signature 7 जनवरी को होगा इंडिया में लॉन्च, मिलेगा प्रीमियम लुक वाला स्लीम डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-signature-launch-date-in-india-7-january-2026-announced/feed/ 0
6 जनवरी को आ रहा है Motorola का नया फोन, पावरफुल प्रोसेसर के साथ मिलेगा स्लीम डिजाइन https://www.91mobiles.com/hindi/new-motorola-smartphone-launching-on-6-january-name-could-be-motorola-signature-x70-air-pro-or-edge-70-ultra/ https://www.91mobiles.com/hindi/new-motorola-smartphone-launching-on-6-january-name-could-be-motorola-signature-x70-air-pro-or-edge-70-ultra/#respond Tue, 30 Dec 2025 08:05:51 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=187813 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

मोटोरोला ने कुछ दिनों पहले अनाउंस किया था कि कपंनी इंडिया में अपना नया Motorola Signature फोन लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से इसके लॉन्च को पर्दे में ही रखा गया था। वहीं अब कंपनी ने अपने ग्लोबल सोशल मीडिया हैंडल के जरिये अनाउंस किया है कि वह 6 जनवरी को नया फोन […]

The post 6 जनवरी को आ रहा है Motorola का नया फोन, पावरफुल प्रोसेसर के साथ मिलेगा स्लीम डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोटोरोला ने कुछ दिनों पहले अनाउंस किया था कि कपंनी इंडिया में अपना नया Motorola Signature फोन लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से इसके लॉन्च को पर्दे में ही रखा गया था। वहीं अब कंपनी ने अपने ग्लोबल सोशल मीडिया हैंडल के जरिये अनाउंस किया है कि वह 6 जनवरी को नया फोन लॉन्च करेगी। मोटोरोला ने इस अपकमिंग फोन का नाम तो नहीं बताया है लेकिन माना जा रहा है कि यही मोटोरोला सिग्नेचर फोन होगा जो पहले ग्लोबली लॉन्च होगा और फिर इंडियन मार्केट में कदम रखेगा।

दिलचस्प बात यह है कि 6 जनवरी को लॉन्च होने वाले मोटोरोला स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में जहां Motorola Signature नाम से पेश किया जा सकता है। वहीं ग्लोबल मार्केट में इसका नाम Edge 70 Ultra भी रखा जा सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं इस अपकमिंग मोबाइल को लेकर रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि यह मोबाइल चाइना में Motorola X70 Air Pro नाम से लॉन्च हो सकता है। यानी चीन में मोटोरोला एक्स70 एयर प्रो, ग्लोबल मार्केट में मोटोरोला ऐज 70 अल्ट्रा और इंडिया में मोटोरोला सिग्नेचर एक ही फोन के अलग-अलग नाम हो सकते हैं।

Motorola Signature नाम के साथ ही आगे बढ़ें तो यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यही ऑक्टा-कोर प्रोसेसर हाल ही में इंडिया में लॉन्च हुए OnePlus 15R स्मार्टफोन में देखने को मिला था। बताते चलें कि यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट हो 3.32गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.8गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक पर रन करने की क्षमता रखता है। भारत में वनप्लस 15आर के अलावा अन्य कोई भी फोन इस प्रोसेसर पर लॉन्च नहीं हुआ है।

लीक्स की मानें तो यह स्मार्टफोन 16GB RAM पर लाया जाएगा जो पावरफुल प्रोसेसर के साथ फ्लैगशिप परफॉर्मेंस प्रदान कर सकेगा। वहीं स्मार्टफोन में लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 मिलने की उम्मीद है। डिस्प्ले की बात करें तो Motorola Signature को 6.7-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है। यह OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले बताई जा रही है जिसपर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल सकता है।

motorola-signature-smartphone-launch-design-leaked

फोटोग्राफी के लिए मोटोरोला सिग्नेचर को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया सकता है। लीक के अनुसार इस मोबाइल में एक पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। इस पेरिस्कोप लेंस की फोकल लेंथ 12-71mm बताई गई है जो लॉन्ग-रेंज फोटोग्राफी और बेहतर पोर्ट्रेट शॉट्स ले सकेगा। चर्चा है कि इस मोबाइल में Sony LYTIA लेंस का इस्तेमाल किया जाएगा। फिलहाल कैमरा सेंसर्स की मेगापिक्सल पावर सामने नहीं आई है लेकिन इसे ऑप्टिकल ईमेज स्टेबलाइज़ेशन तकनीक से लैस किया जाएगा।

इंडिया में लॉन्च होने वाला Motorola Signature अगर वाकई चीन में Motorola X70 Air Pro और ग्लोबल मार्केट में Motorola Edge 70 Ultra नाम के साथ लॉन्च होना है। तो बताते चलें कि बीते दिनों आया इस छोटा मॉडल यानी ऐज 70 Snapdragon 7 Gen 4 पर करता है। इंडिया में इसकी कीमत 29,999 रुपये है। इसमें 6.67-इंच की 1.5K pOLED स्क्रीन, 5000एमएएच बैटरी, 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा और 50 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया गया है।

The post 6 जनवरी को आ रहा है Motorola का नया फोन, पावरफुल प्रोसेसर के साथ मिलेगा स्लीम डिजाइन first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/new-motorola-smartphone-launching-on-6-january-name-could-be-motorola-signature-x70-air-pro-or-edge-70-ultra/feed/ 0
Motorola X70 Air Pro लॉन्च कंफर्म, AI-फोकस्ड Pro फोन का चाइना टीजर हुआ जारी https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-x70-air-pro-china-teased/ https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-x70-air-pro-china-teased/#respond Sat, 27 Dec 2025 06:25:05 +0000 https://www.91mobiles.com/hindi/?p=187720 document.addEventListener('DOMContentLoaded', function () { let ezTocContainer = document.getElementById('ez-toc-container'); if (ezTocContainer) { ezTocContainer.parentNode.removeChild(ezTocContainer); } });

मोबाइल निर्माता मोटोरोला ने अक्टूबर के महीने में Moto X70 Air स्मार्टफोन को होम मार्केट चीन में उतारा था इसकी खास बात यह थी कि यह पतले डिजाइन और तगड़े फीचर्स के साथ आया था। वहीं, अब इसका प्रो वर्जन यानी कि Motorola X70 Air Pro लॉन्च होने वाला है। इसे लेकर ब्रांड ने माइक्रो […]

The post Motorola X70 Air Pro लॉन्च कंफर्म, AI-फोकस्ड Pro फोन का चाइना टीजर हुआ जारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>

मोबाइल निर्माता मोटोरोला ने अक्टूबर के महीने में Moto X70 Air स्मार्टफोन को होम मार्केट चीन में उतारा था इसकी खास बात यह थी कि यह पतले डिजाइन और तगड़े फीचर्स के साथ आया था। वहीं, अब इसका प्रो वर्जन यानी कि Motorola X70 Air Pro लॉन्च होने वाला है। इसे लेकर ब्रांड ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर टीजर जारी किया है जिसमें फोन को कमिंग सून के साथ दर्शाया गया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

आप नीचे दिए गए टीजर इमेज में देख सकते हैं कि ब्रांड ने अपने आगामी स्मार्टफोन को Moto X70 Air Pro नाम से टीज किया है। इसमें कमिंग सून का मतलब है कि आने वाले कुछ दिनों में डिवाइस की एंट्री हो सकती है। यानी यह नया फोन जनवरी में बाजार में आ सकता है। ब्रांड ने फोन में कई तगड़े AI फीचर्स देने की जानकारी भी शेयर की है।

Moto X70 Air Pro के स्पेसिफिकेशंस को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन पूर्व में टिप्स्टर “Panda is Bald” ने दावा किया था कि Motorola X70 Air Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। जो इसे फ्लैगशिप परफॉरमेंस प्रदान कर सकता है। हालांकि Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक फोन में Snapdragon 7+ Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जिसके साथ Adreno 829 GPU मिल सकता है। Geekbench डेटा से यह भी पता चला है कि फोन में 16GB RAM और Android 16 OS हो सकता है।

अगर ये Geekbench डिटेल्स सही साबित होती हैं, तो Motorola X70 Air Pro प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में आने की उम्मीद है। जहां AI फीचर्स, स्लिम डिजाइन और स्मूद परफॉरमेंस मिलने की उम्मीद है। हालांकि आगे देखना होगा कि ब्रांड Snapdragon 8 Gen 5 देता है या Snapdragon 7+ Gen 5 उपयोग करता है।

Motorola X70 Air Pro फोन उन लोगों को पसंद आ सकता है जो मिड रेंज में हल्का, स्टाइलिश डिजाइन, लेटेस्ट Android एक्सपीरियंस, दमदार परफॉरमेंस और AI-पावर्ड फीचर्स लेना चाहते हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy A56iQOO Neo 11 और Realme GT 7 से हो सकता है।

यदि आप भी नए साल में नए मोबाइल की तलाश में हैं और शानदार कैमरा, डिस्प्ले, परफॉरमेंस, पतला डिजाइन व AI फीचर्स वाला डिवाइस देख रहे हैं तो Moto X70 Air Pro बढ़िया विकल्प हो सकता है। आप इसका वेट कर सकते हैं। हम आगे भी अपडेट आते ही आपको जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

The post Motorola X70 Air Pro लॉन्च कंफर्म, AI-फोकस्ड Pro फोन का चाइना टीजर हुआ जारी first appeared on Tech News in Hindi (टेक न्यूज़).

]]>
https://www.91mobiles.com/hindi/motorola-x70-air-pro-china-teased/feed/ 0